246701
नगीना में झूठी लूट का नाटक रचने वाले दो एजेंट हुआ गिरफ्तार
Bijnor, Uttar Pradesh:बिजनौर के नगीना में पुलिस ने दो पैसा कलेक्शन एजेंटों को गिरफ्तार किया है। इन दोनों ने कल 94 हजार रुपये की झूठी लूट का नाटक रचा था। जांच के बाद पुलिस ने इन्हें हिरासत में लिया। अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई धोखाधड़ी रोकने के लिए की गई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बेतिया में थानाध्यक्ष लाडले निलंबित, निजी ड्राइवर से लाखों उगाही का आरोप
Bettiah, Bihar:बेतिया से बड़ी खबर है जहां कंगली थानाध्यक्ष लाडले को बेतिया एसपी डॉक्टर शौर्य सुमन ने निलंबित कर दिया है लाडले अपने निजी ड्राइवर के जरिए वसूली कराते थे जी हा कंगली थानाध्यक्ष लाडले का निजी ड्राइवर वसूली करता है वो भी लाखों में वसूली करता है 50 हजार नगद लेने का वीडियो वायरल हुआ है तो वही फोन पे पर पैसा लेने का मामला भी उजागर हुआ है आरोप है कि थानाध्यक्ष का उनका निजी ड्राइवर दलाल है कंगली थानाध्यक्ष मो.लाडले पर बड़ा आरोप लगा है थानाध्यक्ष अपने निजी ड्राइवर के द्वारा वसूली कराते है लाखों की उगाही करते है नहीं देने पर झूठे मुकदमे में जेल भेज देते है कंगली थानाध्यक्ष पर निर्मला देवी ने बेतिया एसपी डॉक्टर शौर्य सुमन डीआईजी हरकिशोर राय को आवेदन दिया है आवेदन में आरोप लगाया गया है कि थानाध्यक्ष उसके पति प्रमेश कुमार सिलेंडर मामले में गिरफ्तार किया और छोड़ने के लिए चार लाख रिश्वत की मांग की नहीं देने पर उसे जेल भेज दिया अगले दिन उनका निजी ड्राइवर निर्मला देवी के पास पहुंचा और डायरी में मदद करने के लिए 90 हजार की मांग की निर्मला देवी ने थानाध्यक्ष के निजी ड्राइवर को 49 हजार नगद दिया जिसका वीडियो बना लिया 31हजार फिर दूसरे दिन दिया पति के जेल से छूटने के बाद पत्नी ने बेतिया एसपी डॉक्टर शौर्य सुमन और डीआईजी हरकिशोर राय को आवेदन दिया है थानाध्यक्ष पर कार्रवाई की मांग की है बेतिया एसपी डॉक्टर शौर्य सुमन ने बताया है कि पीड़िता के आवेदन की जांच की गई जिसमें थानाध्यक्ष दोषी पाए गए है थानाध्यक्ष को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है बेतिया पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी किया है0
0
Report
पुरंदर मिश्रा के श्राप से राजनीतिक हलचल, मोदी-गृह मंत्री का नक्सल दावा
Begun, Rajasthan:रायपुर बीजेपी विधायक पुरंदर मिश्रा ने कांग्रेस को दिया श्राप.. कहा- कांग्रेस ने 14 अगस्त की रात को देश का बंटवारा किया.. कांग्रेस को श्राप देता हूं कि भारत कांग्रेस मुक्त हो जाएगी.. प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस को बताया अर्बन नक्सली मामले में कहा- झीरम घाटी की सच मेरे जेब में है.. नक्सल को जीवित करने में कांग्रेस का हाथ है.. प्रधानमंत्री की हठधर्मिता और केंद्रीय गृहमंत्री की नीतियों ने नक्सलवाद का सफाया किया.. नक्सलमुक्त होने से टूरिज्म बढ़ेगा, सरकार की आय बढ़ेगी.. AIMC ने विधायक संगीता सिन्हा को बनाया कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर कहा- कांग्रेस में जो ज्यादा बड़ा थैला देता है उसे काम मिलता है.. मगर विधायक संगीता सिन्हा विस में अच्छे मुद्दे उठाती हैं.. इसलिए संगीता सिन्हा को बधाई देता हूं.. बाइट- पुरंदर मिश्रा, विधायक0
0
Report
बीजेपी भूपेश बघेल से डरती है, कांग्रेस ने कार्टून पर ट्रॉल आर्मी के आरोप लगाए
Raipur, Chhattisgarh:भूपेश बघेल को लेकर बीजेपी के कार्टून पर कांग्रेस का कहना है कि बीजेपी भूपेश बघेल से डरती है। उनसे सीधा मुकाबला नहीं कर सकते इसलिए उनकी ट्रॉल आर्मी इस तरह की हरकत करती है0
