246701
बिजनौरः मामूली विवाद में धारदार हथियार से किया हमला, मौत
Bijnor, Uttar Pradesh:शहर कोतवाली क्षेत्र के गावंडी बुज़ुर्ग में मामूली विवाद में धारदार हथियार से एक व्यक्ति के सिर पर हमला किया गया। हमले में व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
लखनऊ में पुलिस- बदमाश मुठभेड़, बदमाश के पैर में गोली
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ- पुलिस और बदमाशों से हुई मुठभेड़।शराब व्यापारी से लूट करने वाले बदमाश से मुठभेड़। कुछ दिन पहले लूट की वारदात को बदमाश ने दिया था अंजाम। देने वाले बदमाशों से हुई पुलिस की मुठभेड़। पुलिस मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली। मदेयगंज थाना क्षेत्र स्थित बंधा रोड पर हुई मुठभेड़। थाने मदेयगंज क्षेत्रान्तर्गत हुयी पुलिस मुठभेड़ के संबंध में पुलिस उपायुक्त, मध्य, श्री विक्रांत वीर द्वारा दी गयी बाइट。0
0
Report
सपा कार्यालय में गुजिया-सेवई पार्टी पर ओपी राजभर हमला; टिकट के लिए मार-पीट आरोप
Noida, Uttar Pradesh:सपा कार्यालय में आयोजित गुजिया सेवई पार्टी पर कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर का हमला\nराजभर बोले, आशु मालिक पहले लात खाएंगे और फिर टिकट की चाह पर गुजिया खिलाएंगे\nराजभर ने कहा कि सपा में मार खाने वाले और मारने वाले सब एक जगह इकट्ठा है।\nमायावती के खास रहे राम अचल राजभर को सपा ने सड़क पर घसीट घसीट कर पीटा था, आज वो सपा में है: ओपी राजभर\nआशु मालिक को भरे मंच पर पीटा गया आज भी वो सपा में ही है और गुजिया पार्टी कर रहे: ओपी राजभर\n\nसिर्फ टिकट मिल जाए इसकी चाह में मार खाने पर भी आशु मालिक गुजिया खिला रहे है: ओपी राजभर0
0
Report
सीतापुर में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सुबह कार्रवाई, पुलिस ने चौकी हटाई
Noida, Uttar Pradesh:सीतापुर ब्रेक अवैध अतिक्रमण पर सुबह-सुबह कार्रवाई शुरू पुलिस चौकी को भी हटाया गया. भारी पुलिस बल मौजूद कई थानों की पुलिस मौके पर ADM सहायक पुलिस अधीक्षक सिटी मजिस्ट्रेट एसडीएम सदर सहित कई थानों की फोर्स मौजूद कई कंपनी PAC मौके पर. शहर कोतवाली क्षेत्र का मामला0
0
Report
Advertisement
बहेड़ी के छात्र अरशान ने किया कमाल, नवोदय परीक्षा में 92.5% अंक के साथ जिले में बनाई खास पहचान
Baheri, Uttar Pradesh:बरेली जनपद के बहेड़ी क्षेत्र से एक बार फिर प्रतिभा की चमक सामने आई है। जे एंड ए इंटरनेशनल स्कूल के मेधावी छात्र मोहम्मद अरशान ने जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 92.5 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने जिले में 21वीं रैंक प्राप्त कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। कक्षा 5 के छात्र अरशान शुरू से ही पढ़ाई में अव्वल रहे हैं और विद्यालय में उनकी गिनती होनहार छात्रों में होती है। पढ़ाई के साथ-साथ अन्य शैक्षणिक गतिविधियों में भी उनकी सक्रिय भागीदारी रहती है, जिससे वे शिक्षकों के प्रिय छात्र बने हुए हैं। अरशान की सफलता के पीछे उनके माता-पिता का महत्वपूर्ण योगदान है। उनके पिता अफजाल अहमद और माता सीमा इस्लाम दोनों ही सरकारी शिक्षक हैं, जिन्होंने बचपन से ही उन्हें अनुशासन और नियमित अध्ययन के लिए प्रेरित किया। परिवार के मार्गदर्शन और शिक्षकों के सहयोग ने उनकी मेहनत को सही दिशा दी। इससे पहले भी अरशान जिला स्तरीय ओलंपियाड परीक्षा में गोल्ड मेडल जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दे चुके हैं। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन ने खुशी जताते हुए इसे अन्य छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत बताया है। अरशान की इस सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। शिक्षकों, अभिभावकों और क्षेत्र के लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।0
0
Report
