246701
बिजनौर के धामपुर में स्कूल बस पलटी वहीं कई बच्चे हुए घायल
Bijnor, Uttar Pradesh:बिजनौर के धामपुर क्षेत्र में एक घटना में स्कूल बस पलट गई। बस स्कूल से बच्चों को लेकर लौट रही थी जब वह अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कई बच्चे घायल हो गए। दुर्घटना के बाद बच्चों में चीख-पुकार मच गई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नूंह में मूसलाधार बारिश से गर्मी घट गई, जलभराव से यातायात बाधित
Nuh, Haryana:नूंह में मूसलाधार बारिश से मौसम हुआ सुहावना, कई इलाकों में जलभराव। मंगलवार को नूंह जिले में हुई मूसलाधार बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत दिलाई। दोपहर से शुरू हुई तेज बारिश के चलते पूरे जिले का मौसम सुहावना हो गया और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। हालांकि लगातार हुई बारिश के कारण शहर में जलभराव की स्थिति भी देखने को मिली। बारिश के चलते सड़कों पर पानी भर गया, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। कई निचले इलाकों में पानी जमा होने से लोगों को घरों और दुकानों तक पहुंचने में दिक्कतें आईं। वहीं खेतों में हुई अच्छी बारिश से किसानों के चेहरों पर खुशी भी दिखाई दी, क्योंकि इससे खरीफ फसलों को लाभ मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार जिले में अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रह सकता है।0
0
Report
16 जुलाई से जगन्नाथपुर रथ मेले की सुरक्षा-व्यवस्था चौकस, तैयारी पूरी
Ranchi, Jharkhand:रांची ऐतिहासिक जगन्नाथपुर रथ मेले के आयोजन को लेकर विशेष तैयारियाँ की जा रही है। रथ मेले में आनेवाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशनी न हो यह लेकर जिला प्रशासन मुस्तैद है तो वही सुरक्षा व्यवस्था सहित तमाम बिंदुओं को लेकर रांची पुलिस भी अलर्ट पर। 16 जुलाई से रांची के जगन्नाथपुर रथ मेले के आयोजन किया जाएगा इसे लेकर विशेष रूप से तैयारियां अब अपने अंतिम चरण में है। रथ की साज सज्जा की जा रही है तो वही सुरक्षा व्यवस्था के साथ श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो इसे लेकर भी रांची उपायुक्त के नेतृत्व में तमाम तैयारियों की समीक्षा की जा रही है। जगन्नाथपुर रथ मेला के आयोजन को लेकर बिजली, पानी, के साथ साफ सफाई और सुरक्षा के साथ ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर रांची उपायुक्त और रांची के सीनियर एसपी ने निरीक्षण किया और फिर बैठक भी की। मामले में रांची उपायुक्त ने कहा कि रथ मेला का आयोजन 16 जुलाई से 25 जुलाई तक होना है ऐसे में श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो इसे लेकर तमाम दिशा निर्देश दिया गया है खास तौर से बिजली, साफ सफाई के साथ लाइट्स की व्यवस्था और रथ खींचने के दौरान की व्यवस्था को लेकर जानकारी ली और दिशा निर्देश दिए। वही रांची एसएसपी ने बताया कि सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त रहे इसे लेकर विशेष निर्देश दिए गए ही पर्याप्त संख्या में पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की जा रही है。0
0
Report
दीपक के निधन के बाद पत्नी ने किया सुसाइड प्रयास, गर्भवती हालत में भर्ती
