icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

मेरठ में किसान महापंचायत: टिकैत के साथ कमिश्नरी घेराव की तैयारी

मेरठ में आज किसानों का बड़ा प्रदर्शन होने वाला है। भारतीय किसान यूनियन टिकैत की ओर से आज कमिश्नरी चौराहे पर महापंचायत और कमिश्नरी घेराव का ऐलान किया गया है। इस महापंचायत में खुद भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत शामिल होंगे। मेरठ में एक बार फिर किसान आंदोलन की आहट है। भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर कल यानि मंगलवार को कमिश्नरी चौराहे पर महापंचायत बुलाई है। इस महापंचायत में भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि बड़ी संख्या में किसान अपने ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ महापंचायत में पहुंचेंगे, जिसके बाद कमिश्नरी का घेराव किया जाएगा। इस महापंचायत को सफल बनाने के लिए भाकियू के जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने सोमवार को जिले के कई गांवों और तहसील क्षेत्रों में जाकर बैठके कीं और किसानों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। सूत्रों के मुताबिक किसानों की मुख्य मांगें गन्ना भुगतान, बिजली की समस्या और आवारा पशुओं से जुड़ी हुई हैं। महापंचायत को लेकर पुलिस-प्रशासन भी अलर्ट पर है। कमिश्नरी चौराहे पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं।
0
0
Report

झील किनारे मगरमच्छ ने मवेशियों को डराया, ग्रामीणों ने उसे वन विभाग को सौंपा

Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र के गांव दबखेड़ी के डरे में मगरमच्छ के हमले से बाल-बाल बचे ग्रामीणों के मवेशी, वन विभाग को सौंपा गया 6-7 फीट लंबा मगरमच्छ कुरुक्षेत्र में झील के किनारे रहने वाले ग्रामीण उस समय दहशत में आ गए, जब उनके मवेशियों के बीच अचानक एक मगरमच्छ पहुंच गया। मगरमच्छ को देखकर मवेशियों में भगदड़ मच गई। ग्रामीणों को जब इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर मगरमच्छ को काबू किया। और वन विभाग को सूचना देकर उसे सौंप दिया。 सरदार राजेन्द्र सिंह ग्रामीणों ने बताया कि उनका घर झील के किनारे बना हुआ है और वे लंबे समय से यहीं रह रहे हैं। रोजाना की तरह सुबह उन्होंने अपने मवेशियों को झील के किनारे पानी में छोड़ा था। इसी दौरान मवेशियों के बीच अचानक एक मगरमच्छ पहुंच गया। मगरमच्छ को देखकर मवेशियों में अफरा-तफरी मच गई और सभी मवेशी उछलकर वहां से भागने लगे। जब ग्रामीणों ने मौके पर जाकर देखा तो उन्हें पता चला कि झील में मगरमच्छ मौजूद है और वह उनके बच्चों तथा मवेशियों के लिए बड़ा खतरा बन सकता है। ग्रामीणों ने मिलकर मगरमच्छ को काबू किया और इसकी सूचना वन विभाग के कर्मचारी बलराम सिंह को दी। वनविभाग की टीम को बुलाकर करीब 6 से 7 फीट लंबे मगरमच्छ को वन विभाग के हवाले कर दिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि झील के आसपास बड़ी संख्या में मगरमच्छ मौजूद हैं। उनके बच्चे अक्सर मवेशियों को चराने के लिए झील के आसपास जाते हैं, ऐसे में उन्हें हर समय जान का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने प्रशासन और वन विभाग से मांग की है कि झील के आसपास मौजूद मगरमच्छों को लेकर उचित कदम उठाए जाएं, ताकि kisi बड़े हादसे से पहले लोगों और उनके पशुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की सके。
0
0
Report

