203001
बुलंदशहर में तेज रफ्तार कार ने 4 को मारी टक्कर, एक की गई जान
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर के गुलावठी में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार ने घर के बाहर कुर्सी पर बैठे चार लोगों को टक्कर मार दी, जिससे एक युवक की जान चली गई और तीन घायल हो गए। यह हादसा सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। घायलों को हायर मेडिकल सेंटर रेफर किया गया है। स्कॉर्पियो सवार कार सहित फरार हो गया। हादसा गुलावठी कोतवाली क्षेत्र में हुआ।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया में हलचल मचा दी: पूरा मामला क्या है?
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
केरल गृह मंत्री रमेश चन्निथाला परुम्बावूर में रैली, ऑपरेशन तूफान के एक महीने पूरे
Noida, Uttar Pradesh:KOCHI (KERALAM): KERALA HOME MINISTER RAMESH CHENNITHALA HOLDS RALLY IN PERUMBAVOOR TO MARK ONE MONTH OF OPERATION TOOFAN/ VISUALS0
0
Report
अयोध्या में चाय-बेंच विवाद पर गुटों की मारपीट; चार लोगों के चालान
Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या।चाय पीने और बेंच पर बैठने को लेकर दो गुटों में जमकर मारपीट, चले लाठी डंडे, कोतवाली नगर के गुलाब बाड़ी गेट के सामने हुई मारपीट, पुलिस ने चार लोगों का शांति भंग में किया चालान, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।0
0
Report
Advertisement
ग्राम रमपुरा में खेत पर करंट से 18 वर्षीय रामकुमार ठाकुर की मौत
Narsinghpur, Madhya Pradesh:नरसिंहपुर जिले की गाडरवारा तहसील के ग्राम रमपुरा से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। खेत पर काम करते समय 18 वर्षीय रामकुमार ठाकुर की करंट लगने से मौत हो गई। परिजन उसे गंभीर हालत में तत्काल गाडरवारा सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि रामकुमार खेत पर लोहे का पाइप उठा रहा था, तभी पाइप ऊपर से गुजर रही 11 केवी बिजली लाइन के संपर्क में आ गया। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। सूचना मिलने पर गाडरवारा पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
ईरान में खामेनेई के विदाई समारोह में अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों की उपस्थिति
Noida, Uttar Pradesh:TEHRAN (IRAN): INTERNATIONAL DELEGATES PARTICIPATE IN A FAREWELL CEREMONY FOR KHAMENEI0
0
Report
फरीदाबाद सूरजकुंड में अवैध निर्माण पर वन विभाग कर्मी पर हमला, पिता-पुत्र के खिलाफ मामला
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद के सूरजकुंड थाना क्षेत्र स्थित अरावली के संरक्षित वन क्षेत्र में अवैध निर्माण रोकने पहुंची वन विभाग की टीम पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। कार्रवाई के दौरान वन विभाग के अधिकारियों के साथ कथित रूप से मारपीट की गई, सरकारी वर्दी फाड़ दी गई और जान से मारने की धमकी दी गई। घटना के बाद पुलिस ने आरोपित पिता-पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वन विभाग के अनुसार, वन दरोगा राजेश और वन दरोगा सुरेंद्रपाल नियमित गश्त के दौरान अनंगपुर गांव के डोमका मोहल्ला पहुंचे। यहां अधिसूचित वन क्षेत्र में टिन शेड का निर्माण कराया जा रहा था। