201310
बुलंदशहर में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, एक्सपायरी बेकरी प्रोडक्ट्स बरामद
Greater Noida, Uttar Pradesh:बुलंदशहर के खुर्जा में खाद्य सुरक्षा विभाग और तहसील प्रशासन की टीम ने संयुक्त छापामार कार्रवाई करते हुए एक गोदाम से भारी मात्रा में एक्सपायरी बेकरी प्रोडक्ट्स बरामद किए हैं। गोदाम से केक, बिस्किट, रस्क समेत करीब 20 लाख रुपए का सामान बरामद किया गया। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सभी सामान को नष्ट कर दिया। वहीं, पशु आहार की आड़ में एक्सपायरी प्रोडक्ट्स बेचने की आशंका भी जताई जा रही है। टीम ने मौके से छह नमूने जमा कर उन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गांदरबल पुलिस के छापे: 100 से अधिक OGWs हिरासत में; सुरक्षा एजेंसियाँ सतर्क
Aram Pora, Ganderbal, In a decisive action aimed at safeguarding peace and maintaining public order, Ganderbal Police launched a series of coordinated raids across the district, detaining more than 100 suspected OGWs for sustained questioning and verification. The district-wide operation was carried out based on specific intelligence inputs and after a meticulous assessment of security concerns. Simultaneous raids were conducted at multiple locations by different police teams with the objective of dismantling any support networks that could aid anti-national and terrorist elements. The detained individuals are being questioned in accordance with the law to ascertain their role, if any, in activities prejudicial to the security of the Union Territory. The operation forms part of Ganderbal Police's sustained efforts to identify, disrupt, and neutralize terror-support structures while ensuring the safety and security of the public. Ganderbal Police reiterates its unwavering commitment to maintain peace, preserving communal harmony, and ensuring a secure environment for all citizens. Stringent action will continue against individuals found involved in activities that threaten public order or national security, strictly in accordance with the law.0
0
Report
DMRC ने 16 दिल्ली मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद, जनपथ के बाहर भारी भीड़
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: DMRC ANNOUNCED CLOSURE OF 16 DELHI METRO STATION GATES TILL FURTHER INSTRUCTIONS; HUGE CROWD GATHERS OUTSIDE JANPATH METRO STATION, TOLSTOY MARG0
0
Report
गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में योगी आदित्यनाथ ने गाय सेवा की
Noida, Uttar Pradesh:Gorakhpur (Uttar Pradesh): Yogi Adityanath (Chief Minister, Uttar Pradesh) performs Gau Seva at Gorakhnath Temple / Temple visuals (Source - Gorakhnath Temple)0
0
Report
Advertisement
संथाली शॉर्ट फिल्म आंगेन ने national अवॉर्ड जीता; रवि राज मुर्मू इतिहास रचते
