246701
सिसौना के जंगल में एक महिला को गुलदार ने हमला कर किया घायल
Bijnor, Uttar Pradesh:बिजनौर के सिसोना इलाके के जंगल में एक बुजुर्ग महिला पर गुलदार ने हमला कर उसे घायल कर दिया। इस घटना से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया है। इसके अलावा, जंगल में जाने के लिए किसानों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बुलंदशहर साइबर क्राइम ब्रांच ने तीन साइबर अपराधियों को भेजा जेल,22.3 लाख की ठगी का था आरोप।
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर: साइबर क्राइम पुलिस ने 22 लाख 30 हजार की साइबर ठगी करने वाले तीन साइबर क्रिमिनलों को किया गिरफ्तार, 2 लाख 34 हजार रुपए बरामद । एसपी क्राइम नरेश कुमार बोले.. पीड़िता माया देवी के देवर तेजवीर ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर साइबर ठगी को वारदात को दिया था अंजाम0
0
Report
GST जांच के दौरान रोहिताश के आयरन एंड एग्रीकल्चर स्टोर पर रेड
Noida, Uttar Pradesh:संभल लोहा व्यापारी रोहिताश के यहां जीएसटी छापेमारी प्रतिष्ठान और गोदाम पर GST टीम ने मारा छापा एक दर्जन अधिकारी गोदाम, दुकान पर कर रहे छानबीन कर चोरी की आशंका पर जीएसटी टीम की रेड रोहिताश आयरन एंड एग्रीकल्चर स्टोर पर पड़ी रेड बहजोई कोतवाली क्षेत्र स्थित है स्टोर0
0
Report
जगदलपुर में वन विभाग फ्लाइंग स्क्वॉड पर हमला
Jagdalpur, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जगदलपुर संजय मार्केट में वन विभाग के फ्लाइंग स्क्वाड के साथ हुई मारपीट, नवजात तोतों की खरीदी बिक्री को रोकने के लिए पंहुचा था वन विभाग दल, फ्लाइंग स्क्वाड की कार्रवाई का विरोध करते हुए शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पंहुचा, घटना का कथित वीडियो आया सामने , फ्लाइंग स्क्वॉड प्रभारी अक्षय कश्यप और उनकी टीम पर साथ मौजूद लोगों ने किया हमला, रेंजर के साथ भी हुई जमकर मारपीट, घटना से आक्रोशित वन विभाग के कर्मचारी पहुंचे कोतवाली थाना, आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग ।0
0
Report
Advertisement
दतिया में अवैध शराब तस्करी: भाजपा के झंडे पर सप्लाई करने वाला आरोपी गिरफ्तार
Datia, Madhya Pradesh:मनोज गोस्वामी दतिया शराब तस्करी का बड़ा खुलासा: भाजपा का झंडा लगाकर कर रहा था सप्लाई, आरोपी गिरफ्तार दतिया जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पंडोखर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। फरार चल रहे शराब तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जो अपने वाहन पर भाजपा का झंडा लगाकर अवैध शराब की सप्लाई करता था। दतिया पुलिस अधीक्षक सूरज वर्मा के निर्देशन में जिले में अवैध तस्करी पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना पंडोखर प्रभारी रिपुदमन सिंह और उनकी टीम ने कार्रवाई करते हुए शराब तस्करी के आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी संजीव दोहरे, निवासी दतिया, भिंड जिले के दबोह क्षेत्र से अवैध शराब की खेप लेकर आ रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने सालौन तिराहा पर नाकाबंदी की। इसी दौरान एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो (MP 04 CL 1455) तेज रफ्तार से आती दिखाई दी। पुलिस द्वारा रोकने का प्रयास करने पर वाहन चालक नाकाबंदी