203001
बुलंदशहर में रामनवमी पर मां काली की भव्य शोभायात्रा निकली
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर के गुलावठी में रामनवमी के दिन मां काली की भव्य शोभायात्रा का आयोजन हुआ, जिसकी शुरुआत पारस ग्रुप के एम.डी. नरेन्द्र सिंह नागर ने की। इस शोभायात्रा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। मां काली की प्रतिमा एक हाथ में तलवार और दूसरे में खप्पर लिए दिखाई दी। इस मौके पर पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए और भारी पुलिस बल तैनात किया। गुलावठी कोतवाली क्षेत्र में निकली इस शोभायात्रा ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया और धूमधाम से संपन्न हुई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पत्नी और सालों पर पति की पीट पीट कर हत्या का आरोप गांव में सनसनी
Shripalpur, Uttar Pradesh:देवरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के बिशुनपुर कला गांव के महुआबारी टोला में सोमवार को घरेलू विवाद ने भयावह रूप ले लिया। पत्नी और उसके दो भाइयों पर पति को बेरहमी से पीटकर मौत के घाट उतारने का आरोप लगा है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपितों की तलाश में जुट गई है। जानकारी के अनुसार महुआबारी निवासी 40 वर्षीय मुकेश सिंह पुत्र टेल्हू सिंह का अपनी पत्नी संगम देवी से लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। सोमवार को किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई। आरोप है कि इसी दौरान पत्नी ने अपने दो भाइयों के साथ मिलकर मुकेश सिंह को कमरे में बंद कर डंडे और बेल्ट से जमकर पीटा। मारपीट में मुकेश गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पत्नी घायल अवस्था में मुकेश को लेकर महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आरोप है कि मौत की पुष्टि होते ही पत्नी अस्पताल में शव छोड़कर फरार हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। सीओ सलेमपुर मनोज कुमार तथा फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। घटना के बाद से आरोपित घर छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं। मुकेश सिंह चार भाइयों में तीसरे नंबर पर थे। परिवार में उनका 10 वर्षीय बेटा आयुष तथा दो बेटियां पूजा और अमृता हैं। घटना के बाद बच्चों और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस संबंध में थानाध्यक्ष दीपक सिंह ने बताया कि पति-पत्नी के बीच विवाद के दौरान मारपीट की घटना हुई थी। गंभीर रूप से घायल मुकेश सिंह को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामले की जांच की जा रही है तथा आरोपितों की तलाश में पुलिस टीम लगी हुई है।0
0
Report
बकरीद पर्व को लेकर परतावल में डीएम और एसपी ने किया फ्लैग मार्च
Parasa Buzurg, Uttar Pradesh:परतावल/महराजगंज। आगामी त्योहार बकरीद के मद्देनजर जनपद में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सोमवार को श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परतावल चौक पर पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने बाजार, मुख्य मार्गों तथा भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों का निरीक्षण किया और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने आमजन, व्यापारियों एवं क्षेत्रवासियों से बातचीत कर त्योहार को आपसी भाईचारे, शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कहा कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें तथा किसी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। उन्होंने लोगों से प्रशासन का सहयोग करने की भी अपील की। पैदल गश्त के दौरान स्थानीय पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।0
