246701
नजीबाबाद मंडी में नींबू के रेट को लेकर एक व्यक्ति के साथ मारपीट, वीडियो वायरल
Bijnor, Uttar Pradesh:बिजनौर के नजीबाबाद मंडी में नींबू खरीदने गए एक ठेले वाले से एक आडत वाले व्यक्ति ने मारपीट की। इस हमले में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
19 किलो कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत 183.50 रुपए घटने से दुकानदारों को राहत
Hansi, Haryana:हाँसी बाइट : गैस एजेंसी के मैनेजर सुनील, चाय वाला अमित जैन 19 किलो कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ 183.50 रुपए सस्ता, छोटे दुकानदारों और ढाबा संचालकों को बड़ी राहत एजेंसी मैनेजर बोले ज्यादा दाम बढ़ने से लागत कम हो गई थी, अब बिक्री बढ़ने की उम्मीद हांसी समेत पूरे भारत में तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 183.50 रुपए की बड़ी कटौती की है। आज नए दाम 1 जुलाई से लागू हो गए हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट के बाद यह राहत दी गई है। इस फैसले से छोटे दुकानदारों, चाय की दुकानों, रेस्टोरेंट और ढाबा संचालकों को सीधा लाभ मिलेगा। लंबे समय से बढ़ी हुई गैस कीमतों के कारण कारोबारियों की लागत बढ़ गई थी, जिससे उनकी कमाई पर असर पड़ रहा था। चाय विक्रेता अमित जैन ने बताया कि गैस के बढ़े हुए दामों से चाय बेचने में बचत नहीं हो रही थी। ऊपर से दुकानों पर काम भी पहले के मुकाबले कम था। अब सिलेंडर सस्ता होने से कुछ राहत मिलेगी और कारोबार में फायदा होने की उम्मीद है। वहीं गैस एजेंसी के मैनेजर सुनील ने बताया कि 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 183.50 रुपए की कमी की गई है। इसका सबसे अधिक लाभ होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा संचालकों और अन्य व्यावसायिक उपभोक्ताओं को मिलेगा। क्योंकि उनकी गैस पर होने वाली लागत अब कम हो जाएगी। पहले ज्यादा दाम बढ़ने से लागत कम हो गई थी।0
0
Report
जेपी नड्डा ने दिल्ली सरकार TB मुक्त भारत अभियान और डेंगू तैयारी पर बैठक की
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने दिल्ली सरकार के साथ 'टीबी मुक्त भारत अभियान' और डेंगू से निपटने की तैयारियों पर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।0
0
Report
गुरुद्वारा सुरक्षा के लिए पुलिस टीम को सम्मान, चोरी के तेज खुलासे की सराहना
Sri Ganganagar, Rajasthan:श्रीविजयनगर (श्रीगंगानगर)। गुरुद्वारा सिंह सभा ने जिले की पुलिस व स्थानीय पुलिस प्रबंधन का सम्मान किया। हाल ही में गुरुद्वारे में हुई चोरी के त्वरित खुलासे व आरोपित की गिरफ्तारी पर SHO सुमन परिहार, हवलदार बंसीलाल और कांस्टेबल सुरेश जाखड़ को सम्मानित किया गया। गुरुद्वारा प्रबंधन, सुखमणि समिति और अन्य सामाजिक संस्थाओं ने पुलिस टीम की सजगता, सतर्कता और कड़ी मेहनत की सराहना की। उपस्थित लोगों ने धर्मस्थल की सुरक्षा व समुदायिक सौहार्द बनाए रखने में पुलिस व समाज के समन्वय को अहम बताया और आगे भी सतर्क रहने का संकल्प जताया।0
0
Report
Advertisement
लखनऊ: Brajesh Pathak ने स्टेट-लेवल कॉआपरेटिव वीक उद्घाटन किया, SIT 15 दिन बढ़ी