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद लोगों को बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुसार इस क्षेत्र में किसी भी प्रकार का गैर-वानिकी निर्माण प्रतिबंधित है और निर्माण कार्य तुरंत बंद कराया。 इसी दौरान निर्माण स्थल पर मौजूद युवक का पिता भी वहां पहुंच गया। आरोप है कि उसने अधिकारियों से बहस शुरू कर दी और अपने प्रभाव का हवाला देते हुए निर्माण जारी रखने की बात कही। जब वन विभाग की टीम मौके की फोटो और वीडियो रिकॉर्ड करने लगी तो विवाद बढ़ गया। वन विभाग का आरोप है कि पिता-पुत्र ने सरकारी कार्रवाई का विरोध करते हुए अधिकारियों के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की। इस दौरान वन दरोगा राजेश की सरकारी वर्दी भी फाड़ दी गई। साथ ही दोनों अधिकारियों को गंभीर परिणाम भुगतने और जान से मारने की धमकी भी दी गई। घटना की सूचना तुरंत डायल-112 पर दी गई। पुलिस के पहुंचने से पहले दोनों आरोपित मौके से फरार हो गए। घायल वन दरोगा को बीके अस्पताल ले जाकर मेडिकल कराया गया。 सूरजकुंड थाना पुलिस ने वन विभाग की शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, मारपीट, धमकी और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी है और पूरे मामले की जांच की जा रही है.0
0
Report
Advertisement
केन्द्र ने एप्स हटाने का आदेश दिया, दिल्ली पुलिस-ट्रांसपोर्ट एक्शन में
New Delhi, Delhi:यह जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से हमारे पास भी आई और हमारा डिपार्टमेंट इस पर जांच भी कर रहा है दिल्ली पुलिस भी अपना काम कर रही है और मैंने पहले भी कहा था अभी भी कह रहा हूं उचित जांच के बाद जहां तक मुझे भी जानकारी मिली है कि केंद्रीय सरकार ने इन एप्स को हटाने के लिए कह दिया है और इसका भी मेरे पास रियल आर्डर अभी आएगा लेकिन स्वाभाविक है एक सिक्योरिटी की बात है और लोगों के परेशान ना होने से बचने के लिए ऐसा सरकार जरूर कदम उठाएगी मैं विश्वास मानता हूं भारत सरकार ने जरूर एक्शन लिया होगा इसके ऊपर और जो कार्रवाई करनी होगी तो दिल्ली ट्रांसपोर्ट करेगा\n\nमै स्पष्ट करना चाहूंगा कि हम ई रिक्शा को इलेक्ट्रिक व्हीकल से न जोड़े यह उसके पीछे अलग कारण है और इलेक्ट्रिक गाड़ी अलग होती है मैं आपको यह विश्वास दिलाता हूं कि इसके ऊपर जो हमें संज्ञान मिला है उसे पर उचित कार्यवाही कर रहे हैं भारत सरकार भी कर रही है और दिल्ली ट्रांसपोर्ट भी करेगा दिल्ली पुलिस इसके ऊपर जो भी जो लोग इंवॉल्व होंगे उन पर एक्शन होगा0
0
Report
बीकानेर के श्याम सुंदर स्वामी ने चेक गणराज्य में स्वर्ण जीता
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से गौरव की खबर चेक गणराज्य में भारत का परचम, बीकानेर के श्याम सुंदर स्वामी ने जीता स्वर्ण पदक वर्ल्ड रैंकिंग तीरंदाजी प्रतियोगिता में भारतीय कंपाउंड मिक्स टीम बनी चैंपियन बीकानेर के ओलंपियन एवं पैरा तीरंदाज श्याम सुंदर स्वामी और विश्व नंबर-1 शीतल देवी की जोड़ी ने जीता गोल्ड फाइनल में इंडोनेशिया को हराकर भारत के नाम किया स्वर्ण पदक पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर विश्व मंच पर लहराया तिरंगा श्याम सुंदर स्वामी की उपलब्धि से बीकानेर और राजस्थान का बढ़ा मान राजस्थान तीरंदाजी संघ ने खिलाड़ियों और कोच अनिल जोशी को दी बधाई0
0
Report
