246701
बिजनौर में गुलदार के हमले में महिला की गई जान
Bijnor, Uttar Pradesh:बिजनौर के ग्राम सिसौना पिलाना में एक गुलदार ने महिला पर हमला कर उसकी जान ले ली। इस घटना के बाद क्षुब्ध ग्रामीणों ने गढ़वाल एक्सप्रेस ट्रेन को रोक दिया। यह क्षेत्र में गुलदार के हमलों का ताजा मामला है। अब तक इस तरह के हमलों में दो दर्जन से अधिक लोगों की जाने जा चुकी है। स्थानीय लोग वन विभाग की कार्रवाई से नाराज हैं और गुलदार को पकड़ने की मांग कर रहे हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दरभंगा में मखाना फैक्ट्री में 15 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका
Darbhanga, Bihar:दरभंगा जिले की घटना,मखाना फैक्ट्री में संदिग्ध परिस्थिति में 15 वर्षीय किशोरी की मौत,गले पर मिला काला निशान, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका,पुलिस के पहुंचने से पहले संचालक फरार,बेनीपुर के बहेड़ा थाना क्षेत्र के पौरी गांव स्थित मखाना फैक्ट्री की घटना,पुलिस शव को भेजा पोस्टमार्टम में,पुलिस जांच में जुटी दरभंगा जिले के बेनीपुर बहेड़ा थाना क्षेत्र के पौरी गांव स्थित एक मखाना फैक्ट्री में 15 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। किशोरी की मौत के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मृतका के गले पर काला निशान मिलने से घटना को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। मृतका की पहचान सहरसा जिले के महिषी थाना क्षेत्र के पौराडी गांव निवासी पिंटू सदा की पुत्री करीना कुमारी के रूप में हुई है। वह पिछले चार-पाँच महीने से पौरी गांव निवासी मिथुन सहनी की मखाना फैक्ट्री में काम करती थी और वहीं रहती थी। परिजनों के अनुसार, मिथुन सहनी ही उसे गांव से काम करने के लिए लेकर आया था। किशोरी को प्रतिमाह आठ हजार रुपये मजदूरी मिलने की बात बताई गई है। मृतका के दादा इंद्रदेव सदा ने बताया कि शुक्रवार को मिथुन सहनी ने फोन कर करीना की मौत की सूचना दी। इसके बाद परिजन आनन-फानन में फैक्ट्री पहुंचे। वहां करीना का शव देखने पर उसके गले पर काला निशान दिखाई दिया। इस संबंध में जब मिथुन सहनी से पूछताछ की गई तो वह कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे सका। इससे परिजनों को उसकी मौत को लेकर संदेह हुआ। वहीं, मृतका की मां प्रमिला देवी ने आरोप लगाया कि दीपावली के दौरान वह बेटी को घर ले जाने के लिए आई थीं, लेकिन फैक्ट्री संचालक ने उसे घर नहीं जाने दिया। इसके बाद शुक्रवार को बेटी की मौत की सूचना दी गई। मां का आरोप है कि पहले उन्हें सर्पदंश से मौत होने की जानकारी दी गई, जबकि मौके पर पहुंचने पर मामला संदिग्ध लगा। उन्होंने फैक्ट्री संचालक पर बेटी की हत्या किए जाने की आशंका जताई। परिजनों के अनुसार, मिथुन सहनी ने उन्हें यह भी बताया था कि करीना ने पास की बगीचे में आम के पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। आरोप है कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही फैक्ट्री संचालक शव को वहां से हटाकर फैक्ट्री परिसर में ले आया। हालांकि, घटना की वास्तविक स्थिति जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। इधर, घटना की सूचना मिलने पर बहेड़ा थानाध्यक्ष पंकज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के अनुसार, फैक्ट्री संचालक मिथुन सहनी फरार है। शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल किशोरी की मौत हत्या, आत्महत्या या किसी अन्य कारण से हुई है, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा。0
