icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

कांग्रेस मानसून सत्र में NEET पेपर लीक, महंगाई और बेरोजगारी पर फोकस करेगी

Noida, Uttar Pradesh:सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस के पार्लियामेंट्री स्ट्रेटजी ग्रुप की बैठक से खबर आगामी मानसून सत्र में कांग्रेस इन मुद्दों पर करेगी फोकस नीट (NEET-UG) विवाद परीक्षाओं में धांधली और पेपर लीक के मामला. आर्थिक संकट, महगाई, तेल की कीमत, आम जनता से जुड़े मुद्दे, आसमान छूती महंगाई, बेरोजगारी और ईंधन की बढ़ती कीमतों को उठाया जाएगा. विशेषाधिकार हनन मामला, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा 'ऑपरेशन सिंदूर' पर दिए गए बयानों के खिलाफ कांग्रेस का नोटिस. अयोध्या में चढ़ावा चोरी का मुद्दा. एथेनॉल का मुद्दा. के साथ कई अन्य मुद्दों पर हुई चर्चा
0
0
Report

रांची के जगन्नाथपुर रथ मेले का भव्य आगाज़, सुरक्षा व्यवस्था के साथ रथयात्रा

Ranchi, Jharkhand:रांची के ऐतिहासिक जगन्नाथपुर रथ मेले का आज भव्य आगाज़ हो गया। आस्था और परंपरा के इस महापर्व में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और माता सुभद्रा की भव्य रथयात्रा निकाली जाएगी। मुख्यमंत्री भी रथयात्रा में शामिल होकर पूजा-अर्चना करेंगे और राज्यवासियों की सुख-समृद्धि की कामना करेंगे। रथ मेले में लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए हैं। पुलिस बल, ट्रैफिक व्यवस्था और निगरानी के विशेष प्रबंध किए गए हैं ताकि श्रद्धालु सुरक्षित और सुगमता से रथयात्रा में शामिल हो सकें। रांची का ऐतिहासिक जगन्नाथपुर रथ मेला सिर्फ एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि झारखंड की सांस्कृतिक विरासत और आस्था का भी एक भव्य उत्सव है।
0
0
Report

पटना के चर्चित अपहरण–हत्याकांड: रविश उर्फ बिसिया मुठभेड़ में घायल

Patna, Bihar:पटना में चर्चित बंटी यादव अपहरण एवं हत्याकांड के मुख्य आरोपी रवीश उर्फ बिसिया पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। यह मुठभेड़ गुरुवार सुबह बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के मरीन ड्राइव स्थित एलएनटी के पास हुई। घटना की सूचना मिलते ही पटना के एसएसपी कार्तिकेय शर्मा मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली。 एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी, जिसके आधार पर कार्रवाई की गई। इस दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में वह घायल हो गया। रवीश उर्फ बिसिया बंटी यादव अपहरण एवं हत्या मामले का मुख्य आरोपी था और उसके खिलाफ विभिन्न थानों में पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार वह हाल ही में जेल से बाहर आया था और शराब के धंधे से जुड़े आपसी विवाद में बंटी यादव की हत्या की साजिश रची गई थी。 इस एनकाउंटर के बाद राजनीतिक दलों के बीच भी बयानबाजी तेज हो गई है। बाइट - सुमित शशांक, भाजपा प्रवक्ता भाजपा प्रवक्ता सुमित शशांक ने कहा कि बिहार में अपराध और अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा कि बंटी यादव के हत्यारे पर हुई कार्रवाई अपराधियों के लिए स्पष्ट संदेश है कि या तो अपराध छोड़ दें या फिर पुलिस की सख्त कार्रवाई का सामना करने के लिए तैयार रहें। बाइट - राजेश तिवारी जदयू प्रवक्ता राजेश तिवारी ने कहा कि बिहार में कानून का राज है और जो भी कानून तोड़ेगा, उसके खिलाफ न्यायसंगत कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि यह जंगलराज नहीं बल्कि जनता का राज है और अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। बाइट - एजाज़ अहमद, राजद प्रवक्ता वहीं, राजद प्रवक्ता एजाज़ अहमद ने सरकार और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि अपराध होने से पहले पुलिस सक्रिय नहीं रहती। उनका आरोप है कि यदि समय रहते कार्रवाई की गई होती तो बंटी यादव की हत्या टाली जा सकती थी。 बाइट - स्नेहाशीष वर्धन, कांग्रेस प्रवक्ता कांग्रेस प्रवक्ता स्नेहाशीष वर्धन ने भी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार अपराध नियंत्रण के बड़े-बड़े दावे करती रही, लेकिन मुख्य आरोपी को पकड़ने में काफी देर हुई। उन्होंने एनकाउंटर की परिस्थितियों पर भी सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

