203408
गुलावटी के श्रद्धालुओं से भरी कैंटर पलटी, 25 घायल
Gulaothi, Uttar Pradesh:बुलंदशहर जनपद के कस्बा गुलावटी के श्रद्धालुओं से भरी कैंटर अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे दो दर्जन श्रद्धालु घायल हो गए। ये श्रद्धालु मथुरा वृंदावन से दर्शन करके गुलावटी लौट रहे थे। घायलों को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि हादसा कैंटर चालक को नींद का झोंका आने के कारण हुआ। यह घटना बुलंदशहर कोतवाली देहात क्षेत्र में हुई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कैमूर में सहयोग शिविर के दौरान CM सम्राट चौधरी मौजूद
Noida, Uttar Pradesh:कैमूर जिला के मां मुण्डेश्वरी धर्मशाला के पास "सहयोग शिविर" में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी।0
0
Report
सोनीपत में सीएम फ्लाइंग टीम ने अवैध विदेशी शराब के बड़े जाल का पर्दाफाश
Sonipat, Haryana:सोनीपत न्यूज सोनीपत में सीएम फ्लाइंग की बड़ी रेड अवैध शराब माफिया पर बड़ी कार्रवाई एक करोड़ रुपए से ज्यादा कीमत की शराब बरामद पोल्ट्री फार्म पर जमा कर रखी थी अवैध शराब की बड़ी खेप सीएम फ्लाइंग के डीएसपी जीत बेनीवाल ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि कामी रोड स्थित शुगर मिल के सामने न्यू ऋषि कॉलोनी के मलिक पोल्ट्री फार्म में बड़ी मात्रा में विदेशी शराब छिपाकर रखी गई है। सूचना के आधार पर टीम ने छापेमारी की। जांच के दौरान फार्म के अंदर एक बंद कमरे का ताला तोड़कर तलाशी ली गई, जहां से भारी मात्रा में शराब बरामद हुई。 अधिकारियों ने मौके पर गिनती करवाई तो कुल 393 पेटियों में 3576 बोतलें मिलीं। बरामद शराब आठ अलग-अलग प्रीमियम ब्रांडों की बताई जा रही है, जिनमें गोल्ड लेबल, ब्लैक लेबल, जेमसन, दीवार, बुशमिल्स व्हिस्की, जोस कुएर्वो स्पेशल और ग्रे गूस वोडका समेत अन्य ब्रांड शामिल हैं। अधिकारियों के अनुसार शराब की अनुमानित कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक है。 जांच के दौरान शराब से संबंधित कोई वैध परमिट, लाइसेंस या परिवहन दस्तावेज नहीं मिले। वहीं फार्म पर मौजूद एक कर्मचारी ने पूछताछ में बताया कि यहां समय-समय पर शराब की पेटियां लेकर वाहन आते थे और बाद में माल दूसरी जगह भेजा जाता था। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस पूरे नेटवर्क के पीछे कौन लोग शामिल हैं。 मामले की सूचना मिलने पर आबकारी विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। शराब के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं और पूरी खेप को सील कर सरकारी कब्जे में ले लिया गया है। सीएम फ्लाइंग की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने पोल्ट्री फार्म मालिक गौरव मलिक के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस और आबकारी विभाग संयुक्त रूप से पूरे मामले की जांच कर रहे हैं。0
0
Report
मुंगेर के दो बाल मुक्केबाज़ राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए चयनित
Munger, Bihar:मुंगेर: किलकारी बिहार बाल भवन, मुंगेर के दो उभरते मुक्केबाजों ने अपनी प्रतिभा और कड़ी मेहनत के दम पर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में जगह बनाकर जिले का मान बढ़ाया है। बॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ बिहार की ओर से भागलपुर स्थित खेल भवन में 14 जून को आयोजित ओपन ट्रायल में किलकारी के दो खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। अब दोनों खिलाड़ी आगामी 22 से 29 जून तक पंजाब के लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे। किलकारी बिहार बाल भवन के बॉक्सिंग प्रशिक्षक अमित कुमार ने बताया कि ट्रायल में राज्य के विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों ने भाग लिया था। