203001
बुलंदशहर से चुनाव ड्यूटी में घायल CRPF जवान का इलाज के दौरान निधन
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर के खुर्जा निवासी CRPF जवान रमेश चंद्र का इलाज के दौरान निधन हो गया। वे अरुणाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव ड्यूटी के दौरान फ्लैग मार्च में गिरकर घायल हुए थे। मुरादाबाद के एशियन हॉस्पिटल में उपचार के दौरान उनका निधन हुआ। रमेश चंद्र वर्तमान में रामपुर आर्मी कैंप में ASI के पद पर तैनात थे। उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव किला मेवई लाया गया, जहां शोक की लहर है। सलामी के बाद उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी। मृतक के भाई राजेंद्र सिंह और बेटे वेदप्रकाश ने शोक व्यक्त किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
387 सफ़ाईकर्मी लौटे, विपुल गोयल ने सभी का स्वागत किया
Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़ ब्रेकिंग कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल का बयान सरकार की अपील का प्रदेश भर में दिखा सकारात्मक असर आज 387 सफ़ाईकर्मी काम पर लौटे वापस सरकार हर कदम पर अपने सफाईकर्मिंयों के खड़ी है साथ- कैबिनेट मंत्री प्रदेशहित में काम पर लौटने वाले सभी कर्मियों का स्वागत- कैबिनेट मंत्री बाकी बचे हुए कर्मियों से भी जल्द काम पर लौटकर प्रदेश की स्वच्छता की में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की विपुल गोयल ने की अपील0
0
Report
मानसरोवर में फल से तौलकर वोट माँगे कांग्रेस उम्मीदवार; सिंघानिया भारी संकेत
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर मानसरोवर में कांग्रेस उम्मीदवार को फलों से तौला 110 किलो वजनी निकले धर्मसिंह सिंघानिया कृष्णा नगर में 251 फीट लंबा साफा बँधवाया सिंघानिया को सिंघानिया इस क्षेत्र से पूर्व में रह चुके हैं पार्षद पूर्व में कराए गए विकास कार्यों के नाम पर मांग रहे हैं वोट0
0
Report
अलीगढ़ अस्पताल ऑपरेशन के बाद मौत: परिजन डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ ब्रेकिंग. भारद्वाज हॉस्पिटल में ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत, 3 दिन पहले गले में पस पढ़ने के चलते हुआ था ऑपरेशन, परिजनों का आरोप मरीज का अधिक डायबिटीज में डॉक्टर ने किया ऑपरेशन, डॉक्टर की लापरवाही के चलते अमित सक्सेना की हुई मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाकर किया हंगामा, घटना की सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस, खैर का रहने वाला बताया जा रहा है मृतक अमित सक्सेना, अलीगढ़ के थाना क्वार्सी इलाके के रामघाट रोड स्थित भारद्वाज हॉस्पिटल का मामला।0
0
Report
Advertisement
जोधपुर कोर्ट भवन निर्माण खामियों पर 5 गिरफ्तारी, RS RDC अधिकारी गिरफ्तार
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट के झालामंड स्थित भवन निर्माण में गड़बड़ियों के मामले में पुलिस ने बडी कारवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। पुलिस ने निर्माण कार्य से जुड़े राजस्थान राज्य सड़क विकास एवं निर्माण निगम लिमिटेड (RSRDC) के 3 अधिकारियों और कंपनी के कर्मचारियों समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, हाईकोर्ट भवन के निर्माण में सामने आई कथित खामियों को लेकर साल 2024 में मामला दर्ज किया गया था। अब राजस्थान हाईकोर्ट में बिल्डिंग निर्माण में खामियों के बाद 50 नए कमरे बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। जिसमें स्वीकृति मिलने के बाद उनका निर्माण शुरू करवाया