246701
बिजनौर के एक गांव में बिजली लाइन की चपेट में आई बच्ची की गई जान
Bijnor, Uttar Pradesh:बिजनौर के जमालपुर गांव पठानी में 11000 हाई टेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आकर एक 14 वर्षीय बच्ची की जान चली गई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
खंडवा में आरक्षक अफराज मिर्जा पर वर्दी उतारकर अश्लीलता के आरोप, जांच तेज
Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा जिले में पदस्थ आरक्षक अफराज मिर्जा पर पुलिस वर्दी को दागदार करने के आरोप लगे है। यह आरक्षक सोशल मीडिया पर किसी से चैट करते हुए पुलिस की वर्दी उतरते हुए अश्लील वीडियो बना रहा है। हिंदूवादी संगठन ने इस पर महिलाओं से जुड़े कथित अश्लील वीडियो, फोटो और चैट को लेकर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। महादेवगढ़ मंदिर के संरक्षक अशोक पालीवाल अपने समर्थकों के साथ कोतवाली थाना पहुंचे और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच व सख्त कार्रवाई की मांग की।0
0
Report
Mock ड्रिल ने Ratlam में सुरक्षा को मजबूत किया; त्योहारों में दंगा नियंत्रण अभ्यास हुआ
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में आगामी त्योहारों और संभावित आपात स्थितियों को देखते हुए पुलिस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पुलिस लाइन में बलवा परेड का आयोजन कर जवानों को हिंसक प्रदर्शन, पथराव और कानून-व्यवस्था की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों से निपटने का प्रशिक्षण दिया गया। अभ्यास के दौर में एक ओर उग्र प्रदर्शनकारियों की भूमिका निभाई गई, जबकि दूसरी ओर पुलिस बल ने स्थिति नियंत्रण की कार्रवाई का प्रदर्शन किया। पहले चेतावनी दी गई, इसके बाद लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए धमाका बम का उपयोग कर मॉक ड्रिल की गई। इस दौरान पुलिस जवानों को दंगा नियंत्रण उपकरणों और अन्य संसाधनों के प्रभावी उपयोग की जानकारी भी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि त्योहारों के दौरान शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए बल को प्रशिक्षित और तैयार किया जा रहा है।0
0
Report
मालखरौदा-जैजैपुर क्षेत्र में चोरी: 11 मामलों में 4 गिरफ्तार
Sakti, इस मामले की खोजबीन के लिए आरोपियों की पतासाजी हेतु 20-25 कैमरों का विडीयो फुटेज खंगाला गया था। सक्ती जिले के मालखरौदा थाना क्षेत्र में जैजैपुर रोड में कई कारों के शीशे तोड़कर उसमें रखे सामानों की चोरी की गई थी। घटना स्थलों का टॉवर डम्प लेकर लगभग 4000 मोबाईल नम्बरों को तस्दीक कर अलग-अलग जगहों खरसियां, रायगढ़ में छापेमारी कर संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। चोरी किये गये सामान एवं नगदी रकम: चोरी किये गये नगद राशि मे से 4000 रुपय, 05 नग जैक एवं 05 नग राड, 02 बंडल इलेक्ट्रानिक वायर, 02 नग स्टेपनी टायर, 02 नग डीजल वाइब्रेटर मशीन। आरोपी हर्ष सिदार गुलशन कुमार बरेठ एवं दो नाबालिक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण में कुल 11 मामले दर्ज किए गए थे जिसमें थाना मलखारोदा मे 06 व जैजैपुर मे 05 दर्ज किए गए थे। दस जून के रात्रि घरों के सामने खड़े चारपाहिया वाहनों के शीशा तोड़फोड़ कर उसमें रखे पर्स में नगदी ले जाने के लिए मालखरौदा एवं जैजैपुर कुल 11 मामले दर्ज किए