Ranchi, Jharkhand:झारखंड की धरती से एक ऐसी कहानी निकली है जिसने देश के सबसे प्रतिष्ठित फिल्म सम्मान तक अपनी पहचान बना ली। पूर्वी सिंहभूम जिले के संथाल समुदाय से आने वाले 33 वर्षीय युवा फिल्मकार रवि राज मुर्मू ने 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में इतिहास रचते हुए अपनी 12 मिनट की संथाली शॉर्ट फिल्म 'आंगेन' के लिए 'बेस्ट डेब्यू फिल्म ऑफ ए डायरेक्टर' का राष्ट्रीय पुरस्कार अपने नाम किया है। यह उपलब्धि न सिर्फ रवि राज मुर्मू के लिए, बल्कि संथाली भाषा, आदिवासी संस्कृति और पूरे झारखंड के लिए गर्व का क्षण है। बेहद सीमित संसाधनों के बीच बनी इस फिल्म ने अपनी सशक्त कहानी, संवेदनशील प्रस्तुति और सामाजिक सरोकारों के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई। रवि राज मुर्मू का मानना है कि स्थानीय भाषा और संस्कृति में भी ऐसी ताकत है जो पूरी दुनिया तक अपनी बात पहुंचा सकती है। आख़िर क्या है फिल्म 'आंगेन' की कहानी? राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने के बाद कैसा रहा उनका सफर? आगे संथाली सिनेमा को लेकर उनकी क्या योजनाएं हैं? इन सभी सवालों पर ज़ी मीडिया के संवाददाता कामरान ने की रवि राज मुर्मू से खास बातचीत。0
0
Report
स Silavd पुलिस ने भिंड के दो हथियार तस्करों को गिरफ्तार कर 12 अवैध हथियार बरामद किए
Noida, Uttar Pradesh:बड़वानी जिले की सिलावद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भिंड के दो हथियार तस्करों को गिरफ्तार कर आरोपियों के पास से 12 अवैध हथियार बरामद किए हैं। पुलिस फरार आरोपियों एवं हथियार सप्लाई नेटवर्क की जांच में जुटी है। पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि दो व्यक्ति हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल क्रमांक MP-09-AF-4320 से इंदौर से पलसूद क्षेत्र में अवैध हथियार खरीदने आए हैं और हथियार लेकर सिलावद होते हुए वापस जाने वाले हैं। सूचना की पुष्टि कर थाना स्तर पर टीम गठित कर पलसूद-Silavod मार्ग पर सघन वाहन चेकिंग की गई। वाहन चेकिंग के दौरान ग्राम हिरkaray के समीप मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए की मोटरसाइकिल को रोककर तलाशी ली गई तो आरोपियों के पास मौजूद बैग की तलाशी लेने पर उसमें 6 देसी 32 बोर पिस्टल एवं 6 देसी 12 बोर कट्टे छिपाकर रखे मिले। आरोपियों से उक्त हथियारों के संबंध में वैध लाइसेंस मांगने पर वे पुलिस को बरगलाने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने वैध लाइसेंस नहीं मिलने पर आरोपी विपेंद्रसिंह वीरसिंह सिकरवार उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम खुीरोली थाना آمायन, जिला भिंड और अंकुशसिंह उदयसिंह चौहान जाति राजपूत उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम रहावली थाना लहार, जिला भिंड को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में अन्य आरोपी बबलू ठाकुर निवासी भिंड एवं एक अन्य सिकलीगर के विरुद्ध धारा 25(1)(ए) आयुध अधिनियम 1959 के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।0
0
Report
सaliwada में विवाद पर चाकू मारकर युवक की हत्या, आरोपी फरार
Jabalpur, Madhya Pradesh:सालीवाडा में देर रात एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। घटना उसी समय की है जब मृतक खाना खाने के बाद घर के बाहर चबूतरे पर बैठा हुआ था, तभी गांव में रहने वाले एक शख्स ने पुराने विवाद के कारण चाकू मारकर हत्या कर दी। बताया गया कि नमामि यादव वेल्डिंग का काम करते थे। बुधवार की रात करीब 11:00 बजे खाना खाने के बाद नमामि घर के बाहर चलते हुए पास के चबूतरे में जाकर बैठ गए। उनके बड़े भाई बैद्यनाथ यादव भी मौजूद थे; थोड़ी देर बाद बड़ा भाई घर आ गया। आधे घंटे बाद गांव के लोगों ने बताया कि नमामि का विवाद हुआ था तो आरोपी ने चाकू मारकर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। नमामि को बरगी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन हालत खराब होने के कारण उसे मेडिकल रेफर कर दिया गया। मेडिकल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं वारदात के बाद आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।0