Noida, Uttar Pradesh:Lucknow (UP): Brajesh Pathak (Deputy CM) on State-Level Cooperative Week inaugurated today. SIT investigating the Ram Mandir donation theft case has been extended by 15 days. Opposition has written a letter to the CJI amidst the commencement of the process in five states. SP Chief Akhilesh Yadav's birthday.0
0
Report
मस्जिद को तोड़ते लोगों के दृश्य सामने, वीडियो वायरल
Varanasi, Uttar Pradesh:मस्जिद को तोड़ते लोगों के दृश्य सामने, वीडियो वायरल0
0
Report
गुजरात वलसाड सोनवाड़ा पास NH 48 पर ट्रक में आग; दमकल मौके पर
Noida, Uttar Pradesh:गुजरात: वलसाड ज़िले के सोनवाड़ा गाँव के पास नेशनल हाईवे 48 पर एक कंटेनर ट्रक में आग लग गई। दमकल की गाड़ियाँ मौके पर पहुँच गईं। और जानकारी का इंतज़ार है。0
0
Report
Advertisement
40 वर्षीय तुलसीराम मेहरा की हत्या का शक: गले पर निशान, पुलिस जांच में जुटी
Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर-नरसिंहपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में ग्राम कठोतिया के पास बारूरेवा पुल के समीप झाड़ियों में 40 वर्षीय तुलसीराम मेहरा का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक के गले पर गहरे निशान पाए जाने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। ग्रामीण की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।0
0
Report
पुलिस ने अकेले रहने वाले वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा के लिए खास अभियान शुरू किया; 78 बुजुर्गों की पहचान
Panchkula, Haryana:पंचकूला: पुलिस ने अकेले रहने वाले वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान शुरू किया है। एक सप्ताह के भीतर ऐसे 78 बुजुर्गों की पहचान की गई है, जो अकेले रह रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मीडिया और अन्य माध्यमों से लगातार ऐसे मामले सामने आते रहे हैं, जिनमें साइबर ठग और अपराधी अकेले रहने वाले बुजुर्गों को अपना निशाना बनाते हैं। इन्हीं पहलुओं को ध्यान में रखते हुए यह अभियान शुरू किया गया है। अभियान के तहत अकेले रहने वाले सभी वरिष्ठ नागरिकों का विस्तृत डाटा तैयार किया जाएगा। उनके क्षेत्र के बीट अधिकारी या संबंधित पुलिस कर्मचारी प्रत्येक 10 से 15 दिन में उनसे मिलकर उनका हालचाल जानेंगे और सुरक्षा संबंधी आवश्यक जानकारी देंगे। इसके अलावा पुलिस उनके घर का सत्यापन करेगी तथा उन्हें डिलीवरी बॉय, घरेलू सहायक, इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर या अन्य बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन के बारे में जागरूक करेगी। यदि किसी व्यक्ति की गतिविधि संदिग्ध लगती है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई है。 पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए उनके घरों को सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में लाने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा। यह विशेष सुरक्षा अभियान फिलहाल शुरू कर दिया गया है और चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा।0
