246701
बिजनौर में किसानों ने दिया धरना
Bijnor, Uttar Pradesh:बिजनौर की सदर तहसील में राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के बैनर तले किसानों ने धरना प्रदर्शन किया। किसानों ने नलकूप की बिजली माफी की शर्तों को अव्यावहारिक बताते हुए बिना शर्त बिजली देने की मांग की। उन्होंने खेतों में मीटर लगाने का विरोध भी किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
खरीफ 14 फसलों का MSP बढ़ना किसान आय बढ़ाने की नई दिशा: मोदी सरकार
Noida, Uttar Pradesh:आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा विपणन sत्र 2026-27 के लिए 14 खरीफ फसलों के MSP में वृद्धि का निर्णय अन्नदाता के श्रम, स्वाभिमान और समर्पण को सम्मान देने वाला अभिनंदनीय कदम है। यह निर्णय अन्नदाता किसानों की आय बढ़ाने, कृषि विविधीकरण को प्रोत्साहन देने और 'समृद्ध किसान-सशक्त भारत' के संकल्प को नई मजबूती प्रदान करेगा। देश के करोड़ों किसानों के हित में लिए गए इस कल्याणकारी निर्णय हेतु हार्दिक आभार प्रधानमंत्री जी!0
0
Report
शराब के ओवर रेट को लेकर गाली गलौज कर की गई पत्थरबाजी
Dhanaura, Uttar Pradesh:अमरोहा के मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के गांव लाडनपुर में शराब के ओवर रेट को लेकर गाली गलौज के साथ हुई पत्थर बड़ी दुकान पर बरसाए गए एट और पत्थर जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल0
0
Report
हिण्डौन में सांडों की लड़ाई से शहरवासी परेशान, गौवंश का आतंक बढ़ा
Karauli, Rajasthan:हिण्डौन में गौवंश का आतंक, सड़कों पर सांडों की लड़ाई से शहरवासी परेशान, जिला करौली0
0
Report
Advertisement
दौसा में अंधड़-तूफान: घरों के टीन टप्पर उड़े, पेड़ गिरे
Dausa, Rajasthan:दौसा जिले में अंधड़ ने कहर मचा दिया. तूफान के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ. कई जगह टीन टप्पर और छप्पर उड़ गए, दरख़्त पेड़ भी गिर गए. मानपुर में भारी भरकम टीन उखड़ कर रास्ते में गिर गई; गनीमत रही कि उस समय कोई टीन चपेट में नहीं आया. खेड़ला गांव में पोल पर लगा विद्युत ट्रांसफार्मर नीचे गिर गया. तेज हवा के साथ बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट आई, जिससे गर्मी से राहत मिली. अभी आकाश में घने बादल छाए हुए हैं. मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है.0
0
Report
चिड़ावा पुलिस ने हरियाणा से लाई गई अवैध शराब की खेप पकड़ी
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं चिड़ावा पुलिस ने अवैध शराब से भरी कार पकड़ी हरियाणा के लोहारू से लाई जा रही थी शराब की खेप मुखबिर सूचना पर पुलिस ने की नाकाबंदी पुलिस को देखकर तस्कर ने कई बार बदला रास्ता तेज रफ्तार कार ने एक वाहन को भी मारी टक्कर पुलिस ने पीछा कर डीएसपी ऑफिस के पास कार पकड़ी कार से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद चालक हिरासत