246701
बिजनौर में विवाद में घायल व्यक्ति की अस्पताल में गई जान
Bijnor, Uttar Pradesh:बिजनौर के अफजलगढ़ के ग्राम भिक्कावाला में हुए आपसी विवाद में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था। सूचना के अनुसार उपचार के दौरान अस्पताल में उसकी जान चली गई थी। जिसके चलते पुलिस मामले की जांच कर रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
क Kashmir के ड्रास-जोजिला क्षेत्र में गुरुवार को हिमपात, घाटी में भारी बारिश से तापमान गिरा
Aram Pora, Ganderbal, Fresh snowfall blanketed the upper reaches of Kashmir’s Drass, and Zojila on Thursday, while several parts of the Valley witnessed moderate to heavy rainfall, bringing a sharp dip in temperatures across the region.0
0
Report
यूपी बीजेपी मेकओवर की तैयारी: 2027 विधानसभा के लिए कौन-से चेहरों का चयन
Noida, Uttar Pradesh:योगी मंत्रिमंडल विस्तार के बाद अब यूपी बीजेपी का मेकओवर करने की तैयारी है...नए संगठन मंत्री, महामंत्री और उपाध्यक्षों के नाम लगभग फाइनल हो गए हैं 2027 के चुनाव को ध्यान में रखते हुए क्षेत्रीय और जातीय समीकरण के आधार पर चेहरों को टीम पंकज चौधरी में जगह मिलेगी0
0
Report
अमेठी के युवाओं में कॉकरोच जनता पार्टी के नाम पर रजिस्ट्रेशन का उफान
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी जिले के बेरोजगार युवाओं में कॉकरोच जनता पार्टी में शामिल होने का जूनून बढ़ा है। 16 मई 2026 को कॉकरोच जनता पार्टी का रजिस्ट्रेशन सोशल मीडिया के माध्यम से हुआ। कॉकरोच जनता पार्टी के नाम से बनी वेबसाइट पर लोगों ने जुड़ना शुरू कर दिया। सोशल मीडिया के माध्यम से मिली जानकारी के अनुसार अमेठी जिले में भी सैकड़ों युवाओं ने कॉकरोच जनता पार्टी में रजिस्ट्रेशन किया। कॉकरोच समाज पार्टी की वेबसाइट पर युवाओं के द्वारा भारी संख्या में रजिस्ट्रेशन हो रहा है। वहीं लोक गायक प्रदीप मौर्य ने भी कहा कि हाँ, हम कॉकरोच हैं; चार लाइन गाकर किया कटाक्ष, कहा हम हैं काकरोच।0
0
Report
Advertisement
भदोही पुलिस ने 105 गुम मोबाइल लौटाकर 17.85 लाख री-कवर, CEIR से ट्रेसिंग सफल
Bhadohi Nagar Palika, Uttar Pradesh:एंकर—भदोही पुलिस ने जनसेवा और तकनीकी दक्षता का शानदार उदाहरण पेश करते हुए 105 गुम मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइलों की कीमत करीब 17 लाख 85 हजार रुपये बताई जा रही है। रिजर्व पुलिस लाइन ज्ञानपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ये मोबाइल उनके असली मालिकों को सौंपे गए। वीओ1—CEIR पोर्टल के माध्यम से गुम मोबाइलों की तलाश के लिए विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत जनसुनवाई, डायल 112 और ऑनलाइन शिकायतों के आधार पर पुलिस ने लगातार कार्रवाई करते हुए 105 मोबाइल फोन बरामद किए अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने बताया कि सभी थानों के कंप्यूटर ऑपरेटरों को CEIR पोर्टल पर तुरंत जानकारी अपलोड करने और मोबाइल ट्रेसिंग के निर्देश दिए गए थे। पुलिस ने IMEI नंबर और लोकेशन के आधार पर तकनीकी जांच कर मोबाइल बरामद किए सबसे ज्यादा 21 मोबाइल ज्ञानपुर थाना क्षेत्र से बरामद किए गए, जबकि गोपीगंज से 19 और सुरियावां से 14 मोबाइल बरामद हुए। इसके अलावा औराई, कोईरौना, भदोही, ऊंज, चौरी और दुर्गागंज थाना क्षेत्रों से भी मोबाइल रिकवर किए गए,रिजर्व पुलिस लाइन ज्ञानपुर सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जब लोगों को उनके खोए मोबाइल वापस मिले तो उनके चेहरे खुशी से खिल उठे। लोगों ने भदोही पुलिस की सराहना करते हुए धन्यवाद दिया इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने आमजन को CEIR पोर्टल के बारे में जागरूक भी किया अधिकारियों ने बताया कि मोबाइल गुम होने पर CEIR पोर्टल के जरिए उसे ब्लॉक कराया जा सकता है, जिससे मोबाइल के दुरुपयोग को रोका जा सके। साथ ही लोगों से साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने की अपील भी की गई। बाइट—शुभम अग्रवाल,एएसपी भदोही0