शिवसेना में नाराजगी, दराड़े के कार्यालय के बाद नगरसेवकों की बैठक से हंगामा तेज

Yeola, Maharashtra:शिवसेना के शिक्षक आमदार किशोर दराडे के खिलाफ नाराज़गी जाहिर कर शिवसेना के सात से आठ नगरसेवकों का समूह मंत्री छगन भुजबळ व माजी सांसद समीर भुजबळ के नेतृत्व में काम करने के लिए भुजबळ के संपर्क कार्यालय पर गया, इसके बाद शिवसेना में बड़ी खलबली मच गई। इसके दौरान शिवसेना पक्ष बांधणी तथा एसआईआर मोहिम के लिए शिवसेना का सहभाग लेने हेतु जिल्हाध्यक्ष भाऊलाल तांबडे ने शिक्षक आमदार किशोर दराडे के कार्यालय में पार्टी की महत्त्वपूर्ण बैठक बुलवाई। इस बैठक में अनुपस्थित नगरसेवकों का विषय उठने पर कहा गया कि वे हमारे साथ ही हैं और कहीं नहीं गए। इस बीच बैठक में शिक्षक आमदार किशोर दराडे व माजी आमदार नरेंद्र दराडे उपस्थित थे।
0
0
Report

फडणवीस किसानों के असली तारणहार, नितेश राणे ने दावा किया

Oras Bk., Maharashtra:सिंधुदुर्ग, मंत्री नितेश राणे ऑन कर्ज माफी — या बांधावर उभे राहत असताना मी अभिमानाने सांगू शकतो आम्ही ज्यांच्या नेतृत्वाखाली काम करतो ते मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस खऱ्या अर्थाने शेतकऱ्यांचे तारणहार आहेत. खऱ्या अर्थाने आमचे कुटुंब प्रमुख आहेत. शेतकऱ्यांची परिस्थिती समजून घेऊन एक कुटुंब प्रमुख जशी भूमिका घेतो तशी भूमिका मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस यांनी घेतलीय. यापूर्वी आपण नुसत्या घोषणा करणाऱ्या सरकारला पाहील, प्रमुखांना पाहील, काही नेते शेती महर्षी किंवा शेतकरी नेते म्हणून स्वतःला ओळखतात, पण खऱ्या अर्थाने राज्यात शेतकऱ्यांना देवेंद्र फडणवीस साहेबांनी आधार दिलाय. ऑन राजू शेट्टी ( सातबारा कोरा ) — एवढा मोठा ऐतिहासिक निर्णय राज्य सरकार घेत असेल तर राजू शेट्टींनी आपलं मन मोठ करून कौतुक केलं पाहिजे होत. थोडी राजू शेट्टींनी भूमिका घेतली असती तर ते आज मोठे झाले असते. आज काल ज्यांच्या संगतीत ते बसतात त्यांच्या संगतीचा असर दिसायला लागलाय. ऑन सुषमा अंधारे ( जंतर मंतर दौरा ) — देशाच्या विरोधात ज्या शक्ती काम करतात, जिहाद करणारे लोक देशाच्या विरोधात काम करणाऱ्या शक्ती आहेत. त्या सगळ्यांच्या बाजूने आज उबाठा गट उभा आहे. पाकिस्तानची स्क्रिप्ट वाचून दाखवणारे हेच उबाठाचे नेते आहेत. त्यामुळे जंतर मंतरला जाऊन पाठिंबा देत असतील तर नवल नाही. जे देशाच्या विरोधात आहेत त्यांचं.supportन उद्धव ठाकरेचा पक्ष करतोय हे आता सिद्ध झालेय. ऑन पंकजा मुंडे — त्या बोलल्या ते खरं आहे. आम्ही देवा भाऊंच्या नेतृत्वात महाराष्ट्राला पुढे जेऊन जातोय आता कोणताही अडथळा येणार नाही. ऑन राम मंदिर ( सतीश महाना) — ऐकलं नाही तर कस बोलू
0
0
Report