0
Report
बकरीद पर्व को लेकर अमेठी पुलिस अलर्ट, टीकरमाफी बाजार में निकला फ्लैग मार्च
Amethi, Uttar Pradesh:बकरीद पर्व को लेकर अमेठी पुलिस अलर्ट, टीकरमाफी बाजार में निकला फ्लैग मार्च सीओ अमेठी के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस रही मौजूद, शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील अमेठी। बकरीद पर्व को सकुशल संपन्न कराने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से अमेठी पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आई। इसी क्रम में टीकरमाफी बाजार में सीओ अमेठी के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस फोर्स ने फ्लैग मार्च निकाला और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस टीम बाजार, मुख्य चौराहों और संवेदनशील क्षेत्रों में पहुंची तथा लोगों से शांति, सौहार्द और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की। अधिकारियों ने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। पुलिस अधिकारियों ने साफ कहा कि त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं क्षेत्र में लगातार पुलिस की सतर्क नजर बनी हुई है ताकि आमजन सुरक्षित माहौल में पर्व मना सकें।0
0
Report
Advertisement
झारखंड में बीजेपी ने राज्यसभा के लिए प्रत्याशी उतारने का निर्णय किया
Ranchi, Jharkhand:रांची बीजेपी चुनाव समिति की बैठक के बाद बीजेपी प्रदेश महामंत्री अमर बाउरी ने कहा, झारखंड में राज्य सभा की दो सीटें रिक्त ही रही है उसके लिए निर्वाचन आयोग ने अधिसूचना जारी कर दिया है। इसको लेकर झारखंड बीजेपी चुनाव समिति की बैठक संपन्न हुई । प्रदेश चुनाव समिति ने ये निर्णय लिया है कि बीजेपी चुनाव लड़ेगी और अपने प्रत्याशी उतारेगी। बीजेपी न सिर्फ प्रत्याशी उतारेगी बल्कि वो उम्मीदवार जीतेगा भी। बीजेपी जिसे भी मैदान में उतारेगी वो पार्टी का कार्यकर्ता होगा。 झामुमो के द्वारा निर्वाचन आयोग को पत्र लिखे जाने पर बीजेपी प्रदेश महामंत्री ने कहा ,चोर की दाढ़ी में तिनका, उल्टा चोर कोतवाल को डांटे। महागठगंधन की हालत किसी से छुपी नहीं है। राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और जेएमएम में जो नूरा कुश्ती चल रहा है वो किसी से छुपा नहीं है। उन लोगों में खुद ने सहमति नहीं है। जिस 56 के वो दावे कर रहे हैं वो 56 है क्या , आज उनके अंदर ही अंतर्कलह है । जिनका झारखंड को खरीदने और बेचने का पुराना अनुभव वो दूसरे को ज्ञान न दें。0
0
Report
स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार बनारस की गंगा आरती में पहुंचे, भीड़ उमड़ी
Barh, Bihar:निशांत कुमार स्वास्थ्य मंत्री बनने के बाद आज पहली बार गंगा दशहरा पर संध्या आरती में बख्तियारपुर पहुंचे। बख्तियारपुर के लोगों से उनका करीबी रिश्ता रहा है। निशांत का काफिला जैसे ही सीढ़ी घाट पहुंचा, उन्हें देखने हजारों लोग जमा हो गए। उन्होंने गंगा आरती में शामिल होकर विधि विधान से मां गंगा की पूजा अर्चना की। इसके बाद बनारस के पंडितों ने शंख ध्वनि के साथ मां गंगा की संध्या आरती की। निशांत को अपने बीच देख बख्तियारपुर के लोग भी काफी उत्साहित दिखे। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर सीढ़ी घाट पर हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ जमा हो गई। हालांकि पूरे कार्यक्रम के दौरान निशांत कुमार मीडिया के सवालों से बचते दिखे। बख्तियारपुर में ट्रॉमा सेंटर की मांग पर उन्होंने अपनी सहमति दिखाई। बख्तियारपुर के लोगों ने उनसे कहा कि यहां की स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर कीजिए, ताकी लोग आपको हमेशा याद रखें। इसपर वे मुस्कुरा कर भीड़ का अभिनंदन कर आगे निकल गए।0