0
Report
NH-34 पर डिवाइडर की मांग से प्रदर्शन, DM चैंबर से बाहर नहीं निकले, नाराजगी
Chanwal, Himachal Pradesh:NH-34 में डिवाइडर और चौड़ीकरण की माँग को लेकर सैकड़ों लोगों का प्रदर्शन, DM को ही चैंबर से बाहर बुलाकर ज्ञापन देने की जिद पर अड़े रहे प्रदर्शनकारी बिना ज्ञापन दिये वापस लौटे, लोगों का आरोप ज्ञापन लेने चैंबर से बाहर नहीं निकले जिलाधिकारी। यूपी के हमीरपुर जिले से होकर गुजरने वाले NH-34 पर डिवाइडर न होने से लगातार हो रहे बड़े हादसों को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा, सैकड़ों की संख्या में कई संगठनों और स्थानीय लोग कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे और मांगों से संबंधित ज्ञापन जिलाधिकारी को ही देने की जिद पर अड़ गए और तेज धूप में बैठकर प्रदर्शन कर दिए गए। आरोप है कि कई घंटे इंतजार के बाद भी जिलाधिकारी ज्ञापन लेने अपने चैंबर से बाहर नहीं आए तो प्रदर्शनकारी और भी उग्र हो गए और प्रशासन को चूड़ियां भेंट करने की कोशिश के बाद बिना ज्ञापन दिये वापस लौट गए। मामले में जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। जिले भर के अलग अलग इलाकों से सैकड़ों लोग कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे और जिलाधिकारी को ही ज्ञापन देने की माँग करने लगे लेकिन आरोप है कि DM ज्ञापन लेने बाहर नहीं निकले। इससे नाराज लोगों ने DM ऑफिस के बाहर धरना शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि NH-34 पर जल्द डिवाइडर बनवाया जाए ताकि हादसे रुक सकें। वही कई घंटे बीतने के बाद भी जब जिलाधिकारी अपने चैंबर नहीं आए तो लोगों में आक्रोश बढ़ गया जिसके बाद NH-34 में डिवाइडर और अन्य मांगों को लेकर पहुंचे सैकड़ों लोग बिना ज्ञापन दिये वापस लौट गए।0
0
Report
रायबरेली में भूसी लदा ट्रक हाई टेंशन लाइन से टकराकर आग लग गया
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली - भूसी लदा ट्रक हाई टेंशन लाइन से टकराया。 हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से ट्रक में लगी आग। आग लगने से अनियंत्रित हुए ट्रक से आग सड़क किनारे फैली दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुटी गुरूबख्शगंज थाना क्षेत्र के नगदिलपुर की घटना0
0
Report
Advertisement
गर्मी बच्चों पर असर ज़्यादा; डॉ. शालिनी त्यागी ने हाइड्रेशन और सुरक्षा पर जोर
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा: मेदांता, नोएडा में पीडियाट्रिक केयर की डायरेक्टर डॉ. शालिनी त्यागी कहती हैं, “मौसम में होने वाला हर बदलाव बड़ों के मुकाबले बच्चों पर ज़्यादा असर डालता है। अगर आप देखें, तो बच्चों के शरीर का ऊपरी हिस्सा (body surface area) उनके वज़न के हिसाब से बड़ा होता है, जिसका मतलब है कि वे ज़्यादा गर्मी सोखते हैं। इसके अलावा, उनके शरीर का तापमान कंट्रोल करने वाला सिस्टम (thermoregulation system) बड़ों जितना विकसित नहीं होता। गर्मी की वजह से, हम अक्सर देखते हैं कि बच्चे दस्त और डिहाइड्रेशन (पानी की कमी) से परेशान रहते हैं, और इस दौरान सांस से जुड़े कुछ इन्फेक्शन भी बढ़ जाते हैं… मैं बच्चों से यह नहीं कहूंगी कि वे बस घर पर बैठे रहें और बाहर खेलने न जाएं, क्योंकि खेलना उनकी सेहत का एक ज़रूरी हिस्सा है—यह बड़ों के लिए कसरत के बराबर है। हालांकि, अगर वे तेज़ धूप में खेल रहे हैं, तो सावधानी बरतना ज़रूरी है। उन्हें सनबर्न से बचने के लिए टोपी पहननी चाहिए और ढीले-ढाले, पूरे शरीर को ढकने वाले सूती कपड़े पहनने चाहिए। सबसे ज़रूरी बात यह है कि उन्हें हाइड्रेटेड रहने के लिए खूब सारा पानी पीना चाहिए और आइसोटोनिक तरल पदार्थ लेने चाहिए…0
0
Report
बांदा रोडवेज बस में महिला परिचालक से अभद्रता, चालक की पिटाई वीडियो वायरल
