203001
बुलंदशहर में 30 वर्षीय महिला की गई जान, दुष्कर्म का आरोप
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर के खुर्जा में 30 वर्षीय महिला की जान ले ली गई जिसका शव बिस्तर पर पड़ा मिला। महिला के पति ने गांव के दो लोगों पर दुष्कर्म के बाद जान लेने का आरोप लगाया है। पुलिस का दावा है कि मृतका के मुख्य आरोपी के साथ अवैध संबंध थे। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटना की बारीकी से जांच कर रही है। आरोपीयों की तलाश जारी है। यह घटना खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अनंत सिंह ने जेडीयू के खिलाफ प्रचार शुरू किया, नालंदा में बगावत साफ
Patna, Bihar:बिहार विधान परिषद चुनाव में जेडीयू विधायक अनंत सिंह अपनी ही पार्टी के खिलाफ खुलकर मैदान में आ गए हैं। अनंत सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और मंत्री श्रवण कुमार के गृह जिले नालंदा पहुँचकर जन सुराज समर्थित उम्मीदवार अनुज सिंह के पक्ष में चुनाव प्रचार किया और पीला गमछा भी लहराया। अपनी पार्टी के विधायक की इस खुली बगावत पर प्रतिक्रिया देते हुए जेडीयू नेता और मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने इस पूरे मामले को सुलझाने का जिम्मा आदरणीय ललन बाबू को दिया है। श्रवण कुमार ने कहा कि ललन बाबू और संजय झा के बीच बातचीत के बाद ही इस मामले का अंतिम फलाफल सामने आएगा और वही लोग इसका सही जवाब दे सकते हैं। जेडीयू में मची इस अंदरूनी कलह के बीच विपक्ष द्वारा जेडीयू की साख गिरने के दावों पर श्रवण कुमार ने करारा पलटवार किया। उन्होंने विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि गिराने वाले लोग लगातार पार्टी की साख गिराने की कोशिश करते रहते हैं, लेकिन जब-जब वे ऐसा करते हैं, जेडीयू की टीआरपी और बढ़ जाती है। लोकसभा चुनाव का उदाहरण देते हुए श्रवण कुमार ने कहा कि विपक्ष दावा कर रहा था कि इस बार जेडीयू पूरी तरह साफ हो जाएगी, लेकिन पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 12 सीटें जीतीं। उन्होंने कहा कि अब विधानसभा चुनाव को लेकर भी विपक्ष यह अफवाह फैला रहा है कि जेडीयू 'बी टीम' बनकर बीजेपी में विलीन हो जाएगी, लेकिन जनता उनके बहकावे में नहीं आने वाली है। एमएलसी चुनाव में एनडीए के बिखराव की खबरों को सिरे से खारिज करते हुए श्रवण कुमार ने दावा किया कि पूरा एनडीए पूरी तरह से इंटैक्ट है उन्होंने कहा कि सिर्फ जेडीयू ही नहीं, बल्कि पूरा एनडीए अपने उम्मीदवार को जिताने के लिए पूरी क्षमता और ताकत झोंक रहा है। श्रवण कुमार ने जोर देकर कहा कि पटना निर्वाचन क्षेत्र के साथ-साथ राज्य में जिन अन्य चार जगहों पर चुनाव हो रहे हैं, वहां भी एनडीए के सभी दल एकजुट होकर अपने प्रत्याशी की जीत के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं।0
0
Report
आमेर में मावठा पार्किंग से जाम, पर्यटकों की मुश्किलें बढ़ीं