0
Report
Advertisement
खबर उपलब्ध नहीं है
Morena, Madhya Pradesh:0
0
Report
बंगाल चुनाव में ममता बनर्जी की हार, सम्राट चौधरी के मंत्रिमंडल विस्तार पर घमासान
Patna, Bihar:बंगाल चुनाव में ममता बनर्जी की हार और 7 मई को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के विधायक दीपा कुमारी ने कहा बंगाल में बीजेपी जीती है और यह होना था हमें पहले भी पता था की जीत सुनिश्चित है 4 मई को ममता दे दीदी गई इतने दिनों से ममता दीदी का बंगाल में आतंक फैला हुआ था यह जीत वहां की महिलाओं की जीत हुई है बंगाल में जो मुख्यमंत्री बनेगा वह बंगाल के भविष्य को आगे बढ़ने का काम करेगा महिलाओं के प्रती विपक्ष का जो रवैया था महिला बिल को पास नहीं होने नहीं दिया , तो यह महिलाओं का श्राप पड़ा की TMC हारी और ममता दीदी अब दोबारा नहीं आयेंगी सत्ता में शपथ ग्रहण में प्रधानमंत्री जी आ रहे हैं कौन मंत्री बनेगा नहीं बनेगा वह मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी का और हम पार्टी के शीर्ष से नेतृत्व तय करेगा पर्सनली बात करे तो हर पत्नी की इच्छा होती है कि मेरे पति हमेशा ऊंचा बड़े और अच्छा नेतृत्व करता हो हर पत्नी की इच्छा होती है जो भी होगा एनडीए घटक दल तय करेगा हम के विधायक दीपा मांझी से बात की जी मीडिया संवाददाता रुपेंद्र श्रीवास्तव ने0
0
Report
फरीदाबाद के एनआईटी पेट्रोल पंप पर भुगतान विवाद के बाद कर्मियों ने पिटाई की
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद के एनआईटी स्थित एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कमी के द्वारा पेट्रोल भरवाने आए एक ग्राहक पर पेट्रोल मशीन से पेट्रोल डालने का मामला सामने आया है जहां बताया जा रहा है कि पेमेंट प्रक्रिया को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ इसके बाद पेट्रोल कर्मी की ग्राहकों के साथ मारपीट हो गयी और ताव में आकर पेट्रोल पंप में लगी पाइप से उनके ऊपर पेट्रोल डालने की कोशिश की फिलहाल पुलिस ने पेट्रोल पंप कर्मी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में जुड़ गई है बताया जा रहा है कि पूरा मामला देर रात का है जहां एक परिवार गाड़ी में तेल भरवाने के लिए पेट्रोल पंप पर आया और उन्होंने तेल भरवाने के बाद भुगतान ऑनलाइन किया लेकिन पेट्रोल पंप करने का कहना था कि अभी तक उन्हें पैसा रिसीव नहीं हुआ इसी बात को लेकर पेट्रोल पंप कर्मी के साथ उनका विवाद शुरू हो गया जिसके बाद सभी ने पेट्रोल पंप कर्मी को पीट डाला जिसके बाद पेट्रोल पंप कर्मी ने पेट्रोल पंप के पाइप को उठा लिया और कहा कि अब आओ किसमे हिम्मत है0
0
Report
Advertisement
ग्रेटर नोएडा यूनिवर्सिटी में रैगिंग वीडियो: चार छात्राओं पर कार्रवाई, माता-पिता बुलाए
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा के थाना दादरी स्थित एक निजी यूनिवर्सिटी में कुछ छात्राओं के द्वारा एक छात्रा के साथ रैगिंग के नाम पर गाली गलौज करते हुए और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था । इसके बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन में हड़कंप मच गया और वीडियो वायरल होने के बाद एक कमेटी गठित कर दी । अब कॉलेज प्रशासन ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए चार वीडियो में दिखाई दे रही 4 छात्राओ को सस्पेंड कर दिया है। और उनके माता-पिता को बुलाकर किस आधार पर कार्रवाई की है वह भी सब बता दिया गया है । आपको बता दे कि ग्रेटर नोएडा की एक निजी