में, वाहन जब्त शराब तस्करी नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस चिड़ावा पुलिस की कार्रवाई से तस्करों में हड़कंप चिड़ावा में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हरियाणा से लाई जा रही शराब की खेप पकड़ी है। पुलिस ने पीछा कर एक कार को जब्त हुए उसमें से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की। कार्रवाई के दौरान तस्कर ने पुलिस से बचने के लिए कई बार रास्ता बदलने की कोशिश की, लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आखिरकार उसे पकड़ लिया। जानकारी के अनुसार चिड़ावा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि हरियाणा के लोहारू से एक कार में अवैध शराब भरकर सूरजगढ़ के रास्ते चिड़ावा लाई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस अलर्ट हो गई और पिलानी चौराहे सहित विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी कर दी गई। बताया जा रहा है कि संदिग्ध कार जैसे ही पिलानी चौराहे पर पहुंची, वहां पुलिस की नाकाबंदी देखकर चालक घबरा गया और तुरंत कार को पिलानी की ओर मोड़ दिया। नाकाबंदी पर तैनात एसआई कैलाश और एएसआई बलबीर सिंह चावला को कार की गतिविधियां संदिग्ध लगीं, जिसके बाद पुलिस टीम ने उसका पीछा शुरू कर दिया। पीछा तेज होते देख तस्कर ने कॉलेज के पास भी पुलिस नाकाबंदी देखकर कार वापस चिड़ावा की ओर दौड़ा दी। इस दौरान तेज रफ्तार कार ने एक अन्य वाहन को भी टक्कर मार दी। बावजूद इसके पुलिस टीम लगातार पीछा करती रही और आखिरकार डीएसपी ऑफिस के पास कार को घेरकर चालक को पकड़ लिया। पुलिस ने कार की तलाशी ली तो उसमें भारी मात्रा में अवैध शराब भरी मिली। इसके बाद पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर वाहन जब्त कर लिया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि शराब की खेप कहां सप्लाई की जानी थी और तस्करी नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल हैं। चिड़ावा पुलिस की इस कार्रवाई से शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है。0
0
Report
राजस्थान: बजट घोषणाओं का समय पर क्रियान्वयन, वित्तीय अनुशासन पर जोर
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान सरकार अब बजट घोषणाओं को सिर्फ कागजों तक सीमित नहीं रखना चाहती। यही वजह है कि मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने सचिवालय में हुई समीक्षा बैठक में साफ संदेश दिया कि लंबित बजट घोषणाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करना होगा और सरकारी खर्चों में भी अनुशासन लाना होगा। बैठक में सबसे ज्यादा चर्चा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की उस पहल की रही, जिसमें उन्होंने ईंधन और पेट्रोल खर्च कम करने के लिए अपने काफिले का आकार घटाया है। मुख्य सचिव ने इसे वित्तीय अनुशासन और मितव्ययिता की दिशा में बड़ा संदेश बताते हुए कहा कि अब