गए थे, उपरोक्त घटना को आरोपियों द्वारा जैजैपुर थाना क्षेत्र के ग्राम काशीगढ़ जैजैपुर तुषार बोदसारा कचंदा थाना मलखारोदा के पीहरीद छोटे सीपत कलमी जमगाहान के सडक किनारे खड़ी चारपाहिया वाहनों का शीशा तोड़कर अंदर के सामान को चोरी कर ले गए थे। मुखबीर एवं ईलेक्ट्रानिक साक्ष्य के आधार पर की जा रही थी कि आरोपी गुलशन कुमार बरेठ जो कि दिल्ली भागने की फिराक में था जिसे खरसियां रेलवे स्टेशन से एवं 03 संदिग्ध को उनके घर से पकड़ कर हिरासत में लेकर पूछताछ किये जो उपरोक्त घटना कारित करना स्वीकार किये, जिससे 02 आरोपी एवं 02 नाबालिक बालकों को विधिवत गिरफ्तार न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया है।0
0
Report
Advertisement
हेयर डाई पीने से विवाहिता की मौत, मोबाइल चोरी के विवाद के बाद
Panna, Madhya Pradesh:हेयर डाई पीने से 2 बच्चों की मां की तड़प-तड़प कर मौत। शादी के घर में मोबाइल भी हुआ था चोरी। कहा सुनी के बाद महिला ने जहर पिया पन्ना जिले के अजयगढ़ तहसील के छतैनी गाँव में अहिरवार समाज की एक शादी समारोह के दौरान एक मोबाइल चोरी हुआ, उसने हँसते-खेलते परिवार को तबाह कर दिया। 26 वर्षीय विवाहिता पुनिया अहिरवार ने बालों में लगाने वाली हेयर डाई पी ली। गंभीर हालत में रीवा मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। इस आत्मघाती कदम से 3 साल और 7 महीने के दो मासूम बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया। मृत्तिका के पति ने बताया सोमवार को किशनपुर गांव में एक शादी के दौरान पुनिया का मोबाइल चोरी हो गया था। इसे लेकर परिवार में तीखी कहासуनी हुई, जिससे नाराज होकर वह अकेले घर लौट आई थी। जेठानी ने जब उसे उल्टी करते देखा तब मामले का खुलासा हुआ। पति ने बताया कि मृतिका ने 2 साल पहले भी जहर खाया था, तब उसकी जान बच गई थी। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। जांच उपरांत ही मामले का खुलासा हो पाएगा कि किन कारणों से महिला ने जहर पिया.0
0
Report
चौमूं ग्रामीण शिविर ने लम्बित राजस्व मामलों को मौके पर सुलझाया
Jaipur, Rajasthan:चौमूं जयपुर ग्रामीण सेवा शिविरों की सार्थकता हो रही सिद्ध चौमूं उपखण्ड के ग्राम पंचायत सांदरसर,दम्बा का बास,विमलपुरा में आयोजित हुआ शिविर चौमूं SDM आशीष शर्मा,ACM प्रियंका बड़गुर्जर,तहसीलदार विजयपाल रहे शिविर में मौजूद विमलपुरा में 50 सालो से पेंडिंग भूमि के खातों का हुआ विभाजन दम्बा का बास में 45 साल बाद आपसी सहमति से हुआ भूमि का विभाजन विभाजन पत्र को हाथों हाथ दर्ज किया राजस्व रिकॉर्ड में मौके पर ही खातेदारों को दिया गया नक्शा और जमाबंदी सांदरसर में 45 साल गलत चल रहा नाम राजस्व रिकॉर्ड में हुआ दुरुस्त लाभार्थियों में उपखंड प्रशासन का जताया आभार0
0
Report
महुआ मोइत्रा ने ममता सरकार पर बेतुका नाटक का आरोप लगाया
Noida, Uttar Pradesh:KOLKATA (WEST BENGAL): MAHUA MOITRA (TMC MP) ON HINDI-BENGALI LANGUAGE DEBATE / SUVENDU ADHIKARI’S REMARKS / ALLEGATIONS AGAINST MADHYA PRADESH CM OVER LAND SCAM कोलकाता, पश्चिम बंगाल - AITC चेयरपर्सन के तौर पर अरूप रॉय की नियुक्ति पर TMC सांसद महुआ मोइत्रा कहती हैं, "इसे ही 'बेतुका नाटक' (Theatre of the Absurd) कहा जाता है। हमारे संवैधानिक ढांचे के तहत, यह ममता बनर्जी की पार्टी और उनका चुनाव चिह्न है; हर MLA और MP उनके