0
Report
Advertisement
टोंक के सरकारी स्कूल का खेल मैदान दुर्दशा, साफ-सफाई न होने से छात्र परेशान
Tonk, Rajasthan:उनियारा(टोंक) राजकीय उच्च माध्यमिक विधालय के बच्चों का भविष्य अटका बम्बूलों - झाड झाडियों में, देश के भविष्य कहने वाले का खेल मैदान रो रहा है दुर्दशा के आँसू, विधालय प्रशासन, शिक्षा विभाग, पंचायत प्रशासन सहित आलाधिकारियों के द्वारा साफ सफाई नहीं करवाने से हालत नहीं है खेलने लायक, दुर्दशा के कारण आज खेलने में हो रही है बच्चों को काफी दिक्कत, चारा, बम्बूलों की झाडियाँ, विधुत लाइनों सहित अन्य से हालत है बेहाल, इतना सभी कुछ होने के बाद भी अटके बच्चों के भविष्य को लेकर कोई नहीं है गंभीर?0
0
Report
UPCL ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप, 11kV लाइन हादसे में लाइनमैन की मौत
Rishikesh, Uttarakhand:सलग : लाइनमैन की करंट लगने से मौत, आक्रोश में परिजन, लापरवाही का आरोप ऋषिकेश के ISBT क्षेत्र में बीती रात दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां 11 हजार वोल्ट की हाई-टेंशन विद्युत लाइन पर काम करते समय 30 वर्षीय आउटसोर्स लाइनमैन प्रदीप कश्यप की करंट लगने से मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि शव करीब 20 मिनट तक पोल पर ही झुलसता रहा, जिसे बाद में फायर ब्रिगेड की टीम ने नीचे उतारा। घटना के बाद एम्स ऋषिकेश मोर्चरी और UPCL के शैल विहार कार्यालय के बाहर परिजनों और स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। परिजनों ने उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन (UPCL) के अधिकारियों और ठेकेदार पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। मृतक के पिता हुकुम सिंह ने पुलिस चौकी में तहरीर देकर एसडीओ, जेई और ठेकेदार पर शटडाउन और सुरक्षा उपकरण न देने का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि प्रदीप के साथ पहले भी दो बार हादसे हो चुके हैं, लिहाजा यह हादसा नहीं बल्कि हत्या है। पीड़ित परिवार ने दोषियों के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या की धारा में FIR और उचित मुआवजे की मांग की है। वहीं, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
पिडावा में करंट से युवक की मौत, अस्पताल में मृत्यु घोषित
Jhalawar, Rajasthan:पिडावा (झालावाड़) झालावाड़ जिले के पिडावा थाना क्षेत्र के रामठी गांव में बिजली के करंट की चपेट में आने से एक युवक अकाल मौत का शिकार हो गया। इसी के अनुसार रामठी गांव निवासी मानसिंह पानी की मोटर चालू कर रहा था। उसी दौरान उसे बिजली के करंट का झटका लगा और वह अचेत होकर नीचे गिर गया। परिजन उसे पिड़ावा के उप जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। बाद में पंचनामा की कार्यवाही कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।0
0
Report
Advertisement
फतेहपुर सीकर में एसएफआई का विरोध प्रदर्शन, लोकतंत्र के पक्ष में नारे