सभी विभागों को भी अनावश्यक खर्चों में कटौती करनी होगी। उन्होंने वर्ष 2024-25 और 2025-26 की लंबित घोषणाओं को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए, वहीं 2026-27 की नई घोषणाओं के लिए स्पष्ट रोडमैप और नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में यह भी सामने आया कि कई परियोजनाएं जमीन आवंटन, DPR, तकनीकी स्वीकृति, पर्यावरण अनुमति और निविदाओं जैसी प्रक्रियाओं में अटकी हुई हैं। मुख्य सचिव ने विभागों को आपसी समन्वय बढ़ाकर इन बाधाओं को जल्द दूर करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने यह भी कहा कि राजस्थान टेक्सटाइल और अन्य उत्पादों का बड़ा निर्यात केंद्र है, इसलिए खर्च नियंत्रण का असर उद्योगों और निर्यात गतिविधियों पर नहीं पड़ना चाहिए। बैठक में 16वें वित्त आयोग पुरस्कार, PFMS, SNA-SPARSH और अन्य वित्तीय विषयों पर भी चर्चा हुई। वित्त विभाग के प्रमुख शासन सचिव वैभव गालरिया ने केंद्र सरकार की योजनाओं के तहत “मदर सैंक्शन” समय पर लेने के निर्देश दिए ताकि योजनाओं के क्रियान्वयन में देरी न हो।0
0
Report
Advertisement
केंद्र सरकार ने राजस्थान हाईकोर्ट के लिए नया पैनल नियुक्त किया
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। भारत सरकार के विधि एवं न्याय मंत्रालय ने राजस्थान हाईकोर्ट की जोधपुर मुख्यपीठ और जयपुर पीठ के लिए केंद्र सरकार की ओर से पैरवी करने हेतु नए पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की है। मंत्रालय के न्यायिक विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार कई वरिष्ठ अधिवक्ताओं को सीनियर पैनल काउंसिल तथा सेंट्रल गवर्नमेंट काउंसिल नियुक्त किया गया है। यह नियुक्तियां राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद की गई हैं। जारी आदेश में कहा गया है कि नियुक्त अधिवक्ता राजस्थान हाईकोर्ट में केंद्र सरकार से जुड़े मामलों की पैरवी करेंगे। इन नियुक्तियों की अवधि तीन वर्ष अथवा अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी। जोधपुर मुख्यपीठ के लिए सीनियर पैनल काउंसिल के रूप में विवेक माथुर, नवनीत सिंह बिर्ख, प्रकाश चौधरी, रवि किशन रावल, उत्तम सिंह राजपूत, पंकज अवस्थी, कमलेश रावल, तिरुपति चंद्रा शर्मा, देवकीनन्दन व्यास, डॉ. प्रतिष्ठा दवे, नृपेन शंकर आचार्य, आसकरण मारू, अक्षय शुक्ला, करनीदान सिंह चारण, गोपाल बोस और विवेक श्रीमाली को नियुक्त किया गया है। वहीं सेंट्रल गवर्नमेंट काउंसिल के रूप में कार्तिक सिंह लोढ़ा, मनोज चौधरी, गिरिश जोशी, भरत बूब, विशाल ठाकुर, मुकेश रावल, जसराज सिंह, प्रज्ञा लखानी, देवेन्द्र खत्री, फाल्गुन बुच, जयदीप सिंह सलूजा, ब्रिजेश भिंतल, हिरेन पटेल और खुशबू पलासिया को जिम्मेदारी सौंपी गई है।0
0
Report
हनुमानढ़ के पीलीबंगा मैदान पर पानी टंकी रोक, कोर्ट विकल्प तलाशने को कहता है
