icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
243638
Amit TripathiAmit TripathiFollow9 Jan 2025, 03:35 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

अंता में खेत मेड़ विवाद: बुजुर्ग पर ट्रैक्टर चढ़ाकर हमला, हालत गंभीर

RMRam MehtaJust now
Baran, Rajasthan:अंता क्षेत्र में खेत की मेड़ को लेकर खूनी संघर्ष, बुजुर्ग पर ट्रैक्टर चढ़ाया, पैर फैक्चर बारां जिलें के अंता थाना क्षेत्र के जयनगर गांव में खेत की मेड़ को लेकर हुए विवाद में खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है। आरोप है कि विवाद के दौरान 65 वर्षीय बुजुर्ग पर ट्रैक्टर चढ़ाकर हमला कर दिया गया, जिससे बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बुजुर्ग की पहचान मदन लाल नागर निवासी जयनगर के रूप में हुई है। परिजनों ने घायल को तुरंत अंता के उप जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार हादसे में बुजुर्ग के एक पैर में फैक्चर आया है। पीड़ित के बेटे जितेंद्र नागर ने बताया कि खेत की मेड़ को लेकर उनका पड़ोसियों से विवाद चल रहा था। इसी बात को लेकर कहासुनी हुई और आरोपियों ने उसके पिता पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। घटना को लेकर पीड़ित पक्ष की ओर से अंता थाने में मामला दर्ज करा दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बाइट - जितेंद्र नागर, पीड़ित का बेटा विजुअल - घायल बुजुर्ग और अस्पताल
0
0
Report
Advertisement

लमही में युवाओं का प्रदर्शन: चुनाव आयोग के पक्ष में आवाज़, विदेशी साजिश से जंग

JPJai PalJust now
Varanasi, Uttar Pradesh:• वाराणसी के लमही में चुनाव आयोग के समर्थन में सड़कों पर उतरे दर्जनों युवा。 • सड़क पर नारेबाजी 'एक समोसा दो मिठाई, कॉकरोच की होगी कुटाई' के जोरदार नारों से गूंजा लमही。 • विपक्ष के 'वोट चोरी' के आरोपों के बीच युवाओं ने किया चुनाव आयोग का पुरजोर बचाव。 • प्रदर्शनकारियों ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, की इस्तीफे की मांग。 • प्रदर्शनकारियों का गंभीर आरोप— विदेशी शक्तियों के प्रभाव में रचा जा रहा षड्यंत्र。 • विदेशी साजिश के दम पर देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को नहीं झुकने देंगे。 • लमही में जुटे युवाओं का दावा— किसी भी कीमत पर कामयाब नहीं होने देंगे विपक्ष के इरादे。 • तकरीबन 100 युवाओं के समूह ने एक सुर में बुलंद की राष्ट्रीय सुरक्षा और निष्पक्षता की आवाज • देश के अन्य हिस्सों में जारी प्रोटेस्ट के बीच बनारस से उठी चुनाव आयोग के पक्ष में आवाज。 • युवाओं ने कहा बाहरी ताकतों के इशारे पर देश को अस्थिर करने की हर कोशिश का विरोध जारी रहेगा。 WKT - प्रदर्शनकारियों के बीच बातचीत करते हुए.
0
0
Report

छबड़ा में खाद वितरण शुरू: किसानों को मिली राहत, आज से डीएपी-यूरिया उपलब्ध

Baran, Rajasthan:छबड़ा में खाद वितरण शुरू, किसानों को मिली राहत बारां जिले के छबड़ा में रबी सीजन की बुवाई के बीच खाद की किल्लत झेल रहे किसानों के लिए राहत की खबर है। कृषि विभाग की देखरेख में क्रय-विक्रय सहकारी समिति में आज से डीएपी और यूरिया का वितरण शुरू कर दिया गया है। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में किसान सुबह से ही समिति पर पहुंच गए और कतारों में अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। सहायक कृषि निदेशक सुरेश मालव ने बताया कि आज कुल 2400 कट्टे खाद का वितरण किया जाएगा। प्रत्येक किसान को 5 कट्टे दिए जा रहे हैं, जिसमें 2 कट्टे डीएपी और 3 कट्टे यूरिया शामिल हैं। समय पर खाद मिलने से रबी फसलों की बुवाई में जुटे किसानों को बड़ी राहत मिलेगी। विभाग ने आगे भी पर्याप्त आपूर्ति बनाए रखने का आश्वासन दिया है। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि वितरण प्रक्रिया नियमित रखी जाए ताकि किसी को परेशानी न हो।
0
0
Report
Advertisement

18 लाख के चेक डैम का टूटना: क्या ठेकेदारी से भ्रष्टाचार साफ दिख रहा?

