246701
बिजनौर में हिजाब पहनने पर छात्राओं को स्कूल से बाहर निकाला
Bijnor, Uttar Pradesh:बिजनौर के धामपुर के जनता इंटर कॉलेज महुआ में हिजाब पहनने वाली छात्राओं को प्रिंसिपल ने स्कूल से बाहर निकाल दिया। प्रेयर के बाद प्रिंसिपल ने कहा कि दुपट्टा उतारकर पट्टी डालकर आना होगा, वरना स्कूल में प्रवेश नहीं मिलेगा। सुप्रीम कोर्ट के फैसले और संविधान को चुनौती देने का आरोप लगाया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नरसिंहपुर में आंधी-तूफान से फसलें चौपट, पेड़ गिरे, किसानों में चिंता
Narsinghpur, Madhya Pradesh:नरसिंहपुर जिले में अचानक मौसम ने करवट बदल ली। तेज आंधी-तूफान के साथ हुई बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। कई इलाकों में खेतों में खड़ी धान की फसल चौपट होने की खबर है, वहीं तेज हवाओं के चलते सड़क किनारे और खेतों में खड़े बड़े-बड़े पेड़ धराशायी हो गए। चीचली, सुदरास और खेरी क्षेत्र में बारिश और आंधी से फसलों को ज्यादा नुकसान बताया जा रहा है। खेतों में खड़ी गन्ने की फसल भी तेज हवाओं के कारण गिर गई। कुछ इलाकों में मामूली ओले गिरने की भी खबर सामने आई है। अचानक बदले मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। किसानों को फसल नुकसान से भारी नुकसान की आशंका है।0
0
Report
खैरथल में अतिक्रमण हटाने का व्यापक अभियान शुरू, प्रमुख मार्गों से कब्जे हटेंगे
Bagheri Kalan, Rajasthan:खैरथल शहर में लगातार बढ़ रहे स्थायी और अस्थायी अतिक्रमण के खिलाफ नगर परिषद जल्द ही व्यापक अभियान शुरू करने की तैयारी में है। नगरपालिका परिषद सभापति विक्रम चौधरी ने इस संबंध में नगर परिषद आयुक्त को आवश्यक कार्रवाई के लिए वार्ता की है, सभापति ने कहा कि आगामी दो से तीन दिनों में पुलिस जाप्ते के साथ अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू किया जाएगा, साथ ही खैरथल शहर की सुंदरता और मुख्य मार्गों की चौड़ाई अतिक्रमण के कारण प्रभावित हो रही है, कई स्थानों पर लोगों ने दुकानों के आगे पक्के निर्माण, चबूतरे और टीन शेड लगाकर सड़क तक कब्जा कर रखा है, इससे मुख्य मार्ग संकरे दिखाई देते हैं और आमजन को आवागमन में परेशानी होती है। इस अभियान के दौरान किशनगढ़ बास रोड, मातौर रोड, हरसोली रोड और रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाले मार्ग सहित शहर के प्रमुख रास्तों पर किए गए स्थायी एवं अस्थायी अतिक्रमण हटाए जाएंगे।0
0
Report
उदयपुर: 50 लाख कीमत की MDMA के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर की हिरण नगरी थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान एक बिना नंबर की स्कॉर्पियो गाड़ी से 50 लाख रुपए मूल्य की 470 ग्राम एमडीएमए बरामद कर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उमरड़ा से खेड़ा जी बावजी जाने वाले रास्ते पर नाकेबंदी की। जहां पुलिस की नाकेबंदी को देखकर स्कार्पियो सवार तस्करों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। पुलिस ने नशीले पदार्थ की तस्करी के आरोप में मनीष मेघवाल, शंकर गायरी और नरेश बिश्नोई को गिरफ्तार किया है। पुलिस की प्राथमिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी नशे की इस खेप को उदयपुर से बाड़मेर ले जाने की फिराक में थ। पुलिस मामले में अग्रिम अनुसंधान कर रही है।0
0
Report
Advertisement
राजनांदगांव में पिस्टल दिखाकर जान से मारने की कोशिश: चार गिरफ्तार
