203001
बुलंदशहर में वर्ल्ड हार्ट डे पर 'रन फॉर हार्ट' का आयोजन
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर में 29 सितम्बर वर्ल्ड हार्ट डे पर यथार्थ हॉस्पिटल के साथ बुलंदशहर आईएमए ने एक रन फ़ॉर हार्ट करने का निर्णय लिया है, जिसमें ये संदेश दिया जाएगा कि हार्ट को स्वस्थ रखने के लिए रोक वॉक करनी चाहिए। इसके अलावा हार्ट अटैक से बचने के बचाव भी बताते हुए आईएमए के अध्यक्ष वरिष्ठ हार्ट स्पेशलिस्ट डॉ एस.के. गोयल ने लोगों से स्वस्थ रहने के लिए जागरूकता की अपील की है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
समस्तीपुर: ट्रक की चपेट में आई 7 वर्षीय श्रेया, पिता शिक्षक घायल; चालक फरार
Samastipur, Bihar:समस्तीपुर में दर्दनाक हादसा: परीक्षा देने जा रही 7 साल की श्रेया को ट्रक ने कुचला, शिक्षक पिता गंभीर घायल; चालक-उपचालक ट्रक छोड़कर फरार एंकर :समस्तीपुर जिले के मुसरीघराली थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक की ठोकर से स्कूटी सवार शिक्षक और उनकी 7 वर्षीय बेटी हादसे का शिकार हो गए। दुर्घटना में सड़क पर गिरी बच्ची ट्रक के पहिए के नीचे आ गई, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं, शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए।मृत बच्ची की पहचान सरायरंजन के दामोदरपुर महुली वार्ड-2 निवासी शिक्षक आशुतोष रंजन की पुत्री श्रेया (7) के रूप में हुई है। आशुतोष रंजन सरायरंजन प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय किशनपुर युसूफ एससी में शिक्षक हैं। वह समस्तीपुर में किराए के मकान में रहते हैं। उनकी बेटी श्रेया सेंट मैरी स्कूल में पढ़ती थी।परिजनों के अनुसार, श्रेया पर्व के दौरान अपने गांव गई थी। मंगलवार को उसकी परीक्षा थी, इसलिए परिवार के लोगों ने उसे वापस स्कूल भेजा था। श्रेया अपने पिता के साथ स्कूटी से समस्तीपुर आ रही थी। उसकी मां दूसरी गाड़ी से पीछे चल रही थीं। इसी दौरान समस्तीपुर-मुसरीघरारी मुख्य मार्ग पर हरपुर एलौथ गांव के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी में जोरदार ठोकर मार दी। टक्कर लगने के बाद शिक्षक सड़क किनारे कच्ची जमीन पर जा गिरे, जबकि श्रेया सड़क पर गिर गई और ट्रक के पहिए के नीचे आ गई। गंभीर रूप से कुचलने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।श्रेया के चाचा ने बताया कि वह पर्व में घर आई थी। मंगलवार को उसकी परीक्षा थी, इसलिए घर से उसे स्कूल जाने के लिए भेजा गया था। पिता उसे स्कूटी से लेकर समस्तीपुर आ रहे थे, तभी रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे के बाद ट्रक चालक और उपचालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर मुसरीघरारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को जब्त कर लिया। पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। घायल शिक्षक का इलाज कराया जा रहा है। पुलिस फरार चालक और उपचालक की तलाश में जुटी है। बाइट: मृतक बच्ची के चाचा0
0
Report
किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना निर्माण समझौते पर हस्ताक्षर, विकास की नई दिशा
Noida, Uttar Pradesh:किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना के निर्माण संबंधी समझौते पर हस्ताक्षर कार्यक्रम0
0
Report
मालवा में 17-19 सितंबर: बीजेपी-आरएसएस-कांग्रेस के बड़े कार्यक्रम
