icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

डीजीपी अरुण देव गौतम ने मेगा हेल्थ कैंप में जवानों को सम्मानित किया

Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग के न्यू पुलिस लाइन परिसर में मेगा हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डीजीपी अरुण देव गौतम शामिल हुए इस अवसर पर दुर्ग रेंज के आईजी अभिषेक शांडिल्य, दुर्ग एसपी विजय अग्रवाल, कलेक्टर अभिजीत सिंह सहित पुलिस एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे. वी/ओ- मेगा हेल्थ कैंप में पुलिस विभाग के सेवारत एवं सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारी-कर्मचारी, नगर सेना,एसडीआरएफ के जवान तथा उनके परिजनों ने बड़ी संख्या में स्वास्थ्य परीक्षण कराया विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा विभिन्न बीमारियों की जांच, परामर्श और आवश्यक उपचार संबंधी जानकारी भी दी गई कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को डीजीपी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और उनके कार्यों की सराहना की डीजीपी ने कहा कि पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी मेगा मेडिकल कैंप का उद्देश्य पुलिस जवानों के स्वास्थ्य की नियमित जांच सुनिश्चित करना है ड्यूटी की व्यस्तता और स्वास्थ्य सुविधाएं समय पर उपलब्ध नहीं होने के कारण कई जवान नियमित जांच नहीं करा पाते हैं ऐसे शिविरों से समय रहते बीमारी का पता चल जाता है जिससे बेहतर इलाज संभव हो पाता है डीजीपी ने जवानों से अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की अपील करते हुए कहा कि स्वस्थ पुलिस बल ही बेहतर सेवा दे सकता है. बाईट- अरुण देव गौतम,डीजीपी छत्तीसगढ़
0
0
Report
Advertisement

धर्मांतरण के आरोप पर चार मौलवियों के खिलाफ FIR, निष्पक्ष जांच की मांग

Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:Anchor: कौशांबी जिले में सैयद सालार गाज़ी के अनुयायियों में से एक मजार पर हुई तोड़फोड़ ने नया मोड़ ले लिया है। मजार पर रहने वाले चार मौलवियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं मुस्लिम पक्ष ने इस कार्रवाई को एकतरफा बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस पूरे मामले को लेकर चुप्पी साधे हुए है। VO-- मामला कोखराज थाना क्षेत्र के शहजादपुर गांव का है। यहां पर 9 जुलाई को सैयद सालार हंस की मजार पर बजरंग दल के 25-30 कार्यकर्ताओं द्वारा मजार पर लव जिहाद और धर्मांतरण का आरोप लगा कर तोड़फोड़ की गई थी। अब इसी मामले में चंदन कुमार की तहरीर पर पुलिस ने मजार पर रहने वाले चार मौलवियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि झाड़-फूंक के नाम पर लोगों को पानी पिलाया जाता था और उन्हें धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जाता था। इन्हीं आरोपों के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। बड़ा सवाल यह है कि जब मज़ार पर लव जिहाद और धर्मान्तरण हो रहा था तो क्या प्रशासन को इसकी जानकारी नही थी। प्रशासन ने वक्त रहते कार्यवाही क्यों नही की, वही बजरंगदल के कार्यकर्ताओं को किसने यह अधिकार दिया कि वो मज़ार पर तोड़फोड़ करे, और वहां मौजूद लोगों के साथ मार पीट करे। एक तरफा कार्यवाही पुलिस प्रशासन पर बड़ा प्रश्न चिन्ह लगाता है। पुलिस पूरे प्रकरण को लेकर चुप्पी साधे हुए है। फिलहाल इलाके में स्थिति सामान्य है और पुलिस एहतियात के तौर पर नजर बनाए हुए है। वाक थ्रू-- अली मुक्तेदा
0
0
Report

दुष्कर्म का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में गोली लगने के बाद दबोचा

Munna SinghMunna SinghFollow11m ago
Faridpur, Uttar Pradesh:बरेली के फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र में दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस के अनुसार, 11 जुलाई को एक महिला ने थाने में दर्ज कराई गई शिकायत में आरोप लगाया था कि पहले से परिचित जुबेद उर्फ जुबेर उसे दवा दिलाने के बहाने बाइक से सुनसान स्थान पर ले गया और बंद कमरे में उसकी इच्छा के विरुद्ध दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। रविवार को मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने शिवपुरी जंगल नहर कोठी के पास घेराबंदी की। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने बचने के लिए फायरिंग की, जिसके जवाब में हुई मुठभेड़ में उसके पैर में गोली लगी। घायल अवस्था में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जुबेद उर्फ जुबेर निवासी मलपुर, थाना भुता के रूप में हुई है। उसके कब्जे से एक अवैध .315 बोर तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, एक मोटरसाइकिल, ₹37,690 नकद और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध शस्त्र अधिनियम सहित अन्य संबंधित धाराओं में भी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की विवेचना जारी है।
0
0
Report