जाएगा। इन 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार गिरफ्तार आरोपियों में दो जयपुर के रहने वाले हैं। मामले में जेके इलेक्ट्रिक कांट्रेक्टर जयपुर के प्रोपराइटर रामेश्वरदयाल खण्डेलवाल (59) पुत्र स्व. मोहनलाल खण्डेलवाल, गेटोर रोड, जयपुर और इसी फर्म के प्रोजेक्ट डायरेक्टर गोपाललाल खण्डेलवाल (54) पुत्र स्व. मोहनलाल खण्डेलवाल,सवाई गेटोर रोड, जयपुर शामिल हैं। इनके साथ ही जितेंद्र शर्मा (55) पुत्र राजा बाबू शर्मा, शोभावतो की ढाणी, सीएचबी जोधपुर और नवीनचंद्र के राय (67) पुत्र किशोरीलाल, सीएचबी जोधपुर और राजेश पुरोहित शामिल है। एसीपी हिमांशु जांगिड़ ने बताया कि हाईकोर्ट भवन निर्माण में खामियों को लेकर वर्ष 2024 में केस दर्ज किया गया था।इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें आरएसआरडीसी के तीन अधिकारी और दो कंपनी के कर्मचारी शामिल है। जिसमें रामेश्वर दयाल खंडेलवाल ओर गोपाल खंडेलवाल इलेक्ट्रिकल ठेकेदार है। जबकि जितेंद्र शर्मा, नवीन के राय ओर राजेश पुरोहित RSRDC के अधिकारी है। ये उस समय हाईकोर्ट की बिल्डिंग निर्माण के समय जिम्मेदार थे। बाइट हिमांशु शर्मा एसीपी0
0
Report
दिल्ली भवन सुरक्षा समीक्षा बैठक: छात्रावास उपलब्धता और FAR में रियायतों पर जोर
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली के उपराज्यपाल के नेतृत्व में सत्य निकेतन में हुए दुखद भवन हादसे के बाद आज एक संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में दिल्ली सरकार और प्रशासन के सभी संबंधित विभागों के senior अधिकारी ने भाग लिया। बैठक में दुर्घटना की विस्तृत समीक्षा की गई तथा दिल्ली में भवन सुरक्षा, आपातकालीन प्रतिक्रिया व्यवस्था और छात्रों के लिए आवासीय सुविधाओं को मजबूत करने के लिए व्यापक उपायों पर चर्चा की गई। बैठक के बाद दिल्ली के शहरी विकास मंत्री श्री आशीष सूद ने कहा कि आज की इस महत्वपूर्ण बैठक में सरकार द्वारा उठाये जा सकने वाले हर संभव कदम पर विचार किया गया, ताकि भविष्य में ऐसी दुखद घटना की पुनरावृत्ति न हो। बैठक में प्रमुख रूप से निम्नलिखित मुद्दों पर चर्चा हुई: दिल्ली पुलिस और एनडीआरएफ की तैनाती को और मजबूत करना तथा आपातकालीन प्रतिक्रिया समय को और कम करना। दिल्ली के विभिन्न कॉलेजों एवं शैक्षणिक संस्थानों में अध्ययनरत छात्रों के लिए आवासीय सुविधाओं की कमी को दूर करना। छात्र आवास की मौजूदा कमी को पूरा करने के लिए आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त FAR (Floor Area Ratio) में रियायतों की संभावनाओं पर विचार करना। मौजूदा छात्रावासों के पुनर्विकास के लिए अधिक FAR की सुविधा प्रदान करना, ताकि सुरक्षा मानकों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करते हुए अधिक छात्रों को आवास उपलब्ध कराया जा सके। जस्टिस गुहा समिति की सिफारिशों के आधार पर तैयार की जा रही रिपोर्ट के अनुसार PG आवासों और कोचिंग संस्थानों का कड़ाई से नियमन करना। बैठक में लिए गए निर्णयों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए दिल्ली सरकार के संबंधित विभागों की स्पष्ट जिम्मेदारियां तय करना। तत्काल निवारक उपाय के तौर पर सभी संबंधित विभागों द्वारा संयुक्त रूप से उन क्षेत्रों में भवन सुरक्षा का निरीक्षण किया जाएगा, जहां कोचिंग संस्थान और PG आवास संचालित हो रहे हैं। यह निरीक्षण अभियान निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा किया जाएगा। दिल्ली सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि दिल्ली में रहने वाले छात्रों और युवाओं को सुरक्षित, विनियमित