VIP दर्शन नियम तोड़कर शिवसेना के समर्थक मंदिर में घुसे

Pandharpur, Maharashtra:आषाढ़ी वारी साठी येणाऱ्या भाविकांसाठी श्री विठ्ठल रुक्मिणीचे दर्शन सुलभ आणि लवकर व्हावे यासाठी सोलापूरचे पालकमंत्री जयकुमार गोरे यांनी प्रशासनाला व्हीआयपी दर्शन बंद करण्याचे निर्देश दिले होते. भाजप आमदारांनी हा नियम पाळला मात्र शिवसैनिकांनी मात्र हा आदेश झुगारून मंदिरात प्रवेश केला. यावरून आता व्हीआयपी दर्शनाचा गोंधळ उडाला असल्याचे दिसून आहे. आषाढी वारीच्या काळात लाखी भाविक विठ्ठलाच्या दर्शनासाठी अनेक तास ऊन वारा पाऊस कशाचीची परवा न करता उभे असतात. देहभान हरपून ते देवाच्या पायी लीन होतात. त्यांचे कष्ट वेदना कमी होण्यासाठी पालकमंत्री जय कुमार गोरे यांनी व्हीआयपी दर्शन बंद करण्याचे निर्देश दिले होते. मात्र काही वेळातच शिवसेना नेते पाणीपुरवठा मंत्री गुलाबराव पाटील दर्शनासाठी आल्यानंतर मात्र समितीच्या कडून कोणतीही आडकाठी केली नाही. त्यांच्या सोबत आलेल्या बऱ्याच पदाधिकाऱ्यांना थेट मंदिरात प्रवेश मिळाला. व्हीआयपी दर्शन बंदीचा आदेश धुडकावत शिवसैनिक थेट आत गेले. यावर गुलाबराव पाटील यांनी आपल्या सोबत आलेल्या लोकांना अडवले नाही असेही बोलून गेले. घटनात्मक पदावर असलेल्या आमदार खासदार मंत्री यांना व्हीआयपी दर्शन मधून सूट आहे. पण त्यांच्यासोबत आलेल्या पदाधिकारी कार्यकर्ते यांना वारी काळात थेट शॉर्ट कट दर्शन मिळणार नाही. मात्र याचे भान विसरत शिवसैनिकांनी व्हीआयपी दर्शन बंदी मधून आपल्या स्टाईलने विठोबा मुक्त केल्याचे पाहायला मिळाले
0
0
Report
Advertisement

राउमावि नवलश्याम में तालेबंदी, तबादला रद्दीकरण और शिक्षकों पर दुर्व्यवहार के आरोप

Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर जिले के नवलश्याम स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय (राउमावि) में आज विद्यार्थियों और अभिभावकों ने अपनी विभिन्न मांगों और एक शिक्षक की कार्यशैली को लेकर स्कूल के मुख्य द्वार पर तालेबंदी कर दी और जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान आक्रोशित ग्रामीणों व छात्र-छात्राओं ने संचिया-नवलश्याम मार्ग पर जाम लगा दिया, जिससे कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा। ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने बताया कि स्कूल में पहले से ही शिक्षको की कमी है | हिंदी, अंग्रेजी व विज्ञान विषय के पद खाली है वही ऊपर से गणित विषय के शिक्षक का भी अब तबादला हो गया है | जिसके चलते स्कूल में पढ़ाई प्रभावित होगी | खासकर की 10 वी व 12 वी कक्षा के विद्यार्थियो को परेशानी का सामना पड़ेगा | विद्यार्थियो ने मांग कि है कि उक्त शिक्षक का तबादला तुरंत निरस्त किया जाए ताकि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो। इसके साथ ही, स्कूल के ही एक अन्य शिक्षक की कार्यशैली को लेकर भी भारी विरोध देखा गया। स्कूल की छात्राओं ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उक्त शिक्षक उनके साथ दुर्व्यवहार करते हैं और अपशब्दों का प्रयोग करते हैं, जिससे छात्राओं में गहरा आक्रोश है। स्कूल में तालेबंदी और चक्का जाम की सूचना मिलते ही शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी (सीडीईओ) नवीन चंद मीणा और समसा के एडीपीसी रणछोड़ लाल डामोर तुरंत अमले के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों और अभिभावकों से काफी देर तक बातचीत की और उन्हें शांत कराने का प्रयास किया। अधिकारियों ने ग्रामीणों को छात्राओं से दुर्व्यवहार और अपशब्द कहने के आरोपी शिक्षक के खिलाफ निष्पक्ष जांच करवाने और दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया | वही जिस गणित शिक्षक का तबादला हुआ है, उनके स्थान पर विद्यार्थियों की पढ़ाई का नुकसान न हो, इसके लिए तुरंत किसी अन्य शिक्षक की वैकल्पिक व्यवस्था करने का भी आश्वासन दिया | अधिकारियों के इस ठोस आश्वासन और समझाइश के बाद विद्यार्थियों और अभिभावकों ने अपना प्रदर्शन समाप्त किया और स्कूल का ताला खोला, जिसके बाद स्थिति शांतिपूर्ण हो सकी।
0
0
Report