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने हनुमानगढ़ जिले के पीलीबंगा कस्बे में बच्चों के एकमात्र खेल मैदान पर प्रस्तावित ओवरहेड पानी की टंकी निर्माण पर रोक लगाते हुए फिलहाल मैदान की स्थिति यथावत बनाए रखने के आदेश देते हुए प्रशासन से पूछा है कि क्या वास्तव में नगर में टंकी निर्माण के लिए कोई अन्य स्थान उपलब्ध नहीं था। न्यायाधीश अरूण मोंगा व न्यायाधीश संदीप शाह की खंडपीठ ने हनुमाणीगढ पीलीबंगा निवासी राजकुमार सहित पांच लोगों की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए अहम आदेश पारित किया है। याचिकाकर्ताओं की ओर से अधिवक्ता जितेंद्र सिंह भलेरिया ने कोर्ट को बताया कि पीलीबंगा नगर में बच्चों और युवाओं के लिए यही एकमात्र सार्वजनिक खेल मैदान उपलब्ध है। ऐसे में इसी मैदान में पानी की विशाल टंकी का निर्माण शुरू करना स्थानीय नागरिकों के हितों के खिलाफ है। याचिका में कहा गया कि निर्माण कार्य के दौरान भारी वाहनों की आवाजाही, मशीनों का उपयोग और निर्माण सामग्री के कारण मैदान पूरी तरह प्रभावित हो जाएगा तथा बच्चों के खेलने में गंभीर बाधा उत्पन्न होगी। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने चर्चित गीत वेयर डू द चिल्ड्रन प्ले का उल्लेख करते हुए कहा कि विकास कार्यों के नाम पर बच्चों के खेलने के स्थान खत्म होना चिंता का विषय है। कोर्ट ने कहा कि बच्चों के लिए खुले मैदानों का संरक्षण भी प्रशासन की जिम्मेदारी है। नगरपालिका की ओर से अधिवक्ता आयुष गहलोत ने पक्ष रखते हुए कहा कि प्रस्तावित पानी की टंकी केवल 50×50 वर्गफुट क्षेत्र में मैदान के एक कोने में बनाई जानी है, जबकि पूरा मैदान काफी बड़ा है। उन्होंने यह भी कहा कि शहर में पानी की टंकी निर्माण के लिए यही एकमात्र उपलब्ध जगह है। हालांकि कोर्ट ने इस तर्क पर असंतोष जताते हुए कहा कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि प्रशासन ने वैकल्पिक स्थान तलाशने का गंभीर प्रयास नहीं किया। कोर्ट ने संबंधित अधिकारियों को शपथपत्र पेश करने के निर्देश दिए हैं कि नगर में वास्तव में अन्य कोई उपयुक्त भूमि उपलब्ध नहीं है। मामले की अगली सुनवाई 10 जुलाई 2026 को होगी। तब तक कोर्ट ने खेल मैदान की वर्तमान स्थिति में कोई बदलाव नहीं करने के आदेश दिए हैं।0
0
Report
राजस्थान हाईकोर्ट: खेजड़ी संरक्षण की नीति बनाएगी सरकार, पेड़ कटाई पर रोक लागू
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने पश्चिमी राजस्थान में सोलर परियोजनाओं के लिए खेजड़ी पेड़ों की कटाई पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए राज्य सरकार को पर्यावरण संरक्षण के प्रति संवेदनशील रहने की नसीहत दी है। जस्टिस अरूण मोंगा व जस्टिस संदीप शाह की खंडपीठ ने कहा कि विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन बनाए रखना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है तथा तकनीक के नाम पर प्रकृति को नुकसान पहुंचाना चिंताजनक स्थिति है। खेजड़ी को बचाने के लिए नागौर की श्री जांभेश्वर पर्यावरण एवं जीव रक्षा प्रदेश संस्था की ओर से जनहित याचिका दायर की गई थी। याचिका में आरोप लगाया गया था कि राज्य की सौर ऊर्जा नीति के तहत बड़े पैमाने पर सोलर प्रोजेक्ट स्थापित किए जा रहे हैं, जिनके लिए खेजड़ी सहित बड़ी संख्या में पेड़ों को काटा जा रहा है।