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल 17,18 और 19 सितंबर को राजनीतिक गढ़ बनेगा मालवा आरएसएस, बीजेपी और कांग्रेस के बड़े कार्यक्रम कांग्रेस नेता कुणाल चौधरी ने कहा राहुल गांधी छात्रों के बीच संवाद करने आ रहे हैं वहीं भाजपा और आरएसएस के लोग उसे समय क्यों नहीं आते जिस समय पेपर लीक हो जाते हैं.... यह केवल राजनीति है युवा समझ चुका है... युवा अब इनके पाले में नहीं आने वाला.... बाइट- कुणाल चौधरी,कांग्रेस नेता पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने कहा सभी पार्टी अपने-अपने स्तर के कार्यक्रम करती है आरएसएस का 100वा शताब्दी वर्ष चल रहा है इसी के तहत मोहन भागवत आ रहे हैं राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का दौरा सेवा संकल्प के तहत हो रहा है बाकी सभी को अपने कार्यक्रम करने का अधिकार है राहुल गांधी केवल झूठ की गूंज करने आ रहे हैं....0
0
Report
Advertisement
बांसवाड़ा में बीएपी की पूरी कार्यकारिणी भंग, डूंगरपुर जिला अध्यक्ष भी हटे
Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर\nविधानसभा डूंगरपुर\nअखिलेश शर्मा\nलोकेशन डूंगरपुर\n\nबांसवाडा में बीएपी की पूरी कार्यकारिणी भंग, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने की भंग, बांसवाडा में निकाय चुनाव में बीएपी के पुअर परफोर्मेंस के चलते लिया एक्शन, कार्यकाल पूर्ण होने पर डूंगरपुर जिला अध्यक्ष भी हटाया\n\nभारत आदिवासी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहनलाल रोत ने बताया कि पार्टी संविधान के तहत जिला अध्यक्ष पद का कार्यकाल 3 वर्ष का निर्धारित है। डूंगरपुर के जिला अध्यक्ष अनुतोष रोत का 3 साल का कार्यकाल पूर्ण होने के कारण उन्हें नियम अनुसार पदमुक्त किया गया है। वही उन्होने बताया कि हाल ही में संपन्न हुए नगर निकाय चुनावों विशेषकर बांसवाड़ा नगर परिषद, कुशलगढ़ नगरपालिका तथा गढ़ी नगरपालिका में पार्टी समर्थित प्रत्याशियों का प्रदर्शन आशा के अनुरूप नहीं रहा। चुनाव परिणामों की समीक्षा के बाद पार्टी नेतृत्व ने बांसवाड़ा जिले की पूरी कार्यकारिणी को भंग करने का निर्णय लिया है। हालाकि बांसवाडा जिले की नई कार्यकारिणी व डूंगरपुर जिला अध्यक्ष पद पर अभी तक किसी की नियुक्ति नहीं की गई है |\n\nमोहनलाल रोत national president BEP0
0
Report
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष के बयान पर दो कार्यकर्ताओं पर अनुशासन कार्रवाई, 16 तारीख तक जवाब
New Delhi, Delhi:दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा का बयान भाजपा विधायक गजेंद्र दलाल और कंझावला मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार से मांगा गया है स्पष्टीकरण एक घटना है जो हमारे ध्यान में आई है जिसमें भाजपा के दो कार्यकर्ताओं के बीच कुछ झगड़ा देखा जा सकता है हम लगातार उस घटना में संबंधित कार्यकर्ताओं से बात भी कर रहे थे पूरा विषय समझ में आने के बाद हमने अपने दो प्रमुख कार्यकर्ताओं को कारण बताओं नोटिस भी दिया है और उनसे इस घटना का जवाब भी मांगा है और अपनी अनुशासन समिति को भी इस घटना की जांच करने के लिए कहा है कि इस घटना में दुर्भाग्यपूर्ण घटना है नहीं होनी चाहिए कार्यकर्ताओं का आपस का मनमुटाव है या कोई उनका झगड़ा है और जहां तक पुलिस की कार्रवाई की बात है जिसके भी खिलाफ पुलिस को ठीक लगेगा