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच मुंगेर के दो खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं को प्रभावित किया। चयनित खिलाड़ियों में छोटा मिर्जापुर निवासी सुजीत कुमार ने सब जूनियर बालक वर्ग के 37 किलोग्राम भार वर्ग में सफलता हासिल की, जबकि पूरबसराय ब्रह्मस्थान निवासी सुमन कुमारी का चयन सब जूनियर बालिका वर्ग के 49 किलोग्राम भार वर्ग में हुआ है।दोनों खिलाड़ियों की सफलता संघर्ष, समर्पण और मेहनत की मिसाल है। बाइट :अमित कुमार बॉक्सिंग प्रशिक्षक सुमन कुमारी ने बताया कि वह चार भाई-बहनों में अकेली बहन हैं। उनके पिता भोपाल शाह जुगाड़ वाहन चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद परिवार ने उनकी खेल प्रतिभा को आगे बढ़ाने में पूरा सहयोग दिया। वहीं सुजीत कुमार ने बताया कि उनके परिवार में दो भाई और तीन बहन हैं। उनके पिता पप्पू यादव मजदूरी कर परिवार की जिम्मेदारियां निभाते हैं। आर्थिक कठिनाइयों के बावजूद उन्होंने कभी अपने लक्ष्य से समझौता नहीं किया और लगातार अभ्यास के बल पर यह मुकाम हासिल किया। बाइट : सुमन कुमारी खिलाड़ी बाइट : सुजीत कुमार खिलाडी किलकारी बिहार बाल भवन के अधिकारी ने कहा कि इन खिलाड़ियों की सफलता जिले के अन्य बच्चों को भी खेलों के प्रति प्रेरित करेगी। सीमित संसाधनों के बावजूद राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने की यह उपलब्धि साबित करती है कि लगन, मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। बाइट : पुष्कर मिश्रा किलकारी अधिकारी0
0
Report
Advertisement
सीएम योगी के पसंदीदा विषय के बयान पर पूर्व डीजीपी ए के जैन की बाइट
Noida, Uttar Pradesh:सीएम योगी के पसंदीदा विषय के बयान पर पूर्व डीजीपी ए के जैन की बाइट0
0
Report
नेहरू विहार हत्याकांड: CCTV फुटेज में बदमाशों की फायरिंग से रशीद की मौत
Noida, Uttar Pradesh:नेहरू विहार हत्याकांड: CCTV में कैद हुई मौत की पूरी वारदात, स्कूटी सवार बदमाशों ने बरसाईं गोलियां। दिल्ली में बेखौफ बदमाश! CCTV में कैद हुई रशीद की हत्या, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल। नेहरू विहार में दिनदहाड़े मर्डर, CCTV फुटेज आया सामने; ताबड़तोड़ फायरिंग कर फरार हुए हमलावर। यमुनापार नेहरू विहार हत्याकांड का CCTV फुटेज आया सामने, स्कूटी सवार बदमाशों ने बरसाईं गोलियां उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दयालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नेहरू विहार में हुए चर्चित रशीद हत्याकांड का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। फुटेज में तीन बदमाश एक स्कूटी पर सवार होकर घटनास्थल पर आते दिखाई दे रहे हैं। कुछ ही सेकंड में आरोपी स्कूटी से उतरते हैं और रशीद पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर देते हैं। सीसीटीवी वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बदमाशों ने बेहद बेखौफ अंदाज में कई राउंड गोलियां चलाईं। हमले में रशीद को कई गोलियां लगीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई इस सनसनीखेज हत्या ने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दयालपुर थाना क्षेत्र में पिछले कुछ महीनों के दौरान हत्या और गोलीबारी की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिससे लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। सामने आए