दिल्ली हाईकोर्ट में चमका बरेली का सितारा, वरुण गोस्वामी बने वरिष्ठ अधिवक्ता

SHUBHAM KUMAR SINGHSHUBHAM KUMAR SINGHFollow12m ago
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली शहर के वरिष्ठ अधिवक्ता रामेश्वर गोस्वामी के पुत्र एडवोकेट वरुण गोस्वामी को दिल्ली हाईकोर्ट की फुल कोर्ट ने 9 जुलाई को वरिष्ठ अधिवक्ता (सीनियर एडवोकेट) के रूप में नामित किया है। इस उपलब्धि से बरेली अधिवक्ता समाज में खुशी की लहर है। वरुण गोस्वामी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा वर्ष 1989 में हार्टमैन कॉलेज, बरेली से प्राप्त की। इसके बाद वर्ष 1995 में बरेली कॉलेज से विधि की डिग्री प्राप्त की। उन्होंने अपने विधिक करियर की शुरुआत वर्ष 1995 में बरेली जिला न्यायालय में अपने पिता वरिष्ठ अधिवक्ता रामेश्वर गोस्वामी के साथ की। कुछ महीनों बाद वह दिल्ली चले गए और वर्ष 1996 से दिल्ली हाईकोर्ट तथा सर्वाेच्च न्यायालय में दीवानी एवं आपराधिक मामलों की पैरवी कर रहे हैं। वर्ष 2013 से 2017 तक उन्होंने दिल्ली हाईकोर्ट में दिल्ली पुलिस के सरकारी अधिवक्ता के रूप में भी सेवाएं दीं। इस दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण डेथ रेफरेंस मामलों में प्रभावी पैरवी की। चर्चित सीरियल किलर चंद्रकांत झा उर्फ बुचर ऑफ दिल्ली के मामले में भी उन्होंने सरकार की ओर से अहम भूमिका निभाई। इस बहुचर्चित प्रकरण पर आधारित वेब सीरीज बुचर ऑफ दिल्ली नेटफ्लिक्स पर भी प्रसारित हो चुकी है। वहीं, वरुण गोस्वामी ने अपनी उपलब्धि के लिए अपने पिता रामेश्वर गोस्वामी, माता सुरक्षा गोस्वामी तथा दिवंगत वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव शर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता आर.सी. मिश्रा और इश्तियाक खान के मार्गदर्शन को अपनी सफलता का श्रेय दिया।वरुण गोस्वामी के वरिष्ठ अधिवक्ता नामित होने पर बरेली के अधिवक्ता समाज में खुशी की लहर है। अनेक अधिवक्ताओं, न्यायिक क्षेत्र से जुड़े लोगों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी।
0
0
Report
Advertisement

