246701
रेहड़ में कार दुर्घटना के चलते 6 से अधिक घायल वहीं 2 की स्थिति गंभीर
Bijnor, Uttar Pradesh:रेहड़ इलाके में दो कारों की आमने-सामने की टक्कर में छह से अधिक लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से दो की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कानपुर के महाराजपुर में किसान की बेरहमी से हत्या, सुराग तलाशे जा रहे
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर किसान की बेरहमी से धारदार हथियार से गर्दन काटकर हत्या - महाराजपुर के हाथीगांव का मामला, देर रात की घटना - दूसरे के ट्यूबवेल में रहकर खेतों की करता था देखरेख कानपुर : महाराजपुर थाना क्षेत्र के हाथीगांव में किसान की धारदार हथियार से गर्दन काटकर हत्या कर दी गई। मृतक खेत में ट्यूबवेल पर अकेले रहता था। हत्यारों ने पहले शराब पी है। उसके बाद बेरहमी से किसान की हत्या कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर पहुँची फोरेंसिक टीम साक्ष्य जुटाए। दरसल महाराजपुर थाना क्षेत्र के हाथीगांव के रहने वाले 52 साल के हरिमोहन यादव गांव के ही अनिल सिंह के खेतों में ट्यूबवेल पर रहते थे। वो वहां खेतों के साथ ट्यूबवेल की देखरेख का काम करते थे। गुरुवार सुबह उनका रक्तरंजित शव ट्यूबवेल के बाहर पड़ा था। धारदार हथियार से गर्दन काटकर उनकी हत्या कर दी गई। घटनास्थल के पास शराब की बोतल व डिस्पोजल मिला है। उससे कयास लगाए जा रहे हैं कि हत्यारों ने पहले शराब पी और उसके बाद बेरहमी से हत्या की। घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ मौके पर एकत्रित हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव ले जाने लगी, लेकिन ग्रामीणों ने विरोध कर दिया। ग्रामीणों ने कहा कि फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर आकर जांच करे, उसी के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। डीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि धारदार हथियार से किसान की हत्या की गई है; परिजनों ने गांव की तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है; परिजनों की तहरीर पर फिलहाल फिर दर्ज की जा रही है। आगे पूरे मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी。0
0
Report
सिद्धार्थ नगर: डूबने के हादसे में दो बच्चों की मौत, तीन शिक्षक निलंबित
Naugarh, Uttar Pradesh:सिद्धार्थ नगर, दो बच्चों के डूबने से मौत के मामले में बेसिक शिक्षा अधिकारी ने तीन शिक्षकों को किया निलंबित, पढ़ाई के समय दोनों बच्चे अन्य बच्चों के साथ स्कूल के पास से गुजरने वाले नाले में गए थे नहाने, घटना के समय तीनों शिक्षक चाय की दुकान पर पी रहे थे चाय, खंड शिक्षा अधिकारी की जांच में रमेश कुमार गुप्ता मानवेंद्र सिंह व रविंद्र प्रताप को पाया गया दोषी, बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेश कुमार ने जांच रिपोर्ट के आधार पर तीनों शिक्षकों की किया निलंबित, खेसरहा थाना क्षेत्र के मिरवापुर गांव का है मामला0
0
Report
रांची में अतिक्रमण हटाकर ट्रैफिक सुधारेगी नगर निगम: मेगा कॉरिडोर योजना शुरू
Ranchi, Jharkhand:रांची को जाम, अतिक्रमण और अव्यवस्था से राहत दिलाने की दिशा में रांची नगर निगम ने बड़ी तैयारी शुरू कर दी है। नगर आयुक्त सुशांत गौरव लगातार वरीय अधिकारियों के साथ मिल कर म्युनिसिपल कमिश्नर सुशांत गौरव काम कर रहे हैं। साथ शहर के प्रमुख मार्गों का औचक निरीक्षण भी किया गया है। कांके रोड से कैलाशपति मिश्र चौक तक मॉडल कॉरिडोर और सिरमटोली से चुटिया होते हुए बहु बाजार तक मेगा कॉरिडोर विकसित करने की योजना पर काम शुरू हो गया है। इस परियोजना के तहत फुटपाथ, पार्किंग, हरित क्षेत्र, सौंदर्यीकरण और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाया जाएगा। लेकिन इन सब के बीच शहर के सड़कों पर हो रहे अतिक्रमण बाधा बन रही है। रांची नगर निगम के नगर आयुक्त ने बताया कि शहर के विभिन्न इलाकों से अतिक्रमण हटाया जा रहा है लेकिन अतिक्रमण हटाए जाने के बाद फिर से वह लोग सड़क किनारे ठेला खोमचा लगा देते हैं। जिस वजह से परेशानी बढ़ रही है। सुशांत गौरव ने जनता से व्यवस्था में साथ देने की अपीलकी है。0
0
Report
Advertisement
सीतामढ़ी में दर्दनाक हादसा: छह साल की मासूम की मौत CCTV वीडियो से सामने
Sitamarhi, Bihar:सीतामढ़ी शहर से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। जानकी स्थान के समीप एक छोटी-सी लापरवाही छह वर्षीय मासूम की जान पर भारी पड़ गई। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना सोमवार देर शाम की बताई जा रही है। हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।0
0
Report
क्या ऋषिकेश के पुराने रेलवे स्टेशन के बदले गंगा कॉरिडोर का भविष्य बन पाएगा?
