icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सुकमा के जंगलों में CRPF ने नक्सल डम्प खोलकर हथियार और वायरलेस सेट बरामद

Sukma, Chhattisgarh:तेलंगाना सीमा से लगे सुकमा के छोटे कंचाला जंगलों में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के एक डम्प का खुलासा करते हुए बड़ी संख्या में वायरलेस सेट समेत हथियार और अन्य सामग्री बरामद की है। CRPF की 150वीं बटालियन के जवानों ने यह कार्रवाई की। बरामद सामग्री में सिंगल शॉट रायफल, बड़ी संख्या में वायरलेस सेट सहित नक्सल गतिविधियों में उपयोग होने वाली अन्य सामग्री शामिल बताई गई है। यह कार्रवाई कमांडेंट राकेश चंद्र शुक्ला के नेतृत्व में कंपनी कमांडर सुधीर सिंह की टीम द्वारा की गई। सर्च ऑपरेशन के दौरान सीआरपीएफ के BDD और K9 डॉग स्क्वायड ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सुरक्षा बलों द्वारा बरामद सामग्री को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report

अमरौहा में गजरौला रोड के आम पेड़ काटने पर DM ने कड़ी कार्रवाई की

Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद के बछरायूं थाना क्षेत्र में गजरौला रोड स्थित एक फैक्ट्री के पीछे टीन की आड़ में आम के पेड़ों के कटान का मामला सामने आया है। सूचना पर एसडीएम धनौरा शैलेश कुमार दुबे प्रशासनिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कार्रवाई के दौरान कटे हुए पेड़, कटर मशीनें और अन्य उपकरण मिले। बताया गया कि मौके से जेसीबी और लकड़ी से लदी ट्रैक्टर-ट्राली को हटाने का प्रयास किया गया, लेकिन एसडीएम ने पीछा कर जेसीबी को पकड़ लिया। ट्रैक्टर-ट्राली भी कब्जे में लेकर वन विभाग के सुपुर्द की गई। अब आरोप है कि बाद में जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्राली को छोड़ दिया गया तथा मामले में हल्की कार्रवाई की जा रही है। डीएम अमरोहा नितिन गौड़ ने कहा कि मामले में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होगी और किसी को बख्शा नहीं जाएगा।
0
0
Report

दिल्ली के बादली में टूटी सड़क से जाम और बीमारी का खतरा बढ़ गया

New Delhi, Delhi:दिल्ली के बादली विधानसभा में रेलवे रोड से संजय कालोनी ट्रांसपोर्ट नगर को जोड़ने वाली सड़क की स्थिति काफी समय से खराब है जिसके कारण लिबास पुर वाली रोड पर लगता है जाम जिससे लोगों को होती है परेशानी रोड काफी समय से टूटी हुई है जिसमें लगातार पानी भरा है जिसके कारण यह मच्छर पनप रहे हैं जिससे यह रहने वाले लोगों को बीमारी का खतरा भी लगातार बना रहता है विधायक साहब का ऑफिस भी चंद कदमों की दूरी पर है यह के विधायक दीपक चौधरी को लगभग डेढ़ साल विधायक बने हो गया पर अभी तक इसको सुध नहीं ली जबकि निगम पार्षद भी उन्हीं के धर्म पत्नी है फिर भी इस रोड की कोई सुध लेने वाला नहीं है जिसके कारण यह रहने वाले लोगों में विधायक और निगम पार्षद के खिलाफ काफी रोश देखा जा रहा है
0
0
Report
Advertisement

36 गैस सिलेंडर चोरी केस में दुर्ग में आठ आरोपी गिरफ्तार

Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है जहाँ 36 घरेलू एलपीजी सिलेंडरों के साथ आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है दरअसल कुटेला भाटा के रहने वाले घनश्याम कुर्रे ने भिलाई के साक्षरता चौक कैंप 1 भिलाई के पास चार पहिया वाहन से 36 घरेलू एलपीजी सिलेंडर चोरी होने की छावनी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी और बताया कि sाक्षरता चौक कैम्प 1 भिलाई के पास खड़े मिनी ट्रक से 36 भरे हुए घरेलू इंडियन गैस सिलेंडर चोरी हो गए जिसके बाद पुलिस ने टास्क टीम बनाकर विवेचना और जांच शुरू की आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए तो उसमें एक संदिग्ध गैस सिलेंडर ले जाते हुए दिखाई दिया तकनेकी साक्षय के आधार पर पुलिस ने प्रमोद देवांगन की पहचान की और उसे पूछताछ की गई पूछताछ में आरोपी द्वारा सिलेंडर चोरी करने की बात बताई गई 36 सिलेंडरों में से 20 गैस सिलेंडर जामुल अहिवारा के अलग-अलग इलाकों में 2000 ₹ प्रति सिलेंडर के हिसाब से बेचना भी बताया इसके बाद पुलिस की टीम ने 20 घरेलू एलपीजी सिलेंडर जिनको बेचे गए थे उनको भी गिरफ्तार कर लिया फिलहाल सभी सिलेंडर खरीदने वाले सभीन07 और बेचने वाले 1 इस तरह कुल 08 आरोपियों को गिरफ्तार कर अब उन्हें जेल भेजने की तैयारी की जा रही है.
0
0
Report