याचिकाकर्ता संस्था ने कोर्ट को बताया कि पश्चिमी राजस्थान की बंजर और रेगिस्तानी भूमि में खेजड़ी का पेड़ पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह पेड़ स्थानीय लोगों की धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपराओं से भी जुड़ा हुआ है। संस्था की ओर से यह भी कहा गया कि खेजड़ी संरक्षण के लिए प्रभावी कानून बनाया जाना जरूरी है ताकि भविष्य में इस तरह की कटाई पर रोक लग सके। सुनवाई के दौरान राज्य सरकार ने कोर्ट को बताया कि उसने 9 मार्च 2026 को खेजड़ी संरक्षण और वृक्ष सुरक्षा कानून का मसौदा तैयार करने के लिए एक विशेष समिति गठित कर दी है। समिति विभिन्न राज्यों में लागू वृक्ष संरक्षण कानूनों का अध्ययन कर अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपेगी। इसमें विधि, राजस्व और वन विभाग के मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी तथा विधि विशेषज्ञ शामिल किए गए हैं। कोर्ट ने कहा कि सरकार ने इस विषय पर कदम उठाया है, इसलिए फिलहाल और न्यायिक हस्तक्षेप की आवश्यकता नहीं है। हालांकि कोर्ट ने स्पष्ट निर्देश दिए कि कानून के तहत अनुमति प्राप्त किए बिना किसी भी पेड़ की कटाई नहीं की जाएगी और इस संबंध में गठित समिति को भी सूचित किया जाएगा। खंडपीठ ने अपने आदेश में 1730 के ऐतिहासिक खेजड़ली बलिदान का उल्लेख करते हुए कहा कि अमृता देवी सहित 363 बिश्नोई लोगों ने पेड़ों की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी। कोर्ट ने कहा कि आज भी वही भावना पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरणा देती है। कोर्ट ने उम्मीद जताई कि सरकार और समिति ऐसी नीति बनाएंगे जिससे विकास कार्य भी जारी रहें और खेजड़ी जैसे दुर्लभ पेड़ों का संरक्षण भी सुनिश्चित हो सके। इसके साथ ही याचिका को निस्तारित कर दिया।0
0
Report
Advertisement
राजस्थान हाईकोर्ट ने अदालतों में बुनियादी सुविधाओं की कमी को गंभीर मुद्दा माना
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने प्रदेश की विभिन्न अदालतों में आधारभूत सुविधाओं की कमी को गंभीर मुद्दा मानते हुए इस संबंध में स्वप्रेरणा से संज्ञान लेकर याचिका दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजीव प्रकाश शर्मा और न्यायाधीश चंद्रशेखर शर्मा की खंडपीठ ने जिला अभिभाषक संघ सहित विभिन्न बार एसोसिएशनों की याचिकाओं की संयुक्त सुनवाई करते हुए अहम आदेश देते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता रवि भंसाली को एमिकस क्यूरी नियुक्त किया