Rishikesh, Uttarakhand:सलग : गंगा कॉरिडोर परियोजना के तहत शहर में एक ऐतिहासिक बदलाव अस रहा है। अंग्रेजों के जमाने से शान से चल रहा पुराना ऋषिकेश रेलवे स्टेशन अब इतिहास के पन्नों में दर्ज हो सकता है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री के साथ हुई बैठक के बाद यह संकेत मिले हैं कि इस ऐतिहासिक स्टेशन पर ट्रेनों के पहिए हमेशा के लिए थम सकते हैं। ऋषिकेश को नई भव्यता देने के लिए तैयार किए जा रहे 'ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर' की राह में अब अंग्रेजों के जमाने का रेलवे स्टेशन आने वाला है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मुताबिक, इस कॉरिडोर के विकास के लिए पुराने रेलवे स्टेशन की बेशकीमती भूमि का उपयोग किया जाएगा। उत्तराखंड सरकार और रेल विकास निगम (RVNL) के बीच इसे लेकर सहमति बनती दिख रही है। योजना है कि इस जगह को उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक पहचान और कला को दर्शाने वाली भव्य इमारतों के रूप में विकसित किया जाए। यानी साफ है कि इस स्टेशन का इस्तेमाल अब पूरी तरह से गैर-रेलवे गतिविधियों के लिए होगा।0
0
Report
सुभाष समेत चार की चोरी की साजिश का बड़ा खुलासा
Noida, Uttar Pradesh:सूत्रों के मुताबिक, सुभाष ने बताया कि चोरी की पूरी साजिश टिन्नू, अनुकल्प और लवकुश ने रची थी यही सब तय करते थे कि कब और कैसे रकम पार करनी है इसमें टिन्नू की भूमिका बेहद अहम रही सुभाष ने कहा कि टिन्नू के पास वे सभी अधिकार थे, जो ट्रस्ट के पदाधिकारियों के पास थे उसकी मौजूदगी में कोई भी कुछ नहीं बोलता था। इसलिए रकम पार होती रही सुभाष भी वही करता रहा, जो टिन्नू व अन्य लोग कर रहे थे। बाद में वह भी उसी में शामिल हो गया। सुभाष ने पुलिस को बताया कि जिस दिन केवल सिक्कों की गणना होती थी, उस दिन इन सभी की ड्यूटी नहीं लगाई जाती थी, क्योंकि पता था कि सिक्कों की गिनती में फायदा नहीं होगा। इतने सिक্কे वे नहीं ले जा सकते थे, जितने के नोट पार करते थे। इसलिए उस दौरन दूसरे कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाती थी।0
0
Report
Advertisement
ED की बड़ी कार्रवाई: रोहिंग्या‑बांग्लादेशी घुसपैठ नेटवर्क के 13 ठिकानों पर छापेमारी
Noida, Uttar Pradesh:रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठ नेटवर्क पर ED की बड़ी कार्रवाई, 13 ठिकानों पर छापेमारी... ED के लखनऊ जोनल कार्यालय ने 16 जुलाई 2026 को मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (PMLA), 2002 के तहत 13 ठिकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई कथित आतंकी फंडिंग और अवैध घुसपैठ नेटवर्क से जुड़े मामले में की गई। यह मामला उत्तर प्रदेश एंटी टेररिज्म स्क्वॉड (ATS) द्वारा दर्ज एफआईआर पर आधारित है। जांच एजेंसियों के मुताबिक, एक संगठित गिरोह रोहिंग्या और बांग्लादेशी नागरिकों की भारत में अवैध घुसपैठ कराने, उनके लिए फर्जी भारतीय पहचान पत्र तैयार कराने और देश के अलग-अलग हिस्सों में उन्हें बसाने का काम कर रहा था。 ED के अनुसार, प्रारंभिक जांच में एक मजबूत वित्तीय नेटवर्क का भी खुलासा हुआ है। जांच में सामने आया है कि कुछ चैरिटेबल ट्रस्ट और अन्य संस्थाओं को विदेशों से बड़ी मात्रा में फंडिंग मिली, जिसे कई बैंक खातों, म्यूूल (डमी) खातों और जटिल लेन-देन के जरिए घुमाकर कथित तौर पर अवैध गतिविधियों में इस्तेमाल किया गया। जांच एजेंसियों का यह भी दावा है कि संदिग्ध लाभार्थियों तक पैसा पहुंचाने के लिए नकद निकासी और छोटी-छोटी रकम के कई ट्रांजैक्शन किए गए, ताकि लेन-देन पर आसानी से संदेह न हो। फिलहाल, ED की जांच जारी है और एजेंसी इस पूरे नेटवर्क से जुड़े लोगों, फंडिंग के स्रोत और धन के इस्तेमाल की विस्तृत पड़ताल कर रही है।0
