246701
बिजनौर पुलिस द्वारा लूट के चार आरोपियों को किया गिरफ्तार
Bijnor, Uttar Pradesh:बिजनौर पुलिस ने लूट की तीन अलग-अलग घटनाओं में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन तमंचे, छह कारतूस और तीन मोटरसाइकिल भी बरामद की हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
राजधानी समेत कई जिलों में आज भारी बारिश, तेज हवा व वज्रपात की चेतावनी
Ranchi, Jharkhand:राजधानी रांची सहित राज्य के कई जिलों में आज हो रही है भारी बारिश रांची, गुमला और खूंटी में भी कुछ जगहों पर तेज बारिश के आसार सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला, लोहरदगा, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा और बोकारो में भी भारी बारिश का अनुमान बारिश के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है तेज हवा कई इलाकों में गरज के साथ वज्रपात की चेतावनी, मौसम विभाग ने सतर्क रहने की अपील की 25 सितंबर को हजारीबाग, कोडरमा और गिरिडीह में भारी बारिश की संभावना 26 सितम्बर को भी राज्य के कई हिस्सों में बादल और हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहने के आसार0
0
Report
रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में 17 मांगों के लिए डॉक्टरों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी
Darogapara, Chhattisgarh:रायगढ़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जूनियर रेजिडेंट, सीनियर रेजिडेंट, इंटर्न और पीजी डॉक्टरों ने 17 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है. करीब 110 डॉक्टरों के स्टाफ वाले अस्पताल में डॉक्टर अस्पताल के सामने धरने पर बैठ गए हैं. डॉक्टरों का कहना है कि करीब एक महीने पहले भी मांगों को लेकर हड़ताल की गई थी, जिसके बाद स्वास्थ्य मंत्री की ओर से एक सप्ताह में मांगें पूरी करने का आश्वासन मिला था, लेकिन अब तक मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई. हड़ताल के पहले डॉक्टरों ने ओपीडी ड्यूटी का बहिष्कार किया है. इससे ओपीडी और वार्ड सेवाओं पर असर पड़ने की स्थिति बन गई है. डॉक्टरों की प्रमुख मांगों में स्टाइपेंड में बढ़ोतरी कर इसे 30 हजार रुपये तक करने समेत 17 मांगें शामिल हैं. डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि तीन दिनों के भीतर मांगों पर समाधान नहीं हुआ तो ऑपरेशन समेत अन्य चिकित्सा सेवाओं का भी बहिष्कार किया जाएगा. इससे मेडिकल कॉलेज अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होने की आशंका है.0
0
Report
खंडवा पुलिस ने 113 गुम हुए मोबाइल लौटाए, मालिकों के चेहरों पर खुशी
Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा पुलिस ने आज आम लोगों के गुम या चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके मूल धारकों को लौटाए। ऐसे 113 फोन हैं जिनकी कीमत लगभग 23 लाख रुपए से अधिक है। ऑपरेशन सहयोग के तहत पुलिस ने इन मोबाइल को ढूंढा है। मोबाइल वापस मिलते ही लोगों के चेहरे खिल उठे। एक मोबाइल धारक ने चार साल बाद मोबाइल मिलने पर खुशी जाहिर की और पुलिस टीम को 5 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की। एसपी अगम जैन के निर्देशन में साइबर सेल और थाना पुलिस गुम मोबाइल की लगातार तलाश कर रही है। तकनीकी संसाधनों की मदद से मध्य प्रदेश के अलावा Maharashtra, पंजाब और राजस्थान सहित अन्य राज्यों से मोबाइल बरामद किए गए। इनमें वर्ष 2023, 2024 और 2025 में गुम हुए मोबाइल भी शामिल हैं। एसपी के मुताबिक वर्ष 2026 में अब तक 496 गुम मोबाइल बरामद किए जा चुके हैं, जिनकी कुल कीमत करीब 89 लाख 97 हजार रुपए है। वहीं आज पुलिस कंट्रोल रूम के कार्यक्रम में 113 