203001
बुलन्दशहर में मिनी बैंक उपभोक्ताओं से धोखाधड़ी का मामला आया सामने
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर के किसौली गांव में एसबीआई मिनी बैंक संचालक प्रमोद कुमार शर्मा 700-800 ग्राहकों के खातों को खाली कर पत्नी और बच्चों के साथ फरार हो गया। पीड़ित ग्रामीणों ने एसएसपी दफ्तर पहुंचकर मदद की गुहार लगाई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जींद क्लॉथ मार्केट में शॉर्ट सर्किट से दो दुकाने आग में जलकर राख
Jhanj Kalan, Haryana:जींद क्लॉथ मार्केट में मंगलवार रात करीब दो बजे बिज़ली शॉर्ट सर्किट से दो दुकानों में भयंकर आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि दुकानों में रखा कपड़ा और अन्य सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। प्रभावित दुकानें सदाबहार क्लॉथ हाउस और विजय बागड़ी टेलर लेस की हैं। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों मौके पर पहुंचीं और घंटों की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। लेकिन तब तक सारा सामान जलकर राख हो चुका था। आग की घटना के बाद बाजार में दुकानदार और व्यापारी बड़ी संख्या में इकट्ठा हो गए। उन्होंने नुकसान का जायजा लिया और जिला प्रशासन तथा जींद के डिप्टी स्पीकर से आर्थिक मदद की मांग की। जींद जिला व्यापार मंडल के प्रधान महावीर कंप्यूटर ने जिला प्रशासन और डिप्टी स्पीकर से अपील की है कि आग से हुए नुकसान का उचित मुआवजा सरकार द्वारा दिलवाया जाए। उन्होंने कहा कि रात के समय अचानक लगी आग से दोनों दुकानदारों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। दुकानों में रखा सारा कपड़ा और लेस का सामान पूरी तरह नष्ट हो चुका है। पीड़ित दुकानदार जगदीश और विजय बागड़ी ने बताया कि रात करीब दो बजे अचानक शॉर्ट सर्किट से आग भड़क उठी। उन्होंने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। आग इतनी तेज़ी से फैली कि कुछ ही देर में दुकान का सारा सामान जल गया। दुकानदारों ने कहा कि क्लॉथ मार्केट में सुरक्षा व्यवस्था और बिजली की नियमित जांच की जरूरत है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की कि प्रभावित दुकानदारों को तुरंत आर्थिक सहायता दी जाए और नुकसान का सही आकलन कर मुआवजा उपलब्ध कराया जाए। घटना की जानकारी मिलते ही बाजार में सन्नाटा छा गया। सुबह दुकानदारों ने नुकसान का जायजा लिया और प्रशासन से मुआवजे की प्रक्रिया जल्द शुरू करने की अपील की। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग को पूरी तरह बुझा दिया और आगे किसी दुर्घटना की आशंका नहीं बताई। जींद क्लॉथ मार्केट के व्यापारियों ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए सुरक्षा उपायों को मजबूत करने की बात कही है। प्रभावित दोनों दुकानदारों ने प्रशासन से शीघ्र मदद की उम्मीद जताई है।0
0
Report
दौसा में बीएसएनएल कार्यालय पर मॉक ड्रिल, पूरी सुरक्षा व्यवस्था जाँच गई