Balrampur, Uttar Pradesh:नेता जी की ठेकेदारी में सरकारी पैसों की बर्बादी मनरेगा के 18 लाख 24 हजार रुपये पानी में! छत्तीसगढ़ में बलरामपुर जिले के रामचंद्रपुर जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत पिपरौल में मनरेगा योजना के तहत गेरुवा पोखर नाला पर करीब 18 लाख 24 हजार रुपये की लागत से बनाया गया चेक डैम पहली ही बारिश में टूट गया। हैरानी की बात यह है कि यह चेक डैम इसी साल जनवरी में बनकर तैयार हुआ था। लेकिन निर्माण के कुछ ही महीनों बाद पहली बारिश के तेज बहाव में चेक डैम का बड़ा हिस्सा धराशायी हो गया। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया, जिसकी वजह से चेक डैम पानी का दबाव नहीं झेल सका। ग्रामीणों के मुताबिक, निर्माण एजेंसी ग्राम पंचायत थी, लेकिन स्थानीय स्तर पर प्रभाव रखने वाले सत्तारूढ़ भाजपा के जिला पंचायत सदस्य बद्री यादव की भूमिका को लेकर सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि उनके प्रभाव में यह निर्माण कराया गया, जो अब पहली बारिश में ही भ्रष्टाचार और गुणवत्ता की जांच के घेरे में आ गया है। यही नहीं, ग्रामीणों का दावा है कि बद्री यादव ने गांव में कृषि विभाग से स्वीकृत नाली का निर्माण भी करवाया था, जो महज छह महीने में टूट गई। इस मामले को लेकर जी मीडिया ने प्रमुखता से खबर दिखाई थी。 जिस चेक डैम से नाले का पानी रोककर ग्रामीणों को सिंचाई की सुविधा मिलने की उम्मीद थी, वह अब खुद ही सवालों के घेरे में है। 18 लाख रुपये से ज्यादा की लागत से बना चेक डैम आखिर पहली बारिश में ही कैसे टूट गया? निर्माण की गुणवत्ता की जांच किस स्तर पर हुई? क्या जनप्रतिनिधियों के प्रभाव में सरकारी निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं? और अगर निर्माण में गड़बड़ी हुई? तो जिम्मेदार कौन है? सबसे बड़ा सवाल यह भी है कि क्या प्रशासन नेताओं की कथित ठेकेदारी और निर्माण कार्यों में हस्तक्षेप पर रोक लगा पाएगा, या फिर सत्ता की धौंस के आगे सरकारी पैसों का दुरुपयोग इसी तरह जारी रहेगा? मामले को जिला पंचायत के सीईओ ने संज्ञान में लेते हुए जांच और कार्रवाई का भरोसा दिया है। अब सवाल यह हैं? कि जांच के बाद सीईओ साहब की कार्रवाई उस निर्माण एजेंसी पर होगी, जो पूरे मामले में सिर्फ मूकदर्शक बनी रही, या फिर जिला पंचायत सदस्य बद्री यादव पर, जिन पर निर्माण एजेंसी को दरकिनार करते हुए चेक डैम में ठेकेदारी करने के आरोप लग रहे हैं? जांच के बाद ही साफ होगा कि चेक डैम की गुणवत्ता खराब थी या निर्माण में किसी स्तर पर लापरवाही और भ्रष्टाचार हुआ। साथ ही यह भी स्पष्ट होगा कि निर्माण मेंgenजनप्रतिनिधि की भूमिका थी या नहीं और यदि आरोप सही पाए गए तो जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई होगी या नहीं।
0
0
Report

दिल्ली विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन बंद: छात्रों-छात्राओं और महिलाओं की परेशानी बढ़ी