0
Report
बेतिया पुलिस की दरियादिली: छठ में दलित बस्ती में साड़ी-चॉकलेट वितरण
Bettiah, Bihar:बेतिया से खबर है जहां लोक आस्था के महापर्व छठ में बेतिया पुलिस की दरियादिली देखने को मिली है नरकटियागंज के मठिया गांव के दलित बस्ती में पुलिस ने छठ व्रतियों के बीच साड़ी और बच्चों के बीच चॉकलेट का वितरण किया गया डीएसपी अत्तुन दत्ता और थानाध्यक्ष मनोज कुमार दलित बस्ती पहुंच साड़ी का वितरण किए डीएसपी अत्तुन दत्ता ने बताया कि पुलिस प्रशासन द्वारा कोशिश की गई है समाज के आखिरी पायदान पर खड़े लोगों के बीच खुशियां बांटी जाय जो आर्थिक से रूप से कमजोर है उन्हें सहयोग देकर इस महापर्व छठ में उनके चेहरे पर खुशियां लाई जा सके दलित बस्ती में बच्चों को चाकलेट का वितरण किया गया बच्चे काफी खुश थे0
0
Report
बसपा नेता आकाश आनंद की सभा से बढ़ापुर में चुनाव प्रचार तेज
Moradabad, Uttar Pradesh:बसपा की चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे आकाश आनंद बिजनौर की बढ़ापुर विधानसभा सीट से बहुजन समाज पार्टी की भावी उम्मीदवार तान्या नागपाल चुनावी मैदान में उतर चुकी है। चुनावी जनसभा में बतौर मुख्य अतिथि के तौर पर आ रहे बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद सभा को संबोधित करेंगे। यूपी के बिजनौर जनपद में कुल आठ विधानसभा सीट हैं। बढ़ापुर विधानसभा सीट से तान्या नागपाल भावी उम्मीदवार के तौर पर किस्मत आजमा रही है, जिसके चलते बसपा सुप्रीमो मायावती ने देश भर में आकाश आनंद को राष्ट्रीय संयोजक नियुक्त किया है। देश भर में कार्यक्रमों की अनुमति दी गई है, जिससे बसपा ने आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। आज दोपहर एक बजे बढ़ापुर विधानसभा क्षेत्र के अफजलगढ़ क्षेत्र में आकाश आनंद चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। पार्टी के तमाम कार्यकर्ताओं ने डेरा डाल दिया है और मंच तैयार हो रहा है। मुनकाद अली अपनी देखरेख में तैयारी कर रहे हैं और मीडिया के सवालों के जवाब में कहा गया कि ओवैसी व चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन से दलित वोट खिसक रहा है।0
0
Report
Advertisement
पन्याली के पास कार में आग: शॉर्ट-सर्किट से पूरी वाहन जलकर राख
Almora, Uttarakhand:रानीखेत-खैरना मार्ग पर पन्याली के पास शुक्रवार शाम चलती कार में अचानक आग लग गई। कार से धुआं उठने के बाद उसमें सवार लोगों ने तुरंत बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को चपेट में ले लिया और कुछ ही देर में वाहन जलकर स्वाहा हो गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। जानकारी के अनुसार, हरियाणा नंबर की रेनॉल्ट ट्रायबर कार (एचआर05बीजे7012) में सवार लोग करनाल, हरियाणा से रानीखेत घूमने आ रहे थे। इसी दौरान पन्याली के पास अचानक कार में आग लग गई। आग लगने के बाद सभी सवार समय रहते वाहन से बाहर निकल गए। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण कार में आग लगी। सूचना मिलने पर शाम 7:18 बजे फायर स्टेशन रानीखेत से टीम मौके पर पहुंची। फायर यूनिट ने पानी की बौछार से आग बुझाई, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी।0
0
Report
