icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

चाकोठी मठ से 200 साल पुरानी अष्टधातु प्रतिमाएं चोरी, CM चौधरी के दौरे के 18 दिन बाद डेढ़ करोड़ का नुकसान

Samastipur, Bihar:समस्तीपुर के चाकोठी मठ में 200 साल पुरानी अष्टधातु की राम-लक्ष्मण-सीता प्रतिमाएं चोरी के साथ अन्य कीमती आभूषण भी चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। 24 जून को बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इसी मठ में 24 अवतार धाम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ में शामिल होकर पूजा-अर्चना की थी। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। चोरी की जानकारी सोमवार सुबह तब हुई, जब मठ के महामंडलेश्वर रामसेवक दास शास्त्री ब्रह्म मुहूर्त में मंदिर का पट खोलने पहुंचे। मंदिर का ताला खुला मिला और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। महामंडलेश्वर के अनुसार, चोरी हुई प्रतिमाओं पर सोने का धनुष, कंगन, सीता जी का मुकुट, सोने की छतरी, चांदी का मुकुट, किशोरी जी की सोने की चेन और लक्ष्मी माता की सोने की चेन सहित कई बहुमूल्य आभूषण भी थे। उनका दावा है कि केवल भगवान राम की प्रतिमा की कीमत ही करीब एक करोड़ रुपये है, जबकि आभूषणों समेत कुल चोरी लगभग डेढ़ करोड़ रुपये की है। बताया जा रहा है कि चोर मंदिर से कुछ इलेक्ट्रॉनिक सामान भी ले गए थे, लेकिन भागने के दौरान उनमें से कुछ सामान पास के खेत में फेंककर फरार हो गए। इसी मठ के यज्ञ में 24 जून को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इसी चाकोठी मठ में 24 अवतार धाम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ में शामिल होकर पूजा-अर्चना की थी। ऐसे महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल से हुई इस बड़ी चोरी ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल खानपुर थाना पुलिस और एफएसएल टीम मामले की जांच में जुटी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर चोरों की तलाश कर रही है।
0
0
Report

तेज़ रफ्तार बस ने कार को टक्कर दी, चालक की मौत, आवाजाही बाधित

Kondagaon, Chhattisgarh:जिले में रविवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसे ने लोगों को झकझोर दिया। जगदलपुर से रायपुर जा रही कांकेर रोडवेज की बस तेज रफ्तार यात्री बस ने कोंडागांव से गीदम जा रही कार को घोड़ा गांव के पास जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद अनियंत्रित बस सड़क किनारे जंगल की ओर जा घुसी।\nप्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस काफी तेज गति से चल रही थी। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालकर तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।\nहादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तेज रफ्तार से चलने वाली यात्री बसों पर नाराजगी जताते हुए कहा कि जिले में बसों की बेलगाम रफ्तार लगातार हादसों का कारण बन रही है। लोगों ने परिवहन विभाग और प्रशासन से बसों की गति पर प्रभावी नियंत्रण लगाने, नियमित जांच अभियान चलाने तथा लापरवाही से वाहन चलाने वाले चालकों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।\nपुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात बहाल कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा, हालांकि प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार को दुर्घटना का प्रमुख कारण माना जा रहा है।\nयह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा और यात्री वाहनों की रफ्तार पर प्रभावी नियंत्रण की आवश्यकता को उजागर करता है। यदि समय रहते सख्ती नहीं बरती गई तो ऐसे हादसे भविष्य में भी लोगों की जान लेते रहेंगे。
0
0
Report
Advertisement

