203001
बुलंदशहर में स्पेयर पार्ट्स गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर में थाना नगर कोतवाली क्षेत्र के राम बिहार कॉलोनी में स्थित स्पेयर पार्ट्स गोदाम में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग लगने के कारण गोदाम में रखा लाखों रुपये का माल जलकर राख हो गया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। स्थानीय लोग और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और आग बुझाने में मदद की।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
किसान गिरजा शंकर की संदिग्ध मौत, सांप काटने की आशंका पर गांव मातम
Jalaun, Uttar Pradesh:स्लग- खेत पर घास काटने गए किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सांप के काटने की आशंका गोहन थाना क्षेत्र के कुरसेड़ा गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब खेत पर घास काटने गए एक किसान का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला. मृतक की पहचान 55 वर्षीय गिरजा शंकर के रूप में हुई है. परिजनों के मुताबिक, किसान की मौत सांप के काटने से हुई है. घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि गिरजा शंकर रोज की तरह खेत की ओर घास काटने के लिए गए थे. काफी देर तक वापस घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई. उनकी तलाश शुरू की गई तो खेत में वह संदिग्ध अवस्था में पड़े मिले. आनन-फानन में परिजन उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने बताया था कि सर्प के काटने से मौत हुई हैं. परिजनों ने बताया कि खेत में घास काटने के दौरान गिरजा शंकर को जहरीले सांप ने काट लिया होगा. घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई. पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है. किसान की अचानक हुई मौत से गांव में शोक का माहौल है. वहीं, परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है.0
0
Report
लालितपुर तालबेहट में विशाल अजगर ने नील गाय के बछड़े को शिकार बनाया
Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में तालबेहट वन रेंज अंतर्गत हर्षपुर गांव में एक विशालकाय अजगर पहुंचने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई , वहीं विशालकाय अजगर सांप ने एक नील गाय के बछड़े को अपना शिकार बनाते हुये निवाला बना लिया । जिसके बाद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया , भारी भरकम विशालकाय अजगर द्वारा शिकार किये जाने के बाद गाँव में सड़क की तरफ जा रहा था । जिसकी सूचना वन विभाग की टीम को दी गई,जिस सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने शिकार के बाद लस्त पड़े अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया ।0
0
Report
हरपुर गढ़वा में पीसीसी सड़क का विधायक अभिषेक रंजन ने फीता काटकर किया उद्घाटन.
Majhaulia, Bihar:मझौलिया प्रखंड अंतर्गत हरपुर गढ़वा पंचायत के वार्ड नंबर-2 में ग्रामीण सड़क निर्माण की मांग अब धरातल पर उतर गई है। बिहार सरकार के योजना एवं विकास विभाग के तहत मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना से साबिर मियां के घर से साहब मियां के घर की ओर जाने वाली सड़क में पीसीसी निर्माण कार्य कराया गया है। बुधवार को चनपटिया विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन ने फीता काटकर निर्माण कार्य का उद्घाटन किया।उद्घाटन के दौरान विधायक ने कहा कि ग्रामीणों की विशेष मांग को देखते हुए इस सड़क के निर्माण की अनुशंसा की गई थी। सड़क निर्माण से स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विकास प्राथमिकता में शामिल है और आवश्यकता के अनुसार विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंतर्गत स्वीकृत इस योजना की प्राक्कलित राशि करीब 5 लाख 10 हजार रुपये है। पीसीसी सड़क निर्माण से स्थानीय ग्रामीणों को बरसात के मौसम में कीचड़ और जलजमाव के बीच आवागमन की परेशानी से राहत मिलने की बात कही गई।