कोरोना स्टेरॉयड के दुष्प्रभाव: युवाओं में जोड़ों का खराब होना, हिप-घुटना रिप्लेसमेंट जरूरी

Jodhpur, Rajasthan: कोरोना महामारी के दौरान लाखों मरीजों की जान बचाने में स्टेरॉयड दवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही, लेकिन अब इन्हीं स्टेरॉयड के अनियंत्रित या लंबे समय तक उपयोग के दुष्प्रभाव सामने आने लगे हैं। जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल के ऑर्थोपेडिक विभाग में कोरोना के बाद ऐसे मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिनके कूल्हे और घुटनों के जोड़ खराब हो चुके हैं। डॉक्टरों का कहना है कि सिर्फ कोरोना के इलाज में इस्तेमाल हुए स्टेरॉयड ही नहीं, बल्कि जिम में बॉडी बनाने और देसी दवाइयों के नाम पर लिए जा रहे स्टेरॉयड भी युवाओं को समय से पहले जॉइंट रिप्लेसमेंट तक पहुंचा रहे हैं। महात्मा गांधी अस्पताल में हाल ही में कई ऐसे मरीजों का सफल इलाज किया गया, जिनके जोड़ स्टेरॉयड के दुष्प्रभाव से बुरी तरह प्रभावित हो चुके थे. इनमें 17 वर्षीय छात्रा, 24 वर्षीय युवक और मुंबई से आए एक युवा का मामला प्रमुख है. तीनों मरीजों की हिस्ट्री खंगालने पर सामने आया कि कोरोना संक्रमण के दौरान उन्हें स्टेरॉयड दिए गए थे. इलाज के कुछ समय बाद उनके कूल्हों की हड्डियों तक खून की सप्लाई प्रभावित होने लगी और जोड़ धीरे-धीरे खराब हो गए। अंततः उनकी ह hip रिप्लेसमेंट सर्जरी करनी पड़ी। ऑर्थोपेडिक विभाग के सीनियर प्रोफेसर एवं यूनिट हेड डॉ. किशोर रायचंदानी का कहना है कि कोरोना के अलावा जिम में बॉडी बनाने, ताकत बढ़ाने या देसी दवाइयों के नाम पर बिना डॉक्टर की सलाह स्टेरॉयड लेना भी बड़ी समस्या बन चुका है। उन्होंने बताया कि अब लगभग हर दिन तीन से चार ऐसे मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं, जिनके जोड़ स्टेरॉयड के कारण खराब हुए हैं। सबसे चिंता की बात यह है कि इनमें बड़ी संख्या युवाओं की है। पहला मामला 17 वर्षीय छात्रा का था, जो ठीक से चल या बैठ भी नहीं पा रही थी। हालत ऐसी हो गई थी कि उसे लेटकर पढ़ाई करनी पड़ रही थी। जांच में सामने आया कि कूल्हे का जोड़ गंभीर रूप से खराब हो चुका है। सफल हिप रिप्लेसमेंट के बाद वह सामान्य जीवन की ओर लौट सकी। दूसरा मामला फलोदी के 24 वर्षीय युवक का था, जो सहारे के बिना चल नहीं पाता था। जांच में पता चला कि उसके दोनों कूल्हों की हड्डियां गल चुकी थीं। ऑपरेशन के जरिए उसका जोड़ बदला गया और उसे फिर से चलने लायक बनाया गया। तीसरा मामला मुंबई से आए एक युवक का था, जिसकी कोरोना के दौरान हालत गंभीर रही थी। बाद में उसके दोनों कूल्हों के जोड़ पूरी तरह खराब हो गए और असहनीय दर्द के कारण उसे भी जॉइंट रिप्लेसमेंट कराना पड़ा। डॉक्टरों के अनुसार स्टेरॉयड का अनियंत्रित सेवन हड्डियों तक खून पहुंचाने वाली महीन रक्त नलियों को प्रभावित कर सकता है। इससे हड्डी के ऊतकों को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिलती और वे धीरे-धीरे मरने लगते हैं। इसके बाद कूल्हे के जोड़ की गोलाई खत्म हो जाती है, जोड़ धंस जाता है और मरीज को चलने-फिरने में असहनीय दर्द होने लगता है। यदि मरीज शुरुआती अवस्था में अस्पताल पहुंच जाए तो जोड़ को बचाने का प्रयास किया जा सकता है, लेकिन देर होने पर जॉइंट रिप्लेसमेंट ही एकमात्र विकल्प बचता है। सहायक आचार्य डॉ. निरोत्तम सिंह ने बताया कि अब यह समस्या सिर्फ कोरोना तक सीमित नहीं है। जिम में मसल्स बनाने के लिए लिए जाने वाले इंजेक्शन, ताकत बढ़ाने वाली दवाइयां और कई प्रकार की देसी दवाइयों में भी स्टेरॉयड पाया जा सकता है। कई मरीज पहले अस्पताल आते हैं, लेकिन ऑपरेशन से डरकर इलाज टाल देते हैं और देसी दवाइयों का सहारा लेते रहते हैं। इससे बीमारी और बढ़ जाती है तथा अंत में बड़े ऑपरेशन की नौबत आ जाती है। हाल ही में एक युवा मरीज सालभर तक देसी दवाइयां लेता रहा। जब दोबारा अस्पताल पहुंचा तो उसके दोनों घुटनों के जोड़ पूरी तरह खराब हो चुके थे। एक ही सर्जरी में दोनों घुटनों का रिप्लेसमेंट किया गया। इसी तरह 11वीं-12वीं की एक छात्रा और एक पहलवान का भी सफल ऑपरेशन किया गया। यदि मरीज समय पर जांच करवा लें तो कई मामलों में आधुनिक तकनीकों से जोड़ बचाए जा सकते हैं।
0
0
Report

