बुलंदशहर में श्रद्धालुओं से भरी CNG कार में लगी आग, 9 झुलसे
Bulandshahr, Uttar Pradesh:यूपी के बुलंदशहर में गुरु पूर्णिमा पर अनूपशहर गंगा स्नान को जा रहे श्रद्धालुओं से भरी चलती CNG कार में आग लग गई। इस हादसे में 4 महिलाएं, 4 लड़कियां और 1 लड़का झुलस गए। श्रद्धालु जहांगीराबाद के गांव ककरई से अनूपशहर गंगा स्नान के लिए जा रहे थे। कार ने ट्रक को पीछे से टक्कर मारी जिससे CNG सिलेंडर से गैस लीक होकर आग लग गई। घायलों को जहांगीराबाद सीएचसी से हायर मेडिकल सेंटर रेफर किया गया। अग्निशमन विभाग की गाड़ी ने पानी डालकर आग पर काबू पाया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
चार्ज शीट से नाम हटाने के नाम पर दारोगा ने मांगे पच्चीस हजार रुपए,घूसखोर दरोगा के खिलाफ fir दर्ज
Hamirpur, Uttar Pradesh:हमीरपुर: बिवांर थाने में तैनात दरोगा मोहम्मद सुल्तान पर भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज, मुकदमे में विवेचना कराने के नाम पर 25 हजार रुपये मांगने का आरोप, फोन पर की गई पीडितों नाम हटाने के एवज में 25-25 हजार रुपए के लेनदेन की बातचीत, फोन पर हुई कथित बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर एसपी एमएस पाठक ने की कार्यवाही, वायरल ऑडियो में 25 हजार के लेनदेन की बातचीत, मवई गोलीकांड मामले में फंसे निर्दोष लोगों को छोडऩे के नाम पर पैसों की दरोगा ने मांग थी की, बिवांर थाने में तैनात हैं दरोगा मोहम्मद सुल्तान।उत्तर प्रदेश में 20 आईपीएस के ट्रांसफर, देखें लिस्ट
Lucknow, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश में 20 आईपीएस के ट्रांसफर, देखें लिस्ट