रणदीप सुरजेवाला ने कैथल में किसान हितों पर भाजपा सरकार को घेरा

Kaithal, Haryana:कैथल जाट धर्मशाला में भव्य वार्षिक समारोह, रणदीप सुरजेवाला ने बटर मुख्य अतिथि की शिरकत भाजपा सरकार पर सुरजेवाला ने साधा तीखा हमला; किसान हितों पर कुठाराघात का आरोप भूपेंद्र हुड्डा पर बोले वह मेरे बड़े भाई है उनका आशीर्वाद मेरे साथ है आज कैथल की जाट धर्मशाला में शनिवार को धूमधाम के साथ वार्षिक समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला मुख्यাতिथि तथा कैथल विधायक आदित्य सुरजेवाला विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। अपने संबोधन में रणदीप सुरजेवाला ने केंद्र व हरियाणा की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने किसान, मजदूर और गरीब वर्ग के हितों पर कुठाराघात किया है। आज बाजार में खाद की कालाबाजारी चल रही है। सरकार ने खाद का आयात तक नहीं किया, जिससे किसानों को संकट का सामना करना पड़ रहा है। अपने संबोधन में बीज बिल का जिक्र करते हुए सुरजेवाला ने कहा कि मोदी सरकार आगामी सत्र में बीज बिल ला रही है, जिसमें किसान अगर अपना ख़ुद का बीज इस्तेमाल करेगा तो 20 लाख रुपये जुर्माना और 3 साल की सजा का प्रावधान है। बीज की जांच विदेश में होगी और राज्य सरकार की बजाय अब केंद्र सरकार ही कंपनियों को रजिस्टर्ड करेगी। यह किसानों के साथ सबसे बड़ा धोखा है। पत्रकारों से बात करते हुए रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि खेती और किसानी पर बीजेपी ने हमला बोला हुआ है वह यह चाहते हैं कि किसान और मजदूर की रोजी-रोटी को लूट ले जैसे उन्होंने भगवान श्री राम के मंदिर के चढ़ने को लूटा है क्योंकि खेती और किसानी भी मंदिर की तरह है यह लोग उसे लूट कर बड़ी-बड़ी कंपनियों के गुलाम बनाना चाहते हैं हिमाचल प्रदेश में आज सेब बेचने वाला किस अडानी की कंपनी का गुलाम बन गया है। कैथल जिले के ब्लॉक ढांड की अनाज मंडी को ताला लगाकर किसानों को अदानी के साइलो का गुलाम बना दिया है और इसी तरह का मॉडल पूरे देश में लागू करना चाहते हैं अब इन्होंने समालखा 100 एकड़ जमीन में अदानी का साइलो बनवाया है। उन्होंने चेतावनी दी कि आने वाले 5-7 वर्षों में पूरे देश की मंडियों को बंद करने की तैयारी चल रही है। इसके लिए किसानों और मजदूरों पर हमें मिलकर संघर्ष करना पड़ेगा भूपेंद्र सिंह हुड्डा के समर्थन वाले बयान पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए रणदीप सुरजेवाला बोले भूपेंद्र सिंह हुड्डा मेरे बड़े भाई हैं मैं उनका बहुत आदर करता हूं और मुझे यह पूरा विश्वास है उनका समर्थन और आशीर्वाद मेरे साथ और पूरी कांग्रेस के साथ रहेगा। बाइट रणदीप सुरजेवाला कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद
0
0
Report

बांकीपुर उपचुनाव में भाजपा-जन सुराज-आरजेडी का दिलचस्प मुकाबला

MRMD Riyaz13m ago
Patna, Bihar:पटना की राजनीति का सबसे बड़ा रण अब बांकीपुर में सज चुका है। यह सिर्फ़ एक विधानसभा उपचुनाव नहीं, बल्कि सियासी प्रतिष्ठा, जनाधार और नई राजनीति के दावों की अग्निपरीक्षा है。 एक तरफ़ भाजपा है, जिसने उम्मीदवार बदलते हुए अब नीरज कुमार सिन्हा पर दांव लगाया है। दूसरी तरफ़ जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर हैं, जो पहली बार खुद चुनावी मैदान में उतरकर अपनी राजनीतिक ताकत की परीक्षा दे रहे हैं। वहीं राष्ट्रीय जनता दल ने रेखा गुप्ता को उम्मीदवार बनाकर मुकाबले को त्रिकोणीय और दिलचस्प बना दिया है。 बांकीपुर को लंबे समय से भाजपा का मजबूत गढ़ माना जाता रहा है। ऐसे में सवाल सिर्फ़ जीत-हार का नहीं, बल्कि सियासी संदेश का भी है।
0
0
Report
Advertisement

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर मारपीट मामला: RPF अधिकारी सस्पेंड, जांच शुरू

Agra, Uttar Pradesh:आगरा अपडेट ब्रेकिंग आगरा के आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर मारपीट का मामला डिप्टी स्टेशन सुप्रिटेंट के साथ मारपीट मामले में एक्शन मामले के वीडियो वायरल होने के साथ ही रेलवे प्रशासन आया एक्शन मोड में RPF के चारों आरोपी पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से किया गया सस्पेंड मामले में रेलवे प्रशासन ने दिए जांच के आदेश जांच कमेटी में असिस्टेंट ऑपरेशन आगरा,असिस्टेंट सिक्योरिटी कमिश्नर आगरा एवं असिस्टेंट डिविजनल इलेक्ट्रिकल इंजीनियर आगरा को सौंपी गई जांच जांच कमेटी को जल्द जांच रिपोर्ट देने के आदेश जांच में दोषियों पर रेलवे अधिनियम के तहत होगी कार्यवाही
0
0
Report

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना: 230 जोड़ों की धूमधाम शादी

Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना कौशांबी जिले में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 230 जोड़ों का विवाह धूमधाम से संपन्न हुआ। सिराथू तहसील के सयारा स्थित बाबू सिंह डिग्री कॉलेज मैदान में आयोजित समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आयोजित इस भव्य समारोह में 230 जोड़ों ने अपने नए जीवन की शुरुआत की। इनमें 228 हिंदू जोड़ों ने वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार सात फेरे लिए, जबकि 2 मुस्लिम जोड़ों का इस्लामी परंपरा के अनुसार निकाह कराया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर ने नवविवाहितों को शुभकामनाएं दीं। सरकार की ओर से सभी जोड़ों को गृहस्थी का आवश्यक सामान भी वितरित किया गया। विवाह समारोह में बड़ी संख्या में परिजन, ग्रामीण और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। पूरे आयोजन के दौरान प्रशासनिक अधिकारी भी व्यवस्थाओं पर नजर बनाए रहे। समारोह का आयोजन सिराथू तहसील के बाबू सिंह डिग्री कॉलेज, सयारा मैदान में किया गया।
0
0
Report