उद्घाटन कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीण एवं अन्य लोग मौजूद रहे। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य को क्षेत्र की जरूरत से जुड़ा बताते हुए अपनी समस्याओं से विधायक को अवगत कराया। विधायक ने संबंधित विकास कार्यों को लेकर आवश्यक पहल का भरोसा दिलाया। मौके पर विधायक पी.ए गोलू शुक्ला ,संदीप कुमार सहित अनवारुल हक उर्फ पिंटू , शेख मेहबुल हक , अंजारुल हक , लक्ष्मी पासवान, शेख इजहार, एमडी इन्जार, एमडी सहाबुद्दीन, जापाल महतो , लगन महतो, बुनेला महतो , एमडी यूसुफ, आफताब आलम, एमडी मासूम सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे ।0
0
Report
Advertisement
सीकर की नयी सभापति खतीजा बानो ने पदभार संभाला; हर सप्ताह वार्ड दौरे का आश्वासन
Sikar, Rajasthan:सीकर नगर परिषद की नई सभापति खतीजा बानो ने संभाला पदभार, हर सप्ताह एक वार्ड का करेंगी दौरा, बोली आमजन की समस्या का निवारण करने का करेंगे हर संभव प्रयास सीकर जिले की नगर निकायों में सभापति और उपाध्यक्ष के चुनाव संपन्न होने के बाद आज नवनिर्वाचित सभापति और उपाध्यक्षों ने अपना पदभार ग्रहण किया। सीकर नगर परिषद में नवनिर्वाचित सभापति खतीजा बानो ने भी विधिवत रूप से पदभार संभाल लिया। इस दौरान सीकर विधायक राजेंद्र पारीक, नवनिर्वाचित उपसभापति अशोक चौधरी, पूर्व सभापति एवं पार्षद जीवण खां, नगर परिषद आयुक्त, अधिकारी-कर्मचारी और कांग्रेस पार्षद मौजूद रहे। पदभार ग्रहण समारोह के दौरान नगर परिषद अधिकारियों-कर्मचारियों, पार्षदों और शुभचिंतकों ने नवनिर्वाचित सभापति खतीजा बानो का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। पदभार संभालने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए सभापति खतीजा बानो ने कहा कि वह अपनी जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा और कर्तव्य के साथ निर्वहन करेंगी। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि हर सप्ताह एक वार्ड का दौरा कर आमजन की समस्याओं को सीधे सुना जाए और वार्ड की प्रमुख समस्याओं का जिम्मेदारीपूर्वक समाधान कराया जाए। खतीजा बानो ने कहा कि सीकर की जनता, कांग्रेस नेताओं और पार्षदों के सहयोग की बदौलत उन्हें सभापति की जिम्मेदारी मिली है। ऐसे में उनकी प्राथमिकता शहर की समस्याओं का समाधान करने के साथ ही स्वच्छ भारत मिशन के लक्ष्य को आगे बढ़ाना रहेगा। उन्होंने सीकर विधायक राजेंद्र पारीक सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और सभी पार्षदों का आभार जताया。 बाइट— खतीजा बानो, नवनिर्वाचित सभापति नगर परिषद सीकर。0
0
Report
टोंक में नकली बीड़ी फैक्ट्री पकड़: एक आरोपी हिरासत में
Tonk, Rajasthan:टोंक में नकली बीड़ी का कारखाना पकड़ा गया । एक आरोपी को पुलिस ने लिया हिरासत में । बुधवार को डीएसटी टीम ने गुलजार बाग क्षेत्र में एक घर पर छापा मारकर नकली बीड़ी बनाने का कारखाना पकड़ा। पुलिस की आंखे खुली रह गईं कि किस तरह से टोंक से लेकर अन्य जगहों के प्रसिद्द बीड़ी ब्रांडों की बिड़िया इस कारखाने में बनवाई जा रही थी, जिसके तार आंध्रप्रदेश से जुड़े होने की बात सामने आ रही है। अब पुलिस नकली बीड़ी बनाने वालों से पूछताछ में जुटी है कि यह काला कारोबार किस-कब से चल रहा था。0
0
Report
हरदा के टिंचिंग ग्राउंड पर मृत गोवंश खुले में फेंके जाने पर विरोध
Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:टिंचिंग ग्राउंड पर गोवंश को JCB से फेंकने का विरोध हरदा के टिंचिंग ग्राउंड पर मृत गोवंशों को कचरे के साथ खुले में फेंके जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि मृत गोवंशों को JCB की मदद से कचरे के बीच डाला जा रहा है, जिसके बाद वहां मौजूद कुत्ते और सूअर उन्हें नोच रहे हैं। यह देखकर किसान और गौरक्षक मौके पर पहुंचकर विरोध जताया और नगर पालिका के कचरा वाहनों को रोक दिया। प्रदर्शनकारियों ने जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है。 मामले को लेकर किसानों और गौरक्षकों ने टिंचिंग ग्राउंड पहुंचकर नगर पालिका के कचरा वाहनों को रोक दिया और कचरा डंप नहीं करने दिया। सूचना मिलने पर नगर पालिका CMO ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस बल और तहसीलदार मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। हालांकि प्रदर्शनकारी जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। उनका कहना है कि मृत गोवंशों को खुले में फेंकने के बजाय नियमानुसार अलग स्थान पर दफनाने की व्यवस्था की जानी चाहिए। रोशन सिंह बाथम, CMO का कहना है कि टिंचिंग ग्राउंड पर वर्षों से कचरा डंप किया जा रहा है। बारिश के कारण ग्राउंड की बाउंड्री का काम नहीं हो पा रहा है। बारिश समाप्त होने के बाद बाउंड्री का काम शुरू किया जाएगा और मृत मवेशियों को अलग से दफनाने की व्यवस्था की जा सकेगी।0
0
Report
Advertisement
साइकिल यात्रियों का देशभर का सफर देवघर तक पहुँचेंगे
Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। मध्य प्रदेश के गुना से निकले दो साइकिल सवार तीर्थ यात्री सासाराम पहुंचे। यह वाराणसी से निकलकर देवघर की ओर जा रहे हैं। मध्य प्रदेश के गुना से निकले रामनिवास रघुवंशी तथा विशाल खत्री ने चार धाम, 12 ज्योतिर्लिंग का दर्शन करेंगे। यह लोग उत्तराखंड के चार धामों का यात्रा कर अब तक तीन ज्योतिर्लिंग का दर्शन कर चुके हैं और अब देवघर की ओर जा रहे हैं। इन लोगों का कहना है कि यह दोनों 20 जुलाई से साइकिल से निकले हैं तथा पूरे देश का भ्रमण करेंगे। देवघर के ज्योतिर्लिंग का दर्शन करने के बाद यह उड़ीसा होते हुए महाराष्ट्र और रामेश्वरम की तरफ निकल जाएंगे। उनकी यह पूरी यात्रा साइकिल से ही तय होगी।0
0
Report
बीजेपी ने राज्य प्रभारीयों की सूची जारी, बिहार-झारखंड के पदाधिकारी घोषित
Noida, Uttar Pradesh:भारतीय जनता पार्टी ने राज्य प्रभारी की सूची जारी की बिहार प्रभारी - श्री हरीश द्विवेदी बिहार सह प्रभारी - श्रीमती संगीता यादव, श्री रोहन गुप्ता झारखंड प्रभारी- गजेंद्र पटेल झारखंड सह प्रभारी - सौरभ सिंह, निवेदिता सिंह0
0
Report
झारखंड में हाथियों के हमले से बुजुर्ग दंपति की मौत, पत्नी घायल
Dhanbad, Jharkhand:झारखंड में हाथियों का उत्पात लगातार लोगों के लिए परेशानी और दहशत का कारण बना हुआ है। ताजा मामला गिरिडीह जिले के पीरटांड़ का है, जहां मंगलवार की रात हाथियों के झुंड ने घर लौट रहे बुजुर्ग दंपती पर हमला कर दिया। घटना में बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल महिला को इलाज के लिए धनबाद के एसएनएमएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। घायल महिला के नाती के अनुसार, उनके नाना-नानी घर जा रहे थे, तभी रास्ते में हाथियों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। हाथी ने उनके नाना को सूड से पटक दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। वहीं हमले में नानी के पैर और कमर में गंभीर चोट आई है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों में हाथियों के झुंड को लेकर भय बना हुआ है और लोग वन विभाग से हाथियों से सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
डीपीएस डूंडलोद के तैराक जिला स्तरीय प्रतियोगिता में दबदबा कायम
Jhunjhunu, Rajasthan:खबरां गांव री... के लिए गांव—डूंडलोद, जिला—झुंझुनूं — स्विमिंग प्रतियोगिता में डीपीएस डूंडलोद का दबदबा - जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में डीपीएस ने दस पदक जीते - धीरज नायक ने फ्री स्टाइल में गोल्ड और सिल्वर जीता - प्रिंस ने रिले में गोल्ड सहित कई सिल्वर मेडल जीते - करण और शौर्य ने रिले में गोल्ड मेडल अपने नाम किए - डीपीएस के चार तैराकों का राज्य स्तर पर चयन हुआ - स्कूल सचिव बीएल रणवां ने खिलाड़ियों की उपलब्धि पर खुशी जताई0