मोबाइल उनके मूल धारकों को सौंपे गए। छैगांव माखन निवासी चिंताराम जगताप का मोबाइल करीब चार साल पहले गुम हुआ था। आज खंडवा एसपी अगम जैन के हाथों मिला है और उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए 5 हजार रुपये पुलिस टीम को देने की घोषणा की है। कार्यक्रम में पुलिस ने साइबर सुरक्षा को लेकर भी लोगों को जागरूक किया। मोबाइल गुम होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने और CEIR पोर्टल व संचार साथी ऐप के जरिए मोबाइल ब्लॉक और ट्रेस कराने की अपील की गई है。0
0
Report
Advertisement
देवघर: दीपिका पांडे की पुत्री तृषा सिंह की मौत पर निशिकांत दुबे का शोक
Deoghar, Jharkhand:देवघर मंत्री दीपिका सिंह पांडे की पुत्री तृषा सिंह की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद गोड्डा सांसद में निशिकांत दुबे ने गहरा शोक प्रकट किया है उन्होंने कहा कि दीपिका सिंह पांडे और उनका पूरा परिवार उनसे एक अलग रिश्ता है चुनाव के अलावे इनके घर से पारिवारिक सम्बन्ध है दीपिका जी बेशक कांग्रेस पार्टी में है कांग्रेस की बड़ी नेता है लेकिन वह मेरा परिवार है और जो सड़क दुर्घटना में बच्ची की मौत हुई है उससे ज्यादा मर्माहत करने वाली कोई घटना नहीं हो सकती है मेरी संवेदना दीपिका पांडे जी और रत्नेश जी के साथ है मैंने सुबह दीपिका जी के पति हैं रत्नेश जी उनसे बात भी की मुझे जब सूचना मिली तो मुझे लगा कि गलत सूचना है तो मैंने उन्हें फोन किया था बाबा बैद्यनाथ से ही प्रार्थना है कि दुख के इस घड़ी में उनके परिवार को शक्ति प्रदान करें इस हृदयविदारक घटना को सहने की शक्ति दे।0
0
Report
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री कार्यालय में राज उन्नति की नवीं बैठक की समीक्षा
Jaipur, Rajasthan: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ली बैठक मुख्यमंत्री कार्यालय में ली राज उन्नति की नवीं बैठक विभिन्न योजनाओं, परियोजनाओं एवं परिवेदनाओं की प्रगति की सीएम ने की सीएम भजनलाल शर्मा ने अधिकारियों को दिए निर्देश आमजन को अधिक से अधिक विभागों की सार्वजनिक सेवाएं करायें उपलब्ध डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जिला उत्थान योजना का बेहतर क्रियान्वयन हो सुनिश्चित। आरआईटी की स्थापना, 6 नए ट्रोमा सेंटर की स्थापना, अटल प्रगति पथ, स्कूल भवनों के पुनरुद्धार एवं अटल ज्ञान केन्द्रों की स्थापना के कार्य को भी प्राथमिकता से पूरा करने के दिए निर्देश सीएम ने पन्नाधाय बालगोपाल योजना, वीबी-जीराम-जी, पीएम आवास योजना-ग्रामीण के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन की परिवेदनाओं को समय से निस्तारित किया जाए, जिससे उन्हें राहत मिल सके। बैठक में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास सहित विभिन्न विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रमुख शासन सचिव, शासन सचिव, जिला कलक्टर्स वीसी के जरिये जुड़े। साथ ही, अतिरिक्त मुख्य सचिव (मुख्यमंत्री) अखिल अरोड़ा सहित मुख्यमंत्री कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में मौजूद रहे।0
0
Report
उमरि में श्मशान तक रास्ता नहीं, भीम आर्मी ने प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन शुरू किया