Jaipur, Rajasthan:आमेर में मावठा पार्किंग अब यातायात व्यवस्था के लिए परेशानी का कारण बनती जा रही है। पार्किंग के चलते आमेर में दिनभर जाम के हालात रहते हैं। इसका सीधा असर आमेर महल का दीदार करने आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों पर पड़ रहा है। पर्यटकों को जाम के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है, वहीं यातायात पुलिसकर्मी भी दिनभर यातायात सुचारू करवाने और जाम खुलवाने में जुटे रहते हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार मावठा पार्किंग में वाहनों की आवाजाही और पार्किंग व्यवस्था के चलते मुख्य मार्ग पर यातायात का दबाव बढ़ जाता है। पर्यटकों की संख्या बढ़ने के साथ ही स्थिति और बिगड़ जाती है। कई बार वाहनों की लंबी कतारें लगने से आमेर की यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है। जानकारी के अनुसार लगभग दो माह पहले उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने आमेर में दिनभर लगने वाले जाम और यातायात व्यवस्था को देखते हुए मावठा पार्किंग को बंद करने के निर्देश दिए थे। साथ ही आमेर की यातायात व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद पार्किंग को लेकर स्थिति में अपेक्षित बदलाव नजर नहीं आ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि उपमुख्यमंत्री के निर्देशों के बावजूद हवामहल नगर निगम उपायुक्त स्तर पर कार्रवाई प्रभावी तरीके से नहीं हो सकी। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर उच्च स्तर से दिए गए निर्देशों के बाद भी आमेर की यातायात व्यवस्था में सुधार क्यों नहीं हो पा रहा है।0
0
Report
जैसलमेर में गोडावण संरक्षण: दो नर गोडावण को प्राकृतिक आवास में छोड़ा गया
Alwar, Rajasthan:जैसलमेर में गोडावण संरक्षण की बड़ी पहल, दो नर गोडावण को प्राकृतिक आवास में छोड़ा जैसलमेर। राजस्थान के मरुस्थलीय क्षेत्र में राज्य पक्षी गोडावण के संरक्षण को लेकर बड़ी पहल सामने आई है। जैसलमेर के डेजर्ट नेशनल पार्क में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और राजस्थान के वन मंत्री संजय शर्मा की मौजूदगी में दो नर गोडावण को उनके प्राकृतिक आवास में छोड़ा गया। इसे थार के मरुस्थलीय पारिस्थितिकी तंत्र में गोडावण की आबादी बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। गोडावण के संरक्षण और प्रजनन के लिए पिछले करीब एक दशक से वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं और ग्राउंड स्टाफ की टीम लगातार काम कर रही थी। इस दौरान गोडावण के प्रजनन, संरक्षण और उसके प्राकृतिक आवास को बेहतर बनाने के लिए कई स्तरों पर प्रयास किए गए। लंबे समय की मेहनत और वैज्ञानिक प्रक्रिया के बाद अब दो नर गोडावण को खुले प्राकृतिक वातावरण में छोड़ा गया है। इस पहल का उद्देश्य गोडावण के लिए मरुस्थलीय क्षेत्र में अनुकूल परिस्थितियां तैयार करना और भविष्य में इस दुर्लभ पक्षी की संख्या बढ़ाने के प्रयासों को मजबूत करना है। थार की पहचान माने जाने वाले गोडावण के संरक्षण के सामने सबसे बड़ी चुनौती इसके प्राकृतिक आवास में इसकी आबादी को बढ़ाना रही है। ऐसे में संरक्षण केंद्रों से आगे बढ़कर गोडावण को प्राकृतिक वातावरण में स्थापित करने की दिशा में यह कदम अहम माना जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मार्गदर्शन में गोडावण संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों का भी उल्लेख किया गया। करीब दस वर्षों की मेहनत के बाद दो नर गोडावण का प्राकृतिक आवास में पहुंचना राजस्थान के मरुस्थल में इस दुर्लभ पक्षी के संरक्षण अभियान का महत्वपूर्ण पड़ाव माना जा रहा है। इससे गोडावण संरक्षण की दिशा में नई उम्मीद जगी है और आने वाले समय में इसकी आबादी बढ़ाने के प्रयासों को और गति मिलने की उम्मीद है।0