कुशीनगर गैस एजेंसी: दबंगई, मारपीट और सिलेंडर कालाबाज़ारी का वीडियो वायरल
Kushinagar, Uttar Pradesh:BREAKING कुशीनगर - गैस एजेंसी पर दबंगई का वीडियो वायरल - गैस एजेंसी के कर्मचारियों द्वारा ग्राहकों से मारपीट का आरोप - ग्रामीणों ने बुकिंग होने के बावजूद सिलेंडर नही देने के लगाए गंभीर आरोप - गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का ग्रामीणों का आरोप - विरोध करने पर उपभोक्ताओं के साथ मारपीट का आरोप - वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप - चौरा खास की शांति गैस एजेंसी का मामला。 बाइट- पीड़ित0
0
Report
SDMF की द्वितीय किस्त ₹113.90 करोड़ जारी; पीएम मोदी और केंद्रीय नेतृत्व का आभार
Noida, Uttar Pradesh:केंद्र सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि (SDMF) की केंद्रीय हिस्सेदारी की द्वितीय किस्त के रूप में ₹113.90 करोड़ की धनराशि जारी करने पर आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं केंद्रीय नेतृत्व का सहृदय आभार। यह सहायता उत्तराखंड राज्य में आपदा प्रबंधन तंत्र को और अधिक सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी तथा राज्य की आपदा से निपटने की क्षमता को मजबूत करेगी।0
0
Report
Advertisement
उत्कल दिवस पर ओड़िशावासियों को जगन्नाथ जी का आशीर्वाद शुभकामनाएं
Noida, Uttar Pradesh:Yogi Adityanath myogiadityanath समुद्र की लहरों-सी अडिग ऊर्जा, कोणार्क के सूर्य-सा तेज और महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी की अनंत कृपा से आलोकित उत्कल भूमि के स्थापना दिवस 'उत्कल दिवस' की सभी ओडिशा वासियों को हार्दिक बधाई。 महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी की कृपा से आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के यशस्वी मार्गदर्शन तथा मा. मुख्यमंत्री श्री MohanMOdisha जी के कुशल नेतृत्व में ओडिशा निरंतर विकास, समृद्धि और नवोन्मेष के नए शिखरों को स्पर्श करता रहे, यही मंगलकामना है。 जय जगन्नाथ।0
0
Report
OMCs ने LPG 19kg सिलिंडर के दाम ₹218 बढ़ाकर आज से लागू किया
Noida, Uttar Pradesh:गैस किल्लत से जूझ रही इंडस्ट्री को महंगाई की दोहरी मार - OMCs ने बढ़ाए 19kg वाले LPG सिलिंडर के दाम - कीमतों में ₹218/सिलिंडर तक की बढ़ोतरी - नई क़ीमत आज से लागू - हालांकि घरेलू LPG सिलिंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है0
0
Report
16 कार्यदिवस में नाबालिग से दुष्कर्म: दोषी को उम्रकैद, माँ को चार साल की सजा
Noida, Uttar Pradesh:मात्र 16 कार्यदिवस में नाबालिग को मिला न्याय: नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को उम्रकैद, मां को 4 साल की सजा। गोरखपुर 31.03.2026 स्लग: मात्र 16 कार्यदिवस में नाबालिग को मिला न्याय: नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को उम्रकैद, मां को 4 साल की सजा। गोरखपुर में नाबालिग से दुष्कर्म के एक गंभीर मामले में अदालत ने तेजी से सुनवाई करते हुए महज 16 कार्यदिवस में बड़ा फैसला सुनाया है। दोषी को आजीवन कारावास और जुर्माने की सजा दी गई है, जबकि साक्ष्य छिपाने की दोषी महिला को भी 4 साल की कठोर कैद सुनाई गई है। यह कार्रवाई प्रदेश में चल रहे “ऑपरेशन कनविक्शन” अभियान के तहत हुई है। जनपद गोरखपुर के थाना पीपीगंज में दर्ज नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में विशेष पॉक्सो कोर्ट ने त्वरित सुनवाई करते हुए अभियुक्त अशोक निषाद को दोषी करार दिया है। अदालत ने उसे शेष प्राकृतिक जीवनकाल तक आजीवन कारावास और 55 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। वहीं,मामले में साक्ष्य छिपाने की दोषी पाई गई सुनीता देवी को 4 वर्ष के कठोर कारावास और 5 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई गई है। यह पूरा मामला 20/21 फरवरी 2026 की रात का है, जब एक शादी समारोह