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर प्रीति तंवर संविदाकर्मी दीपक की मौत के बाद अब पत्नी ने किया सुसाइड का प्रयास 3 महीने की गर्भवती पत्नी ने कथित तौर पर ज़हर खाकर की आत्महत्या की कोशिश गंभीर हालत में अस्पताल में कराया गया भर्ती SMS हॉस्पिटल की इमरजेंसी में चल रहा इलाज कुछ दिन पहले संविदाकर्मी दीपक ने की थी आत्महत्या परिवार में लगातार दूसरे बड़े हादसे से मचा हड़कंप0
0
Report
Advertisement
सीतापुरा रियल एस्टेट: नितिन गर्ग और योगेश अग्रवाल का सफल सफर जयपुर में चर्चा
Dudu, Rajasthan:सीताराम रियल एस्टेट सीतापुरा रियल एस्टेट कंपनी के संस्थापक श्री नितिन गर्ग और श्री योगेश अग्रवाल ने हर बड़ी सफलता के पीछे एक बड़ा सपना होता है पर खरा उतर कर समाज में मिसाल पेश की है। वर्ष 2016 में दो युवा उद्यमियों नितिन गर्ग और योगेश अग्रवाल ने एक संकल्प लेकर ऐसी रियल एस्टेट कंपनी को स्थापित किया जो केवल भूमि का विकास ही नहीं, बल्कि विश्वास, गुणवत्ता और उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करने का भरोसा साबित किय। जयपुर के सीतापुरा स्थित इस प्रतिष्ठित संस्थान ने औद्योगिक विकास और रियल एस्टेट सेक्टर में अपनी एक मजबूत पहचान बनाई है। इंडस्ट्रियल प्रोजेक्ट्स के साथ-साथ आधुनिक सुविधाओं से युक्त आवासीय कॉलोनियों का विकास कर कंपनी ने न केवल जयपुर, बल्कि राजस्थान के विभिन्न शहरों में भी अपनी विश्वसनीय पहचान स्थापित की है। आज यह कंपनी हजारों परिवारों और उद्यमियों के सपनों को साकार करने का माध्यम बन चुकी है।0
0
Report
हमीरपुर में लोडर-ट्रक टक्कर: खाई में गिरा ट्रक, बड़ा हादसा टला
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर – सड़क किनारे खड़े लोडर पर तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर. ट्रक की टक्कर से लोडर क्षतिग्रस्त हुआ, टक्कर मारने के बाद ट्रक खाई में घुस गया. हादसों में नहीं हुई कोई जनहानि, बड़ा हादसा टला. लोडर से भैंस उतार कर फार्म हाउस में बांधने गया था चालक. क्रेन की मदद से खाई में उतरे ट्रक को निकालने का प्रयास जारी. राठ कोतवाली क्षेत्र के गहरा चौकी के पास की घटना.0
0
Report
ललितपुर में भू-तस्करों ने अशोक स्तंभ व भारत के नक़्शे को तोड़ा, भारी रोष
Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में निरंकुश भू कारोबारियों द्वारा शहर के बीचों बीच स्थित अशोक स्तंभ और उसके साथ बना हुआ भारत देश के नक्शे को तोड दिया गया । शहर की काफी पुरानी धरोहर को तोड़े जाने से आम नागरिकों में काफी नाराजगी देखी जा रही है , मामला सदर तहसील अंतर्गत तुवन मंदिर के पास का है । आरोप हैं कि शहर के स्टेशन रोड तुवन मंदिर के पास एक बेशकीमती जमीन पर बने एक प्राचीन स्तंभ और स्तंभ पर बने हुये अशोक स्तंभ और भारत के नक्शे को तोड़ दिया गया । जिसकी वजह से आम लोगों में काफी नाराजगी है , इस तरह से शहर की धरोहर को तोड़े जाने की सूचना DM को दी गई जिसपर उनके द्वारा तोड़ने के कार्य को रुकवाकर मामले की जांच के निर्देश दिये हैं । वहीं शहर के आम लोगों का कहना है कि बेशकीमती जमीन किसी की भी हो लेकिन उस पर बने हमारे देश के चिन्ह को अशोक स्तंभ और भारत के नक्शे को कैसे तोड़ दिया गया ? इस मामले को गंभीरता के साथ लेते हुये जिला प्रशासन को कड़ी कार्यवाही करनी चाहिये।0
0
Report
Advertisement