0
Report
Advertisement
तेंदुए के लगातार हमलों से महासमुंद के ग्रामीणों में दहशत, 8 घायल
Mahasamund, Chhattisgarh:लोकेशन -महासमुंद ब्रेकिंग तेंदुए का आतंक, एक ही परिवार के 8 लोगों पर हमला महासमुंद कोमाखान क्षेत्र के ग्राम झिटकी में तेंदुए के हमले से हड़कंप। रविवार देर रात घर में सो रहे एक ही परिवार के 8 लोगों पर हमला। हमले में महिला, पुरुष और बच्चों सहित सभी घायल, घायलों को बागबाहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वैक्सीन उपलब्ध नहीं होने पर सभी को जिला अस्पताल महासमुंद किया गया रेफर। एक दिन पहले पंडरीपानी में भी तेंदुए ने एक व्यक्ति पर किया था हमला। लगातार हमलों से ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीणों में भय का माहौल। एक के बाद एक तेंदुए के हमले, वन विभाग के सामने चुनौती।0
0
Report
स्वाई नहर में मगरमच्छ रेस्क्यू: आखिरी उम्मीद फाउंडेशन की अहम भूमिका
Kurukshetra, Haryana:कुरूक्षेत्र की स्वाई नहर में मगरमच्छों का रेस्क्यू अभियान चला रहा है। अब मगरमच्छों के रेस्क्यू में भी आखिरी उम्मीद फाउंडेशन अहम भूमिका निभा रहा है। फाउंडेशन की टीम अब तक करीब 30 मगरमच्छों का रेस्क्यू कर चुकी है। वहीं, नहर की मरम्मत कार्य के चलते स्वाई नहर का पानी बंद होने के बाद नहर में कई मगरमच्छ दिखाई देने लगे हैं। इसी बीच सूचना मिलने पर टीम ने एक मगरमच्छ का सफल रेस्क्यू किया और उसे वन्यजीव विभाग के अधिकारियों के हवाले कर दिया। सेवा भावना के तहत फाउंडेशन की टीम मगरमच्छों का रेस्क्यू भी कर रही है। अब तक टीम करीब 30 मगरमच्छों को सुरक्षित रेस्क्यू कर चुकी है। इन दिनों मरम्मत कार्य के चलते स्वाई नहर का पानी एक से दो महीने के लिए बंद किया गया है। पानी कम होने के बाद नहर में कई मगरमच्छ दिखाई देने लगे हैं, जिससे आसपास काम कर रहे लोगों में चिंता बनी हुई है। इसी बीच यूपी के बहाराइच से आए मजदूरों के कार्यस्थल पर एक मगरमच्छ जाल में फंस गया। ठेकेदार जय भगवान, निवासी करनाल, ने इसकी सूचना आखिरी उम्मीद फाउंडेशन की टीम को दी। सूचना मिलते ही टीम बिना देरी किए मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। रेस्क्यू की जानकारी तुरंत वन्यजीव विभाग के अधिकारियों को दी गई। सूचना मिलने पर अधिकारी भी मौके पर पहुंचे, जिसके बाद मगरमच्छ को सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया गया। आने वाले दिनों में भी स्वाई नहर में लगातार रेस्क्यू अभियान चलाया जाएगा। नहर में मौजूद सभी मगरमच्छों को सुरक्षित बाहर निकालकर वन्यजीव विभाग के हवाले करने का प्रयास किया जाएगा, ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी को रोका सके। समाजसेवा की मिसाल पेश कर रही आखिरी उम्मीद फाउंडेशन की टीम अब इंसानों के साथ-साथ बेजुबान जीवों की जान बचाने में भी जुटी हुई है।0
0
Report
सांपों की भीषण जंग: घटना से लोगों में दहशत फैल गई
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
Advertisement
दुर्ग खुर्सीपार में मकान मालिक ने 6 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म किया
