246701
बिजनौर में बैराज रोड पर सरकारी बस में तोड़फोड़, चालक पहुंचा थाने
Bijnor, Uttar Pradesh:बिजनौर के बैराज रोड पर देर शाम कुछ अज्ञात लोगों ने एक सरकारी बस में तोड़फोड़ की। बस चालक ने घटना की शिकायत लेकर थाने का रुख किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पूर्णिया में हर घर तिरंगा रैली: जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल ने देशभक्ति का संदेश फैलाया
Noida, Uttar Pradesh:पूर्णिया, 14 अगस्त 2026: स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल, पूर्णिया द्वारा देशभक्ति, राष्ट्रप्रेम एवं राष्ट्रीय एकता की भावना से ओत-प्रोत भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। कक्षा छठी से बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने पूरा उत्साह, अनुशासन और जोश के साथ रैली में सहभागिता की। हाथों में लहराते तिरंगे और देशभक्ति के नारों से पूरा वातावरण राष्ट्रप्रेम से गूंज उठा। रैली में विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती पुलोमा नंदी, उप-प्रधानाचार्य श्री राज कुमार दास, प्रशासक श्री प्रीतम दास, वरिष्ठ शैक्षणिक समन्वयक श्री त्रिबेनी पांडेय, ऑपरेशन मैनेजर श्री रिचर्डसन झा, सूचना प्रौद्योगिकी प्रमुख श्री डेविड कुमार, गतिविधि प्रभारी श्रीमती संचारी दास, जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) श्री राहुल शांडिल्य सहित शिक्षकगण एवं विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने पूरे अनुशासन और उत्साह के साथ रौतारा गांव में तिरंगा रैली निकाली। रैली के दौरान विद्यार्थियों ने ग्रामीणों को राष्ट्रध्वज के सम्मान, देशप्रेम, राष्ट्रीय एकता एवं नागरिक जिम्मेदारी का संदेश दिया। रैली का विशेष पड़ाव रौतारा टोल प्लाजा रहा, जहाँ ग्रामीणों एवं आम लोगों के बीच तिरंगे वितरित किए गए और उन्हें ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यार्थियों के हाथों में लहराते तिरंगे और गूंजते देशभक्ति के नारों ने पूरे क्षेत्र को राष्ट्रप्रेम और उत्साह से भर दिया। विद्यालय की यह पहल केवल एक रैली तक सीमित नहीं रही, बल्कि विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन, नागरिक जिम्मेदारी, सामाजिक सहभागिता एवं नेतृत्व क्षमता विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास साबित हुई। विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी ने कार्यक्रम को विशेष रूप से प्रभावशाली बनाया। इस अवसर पर विद्यालय ने यह संदेश दिया कि शिक्षा केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों में देशभक्ति, जिम्मेदारी, अनुशासन और सामाजिक संवेदनशीलता का विकास करना भी शिक्षा का महत्वपूर्ण उद्देश्य है। रैली को सफल, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने में रौतारा थाना का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। विद्यालय परिवार थाना प्रभारी श्री लालसारबिंद, उपनिरीक्षक श्री राकेश कुमार यादव एवं पूरी पुलिस गश्ती दल के प्रति विशेष आभार व्यक्त करता है, जिन्होंने सुरक्षा एवं गश्ती व्यवस्था में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया। इसी क्रम में रौतारा टोल प्लाजा एजेंसी – संदीप कंस्ट्रक्शंस के मालिक श्री अजीत सिंह एवं प्रभारी श्री विकास यादव का भी विद्यालय परिवार हृदय से धन्यवाद करता है। वहीं भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, रौतारा कार्यालय से वरिष्ठ प्रबंधक श्री मिथिलेश मिश्रा, जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) श्री अभिषेक मेहता एवं सूचना प्रौद्योगिकी प्रबंधक श्री