यूनिवर्सिटी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था,जिसमे अलग-अलग कोर्स की फर्स्ट ईयर की छात्राएं होस्टल के कमरे में एक छात्रा के साथ बाल पकड़कर मारपीट कर रही थी,उसकी साथ की छात्राएं वीडियो बना रही थी । इतना ही नहीं छात्रा के बाल खींचने के साथ-साथ भद्दी गलियों का प्रयोग भी किया गया । वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन में हड़कंप मच गया । यूनिवर्सिटी प्रशासन आनन फानन में एक कमेटी गठित की जो कि पूरे मामले की की जांच के बाद चार छात्राओं को सस्पेंड कर दिया । हालांकि यह भी बताया गया कि यह वीडियो करीबन 15 दिन पुराना है अब इस मामले में यूनिवर्सिटी प्रशासन ने कार्रवाई की है। एसीपी दादरी ने जानकारी देते हुए बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए यूनिवर्सिटी प्रशासन ने कमेटी गठित की थी । हालांकि वीडियो 10 से 15 दिन पुराना था। लेकिन अब कार्रवाई करते हुए चार छात्राओं के माता-पिता को बुलाकर सारी जानकारी देते हुए चारों छात्राओं को सस्पेंड कर दिया गया है । और पुलिस ने वही यूनिवर्सिटी प्रशासन से सख्ती से चेतावनी दी है कि आगे से ऐसा कोई प्रकरण यूनिवर्सिटी के अंदर ना हो ।0
0
Report
सीकर RGHS गड़बड़ी पर 医 चिकित्सकों के गिरफ्तारी के खिलाफ भारी प्रदर्शन
Sikar, Rajasthan:सीकर: आरजीएचएस गड़बड़ी मामले में सीकर के दो चिकित्सकों की गिरफ्तारी पर बवाल, चिकित्सकों का धरना प्रदर्शन। सीकर के एसके अस्पताल व निजी अस्पतालों में चिकित्सकों ने ओपीडी बंद कर किया विरोध प्रदर्शन। इमरजेंसी सेवाएं जारी रहीं, रेजिडेंट एवं इंटर्न ने मोर्चा संभाला। प्रदेश में आरजीएस योजना में कथित गड़बड़ी को लेकर बीते दिन सीकर के दो चिकित्सकों को एसओजी द्वारा अचानक पकड़कर ले जाने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। आज दूसरे दिन भी सीकर के सेवAraत एवं निजी चिकित्सकों में इस कार्रवाई के खिलाफ भारी रोष देखा जा रहा है। जानकारी के अनुसार बीते दिन राजकीय एसके अस्पताल के पूर्व अधीक्षक डॉ. केके अग्रवाल और एक निजी डायग्नोस्टिक सेंटर से जुड़े डॉ. बी. लाल को एसओजी ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। अचानक हुई इस कार्रवाई के बाद से जिलेभर के चिकित्सकों में नाराजगी बढ़ गई है। गिरफ्तारी के विरोध में पहले दिन से ही चिकित्सकों ने काली पट्टी बांधकर पेन डाउन हड़ताल की और एसके अस्पताल में प्रदर्शन किया। वहीं देर शाम संयुक्त चिकित्सक संघर्ष समिति के बैनर तले जिला क्लब में चिकित्सक संघ अरिस्दा, आईएमए, राजमेश, आरएमसीटीए के घातक सहित अन्य चिकित्सक संगठनों की बैठक हुई जिसमें सर्वसम्मति से आज से विरोध और तेज करने पर सहमति बनी; इसके तहत आज से सेवारत चिकित्सकों ने राजकीय एसके अस्पताल में ओपीडी सेवाएं पूरी तरह बंद रखीं, हालांकि इमरजेंसी सेवाएं जारी रखी गईं। वहीं निजी अस्पतालों के डॉक्टरों ने भी एकजुटता दिखाते हुए सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक ओपीडी बंद रखी। इससे इलाज के लिए पहुंचे मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। ओपीडी बंद रहने के दौरान अस्पताल में रेजिडेंट डॉक्टर और इंटर्न ने मोर्चा संभालते हुए मरीजों का उपचार किया। इधर मामले में विभिन्न चिकित्सक संगठनों के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि मामले की निष्पक्ष जांच के बाद ही कोई कार्रवाई होनी चाहिए। उनका कहना है कि बिना पूरी जांच पड़ताल के चिकित्सकों को हिरासत में लेना निंदनीय है। संगठनों के पदाधिकारी चिकित्सकों ने यह भी साफ किया है कि यदि जल्द ही गिरफ्तार चिकित्सकों को रिहा नहीं किया गया तो आज शाम सभी चिकित्सा संगठन बैठक कर बड़े आंदोलन की रणनीति तैयार करेंगे। चिकित्सक अपने हक और अधिकार के लिए आख़िरी सांस तक लड़ेंगे।0