नाम और चुनाव चिह्न का इस्तेमाल करके ही चुने गए थे... कोई पूरी तरह से अनपढ़ और बिना किसी जानकारी वाला व्यक्ति कुछ भी दावा कर सकता है। मैं आज कह सकती हूं, 'मैं इंग्लैंड की रानी हूं।' ममता बनर्जी ही तृणमूल कांग्रेस हैं क्योंकि वह चेयरपर्सन हैं। आगे बढ़िए, कल चुनाव में जाइए। मेरा कहना है कि सभी शहरी निकायों और पंचायतों को भंग कर दीजिए। उन्हें तुरंत भंग कीजिए और कल ही चुनाव करवाइए। इन 65 MLA से इस्तीफ़ा दिलवाइए, पार्टी का नाम बदलकर 'रितब्रत कांग्रेस' या 'जावेद खान कांग्रेस' या जो भी आप चाहें रख लीजिए और उन्हें फिर से चुनवाने के लिए चुनाव में जाइए..." "जब ममता बनर्जी ने 2011 में पहली बार पद संभाला था, तो उन्होंने कहा था, 'बदला नहीं, हम बदलाव चाहते हैं'। फिर भी, देखिए 2021 में क्या हुआ—उन्होंने CBI और CID को लगा दिया। केंद्र सरकार उनके नियंत्रण में थी और CBI के सभी मामले उनके हाथों में थे। ज़रा देखिए कि असल में कितने लोग दोषी पाए गए। उस सरकार के गिरने के बाद से, 4 मई के बाद ऐसा एक भी दिन नहीं बीता जब किसी तृणमूल मंत्री або नेता को गिरफ़्तार न किया गया हो... पुलिस किसी को ऐसे ही गिरफ़्तार करके, बिना कोर्ट या ट्रायल के, गले में रस्सी बांधकर सड़कों पर नहीं घुमा सकती। कोई भी देश इसकी इजाज़त नहीं देता। यह कानून के दायरे से बाहर है, और उन्हें इसके लिए जवाब देना होगा…0
0
Report
Advertisement
130 रुपये के टोल विवाद में टोलमैनेजर की हत्या, आरोपी फरार
Hisar, Haryana:हिसार बरवाला के बाडोपट्टी टोल प्लाजा पर 130 रुपए के टोल को लेकर हुए विवाद में टोल मैनेजर की हत्या कर दी गई। आरोप है कि स्कॉर्पियो सवार युवकों ने स्थानीय निवासी होने का दावा किया, जिस पर टोल मैनेजर ने उनसे आईडी दिखाने को कहा। इसको लेकर विवाद बढ़ गया। आरोपियों ने पहले टोल मैनेजर को टक्कर मारकर गिराया और फिर गाड़ी बैक कर दोबारा उसके ऊपर चढ़ा दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। मृतक की पहचान संजय शुक्ला के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही बरवाला पुलिस मौके पर पहुंची। उधर टोलकर्मियों और स्कॉर्पियो सवार युवकों के बीच हुई कहासुनी का वीडियो भी सोशल मीडिया मैं सामने आया है। वीडियो में युवक खुद को स्थानीय निवासी बता रहे हैं, जबकि टोलकर्मी उनसे आईडी दिखाने की मांग कर रहे हैं। उधर हिसार पुलिस का कहना है कि वारदात में शामिल स्कॉर्पियो को बरामद कर लिया गया है, जबकि तमाम आरोपियों को भी पहचान लिया गया है; आरोपियों की तलाश जारी है.0
0
Report
अफ्रीका के महाद्वीप टूटने से क्या बदलेगा असर? नया महासागर बन सकता है
Noida, Uttar Pradesh:Byte: Professor Naresh Chandra Pant, Geologist 1. अफ्रीका महाद्वीप दरार की वजह से दो अलग अलग टुकड़ों में बंटने वाला है... इसका क्या असर होगा इस महाद्वीप पर 2. नया महासागर बनने से दुनिया पर इसका क्या असर होगा 3. क्या दुनिया में इससे पहले भी कभी कोई द्वीप टूट कर अलग हुआ 4. धरती के नीचे जो हवचल हो रही है .. वैसे इस महाद्वीप को अलग कर रही है .. और कितना साल लगेगा अलग होने में इसे0
0
Report
करौली में पांचना बांध विवाद पर मंत्री ने समाधान के लिए बैठक की