सुनील कुमार ने भी आयोजन में अपना बहुमूल्य सहयोग प्रदान किया। विद्यालय परिवार इन सभी संस्थाओं, अधिकारियों, पुलिसकर्मियों एवं सहयोगियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करता है। उनके सहयोग से यह तिरंगा रैली सुरक्षित, व्यवस्थित एवं गरिमापूर्ण ढंग से संपन्न हुई। जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल, पूर्णिया की यह पहल राष्ट्रप्रेम, सामाजिक जिम्मेदारी और सामुदायिक सहभागिता का उत्कृष्ट उदाहरण बनी। विद्यार्थियों के उत्साह, अनुशासन और विद्यालय परिवार के सामुदायिक प्रयास ने “हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा” के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जय हिंद! वंदे मातरम्!0
0
Report
कांग्रेस का सत्याग्रह: शुद्धिकरण घटना के विरोध में गांधी पार्क से विरोध मार्च
Kishanganj, Bihar:किशनगढ़ में हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम के बाद कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में कांग्रेस ने गांधी पार्क में सत्याग्रह और विरोध प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी अजमेर ग्रामीण के जिलाध्यक्ष एवं विधायक डॉ. विकास चौधरी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता जुटे। कांग्रेस ने घटना को लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक समानता और पार्टी के सम्मान से जोड़ते हुए विरोध जताया। सत्याग्रह को संबोधित करते हुए डॉ. विकास चौधरी ने कहा कि दलित, वंचित और पीड़ित समाज का अपमान कांग्रेस कतई सहन नहीं करेगी। सामाजिक न्याय की लड़ाई सड़क से संसद तक मजबूती से जारी रहेगी। कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक मर्यादाओं की रक्षा का संकल्प लिया। सत्याग्रह के बाद गांधी पार्क से बालाजी मंदिर चुंगी चौकी तक विरोध मार्च निकाला गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बालाजी मंदिर में दर्शन कर ऐसे कृत्य करने वालों को सद्बुद्धि देने की कामना की। प्रदर्शन में पूर्व मंत्री नसीम अख्टर, मोहित खंडेलवाल, आजम कुरैशी, दिनेश कुमार जाट, संजय पांडे, राहुल चौरडिया, रामस्वरूप भड़ाना सहित कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।0
0
Report
इंदापुर में कांग्रेस का भाजप विरोधी प्रदर्शन: गंगाजल विरोध में उग्र प्रतिक्रिया
Rui, Maharashtra:इंदापुरात काँग्रेस कडून भाजप विरोधात निषेध आंदोलन. काँग्रेसचे राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे यांच्या उत्तराखंड मधील सभेनंतर भाजपने सभास्थळी गंगाजल विधी करून शुद्धीकरण केलं, भाजपच्या या कृत्याचा इंदापूर तालुका काँग्रेस कमिटीने निषेध नोंदवला आहे. इंदापूर नगरपरिषदेसमोरील डॉक्टर बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या पुतळ्यासमोर बसून अति तिरंगा ध्वज घेत वतीने भाजप विरोधात निषेध आंदोलन करण्यात आलं.0
0
Report
Advertisement
भाजपा ने हरियाणा में जिला प्रभारी नियुक्त किए; कुरुक्षेत्र के लिए रमेश सैनी जिलाध्यक्ष
Chandigarh, Chandigarh:। भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक नियुक्ति करते हुए श रमेश सैनी को कुरुक्षेत्र का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी द्वारा जारी संगठनात्मक नियुक्ति पत्र में रमेश सैनी को यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है。 संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए अनुभवी कार्यकर्ताओं को सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां, चार महिला पदाधिकारियों को भी मिला जिला प्रभारी का दायित्व इसके अलावा भाजपा ने ने हरियाणा में संगठनात्मक स्तर पर महत्वपूर्ण नियुक्तियां करते हुए प्रदेश के 27 संगठनात्मक जिलों के जिला प्रभारी नियुक्त किए हैं। जारी सूची के अनुसार पंचकूला में रवि बतान, अम्बाला में मदन चौहान, यमुनानगर में धर्मवीर मिर्जापुर, कुरुक्षेत्र में दीपक शर्मा, कैथल में अमरपाल राणा, करनाल में जवाहर यादव तथा पानीपत में ललित बत्रा को जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है। सोनीपत में राजबाला एडवोकट, गोहाना में मीना चौहान, जींद में अशोक गुर्जर, रोहतक में विजयपाल एडवोकेट, झज्जर में हरविन्द कोहली, डबवाली में रविन्द्र बलियाला, सिरसा में भारतभूषण जुयाल, हांसी में प्रतिभा सुमन, हिसार में सुरेन्द्र आर्य तथा फतेहाबाद में सुरेन्द्र पूनिया को जिला प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं भिवानी में अरविन्द यादव, दादरी में शैलेन्द्र पाण्डेय, रेवाड़ी में मदन गोयल, महेन्द्रगढ़ में वरुण श्योराण, गुरुग्राम में सन्दीप जोशी, गुरुग्राम महानगर में राजकुमार वोहरा, नूंह में दीपक मंगला, पलवल में नागेन्द्र शर्मा, फरीदाबाद महानगर में कमल यादव तथा फरीदाबाद में लतिका शर्मा को जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है。0
0
Report
बिहार में 51,600 करोड़ का MoU: स्टील हब बनने की राह, टेक्सटाइल-न्यूक्लियर को बढ़ावा
Patna, Bihar:रजनीश पटना नोट 06/08/2026 का मामला है आज के 8 बजे चर्चा के लिए देश की प्रमुख औद्योगिक समूहों के साथ MoU, बिहार में 51,600 करोड़ रुपये का होगा निवेश, बिहार बनेगा स्टील हब, टेक्सटाइल और न्यूक्लियर एनर्जी सेक्टर को भी मिलेगा बढ़ावा :- मुख्यमंत्री मुख्य बिंदु :- - मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी की उपस्थिति में देश की प्रमुख औद्योगिक समूहों के साथ लगभग 51,600 करोड़ रूपये के निवेश के लिए MoU पर हस्ताक्षर किए गए。 मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार को देश के प्रमुख स्टील हब के रूप में विकसित किया जाएगा, इसके लिए स्टील एवं मेटल सेक्टर में बड़े निवेश को बढ़ावा दिया जाएगा。 टेक्सटाइल, न्यूक्लियर और फार्मा सेक्टर को विशेष प्राथमिकता देते हुए इनमें निवेश और रोजगार के नए अवसर सृजित किए जाएंगे。 "Build and Believe in Bihar" के मंत्र के साथ निवेशकों का विश्वास बढ़ाते हुए औद्योगिक परियोजनाओं को तेजी से धरातल पर उतारा जाएगा। पटना 06 अगस्त 2026 लोकसेवक आवास के संकल्प में आयोजित समारोह में आज मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी की उपस्थिति में उद्योग विभाग और विभिन्न औद्योगिक समूहों के बीच लगभग 51,600 करोड़ रुपये के निवेश के लिए MoU पर हस्ताक्षर किए गए। जिन कंपनियों ने उद्योग विभाग के साथ एम०ओ०यू० पर हस्ताक्षर किये हैं उनमें- 1. श्याम स्टील मैन्युफैक्चरिंग लिमिटेड, स्टील सेक्टर में बिहार में 5 हजार करोड़ रूपये का निवेश करेगा。 2. शाकंभरी इस्पात एंड पावर लिमिटेड, स्टील सेक्टर में बिहार में 5 हजार करोड़ रूपये का निवेश करेगा。 3. नक्षित आयरन एंड स्टील प्राइवेट लिमिटेड, स्टील सेक्टर में बिहार में 6 हजार 836 करोड़ रूपये का निवेश करेगा。 4. श्री लंगटा बाबा मेटल्स एंड पावर लिमिटेड, स्टील सेक्टर में बिहार में 5500 करोड़ रूपये का निवेश करेगा。 5. अंकुर स्टील प्राइवेट लिमिटेड, स्टील सेक्टर में Bihar में 6 हजार करोड़ रूपये का निवेश करेगा。 6. श्री समृद्धि स्टील प्राइवेट लिमिटेड, स्टील सेक्टर में बिहार में 290 करोड़ रूपये का निवेश करेगा。 7. ग्लोबल रिनिवेबल एडवांस्ड क्लीन एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड (ग्रेस), बिहार में न्यूक्लियर एनर्जी के क्षेत्र में 22 हजार 500 करोड़ रूपये का निवेश करेगा。 