सीसीटीवी फुटेज ने एक बार फिर इलाके की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों का आरोप है कि अपराधियों में पुलिस का कोई डर नहीं रह गया है और वे खुलेआम वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और फरार आरोपियों की तलाश के लिए विभिन्न स्थानों पर दबिश दी जा रही है। फिलहाल police सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने और हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। प्रारम्भिक जांच में पुलिस गैंगवार और पुरानी रंजिश समेत विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है.0
0
Report
भोपाल: नीट 2026 की तैयारी समीक्षा — मुख्यमंत्री मोहन यादव
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल नीट को लेकर सीएम मोहन ने की तैयारियों की समीक्षा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्रालय में वीडियो कॉन्फरेंसिंग के माध्यम से आगामी रविवार, 21 जून को आयोजित होने वाली नीट (अंडर ग्रेजुएट) परीक्षा-2026 की तैयारियों की समीक्षा की परीक्षा प्रदेश के 30 जिलों के 283 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने परीक्षा के सुचारु एवं पारदर्शी संचालन के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए0
0
Report
Advertisement
बिजली कर्मचारियों का विरोध: एग्रो डिस्कॉम और निजीकरण के खिलाफ प्रदर्शन
Jhajjar, Haryana:प्रदेश भर के बिजली कर्मचारियों ने किया सरकार के खिलाफ प्रदर्शन। बहादुरगढ़ में भी बिजली कमर्चारियों ने बिजली विभाग के कार्यालय के सामने किया प्रदर्शन। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ की जमकर नारेबाजी। सरकार द्वारा एग्रो डिस्कॉम बनाने, स्मार्ट मीटर लगाने व प्राइवेट कंपनी को बिजली वितरण का समानांतर लाइसेंस देने पर जताया विरोध। प्रदेश की सभी सब यूनिटों पर काले बिल्ले लगाकर किया गया प्रदर्शन। कर्मचारियों ने नई कम्पनियां बनाने और प्राइवेट कम्पनियों को लाइसेंस देने की बजाय मौजूदा बिजली वितरण निगम में सुधार करने की मांग की। बिजली की दरें सस्ती करने और लोगों को ज्यादा सुविधाएं दिए जाने की भी मांग की। प्रदर्शन ने का आशय सरकार के नीति निर्णयों के विरोध में रहा; बहादुरगढ़ में भी विरोध दर्ज किया गया।0
0
Report
मुकुंदगढ़ में नाले का गंदा पानी समस्या बना, प्रशासन पर लोगों का रोष
Jhunjhunu, Rajasthan:मुकुंदगढ़, झुंझुनूं मुकुंदगढ़ के वार्ड 24 में सड़क पर बह रहा नाले का गंदा पानी, लोग परेशान रामसापीर मंदिर के पास कई दिनों से जलभराव, आवागमन हुआ मुश्किल ईओ, कलेक्टर और जनप्रतिनिधियों को शिकायत के बावजूद नहीं हुआ समाधान गंदगी से एलर्जी और अन्य बीमारियों का खतरा, महिलाओं ने जताई चिंता प्रशासन की अनदेखी से वार्डवासियों में रोष, आंदोलन की चेतावनी झुंझुनूं जिले के मुकुंदगढ़ नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड संख्या 24 में रामसापीर मंदिर के पास पिछले चार सालों से नाले का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। जिससे स्थानीय लोगों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि समस्या को लेकर नगरपालिका प्रशासन, अधिशासी अधिकारी, जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को कई बार अवगत कराया जा चुका है। लेकिन अब तक समाधान की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नाले का गंदा पानी सड़क पर जमा रहने से पूरे क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही है। मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं, स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को