नंगल में चौथे दिन भी जारी सफाई अभियान; मंत्री ने खुद संभाली अगुआई

Anandpur Sahib, Punjab:ਮਿਸ਼ਨ ਕਲੀਨ ਪੰਜਾਬ: ਵਾਰਡ ਨੰਬਰ 12 ਵਿੱਚ ਚੌਥੇ ਦਿਨ ਵੀ ਜਾਰੀ ਸਫ਼ਾਈ ਅਭਿਆਨ Anchor - ਮਿਸ਼ਨ ਕਲੀਨ ਪੰਜਾਬ ਤਹਿਤ ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਨੰਗਲ ਵੱਲੋਂ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤੇ ਗਏ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸਫ਼ਾਈ ਅਭਿਆਨ ਦੀ ਲੜੀ ਦੇ ਚੌਥੇ ਦਿਨ ਅੱਜ ਵਾਰਡ ਨੰਬਰ 12 ਵਿੱਚ ਸਫ਼ਾਈ ਮੁਹਿੰਮ ਚਲਾਈ ਗਈ। ਸਿੱਖਿਆ ਮੰਤਰੀ ਸਰਦਾਰ ਹਰਜੋਤ ਸਿੰਘ ਬੈਂਸ ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਨੰਗਲ ਦੀ ਪੂਰੀ ਟੀਮ ਨੂੰ ਨਾਲ ਲੈ ਕੇ ਖੁਦ ਸਫ਼ਾਈ ਕਾਰਜਾਂ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਕਰ ਰਹੇ ਹਨ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਸਿੱਖਿਆ ਮੰਤਰੀ ਹਰਜੋਤ ਸਿੰਘ ਬੈਂਸ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਨੰਗਲ ਦੇ ਵਾਰਡਾਂ ਵਿੱਚ ਸਫ਼ਾਈ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਇੱਕ ਸਫ਼ਾਈ ਮੁਕਾਬਲਾ (ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ) ਕਰਵਾਇਆ ਜਾਵੇਗਾ। ਅਕਤੂਬਰ ਦੇ ਪਹਿਲੇ ਹਫਤੇ ਵਿੱਚ ਮੁਕਾਬਲੇ ਵਿੱਚ ਆਪਣੇ ਵਾਰਡ ਨੂੰ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਧ ਸਾਫ਼-ਸੁਥਰਾ ਰੱਖਣ ਵਾਲੇ ਕੌਂਸਲਰ , ਵਾਰਡ ਵਾਸੀਆਂ ਨੂੰ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਤੌਰ ’ਤੇ ਸਨਮਾਨਿਤ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸ਼ਹਿਰ ਨੂੰ ਸਾਫ਼-ਸੁਥਰਾ ਰੱਖਣਾ ਸਿਰਫ਼ ਸਰਕਾਰ ਜਾਂ ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਦੀ ਜ਼ਿੰਮੇਵਾਰੀ ਨਹੀਂ , ਸਗੋਂ ਹਰ ਨਾਗਰਿਕ ਦੀ ਸਾਂਝੀ ਜ਼ਿੰਮੇਵਾਰੀ ਹੈ
0
0
Report
Advertisement

वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में स्मार्ट ग्लास से गर्भगृह रिकॉर्डिंग, सुरक्षा पर सवाल

JPJai Pal2m ago
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में प्रतिबंधित कैमरे वाले स्मार्ट ग्लास पहनकर गर्भगृह के अंदर का युवक ने वीडियो रिकॉर्ड किया। वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट होते ही तेजी से वायरल हो गया, जिससे प्रशासनिक महकमें में हड़कंप मच गया। मामले के तूल पकड़ते ही यूजर ने अपने अकाउंट से वीडियो डिलीट कर दिया, लेकिन तब तक इसे कई जगह शेयर किया जा चुका था। इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइस पर पूरी तरह प्रतिबंध होने के बावजूद कैमरे वाला चश्मा गर्भगृह तक कैसे पहुंचा? प्रवेश द्वारों पर मौजूद बहुस्तरीय सुरक्षा जांच और मेटल डिटेक्टर्स पर अब सवाल खड़े हो रहे हैं। साधारण दिखने वाले स्मार्ट ग्लास का इस्तेमाल सुरक्षा कर्मियों की नजरों से बचकर वीडियो बनाने के लिए किया गया। विश्व प्रसिद्ध मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था में इतनी बड़ी सेंधमारी से श्रद्धालुओं में रोष है। सीसीटीवी और फुटेज खंगाल रही पुलिस, पुलिस और मंदिर प्रशासन संदिग्ध युवक की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रहे हैं। सुरक्षा प्रोटोकॉल की समीक्षा, घटना के बाद मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था और चेकिंग की प्रक्रियाओं को और सख्त करने की तैयारी है। कड़ी कानूनी कार्रवाई की तैयारी, मंदिर प्रशासन का कहना है कि आरोपी युवक को चिह्नित कर उसके खिलाफ कड़ी धाराओं में मामला दर्ज किया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