8. क्रियेटिव ग्रुप, बिहार में टेक्सटाइल सेक्टर में 250 करोड़ रूपये का निवेश करेगा。 9. भारत साइंस एंड इनोवेशन प्राइवेट लिमिटेड, बिहार में 200 करोड़ रूपये का निवेश करेगा。 10. अनुभव एपरेल्स प्राइवेट लिमिटेड, टेक्सटाइल सेक्टर में बिहार में 50 करोड़ रूपये का निवेश करेगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य निवेश प्रस्तावों को तेजी से धरातल पर उतारकर बिहार में बड़े पैमाने पर उद्योग एवं रोजगार के नए अवसर सृजित करना है। उन्होनें कहा कि बिहार को देश के प्रमुख स्टील हब के रूप में विकसित किया जाएगा। राज्य में स्टील एवं मेटल आधारित उद्योगों के विकास की व्यापक संभावनाएं हैं। इस क्षेत्र में नए निवेश और बड़ी औद्योगिक इकाइयों की स्थापना से बिहार में औद्योगिक गतिविधियों को गति मिलने के साथ प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे。 मुख्यमंत्री ने कहा कि टेक्सटाइल सेक्टर को भी राज्य के औद्योगिक विकास के प्रमुख क्षेत्रों में शामिल कर विशेष रूप से प्रोत्साहित किया जाएगा। टेक्सटाइल एवं अपैरल उद्योग श्रम आधारित होने के कारण बिहार में बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन की क्षमता रखता है। राज्य में इस सेक्टर से जुड़ी नई औद्योगिक इकाइयों की स्थापना के लिए निवेशकों को प्रोत्साहित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भविष्य की ऊर्जा जरूरतों को देखते हुए क्लीन एनर्जी सेक्टर, विशेषकर Nuclear Energy से जुड़ी संभावनाओं पर भी फोकस किया गया है। ऊर्जा क्षेत्र में नए निवेश और आधुनिक तकनीक के उपयोग को बढ़ावा देकर बिहार की बढ़ती औद्योगिक एवं आर्थिक जरूरतों के अनुरूप ऊर्जा आधारभूत संरचना को मजबूत करने की दिशा में काम किया जाएगा。 मुख्यमंत्री ने फूड प्रोसेसिंग सेक्टर को भी बिहार के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि कृषि एवं खाद्य उत्पादन के क्षेत्र में राज्य की ताकत का लाभ उद्योगों के विकास में मिलना चाहिए। फूड प्रोसेसिंग इकाइयों के विस्तार से किसानों को बेहतर बाजार मिलने के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। स्वास्थ्य एवं फार्मा सेक्टर में भी निवेश की संभावनाओं को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा。 इसके पूर्व मुख्यमंत्री ने Bihar Business Connect 2026 की तैयारियों की समीक्षा की। समीक्षा के क्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके माध्यम से देश-विदेश के प्रमुख औद्योगिक समूहों और निवेशकों को बिहार में उपलब्ध अवसरों से जोडने तथा राज्य में बड़े पैमाने पर निवेश आकर्षित करने की दिशा में काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि "Build and Believe in Bihar बिहार के औद्योगिक विकास का मूल मंत्र होगा। बिहार के पास विशाल बाजार, युवा मानव संसाधन और उद्योगों के विस्तार की व्यापक संभावनाएं हैं। निवेशकों के विश्वास, सरकार की नीतियों और बेहतर आधारभूत संरचना के बल पर बिहार को देश के प्रमुख औद्योगिक राज्यों की श्रेणी में लाया जाएगा। बिहार बिजनेस कनेक्ट में बिहार के बाहर रहनेवाले बिहारियों को भी जोड़ने की जरूरत है। कर्मभूमि के साथ-साथ जन्मभूमि के लिये भी उनका योगदान हो, इसको लेकर हम सब को प्रयास करना है। मुख्यमंत्री ने औद्योगिक निवेश से जुड़े सभी विभागों को आपसी समन्वय और मिशन मोड में काम करने पर जोर देते हुए कहा कि MoU केवल निवेश प्रस्ताव तक सीमित न रहें, बल्कि परियोजनाओं को तेजी से धरातल पर उतारा जाए। निवेशकों को आवश्यक सुविधाएं और सहयोग उपलब्ध कराते हुए उद्योगों की स्थापना की प्रक्रिया को सुगम बनाया जाए。 मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में औद्योगिक विकास को नई गति देने का लक्ष्य है। स्टील, टेक्सटाइल, क्लीन एवं Nuclear Energy, फूड प्रोसेसिंग और फार्मा जैसे क्षेत्रों में निवेश को बढ़ावा देकर राज्य में रोजगार, उत्पादन और आर्थिक गतिविधियों का विस्तार किया जाएगा तथा समृद्ध और विकसित बिहार के संकल्प को साकार किया जाएगा। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, उद्योग मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत, विकास आयुक्त श्री मिहिर कुमार सिंह सहित सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव/ प्रधान सचिव / सचिव उपस्थित थे。0
0
Report
खैरागढ़-छुईखदान में तालाब डूबने से दो बच्चों की मौत, मातम पसरा
Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़-छुईखदान क्षेत्र थाना साल्हेवारा के कोपरो गांव में गुरुवार दोपहर दर्दनाक हादसे में दो मासूम बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना करीब 2:30 बजे की बताई जा रही है। मृतकों की पहचान 5 वर्षीय युग, पिता खेलावन श्रीवास और 6 वर्षीय सूर्या, पिता दिनेश पटेल के रूप में हुई है। हादसे की खबर मिलते ही गांव में मातम पसर गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। एसपी रूपेश कुमार डाडेण ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
नेताजी पर नगेन राय के विवादित बयान की मंत्री शंकर घोष ने निंदा, सांसद जयंत राय ने उन्हें पागल कहा
Jalpaiguri, West Bengal:নেতাজি সুভাষচন্দ্র বসুকে নিয়ে নগেন.r.rায়ের বিতর্কিত মন্তব্যের.n.nিন্দা করেন মন্ত্রী শঙ্কর ঘোষ। তিনি বলেন, “উনি ভুল স্বীকার করে নিয়েছেন, এরপর আর কিছু বলার থাকে না।” অন্যদিকে, সাংসদ জয়ন্ত রায় নগেনকে “পাগল” বলে কটাক্ষ করেন। তিনি বলেন, “নেতাজিকে অপমান করা যায় না' নেতাজির অপমান ক্ষমার অযোগ্য। ” স্বাধীনতা দিবসের প্রাক্কালে জলপাইগুড়ি জেলার রাজগঞ্জের ফাটাপুকুর কিশোর সংঘ ক্লাবে আয়োজিত রক্তদান শিবিরে উপস্থিত ছিলেন পর্যটন মন্ত্রী শঙ্কর ঘোষ, জলপাইগুড়ির সাংসদ ডঃ জয়ন্ত রায়, জেলা প্রশাসন ও পুলিশ প্রশাসনের শীর্ষ কর্তারা। রাজগঞ্জ ট্রাফিক পুলিশ ও ক্লাবের যৌথ উদ্যোগে আয়োজিত এই শিবিরে যুব সমাজকে রক্তদানে উৎসাহিত করার পাশাপাশি জাতীয়তাবাদী চেতনা নিয়ে এগিয়ে চলার বার্তা দেন মন্ত্রী।0
0
Report
सीधी: सरकारी नापतौल कार्यालय चोरी मामला, 22 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार
Sidhi, Madhya Pradesh:11 अगस्त की रात ताले तोड़कर हुई थी चोरी, कोतवाली पुलिस ने 22 वर्षीय आरोपी को किया गिरफ्तार सीधी। शासकीय नापतौल कार्यालय में हुई चोरी का कोतवाली पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया करीब 2.50 लाख कीमत का पीतल का तराजू, बाट और मापक उपकरण बरामद कर लिया है। मामले में पुलिस ने 22 वर्षीय रवि साकेत निवासी पड़रा बस्ती, जमोड़ी को गिरफ्तार किया है। ताले तोड़कर कार्यालय में घुसा था आरोपी पुलिस के मुताबिक, शासकीय नापतौल कार्यालय की निरीक्षक ललिता पटेल ने थाना कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, 10 अगस्त की शाम कार्यालय बंद कर कर्मचारी घर चले गए थे। 