मुरैना के कैलारस में घर घुसकर महिला के साथ लूट, नकद-सोना लेकर बदमाश फरार

Morena, Madhya Pradesh:मुरैना के कैलारस थाना क्षेत्र में हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर महिला को बंधक बनाते हुए लाखों की लूट की वारदात को अंजाम दिया है। बदमाशों ने बंदूक की नोक पर महिला से 10 लाख रुपये नगद और करीब 5 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण लूट लिए। वारदात के बाद महिला को नशीली दवा देकर बेहोश कर आरोपी फरार हो गए। मामला कैलारस अनुभाग के चिन्नानी थाना क्षेत्र के कोरीपुरा बर्रेड गांव का है। बताया जा रहा है कि देर रात करीब 1 बजे दो अज्ञात बदमाश घर में घुस आए और महिला मनीषा रजक को बंदूक दिखाकर धमकाया। बदमाशों ने पास में सो रहे बच्चे को नुकसान पहुंचाने की धमकी देकर महिला से लूटपाट की। लूट के बाद आरोपियों ने महिला को नशीली दवा खिला दी, जिससे वह बेहोश हो गई। सुबह होश आने पर महिला ने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कैलारस लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज जारी है। पीड़िता के मुताबिक बदमाश घर में रखे 10 लाख रुपये नगद और झुमकी, मंगलसूत्र, अंगूठी, पायल सहित करीब 5 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि यह रकम परिवार के मुखिया ने जमीन खरीदने के लिए घर में रखी थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है। आगे देखना होगा कि इस सनसनीखेज लूट की वारदात में पुलिस कब तक आरोपियों तक पहुंच पाती है।
0
0
Report

कटनी में करोड़ों की धोखाधड़ी: क्वांटम मिनरल्स मामला साज़िश में फंसा पोस्टर

Katni, Madhya Pradesh:कटनी में धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। लगभग 4 से 5 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है। अनुबंध की शर्त तोड़कर आठ नौ लोगों ने यह धोखाधड़ी की। चित्रित किया गया कि क्वांटम मिनरल्स के साथ लीगल पेचीदगियों का डर दिखाकर करोड़ों रुपये ऐंठे गए और खदान चालू होने के बाद डरा धमकाकर कब्जा करने की कोशिश की गई। शिकायतकर्ता संजीव बोहरा, क्वांटम मिनरल्स के मैनेजर, ने बताया कि टिकरिया मुड़वारा स्थित 12.679 हेक्टेयर लेटराइट और बॉक्साइट खदान बंद पड़ी थी और आरोपियों ने खुद को रसूखदार बताकर क्लियरेंस दिलवाने का आश्वासन दिया। शुरुआती चरणों में एग्रीमेंट बदलकर कानूनी उलझनों से मामला बदला गया। एक-एक कदम पर बैंक गारंटी और नकद लेनदेन की मांग की गई, आरोपियों ने पैसे कई खातों में ट्रांसफर करवाए। जब खदान ने खनन शुरू किया तो वास्तविक कब्जे के पीछे खनन कार्य बंद करवा दिया गया और लगभग 36 लाख रुपये का खनिज अवैध रूप से बेचा गया। इसके बाद नकली शपथ पत्र देकर धमकियां देकर रंगदारी मांगने की भी शिकायत मिली। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपियों के खिलाफ धारा 61(2) (आपराधिक साजिश) और 318(4) (जालसाजी/धोखाधड़ी) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है और अभी जांच जारी है।
0
0
Report

बालाघाट के किरनापुर में अतिक्रमण हटाते समय समूह पर हमला, तीन घायल

Raebareli, Uttar Pradesh:बालाघाट जिले के किरनापुर जनपद अंतर्गत आने वाले ग्राम साल्हे के खेल मैदान एंव उपवन की शासकीय भूमि पर हुए अतिक्रमण को हटाने पहुंचे सरपंच सचिव और पंचों को अतिक्रमणकारियों ने लाठी डंडों से पीटकर भगा दिया. मौके पर मौजूद तहसील विभाग के पटवारी भी अपनी जान बचाकर भाग खड़े हुए. इस झड़प में तीन ग्रामीणों को गंभीर चोटें आई हैं. घटना के बाद सरपंच सहित आक्रोशित ग्रामीणों ने किरनापुर थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है पुलिस ने 05 नामजद आरोपियों पर BNS की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है!
0
0
Report
Advertisement