ACB की जैसलमेर कार्रवाई: पटवारी रिश्वत लेकर दलाल सहित पकड़ा गया
Jaisalmer, Rajasthan:जैसलमेर ACB की बड़ी कार्रवाई, नाचना उपनिवेशन विभाग के कार्यालय में ACB की दबिश; उपनिवेशन में तैनात छायान द्वितीय पटवारी लखवीर यादव 50 हजार रुपये की रिश्वत के साथ दलाल सहित ट्रेप- मुरब्बे का म्यूटेशन भरने की एवज में मांगी गई थी राशि। मामले में फिलहाल ACB की जांच जारी, कार्रवाई पूरी होने के बाद ACB करेगी आधिकारिक खुलासा, जैसलमेर ACB टीम ने कार्रवाई को दिया अंजाम। जैसलमेर जिले में भ्र्ष्ट अधिकारियों पर ACB की दबिश जारी है। जैसलमेर जिले में ACB ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नाचना उपनिवेशन विभाग में कार्यरत छायान द्वितीय पटवारी लखबीर यादव को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा है। वही बिचौलिए एक दलाल को भी पकड़ा गया है। पटवारी लखबीर यादव को पकड़ने के तुरंत बाद एसीबी टीम उसे उसके सरकारी आवास ले पहुँची है। जहाँ सर्च ऑपरेशन के दौरान अलमारियों, बैंक खातों, जमीनों के डाक्यूमेंट्स और अन्य बेनामी संपत्तियों की जांच कर रही है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार बीते दिनों परिवादी ने एसीबी कार्यालय जैसलमेर पहुँचकर शिकायत दी थी कि उपनिवेशन पटवारी लखबीर यादव उसके मुरब्बे के म्युटेशन भरने के काम को लंबे समय से टाल रहा है और काम करने की एवज में मोटी रिश्वत मांग रहा है। जिसके बाद एसीबी ने शिकायत का गोपनीय तरीके से सत्यापन कराया। जांच में रिश्वत मांगने की पुष्टि होने के बाद टीम ने ट्रैप की पूरी योजना तैयार की। योजना के अनुसार परिवादी शुक्रवार को तय समय पर पटवारी को 50 हजार रुपए की रिश्वत देने पहुँचा। जैसे ही आरोपी ने राशि ली, पहले से घात लगाए बैठे एसीबी टीम ने तुरंत धावा बोल दिया और रिश्वत के साथ उसे रंगेहाथों पकड़ लिया। टीम ने आरोपी के पास से रिश्वत की राशि भी बरामद कर ली है। एसीबी के उच्च अधिकारियों का कहना है कि कार्रवाई अभी शुरुआती चरण में है। सर्च ऑपरेशन पूरा होने और डाक्यूमेंट्स की जांच के बाद ही आरोपी की संपत्तियों और मामले से जुड़ी अन्य जानकारी सामने आएगी। फिलहाल मामले की आगे की जांच जारी है।0
0
Report
Advertisement
अलवर में 300 मॉडिफाइड साइलेंसर जब्त, रोड रोलर से नष्ट, शोर रोकना
Alwar, Rajasthan:अलवर में तेज आवाज वाले मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर सड़क पर स्टंट करने और शोर मचाने वालों के खिलाफ यातायात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सख्त संदेश दिया है। भगत सिंह चौराहे पर चलाए गए विशेष अभियान के दौरान करीब 300 मॉडिफाइड साइलेंसर जब्त किए गए। कार्रवाई के बाद इन साइलेंसरों पर रोड रोलर चलाकर उन्हें पूरी तरह नष्ट कर दिया गया, ताकि दोबारा उनका उपयोग न हो सके। यातायात प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि शहर में लगातार मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर वाहन चलाने और तेज आवाज से आमजन को परेशान करने की शिकायतें मिल रही थीं। इन्हीं शिकायतों के आधार पर यह विशेष अभियान चलाया गया। अभियोान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ चालान की कार्रवाई भी की गई। उन्होंने कहा कि मॉडिफाइड साइलेंसर न केवल यातायात नियमों का उल्लंघन हैं, बल्कि ध्वनि प्रदूषण फैलाकर