246701
बिजनौर में शरारती तत्वों ने तोड़ा शिवलिंग, पुलिस कर रही है जांच
Bijnor, Uttar Pradesh:बिजनौर के नगीना क्षेत्र में कुछ शरारती तत्वों ने एक स्थान पर शिवलिंग को क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दिल्ली: संयुक्त CP विजय सिंह ने भतीजी हत्या में संलिप्तता और नेराज बावाणिया नाम पर खुलासा
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: CP VIJAY SINGH (JOINT CP) ON NIECE’S INVOLVEMENT IN MURDER CASE / NEERAJ BAWANIA’S NAME IN EXTORTION CASE0
0
Report
लखनऊ: अफज़ल अंसारी दलिबाग़ में ज़मीन कब्ज़ा की प्रक्रिया के लिए पहुँचे
Noida, Uttar Pradesh:LUCKNOW (UTTAR PRADESH) : AFZAL ANSARI REACHES DALIBAGH FOR LAND POSSESSION PROCEEDINGS0
0
Report
NC ने जम्मू भाजपा मुख्यालय के बाहर राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग उठाई
Jammu, जम्मू भाजपा मुख्यालय के बाहर बुधवार को नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की मुख्य मांग जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करना थी. इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर राज्य का दर्जा बहाल करने और जम्मू-कश्मीर के लिए संवैधानिक सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग उठाई। प्रदर्शन में NC के वरिष्ठ नेता अजय सधोत्रा, रतन लाल गुप्ता और शेख बशीर समेत पार्टी के कई अन्य नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। NC ने कहा कि अगस्त 2019 में अनुच्छेद 370 हटाने के बाद केंद्र ने जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करने का वादा किया था; अब उसे पूरा करना चाहिए। प्रदर्शन के दौरान संवैधानिक सुरक्षा, आरक्षण से जुड़े मुद्दों और युवाओं के रोजगार के मुद्दे भी उठाए गए।0
0
Report
Advertisement
ED ने फर्जी टोल वसूली मामले में देशभर में छापेमारी, 14 ठिकानों पर तलाशी
Jammu, फर्जी NHAI टोल प्लाजा कलेक्शन मामले में ED ने कई राज्यों में की छापेमारी नई दिल्ली, 2 सितंबर: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार को विभिन्न राज्यों में छापेमारी की। यह कार्रवाई NHAI के विभिन्न टोल प्लाजा पर “फर्जी तरीके से” टोल वसूली से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के तहत की गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, दिल्ली-NCR और पश्चिम बंगाल में करीब 14 ठिकानों पर तलाशी ली गई। केंद्रीय एजेंसी ने दो पुलिस FIR का संज्ञान लेने के बाद मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (PMLA) के तहत यह कार्रवाई शुरू की। FIR में आरोप लगाया गया है कि टोल रसीदें बनाने के लिए अनधिकृत सॉफ्टवेयर एप्लिकेशन का इस्तेमाल किया गया और टोल से हुई कमाई को आधिकारिक लेखा प्रणाली से बाहर “डायवर्ट” किया गया। ED अधिकारियों ने बताया कि फोरेंसिक जांच और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के रिकॉर्ड से ऐसे सॉफ्टवेयर के इस्तेमाल की पुष्टि हुई है। तलाशी अभियान का उद्देश्य डिजिटल और दस्तावेजी सबूत बरामद करना, लाभार्थियों की पहचान करना और अपराध से अर्जित धन के स्रोत तथा उसके लेन-देन का पता लगाना है।0
0
Report
दिल्ली के पूठ खुर्द में मासूम के साथ यौन शोषण: स्कूल अवैध, जांच तेज