New Delhi, Delhi:उत्तरी दिल्ली में विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन के बंद होने से रोजाना सफर करने वाले छात्र-छात्राओं और कामकाजी महिलाओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मेट्रो स्टेशन बंद होने के चलते यात्रियों को दूसरे स्टेशनों का रुख करना पड़ रहा है, जिससे उनके समय और सफर दोनों पर असर पड़ रहा है। खासकर विश्वविद्यालय क्षेत्र में पढ़ने वाले छात्रों और रोजाना काम पर जाने वाली महिलाओं के लिए यह स्थिति परेशानी का सबब बनी हुई है। छात्रों का कहना है कि मेट्रो उनके लिए सबसे सुविधाजनक और किफायती परिवहन का साधन है। ऐसे में विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन बंद होने से रोजाना कॉलेज पहुंचने में अतिरिक्त समय लग रहा है। वहीं कामकाजी महिलाओं का कहना है कि स्टेशन बंद होने के कारण उन्हें अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए दूसरे साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है। यात्रियों की मांग है कि मेट्रो स्टेशन को जल्द से जल्द दोबारा खोला जाए, ताकि रोजाना सफर करने वाले हजारों यात्रियों को राहत मिल सके। दरअसल आपको बता दे दिल्ली विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन ही नहीं बल्कि दिल्ली में 57 मेट्रो स्टेशन और दो भारतीय बड़े रेलवे स्टेशन बंद है। क्योंकि दिल्ली के जंतर मंतर पर CJP का प्रोटेस्ट होने जा रहा था जिसकी वजह से दिल्ली पुलिस द्वारा प्रदर्शन न करने की हिदायदि और प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए मेट्रो स्टेशन को बंद कर दिया गया है। विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन बंद होने से सबसे ज्यादा असर उन लोगों पर पड़ा है, जो रोजाना अपने कॉलेज, विश्वविद्यालय या दफ्तर पहुंचने के लिए मेट्रो पर निर्भर हैं। अब देखना होगा कि यात्रियों की इस परेशानी का समाधान कब तक होता है।
0
0
Report

दिल्ली के बॉर्डर पर सुरक्षा कड़ी, पुलिस-फोर्स की तैनाती, लोगों को जाम का सामना

Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली में चल रहे विरोध प्रदर्शनों को लेकर दिल्ली पुलिस ने दिल्ली के चारों तरफ बॉर्डर को पूरी तरीके से सील कर दिया है। बदरपुर बॉर्डर, कालिंदी कुंज बॉर्डर, गाजीपुर बॉर्डर, हरियाणा बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस के साथ-साथ पैरामिलिट्री फोर्स की तैनाती की गई है। रास्तों को पतला किया गया है, बैरिकेड लगाकर एक-एक गाड़ी की चेकिंग की जा रही है। आम जनता इस बैरिकेडिंग की वजह से काफी ज्यादा परेशान नजर आ रही है। आम पब्लिक का कहना है कि हम घंटों जाम में फंसकर अपने ऑफिस और काम पर जा रहे हैं, जिनका प्रदर्शन से कोई लेना-देना नहीं है, वे ज्यादा परेशान होते दिखे।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

समाजसेवी इम्तेयाज अहमद ने टूटे सड़क पर गिरवाया राबिस,आवागमन शुरू,ग्रामीणों ने जताया आभार

NEYAZ ALAM SHAINEYAZ ALAM SHAIFollow3m ago
Majhaulia, Bihar:मझौलिया प्रखंड क्षेत्र के हरपुर गढ़वा पंचायत में समाजसेवा की मिसाल पेश करते हुए समाजसेवी इम्तेयाज अहमद ने टूटे हुए सड़क पर राबिस गिरवाकर सराहनीय कार्य किया है। सड़क की जर्जर स्थिति के कारण ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। सड़क पर राबिस गिराए जाने से लोगों को आने-जाने में राहत मिलने की उम्मीद है। स्थानीय लोगों ने इम्तेयाज अहमद की इस पहल की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की खराब स्थिति से रोजाना लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। ऐसे में समाजसेवी द्वारा आगे बढ़कर सड़क की मरम्मत के लिए पहल करना प्रशंसनीय है। ग्रामीणों ने इस कार्य को जनहित में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम बताया। इस मौके पर शेख निजामुद्दीन, शमशाद आलम, नूर होदा, सूरज राम, कमरान, सलाउद्दीन आलम, इरशाद आलम सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। लोगों ने उम्मीद जताई कि इसी तरह समाजहित के कार्य आगे भी होते रहेंगे। खबर को 100 शब्दों में करें भाषा को और समाचारपरक बनाएं
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top