vidisha: जन विश्वास कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों पर लाठीचार्ज, आरोप-प्रशासन पर सवाल
Vidisha, Madhya Pradesh:मुख्यमंत्री जन विश्वास कार्यक्रम में ग्रामीणों और किसानों से संवाद तो दूर... बरसी उनपर लाठियां.. - आज़ादी के 80 साल बाद भी किसान अपनी मूलभूत सुविधाओं से वंचित... और हक मांगने पर मिलीं लाठियां.. - यह पूरा मामला विदिशा मुख्यालय से 80 किलोमीटर दूर सिरोंज तहसील के गांव रुसल्ली का है. जन विश्वास कार्यक्रम के दौरान सालों से परेशान ग्रामीण और किसान इस उम्मीद में सड़क पर बैठे थे कि प्रशासनिक अमला आएगा और उनकी बात सुनेगा। लेकिन बात सुनना तो दूर, अफ़सरों के पहुंचने से पहले ही उन पर लाठियों की बरसात हो गई... - कलेक्टर और अधिकारियों के आने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया.. मांग वही, जो बरसों पुरानी है पूरी तरह टूटी सड़क लेकिन समाधान आज तक नहीं हुआ.. पुलिस द्वारा ग्रामीणों को हटाने के लिए कहा लेकिन नहीं हटने पर पुलिस में वरसाई लाठियां... वीडियो में साफ़ दिख रहा है कि ग्रामीणों पर लाठियां बरसाई जा रही हैं। कई ग्रामीण और महिलाएं घायल हुए.. - पुलिस की इस कार्रवाई से भीड़ भड़क उठी। डायल 112 वाहन और पुलिसकर्मियों पर पथराव हुआ और उग्र भीड़ के आक्रोश के आगे पुलिस को पीछे हटना पड़ा। - जब ये वीडियो वायरल हुआ, तब जाकर कलेक्टर समेत आला अधिकारी ग्रामीणों को समझाने पहुंचे.. सवाल यही है जो अफ़सर जनता का 'विश्वास' जीतने आ रहे थे, उनके आने से पहले ही लाठियां क्यों चलीं.. सड़क कब बनेगी.. और लाठी चलाने वालों पर कार्रवाई होगी या नहीं.. या प्रशासन द्वारा ग्रामीणों पर ही कार्यवाही की जाएगी...0
0
Report
कोटा के अस्पतालों में प्रसूता महिलाओं की मौत: रेफरल सिस्टम पर गंभीर सवाल
Kota, Rajasthan:आखिर कब थमेंगे प्रसूता महिलाओं की मौत के मामले? एक और प्रसूता महिला ने तोड़ा दम, 11 नवंबर को बारां से रैफर होकर कोटा आई थी प्रसूता फूला बाई, सप्ताहभर से तेज बुखार से पीड़ित थी महिला, मल्टीपल ऑर्गन फेलियर से हुई मौत, गर्भस्थ शिशु की भी हुई मौत, कोटा संभागभर के अस्पतालों के रेफरल सिस्टम पर भी खड़े हो रहे सवाल, अधिकतर महिलाओं के परिजन एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल रेफर करने की प्रक्रिया में उलझे रहते, पिछले महीनेभर में 7 प्रसूताओं की हो चुकी मौत, पिछले माह लिए 14 दवाओं के सैंपल भी जांच में पास, अहम सवाल प्रसूता महिलाओं की मौत का जिम्मेदार कौन?0
0
Report
Advertisement
फतेहपुर सीकर में पंचायत चुनाव के चौथे चरण का मतदान शुरू
Sikar, Rajasthan:फतेहपुर, सीकर जिले मे आज पंचायत चुनाव के चौथे और अंतिम चरण के तहत शनिवार को आज फतेहपुर पंचायत समिति क्षेत्र में मतदान शुरू हो गया। सुबह 7 बजे से ही मतदान केंद्रों पर मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। मतदान को लेकर क्षेत्र के मतदाताओं में उत्साह नजर आ रहा है। फतेहपुर पंचायत समिति क्षेत्र के कुल 15 वार्डों में पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्य के चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। इस दौरान प्रत्येक मतदाता दो वोट डालेगा। पहला वोट पंचायत समिति सदस्य और दूसरा जिला परिषद सदस्य के प्रत्याशी के पक्ष में होगा। मतदान प्रक्रिया सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी। चुनाव को लेकर प्रशासन की ओर से मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को,लेकर मतदान केन्द्रो पर पुलिस जाप्ता भी तैनात है। जानकारी के अनुसार पंचायत चुनाव को लेकर 96 बूथो पर मतदान प्रकिया कल रही है।0