Dausa, Rajasthan:जिला दौसा बीएसएनएल ऑफिस को बम से उड़ाने की सूचना पुलिस प्रशासन के अधिकारी पहुंचे मौके पर दमकल ओर एंबुलेंस सहित अन्य विभाग भी पहुंचे एडीएम लालसोट मनमोहन मीणा, एएसपी शंकर लाल मीणा सहित अन्य अधिकारी भी पहुंचे मौके पर पहुंचने पर मामला निकला मॉक ड्रिल तो सभी सभी ने ली राहत की सांस दौसा जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट के समीप स्थित भारत संचार निगम लिमिटेड कार्यालय को बम से उड़ाने की सूचना पुलिस प्रशासन को मिली तो हड़कम्प मच गया तत्काल मौके पर एएसपी शंकर लाल मीणा , एडीएम लालसोट मनमोहन मीणा सहित पुलिस प्रशासन के अन्य अधिकारी दमकल , एम्बुलेंस सहित अन्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे तो पता लगा आंतरिक सुरक्षा जांच के लिए यह एक मmock ड्रिल थी तो सभी ने राहत की सांस ली एडीएम लालसोट मनमोहन मीणा ने कहा समय-समय पर इस तरह की मॉक ड्रिल की जाती है ताकि सिस्टम चुस्त और दुरुस्त रह सके वहीं एएसपी शंकर लाल मीणा ने कहा इसके जरिए सभी विभागों की सतर्कता की जांच होती है ताकि कभी कोई ऐसी स्थिति बने तो तत्काल मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया जा सके ।0
0
Report
इनपुट सिर्फ बुलेटिन के लिए है – कोई खबर नहीं मिली
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
Advertisement
जैसलमेर में ओबीसी सर्वे: 83,460 परिवारों की पहचान, आरक्षण आधार बनेगा
Jaisalmer, Rajasthan:जैसलमेर में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) परिवारों के सर्वेक्षण का कार्य पूर्ण हो गया है। सर्वे के बाद जिले में कुल 83,460 ओबीसी परिवारों की पहचान की गई है, जो पहले के अनुमान से करीब 16,000 अधिक हैं। यह सर्वे आगामी पंचायत और नगर निकाय चुनावों में ओबीसी आरक्षण तय करने का महत्वपूर्ण आधार बनेगा। सर्वे के अनुसार जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में 76,259 तथा शहरी क्षेत्रों में 7,201 ओबीसी परिवार दर्ज किए गए हैं। प्रारम्भिक आंकड़ों के मुताबिक ओबीसी वर्ग में अल्पसंख्यक समुदाय की हिस्सेदारी 60 से 70 प्रतिशत के बीच बताई जा रही है। हालांकि इसकी अंतिम पुष्टि राज्य सरकार की आधिकारिक रिपोर्ट जारी होने के बाद होगी। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर ओबीसी के लिए 21 प्रतिशत आरक्षण लागू होने की संभावना जताई जा रही है। इसके बाद जिन वार्डों, ग्राम पंचायतों और निकाय क्षेत्रों में ओबीसी आबादी अधिक होगी, वहां आरक्षित सीटों का निर्धारण किया जाएगा। यही व्यवस्था जिला परिषद, पंचायत समिति और नगर निकायों में जिला प्रमुख, प्रधान और सभापति जैसे पदों पर भी लागू होगी। सर्वे रिपोर्ट का अब एसडीएम स्तर पर सत्यापन और प्रमाणीकरण किया जाएगा। इसके बाद अंतिम रिपोर्ट जयपुर भेजी जाएगी, जहां राज्य सरकार की मंजूरी के बाद पंचायत और नगर निकाय चुनावों के लिए आरक्षण की प्रक्रिया तय होगी। ऐसे में जैसलमेर का यह सर्वे स्थानीय चुनावों के राजनीतिक समीकरणों को प्रभावित करने वाला अहम दस्तावेज माना जा रहा है। जैसलमेर सांख्यिकी विभाग के सहायक निदेशक राजेंद्र मेघवल ने बताया कि जिले में सर्वेक्षण का कार्य 10 जुलाई से 23 जुलाई तक निर्धारित था, जिसे राज्य सरकार द्वारा तीन दिन का अतिरिक्त समय दिए जाने के बाद 26 जुलाई तक पूरा कर लिया गया। उन्होंने बताया कि सर्वे की रिपोर्ट जिले के चार उपखंड—जैसलमेर, भणियाना, फतेहगढ़ और पोकरण तथा दो नगरीय निकाय—जैसलमेर नगर परिषद और पोकरण नगरपालिका सहित कुल छह क्षेत्रीय प्रभागों से प्राप्त हुई है। इन रिपोर्टों के अनुसार जिले में कुल 83,460 परिवारों का डेटा संकलित किया गया है, जिसमें 76,259 ग्रामीण और 7,201 शहरी परिवार शामिल हैं।0
0
Report
नागौर JLN अस्पताल में पीएमओ पदभार डॉ रामावतार जाखड़ ने ग्रहण किया