0
Report
किशनगंज गैस गोदाम में खाली-भरे सिलेंडर छुपाने का मामला उजागर
Kishanganj, Bihar:मिडिल ईस्ट में अमेरिका और ईरान के बीच तनाव में एलपीजी गैस की कमी के बीच किशनगंज में एलपीजी गैस का खेल फिर उजागर हो गया है। गैस उपलब्ध होने के बावजूद उपभोक्ताओं को खाली हाथ लौटाया जा रहा था। आज जब परेशान लोगों ने गोदाम के अंदर घुसकर देखा तो राज खुल गया; गैस गोदाम में दर्जनों भरे हुए सिलेंडर खाली सिलेंडरों के बीच छुपाकर रखा गया था. आक्रोशित उपभोक्ताओं ने गोदाम में हंगामा कर दिया और जिला प्रशासन से शिकायत किया है. मामला किशनगंज शहर के हालिम चौक स्थित अरहान भारत गैस एजेंसी का बताया जा रहा है. पिछले तीन दिनों से सैकड़ों उपभोक्ता गैस सिलेंडर लेने के लिए यहाँ आए, लेकिन एजेंसी संचालक बार-बार यही कहकर टाल रहे थे कि गैस उपलब्ध नहीं है. लेकिन आज उपभोक्ताओं के धैर्य का बांध टूट गया. जब वे गोदाम के अंदर पहुंचे तो उनके सामने सच आ गया... दर्जनों भरे हुए एलपीजी सिलेंडर खाली सिलेंडरों के ढेर में छुपाकर रखे गए थे. आक्रोशित लोगों ने तुरंत जिला प्रशासन को सूचना दी और गोदाम में जमकर हंगामा किया, जिसके बाद गोदाम मालिक भरें हुये सिलिंडर को बाटने का बहाना बनाकर मौके से हटा दिया गया. उपभोक्ता श्यामल कुमार ने बताया कि गैस बुक करने के बावजूद होम डिलीवरी नहीं हुई. फिर एजेंसी संचालक ने दोबारा बुकिंग करने को कहा, फिर दोबारा बुक करने के बावजूद आज तक गैस नहीं मिली. उन्होंने बताया कि गैस के अभाव में तीन दिन से घर में खाना नहीं पक रहा है. उपभोक्ताओं ने कहा कि गैस देने के नाम पर एजेंसी के संचालक रोज चक्कर कटवा रहे हैं, जबकि गोदाम में गैस भरी पड़ी है, फिर भी नहीं दे रहे. वही एजेंसी संचालक से पूछने पर गैस आपूर्ति कम होने का बहाना बना रहे हैं. जब मामले को लेकर जिला आपूर्ति पदाधिकारी से सवाल किया गया तो उन्होंने सिर्फ कहा कि जांच करेंगे और कैमरे के सामने बोलने से बचते नजर आएं.0
0
Report
Advertisement
गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ग्राम कल्याण कार्यक्रम के लिए अहमदाबाद से भरूच ट्रेन रवाना
Noida, Uttar Pradesh:अहमदाबाद: गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत 'ग्राम कल्याण कार्यक्रम' के लिए अहमदाबाद से भरूच तक ट्रेन से यात्रा कर रहे हैं।0
0
Report
हरदोई में वोट न मिलने पर प्रधान-भाई ने दीवार गिराई, वीडियो वायरल
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में वोट नहीं दिया तो दीवार गिराने का आरोप, प्रधान और भाई का वीडियो वायरल हरदोई के विकासखंड कोथावां के नरा मदनापुर गांव में पंचायत चुनाव की रंजिश को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। गांव निवासी रामेश्वर प्रसाद ने आरोप लगाया है कि ग्राम प्रधान श्रीराम और उसके भाई सीताराम ने उनकी निर्माणाधीन दीवार को गिरा दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। पीड़ित रामेश्वर प्रसाद के अनुसार उन्होंने पंचायत चुनाव में ग्राम प्रधान श्रीराम को वोट नहीं दिया था। आरोप है कि इसी बात को लेकर प्रधान पक्ष उनसे नाराज चल रहा था। रामेश्वर अपने घर के सामने सहन की जमीन पर निर्माण कार्य करा रहे थे, तभी प्रधान श्रीराम और उसका भाई सीताराम मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि पहले निर्माणाधीन दीवार को नुकसान पहुंचाया गया और बाद में ट्रैक्टर बुलाकर पूरी दीवार गिरा दी गई। ग्रामीणों का कहना है कि विरोध करने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकियां भी दी गईं। घटना के दौरान मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। अब इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पीड़ित ने अतरौली थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी。0