Sikar, Rajasthan:फतेहपुर सीकर विरोध प्रदर्शन फतेहपुर, स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) फतेहपुर समिति के नेतृत्व में बुधवार देर शाम सीकरिया चौराहा पर छात्र अधिकारों और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के सवाल पर विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में वक्ताओं ने आरोप लगाया कि दिल्ली में आयोजित 'चलो संसद मार्च' के दौरान छात्रों पर पुलिस द्वारा की गई कथित कार्रवाई, लाठीचार्ज और दमन लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला है। उन्होंने कहा कि छात्रों की आवाज को दबाने का प्रयास स्वीकार नहीं किया जाएगा और लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रहेगा। इस दौरान एसएफआई कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और छात्र एकता तथा लोकतंत्र के समर्थन में नारे लगाए। इस मौके पर छात्रसंगठन SFI के कार्यकर्ता मौजूद रहे।0
0
Report
दिल्ली के धरना-प्रदर्शनों से व्यापार पर भारी असर, CTI ने मोदी को खत लिखा
New Delhi, Delhi:नई दिल्ली - चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री CTI ने राजधानी दिल्ली में लगातार हो रहे बड़े धरना-प्रदर्शनों और सुरक्षा कारणों से मेट्रो सेवाएं बाधित होने के कारण व्यापार पर पड़े गंभीर असर को लेकर चिंता व्यक्त की है। CTI के चेयरमैन बृजेश गोयल ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर दिल्ली के प्रमुख क्षेत्रों में बड़े प्रदर्शनों पर नियंत्रण और वैकल्पिक व्यवस्था की मांग की है। पिछले 3 दिनों में दिल्ली के बाजारों में 70% फुटफॉल घटा- CTI. धरने प्रदर्शन की खबरों और 16 मेट्रो स्टेशन बंद होने से दिल्ली के बाजारों में नहीं पहुंच रहे खरीददार. CTI चेयरमैन बृजेश गोयल का बयान: "हम लोकतंत्र में शांतिपूर्ण प्रदर्शन के अधिकार और सुरक्षा व्यवस्था का पूरा सम्मान करते हैं। लेकिन जब जंतर मंतर और दिल्ली के बीचों-बीच स्थित व्यावसायिक क्षेत्रों में हजारों की संख्या में धरना-प्रदर्शन होते हैं, साथ में मेट्रो सेवाएं भी बाधित हो जाती हैं, तो उसका सीधा असर 15 लाख व्यापारियों और 10 लाख MSME पर पड़ता है। पिछले 3 दिन में ही करोड़ों का नुकसान हो चुका है। बाहर से आने वाले ग्राहक दिल्ली आने से डर रहे हैं। मेट्रो बंद होने से लोकल ग्राहक भी नहीं पहुंच पा रहे। अगर यही स्थिति रही तो त्योहारी सीजन और शादी का व्यापार भी प्रभावित होगा। CTI की 2 मुख्य मांगें: CTI ने प्रधानमंत्री से आग्रह किया है कि व्यापार, यातायात और लोकतंत्र तीनों को बचाने के लिए तुरंत कदम उठाए जाएं: 1. संख्या सीमा तय हो: जंतर मंतर और दिल्ली के सभी प्रमुख सरकारी/व्यावसायिक क्षेत्रों में 1000 से अधिक लोगों के धरना-प्रदर्शन की अनुमति न दी जाए। 2. परमानेंट प्रोटेस्ट जोन बने: बाहरी दिल्ली में किसी उपयुक्त स्थान पर एक स्थायी धरना-प्रदर्शन स्थल आवंटित किया जाए, जहां बड़े आंदोलन शांतिपूर्वक हो सकें और दिल्ली का व्यापार-यातायात भी सामान्य रूप से चलता रहे। "दिल्ली देश की राजधानी है, यहां देश दुनिया से रोजाना लाखों लोग आते जाते हैं, यहां व्यापार, पर्यटन और रोजगार भी चलते हैं और लोकतांत्रिक आवाज भी उठती है। हमें तीनों के बीच संतुलन बनाना होगा।" CTI को उम्मीद है कि केंद्र सरकार इस विषय पर शीघ्र संज्ञान लेगी और दिल्ली के व्यापारियों को राहत देगी।0
0
Report
दरभंगा-एकमी 14 किमी एलिवेटेड कॉरिडोर: 1100 पेड़ कटेगा, शिफ्टिंग शुरू