0
Report
ऑपरेशन त्रिनेत्र: कोटड़ी पुलिस ने 1 किलो 45 ग्राम अफीम के साथ आरोपी जेठाराम शर्मा गिरफ्तार
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले की कोटड़ी थाना पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत कार्रवाई करते हुए अरनोद थाने के 1 किलो 45 ग्राम अवैध अफीम परिवहन के मामले में पिछले एक माह से वांछित आरोपी जेठाराम शर्मा को गिरफ्तार किया है। आरोपी जोधपुर जिले का रहने वाला है और अरनोद में किराए पर रह रहा था। जिला पुलिस अधीक्षक विशाल जॉगिड़ के निर्देशन में चल रहे ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत कोटड़ी थानाधिकारी ठाकराराम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार 12 अक्टूबर को अरनोद थानाधिकारी शिवलाल मीणा ने जाप्ते के साथ मुखबिर की सूचना पर अरनोद में मीनाकशी होटल के सामने गौतमनगर स्थित जेठाराम शर्मा के मकान की तलाशी ली। मकान में बैठे दो व्यक्तियों श्रवणराम पुत्र बाबूराम जाट, निवासी नारनाडी, थाना बोरानाडा, जिला जोधपुर और राजेन्द्र उर्फ राजू पुत्र मदनलाल ब्राह्मण, निवासी जानादेसर, थाना झंवर, जिला जोधपुर के कब्जे से 1 किलो 45 ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने अफीम जब्त कर दोनों को गिरफ्तार किया और अरनोद थाने में NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान कोटड़ी थानाधिकारी को सौंपा गया। अनुसंधान के दौरान श्रवणराम और राजेन्द्र उर्फ राजू ने पूछताछ में बताया कि जब्त अफीम जेठाराम शर्मा से लाई गई थी और इसे जोधपुर के कराणी, थाना झंवर निवासी सोहनलाल जाट को देने जाना था। सोहनलाल को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। प्रकरण में जेठाराम शर्मा पिछले एक माह से वांछित चल रहा था। कोटड़ी थाना पुलिस ने 12 नवंबर 2026 को उसे डिटेन कर गिरफ्तार कर लिया। मामले में आगे अनुसंधान जारी है।0
0
Report
चुनाव ड्यूटी के दौरान हेड कांस्टेबल भगवान स्वरूप मीणा का निधन, महकमे में शोक
Dholpur, Rajasthan:चुनाव ड्यूटी के दौरान हेड कांस्टेबल भगवान स्वरूप मीणा का निधन, महकमे में शोक सरमथुरा (धौलपुर) सरमथुरा पुलिस थाने में तैनात हेड कांस्टेबल भगवान स्वरूप मीणा का चुनाव ड्यूटी के दौरान आकस्मिक निधन हो गया। जानकारी के अनुसार रात्रि में ड्यूटी के दौरान हृदयघात होने से उनका निधन हो गया। हेड कांस्टेबल के निधन की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। धौलपुर पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान सहित पुलिस अधिकारियों ने उनके आकस्मिक निधन पर गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। वहीं धौलपुर पुलिस परिवार की ओर से दिवंगत हेड कांस्टेबल को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की गई।0
0
Report
Advertisement
जैसलमेर में पंचायती राज चौथे चरण के मतदान शुरू; 150 सीटों पर वोटिंग