0
Report
झारखंड में भाजपा बनाम गठबंधन: कांग्रेस-राजद पर उठे तीखे आरोप
Ranchi, Jharkhand:1607ZBJ_RNC_POLITICAL_R बीजेपी के निशाने पर राज्य की गठबन्धन सरकार है... बीजेपी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए दूसरे दर्जे की बिना वजूद वाली पार्टी बताया तो वहीं राजद को अस्तित्व विहीन करार दिया... वहीं बीजेपी के आरोप पर विरोधी हुए आक्रामक झारखंड में सत्तापक्ष और विपक्ष आमने सामने है। बीजेपी से राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, इस सरकार में कांग्रेसियों की कोई हैसियत नहीं , नीतिगत निर्णयों में सीएम कांग्रेस कोटे के मंत्रियों को तबज्जों नहीं देते । बीजेपी ने राज्य की सरकार को झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार बताया और कांग्रेस के मंत्रियों को सिर्फ सायरन बनाने के लिए मंत्री पद पर काबिज बताया तो वहीं कांग्रेस ने बीजेपी बीजेपी पर जोरदार हमला बोला भारतीय जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता ने इंडिया गठबंधन यहां जो गठबंधन है उसमें झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार है और कांग्रेस दूसरे दर्जे की पार्टी है कांग्रेस और रजत का कोई वजूद नहीं है। कांग्रेसियों की हालत यह है कि उनके मंत्री दूल्हे के फूफा की तरह रूसे लेकिन खुद फिर बारात में शामिल हो गया। झारखंड मुक्ति मोर्चा इन्हें हर बार जलील करती है सिर्फ सायरन बजाने के लिए कांग्रेस के नेता मंत्री पद पर बने हुए हैं。 बाइट ....प्रतुल शाह देव,मुख्य प्रवक्ता बीजेपी भारतीय जनता पार्टी के द्वारा लगाए गए आरोप पर पलटवार करते हुए कांग्रेस ने कहा कि सरकार को अपदस्थ करने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने सारे हथकंडे अपना लिए ,मुख्यमंत्री को जेल तक भेज दिया लेकिन कामयाब नहीं हुए ।आलोक दुबे ने कहा कि यहाँ सरकार हमारी है उनका पेट में क्यों दर्द हो रहा है।उन्होंने कहा कि बिहार में बीजेपी ने सरकार को धोखा दिया चुने हुए मुख्यमंत्री के साथ विश्वास घात किया लेकिन उसपर कुछ नहीं बोलेंगे। झारखंड में गठबंधन की सरकार से खौफ है और आने वाले कई दशकों तक झारखंड में बीजेपी का नामो निशान नहीं होगा।बीजेपी सिर्फ प्रिडिक्ट करते रहें किसकी सरकार है किसकी सरकार नहीं है लेकिन उन्हें कुछ हासिल नहीं होगा। यह सरकार मजबूत है कोई आंख दिखाएगा तो राज की जनता उन्हें बाहर का रास्ता दिखाएंगे। बाइट....आलोक दुबे,कांग्रेस बीजेपी के आरोपों पर पलटवार करते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा ने कहा कि झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में एक मजबूत सरकार चल रही है। मजबूर सरकार का उदाहरण देखना है तो वह केंद्र की एनडीए सरकार में देखें। जीतन राम माँझी,चिराग़ पासवान सरीखे नेताओं की क्या स्थिति है किसी से छुपी नहीं। झारखंड सरकार बेहतर तरीके से कम कर रही है इसीलिए बीजेपी के पेट में दर्द हो रहा है।वैसे भी बीजेपी के नेता हेमंत फोबिया से ग्रसित है。 बाइट.....मनोज पांडेय,जेएमएम0
0
Report
यूपी चुनाव के लिए कांग्रेस की बड़ी बैठक; टिकट बंटवारे पर चर्चा
Lucknow, Uttar Pradesh:कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत की विभिन्न मुद्दों पर बाइट यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर आज कांग्रेस की बड़ी बैठक और टिकट बंटवारे पर यूपी बीजेपी बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने को लेकर अखिलेश यादव को लेकर ओमप्रकाश राजभर के दिए गए बयान पर0
0
Report