Darbhanga, Bihar:स्लग... एकमी से दरभंगा स्टेशन तक 14 किलोमीटर एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण कार्य ने पकड़ी गति, निर्माण कार्य की सारी बाधाये समाप्त, तेजी से चल रहा कार्य, वन विभाग से पेड़ो को हटाने की मिली स्वीकृति, लगभग1100 हरेभरे पेड़ कटेंगे, कुछ पेड़ दूसरी जगह होंगे शिफ्टिं, शेष बन विभाग के डिपो में होगा जमा, बिजली के तार एवं पोल की भी हो रही शिफ्टिंग, कार्य, वन विभाग से पेड़ो को हटाने की मिली स्वीकृति, नए पेड़ लगाने के लिए राशि हुई जारी, दरभंगा डीएम कौशल कुमार ने दी जानकारी, पर्यावरण को ले होगा नुकसान, दरभंगा जिला अंतर्गत एकमी से दरभंगा स्टेशन तक 14 किलोमीटर एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण कार्य ने अब जोड़ पकड़ ली है। वन विभाग से इन क्षे त्रों में आने वाले पेड़ों की हटाने की स्वीकृति मिलने एवं बिजली के पोल एवं तारों के शिफ्टिंग के कार्य के बीच अब निर्माण कार्य जोड़ पकड़ ली है। बताते चलें कि एकमी से लहेरियासराय टावर, बेता , अललपट्टीдонार होते हुए दरभंगा स्टेशन तक 14 किलोमीटर एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण कार्य किया जाना है। जिस में मुख्य बड़ी बाधा क्षेत्र में पड़ने वाले करीब 1100 पेड़ एवं बिजली के तार एवं पोल की शिफ्टिंग थी ।इधर वन विभाग से इन पेड़ो की हटाने की स्वीकृति मिलने के साथ ही निर्माण कार्य ने जोड़ पकड़ ली है ।अब इन पेड़ो में से कई पेड़ो की पूरी तरह से कटाई की जाएगी, जबकि कई पेड़ो को दूसरी जगह शिफ्ट किया जाएगा। इतना ही नहीं कटाई हुई पेड़ो के बदले भी नई पेड़ लगाने के लिए राशि स्वीकृत कर दी गई है। इधर बिजली के पाल एवं तारों की भी शिफ्टिंग का कार्य जोर-शोर से चल रहा है। वही पर्यावरण को ले नुकसान होगा क्योंकि 100 साल से अधिक पुराने पेड़ो की होगी कटाई,दरभंगा महाराज के समय का है सैकड़ो पेड़, इस बाबत दरभंगा डीएम कौशल कुमार ने बताया कि एकमी से दरभंगा स्टेशन तक 14 किलोमीटर में एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण हो रहा है। जहां-जहां सरकारी जमीन है वहां पर हमने काम शुरू किया है ।थोड़ा ट्रैफिक की समस्या आ रही है। ऊसे रेगुलेट कर रहे हैं। साथ ही इसमें जो दो मुख्य समस्या थी जिसमें बड़ी संख्या में पेड़ और बिजली के पो एवं तार थे ।इसमें हम लोगों को वन विभाग की ओर से पेड़ो को हटाने का स्वीकृति मिल गई है। वही जो बिजली के पोल एवं तार है, उन्हें भी अलग शिफ्ट किया जा रहा है। जिसके लिए लाइन को सुबह के समय में शटडाउन कर काम को पूरा किया जा रहा है। इसमें करीब 1100 पेड़ हटाए जाएंगे। जिसमें कई पेड़ो का पतन होगा जबकि कई पेड़ो को दूसरी जगह पर लगाए जाएंगे। साथ ही जितने पेड़ का पतन होगा उतने पेड़ लगाने के लिए राशि भी स्वीकृति दी गई है ताकि दूसरी जगह पेड़ लगाया जा सके।0
0
Report
Advertisement
पटना का जेपी गंगा पथ पर्यटन और हरियाली का नया केंद्र बन रहा है
Patna, Bihar:पटना के जेपी गंगा पथ अब सिर्फ एक सड़क नहीं, बल्कि पर्यटन और आकर्षण का नया केंद्र बन रहा है। यहाँ सौंदर्यीकरण और समग्र उद्यान का काम तेजी से चल रहा है। हजारों पौधे लगाए जा रहे हैं, वॉकिंग ट्रैक तैयार किए गए हैं और स्क्रैप से बनी अनोखी कलाकृतियां लोगों का ध्यान खींच रही हैं। सबसे खास है लगभग 5 हजार चम्मचों से बनाई गई हिरण की कलाकृति। जेपी गंगा पथ को हरियाली और कला का अनूठा संगम बनाने की दिशा में लगातार काम जारी है। पूरे क्षेत्र में हजारों पौधे लगाए गए हैं, जिससे