icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement

झारखंड: 16 आत्मसमर्पणियों में 14 नक्सली पश्चिमी Singhभूम के, पुनर्वास शुरू

Chaibasa, Jharkhand:रांची में सरेंडर करने वाले 16 नक्सलियों में 14 नक्सली पश्चिमी सिंहभूम जिले के हैं। इनमें से 10 नक्सलियों का चाईबासा सदर अस्पताल में मेडिकल जांच करने के बाद उन्हें न्यायिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद चाईबासा मंडल कारा भेजा गया। वहीँ 4 नक्सलियों का चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में मेडिकल जाँच के बाद मंडल कारा भेजा गया। सभी नक्सलियों का सुरक्षा व्यवस्था के बीच मेडिकल जाँच पूरी की गयी। आत्मसमर्पण करने वालों में कई कुख्यात और इनामी नक्सली भी शामिल हैं, जिन पर लम्बे समय से पुलिस को तलाश थी। इनमें 15 लाख रुपये के इनामी संतोष महतो और बासुदेव महतो, 10 लाख रुपये के इनामी चंदन लोहरा उर्फ रंगा लोहरा, 2 लाख रुपये के इनामी शुभचिंता उर्फ सोनाराम होनहागा तथा 2 लाख रुपये के इनामी ऋषभ उर्फ मड़की सोय प्रमुख हैं। इन सभी के खिलाफ नक्सली गतिविधियों, लेवी वसूली और विभिन्न आपराधिक मामलों में कई थानों में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इन नक्सलियों के आत्मसमर्पण को पश्चिमी सिंहभूम और विशेषकर सारंडा क्षेत्र में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान की बड़ी सफलता माना जा रहा है। लगातार चल रहे सुरक्षाबलों के अभियान, बढ़ते दबाव और सरकार की पुनर्वास नीति के कारण उग्रवादी संगठन कमजोर हो रहे हैं तथा नक्सली मुख्यधारा में लौटने का निर्णय ले रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि आत्मसमर्पण करने वाले सभी नक्सलियों को सरकार की नीति के अनुरूप पुनर्वास की प्रक्रिया से भी जोड़ा जा रहा है।
0
0
Report

बांसवाड़ा में स्कूल वैन ट्रक से टकराई: एक मौत, सात घायल

Banswara, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा हादसा: बांसवाड़ा शहर के दाहोद मार्ग पर सुबह सेंट पोल स्कूल के बच्चों से भरी वैन सड़क पर खड़े ट्रक से जा टकराई, इस हादसे में एक छात्र की मौत, और 7 घायल हूए है, हादसे की सूचना मिलते ही जिला कलेक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव , पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी, एसडीएम सोनू कुमारी, CMHO डॉ खुशपाल सिंह, Dysp मनीष चारण सहित प्रशासनिक अधिकारी एमजी हॉस्पिटल पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया। जिला कलेक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव ने अस्पताल पहुंचकर बच्चों का हालचाल जाना और उनके परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने बेहतर उपचार के निर्देश देते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। हादसे के बाद वैन चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूली वैन के परखच्चे उड़ गए। घटना से पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है तथा फरार चालक की तलाश के लिए टीमों का गठन किया गया है।
0
0
Report
Advertisement

किशनगंज के पोठिया में गांधी मेमोरियल कॉलेज पर फर्जीवाड़े का आरोप, चाय फैक्ट्री

Kishanganj, Bihar:किशनगंज जिले के पोठिया प्रखंड के गोरूखल गांव के महात्मा गांधी मेमोरियल डिग्री कॉलेज को लेकर हालिया रिपोर्ट में सरकारी फाइलों में सुचारू संचालन दिखाने के बावजूद धरातल पर बहुत कुछ दूसरा है। ग्रामीणों का कहना है कि यह कॉलेज सिर्फ कागजों पर मौजूद है और उसी परिसर में सम्राट टी फैक्ट्री चल रही है। वर्षों से वहां न छात्र-छात्राएं, न स्थायी शिक्षक-कर्मचारी और न नियमित कक्षाएं होती हैं; साल में केवल दो दिन क्लास खोली जाती है—पहला नामांकन और दूसरा फॉर्म भरना। सरकार ने विधानसभा में कहा कि कॉलेज पहले से सुचारू है, लेकिन Zee Media की टीम ने जब मौका देखा तो स्थिति उलट निकली। परिसर में चाय फैक्ट्री के मजदूर परिवार रहते हैं, और कॉलेज का अध्ययन वातावरण नहीं है। स्थानीय विधायक कमरुल होदा ने भी नए डिग्री कॉलेज खोलने की मांग की, पर जमीन के आवंटन और कॉलेज के संचालक को लेकर सवाल उठे हैं। जिला प्रशासन ने जांच की बात की है।
0
0
Report
Advertisement

सोनभद्र के बभनी में युवक पर धारदार हथियार से हमला, हालत गंभीर

Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र के बभनी थाना क्षेत्र में टहलने निकले एक युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। बभनी थाना क्षेत्र के डूभा गांव में 23 वर्षीय प्रिंस कुमार पर अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में युवक के शरीर पर करीब आधा दर्जन गहरे वार किए गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और परिजन घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उच्च चिकित्सा केंद्र के लिए रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हमले के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है और पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
0
0
Report
Advertisement

पाकुड़ में पत्नी हत्या और नाबालिग से गैंगरेप केस के मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Pakur, Jharkhand:पाकुड़ में पुलिस ने दो मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चर्चित पत्नी हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त एनामुल शेख उर्फ गामा को पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया। घटना 17 जुलाई की है, जब नरौत्‌तमपुर गांव में घरेलू विवाद के दौरान आरोपी ने अपने पिता को घायल कर पत्नी सोनाभान बीबी की गला रेतकर हत्या कर दी थी। इसके बाद से आरोपी फरार था। मूिफस्सिल थाना क्षेत्र के मामले में नाबालिग लड़की के साथ चार लड़कों के सामूहिक दुष्कर्म के मामले में मुख्य आरोपी मिजानुर रहमान को गिरफ्तार किया गया है; अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top