नाबालिग कथित अपहरण के प्रयास के बाद विराटनगर क्षेत्र में सुरक्षा चिंता, बच्चा सुरक्षित

Jaipur, Rajasthan:विराटनगर(कोटपूतली-बहोड़) में विराटनगर थाना क्षेत्र में नाबालिग बच्चे के कथित अपहरण के प्रयास का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही जानकारी के अनुसार मैड के निकट कीरो की ढाणी निवासी एक बच्चा शारदा स्कूल जा रहा था, इसी दौरान सियावर मंदिर से मेड़ जाने वाले रास्ते पर एक ईको गाड़ी सवार लोगों ने उसे कथित रूप से जबरन गाड़ी में बैठाने का प्रयास किया। बच्चा किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहा और घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि बच्चा पूरी तरह सुरक्षित है और अपने परिवार के साथ है। घटना की जानकारी सामने आने के बाद क्षेत्र में बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों में चिंता का माहौल है। हालांकि, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस मामले और वीडियो की समाचार प्लस स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है。
0
0
Report

जल जीवन मिशन बजट मंजूर, 600 करोड़ की फाइल पर मुहर

Jaipur, Rajasthan:जल Life मिशन के बजट को सरकार की मंजूरी,600 करोड़ की फाइल पर लगी मुहर आशीष चौहान, जयपुर-राजस्थान के जल जीवन मिशन के लिए अच्छी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने पीएचईडी के बजट पर मुहर लगा दी है। सीएमओ ने फाइल को स्वीकृति दे दी है। जिसके बाद अब पीएचईडी प्रोजेक्ट्स को रफ्तार मिलेगी। जिससे हर घर तक पीने का पानी पहुंच पाएगा। पीएचईडी जल्द करेगा भुगतान- प्रदेश में जल जीवन मिशन यानी JJM से जुड़े कामों को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सूत्रों के मुताबिक PHED के बजट को सरकार ने मंजूरी दे दी है। सीएमओं से करीब 600 करोड़ रुपये की फाइल पर स्वीकृति दी है। बताया जा रहा है कि इस बजट से प्रदेश में चल रहे जल जीवन मिशन के मेजर प्रोजेक्ट्स के लिए भुगतान किया जाएगा। सरकार जल्द ही संवेदकों के लिए बजट जारी कर सकती है। इसके बाद PHED की ओर से संवेदकों के लंबित भुगतान की प्रक्रिया शुरू की जाएगी。 2500 करोड की मांग- लंबे समय से भुगतान का इंतजार कर रहे संवेदकों ने सरकार के सामने अपनी नाराजगी जाहिर की थी। संवेदकों की ओर से सरकार को चिट्ठी लिखकर बजट जारी करने और लंबित भुगतान करने की मांग की गई थी। अब 600 करोड़ रुपये की फाइल को मंजूरी मिलने के बाद संवेदकों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। संवेदक 2500 करोड की बजट की डिमांड कर रहे है। अब आने वाले दिनों में भी सरकार बजट जारी करेगी। सूत्रों के मुताबिक संवेदकों को भुगतान सरकार के साथ हुए समझौते की शर्तों के तहत किया जाएगा। PHED जल्द ही बजट जारी कर भुगतान की प्रक्रिया को आगे बढ़ा सकता है। 1000 करोड पहले जारी हो चुके- इससे प्रदेश में JJM के तहत चल रहे कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स को भी गति मिलने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि बजट जारी होने के बाद लंबित कार्यों और भुगतान को लेकर स्थिति स्पष्ट होगी। गौरतलब है कि इससे पहले सरकार की ओर से 1,000 करोड़ रुपये का बजट जारी किया जा चुका है। अब 600 करोड़ रुपये की मंजूरी के बाद PHED और जल जीवन मिशन से जुड़े संवेदकों को बड़ी राहत मिलने की संभावना है。 नोट-इस खबर की फीड 2 सी में अटैच है।
0
0
Report
Advertisement