है। जो इस मामले में हाईकोर्ट को आवश्यक सहयोग देंगे। सुनवाई के दौरान महाधिवक्ता राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि मुख्य सचिव, संबंधित विभागों और हाईकोर्ट प्रशासन के बीच अदालतों की समस्याओं को लेकर बैठक हो चुकी है तथा समाधान की दिशा में कार्य शुरू कर दिया गया है। खंडपीठ ने कहा कि जिला अदालतों में भवन, बैठने की व्यवस्था, पेयजल, अधिवक्ताओं और वादकारियों के लिए जरूरी सुविधाओं सहित अन्य अधोसंरचनात्मक समस्याओं का समग्र समाधान आवश्यक है। कोर्ट ने एमिकस क्यूरी को निर्देश दिए कि वे सभी समस्याओं और आवश्यक सरकारी सहयोग से जुड़ी रिपोर्ट तैयार कर प्रस्तुत करें। मामले की अगली सुनवाई 13 जुलाई 2026 को होगी।0
0
Report
भैरों सिंह शेखावत की पुण्यतिथि पर जोधपुर में भव्य कार्यक्रम और प्रतिमा का अनावरण
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर राजस्थान की राजनीति के शिखर पुरुष, पूर्व उपराष्ट्रपति और तीन बार मुख्यमंत्री रहे दिवंगत भैरों सिंह शेखावत की पुण्यतिथि पर कल 14 मई को सूर्य नगरी जोधपुर में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर जोधपुर के रातानाडा चौराहे पर उनकी नवनिर्मित प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने के लिए देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने लोकतंत्र की पाठशाला बताते हुए कहा कि यह आयोजन जोधपुर और पूरे राजस्थान के लिए गौरव का क्षण है। शेखावत ने भैरों सिंह जी को याद करते हुए उन्हें लोकतंत्र की पाठशाला का हेडमास्टर बताया। उन्होंने कहा कि बाबोसा एक ऐसी शख्सियत थे, जिनसे भाजपा और कांग्रेस, दोनों ही दलों के राजनेताओं ने राजनीति के गुण सीखे और प्रदेश की प्रगति में योगदान दिया। समारोह में राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत सहित प्रदेश सरकार के मंत्री और जनप्रतिनिधि, कई वरिष्ठ नेता और गणमान्य नागरिक मौजूद रहेंगे। गजेंद्र सिंह शेखावत ने जोधपुर वासियों को निमंत्रण देते हुए कहा कि हमें थोड़ा उत्साह दिखाना चाहिए, ताकि शहर को भी अच्छा लगे। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर आधुनिक राजस्थान के निर्माता को श्रद्धांजलि अर्पित करने का आग्रह किया है।0
0
Report
पटना: विजय कुमार सिन्हा ने एक गाड़ी से सुरक्षा कर्मी चलने का निर्णय लिया
Patna, Bihar:लोकेशन — पटना खाड़ी देशों में युद्ध की स्थिति बनी हुई है। जिसको देखते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के लोगों से आग्रह किया है पेट्रोल और डीजल की कम खपत करें। इसके बाद आज बिहार सरकार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने निर्णय लिया है की सभी अपने एस्कॉर्ट में लगे हुए गाड़ी को हटा देंगे और एक ही गाड़ी से अपने सहयोगी और सुरक्षा कर्मी के साथ चलेंगे। बिहार सरकार के पहले मंत्री होंगे जिन्होंने इस तरह का निर्णय लिया है इस निर्णय को लेकर बिहार के लोग मंत्री विजय सिंह का स्वागत योग बता रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