Noida, Uttar Pradesh:बांदा में एक युवक द्वारा रोडवेज बस की महिला परिचालक के साथ अभद्रता करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है. विरोध करने पर आरोपी युवक ने बस को रोक कर कुछ लोगों के साथ मिलकर बस चालक को बस से नीचे खींचकर पिटाई कर दी. यात्रियों के बीच बचाव के बाद चालक को मुश्किल से बचाया जा सका. वीडियो स्थानीय लोगों द्वारा बनाया गया है. घटना के बाद रोडवेज के चालक-परिचालकों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है. वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. घटना गिरवा थाना क्षेत्र के बड़ोखर गांव की बताई जा रही है.0
0
Report
ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर NCC ने अजमेर में शहीदों को श्रद्धांजलि दी
Ajmer, Rajasthan:पिछले वर्ष जम्मू काश्मीर में सैलानियों को गोलियों का शिकार बना कर देश में दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर 11 राजस्थान बटालियन एनसीसी यूनिट अजमेर की ओर से राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल स्थित वार मेमोरियल पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई... राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष और अजमेर उत्तर क्षेत्र के विधायक डॉक्टर वासुदेव देवनानी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान कैडेट्स को रैंक भी प्रदान किए गए.. इससे पूर्व पूर्ण सैनिक सम्मान के तहत NCC महिला केडेट्स के मार्च के साथ देवनानी ने शहीदों को शहादत को याद करते हुए वार मेमोरियल पर पुष्प चक्र अर्पित किया.. इस मौके पर उन्होंने बताया कि सरकार अजमेर में महिला मिलिट्री स्कूल भी ल रही है इसके भवन का कार्य कुछ महीनों में पूर्ण हो जाएगा.. इस मौके पर उन्होंने NCC केडेट्स को संबोधित करते हुए उनकी हौंसला अफजाही भी की.. ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ के मौके पर राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल पहुंचने पर उनका सैन्य ट्रैक से अभिनंदन किया गया..0
0
Report
Advertisement
कारगिल में ज़ोजिला दर्रे के पास मिनामर्ग में ताजा बर्फबारी, मौसम ने बढ़ाई ठंड
Noida, Uttar Pradesh:कारगिल: ज़ोजिला दर्रे के पास मिनामर्ग इलाके में ताज़ा बर्फबारी हुई।0
0
Report
सीवान में स्कॉर्पियो से चोरी, बकरियां ले भागे चोर CCTV में दर्ज
Siwan, Bihar:सीवान में स्कॉर्पियो में पुलिस की बत्ती लगाकर चोरी करने पहुंचे चोरों ने बकरी चोरी की है। इसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना बीती रात महाराजगंज थाना क्षेत्र के बलउ गाँव की बताई जा रही है। गांव में देर रात एक स्कॉर्पियो गाड़ी पहुंची, जिसमें सवार चोरों ने घर के बाहर बंधी बकरियों को चोरी कर लिया और मौके से फरार हो गए। वीडियो में देखा जा सकता है कि चोर बेहद शातिर तरीके से गाड़ी से उतरते हैं और कुछ ही मिनटों में बकरियों को लेकर फरार हो जाते हैं। सीसीटीवी फुटेज में स्कॉर्पियो गाड़ी का नंबर भी स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है, जिसके आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है।0
0
Report
पाकुड़ के हिरणपुर में पिस्तौल संग दो शातिर गिरफ्तार
Pakur, Jharkhand:पाकुड़ जिले के हिरणपुर थाना क्षेत्र में मारपीट और गोली चलाने के प्रयास के एक मामले में पुलिस ने दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक देसी पिस्टल और एक राउंड गोली बरामद की गई है। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान गोपालपुर निवासी दर्शन मंडल और संदीप मंडल के रूप में हुई है। दर्शन मंडल के खिलाफ झारखंड और पश्चिम बंगाल के विभिन्न थानों में कुल 13 मामले दर्ज हैं। 