Nagaur, Rajasthan:नागौर ज़िला मुख्यालय के जेएलएन अस्पताल में पिछले लंबे समय से अव्यवस्थाओ का दौर चल रहता था । जिसके चलते ओप्रेशन थिएटर में भी अव्यवस्था होने की वजह से घुटना प्रत्यारोपण सहित अन्य ओप्रेशन नहीं हो रहे थे । वहीं अब राज्य सरकार की और से नागौर जेएलएन अस्पताल में पीएमओ की पोस्ट के लिए डॉ रामावतार जाखड को नियुक्त किया गया । और बड़ी जिम्मेदारी दी गई। वहीं आज डॉ जाखड़ ने नागौर जेएलएन अस्पताल में पीएमओ की पोस्ट पर कार्यभार ग्रहण किया। इस मौके पर नागौर जेएलएन अस्पताल के स्टाफ व चिकित्सा अधिकारियों ने नवनियुक्त पीएमओ डॉ रामावतार जाखड का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया । कार्यभार ग्रहण करने के बाद डॉ रामावतार जाखड ने बताया कि राज्य सरकार ने मुझे नागौर जेएलएन अस्पताल में पीएमओ की पोस्ट देकर एक बड़ी जिम्मेदारी दी है जिस पर मैं खरा उतरूंगा । और राज्य सरकार की और से चलाई जा रही फ्लैगशिप योजनाओं को यहां आने वाले प्रत्येक मरीज़ तक उनका लाभ पहुंचाना ही मेरी प्राथमिकता रहेगी । और नागौर के जेएलएन अस्पताल में जो भी समस्या है उन समस्याओं को जल्द ही दूर किया जायेगा और यहां की व्यवस्थाओ को सुचारू रूप से चलाया जायेगा । साथ ही ओप्रेशन थिएटर सहित अन्य ब्लॉको में भी जो भी कमियां होगी वो भी एक दो सप्ताह में दूर कर दी जायेगी । वहीं नागौर जेएलएन अस्पताल में पहुंचने वाले मरीजों को किसी भी प्रकार को समस्या नहीं आने दी जायेगी ।0
0
Report
दिल्ली में लगातार बारिश से जलभराव, CP के दृश्य जारी
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: CONTINUOUS RAIN TRIGGERS WATERLOGGING /VISUALS FROM CP (VISUAL TIME:1:30 PM)0
0
Report
Advertisement
दमोह में एंबुलेंस देर से न पहुंचने से गर्भवती रास्ते में प्रसव, नवजात मौत
Damoh, Madhya Pradesh:फिर नहीं मिली गर्भवती को एंबुलेंस, प्रायवेट गाड़ी में रास्ते में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, नवजात की मौत.. दरअसल दमोह जिले के पटेरा ब्लाक के पिपरिया मिश्र गांव की 22 साल की गर्भवती महिला रोशनी को बीती रात तेज दर्द हुआ और परिजन समझ गए कि ये प्रसव पीड़ा है, परिजन उसे हटा अस्पताल ले जाना चाह रहे थे एंबुलेंस को काल किया और एक नहीं कई बार काल किया लेकिन न तो 108 एंबुलेंस आई और न ही जननी एक्सप्रेस आई करीब दो घंटे इंतजार करने के बाद मजबूरन महिला के परिजन उसे एक निजी वाहन से हटा सिविल अस्पताल ले जाने निकले लेकिन महिला ने रास्ते में ही बच्ची को जन्म दिया इस गाड़ी के महिलाएं भी थी तो उन्होंने महिला को संभाल लिया लेकिन मां की कोख से जन्मी फीमेल मासूम चंद मिनिटो तक दुनिया में नहीं रह पाई और उसने दम तोड़ दिया। जैसे तैसे लोग महिला और नवजात को हटा के सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर्स ने नवजात की मृत घोषित किया और गंभीर हालत में मां यानि रोशनी को एडमिट किया गया है। नवजात को खोने का गम परिवार को है लेकिन गुस्सा और मलाल इस बात का है कि समय पर एंबुलेंस नहीं आई दो घंटे तक जो इंतजार हुआ और दूसरे वाहन का इंतजाम किया वो समय शायद नवजात की ज़िदगी बचाने का काम कर जाता, हटा सिविल अस्पताल जब परिजन पहुंचे तो यहां दो दो एंबुलेंस खड़ी थी और पता किया तो दोनों कईं घंटों से यहां थी लेकिन सिस्टम उन्हें इस महिला के पास तक नहीं पहुंचा सका। इस घटनाक्रम से लोगों के आक्रोश है वहीं जिले के अधिकारियों का कहना है कि मामले में जांच कराई जा रही है और जिसका दोष होगा उसके खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। दमोह