तोड़कर भाग निकला। पुलिस टीम ने वाहन का पीछा किया, जिसके बाद चालक बरका तिराहा, हसनपुर रोड पर गाड़ी छोड़कर खेतों की ओर भाग गया और अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। तलाशी लेने पर स्कॉर्पियो से 58 पेटियां देशी प्लेन शराब बरामद की गईं। पंडोखर पुलिस ने फरार आरोपी संजीव दोहरे (उम्र 37 वर्ष), निवासी हनुमानघड़ी, राजघाट कॉलोनी दतिया, को बाद में गिरफ्तार कर लिया। निष्कर्ष: पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब तस्करी पर बड़ा प्रहार माना जा रहा है, वहीं राजनीतिक झंडे का दुरुपयोग कर तस्करी करने का मामला भी सामने आया है।0
0
Report
नसीराबाद- अजमेर कैंटोनमेंट में 2027 जनगणना की समीक्षा बैठक
Ajmer, Rajasthan:नसीराबाद और अजमेर कैंटोनमेंट में जनगणना को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जनगणना 2027 को लेकर सभी संबंधित विभाग के कार्यों की समीक्षा की गई। नसीराबाद और छावनी परिषद अजमेर के प्रभारी अधिकारी कैंटोनमेंट सीईओ मोहम्मद साकिब आलम ने बताया कि आगामी जनगणना 2027 हमारे देश के विकास की आधारशिला है। हाउस लिस्टिंग एवं हाउसिंग जनगणना 16 मई से 15 जून 2026 तक की जाएगी। यह केवल जनसंख्या की गणना नहीं, बल्कि देश की योजनाओं, नीतियों और संसाधनों के सही वितरण का महत्वपूर्ण आधार है। सभी नागरिक जनगणना में बढ़-चढ़कर और निर्भय होकर भाग लें। प्रत्येक जानकारी पूरी तरह गोपनीय रखी जाती है और इसे किसी भी व्यक्तिगत या कानूनी कार्रवाई के लिए उपयोग नहीं किया जाता। इस बार जनगणना में स्व-गणना की सुविधा 1 से 15 मई 2026 तक उपलब्ध रहेगी। जनगणना के दौरान किसी भी प्रकार का ओटीपी नहीं मांगा जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रत्येक नागरिक की सुविधा के लिए नसीराबाद कैंटोनमेंट कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित है जहां सुबह 10 से शाम 5 बजे तक संपर्क कर सकते हैं। नसीराबाद कैंटोनमेंट क्षेत्र में जनगणना के लिए पूरे क्षेत्र को 60 ब्लॉक में बांटा गया है। इस कार्य के लिए 11 सुपरवाइजर और 66 प्रगणक लगाए गए हैं। 1 से 15 में तक व्यक्ति ऑनलाइन माध्यम से स्वयं जनगणना फॉर्म भर सकता है और इसके बाद 16 से नियुक्त कर्मचारियों एवं अधिकारियों द्वारा घर-घर पहुंचकर 34 सवालों का जवाब लेकर जनगणना कार्य को पूर्ण किया जाएगा।0
0
Report
जयपुर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का भव्य स्वागत: कार्यकर्ताओं में उमंग
Jaipur, Rajasthan:जयपुर में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का किया गया भव्य स्वागत। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कनोडिया कॉलेज पर स्वागत किया। विद्याधर नगर विस से जनप्रतिनिधि और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। लोक कलाकारों ने राजस्थान की समृद्ध संस्कृति की झलक प्रस्तुत की। दिया कुमारी ने कहा कि—कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार। उनका यह दौरा न सिर्फ संगठन के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि प्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा।0
0
Report
Advertisement
हरदोई स्कूल विवाद: शिक्षिकाओं ने छात्रा के पिता पर गंभीर आरोप लगाए