वह करेगी अपनी तरफ से उसमें हमें कुछ बात कहने की नहीं है लेकिन इस घटना का संज्ञान लेते हुए हमने दो प्रमुख कार्यकर्ताओं को कारण बताओं नोटिस भी दिया है और उनसे इसका जवाब तलब भी किया है कि 16 तारीख तक हमारे पास उनका यह जवाब है और अपने अनुशासन समिति को भी इस बात के लिए आवेशित किया है कि वह इस विषय का पूरा संध्या लेकर मेरी बात कुछ ऐसा हमारे ध्यान में नहीं आया है पुलिस को पूरी स्वतंत्रता है कि वह अपना काम सही से करें उनको जो भी फिर लिखनी है वह लिख सकते हैं0
0
Report
बस्ती में चार दिव्यांग बच्चों को पक्का मकान और राशन मुख्यमंत्री ने दिलवाए
Basti, Uttar Pradesh:लोकेशन, बस्ती कभी इसी मां की आंखों में अपने चार दिव्यांग बच्चों का पेट भरने की बेबसी थी सिर पर पक्की छत नहीं थी और बच्चों के भविष्य की चिंता हर पल सताती थी। हालात ऐसे थे कि परिवार की जिंदगी दूसरों की मदद और सरकारी दफ्तरों के चक्कर के बीच सिमटकर रह गई थी। लेकिन जब इस परिवार की दर्दभरी तस्वीर शासन तक पहुंची, तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संवेदनशीलता दिखाते हुए अधिकारियों को तत्काल मदद के निर्देश दिए। इसके बाद बस्ती प्रशासन गांव पहुंचा और एक-एक कर परिवार को सरकारी योजनाओं से जोड़ा। आज वही झोपड़ी और बेबसी की कहानी पीछे छूट चुकी है परिवार को पक्का मकान मिला है, राशन मिला है, बच्चों को व्हीलचेयर और शिक्षा का सहारा मिला है। देखिए बस्ती से ये खास रिपोर्ट ये तस्वीर उस दर्द की है, जिसे देखकर शायद किसी की भी आंखें नम हो जाएं एक परिवार, चार दिव्यांग बच्चे और जिंदगी से जूझती एक मां। बस्ती के नगर पंचायत नगर के वार्ड नंबर 10, भगत सिंह नगर के भैरोपुर में रामकिशन पांडे का परिवार लंबे समय से बेहद मुश्किल हालात में जिंदगी गुजार रहा था। घर में चार बच्चे दिव्यांग हैं। पिता खुद भी शारीरिक रूप से अस्वस्थ हैं। ऐसे में बच्चों की देखभाल और परिवार का पेट पालने की पूरी जिम्मेदारी मां के कंधों पर आ गई थी।न पक्की छत न आमदनी का कोई मजबूत जरिया बारिश में टपकती झोपड़ी और बच्चों की जरूरतों के बीच मां की मजबूरी इतनी बढ़ गई कि कई बार दूसरों के सामने हाथ फैलाकर बच्चों का पेट भरना पड़ा। परिवार का कहना था कि जिस जमीन पर झोपड़ी बनी थी, उसके लिए मेहनत-मजदूरी करके डेढ़ लाख रुपये भी दिए गए, लेकिन जमीन उनके नाम नहीं हो सकी। सरकारी मदद की आस में परिवार दफ्तरों के चक्कर काटता रहा, लेकिन लंबे समय तक राहत नहीं मिली।फिर परिवार की दर्दभरी कहानी सामने आई और मामला शासन तक पहुंचा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को पीड़ित परिवार की तत्काल मदद करने के निर्देश दिए। इसके बाद बस्ती जिला प्रशासन की टीम गांव पहुंची और परिवार की जरूरतों का मौके पर जायजा लिया。 मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद प्रशासन ने परिवार को कांशीराम आवास योजना के तहत पक्का मकान आवंटित किया। यानी जिस परिवार के लिए कभी सिर पर छت सबसे बड़ी चिंता थी, अब उसे रहने के लिए पक्का आशियाना मिल गया है। चार दिव्यांग बच्चों की जरूरतों को देखते हुए व्हीलचेयर उपलब्ध कराई गई है। बड़े बेटे अंकुर की दिव्यांग पेंशन भी स्वीकृत की गई है। बच्चों के भविष्य को लेकर भी प्रशासन ने कदम उठाया है। बच्चों का स्कूल में दाखिला कराया गया है, ताकि दिव्यांगता उनकी पढ़ाई और भविष्य के रास्ते में दीवार न बने।