246701
बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ बिजनौर में हुआ प्रदर्शन
Bijnor, Uttar Pradesh:बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में बिजनौर के लोगों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार से इस मुद्दे का समाधान निकालने और पीड़ितों की मदद करने की मांग की।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दानापुर के गंगा घाटों पर NDRF की 12 टीमें छठ सुरक्षा के लिए तैनात
Danapur, Bihar:खबर दानापुर से है, जहां लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर गंगा घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए दिघा स्थित एनडीआरएफ की 9वीं बटालियन की टीम लगातार गंगा घाटों पर निगरानी कर रही है। एनडीआरएफ के जवान किसी भी आपात स्थिति या प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए पूरी तरह मुस्तैद हैं। पटना में गंगा घाटों की सुरक्षा के लिए एनडीआरएफ की कुल 12 टीमें तैनात की गई हैं। इन टीमों में करीब 400 जवान शामिल हैं, जो छठ के दौरान गंगा में स्नान करने वाले श्रद्धालुओं और अर्घ्य देने पहुंचने वाले व्रतियों की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे। खास बात यह है कि इन टीमों में महिला जवानों को भी शामिल किया गया है। एनडीआरएफ की टीमें गंगा नदी में लगातार गश्त करने के साथ ही घाटों पर भी नजर रख रही हैं। किसी श्रद्धालु के डूबने, नाव दुर्घटना या अन्य किसी आपात स्थिति में तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने के लिए जवानों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। छठ महापर्व के दौरान लाखों श्रद्धालु गंगा घाटों पर पहुंचते हैं। ऐसे में प्रशासन और एनडीआरएफ की यह मुस्तैदी किसी भी अनहोनी को रोकने और श्रद्धालुओं को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।0
0
Report
खूँटी पेट्रोल पम्प पर गोलीबारी: तीन अपराधी पर्चा छोड़कर फरार
Khunti, Jharkhand:क्षेत्र – खूँटी。 स्लग – पेट्रोल पम्प कर्मी को मारी गोली, पर्चा छोड़कर फरार हुए अपराधी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात。 खूँटी में अपराधियों का दुस्साहस एक बार फिर देखने को मिला है। राँची-खूंटी मुख्य मार्ग स्थित पुष्पा फ्यूल सेंटर पेट्रोल पम्प पर शुक्रवार देर रात तीन अपराधियों ने गोलीबारी कर दहशत फैला दी। रात को तीन अपराधियों ने आये और पर्चा फेंककर चार गोलियाँ चलाई । जिसमें पम्प के केबिन के अंदर काम कर रहे कर्मी को गोली मारी है, जिसमें एक गोली उसके पैर में लगी। इसके बाद अपराधी संगठन के नाम पर धमकी भरा पर्चा छोड़कर राँची की ओर फरार हो गए। पूरी वारदात पेट्रोल पम्प में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घायल कर्मी को सदर अस्पताल ले जाया गया लेकिन मामूली घाव लगने के कारण ईलाज कराकर वापस भेज दिया गया है, जहाँ उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है。 घटना खूँटी जिले के गुटजोरा पंचायत अंतर्गत जियारप्पा सीमा क्षेत्र के राँची खूँटी मुख्य पथ की है। घायल कर्मी की पहचान घाघरा गाँव निवासी 25 वर्षीय अमित कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, हुटार की ओर से अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार होकर तीन अपराधी पेट्रोल पंप पहुंचे। इसके बाद केबिन में घुसकर अमित कुमार पर तीन राउंड फायरिंग की। एक गोली उसके पैर में लगी। गोलीबारी के बाद अपराधियों ने काउंटर पर संगठन के नाम का पर्चा छोड़ दिया, जिसमें सहयोग करने की बात लिखी गई थी। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों अपराधी राँची की ओर फरार हो गए。 घटना की सूचना मिलते ही खूँटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से धमकी भरा पर्चा तथा तीन खोखा बरामद किया। पुलिस पेट्रोल पम्प में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान करने में जुटी है। थाना प्रभारी बाबू बंशी साव ने बताया कि मामले का अनुसंधान किया जा रहा है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है。0
