Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Bijnor246701

बिजनौर के गंगा बैराज पर पानी खतरे के निशान से ऊपर

Jul 29, 2024 05:38:33
Bijnor, Uttar Pradesh

बिजनौर के गंगा बैराज पर पानी खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। आज हरिद्वार से पानी छोड़ने के कारण पानी का लेवल अचानक काफी ऊपर पहुंच गया है जिससे निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा भी बढ़ गया है।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Feb 04, 2026 02:47:53
Daranagar, Saini, Uttar Pradesh:जिलाधिकारी अमित पाल शर्मा का आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्था सुधार का स्पष्ट अल्टीमेटम करारी नगर पंचायत कार्यालय में आज उस समय प्रशासनिक हलचल तेज़ हो गई, जब जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल शर्मा ने बिना पूर्व सूचना आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि जमीनी हकीकत को परखना था और तस्वीर संतोषजनक नहीं मिली।जिलाधिकारी ने शिकायत पंजिका का गहन अवलोकन किया तो गंभीर लापरवाही सामने आई। कई शिकायतों में न तो शिकायतकर्ता का मोबाइल नंबर दर्ज था, न ही पंजिका पूर्ण एवं सत्यापित पाई गई। इस पर उन्होंने कड़ा रुख अपनाते हुए अधिशासी अधिकारी से तत्काल स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। उनका स्पष्ट संदेश था कि जनसमस्याओं से जुड़ा कोई भी अभिलेख अधूरा या लापरवाह तरीके से नहीं रखा जा सकता।निरीक्षण के दौरान कार्यालय एवं परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था भी कसौटी पर खरी नहीं उतरी। जिलाधिकारी ने साफ शब्दों में कहा कि नगर पंचायत जैसे संवेदनशील संस्थान में अव्यवस्था स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने बेहतर स्वच्छता, व्यवस्थित अभिलेख प्रबंधन और जवाबदेह कार्यसंस्कृति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।डॉ. अमित पाल शर्मा ने अधिशासी अधिकारी को चेताया कि शिकायतों का निस्तारण केवल कागज़ी नहीं, बल्कि गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध होना चाहिए, ताकि आम नागरिक का प्रशासन पर भरोसा मजबूत हो। यह निरीक्षण स्पष्ट संकेत है कि जिले में लापरवाही नहीं, बल्कि जवाबदेही और पारदर्शिता ही प्रशासन की प्राथमिकता है।
0
comment0
Report
SGSANJEEV GIRI
Feb 04, 2026 02:47:44
0
comment0
Report
JPJai Prakash
Feb 04, 2026 02:47:02
Faridabad, Haryana:गायिका मन्नत नूर की सुरीली आवाज़ पर झूम उठा सूरजकुंड मेला वे तू लौंग वे मैं लाची और जब दिल दिया गल्लां करें पर गूंजती रहीं तालियां सूरजकुंड फरीदाबाद कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग हरियाणा तथा हरियाणा पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 39वें अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड आत्मनिर्भर शिल्प मेले में मंगलवार को छोटी चौपाल पर संगीत प्रेमियों के लिए यादगार शाम रही। प्रसिद्ध पंजाबी गायिका मन्नत नूर ने अपनी मधुर और ऊर्जावान प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम की शुरुआत मन्नत नूर ने अपने लोकप्रिय गीत “वे तू लौंग, वे मैं लाची” और “तेरे पीछे आ गवाची” से की, जिसने माहौल को पूरी तरह संगीतमय बना दिया। इसके बाद जब उन्होंने “जब दिल दिया गल्लां करें तेरे नाल” और “तू होवे सामने मैं होवा चरणा नाल” जैसे सुपरहिट गीत प्रस्तुत किए, तो पूरा पंडाल तालियों और उत्साह से गूंज उठा। मन्नत नूर की एक के बाद एक शानदार प्रस्तुतियों ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कला एवं सांस्कृतिक अधिकारी डॉ. दीपिका रानी ने जानकारी देते हुए बताया कि सांस्कृतिक संध्याओं की श्रृंखला में अन्य कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। सूफ़ी बैंड, पाली नाथ एंड पार्टी, रिंकू डेरु पार्टी, डॉ. दिनेश रहेजा द्वारा ग़ज़ल प्रस्तुति, सतीश हरियाणवी द्वारा हास्य अभिनय, तनु शर्मा पार्टी द्वारा हरियाणवी सांस्कृतिक लोकनृत्य, कलई वाणी पार्टी द्वारा शास्त्रीय नृत्य तथा अभिषेक राठौर थिएटर पार्टी द्वारा नाटक “सूटकेस” की प्रस्तुति दी गई। इसके अलावा शेखर श्रीवास्तव, निरोत्तम और अंश ने गिटार की मधुर धुनों से समां बांधा, जबकि जादूगर अशोक सम्राट ने अपनी जादूगरी से बच्चों और बड़ों सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। बाइट =गायिका मन्नत नूर