Jaisalmer, Rajasthan:जैसलमेर में पंचायतीराज चुनाव के चौथे चरण का मतदान शुरू, 4.43 लाख से अधिक मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग जिला परिषद की 21 और 10 पंचायत समितियों की 150 सीटों के लिए वोटिंग जारी, जिले में बनाए गए 545 मतदान केंद्र जैसलमेर जैसलमेर जिले में पंचायतीराज चुनाव के चौथे चरण के तहत आज सुबह 7 बजे से जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया। जिले में जिला परिषद की 21 और 10 पंचायत समितियों की कुल 150 सीटों के लिए मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। जिले की 10 पंचायत समितियों में कुल 545 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें भणियाणा में 44, नाचना में 43, राजमथाई में 57, रामदेवरा में 58, सांकड़ा में 58, फतेहगढ़ में 79, जैसलमेर में 68, खुहड़ी में 56, मोहनगढ़ में 45 और रामगढ़ में 37 मतदान केंद्र शामिल हैं। प्रत्येक पंचायत समिति में 15 वार्ड हैं。 जैसलमेर जिले में 4.43 लाख से अधिक मतदाता आज अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट सहित अन्य अधिकारियों को तैनात किया गया है。 वहीं, मतदान केंद्रों के आसपास सुरक्षा एवं चुनाव आचार संहिता की पालना को लेकर विशेष व्यवस्था की गई है। राजनीतिक दलों के चुनावी शिविर मतदान केंद्र से 200 मीटर की सीमा के बाहर लगाए जाएंगे, जबकि 100 मीटर के दायरे में चुनाव प्रचार पर प्रतिबंध रहेगा। प्रशासन की ओर से मतदान प्रक्रिया पर लगातार निगरानी रखी जा रही है。0
0
Report
मथुरा में सर्दी का आगमन: एक्सप्रेसवे-हाईवे पर घना कोहरा, धुंध से दृश्यता घटे
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा में सर्दी की दस्तक, एक्सप्रेसवे और हाईवे पर छाई कोहरे की सफेद चादर मथुरा। उत्तर भारत में सर्दी का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। शनिवार सुबह मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे और आगरा-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर घना कोहरा और धुंध छाई रही। कम दृश्यता के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई। चालक हेडलाइट जलाकर सफर करते नजर आए। शनिवार को तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 17 डिग्री रहने का अनुमान है। सुबह और शाम ठंड का एहसास बढ़ने लगा है। लोग गर्म कपड़ों का सहारा लेते दिखाई दे रहे हैं। आने वाले दिनों में सर्दी और बढ़ने के आसार हैं।0
0
Report
घने कोहरे में बस डिवाइडर से टकराकर हाईवे से उतर गई, कोई जनहानि नहीं
Kasganj, Uttar Pradesh:अत्यधिक कोहरे के कारण बस डिवाइडर से टकराई हाइवे से नीचे उतर गई,हादसा होने से टला गौरव तिवारी कासगंज यूपी के कासगंज में मोहनपुरा के पास सिकंदराराऊ मार्ग पर बस डिवाइडर से टकराकर हाईवे से नीचे उतर गई आपको बता दें कि बरेली से जयपुर जा रही बस UP 83 AT 0333 जिसमें लगभग 50 सवारी थी और यह बस हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई हाईवे पर पुल निर्माण के कारण रूट डायवर्जन किया गया था तथा डायवर्जन हेतु हाईवे पर डिवाइडर लगाया गया था अत्यधिक कोहरे होने के कारण बस चालक डिवाइडर को देख नहीं पाया जिससे बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर हाईवे से नीचे उतर गई दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है और दूसरी गाड़ी बुलवाकर सवारी को गाड़ियों में बिठाकर उनके गंतव्य स्थान पर भेजा गया है।0
0
Report
Advertisement
भूषण बारा पर आरोपों के बीच दीपक प्रकाश व अमर बाउरी की प्रतिक्रिया
Ranchi, Jharkhand:कांग्रेस विधायक भूषण बारा पर लगे आरोप और एफआईआर पर बीजेपी प्रदेश महामंत्री अमर बाउरी की प्रतिक्रिया0
0
Report