आम नागरिकों के लिए परेशानी का कारण बनते हैं। पुलिस की प्राथमिकता शहर में सुरक्षित और शांत यातायात व्यवस्था बनाए रखना है। इसलिए ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ आगे भी लगातार सख्त अभियान जारी रहेगा। यातायात police ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों में अवैध या मॉडिफाइड साइलेंसर का उपयोग न करें और यातायात नियमों का पालन करें। नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी कठोर कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
हरिके में 1.2 लाख लीटर कच्ची शराब बरामद, दरिया में गिराने से मछलियाँ संकट
Tarn Taran Sahib, Punjab:दरअसल आबकारी विभाग ने जंगली जीव संरक्षण की टीम को लेकर हरिके में ब्यास दरिया के आस पास रेड की इस दौरान ड्रम और तरपाल में एक लाख 20 हजार लीटर कच्ची शराब बरामद की उसके बाद सारी शराब दरिया में गिरा दी गई, जिसके चलते मछलियों और अन्य जीव की जान जोखिम में डाली याद हो कि कुछ साल पहले बटाला की एक फैक्ट्री से निकले शीरे के कारण लाखों मछलिया मर गई थी0
0
Report
रुद्रप्रयाग होमगार्ड भर्ती: 1103 आवेदन, 10 जुलाई से शारीरिक दक्षता
Noida, Uttar Pradesh:रुद्रप्रयाग 3 जुलाई 2026 रुद्रप्रयाग में होमगार्ड स्वयंसेवकों की सीधी भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी हो गई है। 24 पदों के लिए 1103 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। आवेदन पत्रों की जांच के बाद 10 जुलाई से शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की जाएगी। रुद्रप्रयाग जनपद में होमगार्ड स्वयंसेवकों की सीधी भर्ती को लेकर युवाओं में उत्साह देखने को मिला। 10 जून से 30 जून तक चले आवेदन अभियान के दौरान कुल 1103 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें 20 पुरुष पदों के लिए 918 और 4 महिला पदों के लिए 185 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। विभाग की ओर से आवेदन पत्रों की जांच 9 जुलाई तक पूरी की जाएगी। इसके बाद पात्र अभ्यर्थियों की शारीरिक नाप-जोख और शारीरिक दक्षता परीक्षा 10 जुलाई से शुरू होगी। विभाग का कहना है कि भर्ती प्रक्रिया के प्रत्येक चरण को निर्धारित नियमों और मानकों के अनुरूप पारदर्शी तरीके से संपन्न कराया जाएगा, ताकि योग्य अभ्यर्थियों का निष्पक्ष चयन सुनिश्चित किया जा सके।0
0
Report
Advertisement
गोविंदपुर में पिकअप के तहखाने से 35 कार्टून विदेशी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार
Nawada, Bihar:गोविंदपुर में पिकअप के तहखाने से 35 कार्टून विदेशी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार, झारखंड से बेगूसराय जा रही थी शराब की खेप, शराब की कीमत 5 लाख बताई जा रही नवादा उत्पाद विभाग की टीम ने गोविंदपुर चेक पोस्ट पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पिकअप वाहन के तहखाने से 35 कार्टून विदेशी शराब बरामद की है। मौके से एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है। शराब की यह खेप झारखंड से बेगूसराय ले जाई जा रही थी। जिसकी कीमत 5 लाख से ऊपर बताई जा रही है। उत्पाद विभाग की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि पिकअप गाड़ी में तहखाना बनाकर विदेशी शराब की खेप बिहार लाई जा रही है। सूचना पर टीम गोविंदपुर उत्पाद चौकी के पास तैनात हो गई。 कुछ देर बाद संदिग्ध पिकअप पहुंची। रोककर तलाशी ली गई तो गाड़ी में विशेष रूप से बनाए गए तहखाने से शराब की खेप मिली। गिनती करने पर 35 कार्टून में भारी मात्रा में विदेशी शराब रखा हुआ था जिसकी कीमत लगभग 5 लाख से ऊपर बताई जा रही है। गिरफ्तार शराब माफिया की पहचान प्रमोद ताती के 23 वर्षीय पुत्र बीरबल के रूप में हुई है। उसके खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।0