0
Report
तिहावली हत्याकांड: अस्पताल के बाहर धरना जारी, पोस्टमार्टम पर बहस
Sikar, Rajasthan:सीकर जिले के फतेहपुर के रामगढ़ शेखावाटी थाना इलाके के तिहावली गांव में रविवार रात के समय सोते हुए परिवार पर हुए जानलेवा हमले के मामले में एक व्यक्ति की मौत के बाद आज दूसरे दिन भी माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। मृतक के परिजन और ग्रामीण अपनी मांगों को लेकर फतेहपुर उप जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर के बाहर सड़क पर धरने पर बैठे हुए हैं। धरने में आज बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी भाग लिया और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी तथा कठोर कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए कहा कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती, तब तक मृतक केशव का पोस्टमार्टम नहीं करवाया जाएगा। जानकारी के अनुसार फतेहपुर के रामगढ़ शेखावाटी थाना इलाके के तिहावली गांव में प्रशासन के सरपंच के प्रतिनिधि बेटे ओम सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत को लेकर प्रकाश सिंह के परिवार से विवाद हुआ था। जिसके बाद ग्राम पंचायत सरपंच (प्रशासक) के बेटे ओम सिंह ने अपने ही चचेरे भाई पर कुल्हाड़ी और गंडासे से हमला कर दिया। इस हमले में प्रकाश सिंह शेखावत की मौत हो गई। जबकि हमले में उनकी मां, पत्नी और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में बेटे का इलाज जयपुर में चल रहा है जबकि मां का इलाज सीकर में चल रहा है। घटना के बाद से मृतक का शव अस्पताल की मोर्चरी में रखा हुआ है लेकिन शव के पोस्टमार्टम को लेकर अब तक सहमति नहीं बन पाई है। परिजनों और प्रशासन के बीच कल और आज कई दौर की वार्ता भी हुई लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका। धरना स्थल और अस्पताल परिसर में एहतियात के तौर पर भारी पुलिस जाप्ता तैनात किया गया है। वहीं परिजनों का कहना है कि जब तक सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उचित कार्रवाई नहीं की जाती तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा और शव का पोस्टमार्टम नहीं करवाया जाएगा। फिलहाल सीकर एडिशनल एसपी तेजपाल सिंह सहित पुलिस वह प्रशासनिक अधिकारी परिजनों और ग्रामीणों से समझाइस का प्रयास कर रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
कानपुर देहात रेलवे स्टेशन पर युवक की दर्दनाक मौत, पुलिस जांच शुरू
Amauli Thakuran, Uttar Pradesh:कानपूर देहात ट्रेन से कटकर युवक की हुई दर्दनाक मौत मांस के लोथड़े कई मीटर दूर गिरे मृतक की पहचान अतुल यादव पुत्र प्यारेलाल उम्र 27 वर्ष, निवासी मुलियापुर, सिठमरा के रूप में हुई मृतक के रेलवे सब-स्टेशन पर गेटमैन था सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा मामला रुरा थाना क्षेत्र के पतरा रेलवे स्टेशन के कठारा गांव के पास0
0
Report
पानीपत में सीवर साफ़ करते दो मजदूर जहरीली गैस से मौत