New Delhi, Delhi:दिल्ली के बवाना थाना अंतर्गत पूठ खुर्द में मासूम के साथ यौन शोषण का मामला. 3 साल की मासूम के साथ बस ड्राइवर द्वारा हैवानियत में जांच तेज. मासूम के साथ यौन शोषण के बाद जांच एजेंसियों ने बढ़ाया अपना जांच का दायरा. बुधवार को पूठ खुर्द स्थित स्कूल में पहुंची दिल्ली बाल अधिकार संरक्षण आयोग की टीम. साथ ही दिल्ली पुलिस और अन्य संबंधित विभाग की टीम भी पहुंची. दिल्ली बाल अधिकार संरक्षण आयोग की टीम ने स्कूल का किया निरीक्षण. विभाग की टीम ने इस मामले में स्कूल प्रशासन से पूछताछ भी की. टीम ने स्कूल की गतिविधि के अलावा कर्मचारियों की भी जांच की. जांच के बाद टीम ने बताया कि स्कूल पूरी तरह से अवैध रूप से संचालित है. इसके अलावा स्कूल में किसी भी तरह के मानको को भी किया जा रहा नज़रअंदाज. स्कूल में कर्मचारियों को लेकर भी टीम ने उठाए सवाल. टीम ने कहा कि यह भी जांच की जा रही है कि कई अन्य बच्चे तो शौषण का शिकार नहीं हुए. टीम ने कहा कि डॉ ओम प्रकाश व्यास, चेयरपर्सन, DCPCR0
0
Report
दिल्ली में साइकिल घोटाले पर बीजेपी के खिलाफ AAP का तेज धरना-प्रदर्शन
New Delhi, Delhi:दिल्ली में बीजेपी सरकार के द्वारा साइकिल घोटाले को लेकर आज दिल्ली में कई जगह धरना प्रदर्शन आम आदमी पार्टी के द्वारा किया जा रहा है जिसमें आम आदमी पार्टी के समस्त कार्यकर्ता और नेता लोग शामिल है उनका कहना है कि 4000 की साइकिल को 7000 में खरीदा गया जो काफी गलत तरीके से टेंडर करके यह चीज खरीदी गई थी इसी को लेकर आज आम आदमी पार्टी के द्वारा जगह-जगह प्रदर्शन किया जा रहा है0
0
Report
Advertisement
शातिर गिरोह का पर्दा फाश करते हुए थाना सेक्टर-113 पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार।
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा में बंद पड़े मकानों को निशाना बनाकर चोरी करने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दा फाश करते हुए थाना सेक्टर-113 पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है । जिसमें दो पुरुष एकमहिला शामिल है जिनके पास से सोने चांदी के जेवर , पांच लैपटॉप, दो टैबलेट और घटना में इस्तेमाल की गई एक एर्टिगा कार पुलिस ने बरामद की है। गौत बुध नगर कमिश्नर के निर्देशानुसार नियंत्रण अभियान के तहत सेक्टर-113 पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सेक्टर-123 के पास से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कैलाश उर्फ दिवाकर, इरफान उर्फ इमरान और सोनाली के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे पहले सोसाइटियों में जाकर बंद पड़े मकानों की रेकी करते थे। इसके बाद मकानों के आसपास मास्क लगाकर पहुंचते और चोरी की वारदात को अंजाम देते थे।ओर चोरी के बाद आरोपी ज्वेलरी, नकदी, मोबाइल फोन और लैपटॉप जैसे कीमती सामान को आपस में बांट लेते थे। जानकारी के अनुसार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।नोएडा पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई बंद पड़े मकानों में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से की गई है। फिलहाल पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास और इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जांच की जा रहीं है। बाइट // नोएडा एडीसीपी मनीषा सिंह0
0
Report
फरीदाबाद: IMT चंदावली में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र से 30 हजार नकदी चोरी
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद ब्रेकिंग फरीदाबाद के चंदावली गांव स्थित IMT इलाके में राजा की छतरी के पास प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र को चोरों ने निशाना बनाया। देर रात दो चोर मेडिकल स्टोर का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुए और करीब 30 हजार रुपये की नकदी चोरी कर फरार हो गए। चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें दो चोर दुकान का ताला तोड़ते हुए नजर आ रहे हैं। घटना की सूचना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चारों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।0