में अभी कुछ दिन पहले ही जबेरा ब्लाक के बनवार में एक गर्भवती महिला को एंबुलेंस नहीं मिली उसे ई रिक्शा से अस्पताल लाया जा रहा था और रास्ते में ई रिक्शा की बैट्री खत्म हो गई तो महिला ने गांव के बस अड्डे पर बने यात्री प्रतिक्षालय में बच्चे को जन्म दिया अच्छी बात ये रही कि मां और उसका बेटा स्वस्थ्य थे। इस मामले ने सुर्खियाँ बटोरी सिस्टम के सामने सवाल हुए तो कलेक्टर ने जांच कराई एंबुलेंस सेवा में कमी पाई गई और सरकार को कार्यवाही का प्रस्ताव भेजा गया तो एंबुलेंस सेवा एजेंसी पर दो लाख 32 हजार का जुर्माना लगाया गया ये जिले में पहली कार्यवाही थीं और उम्मीद जागी कि शायद अब व्यवस्था सही होगी लेकिन महीना भर पूरा नहीं हुआ और एक और घटनाक्रम सामने आया है और फिर कई सवाल सिस्टम के सामने खड़े हो है।0
0
Report
प्रधानमंत्री मोदी से डॉ. अर्चना गुप्ता की मुलाकात, हरियाणा भाजपा को लेकर चर्चाएं
Noida, Uttar Pradesh:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से डॉ. अर्चना गुप्ता की मुलाकात हरियाणा भाजपा संगठन को लेकर हुई अहम चर्चा पहले गृह मंत्री अमित शाह से भी कर चुकी हैं मुलाकात0
0
Report
सांसी गैंग के चार सदस्य गिरफ्तार, मीरजापुर रेलवे स्टेशन पर चेन चोरी का मामला
Ukhdand, Uttar Pradesh:रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में यात्रियों के कीमती सामान चुराने वाले अंतरराज्यीय सांसी गैंग के चार सदस्य आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार कर लिए गए। मीरजापुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 पर ट्रेन से गिरफ्तार किया गया। कब्जे से मोबाइल, पीली धातु की दो अंगूठी, तीन सफेद धातु के पायले और नकद बरामद हुए। पकड़े गए अभियुक्त हरियाणा के रोहतक जिले के निवासी हैं; गैंग के 150 सदस्य ट्रेनों में 7-8 के ग्रुप में घूमकर घटनाओं को अंजाम देते हैं, जीआरपी उपाधीक्षक ने खुलासा किया। जीआरपी और आरपीएफ ने बताया कि ट्रेन राजगीर जनता एक्सप्रेस के एसी कोच बी-2 में सांसी गैंग के सदस्य سفر कर रहे थे; सूचना मिलते ही कोच की घेराबंदी कर चार संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुरेंद्र राजपूत, जॉनी, मुकेश कुमार और सुरेंद्र के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से मोबाइल फोन, 2 अंगूठियां, 3 पायल और 4900 रुपए बरामद हुए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनका 7-8 सदस्यीय गैंग है और वे यात्रियों के बैग की चेन खोलकर चोरी कर लेते थे, चोरी के बाद चेन बंद कर देते थे ताकि सूचना न हो सके।0
0
Report
Advertisement
छतरपुर: खजुराहो एयरपोर्ट पर बिजली गुल, यात्रियों में हड़कम्प
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर। खजुराहो एयरपोर्ट के बिजूअल0
0
Report
धनबाद के मुनीडीह में घरेलू विवाद के बाद हत्या की सनसनीखेज घटना
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के मुनीडीह ओपी क्षेत्र के गोपीनाथडीह बस्ती में घरेलू विवाद के बाद 31 वर्षीय बिसु बाउरी की मौत हो गई। उनके परिजनों ने पत्नी पूनम देवी और उसके नाबालिग बेटे पर ईंट, पत्थर, बेलन और अन्य वस्तुओं से हमला कर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है। घटना गोपीनाथडीह बस्ती स्थित वाशरी रोड की है। देर रात विवाद के बाद बिसु बाउरी की मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिवार ने हत्या का आरोप लगाया है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मुनीडीह ओपी प्रभारी मानिता कुमारी ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। मौके से रॉड, डंडा, बेलन और ईंट बरामद हुए हैं। परिजनों के आरोप के आधार पर पत्नी और नाबालिग पुत्र को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई करेगी।0