0
Report
मोतिहारी के सुगौली में गैंगरेप: प्रेमिका के साथ गाँव के मनचलों का कृत्य, 5 गिरफ्तार
Motihari, Bihar:प्रेमी के साथ रात में प्रेमिका को अकेले देखकर लड़की के साथ गांव के ही मनचलों ने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। दुष्कर्म करने वाले प्रेमी के दोस्त है। प्रेमिका के साथ दुष्कर्म की वारदात के दौरान प्रेमी अपनी प्रेमिका को बचाने के बजाय दुष्कर्मी दोस्तों का साथ दे रहा था घटना मोतिहारी के सुगौली थाना क्षेत्र की है जहां रविवार की रात हुई गैंगरेप की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही सुगौली पुलिस हरकत में आ गई और महज आठ घंटे के भीतर मामले का खुलासा करते हुए पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एसडीपीओ दिलीप कुमार ने बताया कि थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह के नेतृत्व में तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर लगातार छापेमारी अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान घटना में शामिल दो आरोपियों को घटना के महज दो घंटे के भीतर गिरफ्तारजी कर लिया गया। इसके बाद देर रात तक चले अभियान में शेष तीन आरोपियों को भी दबोच लिया गया। पुलिस के अनुसार सभी गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। वहीं पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए मोतिहारी भेजा गया है। मामले की वैज्ञानिक जांच के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है, ताकि घटनास्थल एवं अन्य साक्ष्यों का परीक्षण किया जा सके। पुलिस ने गैंगरेप सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवती अपने व्यॉय फ्रेंड से बात कर रही थी। इसी बीच आरोपियों ने मौके का फायदा उठाकर बारी बारी से रेप कर मानवता को शर्मसार कर दिया।0
0
Report
Advertisement
हाथरस के गिजरौली में घर में घुसकर युवक से मारपीट, महिलाओं से अभद्रता, CCTV फुटेज आया सामने
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस के कोतवाली सदर क्षेत्र के गांव गिजरौली गांव में घर में घुसकर युवक से मारपीट और महिलाओं से अभद्रता का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली सदर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। गिजरौली निवासी एक महिला ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 23 मई की रात करीब 10:30 बजे उनका छोटा बेटा घर के दरवाजे पर खड़ा था। आरोप है कि तभी कुछ लोग वहां पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। युवक जान बचाने के लिए घर के अंदर भागा, लेकिन आरोपी उसके पीछे-पीछे घर में घुस आए और उसे पीटने लगे। बेटे को बचाने पहुंची महिला के साथ भी अभद्र व्यवहार किया गया और गाली-गलौज की गई। परिवार को जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी है। घटना के दौरान बीच-बचाव करने आए दो अन्य लोगों पर भी हॉकी से हमला करने का आरोप है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर फिलहाल मामले की जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
जमुई में दिनदहाड़े दो वारदात: चेन स्नेचिंग और 74 हजार की छिनतई