और पर्याप्त आवास उपलब्ध हो तथा उनके लिए सेवाएं प्रदान करने वाले सभी संस्थान एवं प्रतिष्ठान निर्धारित सुरक्षा एवं नियामक मानकों का पूर्णतः पालन करें। दिल्ली सरकार इस दुखद हादसे में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। सरकार सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने, आपातकालीन प्रतिक्रिया में सुधार लाने तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए हर संभव उपाय की समीक्षा कर रही है। जन सुरक्षा दिल्ली सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और बैठक में लिए गए निर्णयों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ तेजी से कार्य करेंगे।0
0
Report
बाढ़ राहत सामग्री के लिए भीड़ ने किया हंगामा, नाव पर चढ़ने से मदद की मांग तेज
Munger, Bihar:राहत सामग्री के लिए मची अफरातफरी, पॉलीथिन शीट लेकर गंगा में कूदे ग्रामीण। कई घंटे नाव पर बैठकर राहत का इंतजार करते रहे बाढ़ पीड़ित, दवा लेने के लिए भी गंगा में उतरने को मजबूर हुए लोग, मुंगेर: जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत सामग्री के इंतजार में लोगों की बेबसी सोमवार को उस समय सामने आई, जब बरियारपुर प्रखंड की हरिणमार पंचायत में राहत सामग्री पहुंचते ही उसे लेने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। राहत सामग्री हासिल करने की होड़ में अफरातफरी की स्थिति बन गए। दवा लेने के लिए कुछ लोग गंगा में उतरकर नाव तक पहुंच गए। वहीं, पॉलीथिन शीट नहीं मिलने पर कुछ ग्रामीण बची हुई पॉलीथिन शीट लेकर गंगा में कूद गए। बाद में नाव की मदद से उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला गया। सोमवार को भाजपा विधायक कुमार प्रणय, जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर, पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद और सदर अनुमंडल पदाधिकारी कुमार अभिषेक बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने हरिणमार पंचायत पहुंचे थे। इसी दौरान बरियारपुर के अंचलाधिकारी राहत सामग्री लेकर नाव से वहां पहुंचे। नाव पर बाढ़ पीड़ितों के लिए दवाइयां और पॉलीथिन शीट उपलब्ध कराई गई थी। राहत सामग्री वाली नाव को देखते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण उसकी ओर बढ़ने लगे। कई घंटे से राहत सामग्री का इंतजार कर रहे बुजुर्ग, महिलाएं, पुरुष और बच्चे भी नाव तक पहुंचने का प्रयास करने लगे। भीड़ बढ़ने पर स्वास्थ्यकर्मियों ने लोगों को दवा देना शुरू किया। इस दौरान कई लोग दवा लेने के लिए गंगा के पानी में उतर गए। स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी ने स्वास्थ्यकर्मियों को दवा वितरण रोकने का निर्देश दिया। इसके बाद जिलाधिकारी स्वयं राहत सामग्री वाली नाव पर पहुंचे और ग्रामीणों के बीच पॉलीथिन शीट का वितरण शुरू किया। पॉलीथिन शीट पाने के लिए ग्रामीणों की भीड़ नाव पर उमड़ पड़ी। भीड़ बढ़ती देख जिलाधिकारी नाव से उतरकर मोटरबोट पर चले गए। इसी दौरान कुछ ग्रामीणों को पॉलीथिन शीट नहीं मिल सकी। उन्होंने नाव पर बची पॉलीथिन शीट उठा कर गंगा में छलांग लगा दी। नाव से उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला गया। ग्रामीणों का आरोप था कि पॉलीथिन शीट के वितरण में महिलाओं को प्राथमिकता दी जा रही थी, जबकि पुरुषों को शीट नहीं मिल रही थी। इसी कारण उन्होंने शीट पाने के लिए गंगा में उतरने का निर्णय लिया। ग्रामिणों ने बताया कि पंचायत के कई इलाके कई दिनों से बाढ़ की चपेट में हैं। इसके बावजूद पर्याप्त राहत सामग्री, भोजन और पेयजल की व्यवस्था नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पर्याप्त नाव, भोजन, पेयजल, दवा और अन्य आवश्यक राहत सामग्री उपलब्ध कराने की मांग की है。0