0
Report
Rajendra Nagar mein hathiyaarbandh choron ka atank, lakhon ke aabhushan chori
Pratapgarh, Rajasthan:राजेंद्र नगर में हथियारबंद चोरों का आतंक, सूने मकान से लाखों के आभूषण चोरी प्रतापगढ़ शहर के राजेंद्र नगर एवं आसपास की कॉलोनियों में हथियारबंद चोरों की गतिविधियों से लोगों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों के अनुसार चोर देर रात बेखौफ होकर कॉलोनियों में घूम रहे हैं और सूने मकानों के ताले तोड़कर चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। लगातार हो रही घटनाओं से क्षेत्रवासी अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। हाल ही में राजेंद्र नगर निवासी बोरदिया के सूने मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोर लाखों रुपये के आभूषण और अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज में कई चोर हथियारों के साथ कॉलोनी में घूमते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिससे क्षेत्र में भय और बढ़ गया है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि लगातार हो रही चोरी की घटनाएं शहर की रात्रिकालीन गश्त व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही हैं। उनका आरोप है कि यदि प्रभावी रात्रि गश्त और नियमित पेट्रोलिंग होती तो ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकता था। कॉलोनीवासियों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने, संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी निगरानी रखने, संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित पेट्रोलिंग करने तथा कॉलोनियों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है, ताकि लोगों में व्याप्त भय का माहौल समाप्त हो सके। पीड़ित परिवार ने प्रतापगढ़ थाना पुलिस में मामला दर्ज कराया है। अब पुलिस के सामने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने और चोरी की वारदात का खुलासा करने की चुनौती है।0
0
Report
Advertisement
पीपलखूंट में श्मशान घाट के पास मिला नवजात बालक, पुलिस ने सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के पीपलखूंट कस्बे में मंगलवार को मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आई। कस्बे के श्मशान घाट के पास एक नवजात बालक लावारिस हालत में मिला। भैंस चराने गए एक किसान की नजर नवजात पर पड़ी, जिसके बाद उसने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थानाधिकारी मनीष वैष्णव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और नवजात को सुरक्षित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पीपलखूंट पहुंचाया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ. नितेश ने नवजात का स्वास्थ्य परीक्षण किया। जांच के बाद चिकित्सकों ने नवजात को स्वस्थ बताया। समय पर पुलिस और चिकित्सा टीम की तत्परता से नवजात को सुरक्षित उपचार मिल सका। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। श्मशान घाट के पास नवजात को छोड़ने वाले व्यक्ति या परिजनों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। आसपास के क्षेत्र में पूछताछ के साथ ही अन्य संभावित पहलुओं की भी जांच की जा रही है।0