19 मई को गोपालपुर निवासी कपिल देव मंडल ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी; शिकायत के अनुसार संदीप मंडल ने पिस्तौल दिखाकर मारपीट और गाली-गलौज की। उसने जान से मारने की नीयत से गोली चलाने का भी प्रयास किया, लेकिन पिस्तौल में गोली फंस जाने के कारण कपिल देव की जान बच गई। कपिल देव की शिकायत पर हिरणपुर थाने में कांड संख्या 27/26 दर्ज किया गया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पाकुड़ SDPO दयानंद आजाद के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने सूचनाएं एकत्र कर छापेमारी की और प्राथमिक अभियुक्त संदीप मंडल को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान संदीप मंडल ने बताया कि पिस्तौल उसे दर्शन मंडल ने दी थी। इसके बाद पुलिस टीम ने दर्शन मंडल की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू किए। छापेमारी के दौरान दर्शन मंडल पुलिस को देखकर भागने लगा, जिसे खदेड़कर पकड़ लिया गया। उसके पास से एक अवैध लोडेड देसी पिस्तौल बरामद हुई। पिस्तौल के स्रोत के बारे में पूछने पर दर्शन मंडल ने बताया कि यह उसे मनजीत गैंग और मिहिर गैंग द्वारा उपलब्ध कराई गई थी। अवैध रूप से पिस्तौल रखने के आरोप में हिरणपुर थाने में दर्शन मंडल के खिलाफ कांड संख्या 28/26 दर्ज किया गया है। एसपी ने जानकारी दी कि दर्शन मंडल के खिलाफ झारखंड और पश्चिम बंगाल के विभिन्न थानों में कुल 13 मामले दर्ज हैं। इस पुलिस टीम में हिरणपुर थाना प्रभारी विनय कुमार के अलावा पुलिस अवर निरीक्षक अमरजीत कुमार मिश्र, जेना बालमुचू, सहायक अवर निरीक्षक सूरजमल पासवान, हरिवंश साहू, अनिल कुमार शाह और सुज्जल घोष शामिल थे।0
0
Report
Advertisement
जन संवाद में CM ने बिजली विभाग को फटकार दी; 200 शिकायतों समाधान के निर्देश
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र के लाडवा उपमण्डलमें जन संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सुनी लोगों की समस्याएं बिजली विभाग, PWD और जिला परिषद, जनस्वास्थ्य, स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी करीब 200 शिकायतें पहुंचीं, अफसरशाही की कारगुजारियों से परेशान एक महिला फरियादी की शिकायत पर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बिजली बोर्ड के एक्सईएन को लगाई फटकार जल्द ही समस्या के समाधान के दिए निर्देश,लेकिन फरियादी महिला व्यवस्था से थकी हारी दिखी उसने मीडिया के समक्ष अपने बेटे के साथ जहर खाने की चेतावनी दी एक अन्य महिला भी फूट फूट कर रोई कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र के लाडवा उपमण्डलमें जन संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लोगों की समस्याएं सुनी जिसमे बिजली विभाग, PWD और जिला परिषद, जनस्वास्थ्य, स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी करीब 200 शिकायतें पहुंचीं। अफसरशाही की कारगुजारियों से परेशान एक महिला फरियादी की शिकायत पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बिजली बोर्ड के एक्सईएन को फटकार लगते हुए जल्द ही समस्या के समाधान के दिए निर्देश दिए लेकिन फरियादी महिला व्यवस्था से थकी हारी दिखी उसने मीडिया के समक्ष अपने बेटे के साथ जहर खाने की चेतावनी दी वही एक अन्य महिला भी फूट फूट कर रोई महिला प्रियंका निवासी मेहरा ने बताया कि उसने 5 मई को शिकायत दी थी, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ। महिला ने आरोप लगाया कि पास के गांव गुरमेल ने मिलीभगत कर उसके मुस्तरका रास्ता बंद करवा दिया। वहां बिजली विभाग की ओर से पोल लगाकर रास्ता पूरी तरह रोक दिया गया। महिला ने कहा कि परिवार लगातार दबाव में है और आरोपी पक्ष के लोग धमकियां दे रहे हैं। अगर रास्ता नहीं मिला तो वह अपने बेटे के साथ जहर पीने को मजबूर हो जाएगी। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने मौके पर मौजूद बिजली बोर्ड के एक्सईएन को फटकार लगाई। मुख्यमंत्री ने बिजली विभाग के एक्सईएन से जवाब मांगा और SDM को पूरे मामले की जांच के आदेश दिए। साथ ही संबंधित लोगों के खिलाफ तुरंत FIR दर्ज करने के निर्देश भी दिए। जनसंवाद कार्यक्रम में बिजली विभाग, PWD और जिला परिषद, जनस्वास्थ्य, स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी करीब 200 शिकायतें पहुंचीं। लोगों ने सड़क, बिजली, पानी और कब्जों से जुड़े मुद्दे मुख्यमंत्री के सामने रखे। कई मामलों में मुख्यमंत्री ने मौके पर ही अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, सुभाष कलसाना,भाजपा जिला अध्यक्ष व कार्यकारिणी, उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।0
