नरोरा में निकाली गई विशाल तिरंगा यात्रा
Narora, Uttar Pradesh:नरौरा नगर पंचायत के तत्वाधान में स्वतंत्रता दिवस पर पंडित दीनदयाल चौक स्थित अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विहार से कॉलोनी गेट पटवारी मंदिर तक विशाल तिरंगा यात्रा निकली गई जिसका शुभारंभ विधायक सीपी सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। यात्रा में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रीति यादव, चेयरमैन प्रतिनिधि किताब सिंह यादव, थाना प्रभारी हरवीर सिंह, अधिशासी अधिकारी रामेश्वर दयाल एवं नगर पंचायत के सभी सभासद, कर्मचारी एवं गणमान्य जन मौजूद रहे।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कोटपूतली में महाराजा अग्रसेन जयंती: भव्य शोभायात्रा के साथ कवि सम्मेलन देशभक्ति गूंज
Jaipur, Rajasthan:कोटपूतली: कोटपूतली शहर में महाराजा अग्रसेन की 5150वीं जयंती के अवसर पर अग्रवाल समाज के तत्वावधान में तीन दिवसीय विशेष आयोजनों की श्रृंखला में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान शहर भक्ति और उत्साह के रंगों में डूबा नजर आया, जहाँ एक ओर पारंपरिक शोभायात्रा ने सबका मन मोहा, वहीं दूसरी ओर रातभर चले अखिल भारतीय कवि सम्मेलन ने श्रोताओं को बांधे रखा। जयंती महोत्सव का मुख्य आकर्षण अग्रसेन भवन से आरंभ हुई भव्य शोभायात्रा रही। शोभायात्रा में अग्रवाल समाज के बंधुओं, महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने बढ़-चढ़कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। जगह-जगह महाराजा अग्रसेन के जयकारों से पूरा कोटपूतली शहर गूंज उठा। जहाँ रात्रि कालीन हुये कवि सम्मेलन में हास्य, व्यंग्य और देशभक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला, जिसमें समारोह के दूसरे बड़े आकर्षण के रूप में रात्रि 9 बजे से देर रात तक एक भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। विख्यात कवि कमल मनोहर के सान्निध्य में आयोजित इस सत्र ने शहरवासियों को रातभर ठहाके लगाने और झूमने पर मजबूर कर दिया। कवि सम्मेलन में देश और प्रदेश के दूर-दूर से आए प्रतिष्ठित कवियों ने मंच संभाला और एक से बढ़कर एक रचनाएं प्रस्तुत कीं। कवियों ने अपनी ओजस्वी और हास्य-व्यंग्य से भरपूर कविताओं से महफिल में चार चांद लगा दिए। हास्य कवियों ने अपनी अनूठी शैली और चुटीले अंदाज से श्रोताओं को गुदगुदाया, जिससे देर रात तक पंडाल ठहाकों से गूंजता रहा। कार्यक्रम के दौरान रसगान कवि ने अपनी रचनाओं के साथ-साथ देश की वर्तमान स्थिति और भविष्य को लेकर एक तीखा और स्पष्ट वक्तव्य दिया। उन्होंने देश के प्रति अपनी भावना व्यक्त करते हुए बड़े मंच से कहा अगर इस बार देश हिन्दू राष्ट्र नहीं बना, तो कभी नहीं बनेगा। इस वक्तव्य ने श्रोताओं में राष्ट्रभक्ति का एक अलग ही जोश भर दिया। वही इस समय जो हालात चल रहे हैं, उनमें कवियों ने कहा (Gen-Z) युवाओं के बताए आधुनिकता की दौड़ में दौड़ती नई पीढ़ी को सचेत करते हुए अपनी कविताओं के माध्यम से जेनजी युवाओं को अपनी सभ्यता, संस्कृति और संस्कारों के दायरे में रहने की बड़ी सलाह दी। कवियों ने अपने वक्तव्य में बल देकर कहा कि भारत देश हमेशा से ऋषि-मुनियों का देश रहा है, और इसकी मूल पहचान इसकी गौरवशाली संस्कृति व सभ्यता ही है। जिसे युवाओं को नहीं भूलना चाहिए। कोटपूतली अग्रवाल समाज के बैनर तले आयोजित इस विशाल महोत्सव को सफल बनाने में समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों और युवाओं ने पूरी तन्मयता से योगदान दिया। चेयरमैन ओमप्रकाश बंसल जिला युवा अध्यक्ष कमल किशोर गुप्ता जिला मंत्री डॉ. अरविन्द मित्तल जिला उपाध्यक्ष योगेश शरण जिला युवा उपाध्यक्ष सुमित अग्रवाल जिला उपाध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल सहित अग्रवाल समाज के तमाम गणमान्य बंधु, माताएं और बहनें उपस्थित रहीं, जिन्होंने कार्यक्रम की सफलता में अपनी सक्रिय सहभागिता निभाई।बहराइच: विधायक बलहा सरोज सोनकर ने पूजन आरती के साथ मिहींपुरवा रामलीला मेले का किया शुभारंभ