रोजाना इसी गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। सड़क पर पानी भराव के कारण आवागमन भी प्रभावित हो रहा है और वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र की महिलाओं ने बताया कि गंदगी और दूषित पानी के कारण आसपास के लोगों में एलर्जी, खुजली और अन्य मौसमी बीमारियों की शिकायतें बढ़ रही हैं। कई लोग लगातार बीमार पड़ रहे हैं, लेकिन प्रशासन इस गंभीर समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रहा। उन्होंने कहा कि बरसात का मौसम शुरू होने से पहले ही हालात ऐसे हैं तो आगामी दिनों में समस्या और विकराल रूप ले सकती है। ग्रामीणों और वार्डवासियों ने आरोप लगाया कि कई बार शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी मौके पर तक नहीं पहुंचे हैं। इससे लोगों में प्रशासन के प्रति नाराजगी बढ़ रही है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि यदि जल्द ही नाले की सफाई कर पानी निकासी की उचित व्यवस्था नहीं की गई तो मजबूर होकर आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा। स्थानीय नागरिकों ने जिला प्रशासन और नगरपालिका से मांग की है कि जनस्वास्थ्य से जुड़े इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल स्थायी समाधान किया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके और संभावित बीमारियों के खतरे को रोका जा सके。0
0
Report
Alwar jewelers demand clear plan from municipality before removing encroachments
Alwar, Rajasthan:अलवर के सर्राफा-बजाजा बाजार में अतिक्रमण हटाने से पहले सुरक्षा की मांग, ज्वेलर्स ने नगर निगम से मांगी स्पष्ट रूपरेखा अलवर शहर के सर्राफा बाजार और बजाजा बाजार में अतिक्रमण हटाने की संभावित कार्रवाई को लेकर ज्वेलर्स व्यापारियों में चिंता बढ़ गई है। इन बाजारों में बड़ी संख्या में ज्वेलरी की दुकानें होने के कारण व्यापारी अपनी सुरक्षा को लेकर विशेष रूप से चिंतित हैं。 इसी मुद्दे को लेकर ज्वेलर्स एसोसिएशन सहित अन्य व्यापारियों ने नगर निगम आयुक्त सोहन सिंह नरूका से मुलाकात कर अपनी बात रखी। एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक गर्ग ने बताया कि सर्राफा और बजाजा बाजार की अधिकांश दुकानें पुराने समय से बनी हुई हैं, जिनमें कई नालियों के ऊपर भी संरचनाएं मौजूद हैं。 उन्होंने कहा कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई से पहले एक स्पष्ट योजना तैयार की जानी चाहिए, ताकि ज्वेलर्स में असुरक्षा की भावना न पैदा हो। खासतौर पर दुकानों के शटर तोड़े जाने की स्थिति में सुरक्षा जोखिम बढ़ जाता है। व्यापारियों ने नगर आयुक्त से अनुरोध किया कि बिना आपसी सलाह और ठोस रूपरेखा के कोई कार्रवाई न की जाए। इस पर आयुक्त ने आश्वासन दिया कि सभी पक्षों से विचार-विमर्श के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। दीपक गर्ग ने यह भी स्पष्ट किया कि बजार में बने चबूतरे और अन्य संरचनाएं लंबे समय से मौजूद हैं, और इस पर अंतिम निर्णय विस्तृत योजना बनने के बाद ही लिया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
देवघर एयरपोर्ट पहुंचे मंत्री दिलीप जायसवाल, सहयोग शिविर में समाधान का दावा