जावरा में शहर काजी चयन पर दो गुटों की टकराव, पुलिस जांच तेज

Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम जिले के जावरा नगर में शहर काजी की नियुक्ति को लेकर मुस्लिम समाज के दो गुट आमने-सामने आ गए हैं। दोनों पक्ष शहर काजी के पद पर अपना-अपना दावा कर रहे हैं और अपने दावे के समर्थन में दस्तावेज होने की बात कह रहे हैं। दो तस्वीरो मे आप देख सकते है, एक पक्ष ने एसडीएम और सीएसपी को ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका आरोप है कि दूसरे पक्ष ने मनमाने तरीके से शहर काजी की नियुक्ति कर शहर का माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया है। उनका कहना है कि पूर्व शहर काजी ने अपने इंतकाल से पहले ही अपने उत्तराधिकारी की घोषणा कर दी थी, जिसके आधार पर बरेली शरीफ से मोहम्मद जुल्फीकार अमजदी को जावरा का शहर काजी नियुक्त किया गया था। वहीं दूसरे पक्ष का कहना है कि शहर काजी नियुक्त करने का अधिकार जावरा सीरत कमेटी को है। उनका दावा है कि सीरत कमेटी ने मुस्लिम संगठनों, मस्जिदों के इमामों और समाज के आम व खास लोगों की सहमति से मोहम्मद इमरान को शहर काजी नियुक्त किया है। दोनों पक्ष अपने-अपने दावे पर कायम हैं। अब प्रशासन के सामने पूरे मामले की जांच कर विवाद का समाधान निकालने की चुनौती है। देखना होगा जावरा मे कोन बनेगा शहर काज़ी बाइट - मोहमद जुल्फीकार ( पहला पक्ष शहर काज़ी बाइट - मोहमद इमरान ( दूसरा पक्ष शहर काज़ी बाइट - युवराज सिंह ( सिएसपी जावरा
0
0
Report

रेनवाल में जमीन विवाद के चलते दो पक्षों में खूनी संघर्ष, एक महिला सहित चार घायल

Dudu, Rajasthan:रेनवाल थाना क्षेत्र से जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए, जहां देखते ही देखते विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। इस हिंसक झड़प में एक महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से रेनवाल के उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने जयपुर के एसएमएस अस्पताल रेफर कर दिया। घटना रेनवाल थाना क्षेत्र के धाना का बास, करणसर गांव की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही रेनवाल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर पूरे घटनाक्रम की पड़ताल में जुटी हुई है。
0
0
Report
Advertisement

शरद पवार की अनुमति के बाद संजय पवार ने बैनर पर उनकी फोटो इस्तेमाल की घोषणा की

Jalgaon, Maharashtra:जालगांव: अजित पवार गट के जिलाध्यक्ष संजय पवार ने शरद पवार साहेब की फोटो अपने बैनर पर इस्तेमाल की अनुमति के लिए शरद पवार से मुलाकात की। शरद पवार साहेब ने फोटो के इस्तेमाल की अनुमति दी है, यह संजय पवार ने बताया और संबंधित पत्र भी दिया गया है। आगे वे अपने प्रत्येक बैनर पर अजित दादा के साथ शरद पवार साहेब की फोटो का इस्तेमाल करेंगे। संजय पवार ने कहा कि वे फोटो इस्तेमाल के संबंध में प्रदेशाध्यक्ष सुनील तटकरे को भी पत्र लिखेंगे। भविष्य में दोनों राष्ट्रवादी गुटों के एक साथ आने की उम्मीद भी व्यक्त की गई।
0
0
Report

देर रात हटा में बंद पड़े मकान में भीषण आग, लाखों के नुकसान

Damoh, Madhya Pradesh:देर रात मकान में भीषण आग, सब कुछ जलकर खाक.. एंकर/ दमोह जिले के हटा में बीती रात एक बड़ी आगजनी की घटना सामने आई है जब यहां के रतन बजरिया इलाके में सब्जी मंडी क्षेत्र में एक बंद पड़े मकान में भीषण आग लग गई। देर रात अचानक इस मकान से धुआं निकला और आसपास के लोगों को बदबू आई तो लोगों ने बाहर निकल कर देखा, कुछ ही मिनटों में जिस मकान से धुआं निकल रहा था वहां से आग की लपटें निकलने लगी और देखते ही देखते पूरे मकान को आग ने अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का काम शुरू किया और फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी, सब्जी मंडी की सकरी गली होने की वजह से दिक्कतों का सामना करना पड़ा लेकिन समय रहते आग पर काबू पा लिया गया वरना घनी बसाहट होने की वजह से ये हादसा और भी बड़ा हो सकता था। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है वहीं इस आगजनी में लाखों के नुकसान का अंदाजा लगाया जा रहा है।
0
0
Report
Advertisement

