Back
गुलदार को पिंजरे में कैद, गांव में राहत, वन विभाग ने सुरक्षित स्थान को पहुंचाया
RCRAJVEER CHAUDHARY
Oct 27, 2025 02:15:34
Bijnor, Uttar Pradesh
थाना अफजलगढ़ क्षेत्र के गांव मुरलीवाला में कई दिनों से आतंक का पर्याय बना गुलदार आखिरकार पिंजरे में कैद हो गया। गुलदार के पकड़े जाने से पूरे गांव ने राहत की सांस ली है। सूचना मिलने पर वन विभाग और पुलिस प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंच गुलदार को अपने कब्जे में ले लेकर गुलदार को सुरक्षित स्थान पहुंचाने की तैयारी शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार अफजलगढ़ थाना क्षेत्र के गांव मुरलीवाला में पिछले कुछ समय से गुलदार की लगातार आवाजाही से ग्रामीणों में दहशत का माहौल था। ग्रामीणों की मांग पर वन विभाग ने इलाके में पिंजरा लगाया था। देर रात किसी समय गांव मुरलीवाला में सिद बाबा श्री गुरु गोरखनाथ मंदिर के नजदीक किसान रवीन्द्र सिंह के खेत में लगे पिंजरे में अचानक शिकार की तलाश के दौरान गुलदार पिंजरे में कैद हो गया। गुलदार की चीख-पुकार की आवाज सुनकर किसानों की भारी भीड़ जमा हो गई। तुरंत ही ग्रामीणों ने पीआरवी 112 पुलिस को पिंजरे में गुलदार फंसने की सूचना दी, जिसके बाद पीआरवी पर तैनात मोहित तेवतिया, विकास कुमार व कांस्टेबल संदीप तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों की भीड़ को व्यवस्थित किया और स्थिति को नियंत्रित किया। इसके बाद, वन विभाग नगीना रेंज के वन दरोगा सुनील कुमार राजौरा के नेतृत्व में वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। वन विभाग की टीम ने गुलदार को कब्जे में लिया और सुरक्षित स्थान पर ले जाने की कार्रवाई शुरू की।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
WMWaqar Manzoor
FollowOct 27, 2025 05:11:280
Report
WMWaqar Manzoor
FollowOct 27, 2025 05:11:170
Report
WMWaqar Manzoor
FollowOct 27, 2025 05:11:060
Report
WMWaqar Manzoor
FollowOct 27, 2025 05:10:570
Report
VKVijay1 Kumar
FollowOct 27, 2025 05:10:460
Report
RMRam Mehta
FollowOct 27, 2025 05:10:360
Report
KJKamran Jalili
FollowOct 27, 2025 05:09:554
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowOct 27, 2025 05:09:390
Report
RZRajnish zee
FollowOct 27, 2025 05:09:220
Report
SSSwapnil Sonal
FollowOct 27, 2025 05:09:120
Report
VAVishnupriya Arora
FollowOct 27, 2025 05:09:010
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowOct 27, 2025 05:08:420
Report
GPGYANENDRA PRATAP
FollowOct 27, 2025 05:08:250
Report