Durg, Chhattisgarh:दुर्ग जिले के खुर्सीपार थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जहाँ एक 45 वर्षीय मकान मालिक दिलावर ने अपनी ही किरायेदार की 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म जैसी हैवानियत को अंजाम दिया. आरोपी की काफी समय से बच्ची पर बुरी नीयत थी और वह पहले भी उसके साथ गलत हरकत करने का प्रयास कर चुका था. 2 अक्टूबर को मौके मिलते ही उसने इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया घटना के बाद जब बच्ची की तबीयत बिगड़ने लगी तो चिंतित परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले गए डॉक्टरों द्वारा की गई चिकित्सकीय जांच में बच्ची के साथ यौन शोषण की पुष्टि हुई जिससे परिजनों के होश उड़ गए वारदात की जानकारी मिलते ही परिजनों ने बिना देर किए खुर्सीपार थाने में पुलिस से शिकायत दर्ज कराई पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल एफआईआर दर्ज की और त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच पड़ताल की और आरोपी दिलावर को हिरासत में ले लिया फिलहाल पुलिस बच्ची के मेडिकल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों को जुटाकर कानूनी कार्रवाई कर रही है तथा आरोपी से कड़ाई से पूछताछ की जा रही है.0
0
Report
VRL Hospital से जुड़ी ताज़ा खबर
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
भीलवाड़ा के सेल्समैन की मौत पर लुधियाना में परिजनों का हंगामा
Jaipur, Rajasthan:भीलवाड़ा-सेल्समैन की मौत के बाद परिजनों का हंगामा लुधियाना में साइलेंट अटैक से हुई मौत. सपन मेल कम्पनी के खिलाफ परिजनों ने मुवावजे की मांग को लेकर किया हंगामा. कम्पनी के ड्यूटी के दौरान हुई मौत. मौके पर पहुंची गांधी नगर थाना पुलिस, समझाइश के प्रयास जारी. टेक्सटाइल ट्रेड फेडरेशन ऑफिस के बहार समझाइस का दौर जारी. चार दिन पहले पंकज तिवाली की साइलेंट अटैक के दौरान हुई मौत0
0
Report
Advertisement
खबर उपलब्ध नहीं है
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
स्पाइडर पर नई खोज: वैज्ञानिकों ने प्रकाश डाला
Noida, Uttar Pradesh:SPIDER0
0
Report
Advertisement
उमा भारती ने मध्यप्रदेश को नशामुक्त बनाने की घोषणा पर बहस छिड़ी
Noida, Uttar Pradesh:भोपाल पूर्व सीएम उमा भारती ने मध्य प्रदेश नशामुक्त प्रदेश बनाने की घोषणा पर सोशल मीडिया पर किया पोस्ट उमा भारती ने लिखा नशा मुक्ति का पहला चरण शराब मुक्ति है व्यक्ति को शराब की लत लगने के बाद अन्य चीजों की ओर बढ़ता है लंबे समय से इस घोषणा की प्रतीक्षा थी इस घोषणा से उनके मन की मुराद पूरी हो गई हमारे अभियान को सफल कर दिया कल केंद्रीय गृह मंत्री ने मंच साल 2029 तक एमपी को नशामुक्त बनाने का किया है ऐलान。 अब उमा भारती की पोस्ट के बाद सवाल यह है क्या मध्यप्रदेश में शराबबंदी की जाएगी0
0
Report
खबर उपलब्ध नहीं है: इनपुट में केवल जंक टेक्स्ट है
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
भदोही में एशिया के बड़े हस्तनिर्मित कालीन मेले की स्वर्ण जयंती का उद्घाटन
Noida, Uttar Pradesh:जनपद भदोही में एशिया के सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय हस्तनिर्मित कालीन व्यापार मेला इंडिया कारपेट एक्सपो के स्वर्ण जयंती संस्करण का शुभारंभ एवं कालीन उद्योग के निर्यातकों, विक्रेताओं व प्रमुख उद्यमियों से संवाद कार्यक्रम0
0
Report
Advertisement