Advertisement
लखीमपुर खीरी: बस ने ई-रिक्शा समेत पांच वाहन टक्कर दी, चालक गिरफ्तार
Baibahamunnusingh, Uttar Pradesh:लखीमपुर-खीरी के पलिया कोतवाली भीरा मार्ग पर एक तेज रफ्तार अनियंत्रित बस ने ई-रिक्शा और बाइक समेत पांच वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस चालक नशे की हालत में था, जिसके चलते वह वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को पलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया गया। दुर्घटना में आधा दर्जन लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों में एक शख्स की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने पूरे मामले में बस चालक को गिरफ्तार कर लिया है। ड्राइवर के मेडिकल परीक्षण करवाए गए हैं। पूरे मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है。0
0
Report
ऋषिकेश अस्पताल के शवगृह का फ्रीजर 7 दिन से खराब, पुलिस एम्स रैफर
Rishikesh, Uttarakhand:सलग : ऋषिकेश सरकारी अस्पताल में बड़ी लापरवाही, पिछले 7 दिनों से शवगृह का फ्रीजर खराब, सड़ रहे शव! CMS का अजीबोगरीब बयान- "शव के रहते फ्रीजर ठीक करना, उड़ते विमान को रिपेयर करने जैसा" एंकर : ऋषिकेश के सरकारी उप जिला चिकित्सालय से एक बेहद हैरान और परेशान करने वाली खबर सामने आ रही है। अस्पताल का शवगृह पिछले 7 दिनों से सफेद हाथी बना हुआ है, क्योंकि यहाँ का फ्रीजर खराब पड़ा है। आलम यह है कि सड़क हादसों या संदिग्ध हालातों में जान गंवाने वालों के शवों को रखने तक की जगह नहीं है। पुलिस को मजबूरी में शवों को एम्स ऋषिकेश रैफर करना पड़ रहा है। लेकिन इस पूरे मामले पर अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (CMS) का जो बयान आया है, उसने व्यवस्था पर और बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। वी.ओ(1) : उत्तराखंड के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल ऋषिकेश के सरकारी उप जिला अस्पताल में संवेदनशीलता पूरी तरह मर चुकी है। पिछले एक हफ्ते से यहाँ मोर्चरी का फ्रीजर ठप पड़ा है। फ्रीजर खराब होने की वजह से शवों को सुरक्षित रखना नामुमकिन हो गया है। नतीजा यह है कि पुलिस अब लावारिस और दुर्घटनाओं में मारे गए लोगों के शवों को लेकर एम्स ऋषिकेश के चक्कर काटने को मजबूर है। अस्पताल प्रशासन का दावा है कि वे शवों को बचाने के लिए वैकल्पिक तौर पर बर्फ का इंतजाम कर रहे हैं। लेकिन जब इस बदहाली पर अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (CMS) डॉ. उत्तम सिंह खरोला से सवाल पूछा गया, तो उन्होंने एक ऐसा तर्क दिया जिसे सुनकर हर कोई दंग है। बाइट : डॉ. उत्तम खरोला ( सीएमएस, राजकीय चिकित्सालय ) वी.ओ(1) : हवाई जहाज़ उड़ाने का दावा करने वाले अस्पताल प्रशासन का कहना है कि उपकरणों की मरम्मत का जिम्मा सरकार और KTPL किर्लोस्कर कंपनी के बीच हुए समझौते के तहत है। कंपनी को ईमेल भेज दिया गया है। आशंका यह भी है कि फ्रीजर पूरी तरह कंडम हो चुका है और नया फ्रीजर खरीदना पड़ेगा। फिलहाल कंपनी के इंजीनियरों ने शाम तक आने का मौखिक आश्वासन दिया है। "अब सवाल यह उठता है कि क्या सरकारी सिस्टम में एक फ्रीजर ठीक होने के लिए भी 7 दिन का इंतजार करना पड़ेगा? और तब तक क्या इसी तरह उड़ते हुए हवाई जहाज़ वाले बयानों के पीछे अपनी नाकामी को छुपाया जाता रहेगा?0
0
Report
जालौन में प्रेमी से शादी की जिद पर प्रेमिका ने टावर पर चढ़कर ड्रामा