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई स्कूल विवाद में नया मोड़,अब शिक्षिकाओं ने अभिभावक पर लगाए गंभीर आरोप हरदोई में न्यू सनबीम पब्लिक स्कूल से जुड़ा अभिभावक–प्रबंधन विवाद अब नए मोड़ पर पहुंच गया है। पहले जहां महिला अभिभावक के साथ बदसलूकी का मामला सुर्खियों में था, वहीं अब विद्यालय की तीन शिक्षिकाओं ने एक छात्रा के पिता पर गंभीर आरोप लगाकर पूरे प्रकरण को और उलझा दिया है। शिक्षिकाओं का आरोप है कि एक अभिभावक ने उनके साथ गलत नीयत से देखने, अनुचित तरीके से छूने और अभद्र व्यवहार करने की कोशिश की। उन्होंने साफ कहा है कि इस मामले में वे पुलिस से शिकायत करेंगी। वहीं विद्यालय की प्रबंधक ममता मिश्रा के अनुसार, 24 अप्रैल को वायरल वीडियो वाले दिन एक अभिभावक ने शिक्षिकाओं के साथ अश्लील इशारे किए थे, जिसकी शिकायत मिलने के बाद प्रबंधन ने सख्ती दिखाई। इस दौरान एक अन्य छात्र के पिता की हरकत पर नाराजगी जताते हुए उन्हें डांटा गया, और गुस्से में मौजूद महिला अभिभावक से भी कुछ आपत्तिजनक शब्द कहे गए, जिसके लिए बाद में माफी मांग ली गई। फिलहाल मामला कानूनी मोड़ ले चुका है।जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर खंड शिक्षा अधिकारी (नगर) की जांच के बाद विद्यालय प्रबंधक ममता मिश्रा और प्रधानाचार्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के आदेश दिए है। दूसरी ओर पीड़िता नीलम वर्मा ने भी दलित उत्पीड़न, अभद्र भाषा और बच्चे को स्कूल से निकालने की धमकी जैसे आरोपों की शिकायत कोतवाली शहर पुलिस से की है। अब दोनों पक्षों के आरोप-प्रत्यारोप के बीच यह देखना अहम होगा कि जांच में सच्चाई किस ओर सामने आती है और प्रशासन आगे क्या कार्रवाई करता है।0
0
Report
Motihari से Raxaul के अवैध सट्टी काउंटर पर छापा: 11 लाख बरामद
Motihari, Bihar:मोतीहारी में एक बार फिर zee बिहार के खबर का असर हुआ है। रक्सौल रेलवे ढाला के पास चल रहे अवैध सटही काउंटर पर पुलिस ने छापेमारी की है। छापेमारी में पुलिस ko मौके से करीब 11 लाख रुपया बरामद हुआ है, जिसमें ढाई लाख के करीब भारतीय रुपया शामिल है। सटही दुकानदार ने पैसे झोला और बोरा में छुपा कर रखा था। पुलिस ko सर्च के दौरान रुपए से भरा दो झोला बरामद हुए। इस मामले में पुलिस ने संजय माथुर नामक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। चार दिन पूर्व पुलिस एवं एसएसबी ने करीब 45 लाख रुपये जप्त किए थे। लेकिन दो दिनों बाद सटही दुकानदारों ने पुनः अवैध सटही दुकाने शुरू कर दीं। Zee Bihar ने खबर दिखाई तो रक्सौल थाना अध्यक्ष हेमंत सिंह ने सटही दुकानों पर छापेमारी करके करीब 11 लाख जप्त किए।0
0
Report
धनबाद के तोपचांचि सीएचसी में प्रसव के बाद परिजनों से पैसे मांगने का आरोप
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद जिला के तोपचांची सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में प्रसव के बाद परिजनों से जबरन पैसे वसूले जाने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है। वही परिजन ने इसे लेकर हंगामा किया। CHC प्रभारी से स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा मनमाने हHar पैसा माँगने का आरोप लगाया।