लखनऊ में इंटरनेशनल साइबर फ्रॉड कॉल सेंटर केस: तीन गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ से बड़ी खबर समिट बिल्डिंग में इंटरनेशनल साईबर फ्रॉड कॉल सेंटर का मामला。 सिंडिकेट के मास्टरमाइंड संचालक विनीत शर्मा उसकी प्रेमिका रिंकी दास गुप्ता और नायकर जयराज को लखनऊ पुलिस ने किया गिरफ्तार。 लखनऊ के सायबर क्राइम थाना व सायबर क्राइम सेल की टीम ने कोलकाता के एक रिज़ॉर्ट से किया गिरफ्तार。 विनीत शर्मा पर 25 हज़ार रुपए का था इनाम。 तीनों आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर लखनऊ लाई पुलिस。 विनीत और जयराज गुजरात के हैं रहने वाले。 रिंकी दासगुप्ता के पश्चिम बंगाल में कई कई क्लब,पब और पार्लर हैं。 गujarati के एक बड़े कारोबारी का बेटा है विनीत शर्मा。 एक करोड़ रुपए से कारोबार शुरू कर साईबर फ्रॉड कॉल सेंटर के धंधे में जुटा विनीत शर्मा。 काली कमाई को प्रेमिका के बिजनेस में लगाया。 विनीत और रिंकी के सिंडिकेट को अमेरिका में चार्ल्स नाम का व्यक्ति चलाता है。 चार्ल्स ही इस सिंडिकेट को अमेरिकी नागरिकों का डाटा मुहैया कराता है。 अमेरिका से हवाला के जरिए भारत रकम भेजने का काम भी चार्ल्स करता है。 चार्ल्स अभी है फरार जिसकी है तलाश जारी。 लखनऊ पुलिस ने इंटरनेशनल साईबर फ्रॉड कॉल सेंटर मामले में 119 आरोपियों को किया था गिरफ्तार।0
0
Report
मामूली विवाद में फायरिंग आधा दर्जन लोग घायल - पुलिस ने तीन को धरा
Pilibhit, Uttar Pradesh:यूपी के पीलीभीत में मामूली सी बात पर हुए विवाद में एक पक्ष ने सरेआम गोलियां चला दीं। मामला माधौटांडा थाना क्षेत्र के कुंवरपुर गांव का है, जहां कपड़े सुखाने को लेकर शुरू हुआ एक मामूली विवाद खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। दबंगों ने अपनी लाइसेंसी 12 बोर की बंदूक से ताबड़तोड़ दो फायर झोंक दिए। इस अंधाधुंध फायरिंग में 6 साल के एक मासूम सहित दो महिलाओं समेत कुल 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। गांव में ताबड़तोड़ फायरिंग और चीख पुकार की घटना के बाद कुंवरपुर गांव में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) माधौटांडा में भर्ती कराया गया है। घायलों की पहचान दिनेश कुमार (26 वर्ष), उनकी पत्नी प्रीति (25 वर्ष), उनका 6 वर्षीय बेटा यश और पड़ोस की रहने वाली 15 साल की अंजलि के रूप में हुई है। गनीमत यह रही कि डॉक्टरों के मुताबिक सभी घायल खतरे से बाहर हैं। सभी घायलों का इलाज जारी है। सूचना के मुताबिक करीब तीन महीने पहले गांव के ही रहने वाले बालकराम और दिनेश के भाई महेश के बीच घर के सामने कपड़े सुखाने को लेकर कहासुनी हुई थी। उसी पुरानी बात को लेकर दोनों पक्ष एक बार फिर आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि बालकराम पक्ष ने अपनी लाइसेंसी बंदूक निकाल ली और फायरिंग कर दी।0
0
Report
NH 162 पर दूध के टैंकर-ट्रेलर भिड़ंत: एक की मौत, जाम के बीच यातायात सुचारु
Pali, Rajasthan:सोजत NH 162 पर दूध के टैंकर ओर ट्रेलर की हुई भिड़ंत,एक की मौत, थाना क्षेत्र के नागा बेरी के पास की है घटना, टक्कर लगने के बाद ट्रेलर पलटा हाइवे पर लगा लंबा जाम, दुर्घटना में एक युवक की हुई मौत ,ट्रेलर चालक हुआ घायल, सूचना पर सोजत पुलिस पहुंची मौके पर, क्रेन की सहायता से ट्रेलर हटवाकर यातायात करवाया सुचारु।0
0
Report
Advertisement
BEIKANER POLICE CRACKS DOWN ON CRIMINALS' FINANCIAL NETWORKS