0
Report
जालौन में ट्रैक्टर विवाद के बाद कुल्हाड़ी हमला, घायल व्यक्ति जिला अस्पताल में भर्ती
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में ट्रैक्टर को रास्ता न मिलने पर दो पक्षों में हुआ विवाद, ट्रैक्टर चालक ने मामूली बात को लेकर दबंगों ने व्यक्ति पर कुल्हाड़ी मारकर किया घायल, कुल्हाड़ी लगने से व्यक्ति हुआ गंभीर रूप से घायल, व्यक्ति ने दी पुलिस को सूचना, सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल व्यक्ति को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल उरई में कराया भर्ती, जालौन के डकोर कोतवाली क्षेत्र के सिमिरिया गांव का मामला।0
0
Report
Advertisement
बिहटा में पति की हत्या की साजिश: पत्नी-प्रेमी ने मिलकर दी हत्या
Danapur, Bihar:पटना के बिहटा से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है जहां पति की हत्या की साजिश में उसकी पत्नी ही मास्टरमाइंड निकली और अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी जिसका पुलिस ने महज 48 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है। इस हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पूरे मामले में दानापुर सीडीपीओ 2 अमरेंद्र झा ने बताया कि मृतक की पत्नी ने ही अपने पति की हत्या की साजिश रची थी। गांव के ही एक युवक के साथ उसके प्रेम संबंध थे, जिसका पति विरोध करता था। इसी विरोध से परेशान होकर पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की योजना बनाई और सुपारी देकर उसकी हत्या करवा दी आगे उन्होंने बताया कि 10 नवंबर को बिहटा थाना क्षेत्र के दौलतपुर सिमरी गांव में मोहम्मद इरफान इमाम उर्फ कल्लू की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद पुलिस ने बिहटा थाना में मामला दर्ज कर एसआईटी का गठन किया। एसआईटी ने तकनीकी अनुसंधान, घटनास्थल की जांच और साक्ष्यों के आधार पर मामले की गुत्थी सुलझाई। पुलिस ने मृतक की पत्नी से पूछताछ की तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। पूछताछ में पत्नी ने गांव के ही प्रेम करण कुमार के साथ संबंध होने और पति द्वारा इसका विरोध किए जाने की बात बताई। इसके बाद दोनों ने मिलकर हत्या की साजिश रची और अपने सहयोगियों के जरिए वारदात को अंजाम दिलाया। पुलिस ने इस मामले में मृतक की पत्नी और मुख्य आरोपी प्रेमी करण कुमार को गिरफ्तार किया है, जबकि एक विधि-विरुद्ध बालक को भी निरुद्ध किया गया है। प्रेमी करण कुमार की उम्र 22 वर्ष है और वह दौलतपुर सिमरी गांव का रहने वाला है। फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और हत्या में इस्तेमाल हथियार की बरामदगी के लिए छापेमारी कर रही है。0
0
Report
कैथल में स्मॉग से AQI 260, सांस-आंखों में जलन से लोग परेशान
Kaithal, Haryana:कैथल में स्मॉग का कहर बरकरार, AQI 260 पर पहुंचा स्तर, सांस लेने में परेशानी और आंखों में जलन से लोग परेशान कैथल में वायु प्रदूषण का स्तर अभी भी चिंताजनक बना हुआ है। शहर में इस समय एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 260 दर्ज किया गया है। वहीं तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और हवा की रफ्तार महज 3 किलोमीटर प्रति घंटा है। हवा की गति कम होने के कारण वातावरण में स्मॉग छाया हुआ है, जिससे लोगों को सांस लेने में दिक्कत और आंखों में जलन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। सुबह के समय स्मॉग का असर अधिक दिखाई दे रहा है। प्रदूषित हवा के कारण लोगों को घर से बाहर निकलते समय सावधानी बरतने की जरूरत है। स्वास्थ्य संबंधी सलाह के अनुसार, आंखों में जलन होने पर साफ पानी से आंखों को धोएं। यदि सांस लेने में परेशानी या आंखों में अधिक तकलीफ महसूस हो तो लापरवाही न करें और तुरंत डॉक्टर से परामर्श लें。0