0
Report
फलसूंड में 70वीं जिला कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ
Jaisalmer, Rajasthan:जिला -जैसलमेर विधानसभा - पोकरण खबर की लोकेशन - फलसूंड, फलसूंड में 70 वीं जिला स्तरीय कबड्डी खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ। फलसूंड, जैसलमेर जैसलमेर के फलसूंड गांव में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में 70वीं जिला स्तरीय कबड्डी (17 व 19 वर्ष छात्र वर्ग) खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ किया गया। इस प्रतियोगिता में जिले भर की 18-18 प्रमुख टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में स्वामी जी की ढाणी के महंत रावलपुरी महाराज ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान भणियाणा के मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (CBEO) मदन लाल गर्ग, विशिष्ट अतिथि जगदीश टावरी, सत्यनारायण गौतम, गणपत राम दैया तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य खेमा राम सहित क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक और खेल प्रेमी उपस्थित रहे। अतिथियों का विद्यालय परिवार की ओर से साफा पहनाकर कर आत्मीय स्वागत किया गया। प्रतियोगिता के सचिव हरिराम सुथार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता में 17 और 19 वर्ष आयु वर्ग के छात्र खिलाड़ियों की कुल 18-18 टीमें भाग ले रही हैं।26 सितम्बर तक चलने वाले इन मुकाबलों में जिले के प्रतिभावान खिलाड़ी अपनी खेल क्षमता और कौशल का प्रदर्शन करेंगे। समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान दौर में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ-साथ खेलों का जीवन में अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है। खेल न केवल शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत बनाते हैं, बल्कि विद्यार्थियों में अनुशासन, टीम वर्क और खेल भावना जैसे मानवीय मूल्यों का भी विकास करते हैं।0
0
Report
125 फीट लोहे की रेलिंग से कालीपहाड़ी स्कूल में नया जीवन
Jhunjhunu, Rajasthan:खबरां गांव री... के लिए गांव—कालीपहाड़ी, जिला—झुंझुनूं - कालीपहाड़ी सरकारी स्कूल को 125 फीट लोहे की रेलिंग मिली - भामाशाह विजयसिंह लाखलान ने विद्यालय को आलमारी भी भेंट की - स्वर्गीय पतौरी देवी की पुण्य स्मृति में कार्यक्रम आयोजित हुआ - विद्यालय परिवार ने लाखलान परिवार का आभार व्यक्त किया - प्रधानाचार्य कपिल खटोड़ ने सहयोग को विद्यालय विकास में महत्वपूर्ण बताया - भामाशाह परिवार के सहयोग से स्कूल व्यवस्थाएं होंगी बेहतर0
0
Report
Advertisement
आजय राय SIR मुद्दे पर बयान दे रहे हैं
Noida, Uttar Pradesh:ajay rai byte on SIR issue0
0
Report
अमेठी में अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार
Amethi, Uttar Pradesh:सराहनीय कार्य थाना बाजारशुक्ल पुलिस अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ 11 निर्मित अवैध शस्त्र, 05 अर्द्धनिर्मित अशरव (कुल 16 अवैध शस्त्र, 04 जिंदा, 02 खोखा कारतूस , व भारी मात्रा में अवैध शरव बनाने के उपकरणों के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार。 पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक श्री ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद अमेठी में अपराध एवं अपराधियों के धरपकड हेतु चलाए जा रहे 'ऑपरेशन चक्रव्यूह अभियान के तहत दिनांक 23.09.2026 को क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना श्री अतुल कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना बाजारशुक्ल पुलिस क्षेत्र में मौजूद थी। उसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ व्यक्ति पाली जंगल में अवैध शस्त्र बना रहे