बेलाऊर सूर्य मंदिर में छठ पूजा के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़
Mumbai, Maharashtra:बेलाऊर छठ घाट पहुंचने लगे श्रद्धाल* नहाय खाय से इस चार दिवसीय अनुष्ठान की शुरुआत हो गई है।आज के खरना की तैयारी की जा रही है। बाजार में रौनक है और घाटों की साफ-सफाई का काम आज़ भी चल रहा है。 V/O-इस बीच विश्वप्रसिद्ध बेलाऊर सूर्य मंदिर में व्रर्तियो के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। यहां देश और दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से विभिन्न सम्प्रदायों और मान्यताओं के लोग आते हैं छठ करने। ऐसी मान्यता है कि जो यहां श्रद्धा से मन्नत मांगते हैं उनकी मनोकामना पूरी होती है। यही वजह है कि यहां हर साल हजारों व्यक्ति मन्नत उतारने देश के अलग-अलग हिस्सों से पहुंचते हैं। पहले अर्घ्य के बाद बंटेगा मन्नत का सिक्का बेलाऊर सूर्य मंदिर में शाम को डूबते सूर्य को पहले अर्घ्य के बाद मन्नत का सिक्का बंटना शुरू हो जाएगा। श्रद्धालु अगली सुबह दूसरे अर्घ्य के पहले तक इसे हासिल कर सकेंगे। यह सिक्का पूजा समिति की तरफ से उपलब्ध कराया जाता है। बाद में मन्नत पूरी होने पर श्रद्धालु यह सिक्का मंदिर में भगवान् भास्कर को लौटा देते हैं और छठ महापर्व का अनुष्ठान करते हैं। इस बीच इस मंदिर में व्रतियों की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और पूजा समिति की संयुक्त बैठक सह ब्रीफिंग बेलाऊर सूर्य मंदिर में हुई। जिला प्रशासन की तरफ से अनुष्ठान सफलताप्रवर्त संपन्न कराने की व्यापक तैयारियां की गई हैं। यहां भीड़ की वजह से मोबाईल नेटवर्क काम करना बंद कर देता है। इस संबंध में भी विशेष निर्देश दिए गए हैं। वहीं मेले में दुकानें लगनी शुरू हो गई हैं। बेलाऊर सूर्य मंदिर पीढ़ी दर पीढ़ी आस्था के साथ साथ रोजी रोजगार का भी अवसर प्रदान करता है और यहां कई दुकानदार ऐसे हैं जिनकी पांचवी और छठी पीढ़ियां अपने पुरखों के खानदानी दुकानों को आज भी उसी परंपरा, जायके और पहचान के साथ लगाते हैं। बाईट: चार महिलाएं बाईट: स्थानीय दुकानदार वीडियो: गेहूं सुखाती, गीत गाती महिलाएं, छठ का महत्व बताती महिलाएं भगवान भास्कर की प्रतिमा, मंदिर परिसर, तालाब, आस-पास घाट बनाते और सजाते लोग,0
0
Report
देवखाल चौर में छठ पूजा से पर्यटन के बड़े अवसर की मांग तेज
Samastipur, Bihar:समस्तीपुर जिले में एक ऐसा ऐतिहासिक स्थल है, जिसका संबंध लोकआस्था के सबसे बड़े महापर्व छठ और महाभारत काल की पौराणिक कथाओं से जोड़ा जाता है। उजियारपुर प्रखंड के भगवानपुर कमला गांव स्थित देवखाल चौर धार्मिक मान्यताओं, ऐतिहासिक विरासत और प्राकृतिक विशेषताओं का अनूठा संगम है। करीब पांच हजार एकड़ से अधिक क्षेत्र में फैला यह विशाल चौर अपनी एक खास पहचान रखता है। स्थानीय मान्यता है कि महाभारत काल में लाक्षागृह की आग से बचकर निकलने के बाद पांडव जब दलसिंहसराय के पांड गांव पहुंचे थे, तब माता कुंती ने इसी देवखाल चौर के तट पर भगवान सूर्य की उपासना कर छठ व्रत किया था। तभी से यहां छठ पूजा की परंपरा चली आ रही है। इस बार भी महापर्व को लेकर यहां तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, महाभारत काल में कौरवों की साजिश के तहत बनाए गए लाक्षागृह में आग लगाए जाने के बाद पांडव गुप्त सुरंग के रास्ते सुरक्षित बाहर निकले थे। मान्यता है कि वहां से निकलने के बाद पांडव समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय स्थित पांड गांव पहुंचे थे। उस समय कार्तिक मास चल रहा था। पांडवों की सकुशल रक्षा और उनके मंगल कामना को लेकर माता कुंती ने देवखाल चौर के तट पर भगवान भास्कर की आराधना की थी। स्थानीय लोग इसे छठ पूजा की प्राचीन परंपरा से जोड़कर देखते हैं। करीमत पांच हजार एकड़ से अधिक क्षेत्र में फैले देवखाल चौर की सबसे बड़ी खासियत इसका जलस्तर है। स्थानीय ग्रामीणों का दावा है कि भीषण गर्मी के मौसम में भी इस चौर का पानी पूरी तरह नहीं सूखता। सालभर पानी रहने के कारण यह इलाका प्राकृतिक रूप से भी खास महत्व रखता है। छठ महापर्व के अवसर पर आसपास के गांवों के अलावा दूर-दराज के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं और भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते हैं। समाजसेवी राजू सहनी हर साल ग्रामीणों के सहयोग से यहां छठ घाट के निर्माण, साफ-सफाई और व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस बार भी वे स्थानीय लोगों के साथ मिलकर घाटों के सफाई और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जरूरी इंतजाम करने में जुटे हैं। उनका प्रयास रहता है कि छठ व्रतियों को भगवान सूर्य को अर्घ्य देने में किसी तरह की परेशानी नहीं हो। स्थानीय स्तर पर लोगों के सहयोग से घाटों को तैयार किया जाता है और रोशनी सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की जाती है। ग्रामीणों की यह सामूहिक पहल देवखाल चौर की धार्मिक परंपरा को लगातार आगे बढ़ा रही है। देवखाल चौर के समीप स्थित ऐतिहासिक पांडव स्थान भी इस इलाके की पहचान है। यहां पांडव कृष्ण धाम मंदिर स्थापित है। स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक, वर्ष 2002 में इस इलाके में हुई खुदाई के दौरान प्राचीन दीवारों, दुर्लभ मूर्तियों और कुषाणकालीन सभ्यता से जुड़े अवशेष मिले थे। मिट्टी के ऐसे बर्तन भी मिलने की बात कही जाती है, जिन पर ब्राह्मी लिपि के चिह्न अंकित थे। इन अवशेषों के कारण यह क्षेत्र धार्मिक ही नहीं, बल्कि पुरातात्विक दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण माना जाता है। इतनी समृद्ध ऐतिहासिक विरासत, पौराणिक मान्यताओं और गहरी धार्मिक आस्था का केंद्र होने के बावजूद देवखाल चौर और पांडव स्थान आज भी सरकारी उपेक्षा का शिकार हैं। हर साल छठ महापर्व पर यहां हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं, लेकिन घाटों और अन्य बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था के लिए स्थानीय समाजसेवियों और ग्रामीणों को अपने स्तर पर पहल करनी पड़ती है। स्थानीय ग्रामीण लंबे समय से शासन-प्रशासन से इस ऐतिहासिक स्थल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की मांग कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि यदि देवखाल चौर और पांडव स्थान का समुचित विकास किया जाए, तो यह धार्मिक पर्यटन के बड़े केंद्र के रूप में उभर सकता है। इससे न केवल बिहार की इस ऐतिहासिक धरोहर को देश-दुनिया में पहचान मिलेगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार और पर्यटन की संभावनाएं भी बढ़ेंगी। सवाल यह है कि महाभारत काल की मान्यताओं, पुरातात्विक महत्व और हजारों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े इस स्थल के विकास के लिए सरकार और जिला प्रशासन कब पहल करेगा .0
0
Report
Advertisement