0
Report
पंडरा में दिनदहाड़े चोरी: डार्लिंग आर्केड अपार्टमेंट
Ranchi, Jharkhand:पंडरा थाना क्षेत्र में बंद घर को अपराधियों ने बनाया निशाना पंडरा ओपी क्षेत्र के इटकी रोड स्थित डार्लिंग आर्केड अपार्टमेंट में हुई भीषण चोरी बंद घर को निशाना बनाते हुए कीमती जेवरात सहित लाखों की हुई चोरी दिन दहाड़े हुई चोरी से इलाके में दहशत 15 लाख रुपया के जेवरात सहित 10 लाख रुपया की नगद की हुई चोरी अपराधियों की तस्वीर हुई सीसीटीवी कैद मौके पर सिटी एसपी सहित कई अधिकारी मौजूद दिनदहाड़े चोरी सूचना पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ भी घटनास्थल पर पहुंचे मामले की ली पूरी जानकारी, अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए पुलिस को निर्देश0
0
Report
Advertisement
कानपुर देहात कांग्रेस स्वागत कार्यक्रम में गुटबाजी से हंगामा, पुलिस ने नियंत्रण पाया
Amauli Thakuran, Uttar Pradesh:कानपुर देहात कानपुर देहात में कांग्रेस के स्वागत कार्यक्रम में जमकर हंगामा) प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम की मौजूदगी में भिड़े दो गुट。 पूर्व जिलाध्यक्ष नरेश कटियार और जिलाध्यक्ष अंबरीश सिंह गौर के समर्थक आमने-सामने。 कार्यक्रम के दौरान मारपीट और धक्का-मुक्की से मची अफरा-तफरी。 सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह हालात पर पाया काबू。 जिलाध्यक्ष ने पूर्व जिलाध्यक्ष, उनके बेटे और समर्थकों पर मारपीट का आरोप लगाया。 महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष से बदसलूकी का भी लगाया गया आरोप。 पुलिस ने कहा—तहरीर मिलने पर की जाएगी विधिक कार्रवाई。 कांग्रेस के कार्यक्रम में गुटबाजी खुलकर आई सामने, घटना बनी चर्चा का विषय।0
0
Report
1 जुलाई से स्कूल बसों पर सख्त निगरानी; 8 जुलाई तक नोटिस, फिर कार्रवाई
Fatehpur, Uttar Pradesh:स्कूली बसों के खिलाफ चलाया जाएगा अभियान, एक जुलाई से आठ जुलाई तक दी जाएगी नोटिस, उसके बाद होगी कार्रवाई पूरे प्रदेश में आज यानी एक जुलाई से स्कूल बसों पर सख्त निगरानी रखने के लिए विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है, सरकार ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए 1 जुलाई से 31 जुलाई तक राज्यव्यापी विशेष स्कूल बस जांच अभियान शुरू किया है, परिवहन विभाग के इस अभियान के तहत स्कूल बसों की फिटनेस, तकनीकी स्थिति, स्पीड गवर्नर, ब्रेक सिस्टम, टायर, अग्निशामक यंत्र, फर्स्ट एड बॉक्स, आपातकालीन निकास सहित सभी सुरक्षा मानकों की गहन जांच की जाएगी। बसों के आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा और चालकों के रिकॉर्ड व सत्यापन की भी जांच होगी, एआरटीओ रंजीत सिंह ने बताया कि एक सप्ताह यानी आठ जुलाई तक केवल नोटिस जारी करके हुए सुधारने का अवसर दिया जाएगा और अगर कोई सुधार नहीं होता तो आगे कार्रवाई की जाएगी, फतेहपुर के सभी स्कूली बच्चे सुरक्षित वाहनों से स्कूल आ-जा सकें और किसी भी प्रकार की लापरवाही पर तत्काल कार्रवाई की जा सके。0
0
Report