के दौरान 6 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई थी। पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर थाना पीपीगंज में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी और उसकी मां को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। महज 5 दिनों में साक्ष्य जुटाकर चार्जशीट दाखिल की गई, जिसके बाद अदालत ने 16 कार्यदिवस में गवाहों के बयान और बहस पूरी कर फैसला सुनाया। अभियोजन की ओर से एडीजीसी राघवेन्द्र राम त्रिपाठी और अरविन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने प्रभावी पैरवी की, जिससे दोष सिद्ध हो सका।0
0
Report
Advertisement
एटा में बदला मौसम: तेज आंधी के साथ बारिश ने गर्मी हराई
Etah, Uttar Pradesh:एटा में मौसम का बदला मिजाज, तेज आंधी के साथ शुरू हुई बारिश, ठंडी हवाओं के साथ बरसात ने कराया ठंड का एहसास, जिले में झमाझम बारिश से मौसम हुआ ठंडा, अचानक बिन मौसम हुई बरसात से लोगों को गर्मी से मिली राहत, बरसात से किसानों की बढ़ी मुश्किलें, बारिश के बाद सड़कों पर वाहनों की रफ़्तार हुई धीमी।0
0
Report
मुरादाबाद में ड्रग्स तस्कर के साथ मुठभेड़: घायल बदमाश गिरफ्तार
Moradabad, Uttar Pradesh:मुरादाबाद में पुलिस की नशा तस्कर से हुई मुठभेड़. मुठभेड़ के दौरान ड्रग्स की तस्करी करने वाले बदमाश के पैर में गोली लगी. घायल बदमाश गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में भर्ती ईलाज जारी. गिरफ्तार ड्रग्स तस्कर पर पूर्व में दर्जन भर से अधिक मुकदमे दर्ज. बैग में भरकर नशे का सामान बेचने जा रहा था बदमाश. संदिग्ध व्यक्ति को देख चेकिंग कर रही पुलिस ने जब आरोपी को रोकने का प्रयास किया तो नशा तस्कर ने किया पुलिस टीम पर फायर. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में नशे के कारोबारों आरोपी बदमाश के पैर में गोली. पुलिस को आरोपी के पास से बड़ी संख्या नशे का सामान(नारकोटिक्स), मोबाइल एवं तमंचा बरामद. आरोपी बदमाश को पकड़ने वाली टीम को 10 हजार का ईनाम. एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह के मुताबिक अपराधियों की वरीयता का चल रहा है जिसमें कई ड्रग्स कारोबारियों को जेल भेजा जा चुका है. मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के सोनकपुर पुल के पास का पूरा मामला.0
0
Report
गैस सिलेंडर लीकेज से तेज आग, परिवार के तीन सदस्य झुलसे
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच से बड़ी ख़बर, गैस सिलेंडर लीकेज चेक करने दौरान हुआ हादसा अचानक भड़की आग से एक ही परिवार के तीन लोग बुरी तरह झुलसे घर में लगे सिलेंडर में लीकेज चेक कर रहा था व्यक्ति हादसे में पिता और दो मासूम बच्चे झुलसे जनपद श्रावस्ती के अमरहवा निवासी है तीनों घायल 30 वर्षीय पिता शकील, 10 वर्षीय बच्ची गुलकसा 8 वर्षीय मासूम बच्चा भड़काऊ झुलसा तीनों घायलों को बहराइच मेडिकल कॉलेज किया गया रिफर बहराइच मेडिकल कॉलेज के बर्न वार्ड में चल रहा घायलों का इलाज,0
0
Report
Advertisement
पटना के शिवपुरी में कारोबारी दिलीप सिंह गोली लगने से गंभीर, सीसीटीवी फुटेज जारी
Patna, Bihar:पटना- शास्त्री नगर थाना क्षेत्र के शिवपुरी स्थित सीपी ठाकुर रोड नंबर-2 में अपराधियों ने कारोबारी दिलीप सिंह को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें पूरी वारदात कैद हो गई है। फुटेज में देखा जा सकता है कि दिलीप सिंह अपने अपार्टमेंट की सीढ़ियों पर चढ़ रहे थे, तभी पहले से घात लगाए हथियारबंद अपराधी उन्हें रोकता है। जैसे ही दिलीप सिंह पीछे मुड़ते हैं, अपराधी उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर देता है। गोली लगने के बाद घायल दिलीप सिंह अपनी जान बचाने के लिए अपार्टमेंट की ओर भागते हैं, जबकि अपराधी उनका पीछा करते हुए लगातार फायरिंग करता रहता है। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों अपराधी बाइक पर सवार होकर अटल पथ की ओर फरार हो जाते हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।0