सीवान के कोचिंग संस्थान पर सुतली बम हमला; छत टूटी, कुछ छात्र घायल
Siwan, Bihar:सीवान में असामाजिक तत्वों ने एक कोचिंग संस्थान को निशाना बनाते हुए सुतली बम फेंक दिया। घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। धमाके में कोचिंग का करकट नुमा छत क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि वहां मौजूद कुछ छात्र मामूली रूप से घायल हो गए हैं। मामला बड़हरिया थाना क्षेत्र के गौसीहाता गांव का है। बताया जा रहा है कि रोज की तरह कोचिंग में पढ़ाई चल रही थी। इसी दौरान अचानक कुछ असामाजिक तत्व पहुंचे और कोचिंग परिसर की ओर सुतली बम फेंक दिया। धमाके की आवाज सुनते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना में कोचिंग का करकट नुमा छत क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि कुछ छात्रों को हल्की चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही बड़हरिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की रही है कि आखिर इस घटना के पीछे कौन लोग शामिल हैं।0
0
Report
पटना में कम फीस पर मेडिकल-इंजीनियरिंग तैयारी, Mentors Eduserv की नव पहल
Patna, Bihar:लोकेशन— पटना पटना से बड़ी पहल: अब पैसों की कमी से नहीं रुकेगी मेडिकल-इंजीनियरिंग की तैयारी, Mentors Eduserv ने शुरू किया किफायती एजुकेशन मॉडल पटना: बिहार के हजारों छात्रों और अभिभावकों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। Mentors Eduserv के Founder और Director आनंद जायसवाल ने राज्य के बच्चों के लिए कम फीस में मेडिकल और इंजीनियरिंग की बेहतर तैयारी का दावा करते हुए एक रिजल्ट-ओरिएंटेड एजुकेशन मॉडल पेश किया है। संस्थान का उद्देश्य है कि आर्थिक तंगी के कारण कोई भी प्रतिभाशाली छात्र अपनी पढ़ाई बीच में न छोड़े। संस्थान के अनुसार अब बिहार के छात्र पटना में ही किफायती फीस पर मेडिकल और इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे। खास बात यह है कि गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के बच्चों को ध्यान में रखते हुए फीस स्ट्रक्चर तैयार किया गया है। फीस स्ट्रक्चर इस प्रकार है: कक्षा 6 से 10 तक: ₹24,999 कक्षा 11वीं-12वीं: ₹84,999 12वीं पासआउट छात्रों के लिए 1 वर्षीय कोर्स: ₹41,999 आनंद जायसवाल का कहना है कि Mentors Eduserv का फोकस केवल पढ़ाई नहीं, बल्कि रिजल्ट-ओरिएंटेड शिक्षा देना है, ताकि बिहार के छात्र कम खर्च में डॉक्टर और इंजीनियर बनने का सपना पूरा कर सकें। उन्होंने कहा कि बिहार में अक्सर आर्थिक कारणों से कई होनहार छात्र बड़े शहरों या महंगे कोचिंग संस्थानों तक नहीं पहुंच पाते। ऐसे में Mentors Eduserv का प्रयास है कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पटना में ही सुलभ हो और छात्रों को बेहतर मार्गदर्शन के साथ सफलता मिले। यह पहल खासकर उन परिवारों के लिए उम्मीद बनकर सामने आई है जो अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का सपना देखते हैं, लेकिन बढ़ती शिक्षा लागत उनके लिए बड़ी चुनौती बन जाती है। Mentors Eduserv की यह कोशिश बिहार के शिक्षा क्षेत्र में एक नई दिशा देने वाली मानी जा रही है। बाइट — आनंद जायसवाल, डायरेक्टर, Mentors Eduserv0
