icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement

Noida, Uttar Pradesh:
0
0
Report

दिल्ली-सीकर हाईवे पर टायर फटने से पलटी कार, बुजुर्ग राहगीर बाल-बाल बचा

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं के उदयपुरवाटी से खबर दिल्ली-सीकर स्टेट हाईवे पर सड़क हादसा गिरावड़ी मोड़ के पास टायर फटने से पलटी कार तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटी हादसे में कार चालक को आई हल्की चोटें ग्रामीणों ने कार से चालक को सुरक्षित बाहर निकाला सड़क किनारे पैदल चल रहा बुजुर्ग राहगीर बाल-बाल बचा सूचना पर उदयपुरवाटी थाना पुलिस पहुंची मौके पर पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर जुटाई जानकारी झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी थाना इलाके में दिल्ली-सीकर स्टेट हाईवे पर गिरावड़ी मोड़ के पास टायर फटने से एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे के दौरान कार में सवार चालक को हल्की चोटें आई हैं । वहीं सड़क किनारे पैदल चल रहा एक बुजुर्ग राहगीर भी हादसे की चपेट में आने से बच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार तेज रफ्तार से गुजर रही थी। इसी दौरान गिरावड़ी मोड़ के पास अचानक जोरदार धमाके की आवाज के साथ कार का टायर फट गया। टायर फटने से चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क किनारे पलट गई । हादसें के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और चालक को कार से निकाला । घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और हादसें को लेकर जानकारी ली।
0
0
Report
Advertisement

जालावाड़ कांग्रेस ने CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर किया प्रदर्शन

Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ एंकर इंट्रो झालावाड़ में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा गांधी भवन पर रविवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए झालावाड़ जिला कांग्रेस पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों तथा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कार्यालय के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ वोट चोरी को लेकर जमकर नारेबाजी की तथा उन्हें तुरन्त अपने पद से इस्तीफा देने की मांग की गई। इसके साथ महामहिम राष्ट्रपति महोदया से भी मांग की गई कि वह मुख्य चुनाव आयुक्त को तुरंत बर्खास्त करें। विरोध प्रदर्शन में सेवादल अध्यक्ष डॉ. नन्द सिंह राठौड़, ओम पाठक, अब्दुल नफीस शेख सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे。
0
0
Report
Advertisement

झुंझुनूं के मंडावा में दो दिवसीय राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ

Jhunjhunu, Rajasthan:मंडावा, झुंझुनूं मंडावा चेस क्लब के तत्वावधान में दो दिवसीय छठी राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। नगर पालिका चौक स्थित महाजन पंचायत भवन परिसर में शुरू हुई प्रतियोगिता में राजस्थान के विभिन्न जिलों से आए 180 खिलाड़ी अपनी बौद्धिक प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रतियोगिता में करीब 50 महिला खिलाड़ी भी भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता का औपचारिक उद्घाटन शिक्षाविद बजरंग लाल धाबाई ने किया। वहीं अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के जिला अध्यक्ष रामस्वरूप देवड़ा ने शतरंज की पहली चाल चलकर मुकाबलों का विधिवत शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में जयपुर, जोधपुर, बीकानेर और भरतपुर संभाग सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से खिलाड़ी पहुंचे हैं। आयोजकों ने कहा कि हेरिटेज नगरी मंडावा में शतरंज जैसे बौद्धिक खेल का आयोजन सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत से भी जुड़ा हुआ है। आयोजन में मंडावा चेस क्लब के अध्यक्ष बाबूलाल कुमावत सहित सदस्य सहयोग कर रहे हैं。
0
0
Report

हरियाणा-नेपाल सीमा पर शराब तस्करी का खुलासा; 12 लाख की शराब साथ नेपाली तस्कर गिरफ्तार

Maharajganj, Uttar Pradesh:स्टोरी हैडलाइन- हरियाणा से नेपाल तक शराब तस्करी का खुलासा, ठूठीबारी पुलिस ने 12 लाख की अवैध शराब के साथ दो नेपाली तस्कर गिरफ्तार स्टोरी लोकेशन-महराजगंज रिपोर्टर का नाम-अमित त्रिपाठी एंकर- महराजगंज में भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। ठूठीबारी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए दो अंतरराष्ट्रीय नेपाली तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से करीब 12 लाख रुपये कीमत की महंगे अवैध शराब की खेप बरामद हुई है। शराब की 28 पेटियों के साथ तस्करी में इस्तेमाल की जा रही लग्जरी आर्टिगा कार भी पुलिस ने जब्त की है। पकड़े गए दोनों आरोपी नेपाल के भरतपुर जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। ठूठीबारी पुलिस के गिरफ्तार खड़े ये दोनों तस्कर नेपाल के रहने वाले है दरअसल पुलिस को भारत-नेपाल सीमा से सटे एसएसबी रोड पर शराब तस्करी की सूचना मिली थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर एक संदिग्ध आर्टिगा कार को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान गाड़ी से अवैध शराब की 28 पेटियां बरामद हुई। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 12 लाख रुपये बताई जा रही है।पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों की पहचान नेपाल राष्ट्र के भरतपुर जिले के भोजाड वार्ड नंबर 11 के निवासी के रूप में हुई है। तस्करी में इस्तेमाल की जा रही आर्टिगा कार, जिसका नंबर 26 BH 9981J बताया गया है, उसे भी जब्त कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाई करते हुए दोनों आरोपियों से पूछताछ कर शराब तस्करी के नेटवर्क और हरियाणा से नेपाल तक फैले इस पूरे कनेक्शन की जांच में जुटी है।
0
0
Report
Advertisement

यातायात माह नवंबर 2026 का हुआ शुभारंभ, स्कूली बच्चों ने नुक्कड़ नाटक के जरिए दिया यातायात नियमों का

Umesh TrivediUmesh TrivediFollow7m ago
Unnao, Uttar Pradesh:खबर उन्नाव से है जहां उन्नाव जिले में रविवार को यातायात माह नवंबर 2026 का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी घनश्याम मीना और पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने फीता काटकर किया। इस दौरान एडीएम, एसडीएम, सीओ सिटी, सिटी मजिस्ट्रेट समेत पुलिस और प्रशासन के कई आला अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। बच्चों ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति में वाहन चलाने और सड़क पर यातायात नियमों का पालन करने का संदेश दिया। बता दे कि अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें और चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट जरूर लगाएं। साथ ही नशे की हालत में वाहन न चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करने और यातायात संकेतों का पालन करने की अपील की गई। यातायात माह के तहत पूरे नवंबर महीने में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम चलाकर वाहन चालकों और आम नागरिकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसका उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और लोगों को सुरक्षित यातायात के प्रति जिम्मेदार बनाना है।
0
0
Report

भक्ति के रंग में रंगा बैसवारा, शिव महापुराण कथा के तीसरे दिन उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Umesh TrivediUmesh TrivediFollow10m ago
Banthar, Uttar Pradesh:उन्नाव। बैसवारा स्थित गौरीग्राम में आयोजित पंडित प्रदीप नारायण मिश्रा की शिव महापुराण कथा के तीसरे दिन रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा स्थल पर सुबह से ही भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। जैसे ही कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने व्यासपीठ संभाली, पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट और हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। शिव महापुराण कथा आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने बताया कि कथा में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए ठहरने, भोजन और पेयजल सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं, जिससे किसी को असुविधा न हो। वहीं, आयोजन को सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह मुस्तैद है। सुरक्षा व्यवस्था के साथ श्रद्धालुओं की सुविधा पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top