उत्तराखंड में SIR चरण-2 से वोटर लिस्ट सुधारेगी BJP; राहुल गांधी पर हमला

Noida, Uttar Pradesh:देहरादून: 'स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न' (SIR) राज्य स्तरीय वर्कशॉप के बाद, उत्तराखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा, "स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न (SIR) का दूसरा चरण शुरू हो गया है। इसका मकसद यह पक्का करना है कि जो वोटर पहले छूट गए थे, उन्हें वोटर लिस्ट में शामिल किया जाए इसके लिए 'फॉर्म 6' को सही तरीके से भरना ज़रूरी है, और इसे भरने की ट्रेनिंग भी दी गई। इसी तरह, गलत तरीके से शामिल किए गए नामों को हटाने के लिए 'फॉर्म 7' भरने का डेमो भी दिखाया गया। मैं कह सकता हूँ कि आज भारतीय जनता पार्टी की बैठक भारत के लोकतंत्र को बनाए रखने में चुनाव आयोग की मदद करने के मकसद से की गई थी, और बीजेपी अपना कर्तव्य निभाएगी।" राहुल गांधी के राज्य के आगामी दौरे पर उन्होंने कहा, "कांग्रेस चुनाव वाले साल में अपने कई नेताओं को लाएगी। ये सब सिर्फ़ चुनाव से जुड़े मुद्दे हैं, और इनका स्थानीय जनता पर कोई असर नहीं पड़ता। राहुल गांधी युवाओं से बात करें या बुज़ुर्गों से, उत्तराखंड के लोग उनकी बातचीत के तरीके को अच्छी तरह जानते हैं ऐसी बातचीत सिर्फ़ जनता को गुमराह करने के लिए होती है। और чूँकि उत्तराखंड अब 100% साक्षर राज्य है, इसलिए राहुल गांधी की बातों का राज्य के लोगों पर कोई असर नहीं पड़ेगा।" बद्रीनाथ मंदिर के दान में कथित गबन पर उन्होंने कहा, "जब भी ऐसे मुद्दे उठते हैं या चोरी का शक होता है, तो जाँच शुरू की जाती है और दोषियों को सज़ा दी जाती है। ऐसा नहीं है कि यह सिर्फ़ बीजेपी सरकार के समय ही हो रहा है असल में उस सरकार की तारीफ़ होनी चाहिए जो इन मामलों का पर्दाफ़ाश करती है, क्योंकि ऐसी हरकतें शायद लंबे समय से चल रही होंगी। जनता उस सरकार की तारीफ़ करती है जो इन गलत कामों की जाँच करने और उन्हें उजागर करने की पहल करती है।"
0
0
Report
Advertisement

गोंडा में अंतर्जनपदीय खून खरीद-फरोख्त गिरोह का खुलासा, 8 गिरफ्तार

Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। जहां गोंडा जिले की नगर कोतवाली पुलिस द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर्जनपदीय खून के खरीद फरोख्त गिरोह का खुलासा करते हुए ब्लड बैंक संचालक अभिषेक सिंह, श्रावस्ती के भिनगा में लैब टेक्नीशियन के पद पर तैनात सौरभ श्रीवास्तव समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए गोंडा के आरोपी मुख्तार, शिवम शुक्ला, विजय, साहबे आलम, ऋषिकेश अवस्थी, ब्रजेश कुमार शुक्ला, सौरभ श्रीवास्तव और बलरामपुर के रहने वाले अभिषेक सिंह के कब्जे से 253 फर्जी ब्लड बैंक कार्ड, 10 डिस्पोजल सिरिंज और 10 मोबाइल फोन बरामद हुआ है। गिरोह के मास्टरमाइंड अभिषेक सिंह और सौरभ श्रीवास्तव द्वारा मिलकर बलरामपुर में एक ब्लड बैंक का संचालन करके सरकारी ब्लड बैंक से मिलता-जुलता फर्जी ब्लड बैंक कार्ड छपवा करके लगातार इस पूरे गैंग को व्हाट्सएप और बलरामपुर में प्राइवेट ब्लड खोलकर पूरी देवीपाटन मंडल में संचालित कर रहे थे।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top