Deoghar, Jharkhand:बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल आज देवघर एयरपोर्ट पर पहुंचे जहां उनका भव्य स्वागत कार्यकर्ताओं के द्वारा किया गया। देवघर एयरपोर्ट से वे सीधे बिहार के लिए रवाना होंगे जहां सहयोग शिविर में भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि बिहार की 14 करोड़ आबादी है जो बड़ी है और उसकी कई समस्याएं भी हैं। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार चल रही है और आम जनता की समस्याओं के लिए जनता आपके द्वार के तहत सहयोग शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमें लोगों की समस्याओं का समाधान 30 दिन के अंदर किया जाएगा। अगर ऐसा नहीं हुआ तो बड़े अधिकारी भी निलंबन के आदेश जारी हो जाएंगे ताकि पदाधिकारी जनता के लिए तत्पर रहें। सम्राट चौधरी की सोच बिहार की जनता को लाभ दे रही है और भ्रष्टाचार पर कड़ाई हो रही है।0
0
Report
हिंदूमलकोट बॉर्डर पर ड्रोन से नशे के खतरे: युवाओं को खेल से जोड़ना जरूरी
हिंदूमलकोट बॉर्डर पोस्ट पहुंच राजीव दत्ता, बोले- ड्रोन से फैल रहा नशे का जाल, युवाओं को खेलों से जोड़ना जरूरी Kick The Drug अभियान के तहत OSD, लोकसभा अध्यक्ष और राजस्थाान राज्य कुश्ती संघ अध्यक्ष राजीव दत्ता ने भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा स्थित हिंदूमलकोट बॉर्डर पोस्ट का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सीमा पर तैनात बीएसएफ अधिकारियों एवं जवानों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया और सीमा सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। राजीव दत्ता ने कहा कि पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के माध्यम से heroin सहित अन्य मादक पदार्थों की तस्करी कर भारतीय युवाओं को नशे की दलदल में धकेलने की साजिश की जा रही है। ऐसे में नशे के खिलाफ यह लड़ाई केवल सुरक्षा एजेंसियों की नहीं, बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए जागरूकता अभियान चलाने के साथ-साथ उन्हें खेल गतिविधियों से जोड़ना बेहद जरूरी है। स्वस्थ और अनुशासित युवा ही देश की सबसे बड़ी ताकत हैं। राजीव दत्ता ने बताया कि नशा मुक्त भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से श्रीगंगानगर में Kick The Drug अभियान के तहत विशाल युवा जागरण एवं संगीत संध्या का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जाएगा, वहीं प्रसिद्ध पंजाबी गायक परमिश वर्मा अपनी प्रस्तुतियों से युवाओं को सकारात्मक संदेश देंगे। उन्होंने यह भी घोषणा की कि जल्द ही श्रीगंगानगर में अभियान का एक कार्यालय खोला जाएगा, जहां से युवाओं को खेल सामग्री वितरित की जाएगी और उन्हें खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा。 राजीव दत्ता ने कहा कि सीमा पर देश की रक्षा करने वाले जवानों का समर्पण प्रेरणादायक है और समाज को भी नशा मुक्त भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभानी होगी।0
0
Report
गोरखपुर के ज्वेलर्स शोरूम से लाखों की चोरी, नकली गहने के बदले असली
Gorakhpur, Uttar Pradesh:GORAKHPUR KE JEWELLERY SHOWROOM MEIN HUI 45 LAKH KI CHORI KA KHULASA रिपोर्ट: नागेन्द्र मणि त्रिपाठी। Date: 16-06-2026 लोकेशन: गोरखपुर। गोरखपुर में कैंट थाना क्षेत्र के क्रॉस मॉल रोड स्थित सान्वी ज्वेलर्स शोरूम में वर्षों से काम कर रही मुस्कान गुप्ता और नगमा खातून ने अपने नौकरी के दौरान ही इस दुकान की सुरक्षा व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरों की कमजोरियों को बारीकी से समझ लिया था। पुलिस के मुताबिक दोनों महिलाएं स्ट्रांग रूम में रखे असली सोने और हीरे के गहनों को निकाल लेती थीं और फिर बेहद शातिराना तरीके से उनकी जगह बिल्कुल उसी डिजाइन के नकली गहने रख देती थीं। शो रूम में रखी गई चूड़ियों, अंगूठियों, झुमकों, मंगलसूत्र और अन्य कीमती आभूषणों को इसी तरीके से बदला गया था। जिन गहनों में कई लटकन लगे होते थे, उनमें से एक या दो लटकन भी