0
Report
Hindi headline: हुमायूं कबीर के कुर्बानी बयान पर संनातन संतों की तीखी प्रतिक्रिया
Delhi, Delhi:पश्चिम बंगाल में बकरीद (Bakrid) पर गाय और अन्य जानवरों की कुर्बानी को लेकर आम जनता उन्नयन पार्टी के नेता हुमायूं कबीर ने राज्य सरकार (शुभेंदु अधिकारी प्रशासन) को चुनौती देते हुए विवादित बयान दिया है कि 'कुर्बानी होगी, गाय की भी होगी, बकरे की भी होगी और ऊंट की भी होगी'। वहीं अब इस बयान के बाद सनातन साधु संतों ने इसका घोर विरोध किया है इसी करी में दिल्ली के प्रसिद्ध कल्काजी मंदिर के पीठाधीश्वर सुरेंद्रनाथ अवधूत ने कहा है कि देखिए हुमायूं कबीर अपने धर्म के लोगों को खुश करने के लिए गाय की कुर्बानी देने की बात कही है उन्हें पता है की हिंदू गाय को अपनी माता स्वरूप मानते है इसलिए वह हिंदुओं को चिढ़ाने के लिए ऐसी बात करते हैं और सबको पता है कि हिंदू गाय को बचाने का भरसक प्रयास कर रहे हैं इसलिए कई बार यह मांग उठी है कि गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाए. वहीं अब मदरसों में राष्ट्र गीत वंदे मातरम कंपलसरी कर दिया गया है इस पर उन्होंने खुशी जाहिर की है और कहा है कि पहले सभी स्कूलों में वंदे मातरम गीत कंपलसरी किया गया था लेकिन अब मद्रास में भी इस गीत को कंपलसरी किया गया है तो यह सराहनीय कदम है सरकार की लेकिन देखना होगा की मदरसों में पढ़ने वाले मौलवी इसे मानते हैं या नहीं. बाइट : सुरेंद्रनाथ अवधूत, पीठाधिश्वर कालकाजी मंदिर0
0
Report
झज्जर में सोशल मीडिया पर अश्लीलता के खिलाफ प्रदर्शन, फिल्टर से रोकथाम की मांग
Jhajjar, Haryana:झज्जर में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर बढ़ती अश्लीलता और अभद्र सामग्री के विरोध में लोगों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सामाजिक कार्यकर्ता अनिल धानक के नेतृत्व में जिला प्रशासन के माध्यम से सरकार के नाम ज्ञापन सौंपते हुए फेसबुक और इंस्टाग्राम पर अश्लील सामग्री परोसने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि व्यूज और फॉलोअर्स बढ़ाने की होड़ में हर रोज फेसबुक और इंस्टाग्राम पर अश्लीलता परोसी जा रही है, जिससे समाज का माहौल खराब हो रहा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अश्लीलता और अभद्रता फैलाने वालों को समाज का हत्यारा बताते हुए कहा कि ऐसी हकीकतें मासूम बच्चों और युवाओं पर सबसे अधिक दुष्प्रभाव डाल रही हैं। लोगों ने मांग की कि जिस प्रकार गन कल्चर रोकने के लिए सरकार सख्ती और फिल्टर व्यवस्था लागू कर रही है, उसी तरह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर भी ऐसा फिल्टर लगाया जाए ताकि अश्लील और अभद्र वीडियो अपलोड ही न हो सकें। उनका कहना था कि तकनीकी स्तर पर रोक लगाई जाए तो इस प्रकार की सामग्री को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से फेसबुक और इंस्टाग्राम पर गंद फैलाने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग भी उठाई। उन्होंने दावा किया कि हरियाणा के 23 जिलों में वह इस मुद्दे को लेकर प्रदर्शन करेंगे और झज्जर उनका 6ठां जिला है। वह लगातार सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाई रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान चेतावनी दी गई कि यदि सरकार ने जल्द उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो आने वाले समय में हरियाणा के मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
