246701
बिजनौर में शिवभक्त की बाइक दुर्घटना में जान चली गई
Bijnor, Uttar Pradesh:बिजनौर के नगीना क्षेत्र में एक दुर्घटना में शिवभक्त की जान चली गई। बरेली निवासी त्रिवेंद्र की बाइक तेज गति के कारण एक ट्रॉली से टकरा गई। इस हादसे में त्रिवेंद्र की मौके पर ही जान चली गई। स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रायपुर में साइबर जागृति अभियान के प्रतिभागियों का अभिनंदन, हैकाथॉन 2026 का आयोजन
Begun, Rajasthan:राजधानी रायपुर में साइबर जागृति अभियान और ट्रैफिक हैकाथॉन 2026 के प्रतिभागियों के सम्मान में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया.. पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम विजय शर्मा, विधायक राजेश मूणत और डीजीपी अरुण देव गौतम समेत पुलिस के आला अधिकारी मौजूद रहे.. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ पुलिस के सात सप्ताह तक चले साइबर जागृति अभियान की सराहना की.. सीएम ने बताया कि इस अभियान के जरिए करीब एक करोड़ 70 लाख लोगों तक पहुंच बनाई गई, जबकि पांच लाख से अधिक सेल्फी ली गईं.. उन्होंने कहा कि ऐसे अभियान साइबर अपराधों के प्रति लोगों को जागरूक करने में अहम भूमिका निभाते हैं.. वहीं, रायपुर की यातायात व्यवस्था पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार लगातार काम कर रही है और समय के साथ व्यवस्था को और बेहतर बनाया जाएगा.. वहीं कवर्धा में गन्ना किसानों के प्रदर्शन पर सीएम ने भरोसा दिलाया कि किसानों के साथ न्याय होगा और सरकार उनके हितों के लिए प्रतिबद्ध है.. बाइट- विष्णुदेव साय, मुख्यमंत्री0
0
Report
सर्वोटेक ने नवआरंभ 2026 में नई पीढ़ी के सोलर इनवर्टर लॉन्च किए
Noida, Uttar Pradesh:प्रेस पोस्ट विज्ञप्ति सर्वोटेक ने ‘नवआरंभ 2026’ के साथ नई शुरुआत, लॉन्च किए नई पीढ़ी के सोलर इनवर्टर नई दिल्ली. सोलर और ऊर्जा समाधानों की अग्रणी निर्माता कंपनी सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम लिमिटेड ने नई दिल्ली में रोहिणी स्थित सेवेन सीज होटल में ‘नवआरंभ 2026’ नाम से विशेष चैनल पार्टनर मीट एवं उत्पाद लॉन्च कार्यक्रम का आयोजन किया. कार्यक्रम में देशभर से 300 से अधिक चैनल पार्टनर्स ने हिस्सा लिया. आयोजन का उद्देश्य मजबूत साझेदारियों का जश्न मनाने, चैनल पार्टनर्स के योगदान के लिए उन्हें सम्मानित करने का अवसर था. कार्यक्रम में सर्वोटेक के ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर सोनू सूद, फाउंडर एवं मैनेजिंग डायरेक्टर रमन भाटिया, सेल्स डायरेक्टर सारिका भाटिया, चैनल पार्टनर्स और कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे. ‘नवआरंभ 2026’ का प्रमुख आकर्षण चैनल पार्टनर्स के लिए विशेष प्रिविलेज प्रोग्राम की घोषणा रही. कार्यक्रम के दौरान प्रिविलेज प्रोग्राम में शामिल होने वाले चैनल पार्टनर्स को सोनू सूद, रमन भाटिया और सारिका भाटिया ने प्रमाण-पत्र प्रदान किए. इस अवसर पर सर्वोटेक ने तीन नए उत्पाद स्पार्कल प्रो आईपी 54 हाइब्रिड इनवर्टर, स्पार्कल एलीट आईपी 65 हाइब्रिड इनवर्टर और माइक्रो ग्रिड इनवर्टर—लॉन्च किए. नई पीढ़ी के इन सोलर इनवर्टर्स को स्मार्ट ऊर्जा प्रबंधन, बेहतर प्रदर्शन और बदलती ग्राहक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विकसित किया गया है. रमन भाटिया ने कहा, “नवआरंभ सर्वोटेक के लिए एक नई शुरुआत का प्रतीक है। नए पीढ़ी के इनवर्टर समाधानों के माध्यम से हम स्मार्ट, स्वच्छ और भरोसेमंद ऊर्जा समाधान उपलब्ध कराने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।0
