Back
बिजनौर में एकता पदयात्रा से देशभक्ति और अखंड भारत का संदेश
RCRAJVEER CHAUDHARY
Nov 17, 2025 11:59:42
Bijnor, Uttar Pradesh
बीजेपी की एकता पद यात्रा
रिपोर्ट --राजवीर चौधरी / बिजनौर
एंकर --लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर बिजनौर शहर में भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने एक विशाल एकता पदयात्रा निकाली। इस पदयात्रा के माध्यम से राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया गया। एकता पदयात्रा को लेकर वरिष्ठ भाजपा नेता ऐश्वर्या मौसम चौधरी पिछले काफी दिनों से सफल बनाने के लिए लगे हुए थे। एकता पदयात्रा वर्धमान कॉलेज से शुरू होकर शक्ति चौराहे से डीएवी कॉलेज होती हुई बुल्ला के चौराहे से नगर पालिका सिविल लाइन होती हुई वर्धमान कॉलेज पर जाकर संपन्न हुई। एकता पदयात्रा को लेकर पूरे मार्ग में जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर और माल्यार्पण कर पदयात्रियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। पदयात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया, सदर विधायक सूची मौसम चौधरी, और बीजेपी जिला अध्यक्ष भूपेंद्र चौहान बॉबी, जिला पंचायत अध्यक्ष साकेन्द्र प्रताप सिंह रहे मौजूद।
पूरे मार्ग पर देशभक्ति के नारे गूंजते रहे, जो सरदार पटेल के प्रति सम्मान और राष्ट्रहित के संकल्प को दर्शाते थे। पदयात्रा के अंत में राष्ट्र की एकता, सामाजिक सौहार्द और विकास के लिए सामूहिक संकल्प दोहराया गया। यह पूरा कार्यक्रम देशभक्ति और आपसी भाईचारे की भावना से ओत-प्रोत रहा।
बीजेपी नेता मौसम चौधरी ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश को एक सूत्र में पिरोने और अखंड भारत की नींव मजबूत करने में अतुलनीय भूमिका निभाई थी। उनकी दूरदृष्टि और निर्णय क्षमता के कारण ही भारत आज एक मजबूत राष्ट्र के रूप में खड़ा है। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा सरकार उसी एकता, दृढ़ नेतृत्व और विकास के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश सुरक्षित है।
82
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
PCPranay Chakraborty
FollowNov 17, 2025 13:54:060
Report
NSNivedita Shukla
FollowNov 17, 2025 13:53:53Noida, Uttar Pradesh:Volcaholic - Shemshak, north-east of Tehran, Iran today
0
Report
BBBhupendra Bishnoi
FollowNov 17, 2025 13:53:390
Report
HBHeeralal Bhati
FollowNov 17, 2025 13:53:190
Report
DSDurag singh Rajpurohit
FollowNov 17, 2025 13:52:430
Report
KHKHALID HUSSAIN
FollowNov 17, 2025 13:52:030
Report
RVRaunak Vyas
FollowNov 17, 2025 13:51:500
Report
0
Report
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
FollowNov 17, 2025 13:51:330
Report
PSPramod Sinha
FollowNov 17, 2025 13:51:150
Report
RSR.B. Singh
FollowNov 17, 2025 13:50:570
Report
90
Report
VRVIJAY RANA
FollowNov 17, 2025 13:47:2664
Report
ANAnil Nagar1
FollowNov 17, 2025 13:47:15Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल राजधानी के स्कूलों के समय में हुआ बदलाव 8.30 बजे के बाद लगेंगे पहली से आठवीं तक के स्कूल सरकारी, प्राइवेट, केंद्रीय, जवाहर नवोदय, सीबीएसई, आईसीएससी सभी स्कूलों पर लागू जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किए आदेश ठंड को देखते हुए लिया गया फैसला कल से सभी स्कूल लगेंगे 8.30 के बाद
70
Report
AVArun Vaishnav
FollowNov 17, 2025 13:46:5481
Report