203205
सिकंदराबाद में सुबह की सैर पर निकले प्रॉपर्टी डीलर की गई जान
Sikandrabad, Uttar Pradesh:सिकंदराबाद के गुलावठी रोड स्थित इदरीस कॉलोनी में एक प्रॉपर्टी डीलर की सुबह की सैर के दौरान जान ले ली गई। अज्ञात हमलावर ने इस घटना को अंजाम दिया। गंभीर हालत में प्रॉपर्टी डीलर को निजी अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कलयुगी पिता ने नाबालिग बेटी की गला घोंटकर हत्या, प्रेम प्रसंग से हैरान मामला
Moradabad, Uttar Pradesh:स्लग -पिता बना जल्लाद बेटी का किया कत्ल बिजनौर में कलयुगी पिता ने अपनी 17 वर्षीय नाबालिग बेटी की गला दबाकर हत्या। प्रेम प्रसंग से नाराज पिता ने बेटी की गला घोंटकर हत्या। डायल 112 के जरिये पुलिस को मिली घटना की सूचना। बेटी को प्रेमी से फोन पर बात करते हुए पिता ने पकड़ा था। बदनामी और समाज मे बेइज्जती के भय से पिता ने कर दी अपनी ही बेटी की हत्या। पुलिस ने आरोपी पिता नजाकत को हिरासत में लिया। पुलिस ने 17 वर्षीय जीनत के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा जिला अस्पताल। नगीना थाना क्षेत्र के गांव बिंझेड़ी गांव का मामला。0
0
Report
गेहूं के बोरे ओवरलोड ट्रैक्टर: आगे के पहिए 3 फीट हवा में, दहशत
Jhansi, Uttar Pradesh:एंकर- झांसी के गुरसरांय थाना क्षेत्र के एरच रोड से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। क्षमता से ज्यादा गेहूं के बोरे लदे होने के कारण ट्रैक्टर के अगले दोनों पहिए करीब 3 फीट तक हवा में उठ गए, फिर भी चालक लापरवाही से ट्रैक्टर को सड़क पर दौड़ाता रहा। ये नजारा देखकर लोग दहशत में आ गए। और किसी ग्रामीण ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। अब सवाल उठ रहा है कि इसे स्टंटबाजी कहें या जानलेवा लापरवाही। दरअसल एरच रोड पर मंडी की तरफ से एक ट्रैक्टर ट्रॉली आ रहा था। ट्रॉली में गेहूं के बोरे क्षमता से तीन गुने लदे थे। ओवरलोड के कारण ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया। जैसे ही चालक ने थोड़ा तेज रफ्तार पकड़ी, ट्रैक्टर के अगले पहिए जमीन से करीब 3 फीट ऊपर उठ गए। वीडियो में साफ दिख रहा है कि ट्रैक्टर सिर्फ पिछले पहियों के सहारे दौड़ रहा है। अगला हिस्सा पूरी तरह हवा में है। चालक स्टीयरिंग पर बैठा है, लेकिन स्टीयरिंग का कंट्रोल नाममात्र का है। क्योंकि अगले पहिए जमीन पर हैं ही नहीं। इसके बावजूद चालक न तो रफ्तार कम कर रहा है, न ही साइड में रोक रहा है। वहीं किसी ग्रामीण ने इस खतरनाक नजारे का वीडियो बना लिया। 15 सेकंड के वीडियो में ट्रैक्टर के अगले पहिए हवा में उठे दिख रहे हैं और पीछे ट्रॉली में बोरे रस्सी से बंधे हैं।0
0
Report
प्रतापगढ़: जिला कलक्टर ने छात्रावास व एकलव्य स्कूल के इंतज़ामों पर सख्त निर्देश दिए
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के उद्देश्य से जिला कलक्टर शुभम चौधरी ने बुधवार को विभिन्न स्थानों का दौरा कर जमीनी हकीकत का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया। निरीक्षण की शुरुआत सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित छात्रावास से हुई, जहां जिला कलक्टर ने विद्यार्थियों को उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की गहन समीक्षा की। उन्होंने आवास व्यवस्था, स्वच्छता, पेयजल, भोजन और सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। छात्रावास अधीक्षक को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को स्वच्छ, सुरक्षित और अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। साथ ही सभी व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। इस दौरान विभाग के सहायक निदेशक डॉ. टी.