0
Report
पिलानी में कालिका यूनिट ने चार मनचलों को दबोचा
Jhunjhunu, Rajasthan:पिलानी, झुंझुनूं मनचलों पर 'काल' बनकर टूटी पुलिस की 'कालिका' टीम एक ही दिन में दो कार्रवाई कर चार मनचलों को दबोचा पिलानी इलाके में छात्राओं का पीछा कर परेशान करने की थी सूचना बेरी—पилानी रोड पर बस में बैठी छात्राओं का पीछा कर रहे थे बाइक सवार मनचले तो वहीं स्कूल की छुट्टी होने पर कार के बैठे कर रहे थे छात्राओं से बदसलूकी दोनों ही मामलों में सूचना मिलने के बाद 'मिनटों' में कार्रवाई करते हुए चार को दबोचा झुंझुनूं जिले के पिलानी थाना क्षेत्र में महिला सुरक्षा को लेकर कालिका यूनिट ने मंगलवार को ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों से चार मनचलों को हिरासत में लिया। पहली कार्रवाई में बस से आने-जाने वाली छात्राओं का पिछले पांच दिनों से पीछा कर रहे दो युवकों को सूचना मिलने के बाद महज पांच मिनट में दबोच लिया गया। जबकि दूसरी कार्रवाई में स्कूल की छुट्टी के बाद छात्राओं से अभद्रता करने और तेज रफ्तार से शिफ्ट गाड़ी चलाने वाले हरियाणा नंबर की गाड़ी में सवार दो युवकों को भी थाने लाया गया। दोनों मामलों में पुलिस आगामी कानूनी कार्रवाई कर रही है। जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह करीब 8.25 बजे परिजनों ने पिलानी थाने में सूचना दी कि बेरी-पिलानी रोड पर दो युवक पिछले पांच दिनों से रोजाना बस में आने-जाने वाली छात्राओं का पीछा कर उन्हें परेशान कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पिलानी थाने की कालिका यूनिट की महिला कांस्टेबल अनीता और महिला कांस्टेबल मंजू महज पांच मिनट में स्कूटी से मौके पर पहुंच गईं। मौके पर पहुंचने पर पुलिस ने देखा कि दोनों युवक बाइक पर सवार होकर बस का पीछा कर रहे थे। महिला पुलिसकर्मियों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए अपनी स्कूटी बाइक के आगे लगाकर दोनों युवकों को रोक लिया और पूछताछ की। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर दोनों को हिरासत में लेकर पिलानी थाने लाया गया। जहां उनसे पूछताछ के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मंगलवार को ही दोपहर में छात्राओं ने दूरभाष के माध्यम से कालिका यूनिट को सूचना दी कि स्कूल की छुट्टी के बाद हरियाणा नंबर की शिफ्ट गाड़ी में सवार दो युवक छात्राओं से बदसलूकी करते हैं। तेज रफ्तार से गाड़ी चलाते हैं तथा गलत इशारे कर उन्हें परेशान करते हैं। सूचना मिलते ही महिला कांस्टेबल अनीता के नेतृत्व में कालिका टीम तुरंत मौके पर पहुंची। वहां दोनों युवक गाड़ी घुमाते हुए मिले। जिन्हें तत्काल हिरासत में लेकर पिलानी थाने लाया गया। पुलिस दोनों युवकों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर रही है। महिला कांस्टेबल अनीता ने बताया कि कालिका यूनिट कॉलेज, स्कूल, कोचिंग संस्थानों, लाइब्रेरी और अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लगातार निगरानी रख रही है। उन्होंने छात्राओं, महिलाओं और उनके परिजनों से अपील की कि यदि कोई भी व्यक्ति पीछा करने, छेड़छाड़ करने या अभद्र व्यवहार करने जैसी हरकत करे तो इसकी सूचना तुरंत कालिका टीम को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। कालिका टीम ने सभी बस संचालकों से अपनी बसों में पैनिक बटन अनिवार्य रूप से लगाने की अपील की है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि भविष्य में जिन बसों में पैनिक बटन नहीं रहेगा, उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पैनिक बटन दबाते ही सूचना सीधे कंट्रोल रूम तक पहुंचेगी, जिससे पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई कर सकेगी। बाइट : अनिता, कांस्टेबल, कालिका यूनिट, पिलानी0