बानसूर नगरपालिका में वाइस चेयरमैन पद के लिए महेश डांचोलिया बनाम बाबूलाल यादव आमने-सामने

Jaipur, Rajasthan:बानसूर(कोटपूतली-बहरोड़).....बानसूर नगरपालिका में वाइस चेयरमैन पद के लिए दोनों प्रमुख दलों ने अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। भाजपा ने महेश डांचोलिया को और कांग्रेस ने बाबूलाल यादव को प्रत्याशी बनाया है। दोनों ने आज नामांकन फॉर्म जमा किए। खास बात यह है कि वार्ड नंबर 18 से कांग्रेस की ओर से पार्षद पद का चुनाव जीते महेश डांचोलिया को भाजपा ने उपाध्यक्ष पद के लिए उतारा है। वहीं कांग्रेस ने वार्ड नंबर 8 से बाबूलाल यादव को उतारा है। अब ये दोनों ही कांग्रेस पार्षद वाइस चेयरमैन पद के लिए एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। नामांकन पत्रों की जांच के बाद सुबह 11:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक नाम वापस लेने का समय होगा। इसके बाद दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक वोट डाले जाएंगे। पार्षदों के वोट डालने के तुरंत बाद काउंटिंग शुरू होगी और फिर परिणाम घोषित किए जाएंगे。
0
0
Report
Advertisement

एम्स में मिलाप दास बंजारे के इलाज के लिए मंत्री ने तत्काल निर्देश दिए

Raipur, Chhattisgarh:ज़ी मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ की खबर का बड़ा असर. पंथी नृत्य कलाकार मिलाप दास बंजारे को बेहतर इलाज मुहैया कराने के एम्स प्रबंधन को स्वास्थ्य मंत्री ने दिए निर्देश. जी मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ ने पंथी नृत्य कलाकार मिलाप दास बंजारे को एम्स में इलाज नहीं मिलने की खबर को प्रमुखता से दिखाया था. ज़ी मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ से बातचीत में कलाकार बंजारे ने रो-रो कर बताई थी बेहतर इलाज नहीं मिलने की बात. इस मामले में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का बयान, कहा- आपलोगों के माध्यम से हमें पता चला है, एम्स प्रबन्धन को निर्देश दिया गया है उनके बेहतर इलाज के लिए, उनका इलाज होगा. ऐसे कलाकारों के इलाज के लिए हमेशा ही सरकार तत्पर रहती है
0
0
Report
Advertisement

बिहार भवन निर्माण लिमिटेड के ठिकानों पर छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति का आरोप

Hajipur, Bihar:आर्थिक अपराधिकारी ने कमलेश कुमार महाप्रबंधक तकनीकी बिहार राज्य भवन निर्माण लिमिटेड के कई ठिकानों पर छापेमारी। छापेमारी करप्शन और आय से अधिक संपत्ति मामले को लेकर शुरू किया गया है। इस पूरे मामले में EOU एजेंसी ने कल देर शाम एक मामला दर्ज किया था जिसमें 3 करोड़ 12 लख रुपए से अधिक के आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया गया। EOU की विशेष टीम आज उनके वैशाली, एसके पुरी पटना के साथ-साथ कई ठिकाने पर छापेमारी कर रही है कुल चार ठिकाने पर छापेमारी चल रही है और लगभग two दर्जन से अधिक अधिकारियों को लगाया गया है कई टीम छापेमारी में लगी हुई है और आर्थिक अपराध इकाई डीएसपी ने बताया कि उनकी यहां छापेमारी हुई है कुछ बरामद किए गए हैं और पांच स्थानों पर छापेमारी चल रही है। इनके खिलाफ 3 करोड़ से अधिक के आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया गया था इसके साथ-साथ उनके पैतृक आवास इनकी कार्यालय पर भी छापेमारी चल रही है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top