0
Report
अमेरिका सड़क हादसे में करनाल के जतिन की मौत, परिवार मदद के लिए संघर्ष
Karnal, Haryana:करनाल। अमेरिका में सड़क हादसे ने बुझाया करनाल के घर का चिराग, 25 साल के जतिन की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़。 करनाल : 40 लाख रुपये खर्च कर विदेश गया था जतिन, पहले इंग्लैंड और फिर डंकी रूट से पहुंचा अमेरिका। हादसे से महज 5 घंटे पहले पिता रामपाल ने की थी बेटे से बात, परिवार को क्या पता था कि यह आखिरी बातचीत बन जाएगी। अमेरिका में ट्राला पलटने से गई जान, बेटे के अंतिम दर्शन के लिए तरस रहा परिवार। शव भारत लाने के लिए सरकार से आर्थिक मदद की गुहार, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के प्रतिनिधि से मिले परिजन。 विदेश में बेहतर भविष्य का सपना, लेकिन घर लौटी मौत की खबर हरियाणा के करनाल जिले के सीकरी गांव में एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। आंखों में बेहतर भविष्य के सपने सजाकर विदेश गया 25 वर्षीय जतिन अब इस दुनिया में नहीं रहा। अमेरिका में हुए सड़क हादसे ने परिवार से उसका सहारा छीन लिया। जिस बेटे के उज्ज्वल भविष्य के लिए परिवार ने उम्मीदें पाल रखी थीं, आज उसी बेटे के अंतिम दर्शन के लिए परिजन तरस रहे हैं। घर में हर आंख नम है और हर जुबां पर बस एक ही सवाल है कि आखिर उनका बेटा आखिरी बार घर कब लौटेगा。 ट्राला पलटने से हुआ दर्दनाक हादसा, अस्पताल में तोड़ा दम जानकारी के मुताबिक, अमेरिका में बुधवार तड़के जतिन सड़क हादसे का शिकार हो गया। बताया जा रहा है कि सड़क पर ट्रक का संतुलन बिगड़ने से ट्राला पलट गया। हादसे में जतिन के सिर पर गंभीर चोटें आईं। उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही सीकरी गांव में रहने वाले परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। जिस बेटे की सलामती की दुआएं की जा रही थीं, उसकी मौत की खबर ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया। हादसे से महज 5 घंटे पहले पिता ने की थी बात, अब यादों के सहारे परिवार इस हादसे का सबसे दर्दनाक पहलू यह है कि जतिन के पिता रामपाल ने घटना से महज पांच घंटे पहले ही फोन पर अपने बेटे से बात की थी। उस वक्त उन्हें जरा भी अंदाजा नहीं था कि बेटे से होने वाली यह बातचीत उनकी जिंदगी की आखिरी बातचीत बन जाएगी। फोन पर बेटे की आवाज सुनने वाले पिता को अब उसके लौटने का इंतजार है, लेकिन इस बार बेटा खुद चलकर घर नहीं आयागा। परिवार की आंखें नम हैं और दिल में बेटे को आखिरी बार देखने की तड़प है। 40 लाख रुपये खर्च कर गया था विदेश, डंकी रूट से पहुंचा था अमेरिका सीकरी गांव निवासी जतिन वर्ष 2022 में करीब 40 लाख रुपये खर्च करके भारत से इंग्लैंड गया था। इसके बाद वह डंकी रूट के रास्ते अमेरिका पहुंचा और कैलिफोर्निया के लॉस एंजिलिस में रहकर ड्राइविंग का काम करने लगा। परिवार को उम्मीद थी कि विदेश में मेहनत करके जतिन अपनी जिंदगी संवारेगा और घर की जिम्मेदारियों में हाथ बंटाएगा। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। परिवार का विदेश में बेहतर भविष्य बनाने का सपना अब गहरे दुख में बदल चुका है। बेटे का शव भारत लाने के लिए सरकार से गुहार, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल से आर्थिक मदद की दरकार जतिन की मौत के बाद अब परिवार की सबसे बड़ी चिंता उसके पार्थिव शरीर को अमेरिका से भारत लाने की है। विदेश से शव लाने की प्रक्रिया और उससे जुड़े खर्चों को लेकर परिवार आर्थिक परेशानी का सामना कर रहा है। परिजनों चाहते हैं कि उनका बेटा अपनी जन्मभूमि पर लौटे, ताकि वे रीति-रिवाजों के अनुसार उसका अंतिम संस्कार कर सकें। इसी उम्मीद के साथ परिजन करनाल के सांसद एवं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के प्रतिनिधि कविंद्र राणा से मिलने पहुंचे। परिवार ने सरकार से आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाने की अपील की है, ताकि जतिन का पार्थिव शरीर जल्द भारत लाया जा सके。 पिता खेतीबाड़ी करते हैं, पीछे छोड़ गया मां-बाप, भाई और छोटी बहन जतिन के परिवार में पिता रामपाल, मां रेखा, बड़ा भाई साहिल और एक छोटी बहन है। पिता खेतीबाड़ी करके परिवार का पालन-पोषण करते हैं। जवान बेटे की असमय मौत ने पूरे परिवार को तोड़कर रख दिया है। जिस घर में कभी बेटे के भविष्य और उसकी कामयाबी की बातें होती थीं, वहां अब मातम पसरा है। परिवार को न तो बेटे की मौत का गम सहन हो रहा है और न ही हजारों किलोमीटर दूर पड़े उसके पार्थिव शरीर को लेकर उनकी चिंता कम हो रही है。 गांव में शोक, परिवार को अब अपनों के बीच अंतिम विदाई का इंतजार जतिन की मौत की खबर से सीकरी गांव में भी शोक का माहौल है। परिजन और ग्रामीण सरकार से जल्द मदद मिलने की उम्मीद लगाए बैठे हैं। परिवार की मांग है कि आवश्यक प्रक्रिया पूरी करवाकर जतिन का पार्थिव शरीर जल्द भारत लाया जाए, ताकि वे अपने बेटे को अंतिम विदाई दे सकें। जिस बेटे को बेहतर जिंदगी की उम्मीद में विदेश भेजा था, आज उसी बेटे को आखिरी बार देखने के लिए परिवार सरकार की मदद की बाट जोह रहा है। बाइट्स: ईशम सिंह, दादा साहिल, बड़ा भाई सतबीर सिंह, सरपंच प्रतिनिधि, गांव सीकरी0
0
Report
Advertisement
कपूरथला में राज्य स्तरीय सूफी संत सम्मेलन सम्पन्न, संप्रदायिक सद्भाव को नया आयाम
Kapurthala, Punjab:कपूरथला में विशाल राज्य स्तरीय सूफी संत सम्मेलन का भव्य आयोजन दीपक बाली बोले—पंजाब सरकार अमन-शांति, आपसी भाईचारे और सूफी संत समाज के सम्मान के लिए वचनबद्ध **कपूरथला।** स्थानीय क्षेत्र में सूफियाना रंग और आध्यात्मिक माहौल के बीच विशाल राज्य स्तरीय सूफी संत सम्मेलन श्रद्धा, उत्साह और भव्यता के साथ संपन्न हुआ। इस ऐतिहासिक आयोजन में पंजाब के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में संत-महापुरुषों, पीर-फकीरों और संगतों ने शिरकत कर आपसी प्रेम, सद्भावना और भाईचारे का संदेश दिया। यह समारोह सूफी संत समाज कल्याण बोर्ड के चेयरमैन बाबा दीपक शाह के संरक्षण एवं मार्गदर्शन में आयोजित किया गया, जबकि मुख्य आयोजक पहलवान सुखजिंदर सिंह बरिंदपुर ने आयोजन की अगुवाई की। सम्मेलन में पंजाब की समृद्ध सूफी परंपरा, धार्मिक एकता और सामाजिक सद्भाव की झलक देखने को मिली। इस अवसर पर पंजाब सरकार के पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामले विभाग के सलाहकार तथा आम आदमी पार्टी पंजाब के महासचिव दीपक बाली ने मुख्य अतिथि के रूप में विशेष तौर पर शिरकत की। उन्होंने उपस्थित संत-महापुरुषों और संगतों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार राज्य में अमन-शांति, आपसी भाईचारे और धार्मिक सद्भाव को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। दीपक बाली ने कहा कि पंजाब की धरती