0
Report
हरियाणा विधानसभा सत्र: सफाईकर्मियों पर लाठीचार्ज, सवालों का नहीं मिला जवाब
Chandigarh, Chandigarh: Haryana विधानसभा सत्र हुआ। अभय चौटाला ने कहा कि अभी हरियाणा विधानसभा का तीन दिन का सत्र हुआ। लोग सोच रहे थे कि सरकार ने हाल फिलहाल में फैसले लिए हैं उन पर चर्चा होगी। लोगों के मुद्दे रखे जाएंगे। विपक्ष सवाल पूछेगा। मैंने भी सत्र देखा। लेकिन यह सत्र जेब फाड़ और कोहनी मार सत्र था। सारा सत्र इसी में निकल गया। इस तीन के सत्र में ऐसा पहली बार हुआ कि न जीरो ओवर था न प्रश्नकाल था। विधायकों को बोलने के इस 2-2 मिनट की समय दिया। आज प्रदेश में सफाईकर्मी 20-25 दिन से हड़ताल पर हैं। लेकिन उनकी बात दबा दी गई। सफाईकर्मी दुसरे कर्मचारियों की तरह सुविधाएं चाहते हैं। लेकिन उन पर लाठीचार्ज किया जा रहा है। हिसार में पुलिसकर्मी एक महिला सफाईकर्मी को लात मारी रहा है। अगर विपक्ष मजबूत होता तो ऐसी घटनाएं नहीं होती। हमने 12 से ज्यादा ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लगाए थे। यह सभी जरूरी थे। लेकिन एक ही स्वीकार किया। जिसमें मुख्यमंत्री कांग्रेस राज और पुरानी बातों को सुनाते रहे । उन्होंने अपनी सरकार के बारे में नहीं बताया। दुसरा हमने सरकारी स्कूलों के खराब हालात पर भी पूछा था लेकिन हमें कोई जवाब नहीं मिला। हमने नशे को लेकर भी सवाल पूछा था। लेकिन इस पर भी हमें जवाब नहीं मिला जबकि नशे की वजह से प्रदेश में हालात खराब हैं। मैं मुख्यमंत्री और राज्यपाल को चिठ्ठी लिखूंगा कि सत्र क्यों बुलाया गया था जबकि इसमें कोई चर्चा नहीं होनी थी क्षए लोग आपसी विवादों में उलझे रहे। मैं अपने दोनों विधायकों के साथ स्पीकर से भी मुलाकात करूंगा। सरकार लोगों को एचकेआरएन पर लोगों को गुमराह कर रही है। मैंने आरटीआई लगाई थी। मुख्यमंत्री कहते हैं कि हमने एक लाख लोग लगाएं हैं जबकि आरटीआई के अनुसार इन्होने 17 हजार लोग लगाएं हैं। तो क्या सरकार झूठ बोल रही है या 27 सितंबर को चौधरी देवीलाल के जन्मदिन के मौके पर एक रैली कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जो मेवात होगा। क्योंकि 25 सितंबर को जुमे की नमाज है जहां ये रैली होगी वो अब तक का सबसे बड़ा मैदान है। यह मैदान 75 एकड़ में फैला है। इसमें 200*900 फुट का बड़ा टैंट लगाया जाएगा। कांग्रेस और भाजपा आपस में मिले हुए हैं इन्होने कोई मुद्दा नहीं उठाया सिर्फ आपस में बहस करते रहे। एक विधायक को हर रोज समय मिलना चाहिए ताकी वो अलग अलग मुद्दे उठा सकें। इन्होने पक्की नौकरी नहीं दी जो लगाए वो बाहर के लगाए। 10 पंजाबी के टीचर लगाए जिसमें 9 बाहर के है एक हरियाणा से है। सरकार दलित पर सबसे ज्यादा अत्याचार कर रही है अगर ये मैला उठाना बंद कर दें तो लोगों को घर से बाहर निकलना बंद हो जाएगा। कांग्रेस के लोग सफाईकर्मियों की बात क्यों नहीं करते कांग्रेसी उनके प्रदर्शन में क्यों नहीं गए हम इन सफाईकर्मियों से मिलेंगे हम उनके साथ हैं। विधान सभा में एक किताब है जिसमें सारे नियम हैं हम कोई भी सख्त चीज विधानसभा परिसर में नहीं लेकर जा सकते भूपेंद्र हुड्डा कह रहे थे कि मेरी जेब फाड़ दी मंत्री कह रहे थे कि आपने कोहनी मारी आप ऐसा काम क्यों करते हो कि लोग आपकी जेब फाड़ दे आप कागज पर लिखकर ले जा सकते हो सदन में दिखा सकते हो लेकिन कोई सख़्त चीज नहीं ले जा सकते पंजाब सरकार की चिठ्ठी पर कहा कि जब बाढ आती है और पंजाब से आए पानी से हरियाणा डूबता है तो उसकी भरपाई कौन करेगा पंजाब से उसकी भरपाई करवाई जाए पानी नैचुरल है इसे रोक नहीं सकते रोक सकते तो नेपाल में तबाही न होती ये सरकार कमजोर है जो एसवाईएल का पानी नहीं ले पाई हमारी सरकार आएगी तो हम हर हाल में एसवाईएल का पानी लेकर आएंगे।0