0
Report
सरकारी जमीन पर जुताई से राजनीति गरमाई: पिपराकोठी वाटर पार्क विवाद
Motihari, Bihar:मोतिहारी के पिपराकोठी में सरकारी गैरमजरूआ जमीन पर प्रस्तावित वाटर पार्क निर्माण को लेकर विवाद गहरा गया है। प्रशासन द्वारा जारी दस्तावेजों के अनुसार, कृषि विज्ञान केंद्र के बगल स्थित करीब 11 एकड़ सरकारी जमीन में से 3 एकड़ भूमि को वाटर पार्क निर्माण के लिए प्रस्तावित किया गया है।हालांकि, इस कार्रवाई का स्थानीय ग्रामीणों ने जमकर विरोध किया।ग्रामीणों का दावा है कि वे वर्षों से इस जमीन पर खेती करते आ रहे हैं, इसलिए यह जमीन उनकी निजी संपत्ति है। दूसरी ओर, पिपराकोठी अंचलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि संबंधित भूमि गैरमजरूआ जरपेशकी श्रेणी की सरकारी जमीन है और इस पर किसी का निजी स्वामित्व नहीं है।अंचलाधिकारी के मुताबिक, जब तक सरकार को जमीन की आवश्यकता नहीं थी, तब तक किसान उस पर खेती करते रहे, लेकिन सार्वजनिक उपयोग के लिए आवश्यकता पड़ने पर सरकार को उस जमीन को वापस लेने का अधिकार है। उन्होंने यह भी बताया कि संबंधित जमीन की सभी जमाबंदियां रद्द की जा चुकी हैं और वर्तमान में किसी व्यक्ति के नाम पर न तो रसीद है और न ही वैध जमाबंदी है।इसी बीच आज राजद के सांसद सुधाकर सिंह भी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के समर्थन में धरने पर बैठ गए। इतना ही नहीं, सांसद स्वयं ट्रैक्टर पर सवार होकर विवादित सरकारी जमीन की जुताई करते नजर आए, जिससे राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज हो गई है।प्रशासन का कहना है कि वाटर पार्क भारत सरकार की एक सार्वजनिक परियोजना है, जिसका लाभ पूरे क्षेत्र के लोगों को मिलेगा। वहीं, ग्रामीणों और सांसद के विरोध के बाद यह मामला अब राजनीतिक रंग भी लेता दिखाई दे रहा है।0
0
Report
सीवान में अनियंत्रित ट्रक ने साइकिल सवार मजदूर की मौत, चालक फरार
Siwan, Bihar:सीवान में अनियंत्रित ट्रक ने साइकिल सवार मजदूर को कुचल दिया।जिससे मजदूर मनोज बैठा की दर्दनाक मौत हो गई।मजदूर की मौत के बाद से परिजनों में मातम पसरा हुआ है।वहीं घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सीवान-गोपालगंज हाईवे पर कुशवाहा मोड़ के समीप की है।मृतक की पहचान बरहन गांव निवासी मनोज बैठा के रूप में हुई है।बताया जा रहा है कि मनोज बैठा अपने घर से साइकिल से सीवान शहर की तरफ मजदूरी के लिए जा रहे थे,इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने अनियंत्रित हो कर उन्हें कुचल दिया।कुचलने के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया।वहीं स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सीवान सदर अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार ट्रक और उसके चालक की पहचान करने में जुटी हुई है。0
0
Report
Advertisement