0
Report
Paradip ट्रक मालिक संघ चुनाव: उम्मीदवारों के समर्थकों के बीच सियासी घमासान शुरू
Paradeep, Odisha:ପାରାଦୀପ ରେ ରାଜନୈତିକ ଉଷ୍ମତା ଦେଖିବାକୁ ମିଳିଛି ଲ ପାରାଦୀପ ସମେତ ବିଭିନ୍ନ ସ୍ଥାନରେ ପ୍ରାର୍ଥୀମାନେ ତାଙ୍କର ସମର୍ଥକମାନଙ୍କୁ ନେଇ ଚଳାଇଛନ୍ତି ଜୋରଦାର ପ୍ରଚାର। ଗୋଟିଏ ପଟେ ଗୌତମ ନାୟକ ଏବଂ ତାଙ୍କର ପ୍ୟାନେଲ ପ୍ରତିଦ୍ବନ୍ଦୀତା କରୁଥିବା ବେଳେ ତାଙ୍କୁ କଡା ଟକ୍କର ଦେଉଛନ୍ତି suadhiର ଜେନାଙ୍କ ଟିମ। ସୁଧୀରଙ୍କ ଟିମରେ ସମସ୍ତ ଅନୁଭବୀ କର୍ମକର୍ତ୍ତାମାନେ ରହିଥିବା ବେଳେ ନିଜେ ସୁଧୀର ଦୀର୍ଘବର୍ଷ ହେବ ସାହସମ୍ପାଦକ ଭାବରେ କାର୍ଯ୍ୟ କରି ଆସୁଛନ୍ତି। ସେହିଭଳି ସମ୍ପାଦକ ପ୍ରାର୍ଥୀ ବିଶ୍ୱରଞ୍ଜନ ପଲାଇ, କାର୍ଯ୍ୟକାରୀ ସଭାପତି ପ୍ରାର୍ଥୀ ସରୋଜ ମହାପାତ୍ର ଦୀର୍ଘ ବର୍ଷ ହେବ ସଙ୍ଘର କର୍ମକର୍ତ୍ତା ଭାବରେ କାର୍ଯ୍ୟ କରି ଆସୁଥିବା ବେଳେ ମାଲିକଙ୍କ ମାନଙ୍କ ଉନ୍ନତି ପାଇଁ ଅନେକ କାର୍ଯ୍ୟ କରି ଆସୁଛନ୍ତି ବୋଲି ହିଛନ୍ତି। ତେବେ ବିରୋଧୀଙ୍କ ଅପପ୍ରଚାର o ନିର୍ବାଚନ ଜିତିଲେ ଡିଜିଟାଲ ଟେକନୋଲୋଜି ରେ କାର୍ଯ୍ୟ କରିବାକୁ ଚଳାଇଥିବା ପ୍ରଚାରକୁ ସିଧା ସଳଖ ଜବାବ ଦେଇଛନ୍ତି suadhiର ଜେନା ଏବଂ ଟିମ। ଟ୍ରକ ମାଲିକ ସଙ୍ଘରେ କାର୍ଯ୍ୟ ହେଉଛି କିପରି ସୁରୁଖୁରୁରେ ଟ୍ରକ ଚାଲିବା ଏବଂ ମାଲିକ ମାନେ କିପରି ଉପକୃତ ହେବେ ଏ ନେئي କାର୍ଯ୍ୟ କରିବା, ଏଠି ଟେକନୋଲୋଜି କଣ ରାସ୍ତାରେ ଗାଡି ଚଳାଇବ boloି ପ୍ରଶ୍ନ କରିଛନ୍ତି। ସଭାପତି ପ୍ରାର୍ଥୀ ଗୌତମ ନାୟକଙ୍କ ପ୍ୟାନେଲରେ ଏକାଧିକ ପ୍ରାର୍ଥୀଙ୍କୁ ସଙ୍ଘର ମାଲିକଙ୍କ ମାନେ ଦେଖିନାହାନ୍ତି, କିମ୍ବା ଜାଣିନାହାନ୍ତି, ଆଜି ହଠାତ ନିର୍ବାଚନ ସମୟରେ ଉଡ଼ା ଚଢେଇ ହୋଇ ଉଡି ଆସିଛନ୍ତି, ନିର୍ବାଚନ ସରିଗଲେ ପୁଣି ତାଙ୍କ ଗନ୍ତବ୍ୟ ପଥରେ ଉଡିଯିବେ ବୋଲି କହିଛନ୍ତି ସମ୍ପାଦକ ପ୍ରାର୍ଥୀ ବିଶ୍ଵରଞ୍ଜନ ପଲାଇ। ସଙ୍ଘର ର କୌଣସି ସାଧାରଣ ବୈଠକରେ ଖୋଦ ସଭାପତି ପ୍ରାର୍ଥୀ ହୋଇଥାନ୍ତାଗୌତମ ନାୟକଙ୍କୁ ଦେଖିବାକୁ ମିଳେନାହିଁ, ଦିନଦଶଟା ପରେ ତାଙ୍କର ମୋବାଇଲ ସ୍ବିଚଅଫ ହୋଇଯାଏ, ତେବେ ସେ ମାଲିକଙ୍କ କଥା କଣ বୁଝିବେ ବୋଲି ପ୍ରଶ୍ନ କରିଛନ୍ତି। ଆଉ ମାଲିକମାନଙ୍କ ପାଇଁ ଯାହା କରିବେ ତାହା ସମସ୍ତ ସଙ୍ଘର ସଦସ୍ୟ ଜାଣିଛନ୍ତି। ନିର୍ବାଚନ ସମୟରେ ବଦନାମ କରିବାକୁ ଯେଉଁ ସୁପରିକଳପିତ ଭାବରେ ଆମକୁ ବଦନାମ କରିବାକୁ ନିଜେ ହାତରେ ଟାଇପ କରି ଭୁଲ ତଥ୍ୟ ଦେଖାଇ ଯେଉଁଭଳି ଦୁର୍ନୀତିର କଥା କହୁଛନ୍ତି, ତାହାକୁ ପ୍ରମାଣ କରିବରେ ବିଫଳ ହୋଇଛନ୍ତି। ସଭାପତି ପ୍ରାର୍ଥୀ ଗୌତମଣ୍ୟାୟକ ହୁଅନ୍ତୁ କିମ୍ବା तारଙ୍କ ଟିମର ସମସ୍ତ ପ୍ରାର୍ଥୀମାନେ ମାଲିକଙ୍କର ମାନେ ଭଲ ଭାବରେ ଜାଣିଛନ୍ତି, ଯେତେ ଅପପ୍ରଚାର କରିଲେ ତାହା କିଛି କାମ ଦେବନାହିଁ, ଆସନ୍ତା 17 ତାରିଖ ସନ୍ଧ୍ୟାରେ ମାଲିକମାନେ ତାଙ୍କର ବାଲଟ ପେପରେ ଏହାର ଉଚିତ୍ ଜବାବ ଦେବେ ବୋଲି କହିଛନ୍ତି suadhiର ଜେନା ଓ ଟିମ। ଅନ୍ୟ ପଟେ ମଧ୍ୟ ଯରଦାਰ ପ୍ରଚାର ଚାଲିଥିବା ବେଳେ ଆସନ୍ତା 17ତାରିଖ ରେ ଜାଗନ୍ନାଥ ଟ୍ରକ ମାଲିକ ସଂଘର କର୍ମକର୍ତ୍ତା ନିର୍ବାଚନ ଉପରେ ସମସ୍ତଙ୍କ ନଜର ରହିଛି।0
0
Report
Advertisement