Bikaner, Rajasthan:पुलिस की हाईलेवल क्राइम मीटिंग आईजी ओमप्रकाश और एसपी मृदुल कच्छावा की मौजूदगी में हुई अहम बैठक, बीकानेर शहर के सभी ASP,सीओ, थानाधिकारी और पुलिस अधिकारी रहे मौजूद BEHIND THE INTRODUCTION REMOVED कोर न्यूज़ लाइन: बीकानेर पुलिस अब अपराधियों के खिलाफ सिर्फ गिरफ्तारी तक सीमित नहीं रहना चाहती बल्कि उनकी आर्थिक कमर तोड़ने की रणनीति पर भी काम कर रही है इसी को लेकर रेंज आईजी ओमप्रकाश और एसपी मृदुल कच्छावा ने शहर के सभी पुलिस अधिकारियों के साथ हाईलेवल क्राइम मीटिंग की। बैठक में पिछले छह महीनों की समीक्षा के साथ आने वाले समय का पूरा रोडमैप तैयार किया गया बीकानेर पुलिस की हाईलेवल क्राइम मीटिंग में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था और लंबित मामलों की विस्तार से समीक्षा की गई बैठक में रेंज आईजी ओमप्रकाश, एसपी मृदुल कच्छावा, शहर के सभी सीओ, थानाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे IG Omprakash ने कहा कि पिछले दो-तीन महीनों में बीकानेर पुलिस ने टीम वर्क के दम पर उल्लेखनीय परिणाम दिए हैं प्रॉपर्टी ऑफेंस, नारकोटिक्स मामलों और अपराधियों की आर्थिक कमर तोड़ने के लिए उनकी संपत्तियों और फंडिंग पर की गई कार्रवाई की उन्होंने सराहना की। साथ ही हाल के संवेदनशील मामलों और VIP मूवमेंट को बेहतर समन्वय से संभालने पर पुलिस टीम की तारीफ की। बैठक में SP Mridul Kachhava ने साल के आधे समय की समीक्षा करते हुए अगले छह महीनों की रणनीति अधिकारियों के सामने रखी उन्होंने स्पष्ट किया कि अब अपराधियों के खिलाफ और अधिक आक्रामक कार्रवाई की जाएगी विशेष रूप से नारकोटिक्स तस्करों, संगठित अपराधियों और उनकी अवैध संपत्तियों पर शिकंजा कसने के लिए विभिन्न एजेंसियों के साथ समन्वय बढ़ाया जाएगा पुलिस का कहना है कि आने वाले महीनों में अपराधियों की सिर्फ गिरफ्तारी ही नहीं, बल्कि उनकी अवैध संपत्तियों, आर्थिक नेटवर्क और फंडिंग चैनलों पर भी लगातार कार्रवाई होगी0
0
Report
भुईमाड़ थाना में लाठी हमला: प्रधान आरक्षक घायल, आरोपी गिरफ्तार
Sidhi, Madhya Pradesh:सीधी जिले के भुईमाड़ थाना परिसर में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली घटना सामने आई है। थाना परिसर के भीतर एक युवक ने प्रधान आरक्षक पर लाठी से हमला कर दिया, जिसमें उनके सिर में गंभीर चोट आई और 8 टांके लग गए। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घायल पुलिसकर्मी खतरे से बाहर हैं, जबकि आरोपी के मानसिक रूप से अस्वस्थ होने की भी जांच की जा रही है। घटना सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे की है। गैवटा निवासी 22 वर्षीय ओमप्रकाश दुबे भुईमाड़ थाना पहुंचा और थाना प्रभारी के कक्ष के बाहर लगे दरवाजे और खिड़की पर लाठी से प्रहार करते हुए हंगामा करने लगा। शोर सुनकर प्रधान आरक्षक बलबीर निखरे बाहर आए और उससे पूछताछ करने लगे। इसी दौरान आरोपी ने पहले उनके पैर और फिर सिर पर लाठी से हमला कर दिया। हमले में प्रधान आरक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पहले सरई अस्पताल ले जाया गया, जहां सिर में 8 टांके लगाए गए। बाद में बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने आरोपी को पकड़ लिया। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है और परिजनों ने उसके मानसिक रूप से अस्वस्थ होने की जानकारी दी है, जिसकी जांच की जा रही है।0
0
Report
दिग्विजय सिंह दशहरे पर यात्रा से धर्म-रक्षा के संकेत, राजनीति बदलेगी?