बारिश के बाद स्कूल परिसर तालाब बना, बच्चों के सुरक्षा पर सवाल उठे

Jaunpur, Uttar Pradesh:बारिश होते ही स्कूल बना तालाब, गंदे पानी से होकर गुजर रहे नौनिहाल जिम्मेदारों की अनदेखी पर उठे सवाल जौनपुर। सिरकोनी विकासखंड के कबूलपुर गांव में सरकारी प्राथमिक विद्यालय की बदहाल व्यवस्था ने सरकारी दावों की पोल खोल दी है। प्राथमिक विद्यालय कबूलपुर द्वितीय में बारिश के बाद परिसर में जलनिकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण थोड़ी सी बारिश में ही पूरा प्रांगण जलमग्न हो जाता है। हालात ऐसे हैं कि विद्यालय पहुंचने वाले छोटे-छोटे बच्चों को जमा गंदे पानी के बीच से होकर कक्षाओं तक जाना पड़ता है। पानी के साथ परिसर में गंदगी और दुर्गंध का भी आलम बना हुआ है। इससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होने के साथ ही उनके स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर भी अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि विद्यालय में जलभराव की समस्या कोई नई नहीं है। हर साल बारिश के मौसम में यही स्थिति देखने को मिलती है। कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत किए जाने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है। अभिभावकों का कहना है कि एक तरफ सरकार सरकारी स्कूलों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और कायाकल्प योजना के तहत विद्यालयों की तस्वीर बदलने की बात करती है, वहीं दूसरी ओर बच्चों को मूलभूत सुविधाओं के लिए भी जूझना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन और बेसिक शिक्षा विभाग से मांग की है कि विद्यालय परिसर से जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था कराई जाए, ताकि बच्चों को गंदे पानी के बीच से होकर स्कूल जाने के लिए मजबूर न होना पड़े। अब सवाल यह है कि जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या का संज्ञान लेकर कब तक कार्रवाई करते हैं और कब तक इन नौनिहालों को जलभराव और गंदगी से राहत मिलती है।
0
0
Report