0
Report
Advertisement
हांसी में नया बस स्टैंड: 10 एकड़ जमीन और 80 नई बसों की मांग
Hansi, Haryana:हांसी में नया बस स्टैंड बनाने की तैयारी, विभाग के पास आया पत्र, बाईपास के आसपास 10 एकड़ जमीन की तलाश शुरू दुकानदारों के कारोबार पर असर पड़ने की आशंका जिले के हिसाब से हांसी में करीब 150 बसों की आवश्यकता अभी 70 बसें,80 ओर नई बसों के पत्र भेजा है हांसी। हांसी को जिला बनाए जाने के बाद शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर करने के लिए नए और आधुनिक बस स्टैंड के निर्माण की योजना पर परिवहन विभाग ने काम शुरू कर दिया है। हांसी बस स्टैंड अधिकारियों के पास रोडवेज विभाग का पत्र आया है। नए बस अड्डे के लिए हांसी बाईपास के आसपास करीब 10 एकड़ जमीन की आवश्यकता बताई गई है, जिसकी तलाश प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा की जा रही है। मौजूदा रोडवेज बस स्टैंड करीब साढ़े चार एकड़ जमीन में बना हुआ है। जिला बनने के बाद बसों की संख्या और यातायात का दबाव बढ़ने की संभावना को देखते हुए वर्तमान बस स्टैंड को भविष्य के हिसाब से छोटा माना जा रहा है। फिलहाल हांसी डिपो में करीब 70 बसें हैं। हांसी को जिला बनाए जाने के बाद परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने की जरूरत बढ़ गई है। जिले के हिसाब से हांसी में करीब 150 बसों की आवश्यकता है, जबकि वर्तमान में रोडवेज के पास महज 70 बसें उपलब्ध हैं। परिवहन विभाग की ओर से बसों की कमी को दूर करने के लिए 80 नई बसों की मांग भेजी जा चुकी है। नई बसें मिलने के बाद जिले में यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलने की उम्मीद है। नया बस स्टैंड हांसी बाईपास के आसपास बनाए जाने की योजना है। इससे शहर के अंदर बसों की आवाजाही कम होगी और मुख्य बाजारों व शहर की सड़कों पर यातायात का दबाव भी घटने की उम्मीद है। साथ ही 150 से अधिक बसों का संचालन और पार्किंग भी व्यवस्थित तरीके से हो सकेगी। हालांकि, मौजूदा बस स्टैंड को दूसरी जगह शिफ्ट करने की योजना से यहां लंबे समय से कारोबार कर रहे दुकानदारों और आसपास के लोगों की चिंता बढ़ सकती है। बस स्टैंड के कारण यहां दुकानदारों को यात्रियों की आवाजाही से रोजगार मिलता है। यदि बस स्टैंड दूसरी जगह चला जाता है तो दुकानदारों के कारोबार पर असर पड़ने की आशंका है। आने वाले समय में इस मुद्दे को लेकर स्थानीय दुकानदारों और लोगों में रोष भी देखने को मिल सकता है। हांसी रोडवेज बस स्टैंड के प्रभारी सतबीर सिंह यादव ने बताया कि रोडवेज विभाग की ओर से पत्र आया है। जिला बनने के बाद बस स्टैंड के विकास के लिए करीब 10 एकड़ जमीन की आवश्यकता है, जबकि वर्तमान बस स्टैंड करीब साढ़े चार एकड़ में है। नए स्थान पर बस स्टैंड बनने से भविष्य में बसों के संचालन को और बेहतर किया जा सकेगा。0
0
Report
दिल्ली सरकार ने डेटा सुरक्षा के लिए DPDP एक्ट के तहत वर्कशॉप का आयोजन किया