0
Report
राठौड़: बीजेपी के युवाओं में देशभक्ति, कांग्रेस के युवाओं में अमर्यादित भाषा
Jaipur, Rajasthan:देशभर में युवाओं के आंदोलन, प्रदर्शन, राजनीति और संसद के गतिरोध को लेकर सियासी बहस चल रही है। इस बीच बीजेपी ने पंचायत और निकाय चुनावों के साथ युवा राजनीति को भी बड़ा चुनावी मुद्दा बनाने के संकेत दिए हैं. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष राठौड़ ने युवाओं का विभाजित कर दिया। उन्होंने कांग्रेस के युवाओं को जंतर मंतर पर पत्थर फेंकने वाला अमर्यादित बताया, वहीं बीजेपी के युवाओं को चरित्रवान तथा राष्ट्र भक्त करार दिया। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने मंगलवार को दिल्ली में अपने आवास पर मीडिया से बात करते हुए एक ओर पार्टी की चुनावी तैयारियों का दावा किया तो दूसरी ओर कांग्रेस पर युवाओं को भड़काने, संसद की कार्यवाही बाधित करने और मुद्दाविहीन राजनीति करने का आरोप लगाया. राठौड़ ने कांग्रेस के युवा नेतृत्व पर भी तीखा हमला बोला. युवा राजनीति को लेकर राठौड़ ने कांग्रेस और बीजेपी के बीच स्पष्ट अंतर बताया। उन्होंने कहा कि बीजेपी का युवा चरित्रवान, राष्ट्रभक्त और नेशन फर्स्ट की भावना के साथ काम करने वाला है. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस का युवा भारत को तोड़ने वाली भाषा बोलता है और राजनीतिक मर्यादाओं का पालन नहीं करता. कांग्रेस के युवा कार्यकर्ताओं ने जंतर-मंतर पर जिस प्रकार पत्थरबाजी की और जिस भाषा का इस्तेमाल किया, वह लोकतांत्रिक राजनीति के लिए उचित नहीं है. उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस ऐसे लोगों को टिकट देती है तो जनता चुनाव में स्वयं उन्हें सबक सिखा देगी. राठौड़ ने कहा कि पंचायत और निकाय चुनावों के लिए बीजेपी पूरी तरह तैयार है और संगठन बूथ स्तर तक सक्रिय है. उन्होंने दावा किया कि आगामी स्थानीय निकाय और पंचायत चुनावों में बीजेपी शानदार प्रदर्शन करेगी.उनके अनुसार प्रदेशभर में संगठनात्मक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और कार्यकर्ता चुनावी मैदान में उतरने के लिए तैयार हैं. वहीं राठौड़ ने लोकसभा की कार्यवाही में जारी गतिरोध पर कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि विपक्ष के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है. कांग्रेस केवल हंगामा कर सुर्खियां बटोरना चाहती है. सरकार विपक्ष की मांग के अनुसार चर्चा के लिए तैयार हो गई थी और शिक्षा मंत्री का इस्तीफा भी हो चुका है, इसके बावजूद संसद की कार्यवाही बाधित की जा रही है. उन्होंने कहा कि संसद चर्चा और लोकतांत्रिक संवाद का मंच है, लेकिन कांग्रेस लगातार व्यवधान उत्पन्न कर जनता के धन और समय की बर्बादी कर रही है. उनके अनुसार विपक्ष को गंभीर मुद्दों पर बहस में भाग लेना चाहिए, न कि केवल राजनीतिक लाभ के लिए सदन की कार्यवाही प्रभावित करनी चाहिए.0
0
Report
Advertisement