किशनगंज में मवेशी तस्करी: अवैध मांस फैक्ट्री में क्रूरता उजागर

Kishanganj, Bihar:पिछले कई सालों से सीमांचल के किशनगंज में मवेशी तस्करी एक बड़ी समस्या बन गयी है। इस मवेशी तस्करी के इस खेल में किशनगंज के कई मांस फैक्ट्री की कंपनियां शामिल बतायी जाती हैं, जहां मवेशी तस्कर बिना दस्तावेज के कंटेनर और पिकअप वैन के अंदर क्रूरता पूर्वक मवेशियों को लादकर सप्लाई करते हैं। मामला किशनगंज जिले के बहादुरगंज थाना क्षेत्र के देशिया टोली स्थित एक मांस फैक्ट्री का है, जहां दिन के उजाले में एक कंटेनर के अंदर जानवरों को फैक्ट्री के अंदर ले जाया जा रहा था। कैमरा दिखते ही फैक्टरी के अधिकारी और कर्मी भागते नजर आये; कंटेनर में भरे पशुओं को फिटनेस जाँच के बिना ही फैक्ट्री के अंदर भेज दिया गया। यह दृश्य कैमरे में कैद हो गया। मवेशियों के क्रूरता और अवैध परिवहन के कारण সরকারের राजस्व को नुकसान और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम (PCA Act, 1960) का उल्लंघन एक गंभीर कानूनी और सामाजिक मुद्दा है। भारत में पशुओं के व्यावसायिक परिवहन के लिए कड़े नियम हैं, जिनका उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई का प्रावधान है। कंटेनर के अंदर पशुओं को क्षमता से अधिक बांधना, ठूसना या प्रताड़ित करना दंडनीय अपराध है। इन वाहनों के पास न तो पशु चिकित्सक का फिटनेस सर्टिफिकेट था और न ही वैध परिवहन पास। बिना वैध परमिट, स्वास्थ्य प्रमाण पत्र और कृषि मंडी शुल्क चुकाए पशुओं का परिवहन करना सरकारी राजस्व की चोरी के समान है। मामले को लेकर फैक्ट्री के एक अधिकारी से पूछे जाने पर जवाब न देकर वे कैमरा देखते ही भागने लगे। पूर्व विधायक मुजाहिद आलम ने बताया कि पशु तस्करी रोकने के लिए कानून मौजूद होने के बावजूद सीमांचल के इलाकों में पशु क्रूरता कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। जिला परिषद सदस्य नासिक नादिर ने कहा कि तस्कर आकाश नामक कोड का इस्तेमाल कर पश्चिम बंगाल और नेपाल से छोटे मवेशियों को ट्रकों में लादकर यहाँ पहुंचाते हैं और इनके पास मवेशियों के दस्तावेज नहीं होते, जिससे सरकार के राजस्व को चूना लगता है। किशनगंज पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई के लिए अलग-अलग टीम बना रही है, जिसमें SIRT निगरानी कर रही है। टैक्स चोरी के नाम पर मवेशी सप्लाई के मुद्दे पर पुलिस ने कहा है कि ऐसी किसी मामले में जीएसटी विभाग के हवाले से आगे की कार्रवाई होगी।
0
0
Report

मनोज पांडे ने SP कार्यालय के विवादित पोस्टर पर ब्राह्मण सम्मान की सुरक्षा जताई

Noida, Uttar Pradesh:सपा कार्यालय के बाहर विवादित पोस्टर पर मंत्री मनोज पांडे का पलटवार मनोज पांडे बोले- जानबूझकर किया गया ब्राह्मण समाज का अपमान ब्राह्मण को घुटनों के बल दिखाना और धार्मिक प्रतीकों का अपमान निंदनीय- मनोज पांडे त्रिपुण्ड और जनेऊ को ‘चंदा चोरी’ जैसे आरोपों से जोड़ना आपत्तिजनक- मंत्री ब्राह्मण समाज की आस्था और पहचान का उपहास बर्दाश्त नहीं- मनोज पांडे सपा को विवादित होर्डिंग पर तत्काल संज्ञान लेकर उसे हटाना चाहिए- मनोज पांडे ब्राह्मण समाज से सार्वजनिक रूप से माफी मांगे समाजवादी पार्टी- मनोज पांडे राजनीतिक विरोध कीजिए, लेकिन समाज का अपमान मत कीजिए- मनोज पांडे समाज की आस्था और सम्मान को नीचा दिखाना राजनीति नहीं- मनोज पांडे
0
0
Report
Advertisement

सितंबर के पहले दिन LPG सिलेंडर दाम बढ़े; कॉमर्शियल रेटों से एयरलाइन खर्च बढ़ेंगे

New Delhi, Delhi:LPG सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी, सितंबर के पहले दिन लगा झटका 19 किलो कमर्शियल LPG सिलेंडर ₹9.50 महंगा हुआ दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर अब ₹2,747.50 का हुआ, पहले ₹2,738 था मुंबई में कमर्शियल LPG ₹2,701 का हुआ, अगस्त में ₹2,691.50 था चेन्नई में कमर्शियल सिलेंडर ₹2,916.50 का हुआ, ₹10.50 की बढ़ोतरी हालाँकि घरेलू 14.2 किलो LPG सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं नवीनतम बढ़ोतरी से कमर्शियल LPG की कीमतों में लगातार दो महीनों से हो रही कटौती का सिलसिला खत्म हो गया है। इससे एयरलाइंस का ईंधन खर्च बढ़ सकता है। साथ ही, रेस्टोरेंट, होटल और कैटरिंग कारोबार के संचालन खर्च पर भी असर पड़ने की संभावना है।
0
0
Report