परिवार को अंत्योदय राशन कार्ड, आय प्रमाण पत्र और उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन जैसी सरकारी सुविधाओं से भी जोड़ा गया है। कुछ दिन पहले तक जिस मां की आंखों में अपने बच्चों की भूख और बेबसी के आंसू थे आज उन्हीं आंखों में राहत और उम्मीद दिखाई दे रही है। चार दिव्यांग बच्चों की जिंदगी अब सिर्फ मजबूरी की कहानी नहीं रही। सिर पर पक्की छत है घर में राशन का इंतजाम है बच्चों के हाथों में व्हीलचेयर का सहारा है और भविष्य के लिए पढ़ाई का रास्ता खुल चुका है।एक खबर ने दर्द को शासन तक पहुंचाया मुख्यमंत्री की पहल हुई प्रशासन ने कदम बढ़ाया और देखते ही देखते एक बेबस परिवार की जिंदगी में उम्मीद लौट आई।कभी जिस मां को बच्चों का पेट भरने के लिए दूसरों के सामने हाथ फैलाना पड़ता था आज वही मां अपने बच्चों के बेहतर भविष्य का सपना देख रही है।0
0
Report
Advertisement
अकबरपुर में बाबा नीम करौली जन्मभूमि के साथ Hanuman Aans की धूम
Firozabad, Uttar Pradesh:बाबा नीम करौरी विश्वभर में लाखों-करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र, महान संत बाबा नीम करौरी जी को आज कौन नहीं जानता? कैंची धाम से लेकर दुनिया के कोने-कोने तक उनके चमत्कार की गाथाएं प्रसिद्ध हैं। लेकिन अध्यात्म के इस सूर्य का उदय फिरोजाबाद जिले के टूंडला क्षेत्र के गांव अकबरपुर में हुआ था। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'हनुमान अंश' की 100 करोड़ की धमाकेदार सफलता के बाद, अब बाबा का जन्मस्थान अकबरपुर अचानक सुर्खियों में आ गया है। 100 करोड़ रुपए के आंकड़े के बेहद करीब पहुंच चुकी फिल्म 'हनुमान अंश' ने नई पीढ़ी के दिलों में बाबा नीम करौरी के प्रति आस्था की एक नई लहर पैदा कर दी है। शुरुआत में धीमी गति से आगे बढ़ने वाली इस फिल्म ने दर्शकों के प्यार के दम पर सफलता का नया इतिहास रच दिया है। और इस फिल्म की सफलता का सबसे बड़ा असर अब उनके गांव अकबरपुर में देखने को मिल रहा है। यही अकबरपुर गांव पवित्र भूमि है, जहां सन 1900 में एक ब्राह्मण परिवार में पंडित दुर्गा प्रसाद शर्मा के घर बालक 'लक्ष्मी नारायण शर्मा' का जन्म हुआ। यही बालक आगे चलकर लक्ष्मण दास और फिर दुनिया भर में 'बाबा नीम करौरी' के नाम से विख्यात हुए। जो श्रद्धालु अब तक बाबा को केवल उत्तराखंड के कैंची धाम या उनके चमत्कारों के जरिए पहचानते थे, वे अब सिनेमा के पर्दे पर उनकी जीवन गाथा देखने के बाद सीधे उनकी जन्मभूमि का रुख कर रहे हैं।0
0
Report
राजस्थान सिविक पोल में BJP की बड़ी जीत, 2027 घोषणा पत्र पर चर्चा शुरू
Noida, Uttar Pradesh:Lucknow: Pankaj Chaudhary (UP BJP President) On BJP Victory In Rajasthan Civic Polls / Sp District-Wise Manifesto For 2027 Elections / Brics Consensus On Terrorism / Condemnation Of Pahalgam Terror Attack राजस्थान के सिविक्स पोल में बीजेपी ने काफी बढ़त हासिल करी है, काफी ज्यादा सीटें आई हैं राजस्थान के जो नगरीय निकाय के चुनाव हुए हैं और निश्चित तौर पर जिस प्रकार से वहां की जनता ने भारतीय जनता पार्टी को अपना आशीर्वाद दिया है। मैं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का भी और राजस्थान के सभी जनता को मैं बहुत-बहुत हार्दिक बधाई और धन्यवाद ज्ञापत करता हूं। और यह जीत कोई संयोग नहीं है। विधानसभा चुनाव करीब है ऐसे में अखिलेश यादव कह रहे हैं कि हम हर डिस्ट्रिक्ट वाइड घोषणा पत्र अपना जारी करने जा रहे हैं। अब वुमन राज्य वार घोषणा पत्र जारी होते हैं विधानसभा चुनाव में。 