सदियों से संतों, सूफियों, पीर-फकीरों और महापुरुषों की शिक्षाओं से रोशन रही है। इन महान हस्तियों ने हमेशा मानवता, प्रेम, समानता और एकता का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि समाज में धार्मिक सद्भाव बनाए रखना और प्रत्येक धर्म का सम्मान करना समय की प्रमुख आवश्यकता है। पंजाब सरकार सभी धर्मों और समुदायों को समान सम्मान देने की नीति पर काम कर रही है। **सूफी संत समाज कल्याण बोर्ड का गठन समाज के लिए सम्मान की बात** दीपक बाली ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा सूफी संत समाज कल्याण बोर्ड का गठन करना सूफी संत समाज के प्रति सम्मान और उनकी भूमिका को मान्यता देने वाला महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि सूफी संतों और महापुरुषों की शिक्षाएं समाज को सही दिशा देने के साथ-साथ लोगों के बीच प्रेम, एकता और सद्भावना को बढ़ावा देती हैं। ऐसे में उनके कल्याण, सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए ठोस प्रयास करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सरकार सूफी संत समाज के कल्याण और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रयास कर रही है। सूफी परंपरा पंजाब की सांस्कृतिक विरासत का अहम हिस्सा है और इस विरासत को आगे बढ़ाना सामूहिक जिम्मेदारी है। **मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना से श्रद्धालुओं को मिल रहा लाभ** पंजाब सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए दीपक बाली ने मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि इस योजना के माध्यम से श्रद्धालुओं को पवित्र धार्मिक स्थलों के दर्शन की सुविधा उपलब्ध कराकर सरकार ने धार्मिक आस्था से जुड़े लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की है। उन्होंने कहा कि ऐसी योजनाएं लोगों को अपनी धार्मिक और आध्यात्मिक परंपराओं से जुड़ने का अवसर प्रदान करती हैं। **आयोजकों के प्रयासों की सराहना** दीपक बाली ने राज्य स्तरीय सूफी संत सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए बोर्ड के चेयरमैन बाबा दीपक शाह और मुख्य आयोजक पहलवान सुखजिंदर सिंह बरिंदपुर की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक सोच, धार्मिक सद्भाव और आपसी एकता को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाते हैं। सम्मेलन ने सूफी संतों की शिक्षाओं, मानवता के संदेश और पंजाब की सांझी धार्मिक-सांस्कृतिक विरासत को उजागर करते हुए समाज में प्रेम, शांति और भाईचारे का संदेश दिया।0
0
Report
गुरुग्राम में Liberty ने 500+ नए डिजाइनों के साथ बड़ा लॉन्च धमाका
Gurugram, Haryana:गुरुग्राम में लिबर्टी ने लॉन्च किए 500 से ज्यादा डिजाइन. देश भर से कार्यक्रम में शामिल हुए लिबर्टी के डिस्टिब्यूटर. गुरुग्राम आबेरॉय होटल में किया गया कार्यक्रम. लोगों के स्वास्थ्य और बेहतर रेट पर रखे सभी लिबर्टी के जूते और चप्पल. मेरा जूता हिंदुस्तानी थीम पर धूम मचाएगा लिबर्टी. लिबर्टी के सभी डिस्ट्रीब्यूटर्स से लिए गए सुझाव. लिबर्टी ने बड़े स्तर पर लॉन्चिंग. देश लोगों को बचत और बेहतर क्वालिटी और रेट पर निकाले सभी डिजाइन. देश में पहली बार लिबर्टी में जूते, चप्पल, बेल्ट, बैग और कई प्रोडक्ट किए लॉन्च.0
0
Report
दरभंगा के किरतपुर स्कूल का जर्जर भवन बुलडोजर से ध्वस्त, छात्रों को शिफ्ट किया गया
