Back
फर्जी बीमा गैंग गिरफ्तार, 32 लाख की धोखाधड़ी का पर्दाफाश
RCRAJVEER CHAUDHARY
Jan 05, 2026 03:07:09
Bijnor, Uttar Pradesh
फर्जी बीमा गैंग\n\nफर्जी बीमा कराकर बीमा राशि हड़पने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया गया है। पुलिस ने गिरोह के सरगना नवाब अली और उसकी पत्नी रुखशी अंजुम को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।\n\nस्पीसीटी सिटी डॉक्टर कृष्ण गोपाल सिंह ने बताया कि फूलवती पत्नी चंद्रहास, मोनू पुत्र तेजराम, निक्की सावन पुत्र बिजेंद्र और महिपाल पुत्र जबर सिंह सहित कई लोगों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। इन शिकायतों में आरोप था कि उनके बीमार परिजनों का कूटरचित दस्तावेजों के माध्यम से बीमा कराकर बीमा की रकम हड़प ली गई।\n\nइस मामले में पुलिस ने नवाब अली पुत्र फकीरा, शरद त्यागी पुत्र सत्यपाल त्यागी, आशा तारावती और एक अन्य व्यक्ति के साथ-साथ एक अज्ञात वकील के खिलाफ मामला दर्ज किया था। नवाब अली अपनी पत्नी रुखशी अंजुम और अन्य साथियों के साथ मिलकर एक संगठित गिरोह चला रहा था।\n\nयह गिरोह गांवों में आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से ऐसे बीमार व्यक्तियों की तलाश करता था, जिनकी कुछ दिनों या महीनों में मृत्यु होने की संभावना होती थी। इसके बाद, आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर इन बीमार व्यक्तियों को स्वस्थ बीमा का लाभ दिखाकर षड्यंत्र रचते थे। वे फर्जी और कूटरचित दस्तावेज तैयार कर उनका ऑनलाइन बीमा करवाते थे।\n\nबीमा होने के बाद, आरोपी बीमाधारक के नॉमिनी का खाता घर पर ही खुलवाते थे। फिर, फर्जी दस्तावेजों का उपयोग करके एक नया सिम कार्ड निकलवाते थे और उसे इस बैंक खाते से लिंक कर देते थे। इस नंबर से सभी लेनदेन स्वयं करके, वे बैंक खातों में आई बीमा की राशि को हड़प लेते थे।\n\nयदि बीमा कंपनी द्वारा बीमा रद्द कर दिया जाता था, तो गिरोह अपने वकील के माध्यम से छल-कपट और फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत कर उपभोक्ता फोरम से भी पैसा वसूल कर हड़प लेता था। अभियुक्तों द्वारा पीड़ित/बीमार व्यक्तियों का बीमा एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस में कराया जाता था। अब तक यह गिरोह 32 लाख रूपये की धनराशि का गबन कर चुके हैं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
SKSunny Kumar
FollowJan 06, 2026 11:50:580
Report
BNBISHESHWAR NEGI
FollowJan 06, 2026 11:50:000
Report
HCHEMANT CHAPUDE
FollowJan 06, 2026 11:49:310
Report
0
Report
KSKuldeep Singh
FollowJan 06, 2026 11:49:080
Report
0
Report
TSTEJINDER SINGH
FollowJan 06, 2026 11:48:280
Report
UMUJJWAL MISHRA
FollowJan 06, 2026 11:47:230
Report
KSKamal Solanki
FollowJan 06, 2026 11:46:240
Report
ABAmit Bhardwaj1
FollowJan 06, 2026 11:45:44Noida, Uttar Pradesh:Unnao story from Shaheen Bagh Delhi
0
Report
RRRakesh Ranjan
FollowJan 06, 2026 11:45:360
Report
SDSurendra Dasila
FollowJan 06, 2026 11:45:270
Report
DGDeepak Goyal
FollowJan 06, 2026 11:45:120
Report