Karauli, Rajasthan:पांचना बांध विवाद और किसानों की लंबित मांगों को लेकर जिला प्रभारी मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने मंगलवार को करौली सर्किट हाउस में अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और पांचना संघर्ष समिति के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर समाधान पर चर्चा की। संघर्ष समिति ने लिफ्ट परियोजना की डीपीआर तैयार कर जल्द टेंडर जारी करने की मांग उठाई। वहीं समिति ने विवाद के शांतिपूर्ण समाधान, भाईचारे और आपसी संवाद के जरिए धरना समाप्त कर किसानों के हित में पानी उपलब्ध कराने पर जोर दिया। पांचना बांद विवाद और क्षेत्र की पेयजल व सिंचाई संबंधी मांगों को लेकर जिला प्रभारी मंत्री जवाहर सिंह बेढम सोमवार को करौली पहुंचे। सर्किट हाउस में उन्होंने अधिकारियों और पांचना संघर्ष समिति के प्रतिनिधियों के साथ विस्तृत चर्चा की। बैठक में करौली विधायक दर्शन सिंह गुर्जर, जिला कलक्टर अक्षय गोदारा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में पांचना संघर्ष समिति अध्यक्ष अशोक सिंह धाभाई, हाकिम सिंह बैंसला, पूर्व उप प्रधान सियाराम तथा पंच-पटेलों ने पांचना बांध पर चल रहे धरने और क्षेत्र की अन्य समस्याओं को लेकर अपनी बात रखी। संघर्ष समिति अध्यक्ष अशोक सिंह धाभाई ने बताया कि समिति ने जिला प्रभारी मंत्री से पांचना बांध से जुड़े विवाद के समाधान में सहयोग करने तथा लंबे समय से लंबित लिफ्ट परियोजना को शीघ्र पूरा कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि परियोजना की डीपीआर जल्द तैयार कर टेंडर प्रक्रिया शुरू कराई जाए ताकि किसानों और क्षेत्रवासियों को लाभ मिल सके। धाभाई ने कहा कि संघर्ष समिति शुरू से ही अहिंसक तरीके से अपनी मांगें उठाती रही है। उन्होंने सभी पक्षों से आपसी सौहार्द बनाए रखने और विवाद को बातचीत के माध्यम से सुलझाने की अपील की। उनका कहना था कि आमने-सामने की स्थिति और समाजों के बीच तनाव किसी के हित में नहीं है। सभी पक्षों को बैठकर भाईचारे के साथ समाधान तलाशना चाहिए। उन्होंने कहा कि दोनों पक्ष धरना समाप्त कर चार कदम आगे बढ़ें और सरकार के समक्ष अपनी मांगों को एकजुट होकर रखें। किसानों को समय पर पानी उपलब्ध कराने के लिए सामूहिक प्रयास किए जाने चाहिए। बैठक के दौरान जिला प्रभारी मंत्री ने कहा कि सरकार क्षेत्र की समस्याओं के प्रति संवेदनशील है और लंबित कार्यों को जल्द पूरा कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि किसानों और क्षेत्रवासियों के हितों से जुड़े मुद्दों पर सकारात्मक पहल की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
कोरिया के नौगई तिहरे हत्याकांड में 3 और गिरफ्तार, कुल 12 आरोपी पुलिस के कब्जे में
Muju, Jeonbuk State:कोरिया ब्रेकिंग कोरिया जिले के चर्चित नौगई तिहरे हत्याकांड में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मामले में तीन और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में अनिल त्रिपाठी, मनीष त्रिपाठी और जितेंद्र त्रिपाठी शामिल हैं。 इससे पहले पुलिस इस मामले में 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी थी। गिरफ्तारी के बाद अब तक कुल 12 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं。 गौरतलब है कि नौगई गांव में कार में आग लगाए जाने की घटना में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी。 फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है और घटना के पीछे की पूरी साजिश, कारण तथा अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की जांच में जुटी हुई है।0