New Delhi, Delhi:दिल्ली सरकार के डेटा को सुरक्षित रखने के लिए आज सरकार के IT विभाग ने DPDP एक्ट के तहत वर्कशॉप का आयोजन किया जिसमें विभाग के अधिकारियों को बताया गया कि कैसे सरकारी डेटा सुरक्षित रखा जाएगा ताकि दिल्ली सरकार का डेटा न चोरी हो सके और न उसका गलत इस्तेमाल हो सके. बाइट- डॉ पंकज सिंह (आईटी मंत्री दिल्ली सरकार) दिल्ली सरकार के IT मंत्री डॉ पंकज सिंह ने बताया कि आज IT विभाग की तरफ से एक वर्कशॉप आयोजित की गई जिसमें सरकार का डेटा कैसे सुरक्षित रखा जाय कैसे डेटा को बेहतर सिक्योरिटी दी जाय इसकी जानकारी दी गई ताकि सरकारी डेटा का कोई मिसयूज न कर सके. वही मंत्री डॉ पंकज सिंह ने कहा की डेटा सिक्योरिटी को लेकर पिछली सरकार ने कोई काम नहीं किया लेकिन हमारी सरकार सिर्फ सरकारी डेटा को सुरक्षित ही नहीं कर रही बल्कि उसको और बेहतर और सुरक्षित बना रही है. बाइट- डॉ पंकज सिंह (परिवहन मंत्री दिल्ली सरकार) वही परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने हाल ही में हुए चलती बस में गैंग रेप को ध्यान में रखते हुए कहा की सभी निजी बसों को नोटिस जारी कर निर्देश दिए गए कि सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करें अगर बच्चों की सुरक्षा या यात्रियों के साथ कोई दुर्व्यवहार किया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी.0
0
Report
15 सितम्बर से धान की खरीद शुरू करवाने पर किसान यूनियन का कुरुक्षेत्र प्रदर्शन
Kurukshetra, Haryana:धान की खरीद 15 सितंबर से शुरू करने सहित कई मांगो को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने कुरुक्षेत्र लघु सचिवालय पर किया प्रदर्शन, डीसी को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन,सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी कुरुक्षेत्र:-- धान की खरीद जल्द शुरू करने सहित किसानों की विविध मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन एवं किसान संगठनों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कुरुक्षेत्र के लघु सचिवालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। किसानों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को जल्द पूरा करने की मांग उठाई। प्रदर्शन के बाद किसान प्रतिनिधिमंडल ने उपायुकूल्त कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा। और 10 सितंबर को पेहवा में किसान महापंचायत। अगर 15 सितंबर से धान की खरीद शुरू नहीं हुई तो जीटी रोड पर किसान अपनी धान गिराना शुरू कर देंगे और उसी के साथ प्रदेश के डीसी कार्यालय के बाहर किसान अपनी धान को गिराना शुरू कर देंगे। भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह यूनियन ने आज प्रदेश भर में डीसी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया कुरुक्षेत्र में प्रदर्शन करते हुए किसानों ने कहा कि सरकार 15 सितंबर से धान की खरीद शुरू कर दे वरना किसानों को जीटी रोड पर अपनी धन गिरने के लिए मजबूर होना पड़ेगा और इसी के साथ प्रदेश के डी सी आफिस के बाहर धान गिराना शुरू कर देंगे। वहीं उन्होंने कहा कि धान की जो मोशचर 17% है उसे बढ़ाकर 20% करना चाहिए。 हरियाणा प्रदेश में गन्ने के रेट भी बढ़ाए जाएं जब चीनी के रेट बढ़ गए हैं तो गन्ने के रेट भी बढ़ाए जाने चाहिए。0
0
Report
Advertisement
नोएडा में कैफे बंद होते ही प्रेमी जोड़े ने चोरी की, तीन गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा में कैफे बंद हुआ तो प्रेमी जोड़ा बना चोर! नोएडा से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने पुलिस को भी हैरान कर दिया। कैफे के कारोबार में नुकसान हुआ तो महंगे शौक पूरे करने के लिए एक प्रेमी जोड़े ने चोरी का रास्ता अपना लिया। दिन में बंद मकानों की रेकी और चोरी... और रात में उसी पैसे से बार और रेस्तरां में पार्टी। अब पुलिस ने इस शातिर गैंग का पर्दाफाश कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला नोएडा के थाना