Maihar, Madhya Pradesh:नगर पालिका मैहर के वार्ड क्रमांक 21, उमरी में एक महिला की मौत के बाद अंतिम संस्कार को लेकर परिजनों के सामने गंभीर समस्या खड़ी हो गई। मृतका वर्षा चौधरी, पत्नी दीपक चौधरी के अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट तक पहुंचने का उचित रास्ता और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध नहीं होने का मामला सामने आया है। अंतिम संस्कार को लेकर परिजनों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। आरोप है कि श्मशान घाट तक पहुंचने के लिए उचित रास्ता तक उपलब्ध नहीं है और अंतिम संस्कार के लिए भी जरूरी व्यवस्थाएं नहीं हैं। मामले को लेकर भीम आर्मी और वार्डवासियों ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए और शव को सड़क पर रखकर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब एक परिवार अपने परिजन का अंतिम संस्कार करने के लिए मजबूर है, तब भी प्रशासन की ओर से मूलभूत व्यवस्था उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। भीम आर्मी ने प्रशासन से तत्काल श्मशान घाट तक रास्ता खुलवाने और अंतिम संस्कार की व्यवस्था कराने की मांग की है। भीम आर्मी ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा।’0
0
Report
Advertisement
नोएडा स्लीपर बस आग में 9 मौत: सेफ्टी फीचर्स पर लोगों की निगरानी जरूरी
Lucknow, Uttar Pradesh:नोएडा में स्लीपर बस में लगी आग के बाद 9 लोगों की जलकर मौत हो गई लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर में बड़ी संख्या में स्लीपर बसें मौजूद रहती हैं जी मीडिया की टीम ने यहां की बसों का रियलिटी चेक किया और बताया कि बस के अंदर कौन-कौन से सेफ्टी फीचर्स होने चाहिए जिनको ध्यान में रखकर ही आपको इन बसों में सफर करना चाहिए और किन-किन लापरवाहियों से बस का एक्सीडेंट होता है।0
0
Report
सीतापुर के खाद्यान्न घोटाले पर अजय राय का बड़ा हमला, पुलिस कार्रवाई पर सवाल
Sitapur, Uttar Pradesh:सीतापुर। ब्रेक खाद्यान्न घोटाले मामले पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का बड़ा हमला। पुलिस की कार्रवाई पर उठाए सवाल। खाद्यान्न घोटाले में नीचे से ऊपर तक सब लोग मिले हुए हैं,चोरी करने वाला ही कह रहा है कि कार्रवाई होगी–अजय राय शाहजहांपुर में गंगाजल लेकर भाजपा के सभासदों ने सौगंध खाई कि कमीशन बराबर से बटना चाहिए जब यह सरकारी तंत्र में बैठे संवैधानिक पद पर बैठे लोग गंगा मैया का सौगंध खा रहे हैं,हम लोग गंगाजल और तुलसी लेकर सौगंध खा लेते तो चाहे जान चली जाए उसे पूरा करते हैं।–अजय राय पूरे प्रदेश के अंदर खाद्यान्न घोटाला, कब्रिस्तान घोटाला,शमशान घोटाला, भगवान राम के दरबार का पैसा खा गए,जनता समझ चुकी है सरकार जाने वाली है। –अजय राय0
0
Report
दतिया में भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का भव्य स्वागत, यात्रा का आगाज
Datia, Madhya Pradesh:दतिया में भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मानवेंद्र सिंह परिहार का भव्य स्वागत दतिया। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मानवेंद्र सिंह परिहार गुरुवार को पहली बार दतिया पहुंचे। एक दिन पूर्व ही पार्टी के जिला अध्यक्ष पद पर नियुक्ति के बाद उनके प्रथम नगर आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। मानवेंद्र सिंह परिहार के दतिया रेलवे स्टेशन पहुंचते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया और जमकर नारेबाजी की। स्वागत के बाद नवनियुक्त जिलाध्यक्ष पीतांबरा पीठ मंदिर पहुंचकर मां पीतांबरा की पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद वे शहर में रैली के रूप में भ्रमण करते हुए कार्यकर्ताओं और आमजन का अभिवादन करेंगे। उनके प्रथम नगर आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।0
0
Report
Advertisement
कर्ज चुकाने के लिए बेटे ने घर में चोरी, 6–7 लाख का माल बरामद