जानकारी के अनुसार, तोपचांची स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक महिला के प्रसव के बाद अस्पताल में कार्यरत एक नर्स पर परिजनों से जबरन एक हजार रुपये लेने का आरोप लगा है। पीड़ित परिजनों ने पत्रकारों को बताया कि सरकारी अस्पताल में गरीब और जरूरतमंद लोग इलाज के लिए आते हैं, लेकिन यहां भी उनसे पैसे लिए जा रहे हैं, जो बेहद गलत है। वही प्रसव महिला के परिजन ने कहा कि नर्स के द्वारा मनमाने पैसा माँगा गया। जबकि संतान होने पर अपने खुशी से तीन नर्स की दो दो सौ रुपया दे रहे थे। लेकिन अधिक पैसा माँगा गया। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार सरकारी अस्पताल आते है। जबकि यहाँ भी जबरन पैसा वसूला जा रहा है। वहीं, CHC प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. श्वेता गुंजन ने कहा कि उन्हें इस संबंध में लिखित शिकायत दिया गया है। मामाले की जाँच कर जो दोषी होंगे कार्रवाई होगी। प्रसव के बाद कोई भी परिजन स्वेच्छा से नर्स को कुछ पैसा देते थे। लेकिन ऐसा पहली बार हुआ है कि मनमाना पैसा परिजनों से मांगने की शिकायत मिली है।0
0
Report
Advertisement
फतेहपुर: दबंगों ने सरकारी रास्ता कब्जा किया, बुजुर्ग-युवकों पर लाठीचार्ज
Fatehpur, Uttar Pradesh:सरकारी रास्ते पर दबंगों ने जबरन जमाया कब्जा विरोध करने पर बुजुर्ग महिलाओं और युवकों को जमकर पीटा लाठी डंडों से जमकर हुई मारपीट मारपीट के दौरान करीब आधा दर्जन लोगों घायल कई महीने से पीड़ित पक्ष रास्ते पर जबरन कब्जे की कर चुका है शिकायत आज एक बार फिर दबंगों ने रास्ते पर कब्जा करने का किया प्रयास, तो दबंगों ने जमकर पीटा मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल खागा तहसील के सिलमी गढ़वा गांव का मामला0
0
Report
फिरोजाबाद में दिनदहाड़े 10 लाख लूट: CCTV फुटेज वायरल, पुलिस जांच तेज
Firozabad, Uttar Pradesh:लूट का सीसीटीवी वीडियो यूपी के फिरोजाबाद में दिनदहाड़े 10 लाख की लूट, तमंचे के बल पर कर्मचारी से कैश लूटकर फरार हुए बदमाश लूट की घटना का सीसीटीवी फुटेज हुआ वायरल पुलिस जांच में जुटी। जिले के सिरसागंज थाना क्षेत्र में आज बेखौफ बदमाशों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम देकर पुलिस व्यवस्था को चुनौती दे दी। अध्यापक नगर इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने एक बीज व्यापारी के कर्मचारी से तमंचे के बल पर करीब 10 लाख रुपये लूट लिए। जानकारी के अनुसार, ऐदल सिंह का पुत्र बंटी कुमार, जो एक बीज व्यापारी के यहां कार्यरत है, दुकान से नकदी लेकर बैंक ऑफ बड़ौदा में जमा करने जा रहा था। जैसे ही वह अध्यापक नगर के पास पहुंचा, पहले से घात लगाए बैठे बाइक सवार बदमाशों ने उसे घेर लिया। बदमाशों ने तमंचा दिखाकर उसके पास मौजूद कैश लूट लिया और मौके से फरार हो गए। पीड़ित बंटी कुमार ने बताया कि लूट की इस वारदात में तीन बाइक सवार बदमाश शामिल थे, जिनमें एक लड़की भी मौजूद थी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही सिरसागंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि बदमाशों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके। दिनदहाड़े हुई इस लूट की घटना ने इलाके में दहशत का माहौल बना दिया है, वहीं पुलिस की गश्त व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।0
0
Report
आगरा में प्रेमी की पिटाई: पेड़ से बांधकर युवती के परिजनों ने हमला