सेक्टर-113 क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में सोनाली नाम की महिला, उसका लिव-इन पार्टनर दीवार और उनका साथी इरफान शामिल है। बताया जा रहा है कि सोनाली ही गैंग को लीड करती थी। गैंग का तरीका बेहद शातिर था। आरोपी पहले हाईराइज सोसाइटी और मकानों की रेकी करते थे। खास तौर पर उन घरों को निशाना बनाया जाता था, जो कई दिनों से बंद होते थे। रेकी के दौरान सोनाली आसपास की गतिविधियों पर नजर रखती थी और घर खाली होने की पुष्टि के बाद अपने साथियों को चोरी के लिए भेजती थी। मौका मिलते ही दीवार और इरफान घर में दाखिल होते और मोबाइल फोन, लैपटॉप, नकदी और ज्वैलरी चोरी कर फरार हो जाते थे। चोरी के बाद आरोपी अपनी पहचान छिपाकर सामान्य जिंदगी जीने की कोशिश करते थे। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि प्रेमी जोड़े ने पहले गाजियाबाद और बाद में नोएडा में कैफे चलाई थी। कारोबार में नुकसान होने के बाद आर्थिक स्थिति बिगड़ गई और महंगे शौक पूरे करने में परेशानी होने लगी। इसके बाद तीनों ने मिलकर चोरी को कमाई का जरिया बना लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन, लैपटॉप, करीब साढ़े तीन लाख रुपये नकद और ज्वैलरी बरामद की है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और उनके द्वारा की गई अन्य चोरी की वारदातों का पता लगाने में जुटी है。0
0
Report
कोटपूतली के जयसिंहपुरा में बिजली लापरवाही से हादसा, एक मौत, दो घायल
Jaipur, Rajasthan:कोटपूतली के जयसिंहपुरा गांव में बिजली विभाग की कथित लापरवाही के चलते बड़ा हादसा हो गया। चेचिका नांगल फीडर से जुड़े जयसिंहपुरा गांव में खेत की तारबंदी का काम कर रहे बुलाराम, पूनम और राजेन्द्र अचानक करंट की चपेट में आ गए और तीनों गंभीर रूप से झुलस गए। ग्रामीणों ने घायलों को राजकीय बीडीएम जिला अस्पताल पहुंचाया; अस्पताल में बुलाराम को मृत घोषित कर दिया गया, पूनम और राजेन्द्र का Jaipur के उच्चस्तरीय अस्पताल में उपचार के लिए रेफर किया गया। घटना के बाद ग्रामीणों में विद्युत विभाग के प्रति आक्रोश बढ़ा और उन्होंने पोल, डीपी और अर्थ वायर की समय पर जांच-रखरखाव नहीं होने को हादसे का कारण बताया। वे अधिकारियों की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, साथ ही मृतक के परिजनों को मुआवज़ा और इलाज के लिए जरूरी सहायता मांग रहे हैं।0
0
Report
नगर परिषद परिसर में चंदन के पेड़ काटने की चोरी की तैयारी का आरोप
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ शहर के नगर परिषद परिसर में वर्षों पुराने चंदन के पेड़ों को काटकर चोरी करने का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। घटना करीब दो दिन पुरानी बताई जा रही है। जानकारी सामने आने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी और पेड़ों को काटे जाने की स्थिति को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है। बताया जा रहा है कि नगर परिषद परिसर में लंबे समय से चंदन के पेड़ लगे हुए हैं। इन्हीं पेड़ों में से कुछ को काटने का प्रयास किया गया। मौके पर पेड़ कटे हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि कुछ अन्य पेड़ों पर भी काटने के निशान नजर आ रहे हैं। इससे आशंका जताई जा रही है कि चंदन की लकड़ी को काटकर वहां से चोरी कर ले जाने की तैयारी की गई थी। नगर परिषद परिसर जैसे सार्वजनिक स्थान पर चंदन के पेड़ों को काटने का प्रयास सामने आने के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि पेड़ों को किसने काटा और कितनी लकड़ी ले जाने का प्रयास किया गया।0
0
Report
Advertisement