0
Report
Advertisement
गोविंदपुर, धनबाद में ट्रक की चपेट से महिला की मौत, परिवार को मुआवजे की मांग
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के गोविंदपुर थाना क्षेत्र में सोमवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई। उपर बाजार गुलाम कांटा के समीप बाइक से जा रहे परिवार को ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में महिला की जान चली गई, जबकि उसका पति और दो बच्चे बाल-बाल बच गए। घटना के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। गोविंदपुर थाना क्षेत्र के उपर बाजार गुलाम कांटा के समीप उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब सड़क पर जा रही बाइक को एक ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। बाइक पर महिला अपने पति और दो बच्चों के साथ सवार थी और घर लौट रही थी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका कुबरीटांड़ जमडीहा की रहने वाली बताई जा रही है। हादसे में महिला के पति और दोनों बच्चे बाल-बाल बच गए। घटना की सूचना मिलते ही गोविंदपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए SNMMCH भेज दिया। हादसे के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और मौके पर हंगामा शुरू कर दिया। लोगों का कहना है कि ब्रिज निर्माण के कारण गोविंदपुर इलाके में अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है और आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने सड़क को जल्द दुरुस्त करने और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की।बताया जा रहा है कि एक दिन पहले भी इसी इलाके में टेंपो पलटने से एक महिला की मौत हो चुकी है। लगातार हो रहे हादसों को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। घटना की सूचना पर सीओ, गोविंदपुर पुलिस और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। मौके पर हुई बातचीत के बाद मृतक परिवार को तत्काल 40 हजार रुपये की सहायता देने पर सहमति बनी। इसके अलावा जिला प्रशासन की ओर से मिलने वाले एक लाख रुपये के मुआवजे और इंश्योरेंस क्लेम के जरिए पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की बात कही गई। वहीं सड़क को तीन दिनों के भीतर दुरुस्त कराने पर भी सहमति बनी है।0
0
Report
एटा में घर पर पेंट करते समय करंट लगने से व्यक्ति गंभीर घायल
Etah, Uttar Pradesh:एटा ब्रेकिंग. एटा में व्यक्ति को लगा करंट, घर पर पेंट करते समय करंट की चपेट में आया व्यक्ति, करंट लगने से हुआ गंभीर घायल, परिजनों में मचा हड़कंप, परिजनों ने आनन फानन में एटा मेडिकल कॉलेज में कराया भर्ती, उपचार जारी, थाना रिजोर क्षेत्र के गिलोंदिया गांव का मामला.0
0
Report
पटाखा फैक्ट्री विस्फोट: फरार आरोपी शोएब गिरफ्तार, नेटवर्क की गहन जांच जारी
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:पटाखा फैक्ट्री विस्फोट मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। अवैध पटाखा कारोबार में प्रकाश में आए फरार आरोपी शोएब को गिरफ्तार किया गया है। पिपरी पुलिस ने प्रयागराज के शाहगंज इलाके से आरोपी को गिरफ़्तार किया है। मामले में अब तक 6 आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं। 31 अगस्त को मनौरी स्थित अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हुआ था। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार शोएब पटाखों की खरीद-फरोख्त और अवैध कारोबार से जुड़ा था। पूछताछ में तमिलनाडु निर्मित पटाखों की खरीद कर आसपास के इलाकों में अधिक कीमत पर बेचने की बात सामने आई है। पुलिस अब बारूद और विस्फोटक सामग्री की सप्लाई करने वाले नेटवर्क की भी गहन जांच कर रही है।0