Darbhanga, Bihar:जी मीडिया के खबर का असर: दरभंगा अलीनगर विधानसभा अंतर्गत किरतपुर स्कूल बेंच-डेस्क के सहारे टिकी थी स्कूल की छत और दीवाल ,अब बुलडोजर से ध्वस्त हुआ किरतपुर स्कूल का जर्जर भवन। स्कूल हुआ दूसरे जगह शिफ्ट, दरभंगा में खबर का बड़ा असर देखने को मिला है। अलीनगर प्रखंड के किरतपुर प्राथमिक विद्यालय में जुगाड़ टेक्नोलॉजी के सहारे छत के पिलर को टिकाया गया था। जर्जर भवन में 191 बच्चों की जान जोखिम में होने की खबर प्रमुखता से दिखाई थी। खबर सामने आने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया और बच्चों को दूसरे स्कूल में शिफ्ट कर दिया गया। 5 अक्टूबर से प्राथमिक विद्यालय किरतपुर की कक्षाएं मध्य विद्यालय गोसवा में संचालित करने का निर्देश देते हुए शिफ्ट करवा दिया गया था। वहीं, अब किरतपुर प्राथमिक विद्यालय के जर्जर भवन को बुलडोजर चलाकर पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया है। जिस स्कूल में बेंच-डेस्क और ईंटों के सहारे छत को संभालने की कोशिश की जा रही थी, अब उसका अस्तित्व ही मिटा दिया गया है। खबर के बाद हुई इस कार्रवाई से बच्चों की सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाया गया है। अब देखना होगा कि बच्चों की पढ़ाई के लिए स्थायी व्यवस्था और नए स्कूल भवन का निर्माण कब तक होता है।0
0
Report
Advertisement
करनाल के उपली गांव में 45 लाख का सोने का चोरी: नाबालिग समेत तीन गिरफ्तार
Karnal, Haryana:करनाल। महंगे शौक ने बनाया अपराधी! BBA के छात्रों ने उड़ाया 45 लाख का सोना,करनाल के उपली गांव में 30 तोले सोने की बड़ी चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, एक नाबालिग समेत तीन आरोपी गिरफ्तार,दोनों बालिग आरोपी 20 साल के, BBA की पढ़ाई कर रहे थे। महंगे शौक पूरे करने के लिए चोरी की वारदात को दिया अंजाम, सोना बेचने से पहले ही पुलिस ने दबोचा। 90 फीसदी से ज्यादा सोना बरामद, बाकी जेवरात की रिकवरी के लिए पुलिस जुटी जांच में। करनाल के घरौंडा क्षेत्र के उपली गांव में सोने की बड़ी चोरी के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। जिन युवाओं के हाथों में किताबें होनी चाहिए थीं, वे महंगे शौक पूरे करने के लिए अपराध की राह पर चल पड़े। BBA की पढ़ाई कर रहे दो 20 वर्षीय युवकों ने परिवार के एक नाबालिग सदस्य के साथ मिलकर करीब 45 लाख रुपये कीमत के सोने पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने मामले में एक नाबालिग सहित तीन आरोपियों को काबू कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों से चोरी हुए सोने का 90 प्रतिशत से अधिक हिस्सा बरामद किया गया है। घर में ही रची गई चोरी की साजिश! मामला 6 अक्टूबर 2025 को उपली गांव में सामने आया, जहां एक बुजुर्ग दंपत्ति ने अपने घर से बड़ी मात्रा में सोने के आभूषण चोरी होने की शिकायत पुलिस को दी थी। चोरी की रकम और सोने की मात्रा को देखते हुए पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और केस दर्ज कर जांच शुरू की। बाद में जांच CIA-3 को सौंपी गई। पुलिस की जांच आगे बढ़ी तो इस वारदात में परिवार के ही एक नाबालिग सदस्य की भूमिका सामने आई। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को पकड़ लिया। दो आरोपियो 20 साल के, तीसरा परिवार का नाबालिग! पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में उपली गांव का रहने वाला हर्षप्रीत, रसिन गांव का रहने वाला मनदीप और परिवार का एक नाबालिग सदस्य शामिल है। दोनों बालिग आरोपियों की उम्र 20 वर्ष बताई गई है और वे BBA की पढ़ाई कर रहे थे। पुलिस ने नाबालिग को जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया है, जबकि दोनों बालिग आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने की प्रक्रिया की जाएगी, ताकि चोरी की पूरी साजिश और बाकी आभूषणों के संबंध में पूछताछ की जा सके। 45 लाख के सोने में से 90 फीसदी से ज्यादा बरामद! इस मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी उस समय मिली, जब आरोपियों की निशानदेही पर चोरी हुए सोने का बड़ा हिस्सा बरामद कर लिया गया। चोरी हुए सोने की कुल मात्रा करीब 30 तोले बताई गई है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 45 लाख रुपये आंकी गई। पुलिस का कहना है कि बरामदगी 90 प्रतिशत से अधिक है। बाकी बचे सोने और अन्य आभूषणों की तलाश जारी है। पुलिस को उम्मीद है कि रिमांड के दौरान इस मामले में और बरामदगी हो सकती है। सोना बेचकर पूरे करने थे महंगे शौक! डीएसपी राजीव के मुताबिक, शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने अपने महंगे शौक पूरे करने के इरादे से चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों की योजना चोरी किए गए सोने को बेचकर रकम हासिल करने की थी, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान एक आरोपी से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस चोरी का सोना बरामद करने में सफल रही। पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपियों का पहले कोई आपराधिक रिकॉर्ड सामने नहीं आया है। पुलिस की जांच अभी जारी! डीएसपी राजीव ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि मामले में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि चोरी की योजना कैसे बनाई गई, वारदात में किसकी क्या भूमिका रही और बाकी आभूषण कहां हैं। दोनों बालिग आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड लेने के बाद आगे की पूछताछ की जाएगी। पुलिस का कहना है कि मामले में बरामदगी और जांच की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।0
0
Report
मुंबई-नाशिक महामार्ग पर वडपे-वाहولي के दोनों तरफ भारी जाम, चार से पांच किलोमीटर कतारें
Thane, Maharashtra:मुंबई-नाशिक महामार्गावर वाहतूक कोंडीचा कहर! वडपे ते वाहोली दरम्यान दोन्ही मार्गिकांवर मेगा जाम. 4 ते 5 किलोमीटर पर्यंत वाहनांच्या लांबच लांब रांगा. वाहनचालक, प्रवासी आणि स्थानिक नागरिक प्रचंड हैराण. मुंबई-नाशिक महामार्गावर पुन्हा एकदा वाहतूक कोंडीचा भयंकर कहर पाहायला मिळत आहे. भिवंडी तालुक्यातील वडपे ते वाहोली दरम्यान दोन्ही मार्गिकांवर मोठ्या प्रमाणात वाहतूक कोंडी झाली असून वाहनांच्या लांबच लांब रांगा लागल्या आहेत. गेली दोन ते तीन तासांपासून ही वाहतुक कोंडी निर्माण झाली आहे. दृश्यांमध्ये रात्रीच्या वेळी मुंबई-नाशिक महामार्गावर कशा प्रकारे वाहतूक पूर्णपणे ठप्प झाली आहे. वडपे ते वाहोली या पट्ट्यात दोन्ही बाजूला चार ते पाच किलोमीटरपर्यंत वाहनांच्या रांगा लागल्या आहेत. ambulance, container, truck, car, प्रवासी गाड्या सगळ्याच या ट्रॅफिक जॅममध्ये अडकून पडल्या आहेत. तासंतास वाहनं जागेवरच उभी आहेत. सततच्या या वाहतूक कोंडीमुळे वाहनचालक आणि स्थानिक नागरिक कामाला लागले आहेत, त्यांना मोठा मनस्ताप सहन करावा लागत आहे. या मार्गावर ही वाहतूक कोंडी नित्याचीच झाली आहे. प्रशासनाने तातडीने लक्ष देऊन ही कोंडी फोडण्याची मागणी वाहनचालकांमधून होत आहे.0