0
Report
जट बाजार चौक पर युवक पर धारदार हथियार से हमला, हालत गंभीर
Amroha, Uttar Pradesh:जट बाजार चौक के पास एक युवक पर धारदार हथियार से हमला हुआ। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और जिला अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। सीओ सिटी प्रदीप कुमार ने बताया कि हमला क्यों किया गया, इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए तलाश जारी है।0
0
Report
Advertisement
इटावा में सफेदपोश ग्राम प्रधान की स्कॉर्पियो से बुजुर्ग की मौत, CCTV के पीछे राज उजागर
Etawah, Uttar Pradesh:सफेदपोश ग्राम प्रधान की स्कॉर्पियो से बुजुर्ग की मौत! 50 मीटर दूर था अस्पताल, फिर भी तड़पता छोड़ भागे, CCTV आया सामने इटावा में सफेदपोश ग्राम प्रधान की दबंगई और इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि ग्राम प्रधान की स्कॉर्पियो-N ने सड़क किनारे बैठे 65 वर्षीय बुजुर्ग को कुचल दिया। बुजुर्ग गाड़ी के नीचे फंस गए तो उन्हें बाहर निकालकर सड़क किनारे तड़पता छोड़ दिया गया। हैरानी की बात यह है कि घटनास्थल से महज 50 मीटर दूर अस्पताल था, लेकिन बुजुर्ग को इलाज के लिए ले जाने की जहमत तक नहीं उठाई गई। आखिरकार बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद सफेदपोश ग्राम प्रधान की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। पूरा मामला इटावा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित लॉयन सफारी रोड का है। जहां 65 वर्षीय तुलसीराम गाय को भगाने के बाद थकान के चलते सड़क किनारे बैठे थे। इसी दौरान एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो-N वहां पहुंची और बुजुर्ग को कुचलते हुए निकल गई। बुजुर्ग गाड़ी के नीचे फंस गए। सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि गाड़ी सवार लोग बुजुर्ग को नीचे से खींचकर बाहर निकालते हैं, लेकिन उन्हें अस्पताल पहुंचाने के बजाय सड़क किनारे तड़पता छोड़कर मौके से फरार हो जाते हैं। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि घटनास्थल से महज 50 मीटर की दूरी पर अस्पताल मौजूद था। समय रहते इलाज मिल जाता तो शायद बुजुर्ग की जान बच सकती थी, लेकिन मदद के अभाव में तुलसीराम ने दम तोड़ दिया। परिजनों का आरोप है कि स्कॉर्पियो में सवार लोग ग्राम पंचायत बुलाकीपुर लुहन्ना के ग्राम प्रधान (प्रशासक) धीर सिंह राजपूत और उनके परिवारी जन हैं। परिजन ग्राम प्रधान पर जानबूझकर गाड़ी चढ़ाने और हत्या का आरोप लगा रहे हैं। अब सीसीटीवी फुटेज ने सफेदपोश ग्राम प्रधान की भूमिका को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सवाल यह है कि जब महज 50 मीटर दूर अस्पताल था, तो आखिर घायल बुजुर्ग को बचाने की कोशिश क्यों नहीं की गई? क्या सत्ता और रसूख का रौब इंसानियत से भी बड़ा हो गया? अब सबकी निगाहें पुलिस की कार्रवाई पर टिकी हैं।0
0
Report
बहन के घर भैयादूज को आए भाई की हत्या करने वाला बहन का देवर व उसका साथी पुलिस मुठभेड़ में घाय
Shamli, Uttar Pradesh:शामली... रिपोर्ट:- अमित तरार उत्तर प्रदेश के शामली जनपद के आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के कस्बा बनत में भैया दूज के दिन बहन के घर गए मुजफ्फरनगर निवासी 22 वर्षीय अंकुश पाल की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के परिजनों ने युवक की हत्या का आरोप बहन के देवर व उसके साथियों ने मृतक के जीजा व उसके परिजनों की सह करने का आरोप लगाया था। वीओ:-दरअसल मुजफ्फरनगर निवासी मदनपाल की पुत्री मनीषा की शादी थाना आदर्श मंडी शेत्र के कस्बा बनत में हुई थी। भैया दूज को मनीषा का भाई अंकुश अपनी बहन के घर पर टीका कराने आया हुआ था। आरोप है कि मनीषा के पति अरुण, उसके पिता संजीव कुमार की सह पर कुछ माह पूर्व हुए पति-पत्नी के विवाद का बदला लेने के लिए मनीषा के देवर आकाश व उसके साथी रविकांत ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर अंकुश की पीट पीटकर हत्या कर दी थी और सभी फरार हो गए थे। इस हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी पति अरुण व उसके पिता संजीव कुमार को कल दिन में ही गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया था। वहीं पुलिस बाकी बचे हत्यारों की तलाश में जुटी थी। बीती देर रात करीब 1 बजे के आस पास पुलिस चेकिंग अभियान चला कर संदिग्धों की तलाश कर रही थी। इसी दौरान बाईक सवार दो युवकों को पुलिस ने जब रोकने का इशारा किया था, उन्होंने पुलिस पार्टी के ऊपर तमंचे से फायर किया। जवाबी कार्यवाही में पुलिस ने भी गोली लगाई, जिससे दोनों युवकों को गोली लगी। घायल दोनों बदमाशो को उपचार के लिए जिला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। दोनों घायल बदमाशो के नाम आकाश व रविकांत है। इन्हीं बदमाशो ने अंकुश की पीट पीटकर हत्या की थी। पुलिस इनके पास से दो तमंचे व कई कारतूस भी बरामद किए है। एएसपी शामली सुमित शुक्ला ने बताया की अंकुश हत्याकांड में कल दिन में ही अंकुश के जीजा व उसकी बहन के ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। वही आज पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर हत्यारे आकाश व रविकांत पुलिस की गोली लगने से मुठभेड़ में घायल हुए हैं, इन्होंने कुछ अन्य नाम भी अपने साथी हत्यारों के बताए हैं, जिनको भी जल्दी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बाईट...सुमित शुक्ला एएसपी शामली0
0
Report
शामली में एनकांटर के बाद हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार
Shamli, Uttar Pradesh:भैया दूज के दिन भैया की हत्या के मामले में पुलिस ने एनकाउंटर के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने दो तमंचे और कई जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पकड़े गए आरोपी मृतक के जीजा का छोटा भाई और उसका एक दोस्त हैं। पुलिस ने दो अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया था। सभी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया है। जनपद आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के कस्बा बनाक में मामला सामने आया। 11 नवंबर के दिन भैया दूज के त्योहार पर मुजफ्फरनगर नई मंडी थाना क्षेत्र के रहने वाले अंकुश पुत्र मदन सिंह अपनी बहन मनीषा के पास कस्बा बनत में आया था, जहां आकाश और अंकुश का किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद आकाश ने अपने दोस्त रविकांत के साथ मिलकर अन्य परिजनों के साथ मिलकर उसकी मारपीट कर निर्मम हत्या कर दी थी। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया, 6 लोगों के नाम दर्ज मुकदमा कराया गया। पुलिस ने मृतक युवक के बहनोई अरुण और उसके पिता संजीव को पहले देर शाम और अब देर रात सटीक सूचना मिलने पर मृतक के जीजा के भाई आकाश और उसके दोस्त रविकांत को एनकाउंटर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से दो देशी तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दिया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।0
0
Report
Advertisement
मेरठ में इनामी आरोपी पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:Meerut (Uttar Pradesh): ₹25,000 Reward-Wanted Accused In Attempt To Murder Case Arrested Following Police Encounter During Checking / Visuals / Vinayak Gopal Bhosale (SP City, Meerut) S/B ₹25,000 का इनामी आरोपी, जो हत्या के प्रयास के मामले में वांछित था, चेकिंग के दौरान पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार आज शाम के समय थाना मेडिकल पुलिस के द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी के दौरान एक बिना नंबर बाइक पर सवार युवक आते हुए दिखा जो संदीप प्रतीत हो रहा था। पुलिस के द्वारा इसको रोकने का इशारा किया गया बट