11 अगस्त की सुबह कार्यालय के मुख्य द्वार, चैनल गेट, हॉल और प्रयोगशाला के ताले टूटे मिले। जांच के दौरान प्रयोगशाला से 50 किलोग्राम और 5 किलोग्राम क्षमता के पीतल के तराजू, विभिन्न भार के पीतल के बाट, पीतल के लीटर मापक यंत्र और एक मीटर लंबी पीतल की मापक रॉड गायब मिली। संदेही को पकड़कर बरामद किया चोरी का सामान मामले की जांच के दौरान पुलिस ने संदेही रवि साकेत पिता जगमोहन साकेत, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम पड़रा बस्ती, थाना जमोड़ी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी गया नापतौल का शासकीय सामान बरामद किया। बरामद सामान में 50 किलोग्राम क्षमता वाले पीतल के तराजू के बीम, स्टैंड और पलड़े, 5 किलोग्राम क्षमता वाले तराजू के हिस्से, विभिन्न वजन के पीतल के बाट और पीतल के लीटर मापक यंत्रों के हिस्से शामिल हैं। पुलिस ने बरामद सामग्री की अनुमानित कीमत 2 लाख 50 हजार बताई है। पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी और उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सुजीत कड़वे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली उप निरीक्षक दिव्य प्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। चोरी के खुलासे में उप निरीक्षक दिव्य प्रकाश त्रिपाठी, प्रधान आरक्षक अब्दुल, प्रधान आरक्षक बालेन्द और आरक्षक प्रवीण की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक ने टीम की तत्परता और कार्रवाई की सराहना की है।0
0
Report
कोटा में तिरंगा यात्रा के दौरान ओम बिरला ने स्वतंत्रता दिवस का संदेश दिया
Kota, Rajasthan:लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला अपने गृहनगर कोटा के एक दिवसीय प्रवास पर हैं। बिरला मल्टीपरपज स्कूल पहुंचे, जहां से तिरंगा यात्रा की शुरुआत हुई। यात्रा मल्टीपरपज स्कूल से शुरू होकर शहीद स्मारक तक निकाली जा रही हैं। इस दौरान ओम बिरला ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि तिरंगा देश के आन-बान-शान, स्वाभिमान, एकता और अखंडता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले वीर सपूतों को याद करने का अवसर है। साथ ही सशक्त, मजबूत और स्वाभिमानी भारत बनाने का संकल्प दोहराया।0
0
Report
Advertisement
दंतेवाड़ा में कंगना रनौत के बयान पर महिला कांग्रेस का विरोध, पुतला दहन
Dantewada, Chhattisgarh:भाजपा सांसद कंगना रनौत के बयान को लेकर दंतेवाड़ा में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने बस स्टॉप पहुंचकर कंगना रनौत के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उनका पुतला दहन किया। जिला पंचायत सदस्य एवं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव तुलिका कर्मा ने कहा कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हो सकते हैं, लेकिन महिलाओं के सम्मान और गरिमा से समझौता नहीं किया जा सकता। उन्होंने भाजपा से अपने सांसद के बयान पर जवाब देने की मांग की। महिला कांग्रेस ने मांग की है कि कंगना रनौत अपने बयान को वापस लें और सार्वजनिक रूप से माफी मांगें। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि ऐसा नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में बड़ा आंदोलन किया जाएगा।0
0
Report
हमीरपुर में स्टेनो ने यमुना पुल से नदी में छलांग, बचाव टीम ने बचाया
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर :- सीओ सदर के स्टेनो ने यमुना पुल से नदी में लगाई छलांग, अज्ञात कारणों के चलते नदी में कूदा स्टेनों, नदी में तेज बहाव के कारण लगभग 1 किलोमीटर दूर बह कर पहुंचा स्टेनों, नदी किनारे मौजूद नाविकों ने स्टेनो महेश पांडे को सकुशल बचाया, स्टेनो के नदी में छलांग लगाने की सूचना मिलते ही सीओ सिटी सहित कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, नदी से निकलने के बाद स्टेनो को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती, अधिकारियों ने अस्पताल पहुंच कर स्टेनों हालचाल जाना, सदर कोतवाली क्षेत्र के मेरापुर इलाके का मामला।0
0
Report