Panipat, Haryana:पानीपत में दर्दनाक हादसा सीवर हॉल बना मौत का कुंआ: ब्लॉकेज खोलने उतरे दो युवकों की गई जान पानीपत के चौटाला रोड स्थित HSVP के STP प्लांट में ब्लॉकेज खोलने उतरे दो श्रमिकों की जहरीली गैस के कारण दम घुटने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान सौरव और अजय के रूप में हुई है। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पानीपत में एक दर्दनाक हादसे में जजपा के राष्ट्रीय महासचिव देवेंद्र कादियान की हैचरी पर काम करने वाले दो श्रमिकों की जान चली गई। बताया जा रहा है कि चौटाला रोड से गुजरने वाले STP प्लांट के सीवर हॉल में ब्लॉकेज हो गया था, जिसे खोलने के लिए सौरव और अजय अंदर उतर गए। जैसे ही दोनों सीवर हॉल में पहुंचे, वहां मौजूद जहरीली गैस के कारण वे बेहोश हो गए और दम घुटने से उनकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि मौके पर समय पर एम्बुलेंस नहीं पहुंची, जिससे दोनों की जान नहीं बच सकी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर सामान्य अस्पताल भिजवाया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। डीएसपी सतीश कुमार के अनुसार, हैचरी में नाले के निर्माण का कार्य चल रहा था और इसी दौरान सीवर के रास्ते की सफाई की जा रही थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सफाई के दौरान दोनों का संतुलन बिगड़ने से वे गहरे गड्ढे में गिर गए, जिससे उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और रिपोर्ट आने के बाद यदि किसी प्रकार की लापरवाही सामने आती है तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। दमकल अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि रात को सूचना मिली थी कि गंदे नाले जैसे एक कुएं में दो व्यक्ति गिर गए हैं। टीम मौके पर पहुंची और जहरीली गैस के खतरे को देखते हुए BA सेट पहनकर अंदर प्रवेश किया गया। लीडिंग फायरमैन करमबीर ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को रस्सियों की मदद से बाहर निकाला और एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल भेजा। हालांकि तब तक दोनों की हालत गंभीर हो चुकी थी। बाइट देवेंद्र कादियान हैचरी मालिक व जेजेपी नेता बाइट सतीश वत्स डीएसपी बाइट अमित कुमार दमकल अधिकारी0
0
Report
बड़ौली ने कांग्रेस को मानसिक रूप से बीमार कहा, भाजपा समाप्ति की ओर
Jhajjar, Haryana:भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधते हुए उसे “मानसिक तौर पर बीमार” पार्टी करार दिया और कहा कि कांग्रेस अब समाप्ति की ओर बढ़ रही है। बड़ौली मंगलवार को झज्जर के वार्ड-13 के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी सुधांशू के समर्थन में जनसंपर्क करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल और असम सहित अन्य राज्यों में भाजपा की जीत इस बात का प्रमाण है कि जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व पर भरोसा जताया है। बड़ौली के अनुसार, इन राज्यों की जनता ने विकास और स्थिरता के नाम पर भाजपा को समर्थन दिया है। कांग्रेस द्वारा चुनाव आयोग पर लगाए गए आरोपों को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि जब भी कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ता है, तो उसके नेता इस तरह के बेबुनियाद आरोप लगाने लगते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को आत्ममंथन करने की जरूरत है, न कि दूसरों पर दोष मढ़ने की। बड़ौली ने आगे कहा कि वह दिन दूर नहीं जब कांग्रेस को वोट देने वाले लोग भी उससे किनारा कर लेंगे। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस की नीतियों और नेतृत्व से जनता का भरोसा लगातार कम हो रहा है। परिषद चुनावों में भाजपा के प्रचार-प्रसार को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी के लिए कोई भी चुनाव छोटा या बड़ा नहीं होता। उन्होंने कहा कि भाजपा का फोकस हर चुनाव पर समान रूप से रहता है, चाहे वह स्थानीय स्तर का चुनाव हो या राष्ट्रीय स्तर का। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पूरी ताकत के साथ चुनाव में जुटें और पार्टी प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करें।0