Mihinpurwa, Uttar Pradesh:बहराइच -रामलीला मेला का शुभारंभ 11 अक्टूबर दिन रविवार को विधायक बलहा द्वारा पूजन आरती के साथ शुभारंभ किया गया, विधायक बलहा ने विधानसभा क्षेत्र के सभी लोगों को दशहरा एवं नवरात्रि की हार्दिक बधाई दी साथ ही उन्होंने कहा 76 साल से लगातार मिहींपुरवा नगर में रामलीला कमेटी की तरफ से मंचन एवं दशहरे का कार्यक्रम किया जा रहा है समिति ने 76 सालों से चली रही परंपराओं को पूरी तरह निष्ठा पूर्वक निभाया व जीवंत रखा है सभी बधाई के पात्र है। साथ ही उन्होंने भगवान राम का स्मरण कर उन्होंने कहा विजयदशमी के दिन भगवान राम द्वारा रावण दहन कार्यक्रम अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है वहीं मंच से विधायक ने जय श्री राम के नारो के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान रामलीला समिति के जुगल किशोर पोरवाल मदन पोरवाल अमित रस्तोगी अजय मद्धेशिया दीपक मद्धेशिया अरविंद चौधरी गिरीश त्रिपाठी निकुंज अग्रवाल सुनील मास्टर कमल सोनी व पत्रकार साथी मनोज तिवारी पिंटू मौर्य तथा भाजपा के अन्य कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।इटावा: भरथना में विवाहिता ने पति और देवर पर लगाया मारपीट व प्रताड़ना का आरोप
Bharthana, Uttar Pradesh:इटावा जनपद के भरथना कस्बे से एक मामला सामने आया है, जहां मोहल्ला मोतीगंज निवासी एक विवाहिता ने अपने पति और देवर पर शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि मायके पक्ष के लोगों के ससुराल पहुंचने पर उनके साथ भी गाली-गलौज और मारपीट की गई। मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भरथना के मोहल्ला मोतीगंज निवासी शिल्पी पोरवाल ने अपने पति गोविन्द पोरवाल और देवर गोपाल पोरवाल पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के मुताबिक, 10 अक्टूबर को मामले की जानकारी मिलने पर उनके पिता राजकुमार, मां और नानी ससुराल पहुंचे थे। आरोप है कि इस दौरान पति और देवर ने उनके मायके पक्ष के लोगों के साथ अभद्रता करते हुए गाली-गलौज की और लात-घूंसों व डंडों से मारपीट की। साथ ही जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। फिलहाल, पीड़िता की तहरीर पर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नवरात्रि और रामलीला को लेकर पुलिस अलर्ट, सीओ सिटी ने किया निरीक्षण
Kanpur, Uttar Pradesh:उन्नाव में नवरात्रि पर्व और रामलीला आयोजनों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। इसी क्रम में सीओ सिटी विनी सिंह ने कोतवाली गंगाघाट प्रभारी अजय सिंह के साथ विभिन्न दुर्गा मंदिरों और रामलीला स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने आयोजकों को सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रखने के निर्देश दिए। वीओ:// नवरात्रि और रामलीला के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्क है। सीओ सिटी विनी सिंह ने पुलिस टीम के साथ दुर्गा मंदिर, सार्वजनिक रामलीला समिति और नारदानंद ऋषि आश्रम रामलीला समिति सहित विभिन्न आयोजन स्थलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दुर्गा मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों और पूजा स्थल की सुरक्षा व्यवस्था को परखा गया। इसके बाद पुलिस टीम ने राजधानी मार्ग सहित विभिन्न क्षेत्रों में पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही नारदानंद ऋषि आश्रम में आयोजित रामलीला स्थल का भी निरीक्षण किया गया। रामलीला मैदान में अग्निशमन व्यवस्था की समीक्षा करते हुए सीओ सिटी ने आयोजकों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने आपात स्थिति से निपटने के लिए अग्निशमन उपकरणों और सुरक्षा इंतजामों को दुरुस्त रखने पर जोर दिया।
बाइट:- विनी सिंह सीओ सिटी उन्नाव