जयपुर के गोविंददेवजी मंदिर में वार्षिक रथयात्रा: भक्तों का उत्साह चरम पर

Jaipur, Rajasthan:एंकर- जयपुर के आराध्य गोविंददेवजी मंदिर में एक ऐसी परंपरा निभाई गई, जिसका इंतजार भक्त पूरे साल करते हैं। सुबह छह बजे श्री गौर गोविंद जी को चांदी के रथ पर विराजमान कर मंदिर परिसर में रथयात्रा निकाली गई। इस दौरान वर्ष में केवल एक बार होने वाले श्री गौर गोविंद जी के दुर्लभ दर्शन के लिए बड़ी संख्या में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। रथयात्रा से पहले वैदिक मंत्रोच्चार के बीच ठाकुरजी का पंचामृत अभिषेक किया गया। इसके बाद उन्हें लाल रंग की विशेष लप्पा पोशाक, सिरपेच और आकर्षक आभूषणों से सजाया गया। गौड़ीय वैष्णव मंडलियों के महामंत्र संकीर्तन के बीच महंत श्री अंजन कुमार गोस्वामी ने श्रीगौर गोविंद जी को चांदी के रथ पर विराजमान किया। रथ ने मंदिर की चार परिक्रमा कीं, जिसके बाद ठाकुरजी के दुर्लभ दर्शन हुए। रथयात्रा के बाद श्री गौर गोविंद जी को पुनः गर्भगृह में विराजमान कराया गया और धूप आरती के दर्शन खोले गए। इस अवसर पर छह प्रकार की दालों का भिजौना, ऋतु फल और लड्डुओं का विशेष भोग अर्पित किया गया। मान्यता है कि श्री गौर गोविंद जी स्वयं श्री चैतन्य महाप्रभु (गौरांग) का स्वरूप हैं। परंपरा के अनुसार, श्री गोविंद देवजी के प्राकट्य के समय गौरांग महाप्रभु ने अपने दर्शन निरंतर बने रहने के लिए अपनी दिव्य शक्ति इस विग्रह में स्थापित की थी। यही कारण है कि श्री गोविंद देवजी मंदिर में विराजमान श्री गौर गोविंद जी का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है और उनकी रथयात्रा और दर्शन वर्ष में केवल एक बार ही होते हैं। यही अनूठी परंपरा इस रथयात्रा को जयपुर के प्रमुख धार्मिक आयोजनों में अलग पहचान देती है।
0
0
Report
Advertisement