Jamui, Bihar:जमुई शहर में दिनदहाड़े दो वारदातों से हड़कंप,शिक्षिका से चेन स्नेचिंग,दूसरी महिला से 74 हजार की छिनतई,पुलिस की कार्यशैली और सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल जमुई शहर के कचहरी चौक इलाके में सोमवार को दिनदहाड़े हुई दो आपराधिक घटनाओं ने पुलिस व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि पुलिस की मौजूदगी वाले संवेदनशील इलाके में महज कुछ घंटों के भीतर अपराधियों ने दो महिलाओं को निशाना बनाया और आसानी से फरार हो गए。 पहली घटना : महिला से 74 हजार रुपये की छिनतई दिन में करीब 11:30 बजे टाउन थाना क्षेत्र के ढूंढो निवासी संजय सिन्हा की पत्नी विमला सिन्हा स्टेट बैंक से रुपये निकालकर लौट रही थीं। इसी दौरान सदर अस्पताल इलाके में अपराधियों ने उनके पास मौजूद 74 हजार रुपये छीन लिए और फरार हो गए。 घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लगातार हो रही घटनाओं से शहरवासियों में दहशत का माहौल है। दूसरी घटना : शिक्षिका के गले से सोने की चेन झपटी शाम करीब 5:15 बजे कचहरी चौक स्थित सीजीएम आवास के सामने बाइक सवार दो अपराधियों ने एक महिला शिक्षिका को निशाना बना लिया。 पीड़िता की पहचान नगर परिषद क्षेत्र के झाझा बस स्टैंड निवासी शिक्षिका रश्मि सिन्हा के रूप में हुई है। रश्मि सिन्हा ने बताया कि वह कोचिंग पढ़ाने जा रही تھیں। इसी दौरान पहले से बाइक लगाकर खड़े अपराधियों ने अचानक झपट्टा मारकर उनके गले से सोने की चेन छीन ली और जमुई-मलयपुर मुख्य मार्ग की ओर फरार हो गए。 घटना के तुरंत बाद पीड़िता ने डायल-112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी ने क्या कहा टाउन थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार ने बताया कि शिक्षिका के साथ हुई चेन स्नेचिंग मामले में दो बाइक सवार अपराधी रॉन्ग साइड में बाइक लगाकर खड़े थे। जैसे ही महिला वहां से गुजरने लगी, अपराधियों ने झपट्टा मारकर उनके गले से चेन छीन ली और फरार हो गए। उन्होंने कहा कि इस मामले में भी एफआईआर दर्ज कर ली गई है और पुलिस अनुसंधान में जुटी हुई है। वहीं छिनतई मामले में थाना प्रभारी ने बताया कि विमला देवी स्टेट बैंक से पैसा निकालकर लौट रही थीं। इसी दौरान वह रास्ते में चापाकल पर हाथ धोने लगीं, तभी पीछे से आए युवक ने उनका थैला छीन लिया और फरार हो गया “सीसीटीवी से अपराधियों की पहचान हुई” : एसडीपीओ सदर एसडीपीओ सतीश सुमन ने बताया कि 74 हजार रुपये छिनतई मामले में अपराधियों की पहचान कर ली गई है। महिला ने भी सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधी को पहचान लिया है। हालांकि पुलिस ने फिलहाल अपराधियों का नाम सार्वजनिक नहीं किया है। एसडीपीओ ने कहा कि गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार छापेमारी कर रही है और जल्द ही सभी अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने दुकानदारों और व्यवसायियों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग अपनी दुकानों में एचडी क्वालिटी के सीसीटीवी कैमरे लगाएं, जिनकी स्टोरेज क्षमता कम से कम 30 दिनों की हो। पहले भी हो चुकी हैं कई वारदातें गौरतलब है कि करीब एक महीने पहले भी कचहरी चौक से महज 50 मीटर दूरी पर सर्किट हाउस के सामने एक महिला शिक्षिका के साथ दिनदहाड़े चेन स्नेचिंग की घटना हुई थी। उस मामले में अब तक पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली है। वहीं पिछले छह महीनों में शहर के महिसौड़ी इलाके में भी तीन अलग-अलग चेन स्नेचिंग की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन अपराधी अब तक पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। शहरवासियों में भय और आक्रोश लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं से शहरवासियों में भय और आक्रोश का माहौल है। लोगों का कहना है कि संवेदनशील इलाकों में पुलिस गश्त बढ़ाने और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की तत्काल आवश्यकता है。0
0
Report
इंद्रदेव यादव की मौत: जमीन विवाद के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर किया विरोध