0
comment0
Report
TSTHANESHWAR SAHU
Feb 04, 2026 02:46:42
Gariyaband, Chhattisgarh:गरियाबंद के राजिम कुंभ मेले में एक बेहद आपत्तिजनक और शर्मनाक वीडियो सामने आया है। गोबरा नवापारा के एक जमीन कारोबारी मेले में दुकानदार से न सिर्फ गाली-गलौज करता दिख रहा है, बल्कि जातिगत टिप्पणी करते हुए कहता है—ये विशेष समुदाय का है, ये थूककर बेचते हैं। वीडियो में आरोपी दुकानदार से जबरन पहचान पत्र मांगता नजर आ रहा है और उसे धमकाता भी है। घटना एक फरवरी की बताई जा रही है, और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद राजिम पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है। इस मामले को लेकर सवाल उठ रहा है कि क्या मेले में व्यापार करने के लिए ID कार्ड दिखाना अनिवार्य कर दिया गया है? कांग्रेस ने आरोपी पर कड़ी कार्रवाई और मेले में काम कर रहे छोटे व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है और जेल दाखिल कर दिया गया है।
0
comment0
Report
ASAkhilesh Sharma
Feb 04, 2026 02:46:00
0
comment0
Report
HSHarish Sharma2
Feb 04, 2026 02:45:47
Palwal, Haryana:सुबह के समय यहाँ घना कोहरा देखने को मिल रहा है। दृश्यता काफी कम है, जिसकी वजह से सड़क और हाईवे पर चल रहे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पलवल में आज न्यूनतम तापमान करीब 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया है, वहीं ठंडी हवाओं के चलते ठंड का असर और बढ़ गया है। कोहरे की वजह से सुबह के समय वाहन रेंगते नजर आ रहे हैं। प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस की ओर से वाहन चालकों को सावधानी बरतने की अपील की गई है। खासतौर पर हाईवे पर चलने वाले वाहन चालक फॉग लाइट का इस्तेमाल करें और कम गति से वाहन चलाएँ। सुबह के समय बच्चों और बुजुर्गों को खासा दिक्कत हो रही है, वहीं स्कूल जाने वाले बच्चों को भी ठंड और कोहरे से जूझना पड़ रहा है। फिलहाल मौसम विभाग की मानें तो अगले कुछ घंटों तक कोहरा छाए रहने की संभावना है। ऐसे में सभी से अपील है कि बेवजह घर से बाहर न निकलें और पूरी सावधानी बरतें।
0
comment0
Report
ADArjun Devda
Feb 04, 2026 02:45:14
0
comment0
Report
SBSharad Bhardwaj
Feb 04, 2026 02:31:27
New Delhi, Delhi:दिल्ली JNU मे मशाल जलूस के दौरान चौधरी चरण सिंह की तस्वीर लेकर निकले लेफ्ट छात्र यूजीसी पर सुप्रीम कोर्ट के द्वारा स्टे लगने पर जे एन यू में निकला विशाल मशाल जलूस बराक हॉस्टल से निकलकर जे एन यु मेन गेट तक जुलुस बना रहा। मनुवाद बीजेपी औऱ RSS के खिलाफ नारेबाजी जे एन एस यु ने निकाला मशाल जुलस लोकेशन : JNU एंकर जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में यूजीसी पे सुप्रीम कोर्ट के द्वारा लगाए गए स्टे को लेकर जेएनएसयू के प्रेसिडेंट के साथ सैकड़ो छात्रों ने निकाला विशाल मशाल. जे एन यू कैंपस के बराक हॉस्टल से लेकर जेएनयू के मेन गेट तक यह मशाल जुलूस निकाला गया और रोहित एक्ट और यूजीसी को लागू करने की मांग को लेकर यह मशाल जुलूस निकाला गया. जिसमें छात्रों ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के ऊपर कहीं ना कहीं किसी चीज का दबाव था और इसी वजह से अभी जो एक्ट लागू भी नहीं हुआ उसे पर स्टे लगा दिया गया है. बाइट : नीतीश कुमार ( पूर्व प्रेसिडेंट JNUSU )
0
comment0
Report
KSKAMARJEET SINGH
Feb 04, 2026 02:16:07
Karnal, Haryana:करनाल में पिछले कई दिनों से लगातार ऐस ही मौसम बन हुआ जैसे बारिश हो रही हो बूंदाबांदी हो रही हो करनाल, मौसम में बदलाव से सर्दी बढ़ते ही कोहरे ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है, वाहन चालकों को धुंध में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, हरियाणा में कड़ाके की ठंड का लगातार जारी है वही मौसम विशेषज्ञों की माने तो राज्य के कई हिस्सों में तापमान में गिरावट देखी जा रही है, वहीं करनाल जिले में अल सुबह काफी धुंध से विजिबिलिटी कम रही, मानो कोहरे ने धरती को कमोवेश में झकड़ लिया हो मौसम विभाग के अनुसार अभी ठंड की स्थिति बनी रहेगी। सुबह और रात के समय अधिक ठंड महसूस की जाएगी। पहाड़ों में हुई बर्फबारी के बाद आ रही सर्द हवाओं से ठिठुरन बढ़ रही है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top