0
Report
Advertisement
बीएसए रोड पर पांडे फर्नीचर शोरूम में भीषण आग, लाखों का माल जलकर खाक
Mathura, Uttar Pradesh:बीएसए रोड स्थित पांडे फर्नीचर शोरूम में भीषण आग, लाखों का माल जलकर खाक मथुरा। थाना कोतवाली क्षेत्र के बीएसए रोड स्थित पांडे फर्नीचर शोरूम में सोमवार शाम करीब सात बजे अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और शोरूम में रखा फर्नीचर व अन्य सामान धू-धूकर जलने लगा। आग की लपटें और धुएं का गुबार देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। शोरूम कर्मचारियों के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के चलते लगी। कुछ ही देर में आग ने पूरे फर्नीचर गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही थाना कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल विभाग को जानकारी दी गई। दमकल की करीब चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। कर्मचारियों का आरोप है कि दमकल की गाड़ियां करीब एक घंटे की देरी से पहुंचीं, तब तक शोरूम में रखा अधिकांश सामान जलकर खाक हो चुका था। दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की इस घटना में लाखों रुपये का फर्नीचर और अन्य सामान जलकर खाक होने की बात सामने आई है। फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारण और नुकसान का आकलन किया जा रहा है। पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।0
0
Report
हरियाणा: CM सैनी की अनौपचारिक बैठक में साफ-सफाई कर्मियों के मुद्दे पर चर्चा
Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़ ब्रेकिंग हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मंत्रियों के साथ अनौपचारिक बैठक जारी कैबिनेट बैठक में पहुंचे मंत्री कृष्ण बेदी का बयान आज कैबिनेट में 17 सितंबर को प्रधानमंत्री के जन्मदिन है पर सेवा संकल्प अभियान को लेकर चर्चा होगी इसके इलावा भी कई मुद्दे है प्रदेश में सफाई कर्मचरियो की हड़ताल और कई कर्मचारियो को बर्खास्त करने के सवाल पर कहा हमारी चर्चा चल रही है , मुख्यमंत्री ने भी घोषणा की थी इसका रास्ता निकाल लेंगे सफाई कर्मचारी हमारे परिवार के लोग है सरकार का हिस्सा है , उनकी बात मानना हमारी जिम्मेदारी बनती है हम सुन भी रहे है और हल भी निकाल रहे है मुख्यमंत्री के आवास पर चल रही कैबिनेट की अनौपचारिक बैठक में कैबिनेट मंत्री अनिल विज, महिपाल सिंह ढांडा, डॉ अरविंद शर्मा, श्रुति चौधरी, आरती सिंह, राव नरबीर सिंह, रणबीर सिंह गंगवा, कृष्णालाल पंवार, श्याम सिंह राणा समेत और कृष्ण बेदी समेत तमाम मंत्री मौजूद0
0
Report
हरियाणा के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल: 34 बर्खास्त, 2 सस्पेंड
Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़ ब्रेकिंग हरियाणा में सफ़ाई कर्मचारियों की हड़ताल का मामला स्थानीय निकाय विभाग ने हड़ताली सफ़ाई कर्मचारियों पर की बड़ी कार्रवाई सरकार ने 34 हड़ताली कर्मचारियों पर की गई कार्रवाई 32 कर्मचारियों को डिसमिस किया गया और दो को सस्पेंड किया गया0
0
Report
Advertisement
पलवल में यूजीसी एक्ट के विरोध में हजारों का प्रदर्शन, वापसी की मांग