प्रयागराज के जर्जर मकान बारिश में हादसों के संकेत, डीएम ने खाली कराए निर्देश
Prayagraj, Uttar Pradesh:संगम नगरी में जर्जर भवन दे रहे हादसों को दावत, बारिश के दिनों में जर्जर भवन के गिरने का ख़तरा ज्यादा, प्रशासन की चेतावनी के बावजूद जर्जर इमारतों में रह रहें हैं लोग, डीएम ने जर्जर भवनों को चिन्हित कर खाली कराने के दिए निर्देश। मानसून की दस्तक के साथ संगम नगरी प्रयागराज के शहरी इलाकों में वर्षों पुराने जर्जर मकान अब हादसों को आमंत्रित कर रहे हैं। प्रशासन की चेतावनी के बावजूद कई परिवार ऐसे मकानों में रह रहें हैं, जबकि कई इमारतें सड़क किनारे खड़ी होकर कभी भी बड़े हादसे को दावत दे रहीं हैं। पुराने शहर की तंग गलियों से लेकर कई रिहायशी इलाकों तक दर्जनों ऐसे मकान हैं, जिनकी दीवारों में गहरी दरारें पड़ चुकी हैं, छतें कमजोर हो चुकी हैं और बारिश का पानी इन्हें और भी खतरनाक बना रहा है। पहले भी बारिश के दौरान जर्जर भवनों के हिस्से गिरने से हादसे हो चुके हैं। शहर के जानसनगंज और बादशाही मंडी, कोतवाली और शाहगंज इलाकों में दर्जनों की संख्या में जर्जर मकान हैं। नगर निगम और प्रशासन से जर्जर हो चुके मकानों की शिकायते भी कई बार की गई, लेकिन स्थायी कार्रवाई नहीं हुई है। सबसे ज्यादा चिंता उन मकानों की है, जिनके नीचे दुकानें चल रही हैं या जिनके आसपास रोजाना बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही रहती है। इन इलाकों में कई जर्जर मकान ऐसे हैं जिसमें जान जोखिम में डालकर लोग रह भी रहें हैं। ऐसे में हल्की या तेज बारिश किसी बड़े हादसे की वजह बन सकती है। बारिश के दिनों में जर्जर इमारतों की नींव और कमजोर हो जाती है। ऐसे भवनों की समय रहते पहचान, मरम्मत या ध्वस्तीकरण ही हादसों को रोकने का सबसे प्रभावी उपाय है। हाल के वर्षों में तेज बारिश और आंधी के दौरान मकानों व अन्य ढांचों को नुकसान पहुंचने की घटनाएं भी सामने आई हैं, जिससे समय पर कार्रवाई की जरूरत और बढ़ गई है। डीएम मनीष वर्मा का कहना है कि जर्जर हो चुके मकानों को चिन्हित करके उसमें रहने वालों को सुरक्षित जगह भेजने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि बारिश के दिनों में दुर्घटनाओं से बचने के लिए जर्जर मकानों से दूरी बनाए।0
0
Report
Advertisement
अखिलेश यादव के जन्मदिन पर सपा ने कृष्ण अवतार पोस्टर जारी किया; दलित-पिछड़ों के अधिकार
Noida, Uttar Pradesh:राजनीतिक विश्लेषक(अखिलेश यादव के जन्मदिन पर सपा कार्यकर्ताओं ने उनका कृष्ण अवतार वाला पोस्टर जारी किया है, पोस्टर में अखिलेश के हाथ में संविधान की किताब भी है...लिहाज इस पोस्टर के कई मायने निकाले जा रहे हैं, पहला की सपा सनातन विरोधी नहीं और संविधान के जरिए दूसरा संदेश की दलितों-पिछड़ों के अधिकार की रक्षा सपा करती है)0
0
Report
वाकडी ग्रामपंचायत के पास खंभे से बच्चे को बिजली का धक्का, ग्रामीणों ने बचाया