आर. आमेटा भी मौजूद रहे। इसके बाद जिला कलक्टर ने टीमरवा स्थित एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने शैक्षणिक और सह-शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली तथा कक्षाओं का अवलोकन करते हुए विद्यार्थियों से सीधे संवाद किया। उन्होंने विद्यार्थियों की पढ़ाई, सुविधाओं और उनके अनुभवों के बारे में जानकारी प्राप्त की। जिला कलक्टर ने शिक्षकों को निर्देशित किया कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने विद्यालय परिसर में स्वच्छता, पेयजल, शौचालय, भोजन कक्ष और खेल सुविधाओं का भी निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की कमी पाए जाने पर तुरंत सुधारात्मक कार्रवाई की जाए। साथ ही विभागीय अधिकारियों को नियमित निरीक्षण करते रहने के निर्देश दिए, ताकि सभी व्यवस्थाएं लगातार मानक अनुरूप बनी रहें।0
0
Report
Advertisement
खरौली गांव: गैस सिलेंडर से भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख
Dholpur, Rajasthan:खरौली गांव में मकान में रखे दो सिलेंडरों में लगी आग, लाखों का सामान खाक सरमथुरा (धौलपुर) सरमथुरा उपखंड के खरौली गांव में एक मकान में रखे दो गैस सिलेंडरों में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। आगजनी की इस घटना में मकान में रखे सोने-चांदी के जेवरात, लाखों की नकदी, कपड़े और गृहस्थी का सारा सामान जलकर खाक हो गया। आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकलकर्मी फायरमैन हरिकेश मीणा, इंसाफ अली, वाहिद खां एवं उनकी टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक पीड़ित परिवार का सब कुछ जल चुका था। घटना के बाद पीड़ित बादल मीणा व परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बादल मीणा ने प्रशासन से आर्थिक सहायता देने की मांग की है। पुलिस ने मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
फिरोजाबाद में कार की टक्कर से पत्नी की मौत पति और साली घायल
Firozabad, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद जनपद थाना जसराना के गांव नगला हीरे के समीप बुधवार की दोपहर कार की टक्कर से बाइक सवार पत्नी की मौत हो गई जबकि पति और साली घायल हो गए पत्नीके शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवा दिया है जबकि दोनों का उपचार जारी है थाना दक्षिण के गांव लालऊ निवासी 19 वर्षीय निखिल पुत्र प्रमोद कुमार की ससुराल थाना जसराना के गांव कुशियारी में है निखिल अपनी पत्नी 18 वर्षीय नैना और साली को बाइक पर बैठा कर कुशियारी से घिरोर जा रहा था वह नगला हीरे के समीप पहुंचा ही था तभी किसी कार ने अनियंत्रित होकर उसकी बाइक में टक्कर मार दी जिसके फल स्वरुप तीनों लोग जमीन पर गिरकर गंभीर रूपसे घायल हो सूचना 102 एंबुलेंस को दी एंबुलेंस तीनों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसराना ले गई जहां चिकित्सक डॉक्टर परीक्षण के बाद नैना को मृत घोषित कर दिया जबकि दोनों को उपचार के लिए भर्ती कर लिया सूचना पुलिस को दी पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आई है जहां शवको बिछेदन ग्रह में रखवा दिया है इधर घटना की जानकारी मिलते ही मृतका का मायका पक्ष और ससुराली पक्ष जिला अस्पताल पहुंच गए जिनमें कोहराम मच गया0
0
Report
रुंधका पूरा गांव: विवाहिता की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम में बहस, हत्या की आशंका