यह इलाका और अधिक हरा-भरा और आकर्षक दिखाई देने लगा है। यहां स्क्रैप मटेरियल से कई कलाकृतियां तैयार की गई हैं। इनमें सबसे खास है लगभग 5 हजार चम्मचों से बनाई गई हिरण की कलाकृति, जो अपनी अनोखी डिजाइन और खूबसूरती से लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। लोग यहां रुककर तस्वीरें और सेल्फी भी ले रहे हैं। सुबह और शाम टहलने आने वाले लोगों की सुविधा के लिए वॉकिंग और जॉगिंग ट्रैक भी बनाए गए हैं। हरियाली, खुला वातावरण और गंगा किनारे का मनमोहक दृश्य लोगों को सुकून का एहसास करा रहा है। सरकार का उद्देश्य जेपी गंगा पथ को केवल आवागमन का मार्ग नहीं, बल्कि पर्यटन और मनोरंजन का प्रमुख केंद्र बनाना है। आने वाले दिनों में यहां और भी आकर्षक सुविधाएं विकसित की जाएंगी, जिससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ बाहर से आने वाले पर्यटक भी इस स्थान का आनंद ले सकें। गंगा किनारे विकसित हो रहा यह क्षेत्र अब केवल सफर का रास्ता नहीं, बल्कि कला, हरियाली और पर्यटन का नया पता बनता जा रहा है। स्क्रैप से बनी अनोखी कलाकृतियां और हजारों पौधों की हरियाली जेपी गंगा पथ की खूबसूरती में चार चांद लगा रही हैं। आने वाले समय में यह पटना का एक प्रमुख पर्यटन स्थल बनकर उभरेगा।0
0
Report
राम जन्मभूमि ट्रस्ट बैठक: सभी को न्योता, स्थानीय संतों को प्राथमिकता
Noida, Uttar Pradesh:अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण को लेकर हुई बैठक में कई फैसले लिए गए। स्थानीय निवासियों, संतों, गृहस्थों और ISPCS की मांगों को पूरा किया गया है, जो एक अच्छी बात है। इस बात पर ज़ोर दिया गया कि मंदिर के निर्माण में सभी को शामिल होने का मौका मिलना चाहिए, क्योंकि भगवान राम सभी से जुड़े हैं। बैठक में काम ठीक से हो, इसके लिए स्थानीय और बाहरी दोनों तरह के लोगों को शामिल करने के महत्व पर ज़ोर दिया गया। CEO के बीस पद भरे जा चुके हैं, हालांकि अभी नामों की घोषणा नहीं की गई है। प्राथमिकता इन पदों के लिए काबिल और योग्य लोगों को नियुक्त करने की है, ताकि मंदिर की सुरक्षा और वित्तीय ईमानदारी बनी रहे। इसके अलावा, यह मांग भी है कि तीन खाली पदों पर बाहरी या राजनीतिक लोगों के बजाय स्थानीय संतों को नियुक्त किया जाए। कुल मिलाकर भावना यह है कि जिन्हें नियुक्त किया जाए, वे प्रतिष्ठित और अनुभवी हों, और उनमें गहरी आस्था और समझ हो, क्योंकि इस काम में भगवान राम का बहुत महत्व है।0
0
Report
बर्डोद में चोरों ने घर में घुसने का प्रयास, CCTV में पूरी करतूत कैद
Jaipur, Rajasthan:बर्डोद क़स्बे में चोरों के हौसलें बुलन्द, अज्ञात चोरों ने दोबारा से उसी मकान में चोरी करने का किया प्रयास, सभी चोर आये थे कार मे सवार होकर, मकान के पीछे से बाजरे के खेत से घर मे घुसने का कर रहे थे प्रयास, सीसी टीवी को तोड़कर चोरी की घटना को देना चाह रहे थे अंजाम, घर के लोगों की जाग होने पर मौके से फरार हुए चोर, पहले भी चोरों ने इसी घर मे लाखों रुपये की चोरी व ज्वेलरी की चुराकर कर चोरी की घटना को दे चुके हैं अंजाम, मकान मालिक ने सदर थाना पुलिस को दी सूचना, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस किया मौका मुआयना, घटना की जानकारी लेकर चोरों को पकड़ने का कर रही प्रयास, ग्रामीणों ने जल्द चोरों को पकड़ने की कर रहे मांग, सीसीटीवी में कैद हुई चोरों की पूरी करतूत, अलवर bahrod स्टेट हाइवे मन्नु होटल के पास की है घटना।0
0
Report
Advertisement