Jalgaon, Maharashtra:जळगाव , जामनेर Ancr - जळगाव जिल्ह्यातील जामनेर तालुक्यातल्या वाकडी येथे ग्रामपंचायत समोर असलेल्या विजेच्या खांब्यात वीज प्रवाह उतरल्याने एका चिमुकल्या विद्यार्थ्याला विजेचा धक्का बसल्याची धक्कादायक घटना घडली असून सुदैवाने स्थानिक नागरिकांनी तातडीने धाव घेत विद्यार्थ्याची सुटका केल्याने मोठी दुर्घटना टळली आहे . घटनेची माहिती मिळताच महावितरणचे कर्मचारी घटनास्थळी दाखल होत दुरुस्तीचे काम हाती घेतले असून मात्र विजेच्या खांबावर असलेल्या अनधिकृत वायरींच्या जाळ्यामुळे विजेच्या खांबात वीज प्रवाह उतरल्याचा अंदाज हा व्यक्त केला जात असून या निष्काळजीपणामुळे विद्यार्थ्याचा जीव धोक्यात आल्याचा आरोप ग्रामस्थांकडून केला जात आहे त्यामुळे दोषींवर तातडीने कठोर कारवाई करण्याची मागणी ग्रामस्थांकडून करण्यात येत आहे.0
0
Report
अनूपगढ़ पुलिस ने सीमा से 6 किमी दूर बिंजौर में हेरोइन तस्कर अतिक्रमण ध्वस्त किया
Sri Ganganagar, Rajasthan:अनूपगढ़ पुलिस नशा तस्करों पर लगातार शिंकजा कस रही है। इसी के तहत आज बुधवार को अनूपगढ़ पुलिस ने भारत-पाकिस्तान की अंतर्राष्ट्रीय सीमा से महज 6 किलोमीटर दूर बसे गांव नए बिंजोर में हेरोइन तस्कर रंगा सिंह के द्वारा बॉर्डर की ओर जाने वाली मुख्य सड़क पर करीब 750 वर्गफीट भूमि पर बने अतिक्रमण को बुलडोजर से ध्वस्त किया है। इस मामले में एसएचओ ईश्वर जांगिड़ ने बताया कि सूरतगढ़ पुलिस ने 25 जुलाई 2025 को 300 ग्राम हेरोइन सहित चनमिंद्र सिंह निवासी गांव 6 एमएसआर को गिरफ्तार किया था। इस मामले में रंगा सिंह उर्फ़ रंजीत सिंह हेरोइन का मुख्य सप्लायर था। पुलिस के द्वारा रंगा सिंह की जानकारी जुटाकर आज उसके द्वारा किए गए अतिक्रमण को ध्वस्त किया है। एसएचओ ने बताया कि अतिक्रमण की गई सरकारी भूमि की कीमत करीब 10 लाख रुपए है और उस भूमि पर करीब 5 लाख रुपए की लागत से एक कमरा और शौचालय निर्माण किया गया था जिन्हें आज तोड़ दिया गया है। अतिक्रमण तोड़ने के बाद प्रशासन ने सामना भी जब्त कर लिया है। उन्होंने बताया कि एसपी हरिशंकर और एडिशनल एसपी दीपक शर्मा के निर्देशों पर एडिशनल एसपी रामेश्वर लाल, डीएसपी जयप्रकाश बैनीवाल के निर्देशन पर यह कार्यवाही की गई है। एसएचओ ईश्वर जांगिड़ ने बताया कि रंगा सिंह उर्फ रणजीत सिंह (32) पुत्र संता सिंह निवासी नई बिंजोर वाणिज्यिक मात्रा में हैरोईन की सप्लाई करने का मुख्य आरोपी है जो कि न्या्यालय द्वारा जमानत पर चल रहा था। उन्होंने बताया कि आरोपी ने बॉर्डर की ओर जाने वाली मुख्य सडक पर चक 5 एम.एस.आर. नई बिन्जौर में ग्राम की सरकारी गली लगभग 750 वर्ग फीट में अतिक्रमण करकें अवैध पक्का निर्माण कर रखा था जिन्हें जेसीबी द्वारा ध्वस्त किया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी इस भवन में अपने साथियों के साथ मिलकर अवैध गतिविधियां संचालित करता था। आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक मामले दर्ज है। उन्होंने बताया कि इस कार्रवाई में बीट कांस्टेबल तेजपाल सिंह, कांस्टेबल केसर सिंह और आसूचना अधिकारी कांस्टेबल पवन कुमार की अहम भूमिका रही है। एसएचओ ने कहा कि क्षेत्र के जितने भी नशा तस्कर है उन्हें किसी भी सूरत में बख्शा नही जाएगा। उन्होंने कहा कि नशा तस्करों को खत्म करने के लिए पुलिस के द्वारा हर सम्भव प्रयास किये जा रहे है।0
0
Report
Advertisement