Dholpur, Rajasthan:रुंध का पुरा गांव में संदिग्ध परिस्थिति में हुई विवाहिता की मौत एक वर्ष पूर्व हुई थी शादी,पीहर पक्ष का आरोप,बेटी को गला दबाकर मारा,पुलिस कर रही जांच बाड़ी उपखंड के सदर थाना क्षेत्र के रुंध का पूरा गांव में एक 20 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद सदर थाना पुलिस ने मृतकों के शव को बाड़ी अस्पताल की मोर्चरी रखवाया। पीहर पक्ष और ससुराल पक्ष दोनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराया गया पीहर पक्ष का आरोप है कि उनकी बेटी को गला दबाकर मारा गया है और बाद में फांसी के फंदे पर लटकाया गया है। घटना को लेकर 20 वर्षीय मृतका रेनू पत्नी सोनू कुशवाह के भाई धर्मेंद्र एवं बच्चन सिंह ने बताया एक वर्ष पूर्व उनकी बहन की शादी बाड़ी के रुंध का पुरा गांव निवासी सोनू पुत्र कमल सिंह के साथ हुई थी। उन्होंने यथा योग दान दहेज भी दिया। सोनू सूरत में मार्बल का काम करता है। रेनू भी उसी के साथ रहती थी। अभी 15 अप्रैल को ही सोनू रेनू को लेकर गांव आया था। 21 अप्रैल देर शाम उन्हें सूचना मिली कि रेनू की मौत हो गई है। उसका शव बाड़ी अस्पताल में रखा है। सूचना पर वे हक्के-बक्के रह गए। रेनू के पिता लाल सिंह के साथ सभी लोग बाड़ी पहुंचे। जहां मोर्चरी में रेनू का शव रखा था। मामले को लेकर ससुराल वालों और गांव के लोगो से पता लगा कि रेनू ने अपने कमरे में फांसी के फंदे पर लटक अपनी जान दे दी है। रेनू की उस्के पति सोनू से किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। उसके बाद सोनू गांव में घूमने चला गया। रेनू ने कमरा बंद कर फांसी लगा ली। बसेड़ी के क्षार गांव निवासी मृतका के पिता लाल सिंह का कहना है कि उनकी बेटी कभी भी आत्महत्या नहीं कर सकती। हंसी-खुशी रह रही थी। दो दिन पूर्वी ही उनकी फोन पर बात हुई थी। ऐसे में उनको आशंका है कि उनकी बेटी की गला दबाकर हत्या की है। बाद में फांसी के फंदे पर शव लटका दिया है। आत्महत्या का मामला ससुराल पक्ष की चाल है। जिसकी जांच ओर कार्यवाही को लेकर पुलिस को रिपोर्ट दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है。0
0
Report
Advertisement
करौली नगर परिषद ने बकाया कर वसूली के लिए मैरिज हॉल पर नोटिस चस्पा कराए
Karauli, Rajasthan:नगर परिषद द्वारा बकाया राशि को लेकर चस्पा किए गए नोटिस, बकाया राशि वाले मैरिज होम पर ढोल नगाड़े बजवाकर नोटिस किए गए चस्पा, नगर परिषद आयुक्त प्रेमराज मीना अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और ढोल-नगाड़े बजवाकर सार्वजनिक रूप से नोटिस चस्पा कराए, जिससे अन्य बकायादारों को भी चेतावनी दी जा सके। कार्रवाई के दौरान नगर परिषद की टीम ने विभिन्न मैरिज हॉल और मैरिज गार्डनों पर वसूली नोटिस लगाए और संचालकों को दो दिन के भीतर नगरीय विकास कर की बकाया राशि जमा कराने के निर्देश दिए। ढोल बजाकर की गई इस कार्रवाई से क्षेत्र में हलचल मच गई और लोगों की भीड़ मौके पर एकत्र हो गई। नगर परिषद आयुक्त प्रेमराज मीना ने बताया कि जिन मैरिज हॉल और मैरिज गार्डन संचालकों ने लंबे समय से नगरीय विकास कर जमा नहीं कराया है, उनके खिलाफ यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि दो दिन के भीतर राशि जमा नहीं होने पर संबंधित मैरिज हॉल और मैरिज गार्डन को सीज करने की कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
जैन मुनि के विवादास्पद बयानों से हिंदू सम्मेलन में नया विवाद
Thane, Maharashtra:हिंदू सम्मेलनात गांधीजी बद्द्ल वादग्रस्त वक्तव्य. अँकर. भिवंडी तालुक्यातील बापगांव लगत असणाऱ्या क्रिडा संकुलात हिंदू संमेलनाचं आयोजन करण्यात आल होतं. या समेलनात मार्गदर्शनपर भाषण करतांना जैन मुनी निलेशचंद्र वादग्रस्त वक्तव्य केल्याने पुन्हा एक वाद उभा केला आहे. यावे गांधींच्या हत्येचं देखील जैन मुनींनी समर्थन केले आहे. तसेच 'गोडसे नसता तर हिंदू आज कलमा पढत असता' असे वक्तव्य देखील त्यांनी यावेळी केले. तसेच मुस्लिमांना संपविण्यासाठी फक्त दहा मिनिटांचा काळावधी देवाभाऊंनी द्यावा असेही वक्तव्य केलयं. यामुळे नवीन वादाला खतपाणी घातल असल्याची चर्चा सुरु आहे.0