0
Report
Advertisement
बीजेपी सांसद अरुण सागर के घर धमकी: आरोपी गिरफ्तार, हत्या प्रयास का मामला
Noida, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर में बीजेपी सांसद अरुण सागर के घर को एक दबंग में बम से उड़ने की धमकी दी। दरअसल दबंग से सांसद के बेटे का गाड़ी निकालने को लेकर विवाद हो गया था। सांसद ने प्रेस कर प्रेस करके अपना दर्द बताया था। फिलहाल पुलिस ने दबंग राघवेंद्र नीतू के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है। 3 दिन पहले बीजेपी सांसद अरुण सागर के बेटे अंकित सागर का उनकी ही साउथ सिटी कॉलोनी में रहने वाले राघवेंद्र सिंह नीटू से गाड़ी निकालने को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद दबंग नीटू सिंह का एक ऑडियो वायरल हुआ था जिसमें वह सांसद के घर को उड़ने की धमकी दे रहा था और जाति सूचक गालियां दे रहा था। इस मामले के बाद सांसद ने एक प्रेस कांफ्रेंस करके अपना दर्द बयां किया था। बाद में सांसद के बेटे अंकित सागर की तहरीर पर पुलिस ने दबंग राघवेंद्र सिंह उर्फ नीटू के खिलाफ हत्या का प्रयास और एससी एसटी एक के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस इसी मामले में सोशल मीडिया पर धमकी भरा पोस्ट डालने वाले को गिरफ्तार कर लिया है।0
0
Report
लोहे की सरिया को लेकर दो पक्षों की भिड़ंत का वीडियो वायरल
Betul, Madhya Pradesh:दो पक्षों में हुई झड़प का वीडियो हुआ वायरल लोहे की सरिया को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े। दोनों पक्षों में हुई जमकर मारपीट। बीच सड़क दोनों पक्षों पक्ष आपस भिड़े। मारपीट का वीडियो हुआ वायरल। पुलिस ने दोनों पक्षों पर किया मामला दर्ज। झल्लार थाना क्षेत्र के आमला गांव की घटना0
0
Report
झालावाड़: पोक्सो कोर्ट ने नाबालिग के दुष्कर्म मामले में आरोपी को 10 साल कठोर कारावास
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ के पोक्सो कोर्ट-1 के विशिष्ट न्यायाधीश ने नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। आरोपी को 18 हजार रुपए अर्थदंड से भी दंडित किया है। मामले में जानकारी देते हुए पोक्सो कोर्ट-1 के लोक अभियोजक गिरिराज नागर ने बताया कि करीब एक वर्ष पूर्व पीड़िता के पिता ने झालावाड़ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि मनोहरथाना निवासी मुकेश उसकी 13 वर्षीय बालिका को फुसलाकर भगा ले गया। कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर पीड़ित किशोरी को सीकर से दस्तयाब किया था। पीड़िता ने पुलिस को बताया था कि मनोहरथाना निवासी युवक मुकेश उसे बहलाकर पहले मनोहरथाना ले गया और वहां से सीकर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उक्त मामले में पुलिस ने मुकेश को गिरफ्तार कर लिया था, जिसके बाद से ही वह सलाखों के पीछे रहा। अभियोजन पक्ष द्वारा 18 गवाह और 26 दस्तावेज पेश किए गए थे। जिसके आधार पर पोक्सो कोर्ट-1 के विशेष न्यायाधीश ने मुलजिम मुकेश को दोषी मानते हुए 10 वर्ष कठोर कारावास की सजा सुनाई। इसके साथ ही उसे 18 हजार रुपए के अर्थ दंड से भी दंडित किया गया है। माननीय न्यायालय द्वारा पीड़िता को भी पीड़ित प्रतिकर स्कीम के तहत 4 लाख रुपए की सहायता राशि देने की अनुशंसा की गई है।0
0
Report
Advertisement