तोड़कर चोरी कर लिए जाते थे ताकि पहली नजर में किसी को इन पर कोई शक न हो। पुलिस ने दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 9 लाख 50 हजार रुपये नकद और करीब 15 लाख 50 हजार रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि चोरी किए गए आभूषणों को वे यूपी में नहीं बल्कि नेपाल में बेच देती थीं ताकि किसी को उन पर तनिक भी शक न हो सके और वहां से मिले पैसों से वे अपनी पसंद के नए गहने खरीदती थीं और अन्य खर्च पूरे करती थीं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है और यह पता लगाने में जुटी है कि चोरी के इस नेटवर्क में कहीं और लोग भी शामिल तो नहीं थे। असली गहनों की जगह नकली गहने रखकर लाखों रुपये की चोरी... और फिर नेपाल में उनकी बिक्री... गोरखपुर की इस हाईटेक ज्वेलरी चोरी ने हर किसी को चौंका दिया है।0
0
Report
Advertisement
Masaurhi में 108 फीट अर्धनारेश्वर शिव मूर्ति देश की ऊंची मूर्ति होने का दावा
Masaurhi, Bihar:108 फीट की अर्धनारेश्वर शिव की मूर्ति बनी आस्था और चर्चा का केंद्र। देश की सबसे ऊंची मूर्ति होने का दावा। मसौढ़ी। पटना जिले के चंदासी गांव में ग्रामीणों के सहयोग से 108 फीट की अर्धनारेश्वर शिव की मूर्ति के साथ शिवशंक्ति मंदिर का निर्माण हुआ है। दावा यह है कि यह देश की सबसे ऊंची मूर्ति है। मंदिर की प्राणप्रतिष्ठा को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें आसपास क्षेत्र के ग्रामीण शामिल रहे। जिनकी संख्या हजारों में थी। प्राणप्रतिष्ठा के बाद मंदिर दरवाजा खुलेगा लेकिन अभी से यह मंदिर और मूर्ति चर्चा के साथ आस्था का केंद्र बन चुकी है। पूरे पटना जिला से लोग मंदिर दर्शन के लिए पहुंच रहे है। मंदिर की भव्यता दूर से दिखती है। जो लोगों को अपनी ओर खींचती है। उसपर से ऊंची मूर्ति होने का दावा उनकी आस्था को और मजबूत कर रही है। अगर मूर्ति के साथ इसके बेस की ऊंचाई भी जोड़ दी जाए तो इसकी ऊंचाई 143 फीट हो जायेगीं। मंगलवार को प्राणप्रतिष्ठा के लिए कलश यात्रा निकाली गई। 24 जून तक हवन का आयोजन है। उसके बाद मंदिर का दरवाजा आमजनों के दर्शन के लिए खोल दिया जाएगा।0
0
Report
राजभर ने ओवैसी पर हमला, कहा मुसलमानों के नेता नहीं, समाज की उन्नति ही लक्ष्य
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ(उत्तर प्रदेश): असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा, "उनकी पार्टी है। अपने समाज की बेहतरी के लिए, अपने समाज के उत्थान के लिए काम कर रहे हैं। कम से कम नफरत नहीं सीखा रहे। सपा और कांग्रेस मुसलमानों में सिर्फ नफरत फैलाते हैं। वे(असदुद्दीन ओवैसी) कम से कम नफरत नहीं फैला रहे...समाजवादी पार्टी और कांग्रेस कभी नहीं चाहेंगे कि हम मान लें मुसलमानों के नेता ओवैसी हैं।"0
0
Report
पटना के कोचिंग विवाद में निष्पक्ष जांच की मांग
Patna, Bihar:रौशन आनंद के भाई की मृत्यु के बाद पटना के प्रसिद्ध शिक्षक गुरु रहमान ने कहा कि दो कोचिंग के वर्चस्व की लड़ाई में किसी का भाई चला गया परिवार के सदस्य भी अब इसमें पीस रहे हैं.. मैं मांग करता हूं कि निष्पक्ष जांच होनी चाहिए ताकि स्पष्ट हो सके किसके पीछे कौन है और उसकी सजा मिलनी चाहिए... इन दोनों कोचिंग संस्थान ने रिजल्ट खरीद बिक्री का काम शुरू किया और देखिए नतीजा कहां तक पहुंच चुका है.... हम सभी पटना के लोगों से आग्रह करेंगे कि आप किसी शिक्षक के समर्थन में जिंदाबाद मुर्दाबाद के नारे न लगाए यह सही नहीं है बच्चों से भी आग्रह करेंगे कि वह अपने शिक्षा पर ध्यान दें दो लोगों की लड़ाई में सभी लोग क्यों परेशान होंगे....0
0
Report
Advertisement