Rajnandgaon, Chhattisgarh:राजनांदगांव में पिस्टल दिखाकर जान से मारने की कोशिश करने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक पिस्टल और कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल कार को भी जब्त किया है। दरअसल, कुछ दिन पहले प्रार्थी ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह दुर्ग से राजनांदगांव लौट रहा था। इसी दौरान शहर के स्टेट हाई स्कूल के पास कुछ लोगों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए पिस्टल दिखाई और जान से मारने की कोशिश की। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान चिखली क्षेत्र से चार युवकों—विपिन जानवेल्स, अमन जेम्स शेरोन जेम्स और अफरोज खान—को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्ता स्वीकार की। नगर पुलिस अधीक्षक सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से बरामद पिस्टल और कारतूस को जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा गया है। इसके साथ ही घटना में प्रयुक्त कार भी पुलिस ने जब्त कर ली है। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।0
0
Report
पूर्वी MP में मानसून विदाई के बाद भी बारिश का सिस्टम सक्रिय
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल MP से मानसून की विदाई, लेकिन बारिश का सिस्टम एक्टिव पूर्वी MP में अगले 2 दिन बारिश और गरज-चमक का दौर बुधवार को 12 जिलों में गरज-चमक, आंधी और बारिश का अलर्ट अगले 24 घंटे में जबलपुर, रीवा, सतना, सीधी समेत कई जिलों में बारिश के आसार 8-9 अक्टूबर को भी पूर्वी हिस्से में बारिश की संभावना 10 अक्टूबर से कमजोर होगा बारिश का सिस्टम भोपाल-इंदौर समेत पश्चिमी MP में दिन में धूप, रात में ठंड बढ़ेगी0
0
Report
इंद्रावती नदी में मिले शव की पहचान अब तक नहीं, पुलिस ने सूचना जारी की
Jagdalpur, Chhattisgarh:कोतवाली थाना क्षेत्र में बीते 8 मई को इंद्रावती नदी में एक शव बरामद किया गया था, सबसे पहले इन्द्रावती नदी मे मछुआरों ने शव तैरता हुआ देख था, पुलिस ने मौके पर पहुंच शव अपने कब्जे में लिया पंचनामा कार्यवाही कर पीएम कराया गया चूंकि मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी ऐसे में नगर निगम के माध्यम से कफन-दफन प्रक्रिया की गई, 5 महीने बाद भी मृतक की पहचान, नहीं हो पाई है, अब पुलिस ने मृतक के पहचान हेतु सूचना जारी की है पुलिस के अनुसार मृतक का हुलिया नीला सफेद रंग का शर्ट व नीला कलर का लोअर पहने हुए शरीर फुला हुआ था उम्र करीबन 50 साल एवं ऊंचाई लगभग 5.4 इंच है।0
0
Report
Advertisement
मेरठ सांप कांड: रविता और अमरदीप दोषी करार
Varanasi, Uttar Pradesh:मेरठ के चर्चित सांप कांड में अदालत का बड़ा फैसला आया है... कोर्ट ने अमित कश्यप हत्याकांड में उसकी पत्नी रविता और उसके कथित प्रेमी अमरदीप को दोषी करार दिया है... जिस मौत को सांप के डसने का हादसा बताकर कहानी खत्म करने की कोशिश की गई थी... अदालत के फैसले ने उस कहानी को पलट दिया है0
0
Report
कान्हा गौशाला निरीक्षण में खामियां; DM ने वेतन रोकने के निर्देश दिए
Fatehpur, Uttar Pradesh:कान्हा गौशाला के निरीक्षण में मिली खामियां, EO का वेतन रोकने के निर्देश जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने खखरेरू व धाता स्थित कान्हा गौशालाओं का किया औचक निरीक्षण खखरेरू गौशाला में इंटरलॉकिंग कार्य की गुणवत्ता खराब मिलने पर डीएम ने लगाई फटकार ईंटों की गुणवत्ता खराब और विद्युत कनेक्शन न होने पर अधिशाषी अधिकारी एच. पी.सिंह नगर पंचायत खखरेरू का वेतन रोका संबंधित पटल सहायक से स्पष्टीकरण तलब करने के भी निर्देश मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को 15 दिन के भीतर दोबारा निरीक्षण कर रिपोर्ट देने के निर्देश धाता गौशाला में पशुओं के चारा, पानी, शेड, चाहरदीवारी, CCTV, स्वास्थ्य जांच व ईयर टैगिंग की भी समीक्षा0