0
Report
अखिलेश यादव के सुदर्शनधारी रूप पर बीजेपी विधायक ने उन्नाव में कसा तंज
Unnao, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज़ उन्नाव: सपा मुखिया अखिलेश के 'सुदर्शनधारी' रूप पर सियासी घमासान, बीजेपी विधायक ने साधा तीखा निशाना अयोध्या में अखिलेश यादव के त्रिशूल और चक्र धारण करने पर बोले बीजेपी विधायक अनिल सिंह एक हाथ में चक्र और दूसरे में त्रिशूल लेकर अखिलेश खुद को भगवान समझने लगे हैं: अनिल सिंह बीजेपी विधायक का तंज- इंसान कभी भगवान नहीं बन सकता, गिरगिट की तरह रंग बदल रहे सपा मुखिया अनिल सिंह की सीधी चुनौती- अगर असली यदुवंशी हो तो कृष्ण मंदिर बनवाने का प्रण लो जो कहते थे पूजा-पाठ नहीं करते, वो आज सुदर्शनधारी बनने का ढोंग कर रहे हैं: विधायक अनिल सिंह का दावा- 'भाजपा सरकार ने अखिलेश यादव को कृष्ण नाम जपने पर मजबूर कर दिया वोटबैंक के लिए मुस्लिम समाज को भूल गए अखिलेश यादव पुरवा ब्लॉक मुख्यालय में सेवा संकल्प कार्यक्रम के दौरान बीजेपी विधायक ने अखिलेश पर बोला तीखा हमला। बाइट: अनिल सिंह, बीजेपी विधायक पुरवा उन्नाव।0
0
Report
Advertisement
विंध्याचल धाम में नवरात्र तैयारी तेज, 4 लाख श्रद्धालुओं की उम्मीद
Ukhdand, Uttar Pradesh:मीरजापुर के विंध्याचल धाम में शारदीय नवरात्र की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। नवरात्र के पहले दिन मां विंध्यवासिनी के दरबार में 4 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा, सुगम दर्शन, पार्किंग और पेयजल की व्यवस्था को लेकर तैयारियां की हैं। वहीं, विंध्य कॉरिडोर के 144 खंभों पर उकेरे गए भारतीय संस्कृति के भित्ति चित्र श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बन रहे हैं। एक रिपोर्ट आस्था के महापर्व शारदीय नवरात्र में मां विंध्यवासिनी के दरबार में भक्तों का सैलाब उमड़ने की उम्मीद है। नवरात्र के पहले दिन ही 4 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। प्रशासन का प्रयास है कि श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन-पूजन की सुविधा मिले और उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। इस बार विंध्याचल धाम का नजारा भी बदला-बदला नजर आएगा। विंध्य कॉरिडोर के 144 खंभों पर भारतीय संस्कृति और परंपराओं को दर्शाते भित्ति चित्र उकेरे गए हैं। इन आकर्षक चित्रों के जरिए भारतीय सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को मिल रही है। मां के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए कॉरिडोर की सुंदरता भी आकर्षण का केंद्र बनेगी। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विभिन्न मार्गों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। वहीं, पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए आरओ लगाए गए हैं।0
0
Report
दरभंगा में NDA उम्मीदवारों के समर्थन के लिए निशांत कुमार का आगमन, जोश बढ़ा