फ्रांस बनाम स्पेन और इंग्लैंड बनाम अर्जेंटीना सेमीफाइनल, रांची में भी उत्साह

Ranchi, Jharkhand:फीफा वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच अब अपने चरम पर पहुंच गया है। सेमीफाइनल की तस्वीर पूरी तरह साफ हो चुकी है। फ्रांस, स्पेन, इंग्लैंड और अर्जेंटीना ने अंतिम चार में अपनी जगह पक्की कर ली है। आखिरी क्वार्टर फाइनल में अर्जेंटीना ने अतिरिक्त समय में स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल का टिकट हासिल किया। मैक एलिस्टर, जूलियन अल्वारेज और मार्टिनेज ने अर्जेंटीना के लिए गोल किए। वहीं, फ्रांस ने मोरक्को को 2-0 से हराकर लगातार तीसरी बार विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह बनाई। स्पेन ने बेल्जियम को 2-1 से मात दी, जबकि इंग्लैंड ने अतिरिक्त समय में नॉर्वे को 2-1 से हराकर अंतिम चार में प्रवेश किया। अब 14 जुलाई को पहला सेमीफाइनल फ्रांस और स्पेन के बीच खेला जाएगा, जबकि 15 जुलाई को इंग्लैंड और अर्जेंटीना की टीमें फाइनल का टिकट हासिल करने के लिए आमने-सामने होंगी। एक तरफ जहां सेमीफाइनल्स को लेकर तमाम टीमें जोर-जोर से तैयारी कर रही हैं वहीं राजधानी रांची के फुटबॉल फैंस भी मुकाबला को लेकर तैयार है।
0
0
Report

शहडोल में निर्माणधीन छत ढहने से मजदूर घायल, जांच जारी

Shahdol, Madhya Pradesh:शहडोल - निर्माणाधीन मकान का छत ढहने से कई मजदूर गंभीर रूप से घायल, निर्माणाधीन मकान के छत की ढलाई के दौरान छत का सेन्ट्रिंग का सामने का हिस्सा गिरा, छत की ढलाई के का में लगे मजदूर गिरे ,तीन से अधिक मजदूर गंभीर रूप से घायल, क्रिश्चियन हॉस्पिटल के पीछे साईं आईटीआई रोड के पास निर्माणाधीन अग्रवाल बंधुओं की बिल्डिंग में छत की ढलाई के दौरान हुआ हादसा, अचानक छत भरभराकर गिर गई, जिससे कई मजदूर घायल हो गए, सभी घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में कराया भर्ती, हादसे के कारणों की जांच जारी, शहडोल बुढार मार्ग के स्क्वायर के पास वार्ड नं 28 साखी मोहल्ला की घटना.. बाईट 01-मोहन दाहिया (ठेकेदार ) बाइट 02- कैलाश मिश्रा ( ASI )
0
0
Report

डबरा के दीदार कॉलोनी में फायरिंग: चार गिरफ्तार, CCTV से खुलासा

Morena, Madhya Pradesh:डबरा की दीदार कॉलोनी में सुखदेव रावत और जगदीश रावत के घर के बाहर फायरिंग करने वाले चार युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को पुलिस घटनास्थल लेकर पहुंची और उनका जुलूस निकला जिससे अपराध करने से पहले आरोपी आगे 10 बार सोचें इस दौरान चारों आरोपी यह कहते भी दिखे कि पुलिस हमारी बाप है अपराध करना पाप है। गोली चलाना अपराध है थाना प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि सचिन रावत, पवन रावत, सुदामा रावत और हरदीप रावत ने पुराने विवाद को लेकर यह फायरिंग की थी आरोपियों को CCTV कैमरे की मदद से चिन्हित कर गिरफ्तार किया गया है उनसे तमंचे भी जप्त हुए हैं। आपको बता दें की बीते गुरुवार की रात 2 बजे आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया था जमकर अवैध हथियारों से फायरिंग की थी जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना था मौके से पुलिस ने कई चले हुए राउंड जप्त किए थे और घटना सीसीटीवी में भी कैद हुई थी जिसमें आरोपियों ने दो घरों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैलाई थी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top