झांसी में संघर्ष सेवा समिति की तिरंगा यात्रा देशभक्ति का उल्लास
Jhansi, Uttar Pradesh:एंकर- झांसी में आज संघर्ष सेवा समिति की ओर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। एसएम टावर झोंकन बाग से शुरू हुई यह यात्रा राष्ट्रभक्ति के नारों के साथ पूरे शहर से गुजरी। छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर एकता और अखंडता का संदेश दिया और यात्रा की खास बात रही घोड़े और बग्घियों पर सवार वीर-वीरांगनाओं के स्वरूप। छात्र-छात्राएं रानी लक्ष्मीबाई, महात्मा गांधी, क्रांतिकारियों, भारतीय सैनिकों और अंग्रेजी सेना के पात्रों की वेशभूषा में सवार होकर चले। घोड़े-बग्घियों पर सजे ये स्वरूप नगरवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र बने रहे। संघर्ष सेवा समिति द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा एसएम टावर झोंकन बाग से शुरू हुई। यात्रा शहर के विभिन्न इलाकों से होती हुई आगे बढ़ी। इस तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए। उन्होंने हाथों में ध्वज थामकर राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव का संदेश दिया। पूरा माहौल देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। घोड़े और बग्घियों पर सवार छात्र-छात्राएं, वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई, महात्मा गांधी, क्रांतिकारी, भारतीय सैनिक और अंग्रेजी सेना के पात्रों की वेशभूषा में नजर आए। रास्ते में जगह-जगह सामाजिक संगठनों और राष्ट्रप्रेमी नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने भी तिरंगा यात्रा में शामिल युवाओं का उत्साह बढ़ाया।0
0
Report
Advertisement
रील की चाहत ने दोस्त की जान ले ली; 24 में ब्लाइंड मर्डर खुलासा
Dholpur, Rajasthan:रील की खुमारी बनी मौत की वजह व्यूज के चक्कर में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, 24 घंटे में खुला ब्लाइंड मर्डर धौलपुर। सैपऊ थाना इलाके के तसीमो गांव में सोशल मीडिया पर वायरल होने की होड़ दो नाबालिग दोस्तों की जिंदगी पर भारी पड़ गई। रील पहले कौन बनाएगा, इसी मामूली विवाद में एक नाबालिग ने अवैध हथियार से दूसरे दोस्त के सिर में गोली दाग दी। घायल नाबालिग की इलाज के दौरान मौत हो गई। एसपी विकास सांगवान के निर्देशन में सैपऊ पुलिस, स्पेशल टीम और साइबर सेल ने 24 घंटे के अंदर ब्लाइंड मर्डर का खुलासा कर दिया। रील की चाहत में खत्म हो गई रीयल जिंदगी: घटना 11 अगस्त 2026 दोपहर करीब 2:30 बजे की है। तसीमो गांव के खंडहरनुमा पड़े कॉलेज की बाउंड्री वॉल पर 16 वर्षीय सौरभ कुशवाह पुत्र भूरा कुशवाह और उसका 15 वर्षीय दोस्त रील बनाने पहुंचे थे। दोनों इंस्टाग्राम, फेसबुक और यूट्यूब पर ज्यादा व्यूज-कमेंट पाने के लिए अक्सर अवैध हथियार के साथ वीडियो बनाते थे। उस दिन भी दोनों अच्छे कंटेंट की तलाश में वहां पहुंचे। इसी दौरान "पहले मैं रील बनाऊंगा" को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ी कि आरोपी नाबालिग ने जेब से पिस्टल निकालकर सौरभ के सिर में गोली दाग दी और मौके से फरार हो गया। परिजन सौरभ को धौलपुर जिला अस्पताल ले गए, जहां से उसे आगरा रेफर किया गया। रास्ते में ही सौरभ ने दम तोड़ दिया। 