0
Report
सोशल मीडिया के चक्कर में युवक ने AI से SSB कैंप ब्लास्ट दिखाकर गिरफ्तार
Maharajganj, Uttar Pradesh:एंकर- सोशल मीडिया पर रातों-रात मशहूर होने, लाइक, व्यूज और फॉलोअर्स बटोरने का खुमार एक युवक पर इस कदर हावी हुआ कि उसने देश की सुरक्षा से खिलवाड़ कर डाला। दरअसल महराजगंज जिले के परसामलिक थाना क्षेत्र के सेवतरी स्थित 22वीं वाहिनी एसएसबी के कैम्प को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से ब्लास्ट करते हुए दिखाया और इस सनसनीखेज वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कर दिया। जैसे ही यह भड़काऊ और आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के हाथ-पांव फूल गए। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस टीम ने फौरन डिजिटल सर्विलांस का सहारा लिया और कार्रवाई करते हुए अभियुक्त फैयाज अहमद को दबोच लिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त के अकाउंट से उस आपत्तिजनक वीडियो को तुरंत डिलीट करवाया और फैयाज को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के खिलाफ चालान कर उसे अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए न्यायालय भेज दिया गया है। पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि सोशल मीडिया पर सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के चक्कर में शांति भंग करने या सुरक्षा बलों पर अभद्र या भ्रामक सामग्री बनाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।0
0
Report
Advertisement
दिल्ली: मलबे में फंसे लोगों के लिए बचाव जारी, वरिष्ठ फायर अधिकारी ने कहा
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: सीनियर फायर ऑफिसर के अनुसार मलबे में फंसे लोगों के लिए बचाव कार्य जारी, वरिष्ठ फायर अधिकारी ने जानकारी दी0
0
Report
फर्रुखाबाद में DGGI का छापा: तंबाकू कारोबारियों में हड़कंप
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद में तंबाकू कारोबारी के आवास पर DGGI का छापा, मचा हड़कंप फर्रुखाबाद के कायमगंज में तंबाकू कारोबारी के आवास पर DGGI का छापा कायमगंज के गऊ टोला स्थित तंबाकू फर्म से जुड़े कारोबारी के आवास पर पहुंची टीम तंबाकू फर्म रीता ट्रेडर्स के कारोबारी के आवास पर छापा दो लग्जरी गाड़ियों से पहुंची DGGI टीम, सीधे आवास के अंदर दाखिल हुई कारोबार से जुड़े अभिलेखों का मिलान और जांच कर रही टीम DGGI की छापेमारी की से क्षेत्र के तंबाकू कारोबारियों में मचा हड़कंप0
0
Report
नोएडा प्राधिकरण कार्यालय पर किसानों का विरोध, मुआवजा नीति और रोजगार के प्रस्ताव
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा\n\nनोएडा प्राधिकरण के खिलाफ एक बार फिर किसानों का गुस्सा फूट पड़ा है।\n\nसैकड़ों की संख्या में किसान अपनी विभिन्न मांगों को लेकर नोएडा प्राधिकरण के सेक्टर-96 स्थित दफ्तर पहुंचे और जोरदार प्रदर्शन किया।\n\nभारतीय किसान यूनियन मंच के नेतृत्व में किसानों ने ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ प्राधिकरण कार्यालय का घेराव किया।\n\nकिसानों की प्रमुख मांगों में नई मुआवजा नीति लागू करना, 10 प्रतिशत मुआवजा प्लॉट देना, अधिग्रहण कानून के तहत अधिकार दिलाना और ग्रामीण युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना शामिल है।