ब्रिक्स का सम्मेलन अपने आप में भारत की एक कहानी लिखता है। जिस प्रकार सफलतापूर्वक हमने उस ब्रिक्स सम्मेलन को संपन्न किया है, लेकिन कुछ लोगों के जो हमारे देश के जो हमारे फूफा हैं, वो फूफा को मीनू पे जा करके अटक गए। और आज आपका ही कहना है कि पूरी दुनिया में आज कहीं ना कहीं ब्रिक्स सम्मेलन का तारीफ हो रहा है。0
0
Report
रेलवे ट्रैक पर बुरादे से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी उन्नाव। आसीवन थाना क्षेत्र में देर रात लकड़ी के ब
Unnao, Uttar Pradesh:रेलवे ट्रैक पर बुरादे से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी उन्नाव। आसीवन थाना क्षेत्र में देर रात लकड़ी के बुरादे से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर रेलवे ट्रैक पर पलट गई। हादसा बालामऊ-कानपुर रेलमार्ग पर मेथिटिकुर गांव के पास हुआ। ट्रैक्टर-ट्रॉली आसीवन क्षेत्र से मगरवारा स्थित एक फैक्ट्री में बुरादा लेकर जा रही थी। ट्रॉली के रेलवे ट्रैक पर पलटने से बड़ी मात्रा में लकड़ी का बुरादा ट्रैक पर फैल गया। सूचना के बाद श्रमिकों और ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर ट्रैक्टर-ट्रॉली को हटाया और रेलवे ट्रैक पर बिखरे बुरादे को भी साफ किया। समय रहते ट्रैक साफ होने से रेल यातायात प्रभावित होने से बच गया। घटना में किसी जनहानि की सूचना नहीं है।0
0
Report
Advertisement
बिहार में UCC के खिलाफ NDA-राजनीति तेज, RJD विधायक के विरोध के बीच जदयू-राजद भिड़ंत
Patna, Bihar:UCC को लेकर बिहार में बवाल जारी है जदयू के कई नेता विधायक कह रहे हैं कि इसका समर्थन पार्टी नहीं करेगी तो कई चुप्पी साधे हुए हैं RJD के विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा की UCC.को लेकर इसलिए सरकार यह भाषा बोल रही है केंद्र सरकार, क्योंकि बिहार नहीं पूरे देश में महंगाई है, बेरोजगारी है, अपराध पर लगाम नहीं लगा पा रही है सरकार—NDA सरकार। इसलिए ये डाइवर्ट करने के लिए UCC का नाम लाया है। यह देश हिंदुस्तान है, और हिंदुस्तान गुलाम जब था तो हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सबने अपनी जान की कुर्बानी देकर इस देश को आज़ाद कराया था। और यह देश धर्मनिरपेक्षित राष्ट्र है, यह हिंदू राष्ट्र नहीं है। और यह नागपुर से यह गाइड हो रही है NDA सरकार। नागपुर का नहीं चलेगा, यह बिहार है। बिहार में तो UCC नहीं लागू करने देंगे। नीतीश कुमार जी भी स्टैंड ले चुके हैं। हम माननीय नीतीश कुमार जी से कहूँगा कि आप वैसे लोगों को छोड़िए और आइए इधर! हम लोग मिलकर सरकार बनावें और उनको लात मार के आइए। Bhai Veerendra RJD विधायक एकदम नहीं, UCC लागू नहीं होगा। धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र है, इसमें सब धर्मों को अपना-अपना धर्म मानने का अधिकार है और संविधान जो बना है, संविधान का भी उसमें उल्लेख है। हम तो पहले ही विरोध किया, बाद में जदयू ने विरोध किया है। इसलिए मैं कह रहा हूँ कि जदयू के जो नेता हैं आदरणीय नीतीश कुमार जी, आप आइए। आपके साथ कुछ ऐसे लोग लगे हुए हैं, आपको तो बर्बाद कर ही दिया और बर्बाद करने में लगे हुए हैं। इसलिए आप आइए, हम लोग गठबंधन और जो सामाजिक न्याय के लोग हैं... और जो जिस राजनीति में आप हैं उसी राजनीति में हम लोग भी हैं। आप आइए और बीजेपी को लात मारिए।0