0
Report
कालीगंज में बाम फ्रंट नेता बिमान बसु रोड शो, तामन्ना साबिना के समर्थन में
Krishnanagar, West Bengal:নদীয়া অনুপ কুমার দাস নদীয়ার কালিগঞ্জ বিধানসভার সিপিআইএম প্রার্থী তামান্নার মা সাবিনা ইয়াসমিনের সমর্থনে তাকে নিয়ে বামফ্রন্টের শীর্ষনেতা বিমান বসু,রোড শো করলে কালীগঞ্জে।0
0
Report
Advertisement
कल पीएम मोदी नंदीया में मंच से संबोधन, बीजेपी बंगाल में प्रचार तेज करेगी
Krishnanagar, West Bengal:নদীয়া অনুপ কুমার দাস আগামী কাল প্রধানমন্ত্রী নরেন্দ্র মোদি আসছেন, মঞ্চের সামনে থেকে সাংবাদিক সম্মেলন করে জানালেন আজ বিকেলে নদীয়া উত্তরের বিজেপি সভাপতি অর্জুন বিস্বাস, যে, এই বাংলায় ক্ষমতায় এলে বিজেপি এই বাংলার জন্য কি কি করবে আরো একবার শুনতে পাবো এই মঞ্চ থেকে, নদীয়া জেলায় 17 টি ব্লক 17 টি বিধানসভা, উত্তর দক্ষিণ সংগঠন জেলার 14 জন বিজেপি প্রার্থীর সমর্থনে হবে মোদজির সভা, দীর্ঘদিন এর দাবি কৃষ্ণনগর থেকে করিমপুর রেলপথ, সেটা হলে অনেক মানুষের উপকার হবে, আর মোদি এখানেও কি ঝালমুড়ি খাবে ? উত্তরে বলেন অবশই প্লান কিছু আছে তবে আগে থেকে কিছু বলা যাবে না, মোদজির সাথে কথা বলে তবেই সম্ভব হতে পারে। অর্জুন বিস্বাস, নদীয়া উত্তর এর বিজেপি সভাপতি ।0
0
Report
दरियागंज के मोती महल में बटर चिकन का इतिहास: मालिक के साथ खास बाइट
Delhi, Delhi:बटर चिकन पर दरियागंज के रेस्टोरेंट मोती महल से स्टोरी करानी है... जिसमें बटर चिकन का इतिहास होटल के मालिक के साथ इतिहास और कहानियां बताते हुए 3-4 मिनट की बाइट बटर चिकन बनाते हुए विज़ुअल्स टीटी with विनोद चड्ढा ओनर मोती महल होटल0
0
Report
अमेठी में हवाओं के बीच भीषण आग, फायर टीम ने काबू पाया
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी- तेज़ हवाओं के बीच अलग अलग स्थानों पर लगी भीषण आग. सड़क किनारे तेज़ हवाओं के चलते बांस कोठ मे लगी भयंकर आग कई पेड़ो मे भी पकड़ी आग. आग लगने से गांव में मचा हड़कंप. ग्रामीणों के साथ साथ पहुंची फायर टीम ने आग पर पाया काबू. सड़क किनारे लगी आग से घंटों लगा रहा रहा भीषण जाम. सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने कड़ी मश्शकत के जाम खुलवाया. जिले के पिंडारा ठाकुर व नौगिरवा और त्रिशुंडी का है मामला.0
0
Report
Advertisement
Raipur में Nari Shakti Vandhan Act संशोधन के विरोध में युवा मोर्चा पुतला दहन
Raipur, Chhattisgarh:रायपुर राजधानी रायपुर के पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय गेट के सामने आज युवा मोर्चा द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम संशोधन सदन में ध्वस्त होने के विरोध में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पुतला दहन किया इस दौरान बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए इस नारी शक्ति वंदन अधिनयम ध्वस्त होने के पीछे कांग्रेस की मानसिकता को जिम्मेदार ठहराया है। जिलाध्यक्ष ने कहा महिलाओं के साथ होने का कांग्रेस पार्टी दिखावा करती है लेकिन आज उनकी सच्चाई सबके सामने है। बाइट - राजेश ठाकुर, जिलाध्यक्ष भाजपा0
0
Report
NFSA लाभुकों के लिए Cooking Coal का वितरण: नई मार्गदर्शिका लागू