0
Report
नालंदा में महिला के साथ चीरहरण की कोशिश, गांव ने कानून हाथ में लिया
Pariaunna, Bihar:नालंदा जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। 26 मार्च को एक गांव में मनचलों ने एक महिला के साथ सरेआम चीरहरण की कोशिश की। हैरानी की बात यह रही कि पूरे गांव के लोग तमाशबीन बने रहे और किसी ने भी पीड़िता की मदद नहीं की। बताया जा रहा है कि महिला अपने प्रेमी से मिलने गई थी। इसी दौरान गांव के कुछ मनचलों ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ बदसलूकी करने लगे। आरोप है कि महिला के कपड़े तक फाड़ दिए गए और उसे सार्वजनिक रूप से अपमानित किया गया। घटना के दौरान वहां मौजूद ग्रामीण मूकदर्शक बने रहे। कुछ लोगों ने महिला के चरित्र पर सवाल उठाते हुए उसका समर्थन करने के बजाय आरोपियों का साथ दिया। यानी गांव में ही लोगों ने कानून को हाथ में लेकर खुद ही 'सजा' देने की कोशिश की। हालांकि पुलिस की तत्परता से महिला की अस्मत लूटने से बच गई, लेकिन जिस तरह से उसके साथ सार्वजनिक रूप से दुर्व्यवहार किया गया, उसने समाज को कठघरे में खड़ा कर दिया है। इस घटना के सामने आने के बाद पटना से लेकर नालंदा तक सियासत भी तेज हो गई है। मामले को लेकर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि “यह मामला दोस्ती, प्रेम प्रसंग या किसी अन्य कारण से जुड़ा है, यह जांच का विषय है। अगर पीड़िता के साथ गलत हुआ है तो कानून अपना काम करेगा। इस पर राजनीति करने की जरूरत नहीं है, यह सामाजिक और प्रशासनिक स्तर पर सुलझाया जा रहा है।” बाइट:श्रवण कुमार मंत्री ऋषिकेश संवाददाता नालंदा0
0
Report
Nisha Murder: Major Clue Linked to Love Trap and Blackmail
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर के निशा कुमारी homicide मामले में पुलिस ने जांच के दौरान कई अहम सुराग इकट्ठा किया है. पुलिस के प्रारम्भिक जांच में मामला प्रेम संबंध और ब्लैकमेलिंग से जुड़ा सामने आ रहा है, जिसे लेकर पुलिस गंभीरता से तहकीकात कर रही है. हालाँकि फिलहाल मौके वारदात से जो दो मोबail फोन बरामद हुए और यूवती के परिजनों से बताचित के अनुसार आरोपी यूवक ने पहले यूवती को प्यार के जाल में फँसाया और फिर यूवती का अश्लील फोटो बनाया, जिसके बाद यूवती को ब्लैकमेल करने लगा. जिसके बाद यूवक ने यूवती से बातचीत करने के लिए भगवानपुर सब्जी मंडी स्थित हनुमान मंदिर के निकट जगह चुना, दोनों वहाँ पहुँचे भी और दो घंटे तक बातचीत भी हुई, लेकिन बात नहीं बनी तो यूवक ने यूवती के माथे पर गोली मार दी, फिर मौके से फरार हो गया. लेकिन SDPO Town विनिता सिन्हा ने महज 24 घंटे के अंदर इस हत्या कांड पर पर्दा उठाने का दावा किया. अब इस घटना को अंजाम देने वाले आरोपी यूवक की गिरफ्तारी के लिए खोज शुरू हो गई है. जानकारी के अनुसार, निशा कुमारी को राहुल कुमार यादव नामक युवक द्वारा एक फोटो को लेकर ब्लैकमेल किया जा रहा था. इसी मुद्दे पर बातचीत और समाधान के लिए वह उससे मिलने गई थी. स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों मंदिर के पास बैठे थे, जहाँ किसी बात को लेकर विवाद हुआ और स्थिति अचानक हिंसक हो गई. घटनास्थल से पुलिस ने दो मोबाइल फोन, एक जोड़ी चप्पल और एक खोखा बरामद किया है, जो मामले की जांच में महत्वपूर्ण कड़ी माने जा रहे हैं. एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं, वहीं कॉल डिटेल के जरिए भी पुलिस पूरे घटनाक्रम को जोड़ने में लगी है. परिजनों के अनुसार, निशा की बहन को भी इस मुलाकात की जानकारी थी. पुलिस का कहना है कि जांच तेजी से आगे बढ़ रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा. फिलहाल प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है।0
0
Report
Advertisement