0
Report
जयपुर में ट्रैकमैन ने ट्रेन के आगे कूदकर सुसाइड; पारिवारिक तनाव से प्रेरित
Jaipur, Rajasthan:जयपुर शिवदासपुरा थाना इलाके में ट्रैकमैन ने किया सुसाइड. सुसाइड नोट लिख कर ट्रैकमैन ट्रेन के आगे कूदा; मौत. लिखा- मैं अपनी पत्नी-बच्चों से परेशान, अब मैं जिंदगी से हार गया. शिवदासपुरा थाना पुलिस व जीआरपी ने शुरू की जांच. जीआरपी ने महात्मा गांधी हॉस्पिटल में शव रखवाया. अब पुलिस सुसाइड नोट के आधार पर कर रही जांच.0
0
Report
Moradabad में यूपी पुलिस होम गार्ड भर्ती 2025: फिजिकल टेस्ट जारी, विजुअल्स और प्रतिक्रिया
Noida, Uttar Pradesh:Moradabad (Uttar Pradesh): UP Police Home Guard Recruitment 2025 Physical Test Underway / Visuals/Reax0
0
Report
Advertisement
आगरा ADA हाइट कॉन्डो में आवारा कुत्तों के हमले में 10 साल के बच्चे पर हमला; शिकार बना
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग आगरा में आवारा कुत्तों का आतंक गेट बंद हाई प्रोफाइल कॉलोनियों में भी सुरक्षित नहीं लोग आगरा की ADA हाइट सोसाइटी के पार्क में खेल रहे 10 साल के मासूम पर कुत्तों का हमला कुत्तों ने मासूम को शिकार बनाकर 10 जगह काटा मौके पर मौजूद लोगों ने बमुश्किल बच्चे को कुत्तों से छुड़ाया गंभीर हालत में बच्चे को इलाज के लिए करता गया भर्ती ताजनगरी में लगातार आवारा कुत्तों बना रहे बड़े और बच्चों को शिकार नगर निगम जिम्मेदारी छोड़ आल इज वेल की बजा रहे डुगडुगी आखिर कब तक यों ही शिकार होते रहेंगे लोग आखिर कब जागेंगे नगर निगम के अधिकारी आगरा के फतेहाबाद रोड स्थित ADA हाइट का मामला0
0
Report
आकाशीय बिजली गिरने से बलिया में दो की मौत, दो घायल
Noida, Uttar Pradesh:बलिया, उत्तर प्रदेश: जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने कहा, "कल अपराह्न में आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की दुखद मृत्यु हुई और दो लोग घायल हुए। जो लोग घायल हुए उनकी स्थिति सामान्य बताई गई है, लेकिन दुखद दो लोगों की मृत्यु हुई है। तथ्य है कि वो लोग कसेसर गांव के हैं और कहीं खरीदारी के लिए जा रहे थे। अचानक बीच रास्ते में बारिश हुई और बारिश होने के नाते वो एक पेड़ के नीचे खड़े हुए, पेड़ पर बिजली गिरी और अचानक बिजली गिरने की वजह से उनकी दुखद मृत्यु हुई। हम उनका पोस्टमार्टम करा रहे हैं और पोस्टमार्टम कराने के बाद अनुग्रह धन जो शासन द्वारा मान्य है, उनके परिवार को आज ही उपलब्ध करा देंगे।"0
0
Report
रांची के बिरसा चौक पर अतिक्रमण हटाने के दौरान महिलाओं का विरोध
Ranchi, Jharkhand:राजधानी रांची के बिरसा चौक स्थित बाईपास के पास जिला प्रशासन एक साथ 15 जेसीबी और बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ अतिक्रमण हटाने पहुंचीं तो स्थानीय लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। बड़ी संख्य में महिलाएं अतिक्रमण हटाने का विरोध कर रही हैं। इस दौरान कुछ जेसीबी अतिक्रमण हटाने का काम करती रही और इस दौरान विरोध प्रदर्शन भी होता रहा। स्थानीय महिलाएं सड़क पर बैठ कर इसका विरोध करती रहीं। जिन्हें हटाया जा रहा उनका कहना है वह यहां लगभग पिछले 50 वर्षों से रह रहे हैं, पहले उन्हें बसाया जाए।0
0
Report
Advertisement