Giridih, Jharkhand:एभीबी : हीरोडीह थाना क्षेत्र के बरवाबाद (बंगारो) गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में घायल 40 वर्षीय इंद्रदेव यादव की सोमवार को रांची रिम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई। सोमवार रात शव गांव पहुंचते ही आक्रोशित ग्रामीणों ने रात 07:45 बजे खरगडीहा-खिजुरी मुख्य मार्ग जाम कर दिया। ग्रामीण हत्या के सभी आरोपियों की गिरफ्तारी और हीरोडीह थाना प्रभारी को बर्खास्त करने की मांग कर रहे थे। उनका आरोप है कि पुलिस की लापरवाही से इंद्रदेव की हत्या हुई। मृतक की पत्नी नीतू देवी की शिकायत पर हीरोडीह थाना में कांड संख्या 71/26 दर्ज किया गया है। मुख्य आरोपी भोला यादव समेत 10 लोगों को नामजद किया गया है। थाना प्रभारी महेश चंद्र ने बताया कि मुख्य आरोपी भोला यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है, बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। बताएं कि बीते शुक्रवार 22 मई की शाम जमीन विवाद में इंद्रदेव यादव पर हमला हुआ था。0
0
Report
Advertisement
अज्ञात परिस्थितियों में युवती की मौत, प्रकाश पर हत्या के आरोप
Ajmer, Rajasthan:अज्ञात परिस्थितियों में युवती की मौत का मामला प्रशासन आया हरकत में सीओ ग्रामीण रामचंद गेगल थाना प्रभारी नरपत सिंह मय जाब्ता पहुंचे राजकीय वाई एन हॉस्पिटल एक कार से युवती को बेहोशी की हालत में लाया गया हॉस्पिटल जांच के बाद चिकित्सकों ने किया मृत घोषित नौलखा निवासी 20 वर्षीय मोनिका रावत के रूप में हुई मृतका की पहचान सूचना पर मृतका के परिजन पहुंचे हॉस्पिटल साली को ढाणी बुबानी निवासी प्रकाश पर लगाए हत्या के आरोप बताया जा रहा है करीब पांच साल पहले हुई थी प्रकाश और मृतका मोनिका की सगाई पुलिस जांच में कार से मिली बियर की बोतल मृतका की चुन्नी चप्पल FSL टीम ने कार से जुटाए साक्ष्य मेडिकल बोर्ड से होगा मृतका का पोस्टमार्टम संदिग्ध आधार पर पुलिस प्रकाश से कर रही पूछताछ अलग-अलग एंगल से जाँच की दिशा को बढ़ाया जा रहा आगे पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का होगा खुलासा0
0
Report
शीतला षष्ठी यात्रा के मार्ग बदहाल, प्रशासन के दावे हवा हवाई
Sambalpur, Odisha:ଆଗକୁ ସମ୍ବଲପୁର ରେ ବିଶ୍ୱ ପ୍ରସିଦ୍ଧ ଶୀତଳ ଷଷ୍ଠୀ ଯାତ୍ରା| କିନ୍ତୁ ଶୋଭାଯାତ୍ରା ଯାଉଥିବା ମୁଖ୍ୟ ରାস୍ତା ଗୁଡିକ ର ଅବସ୍ଥା ଅତ୍ୟନ୍ତ ଶୋଚନୀୟ | ପୁରୁଣା ମ୍ୟୁନିସିପାଲିଟି ଛକ ରୁ ଦଳେଇ ପଡ଼ା ହାଟ ପଡା ନନ୍ଦ ପଡା କୁଞ୍ଜେଲ ପଡା ପର୍ଯ୍ୟନ୍ତ ରାସ୍ତା ଅତ୍ୟନ୍ତ ଶୋଚନୀୟ |ରାସ୍ତା ସାରା ଗାତା ଖାଲ ଖମା ରେ ପରିପୂର୍ଣ୍ଣ |ଆଉ ପାଖାପାଖି ୨୦ ଦିନ ବିଶ୍ୱ ପ୍ରସିଦ୍ଧ ଶୀତଳ ଷଷ୍ଠୀ ଯାତ୍ରା ପାଇଁ ଅବଶେଷ ରହିଥିବା ବେଳେ ପ୍ରମୁଖ ଶୋଭାଯାତ୍ରା ଯାଉଥିବା ରାସ୍ତା ଗୁଡିକ ର ଅବସ୍ଥା ଅତ୍ୟନ୍ତ ଶୋଚନୀୟ | ଗତବର୍ଷ ମଧ୍ୟ ଏହି ରାସ୍ତା କାମ ଶୀତଳ ଷଷ୍ୠ ପୂର୍ବରୁ ହୋଇଥିଲା କିନ୍ତୁ ପରବର୍ତ୍ତୀ ସମୟରେ ଗୋଟିଏ ବର୍ଷ ନ ଯାଉନୁ ପୁଣି ସେଇ ରାସ୍ତା |ଏବେ ମଧ୍ୟ ଶୀତଳ ଷଷ୍ଠୀ ପୂର୍ବରୁ ପୁଣି ରାସ୍ତା କାମ ହେବ କିନ୍ତୁ ଦୀର୍ଘାସ୍ଥାୟୀ ରାସ୍ତା କାମ ହେଉ ବୋଲି ସାଧାରଣ ରେ ଦାବୀ ହେଉଛି |ଏ ବାବଦରେ ମହାନଗର ନିଗମ କମିଶନର ମଧ୍ୟ ଶୀତଳ ଷଷ୍ଠୀ ପୂର୍ବରୁ ରାସ୍ତା ସମ୍ପୂର୍ଣ୍ଣ ହେବ ବୋଲି କୁହାଯାଇଛି |0
0
Report
ईद-उल-अज़हा की तैयारी पूरी, सुरक्षा कड़े इंतज़ाम और धर्मगुरुओं से वार्ता
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: पश्चिम ADCP धनंजय सिंह ने ईद-उल-अज़हा की तैयारियों पर कहा, "सभी धर्मगुरुओं से वार्ता की है। कई चरणों में बैठकें की जा चुकी हैं, विभिन्न विभागों के साथ समन्वय बैठकें हुई हैं। सभी तैयारियां अंतिम चरण में है, सुरक्षा प्रबंध पूरी तरह से मुकम्मल किया जाएगा। सभी को अनुरोध किया गया है कि सोशल मीडिया पर कोई ऐसा कंटेंट न डाले जिससे किसी की धार्मिक भावनाएं आहत हों."0
0
Report
Advertisement