हैं। उक्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंच कर एक बारगी दबिश देकर घेरकर दो व्यक्तियों को पकड लिया गया। नाम पता पूछने पर एक ने अपना नाम कौशल किशोर पुत्र गोपी निवासी नवीपनाह थाना मॉल जनपद लखनऊ उम्र करीब 30 वर्ष तथा दूसरे ने अपना नाम छोटू पुत्र सुकरू निवासी नवीपनाह थाना माल जनपद लखनऊ उम्र करीब 21 वर्ष बताया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे व मौके से 09 तमंचा 315 बोर, 02 जिंदा कारतूस व 02 खोखा कारतूस 315 बोर, 02 तमंचा 12 बोर, 02 जिंदा कारतूस 12 बोर, 05 अदद अर्द्ध निर्मित तमवा 12 बोर, 01 चुकनी/भट्टी व अवैध शरव बनाने के उपकरण जैसे- 52 अदद रिपिट, 18 हैमर, 15 अदद लोहे की नाल, 12 अदद बट, 05 बॉडी, 01 अदद 05 राउण्ड की चरखी, 45 स्प्रिंग, 34 कील, 09 ट्रिगर, 4 शुम्भी, 03 हथौडी, 02 रेती, 03 अदद सड़सी, 05 फायरिंग पिन आदि अन्य भारी मात्रा में बरामद हुए। मौके से बरामद मोटरसाइकिल स्प्लेण्डर स० यूपी 32 एनबी 1397 के कागज मांगने पर दिखा न सके। बरामदगी के आधार पर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर थाना बाजारशुक्ल द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है。 पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि हम लोग लखनऊ के रहने वाले हैं, दोनो लोग मिलकर अवैध शरत्र बनाने का काम करते हैं, हम लोग घूमकर सूनसान जगह की तलाश करते हैं तथा पकड़े जाने के डर से स्थान बदल-बदलकर अवैध शस्त्र बनाने का काम करते है तथा बने हुये अवैध शस्त्रों को लखनऊ व आसपास के जनपदों में बेच देते है。 गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता- 1. कौशल किशोर पुत्र गोपी निवासी नवीपनाह थाना माल जनपद लखनऊ उम्र करीब 30 वर्ष。 छोटू पुत्र सुकरू निवासी नवीपनाह थाना माल जनपद लखनऊ उम्र करीब 21 वर्ष。 2. बरामदगी- (11 निर्मित अवैध शस्त्र, 05 अर्द्धनिर्मित अवैध शस्त्र (कुल 16 अवैध शस्त्र), 04 जिंदा, 02 खोखा कारतूस, व भारी मात्रा में अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण) 1. 09 तमंचा, 02 जिंदा कारतूस, 02 खोखा कारतूस 315 बोर。 2. 02 तमंचा, 02 जिदा कारतूस 12 बोर । 3. 05 अदद अर्द्ध निर्मित तमंचा 12 बोर। 4. 52 अदद रिपिट。 5. 18 हैमर。 6. 15 अदद लोहे की नाल。 7. 12 अदद बट。 8. 45 अदद स्प्रिंग。 9. 34 अदद कील。 10. अन्य अवैध शस्त्र बनाने का उपकरण 09 ट्रिगर, 4 शुम्भी, 03 हथौड़ी, 02 रेती, 03 अदद सड़सी, 05 फायरिंग पिन, लोहे की पत्ती, रेगमार्क, एल्यूमिनियम की पत्ती, टॉर्च, प्लायर्स, ब्लेड आदि भारी मात्रा में बरामद।अमेठी - चक्रव्यूह ऑपरेशन के तहत अमेठी पुलिस ने अवैध तमंचा फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, पुलिस 2 अभियुक्तो के पास से पूछताछ के दौरान 16 अवैध शस्त्र के साथ बनाने वाले उपकरण यंत्र किए बरामद, 11 निर्मित अवैध शस्त्र,5 अर्धनिर्मित शस्त्र व 4 जिंदा कारतूस किया बरामद, शुक्ल बाजार थाना क्षेत्र में जंगल में चल रहा है अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री, अवैध तमंचा बनाकर क्षेत्र में करते थे बिक्री, लखनऊ के रहने वाले हैं अभियुक्त, अमेठी एसपी ने प्रेस कांफ्रेंस करते हुए किया खुलासा,0
0
Report
हमीरपुर के नये जिलाधिकारी अशोक कुमार ने कार्यभार संभाला; कलेक्ट्रेट परिसर का औचक निरीक्षण
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर:-नव आगन्तुक जिलाधिकारी अशोक कुमार ने कार्यभार संभाला, कोषागार पहुंच कर चार्ज ग्रहण किया, कार्यभार संभालते ही एक्शन में नजर आए जिलाधिकारी, नवागंतुक जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित विभिन्न पटलों और अभिलेख रूम का किया औचक निरीक्षण, निरीक्षण के दौरान मिली खामियों को दुरुस्त करने के निर्देश, सरकार की योजनाओं का क्रियान्वयन और जनता की समस्याओं का निस्तारण बताया सर्वोच्च प्राथमिकता, जिला मुख्यालय के कलेक्ट्रेट परिसर का मामला。0
0
Report
Advertisement
