246701
बिजनौर में व्यक्ति ने ली खुद की जान लेने की कोशिश वही परिजनों पर लगा आरोप
Bijnor, Uttar Pradesh:बिजनौर के हल्दौर में एक व्यक्ति ने खुद पर गोली चलाकर जान लेने का प्रयास किया। पुलिस ने मौके से एक नोट बरामद किया, जिसमें व्यक्ति ने अपने दामाद, पत्नी और बेटी को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
इटियाथोक उपडाकघर से बैग में रखी 50 हजार का नगदी भी बरामद किया है
Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक। उपडाकघर से गुरुवार दोपहर को डाक विभाग के एक अभिकर्ता का बैग में रखा पचास हजार रुपया चोरी हो गया। चोरी की वारदात के बाद उप डाकघर कार्यालय में घंटों अफरातफरी का माहौल रहा।सूचना पर पहुंची डायल 112 व कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ स्थानीय थाने में तहरीर दी है। *घटना का विवरण* इटियाथोक थाना क्षेत्र के अयाह गांव निवासी संत प्यारे तिवारी ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह गुरुवार सुबह करीब दस बजे इटियाथोक उपडाकघर के कार्यालय पहुंचे थे। उन्होंने अपने बैग में पचास हजार रुपये डाकखाने में जमा करने के लिए रखे थे। *चोरी की प्रक्रिया* आरोप है, कि वह अपना बैग टेबल पर रखकर सामने काउंटर पर चले गए।थोडी ही देर बाद लौटने पर बैग में रखा सारा रुपया गायब मिला। कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों और ग्राहकों से पूछताछ की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं हो सकी। *सीसीटीवी फुटेज और पुलिस कार्रवाई* इटियाथोक उप डाकघर में उप पोस्टमास्टर पद पर कार्यरत कमलेश कुमारी वर्मा ने बताया कि यहां सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है, उच्चाधिकारियों को पत्राचार के माध्यम से कई बार सीसीटीवी कैमरा लगवाने के लिए अवगत कराया जा चुका है । मौके पर मौजूद कुछ उपभोक्ताओं ने बताया कि यहां सीसीटीवी कैमरा न होने से लोगों के बीच चोर उचक्कों का भय बना रहता है। लोगों का कहना है कि यहां किसी गार्ड की भी तैनाती नहीं है। इस घटना के बाद से उपभोक्ताओं में आक्रोश देखा जा रहा है।0
0
Report
बरेली पुलिस ने चाइनीज माझा पर छापा, 310 अवैध माझा बरामद, दो गिरफ्तार
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली ब्रेकिंग बरेली। बरेली पुलिस ने चलाया चाइनीज माझा के विरुद्ध तलाशी अभियान, पुलिस ने बरामद किया चाइनीज माझा का जखीरा, 310 अवैध चाइनीज माझा बरामद, दो अभियुक्तों को भी किया गिरफ्तार, आये दिन चाइनीज माझा से हो रहे हादसों पर अंकुश लगाने के लिए चलाया जा रहा है अभियान, किला थाना क्षेत्र में पकड़ा गया अवैध माझा0
0
Report
यूपी मंत्री नीम करौली साइटों के पुनर्विकास पर बोले, अखिलेश यादव पर तंज
Noida, Uttar Pradesh:Lucknow (Uttar Pradesh): Jaiveer Singh (Minister, Uttar Pradesh) On Revamp Of Baba Neem Karoli Sites/ Akhilesh Yadav's Reservation Remarks/ Akhilesh Yadav's Bulandshahr Event And Aircraft Landing Permission यूपी के मंत्री जयवीर सिंह कहते हैं, "आध्यात्मिक और धार्मिक लोगों की महाराज में आस्था का सम्मान करने, उनके प्रभाव को समर्थन देने और अपनी सनातन संस्कृति को और विकसित करने के लिए, हम राज्य भर में नीम करौली महाराज से जुड़े आस्था के विभिन्न केंद्रों को जोड़ने वाला एक सर्किट बनाने पर काम कर रहे हैं... हम इन खास जगहों के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट, कनेक्टिविटी और सुविधाओं को बेहतर बनाने पर तेज़ी से काम कर रहे हैं और भविष्य में इनके लिए एक बड़ी योजना बनाने पर भी विचार कर रहे हैं..." उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री जयवीर सिंह ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान पर कहा, "मुझे लगता है कि आरक्षण की संवैधानिक व्यवस्था है। चाहें वो अखिलेश यादव हों या कोई अन्य हो, हमारी सरकार ही क्यों न हो, उनके लिए इससे छेड़खानी नहीं की जा सकती। ये एक संवैधानिक व्यवस्था है..." सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बुलंदशहर दौरे पर उन्होंने कहा, "सही बात ये है कि पश्चिम में जिस प्रकार की जातिगत टिप्पणी अखिलेश यादव के द्वारा की गई है, उसे लेकर इतना आक्रोश है कि पश्चिम में वे किसी भी जनसभा को संबोधित करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं।"0