CBI ने KAPL MD अनुराग दनायक को 5 लाख रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया

Noida, Uttar Pradesh:CBI का बड़ा ट्रैप: केंद्रीय PSU के MD को 5 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार... CBI ने कर्नाटक एंटीबायोटिक्स एंड फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड (KAPL) के प्रबंध निदेशक (Managing Director) को रिश्वतखोरी के मामले में 15 जुलाई 2026 को नोएडा में सफल ट्रैप के दौरान गिरफ्तार किया। CBI के अनुसार, आरोपी एमडी ने भोपाल स्थित एक कंपनी से करीब 15 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। यह कंपनी KAPL की अधिकृत सर्विस एजेंट है और मध्य प्रदेश के सरकारी संस्थानों को दवाइयों की आपूर्ति करती है。 जांच में सामने आया कि आरोपी ने कंपनी के सर्विस एजेंट एग्रीमेंट के नवीनीकरण, मौजूदा वित्तीय वर्ष के लिए अतिरिक्त संस्थानों का आवंटन मंजूर करने और इस वर्ष दवाइयों की बिक्री पर मिलने वाले कमीशन में हिस्सेदारी के बदले रिश्वत की मांग की थी。 CBI ने आरोपी को 15 लाख रुपये की मांग में से 5 लाख रुपये की पहली किस्त लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद CBI ने बेंगलुरु, नोएडा और jbwlपुर स्थित आरोपी के घर और कार्यालय में तलाशी ली। इस दौरान नोएडा स्थित आवास और बेंगलुरु कार्यालय से 75 लाख रुपये नकद, करीब 4 लाख रुपये मूल्य की विदेशी मुद्रा, लगभग 697 ग्राम सोने के आभूषण और सिक्के (अनुमानित कीमत 86 लाख रुपये) तथा एक आवासीय फ्लैट से जुड़े संपत्ति दस्तावेज बरामद किए गए。 CBI मामले की आगे जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि रिश्वतखोरी और कथित भ्रष्टाचार के इस नेटवर्क में अन्य लोग भी शामिल हैं या नहीं。 आरोपी मैनेजिंग डायरेक्टर का नाम अनुराग दनायक है।
0
0
Report

उत्तराखंड में हरेला की शुरुआत: पौध रोपण से प्रकृति को संवारे जा रहे हैं

Karnaprayag, Uttarakhand:उत्तराखंड में आज हरेला की शुरुआत हो गयी है । इसके तहत विभिन्न स्थानों पर पौध रोपण किया जा रहा है । चमोली जिले में भी विभिन्न स्थानों पर वन विभाग , स्कूली बच्चों, और सामाजिक संगठनों , द्वारा पौध रोपण किया गया । कर्णप्रयाग में आज हरेला पर्व पर अलकनंदा भूमि संरक्षण गोपेश्वर की आटागड़ रेंज द्वारा रेंज परिसर में पौध रोपण किया गया । इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश विनयाचल सिंह द्वारा कार्यक्रम में शिरकत की , उन्होंने जामुन का पौध लगाकर प्रकृति को बचाने का संकल्प लिया , हरेला पर पर स्कूली बच्चो, महिला मंगल दलों और अधिवक्ताओं , ने भी पौध रोपण कर पर्यावरण को साफ सुंदर बनाने में अपना योगदान दिया । वन क्षेत्राधिकारी आर के निराला ने कहा कि हरेला पर्व पर आज आटागड़ रेंज के अंतर्गत 24 वन पंचायतों में पौध रोपण का कार्यक्रम का आयोजन कर वृहत वृTreeारोपण किया जा रहा है ।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top