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में प्रेमी से शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी प्रेमिका, प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी से शादी करने को लेकर टावर पर चढ़ी युवती, मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती प्रेमी को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ी, युवती ने टावर पर चढ़कर कई घंटे तक किया हाईवोल्टेज ड्रामा, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और अधिकारी युवती को समझाने में जुटे, जालौन के कालपी कोतवाली क्षेत्र के छौंक गांव का मामला।0
0
Report
Advertisement
11 हजार वोल्ट तार ने 10 साल के अख़लाक की मौत, लापरवाही के आरोप
Naugarh, Uttar Pradesh:सिद्धार्थनगर 11 हजार वोल्ट लाइन की चपेट में आने से 10 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत। घर के सामने शिव मंदिर के पास खेलते समय 11 हजार वोल्ट की लाइन से लटक रहे तार की चपेट में आया 10 वर्षीय अख़लाक़। परिजन तत्काल सीएचसी बेंवा लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने बालक को मृत घोषित कर दिया। परिजनों और ग्रामीणों ने विद्युत विभाग की लापरवाही को हादसे का जिम्मेदार बताया। आरोप है कि 11 हजार वोल्टा तार काफी समय से जमीन के बेहद करीब लटका हुआ था। मासूम की मौत के बाद परिवार में कोहराम, पूरे गांव में शोक की लहर। भवानीगंज थाना क्षेत्र भड़रिया गांव का है मामला।0
0
Report
पुपरी पुलिस ने चोरी के दो शातिर चोर पकड़े, 9 मोबाइल समेत 57 हजार बरामद
Sitamarhi, Bihar:सीतामढ़ी के पुपरी थाना पुलिस ने चोरी की एक बड़ी घटना का सफल उद्भेदन करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपीयां की पहचान दरभंगा के जाले निवासी साहिल शेख और पुपरी वार्ड-11 निवासी ऋषि कुमार के रूप में हुई है. पुलिस ने इनके पास से 9 मोबाइल फोन, चांदी की एक चेन और 57 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं. दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. आपसे बता दें कि 12 जुलाई को जनकपुर रोड नगर परिषद के वार्ड-25 निवासी अमरनाथ कुमार के घर में चोरी हुई थी, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामले का खुलासा किया है0
0
Report
खूँटी के दतिया गाँव में आषाढ़ी पूजा ने गाँव की खुशहाली की प्रार्थना की
Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी । स्लग - खूँटी में आषाढ़ी पूजा में उमड़ी आस्था। एंकर - खूँटी के दतिया गाँव में पारम्परिक आषाढ़ी पूजा श्रद्धा और आस्था के साथ सम्पन्न हुई। महिलाओं ने रोग निवारण और गाँव की खुशहाली की कामना करते हुए सदियों पुरानी परंपराओं का निर्वहन किया। नगर पंचायत क्षेत्र के दतिया गाँव में मंगलवार को आषाढ़ी पूजा धूमधाम से मनाई गई। बड़ी संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर गाँव की सुख-समृद्धि, रोगों से मुक्ति और अच्छी फसल की प्रार्थना की। सुबह महिलाओं ने स्नान के बाद कलश में जल भरकर गाँव के मध्य स्थित पीपल वृक्ष पर अर्पित किया। इसके बाद गाँव की सीमा पर पुराने घड़े, झाड़ू और अनुपयोगी वस्तुओं का विसर्जन कर रोग और नकारात्मक शक्तियों को दूर करने की पारंपरिक रस्म निभाई। गाँव के पाहन नारायण पाहन के नेतृत्व में पीपल वृक्ष और ग्राम देवी मंदिर में विधि-विधान से पूजा की गई। ग्राम देवी माँ और ग्राम चण्डी माँ की विशेष आराधना के साथ धार्मिक परंपरा के अनुसार बलि की रस्म भी संपन्न हुई। पूजा के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। पूरे आयोजन में ग्रामीणों की सामूहिक भागीदारी और पारंपरिक आस्था का अनूठा संगम देखने को मिला। आषाढ़ी पूजा हमारी सांस्कृतिक विरासत है। यह पर्व गाँव की रक्षा, अच्छी फसल और सभी के सुख-समृद्धि की कामना के लिए हर वर्ष सामूहिक रूप से मनाया जाता है।0
0
Report
Advertisement