0
Report
Advertisement
यूरिन हत्या: सड़क पर रोक से कारोबारी अमित कुमार की मौत, तीन आरोपी नहीं पकड़े
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर ब्रेकिंग। यूरिन हत्या कांड में तीन आरोपियों ने सोशल मीडिया पर वीडियो किया वायरल。 सड़क पर यूरिन करने से रोकने को लेकर कारोबारी अमित कुमार पर हुआ था जानलेवा हमला。 ईंट-पत्थरों से बेरहमी से पीटने के बाद कारोबारी की इलाज के दौरान हुई थी मौत! सीसीटीवी फुटेज घटना का पहले ही सामने आ चुका है。 तीन दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस अभी तक आरोपियों को नही पकड़ पाई मामले में पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है。0
0
Report
दमोह में बारिश के बाद निचली बस्तियों में जलभराव, SDRF ने लोगों को बचाया
Damoh, Madhya Pradesh:रात में हुई तेज बारिश के बाद निचली बस्तियों में भरा पानी..एंकर/ दमोह में बीती रात 12 बजे से शुरू हुई तेज बारिश ने सुबह होते होते हालत बिगाड़ दिए और शहर की निचली बस्तियों में पानी भर गया। सुभाष कालोनी से शुरू हुआ भराव बड़े नाले के रास्ते में पड़ने वाली तमाम बस्तियों में होता गया और करीब चार वार्डों सहित कृषि उपज मंडी क्षेत्र में जलभराव के हालात बन गए। सुभाष कालोनी के निचले हिस्सों में जलभराव की वजह से लोग घरों में कैद हो गए तो उन्हें एसडीआरएफ की मदद से नाव के सहारे बाहर निकाल कर सुरक्षित स्थानों कर रखा गया है। बारिश के इस पानी ने कई घरों की गृहस्थी को बर्बाद कर दिया है तो पानी भरने की वजह से लोगों के घरों में रखे सामान का नुकसान भी बड़े पैमाने पर हुआ है। फिलहाल प्रशासन और नगर पालिका की टीम ने स्थिति को नियंत्रण में किया है, जलभराव वाले इलाकों से जमा पानी को बाहर निकाला गया है और टीम लगातार काम कर रही है और अधिकारी निर्देश देकर टीम से काम करा रहे है। जिन घरों को डूब में माना जा रहा है उन्हें पास के ही एक हॉस्टल में रोका गया है और उनके लिए तमाम इंतजाम किए जाने की बात अफसर कह रहे है। बाइट/ पीड़ित बाइट/ रॉबिन जैन ( तहसीलदार दमोह) बाइट/ राजेंद्र सिंह ( सीएमओ नगर पालिका दमोह)0
0
Report
रायगढ़ में अवैध शराब के मामले में तीन गिरफ्तार, 23.3 लीटर शराब बरामद
Darogapara, Chhattisgarh:एंकर:-रायगढ़ जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। भूपदेवपुर और तमनार पुलिस ने अलग-अलग मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 23.3 लीटर अवैध शराब और 200 रुपये नकद बरामद किए हैं। दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें रिमांड पर भेज दिया गया।भूपदेवपुर में 35 पाव अंग्रेजी शराब जब्तभूपदेवपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि दो युवक अवैध रूप से अंग्रेजी शराब लेकर बिक्री के लिए आ रहे हैं। पुलिस ने बाजार चौक के पास घेराबंदी कर विकास कुमार यादव (21) निवासी किरीतमाल और ब्रिजेश यादव (28) निवासी किरोड़ीमल नगर, हाल किरीतमाल को पकड़ा। तलाशी में उनके पास से 35 पाव सिंडिकेट व्हिस्की, कुल 6.3 लीटर, कीमत करीब 4,200 रुपये बरामद हुई।तमनार में घर की बाड़ी से 17 लीटर महुआ शराब बरामद,तमनार पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सिदारपारा-मिलुपारा निवासी कन्हैया सारथी के घर दबिश दी। घर की बाड़ी में छिपाकर रखी 17 लीटर महुआ शराब, कीमत करीब 3,400 रुपये, और बिक्री की रकम 200 रुपये बरामद की गई। दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।0
0
Report
Advertisement
नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोप: 16 घंटे में पुलिस ने बालिका बरामद
Taga, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जांजगीर-चांपा नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने का मामला, 16 घंटे में पुलिस ने किया बरामद अकलतरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग बालिका सुरक्षित बरामद बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाने के बाद अनाचार का आरोप, जांच में सामने आया मामला रिपोर्ट दर्ज होते ही पुलिस ने शुरू की तलाश, मुखबिर की सूचना पर आरोपी के कब्जे से बालिका बरामद मामले में 35 वर्षीय आरोपी मोहम्मद सहीम गिरफ्तार पीड़िता के कथन और पुलिस पूछताछ में अनाचार की पुष्टि आरोपी के खिलाफ BNS और पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने न्यायिक रिमांड पर भेजा एसपी विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में अकलतरा पुलिस की कार्रवाई0