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने दिए बड़े संकेत मेरी यात्रा धार्मिक है पॉलिटिकल नहीं 80 साल का हो चुका हूं मुझे पार्टी ने सब कुछ दिया सांसद, विधायक बनाया राज्यसभा चुनाव में मैंने ही कहाँ था किसी और को मौका मिले अब लड़ाई सिर्फ धर्म की और अब धर्म रक्षा करूंगा 2 अक्टूबर की जगह दशहरे पर निकालूंगा यात्रा मैं कोई प्रवचन नहीं दूंगा, सोशल मीडिया पर भी नहीं लिखूंगा यात्रा को लेकर यात्रा में पार्टी का झंडा नहीं होगा, सभी धर्म का यात्रा के अंदर झंडा होगा कारसेवक संतोष दुबे यात्रा के चीफ गेस्ट होंगे जिन्होंने चार गोली खाई थी0
0
Report
Advertisement
देवघर पुलिस ने रंगदारी के आरोपियों को दबोचा; देसी पिस्तौल और कारतूस बरामद
Deoghar, Jharkhand:देवघर श्रावणी मेला में व्यवसाईयों को डरा धमका कर रंगदारी और लूटपाट करने वाले तीन आरोपियों को देवघर पुलिस ने धर दबोचा है और उनके पास से एक देशी पिस्तौल के साथ तीन जिंदा कारतूस भी पुलिस ने बरामद की है यह तीनों अपराधी सौरभ पलिवार के गुर्गे हैं देवघर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि तीन अपराधी किस्म के लोग देसी कट्टा लहराते हुए इलाके में दहशत फैलाने और रंगदारी की मांग कर रहे हैं इसके बाद देवघर एसपी के द्वारा एसडीपीओ के नेतृत्व में एक टीम गठित कर छापेमारी की गई जिसमें 3 अपराधियों को पुलिस ने धर दबोचा इनके पास से एक देसी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं इस बाबत देवघर एसपी प्रवीन पुष्कर ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी की गुप्त सूचना मिली थी कि सौरभ पलिवार के तीन गुर्गे इलाके में दहशत फैलाने और रंगदारी मांगने को लेकर कट्टा लहरा रहे थे और इसी बीच एक वीडियो भी वायरल हुआ था जिसमें कट्टा को लहराकर लोगों को डराने धमकाने का काम कर रहे थे इस सूचना के आधार पर छापेमारी की गई और हरि शरणम कुटिया के पास से तीनों के गिरफ्तारी हुई है तीनों का पूर्व में भी कई अपराध इतिहास है जिसमें लूट रंगदारी हत्या सहित कई मामले दर्ज हैं।0
0
Report
एनजीओ कर्मचारियों के वेतन नहीं मिलने से चार माह की हड़ताल
Churu, Rajasthan:विधानसभा तारानगर जिला चूरू तारानगर के राजकीय उप जिला अस्पताल में एनजीओ के अधीन कार्यरत कर्मचारियों ने चार माह से वेतन न मिलने के विरोध में लम्बे समय तक कार्य बहिष्कार किया एवं नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने प्रमुख चिकित्साधिकारी को ज्ञापन देकर शीघ्र वेतन भुगतान की मांग की। कर्मचारियों ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि वे लंबे समय से अस्पताल में जिम्मेदारी के साथ अपनी सेवाएं दे रहे हैं इसके बावजूद पिछले चार माह से वेतन का भुगतान नहीं होने के कारण कर्मचारियों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। शीघ्र वेतन का भुगतान न करने पर कर्मचारियो ने आंदोलन करने की चेतावनी दी एवं कहा इसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। उधर इनके कार्य बहिष्कार के कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान विकाश चोपड़ा, उर्मिला, गणेश, प्रीति, मुस्कान, अंकित, रोहित, सुनील, कविता, सुखराम सहित स्टाफ के सदस्य मौजूद रहे।0
0
Report
पत्नी ने प्रेमी के साथ रची हत्या, पति का सिर जंगल में मिला
Ranchi, Jharkhand:एक टैटू,एक अधजला शव और फिर खुली कत्ल की ऐसी परत, जिसने रिश्तों की हकीकत को बेनकाब कर दिया। रांची पुलिस ने करीब 20 दिन पुराने मर्डर केस का ऐसा खुलासा किया है जो बेहद सनसनीखेज है क्योंकि हत्यारिन कोई और नहीं बल्कि मृतक की पत्नी ही है . लेकिन आखिरकार प्यार, धोखा और सुपारी किलिंग की इस कहानी का अंत हुआ और पत्नी सहित उसके प्रेमी और एक अन्य को गिरफ्तार कर लिया गया दरअसल 19 जून को बुण्डू के महादेवटांड़ जंगल से पुलिस को एक अधजला, सिर कटा शव मिला था। पहचान मिटाने की पूरी कोशिश की गई थी, लेकिन मृतक के हाथ पर गुदे एक टैटू ने जांच की दिशा बदल दी।पुलिस ने बताया कि शादी में जाने का बहाना बनाकर मृतक संजय को सुनसान जगह ले जाया गया था जहां उसकी हत्या कर दी गई थी। इसके बाद शव को जंगल में ले जाकर सिर धड़ से अलग किया गया, धड़ को जलाकर पहचान मिटाने की कोशिश की गई और सिर को दूसरे जंगल में दफना दिया गया। करीब 20 दिन की तफ्तीश के बाद पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर मृतक का कटा हुआ सिर, हत्या में इस्तेमाल चापड़, ऑल्टो कार और अन्य साक्ष्य बरामद किए गए।0
0
Report
Advertisement