Damoh, Madhya Pradesh:दमोह जिले के पटेरा में एक हफ्ते में चोरी की चार बड़ी वारदातों के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. पुलिस ने पटेरा शहर में हुई चोरी की एक वारदात का खुलासा किया कि चोर कोई नहीं बल्कि उसी घर का बेटा निकला जिसने कर्ज चुकाने के लिए घर में ही 6–7 लाख की चोरी को अंजाम दिया था. 17 सितम्बर को भागचंद बर्मन के घर बड़ी चोरी हुई. पुलिस ने जब घर का हाल देखा तो लगा प्रोफेशनल गैंग. पटेरा पुलिस ने भागचंद के बेटे लवकुश बर्मन पर शक जताया, पूछताछ में उसने चोरी स्वीकार की. उसने बताया कि चोरी किया ताकि लोगों से लिया गया पैसा लौटाया जा सके. पुलिस ने सारा चोरी गया सामान बरामद कर लिया.0
0
Report
झीरम कांड: NIA अदालत ने 10 दोषियों को फांसी, बचाव हाई कोर्ट में अपील
Jagdalpur, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जगदलपुर झीरम कांड मामले में बचाव पक्ष ने हाईकोर्ट में अपील की अर्जी दायर की, NIA की विशेष अदालत ने झीरम मामले के 10 दोषियों को सुनाई है फांसी की सजा, बचाव पक्ष को अब हाई कोर्ट से नोटिस का इंतजार, बचाव पक्ष के वकील अरविंद चौधरी ने सभी दोषियों के परिजनों से बातचीत कर हाईकोर्ट में अपील की अर्जी दायर की, NIA कोर्ट के फैसले के खिलाफ बचाव पक्ष पहुंचा हाई कोर्ट0
0
Report
प्रदीप वर्मा ने राहुल गांधी पर चुनाव आयोग के खिलाफ नैरेटिव गढ़ने का आरोप लगाया
Noida, Uttar Pradesh:Bjp सांसद और उत्तरप्रदेश के सह प्रभारी बनाये गए प्रदीप वर्मा ने राहुल गाँधी और कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा है बोले जानबूझकर चुनाव आयोग के खिलाफ नैरेटिव गढ़ा जा रहा है ये नेपाल बांग्लादेश को सोचकर उसी तरह का माहौल बनाने की कोशिश है0
0
Report
Advertisement
न सुनवाई के कारण आरोपी को सीधे जेल भेजे जाने की तैयारी
Samastipur, Bihar:कोई सुनवाई नहीं हुई है जिस वजह से सीधे उसे जेल भेजा जाएगा0
0
Report
46वें दिन जारी धरना: टाइगर रिजर्व सेंचुरी के विरोध में ग्रामीण मांग
Dholpur, Rajasthan:टाइगर रिजर्व सेंचुरी को लेकर चल रहा धरना प्रदर्शन लगातार 46 वें दिन भी रहा जारी सरमथुरा (धौलपुर) सरमथुरा क्षेत्र में प्रस्तावित टाइगर रिजर्व सेंचुरी को लेकर बसंतपुरा मोड पर चल रहा ग्रामीणों का धरना प्रदर्शन लगातार 46 वें दिन भी जारी रहा। ग्रामीण अपनी मांगों को लेकर धरने पर डटे हुए हैं। धरने पर बैठे ग्रामीणों का कहना है कि टाइगर रिजर्व सेंचुरी बनने से उनके विस्थापन, रोजगार और खेती-बाड़ी पर गहरा असर पड़ेगा। कई गांवों के अस्तित्व पर संकट आ जाएगा। इसको लेकर ग्रामीण पिछले डेढ़ महीने से लगातार शांतिपूर्ण तरीके से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि अब तक प्रशासन और सरकार की ओर से उनकी समस्या का कोई ठोस समाधान नहीं निकाला गया है। अगर जल्द ही उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।धरना स्थल पर बड़ी संख्या में आसपास के गांवों के लोग, बुजुर्ग, युवा और महिलाएं मौजूद रहीं।0
0
Report
बगरू में गुमशुदा महिला हत्या: पति-पुत्र ने किया सनसनीखेज वारदात
Dudu, Rajasthan:जिला - जयपुर लोकेशन - बगरू इनफॉर्मर - सुनील जांगिड़ फोन - 8505005949 sunil_jangid29 jprdilip jaipur_police बगरू (जयपुर) मुहाना थाना पुलिस और डीएसटी जयपुर दक्षिण की बड़ी कार्रवाई, गुमशुदा महिला की हत्या की वारदात का सनसनीखेज खुलासा, पारिवारिक रंजिश और अवैध संबंधों के संदेह में हत्या, पति और बेटे ने मिलकर वारदात को दिया अंजाम, hत्या के बाद शव को सुनसान कुएं में फेंका, पुलिस ने कुएं से बरामद किया महिला का डिकम्पोज शव, मृतका की पहचान मिन्टू चौधरी के रूप में हुई, मामले में पुलिस ने पति लालाराम चौधरी और बेटे हरिओम को किया गिरफ्तार, 100 से ज्यादा CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली, तकनीकी जांच और मुखबिर तंत्र से मिली मदद।0
0
Report
Advertisement