12 अगस्त को मृतक के चाचा राधेश्याम की रिपोर्ट पर थाना सैपऊ में मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी विकास सांगवान ने एएसपी वैभव शर्मा व सीओ सैपऊ मनोहर लाल मीना के सुपरविजन में थाना प्रभारी प्रमेन्द्र रावत के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की। टीम में सैपऊ थाना, स्पेशल टीम धौलपुर और साइबर सेल को शामिल किया गया। मानवीय इनपुट, तकनीकी साक्ष्य और मनोवैज्ञानिक पूछताछ के आधार पर पुलिस ने आरोपी नाबालिग तक पहुंच बनाई। कड़ी पूछताछ में आरोपी ने हत्या करना स्वीकार कर लिया। उसे निरुद्ध कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस पूरे खुलासे में स्पेशल टीम धौलपुर के हैड कांस्टेबल दीनदयाल की विशेष भूमिका रही। उनकी सक्रियता और फील्ड वर्क के कारण ही 24 घंटे में ब्लाइंड मर्डर का पर्दाफाश संभव हो सका। उनके साथ कांस्टेबल विक्रम सिंह, धारा सिंह और रामरूप ने भी सराहनीय कार्य किया। एसपी विकास सांगवान ने कहा कि सोशल मीडिया पर फेमस होने की अंधी दौड़ हमारे बच्चों को अपराध की तरफ धकेल रही है। माता-पिता अपने बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें। नाबालिगों को अवैध हथियार बिल्कुल न दें, वरना एक छोटी सी गलती पूरी जिंदगी बर्बाद कर देती है। गांव में शोक का माहौल तसीमो गांव में इस घटना के बाद मातम पसरा है। एक मां का बेटा अब कभी वापस नहीं आएगा, सिर्फ इसलिए क्योंकि उसे रील में ज्यादा लाइक्स चाहिए थे। गांव के लोग भी इस घटना से सकते में हैं。 पुलिस की आमजन से अपील: पुलिस ने लोगों से अपील की है कि बच्चे सोशल मीडिया का इस्तेमाल सीमित करें और असली जिंदगी को रील की चकाचौंध पर कुर्बान न करें। पुलिस की मुस्तैदी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि अपराधी कितना भी शातिर हो, कानून की नजर से बचना मुश्किल है। बाइट 1 विकास सांगवान एसपी धौलपुर0
0
Report
छतरपुर के बक्सवाहा शिविर में 800 से अधिक आवेदन, मौके पर समाधान
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत छतरपुर के बक्सवाहा में बड़ा शिविर लगाया गया , यहां 800 से ज्यादा आवेदन पहुंचे और कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया।,जनपद पंचायत परिसर में लगे इस शिविर में दमोह सांसद राहुल लोधी, कलेक्टर , एसपी जिला पंचायत सीईओ और एडीएम सहित जिला-तहसील स्तर का पूरा प्रशासनिक अमला मौजूद रहा। शिविर से पहले अधिकारियों ने अस्पताल का भी निरीक्षण किया।पिछले दो दिनों में 800 से अधिक आवेदन मिले। मोबाइल राजस्व कोर्ट के जरिए तहसीलदार और एसडीएम ने नामांतरण, बंटवारे सहित 100 से ज्यादा राजस्व मामलों का निपटारा कर मौके पर ही आदेश दिए। पेंशन से जुड़े 366 मामले सुलझाए गए। नगर परिषद के 85 में से 70 आवेदनों पर कार्रवाई शुरू हो गई है। लोक सेवा गारंटी की सामान्य शिकायतों का शत-प्रतिशत निराकरण किया गया। करीब 90 आवेदन दस्तावेज पूरे न होने से लंबित हैं।इस शिविर मे एक कमी दिखी दिव्यांग के लिये ब्हील चेयर की व्यवस्था नही थी ।0
0
Report
गुवाहाटी STF ने 88 करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद, ड्रग नेटवर्क की जांच तेज
Guwahati, Assam:गुवाहाटी में STF की बड़ी ड्रग्स कार्रवाई, 88 करोड़ की हेरोइन जब्त असम पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गुवाहाटी के सिक्स माइल इलाके से करीब 10 किलो हेरोइन बरामद की है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 88 करोड़ रुपये बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, हेरोइन चाचल स्थित ओम रेजिडेंसी के एक फ्लैट में अलमारी के अंदर रखे बैग से बरामद की गई। आरोपी कथित तौर पर इसी फ्लैट में रह रहा था। मामले में पुलिस ने हरदीप सिंह नाम के एक संदिग्ध ड्रग पेडलर को गिरफ्तार किया है। STF की टीम अब यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी मात्रा में हेरोइन कहां से लाई गई थी और इसे कहां सप्लाई किया जाना था। बड़ी मात्रा में हेरोइन की बरामदगी के बाद गुवाहाटी में ड्रग्स नेटवर्क को लेकर जांच तेज कर दी गई है।0
0
Report
Advertisement