उसने मौके से वहां से फरार हुआ। जब पुलिस ने उसकी घेराबंदी करके इसको पुनश्च पकड़ने का प्रयास किया तब उसने पुलिस के ऊपर जान के मारे के नियत से फायर किया जिसमें पुलिस बाल बाल बची। जवाबी कार्यवाही में यह जो युवक है मुठभेड़ में दाइल हुआ है जिसकी शिनांक हर सियाल नाम से हुई है। यह 25000 का थाना मेडिकल का ही फायरिंग की घटना में इनामी अपराधी है। इसको घायल अवस्था में आज अस्पताल भेजा गया है जिसके उपचार हेतु और साथ ही में इसके ऊपर जो अलग-अलग थानों में 17 मुकदमे होने प्रकाश में आए हैं। मौके से पुलिस को एक तमाचा 315 बोर का, एक जिंदा कारतूस और एवं एक खोखा कारतूस भी बरामद हुआ है और इसमें आगे की अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
चीन की बुजुर्ग महिला आउटडोर जिम में एक्सरसाइज और टेबल टेनिस प्रैक्टिस से मल्टीटास्किंग मिसाल
Noida, Uttar Pradesh:1411ZUP_VRL_EXERCISE_r एक तरफ एक्सरसाइज, दूसरी तरफ टेबल टेनिस की प्रैक्टिस! चीन की ये बुजुर्ग महिला आउटडोर जिम में मशीन पर झूलते हुए भी पैडल से पिंग-पोंग बॉल उछाल रही हैं। शरीर का संतुलन और हाथों का कमाल, दोनों एक साथ! इन्हें देखकर लगता है कि मल्टीटास्किंग में भी इनका कोई मुकाबला नहीं। जिम में एक्सरसाइज के साथ पिंग-पोंग! बुजुर्ग महिला का अनोखा हुनर! एक साथ दो काम, वो भी आसानी से! मल्टीटास्किंग में भी गजब का संतुलन!0
0
Report
झरनों के बीच से गुजरती ट्रेन, मानसून में दूधसागर Falls का अद्भुत दृश्य
Noida, Uttar Pradesh:कुदरत के इस खूबसूरत नजारे के बीच से गुजरती ट्रेन किसी फिल्मी सीन से कम नहीं! गोवा-कर्नाटक बॉर्डर पर मौजूद DUDHSAGAR FALLS की चार धाराएं करीब 310 मीटर की ऊंचाई से नीचे गिरती हैं। घने जंगलों के बीच बने पुल से गुजरती ट्रेन के दोनों ओर पानी का शोर और उठती फुहारें... मानसून में प्रकृति का ये नजारा वाकई शानदार है! झरने के बीच से गुजरी ट्रेन! DUDHSAGAR का दिलकश नजारा! झरने के बीच दौड़ती दिखी ट्रेन! चार धाराओं में गिरता दूधिया पानी! मानसून में कुदरत का अद्भुत नजारा!0
0
Report
Advertisement
ऊंचाई पर घंटियाँ बजाने वालों की कठोर मेहनत सामने आई
Noida, Uttar Pradesh:ऊंचाई पर चढ़कर भारी-भरकम घंटियों को बजाना कोई आसान काम नहीं! पत्थर की मीनार पर खड़े ये लोग मोटी रस्सियों को पूरी ताकत से खींचते हैं, ताकि विशाल कांस्य की घंटियां झूल सकें। हर खिंचाव में वजन और गुरुत्वाकर्षण से जंग लड़नी पड़ती है। जोखिम भरा ये काम दिखाता है कि घंटियों की गूंज के पीछे कितनी मेहनत छिपी है! घंटियों की गूंज के पीछे कड़ी मेहनत! भारी घंटियां बजाना नहीं आसान! रस्सियों के सहारे घंटियों को झुलाते लोग! ऊंचाई पर घंटियां बजाने की मशक्कत! हर खिंचाव में ताकत का इम्तिहान!0
0
Report
रोबोट डॉग ने असली डॉगी की सैर कराकर नया ट्रेंड बना दिया
Noida, Uttar Pradesh:कुत्ते को टहलाने की जिम्मेदारी अब रोबोट ने संभाल ली है! SAN FRANCISCO की सड़क पर एक ROBOT DOG, असली प्यारे से डॉगी को पट्टे से बांधकर सैर कराता नजर आया। दोनों के कदम से कदम मिल रहे हैं... लगता है, भविष्य में पेट वॉक के लिए भी रोबोट तैयार हैं! रोबोट डॉग ने कराई असली डॉगी की सैर! अब रोबोट के हाथ में डॉगी की कमान! सड़क पर दिखी रोबोट और डॉगी की जोड़ी! डॉगी को टहलाने निकला रोबोट! भविष्य की सैर, रोबोट के साथ!0
0
Report
पांडा बच्चे सुबह की सैर में मस्ती के कमाल, देखें वीडियो
Noida, Uttar Pradesh:सुबह की सैर पर निकले हैं ये नन्हे पांडा, लेकिन यहाँ वॉक से ज्यादा मस्ती चल रही है! कोई घास की ढलान चढ़ रहा है, तो कोई एक-दूसरे के ऊपर लुढ़क रहा है। और केयरटेकर के पीछे ऐसे भाग रहे हैं, जैसे मस्ती की पूरी टोली साथ निकल पड़ी हो! सुबह की सैर पर निकली पांडा टोली! ढलान पर फिसले नन्हे पांडा! केयरटेकर के पीछे दौड़े पांडा! पांडा के बच्चों की मस्ती का दौर! लुढ़कते-पलटते दिखे नन्हे पांडा!0
0
Report
Advertisement