Noida, Uttar Pradesh:राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत आच्छादित लाभुकों को जन वितरण प्रणाली दुकानों के माध्यम से कुकिंग कोयला (Cooking Coal) का आपूर्ति एवं वितरण हेतु निर्गत मार्गदर्शिका के आलोक में आवश्यक अग्रेतर कार्रवाई करने के संबंध में। उपर्युक्त विषय के संबंध में कहना है कि वर्तमान में दक्षिण पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के कारण ऊर्जा का सप्लाई चेन प्रभावित हुआ है एवं राज्य में लोगों के समक्ष खाना बनाने हेतु रसोई गैस (एल०पी०जी०) की उपलब्धता की समस्या उत्पन्न हुई है। इसके मद्देनजर रसोई गैस (एल०पी०जी०) की कमी के निवारण हेतु राज्य में खाना पकाने के लिए वैकल्पिक ऊर्जा स्रोत के रूप में कोयला की आपूर्ति किया जाना है। उक्त के आलोक में आपादा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के वर्णित प्रावधान के आलोक में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत आच्छादित लाभुकों को जन वितरण प्रणाली दुकानों के माध्यम से कुकिंग कोयला (Cooking Coal) का आपूर्ति एवं वितरण हेतु मार्गदर्शिका तैयार की गई है。 अतएव उक्त मार्गदर्शिका की छायाप्रति संलग्न करते हुए अनुरोध है कि उक्त मार्गदर्शिका में वर्णित प्रावधान के आलोक में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत आच्छादित लाभुकों को जन वितरण प्रणाली दुकानों के माध्यम से कुकिंग कोयला (Cooking Coal) का आपूर्ति एवं वितरण कराने की दिशा में आवश्यक अग्रेतर कार्रवाई करने की कृपा की जाए।0
0
Report
भिवानी के ध्रुव ने 90kg वर्ग में गोल्ड जीता, एशियन चैंपियनशिप की तैयारी शुरू
Bhiwani, Haryana:-भिवानी का लाल बना गोल्डन बॉय -पूणरपुरा गांव के लाल ध्रुव ने जीता गोल्ड -यूथ नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में 90kg भार वर्ग में जीता गोल्ड मेडल -विजेता बॉक्सर ध्रुव का भिवानी पहुचने पर हुआ भव्य स्वागत -विजय जुलूस के दौरान बेटे की जीत की खुशी में झूमीं महिलाएं -6 साल से मिनी क्यूबा बॉक्सिंग क्लब में करता है अभ्यास अब अगस्त में इंडोनेशियाई में आयोजित एशियन चैंपियनशिप की करेंगे तैयारी -कोच नीरज बोले, ध्रुव करता है कड़ी मेहनत -अब एशियन चैंपियनशिप के लिए बहाएगा पसीना भिवानी। मिनी क्यूबा भिवानी के एक और लाल ने गोल्ड मेडल जीत कर नाम रोशन किया है। यूथ नेशनल चैंपियनशिप में विजेता बॉक्सर ध्रुव का भिवानी पहुचने पर भव्य स्वागत हुआ। अब वो एशियन चैंपियनशिप के लिए पसीना बहाएँगे। भिवानी के बेटे हो या बेटियां। हर रोज रिंग में इतना पसीना बहाते है कि फिर इनके मुक्कों की धमक पूरी दुनिया में गूँजती है। इनमें नया नाम जुड़ा है पूरणपूरा गांव के लाल ध्र्व उसका। जो हाल ही में युथ बॉक्सिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल लेकर आया है। ध्रुव की जीत पर शहर में उनका विजय जुलूस निकाला गया। इस दौरान अपने लाल की जीत में महिलाएं जमकर थिरकी। गोल्ड मेडल विजेता बॉक्सर ध्रुव ने कहा कि उसने 90 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है। ये मेडल उनके परिजनों के सहयोग व कोच की बदौलत मिला है। विजेता ध्रुव ने कहा कि उसे परिजनों ने 6 साल पहले कुश्ती या बॉक्सिंग खेलने को कहा था। तो उसने बॉक्सिंग को चुना। ध्रुव का कहना है कि अब वह एशियन चैंपियनशिप की तैयारी करेगा। बाइट- ध्रुव (विजेता बॉक्सर) वहीं ध्रुव के कोच नीरज ने कहा कि ध्रुव ने गोहाटी में 8वीं युथ बॉक्सिंग चैंपियनशिप में ध्रुव ने पांच फाइट जीत कर ये गोल्ड मेडल जीता है। अब वो अगस्त में इंडोनेशियाई में आयोजित एशियन चैंपियनशिप के लिए पसीना बहाएँगे। बाइट- नीरज (कोच) छोटी सी उम्र में ध्रुव ने चंद सालों में देश में अपनी बड़ी पहचान बना ली है। अब देखना होगा कि परिवार व कोच के साथ अब वो देश की झोली में अंतरराष्ट्रीय मेडलों की झड़ी कब लगाता है।0
0
Report
Advertisement