0
Report
CM ACS अखिल अरोरा ने परिवार के साथ मतदान, पत्नी IAS अपर्णा अरोरा मौजूद
Jaipur, Rajasthan:CM के ACS अखिल अरोरा ने परिवार सहित किया मतदान। पत्नी IAS अपर्णा अरोरा और बेटियों के साथ किया मतदान।0
0
Report
सूने मकान में चोरी: पुलिस ने रामू वर्मा को गिरफ्तार; चोरी का सामान बरामद
Taga, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जांजगीर-चांपा सूने मकान का ताला तोड़कर बर्तन-नगदी चोरी, आरोपी गिरफ्तार बलौदा थाना पुलिस ने सूने मकान में चोरी की वारदात का किया खुलासा घर का दरवाजा बंद कर तालाब नहाने गया था प्रार्थी, वापस लौटा तो घर में हुई चोरी रसोई से सिल्वर के गंज, थाली-कटोरी, चम्मच और लोहे की कढ़ाई ले गया था आरोपी आलमारी में रखे ₹3,200 नगद भी किए थे पार मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रामू वर्मा उम्र 33 वर्ष, निवासी जर्वे हरदी को पकड़ा पूछताछ में आरोपी ने चोरी करना कबूल किया, चोरी के बर्तन घर में बिस्तर के नीचे छिपाकर रखे थे पुलिस ने करीब ₹7,000 का चोरी का मशरूका बरामद किया आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया0
0
Report
Advertisement
सीधी के छकता में जादू-टोना शक पर जेठानी ने देवरानी की हत्या कर दी
Shahdol, Madhya Pradesh:सीधी थाना क्षेत्र के ग्राम छकता में जादू-टोने के संदेह के चलते रिश्ते की जेठानी ने अपनी देवरानी की गला घोंटकर हत्या कर दी. आरोपी मुन्नी बाई को संदेह था कि उसकी बेटी की बीमारी के पीछे देवरानी सुखरानिया बाई का जादू-टोना है. उसी चुन्नी से उसने देवरानी का गला घोंट दिया और तब तक दबाया जब तक मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. घटना शहडोल जिले के सीधी थाना क्षेत्र के ग्राम छकता की है. मुन्नी बाई की बेटी अक्सर बीमार रहती थी; उसने सुखरानिया बाई पर जादू-टोना करने का शक किया. इस संदेह के चलते उसने देवरानी की चुन्नी से गला घोंटा. थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया गया; पूछताछ जारी है.0
0
Report
झारखंड भर्ती सुधार यात्रा रांची पहुंची, पारदर्शी भर्ती की मांग तेज
Ranchi, Jharkhand:झारखंड में JPSC, JSSC-CGL समेत विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और भर्ती प्रक्रिया में सुधार की मांग को लेकर देवेंद्र नाथ महतो के नेतृत्व में निकाली जा रही भर्ती सुधार यात्रा आज राजधानी रांची पहुंचेगी。 पिछले करीब दो सप्ताह से राज्य के 24 जिलों का भ्रमण कर रही इस यात्रा का आज रांची में समापन होगा। यात्रा के समापन को लेकर जेएलकेएम विधायक और पार्टी के संस्थापक जयराम महतो ने कहा कि युवाओं और छात्रों से जुड़े भर्ती के मुद्दों को लेकर यह अभियान चलाया गया है। उन्होंने बताया कि आज दोपहर करीब 12:30 बजे मोरहाबादी मैदान स्थित बापू वाटिका से रैली की शुरुआत होगी। इसके बाद रैली अल्बर्ट एक्का चौक होते हुए भगवान बिरसा मुंडा के समाधि स्थल तक पहुंचेगी, जहां भर्ती सुधार यात्रा के समापन की औपचारिक घोषणा की जाएगी。 वहीं, देवेंद्र नाथ महतो ने युवाओं और छात्रों से भर्ती प्रक्रिया में सुधार के इस अभियान में सहयोग और समर्थन देने की अपील की है। उनका कहना है कि युवाओं के हित में भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और बेहतर बनाना जरूरी है और इसके लिए छात्रों की भागीदारी अहम है।0
0
Report
पनागर पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान में 60 लीटर कच्ची शराब जप्त
Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर पुलिस के द्वारा अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में जबलपुर के पनागर में लगभग 25 किलोमीटर दूर घने जंगल में भारी मात्रा में महुआ लाहन को नष्ट कराया गया है, साथ ही 60 लीटर कच्ची शराब जप्त की गई है। आरोपी मौके से फरार हो गया है, जिसकी मोटरसाइकिल पुलिस ने जप्त की है। मोटरसाइकिल के नंबर के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है। विपिन बिहारी सिंह का कहना है कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। मुखबिर की सूचना पर दबिश के बाद आरोपी मोटरसाइकिल छोड़कर फरार हो गया। 60 लीटर कच्ची शराब मौके से जप्त की गई है और भारी मात्रा में महुआ लाहन नष्ट कराया गया है। पनागर पुलिस की कार्रवाई से शराब माफिया में हड़कंप की स्थिति है। वहीं उप पुलिस अधीक्षक बिपिन बिहारी सिंह का कहना है कि अवैध शराब के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा.0
0
Report
Advertisement
अनूपपुर में पशु तस्करी पर बड़ी कार्रवाई: 130 मवेशी मुक्त, 6 वाहन जब्त
Anuppur, Madhya Pradesh:अनूपपुर पशु तस्करों के एक बड़े और फैले हुए नेटवर्क को पुलिस ने पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया है। इसे अनूपपुर जिले में पशु तस्करी के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है! अनूपपुर की जैतहरी पुलिस ने पशु तस्करों पर कड़ा शिकंजा कसा है। पुलिस ने महज 11 दिनों के भीतर ताबड़तोड़ मामले दर्ज किए हैं। इस पूरी कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 130 मवेशियों को मुक्त कराया है और तस्करी में इस्तेमाल होने वाले 06 वाहनों को भी जब्त किया है। "आपको बता दें कि तस्करों के इस लंबे-चौड़े और शातिर नेटवर्क को तोड़ने के लिए एक विशेष रणनीति बनाई गई थी। नवागत थाना प्रभारी गोकुला नंद पांडे और चौकी प्रभारी प्रवीण साहू ने अपनी संयुक्त टीमों के साथ मिलकर इस बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया। पुलिस की इस अचानक और संयुक्त कार्रवाई से इलाके के पशु तस्करों में भारी हड़कंप मचा हुआ है." "नवागत थाना प्रभारी और उनकी टीम की इस मुस्तैदी ने साफ कर दिया है कि जिले में अब अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।0
0
Report
देवरिया में युवक की निर्मम हत्या, पुलिस पर लापरवाही के आरोप
Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया जनपद में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। बीती रात भलुअनी थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 13 गांधीनगर में 23 वर्षीय युवक मोनू सिंह की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई। परिजनों का आरोप है कि इस मामले में पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। गांव के रहने वाले 23 वर्षी मोनू सिंह का कुछ लोगों से विवाद था, जिसमें चाईना अंसारी, अम्बुज विश्वकर्मा सहित कई लड़कों का एक ग्रुप है, जिसे उनका विवाद चल रहा था। मोनू सिंह ने विगत 1 तारीख को थाना को सूचना दी थी कि उनके साथ कोई अनहोनी हो सकती है, लेकिन पुलिस ने इस मामले को संज्ञान में नहीं लिया और बीती रात मोनू सिंह को घर से बुलाकर 200 मीटर दूर गांव के बाहर चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई। हत्या के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस हत्या आरोपियों की तलाश में जुट गई है। वहीं परिजनों ने अपराधियों की एनकाउंटर की मांग की है। परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस की लापरवाही की वजह से यह इतनी बड़ी घटना हुई है।0
0
Report
चार घंटे में गुम पांच नाबालिग बच्चियों को पुलिस ने बरामद किया—परिजन खुश
Danapur, Bihar:गुम हुए पांच नाबालिक बच्चियों को पुलिस ने चार घंटे के अंदर बरामद किया गया। बिहटा: नेउरा थानाक्षेत्र से गुम हुई पांच नाबालिक बच्चियां पुलिस सकुशल बरामद कर ली गईं। इधर दानापुर डीएसपी 2 अमरेंद्र कुमार झा ने बताया कि बीते 9 सितंबर की शाम को नेउरा थाना की पुलिस को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र से पांच बच्चियां बिना बताए घर से गायब हो गईं। सूचना मिलने के बाद पुलिस और SIT टीम के द्वारा कार्रवाई शुरू की गई और महज चार घंटे के अंदर पुलिस ने गुम हुई पांचों नाबालिक बच्चियों को सकुशल बिहटा थानाक्षेत्र से बरामद कर लिया। फिलहाल सभी पांचो बच्चियों को परिवार को सौंप दिया गया है।0
0
Report
Advertisement