Darbhanga, Bihar:एमएलसी चुनाव के मद्देनजर NDA समर्थित उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान करने की अपील के साथ दरभंगा में जदयू की कमान संभालने के बाद पहली बार स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का आगमन,जदयू कार्यकारी अध्यक्ष सह राज्य सभा सांसद संजय झा सहित NDA के कई विधायक रहेंगे मौजूद,मंत्री मदन सहनी बोले-पहली बार दरभंगा आगमन निशांत कुमार का करेंगे संवाद, कार्यकर्ताओं में भरेगा जोश, एनडीए प्रत्याशियों की जीत होगी सुनिश्चित, दरभंगा में जदयू की कमान संभालने के बाद पहली बार स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का आगमन होने जा रहा है। उनके आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। इस दौरान जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा भी मौजूद रहेंगे। एकमी चौक स्थित एक निजी होटल में आयोजित कार्यक्रम में दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर और बेगूसराय के एनडीए कार्यकर्ताओं, मतदाताओं और स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशियों के साथ संवाद किया जाएगा। बिहार सरकार के मंत्री मदन सहनी ने बताया कि इस संवाद से कार्यकर्ताओं में नया जोश और उत्साह भरेगा, जिससे एमएलसी चुनाव में एनडीए के स्नातक एवं शिक्षक प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित होगी। कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बाइट-मदन सहनी ,मंत्री,0
0
Report
Qiantang Nadi ke tidal lahare ret ki tarah dikhai dete hain
Noida, Uttar Pradesh:The tide waves of the Qiantang River look like sand dunes.0
0
Report
Advertisement
उत्तराखंड में मौसम बदला, पहाड़ से मैदान तक बादल छाए, कई जगह बारिश हो रही
Chanwal, Himachal Pradesh:हरिद्वार नहीं... पूरे उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है... पहाड़ से मैदान तक बादल छाए हैं, कई जगह बारिश हो रही है।0
0
Report
पवन खेड़ा को पंचायत चुनाव के लिए राजस्थान कांग्रेस कैंपेन कमेटी की जिम्मेदारी
Noida, Uttar Pradesh:Jaipur Panchayati Raj election Pawan Kheda को राजस्थान कांग्रेस की कैंपेन कमेटी में जिम्मेदारी मीडिया कोऑर्डिनेशन और प्रेस संबंधी गतिविधियों की संभालेंगे जिम्मेदारी राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने जारी किए आदेश पंचायती राज चुनाव को देखते हुए कांग्रेस संगठनात्मक स्तर पर अपनी चुनावी रणनीति को मजबूत करने में जुटी खेड़ा है कांग्रेस में राष्ट्रीय प्रवक्ता0
0
Report
भीलवाड़ा में लड़कियों के लिए 5 किलोमीटर मैराथन का सफल आयोजन
Jaipur, Rajasthan:बालिकाओं के मानसिक, शारीरिक और सामाजिक विकास को बढ़ावा देने के लिए भीलवाड़ा जिला प्रशासन तथा 'हमारी लाडो फाउंडेशन' के संयुक्त तत्वावधान में चलाए जा रहे 'नींव' लड़कियां भागे, सबसे आगे कार्यक्रम के तहत गुरला में 5 किलोमीटर की मैराथन दौड़ का सफल आयोजन हुआ । इस कार्यक्रम में 9 से 12 साल की नन्हीं बालिकाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी खेल भावना का परिचय दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने बालिकाओं का उत्साह वर्धन किया , लाल रंग की विशेष 'नींव' कैप और टी-शर्ट पहने बालिकाओं ने 5 किलोमीटर की दूरी को पूरे जोश के साथ तय किया , बालिकाओं के हौसला अफजाई के लिए गुरला के स्थानीय जनप्रतिनिधि, स्कूल स्टाफ, जिला प्रशासन के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे , दौड़ पूरी करने वाली होनहार बालिकाओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान पुनित दास त्यागी महाराज, सत्यनारायण सेन, रतन सिंह, सुरेश चन्द्र दरोगा, जगदम्बा प्रसाद माथुर, तृप्ति मैडम, रामचंद्र प्रजापत, कंचन प्रजापत, राजू माली आदि मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