भोपाल में ईद मिलादुन्नबी जुलूस के दौरान बुर्का पहनी महिलाओं की तलवारबाजी पर विवाद

Bhopal, Madhya Pradesh:BHOPAL *ईद-मिलादुन्नबी के जुलूस में बुर्का पहने मुस्लिम महिलाओं ने चलाई तलवार तो भड़के शहर काजी,मुसलमानों में दो फाड़* - भोपाल में ईद मिलादुन्नबी के मौके पर बुर्का पहने महिलाओं के तलवारबाजी प्रदर्शन को लेकर बवाल मच गया है मुस्लिम समाज में दो फाड़ हो गए हैं... - शहर मुफ़्ती अबुल कलाम ने तलवारबाजी करने वालों पर कार्रवाई की मांग की है... मुस्लिम महिलाओं का दूसरा धड़ा आज कार्रवाई की मांग को लेकर राज्य महिला आयोग जाएगा... - मुस्लिम शहर मुफ़्ती ने बुर्का धारी के तलवार प्रदर्शन को लेकर भड़के मुस्लिम संगठनों ने की गिरफ्तारी की मांग... - 26 अगस्त को मंगलवार चौराहे से निकले पारंपरिक जुलूस में बुर्काधारी मुस्लिम महिलाओं ने की थी तलवारबाजी... - शहर मुफ्ती ने कहा अल्लाह के नबी के सामने यह तस्वीर सामने की गई हुई होती तो क्या वह खुश होंगे... - मुफ़्ती ने कहा लानत है... हो सकता है इसकी वजह से भोपाल के ऊपर कोई अजाब आ जाए... - मुस्लिम महिलाएं कल महिला आयोग जाकर देगी शहर मुफ्ती को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर ज्ञापन... (वीडियो- तलवार से करतब दिखाते हुए) (बाइट- मुफ़्ती अबुल कलाम) (बाइट - आरिफ मसूद विधायक कांग्रेस)
0
0
Report

छपरा में 50 लाख लोन मामले को लेकर युवक टावर पर चढ़ा

Chapra, Bihar:छपरा में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, 50 लाख के लोन का मामला छपरा: शहर के तेलपा स्थित बिजली कार्यालय परिसर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक पिछले कई घंटों से टावर पर चढ़ा हुआ है और नीचे उतरने को तैयार नहीं है। बताया जा रहा है कि मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा नहीं, बल्कि बैंक से लिए गए 50 लाख रुपये के लोन से संबंधित है। युवक के अनुसार, उसने बैंक से 50 लाख रुपये के लोन के लिए आवेदन किया था। लोन की राशि उसके बैंक खाते में आई भी, लेकिन कुछ ही समय बाद वह रकम उसके खाते से काट ली गई। युवक का आरोप है कि राशि खाते में नहीं रहने के बावजूद उसके नाम पर 50 लाख रुपये का लोन बकाया दिखाया जा रहा है। इतना ही नहीं, इसी मामले में उसके खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज कर दी गई है। इसी से नाराज होकर युवक तेलपा बिजली कार्यालय परिसर में लगे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक कई घंटों से टावर पर मौजूद है, जिससे मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई है और किसी अनहोनी की आशंका बनी हुई है। स्थानीय लोगों द्वारा युवक को समझाकर नीचे उतारने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक कोई वरीय अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे थे。 युवक की मांग है कि पूरे मामले की जांच कर उसे न्याय दिलाया जाए और उसके नाम पर दिखाए जा रहे 50 लाख रुपये के लोन की वास्तविक स्थिति स्पष्ट की जाए。 फिलहाल युवक को सुरक्षित नीचे उतारना प्रशासन और पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top