Palwal, Haryana:पलवल में यूजीसी एक्ट के विरोध में आज हजारों लोगों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनके समर्थन में पलवल पूरी तरह बंद रहा। शहर के बाजारों के साथ-साथ शिक्षण संस्थान, अनाज मंडी और सब्जी मंडी भी बंद रहे। प्रदर्शनकारियों ने मीनार गेट पर एकत्रित होकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और यूजीसी एक्ट को वापस लेने की मांग की। यूजीसी एक्ट के विरोध में आज पलवल के ऐतिहासिक मीनार गेट पर हजारों की संख्या में लोग एकत्रित हुए। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि प्रस्तावित यूजीसी एक्ट को वापस लिया जाना चाहिए। उनका आरोप है कि इस एक्ट के जरिए सामान्य वर्ग के अधिकारों को प्रभावित किया जा सकता है。 प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया और यूजीसी एक्ट को रोलबैक करने की मांग की। मीनार गेट पर बड़ी संख्या में लोगों ने शांतिपूर्ण तरीके से धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मीनार गेट को प्रदर्शन का मुख्य केंद्र बनाते हुए इसे जंतर-मंतर की तर्ज पर अपनी आवाज उठाने का मंच बनाया。 वहीं, पृथला के पूर्व विधायक नैनपाल रावत भी प्रदर्शन में पहुंचे और उन्होंने यूजीसी एक्ट का खुलकर विरोध किया। नैनपाल रावत ने यूजीसी एक्ट को वापस लेने की मांग करते हुए कहा कि आरक्षण का आधार आर्थिक होना चाहिए। उन्होंने एससी-एसटी एक्ट के तहत दर्ज होने वाले कथित झूठे मुकदमों को लेकर भी अलग कानून बनाने की मांग उठाई。 प्रदर्शन के दौरान लोगों ने सरकार से यूजीसी एक्ट पर पुनर्विचार करने और उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करने की अपील की。0
0
Report
सीएचसी परतावल से बाइक गायब होने की शिकायत, CCTV से खुला राज
Parasa Buzurg, Uttar Pradesh:परतावल/महराजगंज। सीएचसी परतावल में इलाज कराने आए एक व्यक्ति की बाइक गायब होने की शिकायत के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से मामले का खुलासा कर दिया। विशुनपुर खुर्द निवासी नरसिंह प्रजापति ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह सीएचसी परतावल में इलाज कराने आए थे। करीब ढाई घंटे बाद बाहर निकले तो उनकी बाइक मौके से गायब मिली। शिकायत मिलने के बाद घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। जांच में सामने आया कि बाइक चोरी नहीं हुई थी, बल्कि गलती से बाइक की अदला-बदली हो गई थी। नरसिंह प्रजापति की बाइक संख्या UP 56 AM 4934 गलती से आशीष पुत्र भगवत, निवासी बनकटिया, थाना श्यामदेउरवा की बाइक संख्या UP 56 BJ 4972 से बदल गई थी। पुलिस ने दोनों पक्षों से संपर्क कर जांच के बाद बाइक का आपस में आदान-प्रदान करा दिया। मामले में बाइक चोरी की आशंका गलत साबित हुई।0
0
Report
11 साल से काम कर रही नौकरानी ने चुराए 10 लाख के आभूषण, जयपुर में गिरफ्तार
Jaipur, Rajasthan:घर में 11 साल से घरेलू सहायिका के रूप में काम कर रहे Year वर्षा टोलानी ने महंगे सोने की चेन और उसमें लगा हीरा पेंडेंट चोरी कर लिया। चोरी किए गए आभूषणों की कीमत लगभग 10 लाख रुपए बताई जा रही है। मोती डूंगरी थाना क्षेत्र की पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके कब्जे से चोरी गया पेंडेंट बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार घटना 3 सितंबर 2026 को पूजा के लिए चेन और पेंडेंट के इस्तेमाल के बाद घर में मौजूद था, जिसके बाद चोरी की गई आभूणी की तलाश शुरू हुई। आरोपित वर्षा टोलानी 2015 से परिवार के घर पर घरेलू सहायिका के रूप में काम कर रही थीं और उन्होंने मौका पाकर चोरी की। FIR नंबर 141/2026 दर्ज किया गया है और मामले में धारा 331(4) और 305 के तहत कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