\n\nकिसानों ने आरोप लगाया कि लंबे समय से उनकी मांगों को लेकर सिर्फ आश्वासन दिए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही।\n\nप्रदर्शन की सूचना मिलते ही नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी मौके पर पहुंचे और किसानों से बातचीत कर उन्हें समझाने का प्रयास किया।\n\nहालांकि किसान अपनी मांगों को लेकर आर-पार के मूड में नजर आए। किसानों ने साफ चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो नोएडा प्राधिकरण के दफ्तर पर तालाबंदी की जाएगी।\n\nप्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।\n\nफिलहाल प्राधिकरण अधिकारियों और किसान नेताओं के बीच बातचीत का दौर जारी है।0
0
Report
Advertisement
गजरौला हसनपुर मार्ग पर गाड़ी में लगी भीषण आग चालक ने कूद कर बचाई अपनी जान
Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा के गजरौला हसनपुर मार्ग पर उसे समय अफरा तफरी माहौल बन गया जब देखते ही देखते गाड़ी में धुआं उठने के साथ गाड़ी में भीषण आग लग गई चालक ने वह मुश्किल कूद कर अपनी जान बचाई वही देखते ही देखते गाड़ी आज का गोला बन गई वहीं दो किलोमीटर दूर तक लंबे जाम की स्थिति पैदा हो गई और गाड़ी को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई गाड़ी आगे में पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थी और आज समाप्त हो चुकी थी जिसके बाद जाम खोला गया जिसका लाइव वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है0
0
Report
सोने का बिस्किट का झांसा देकर ठगी करनेवाला अंतरराज्यीय आरोपी गाजियाबाद से गिरफ्तार:एएसपी मणिशंकर चंद
Durg, Chhattisgarh:दुर्ग (छत्तीसगढ़): अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि रानीतराई थाना पुलिस ने सोने का बिस्किट सस्ते दामों में दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के आरोपी विश्वजीत मौर्य (29 वर्ष) को गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) से गिरफ्तार किया है। प्रार्थी समीर साहू की शिकायत पर पुलिस ने बीएनएस की सुसंगत धाराओं में अपराध दर्ज किया था। तकनीकी साक्ष्यों एवं मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी को पकड़ा और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।0
0
Report
बेतिया के मझौलिया में 2 वर्ष की बच्ची लापता, महिला- बेटे हिरासत में
Bettiah, Bihar:बेतिया के मझौलिया थाना अंतर्गत वार्ड नम्बर पांच से 2 साल की नाबालिग बच्ची लापता हो गई है। दरवाजे पर खेल रही बच्ची के गायब होने से इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस के कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। बच्ची को एक महिला लेकर जा रही है; सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। दो दिन से परिजन बच्ची की तलाश कर रहे हैं। आज आक्रोशित स्थानीय लोगों ने थाना का घेराव किया। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने एक महिला और उसके बेटे को हिरासत में लिया है; उनसे पूछताछ की जा रही है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए बच्ची को बरामद कर सकती है, लेकिन दो दिनों से बच्ची नहीं मिल पाई है। वही थानाध्यक्ष का कहना है कि पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है; बच्ची को बहुत जल्द बरामद कर लिया जाएगा। थाना पर आई भीड़ को पुलिस ने समझा बुझा कर वापस कर दिया है। हिरासत में लिए गए संदिग्ध आरोपियों से पूछताछ पुलिस कर रही है; इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।0
0
Report
Advertisement