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग युवती से मिलने पहुंचे प्रेमी की पिटाई gांव में पेड़ से बांधकर युवती के परिजनों द्वारा पीटने का आरोप इंस्टाग्राम के जरिए युवती से संपर्क आया था प्रेमी युवक सूचना पर पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए CHC में भर्ती कराया शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की कर रही जांच बागपत का रहने वाला बताया जा रहा प्रेमी युवक आगरा के थाना फतेहाबाद क्षेत्र का मामला.0
0
Report
Advertisement
बगहा में कुख्यात अपराधी पुट्टू मिश्रा की गोली मारकर हत्या
Bagaha, Bihar:बगहा कुख्यात अपराधी पुट्टू मिश्रा की हत्या बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने गोली मारी गैंगवार में हत्या की जताई जा रहीं आशंका करीब दो राउंड फायरिंग की है सूचना जमीनी विवाद सुलझाने के दौरान हुई घटना कई आपराधिक मामलों में लम्बे समय तक जेल रहा है मृत पुट्टू कांग्रेस नेता फखरुद्दीन खान हत्याकांड का था मास्टर माइंड रामनगर थाना क्षेत्र के फुलकौल इलाके की वारदात सूचना के बाद CHC रामनगर पहुँची रामनगर SDPO रागिनी कुमारी0
0
Report
गौमाता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग पर गौरक्षक-संत समाज का प्रदर्शन
Rewari, Haryana:गौमाता को राष्ट्रीय पशु का दर्जा दिलवाने के लिए गौरक्षक, और संतसमाज के साथ मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सड़कों पर उतरकर जिला उपायुक्त के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर गौमाता को राष्ट्रीय पशु का दर्जा दिलवाने की पुरजोर अपील की है। संतसमाज के लोगों की माने तो लाख कोशिशों के बावजूद हमारी सरकार गौकशी जैसे घिनोने कृत्य को रोक नहीं पा रही जबकि केंद्र व प्रदेश दोनों जगह भाजपा की ही सरकार है। उन्होंने कहा कि सरकार न केवल गौमाता की राष्ट्रीय पशु का दर्जा दिलवाए बल्कि गौकशी करने वालों के लिए फांसी या आजीवन कारावास की सज़ा का कानून बनाये ताकि वर्षों से चले आ रहे इस घिनोने कृत्य को समाप्त किया जा सके। अगर ऐसा नहीं हुआ तो संत समाज आमरण अनशन भी चला जायेगा। वहीं मुस्लिम समाज के प्रधान व मार्किट कमेटी मेवात के पूर्व चेयरपर्सन शकूर खान ने कहा कि गौहत्या न केवल एक सामाजिक बुराई है बल्कि इससे आपसी भाईचारा भी खराब होता है इसके लिए कई बार मुस्लिम समाज ने पंचायतों के माध्यम से भी गौहत्या पर प्रतिबंध लगाने की अपील की जिसका असर दिखाई नहीं दे रहा। इन्होंने मुस्लिम समाज की तरफ से मौजूदा भाजपा सरकार से अपील की कि जल्द से जल्द सरकार को इस ओर कड़ा रुख इख्तियार करते हुए गौहत्यारो के लिए फांसी की सज़ा का कानून पारित करे और गौमाता को राष्ट्रीय पशु घोषित करे ताकि बेजुबानों की हत्या बंद हो सके और समाज में एकता अखंडता और भाईचारा स्थापित हो सके.0
0
Report
दादरी में गौ रक्षा दल ने राष्ट्र माता की दावा दर्जे की मांग पर ज्ञापन दिया
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा दादरी तहसील मे जमकर हंगामा गौ रक्षा दल के लोगों ने गौ माता को “राष्ट्र माता” का दर्जा देने और गौचर भूमि संरक्षण की मांग को लेकर PM Narendra Modi के नाम ज्ञापन सौंपा। आंदोलनकारियों ने अवैध कब्जों, गौ तस्करी और गौशालाओं की कमी पर चिंता जताई। अभियान के तहत देशभर में हजारों स्थानों पर ज्ञापन दिए जा रहे हैं, इसे सांस्कृतिक पहचान और ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जुड़ा मुद्दा बताया गया। दादरी थाना क्षेत्र का मामला0
0
Report
Advertisement