0
Report
आगरा में तेज आंधी-तूफान से भारी तबाही, पेड़-होर्डिंग गिरकर कई वाहन दबे
Agra, Uttar Pradesh:आगरा में तेज आंधी और तूफान ने मचाई भारी तबाही। सिकंदरा-बोदला रोड पर कई पेड़ और बड़े होर्डिंग भरभराकर गिरे। सड़क किनारे खड़े कई वाहन पेड़ों और होर्डिंग के नीचे दबे। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी, यातायात भी प्रभावित हुआ। स्थानीय लोग वाहनों को निकालने में जुटे, राहत कार्य जारी। भारी होर्डिंग गिरने से बचाव कार्य में आ रही परेशानी। शहर के कई अन्य इलाकों में भी तूफान से नुकसान की खबरें। प्रशासन और संबंधित विभाग मौके पर पहुंचकर स्थिति संभालने में जुटे।0
0
Report
रायबरेली में प्रेमी से इंकार प्रेमिका ने टंकी पर चढ़कर ड्रामा, पुलिस ने बचाई
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली में प्रेमी ने शादी से इंकार किया प्रेमिका ने पानी की टंकी पर चढ़कर हाईवोल्टेज ड्रामा किया है। मामला जगतपुर थाना इलाके के बेरीहार का है। यहां की रहने वाली शादीशुदा महिला का ऊँचाहार के इटौरा निवासी युवक से प्रेम संबंध था। आज महिला अपने प्रेमी से शादी की गुहार लगाते हुए टंकी पर चढ़ गई और जमकर ड्रामा किया। सूचना ओर पहुंची पुलिस ने किसी तरह उसे समझा बुझाकर सकुशल नीचे उतारा।0
0
Report
Advertisement
अमरोहा वायरल वीडियो: मुस्लिम महिला के विवादित बोल और हथियारधारी युवक
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद में दबंग मुस्लिम महिला पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप, वीडियो वायरल , एक तुवन का भी अवैध तमंचे के साथ हुआ वीडियो हुआ वायरल अमरोहा में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो को लेकर अमरोहा जिले में चर्चा का माहौल है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के गांव रायपुर उकसी का है। वीडियो में एक मुस्लिम महिला कथित तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करती दिखाई दे रही है। साथ ही महिला कैमरे के सामने विवादित टिप्पणी करती भी सुनाई दे रही है। वायरल वीडियो में एक युवक हाथ में हथियारनुमा वस्तु लिए हुए भी दिखाई दे रहा है। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि युवक महिला का परिचित है। हालांकि, वीडियो की प्रामाणिकता, इस उसमें दिखाई दे रहे लोगों की पहचान और हथियार के संबंध में स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। वीडियो सामने आने के बाद मामले को लेकर विभिन्न स्तरों पर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पुलिस की ओर से वीडियो की सत्यता और उससे जुड़े तथ्यों की जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल वायरल वीडियो को लेकर स्थानीय स्तर पर लोगों के बीच तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।0
0
Report
जालौन में नव नियुक्त आंगनवाड़ी सहायिकाओं को एक क्षत ने नीचे दी गई ट्रेनिंग
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन यूपी नव नियुक्त आंगनवाड़ी सहायिकाओं को एक क्षत ने नीचे दी गई ट्रेनिंग सुविधा विहीन हाल में भूसा की तरह भर कर दी गई ट्रेनिंग आखिर यह कैसा बालविकास परियोजना अधिकारी का केंद्र न बिजली न पानी आखिर कहा चली गई सुविधाएं डकोर ब्लाक के कस्बे का मामला0
0
Report
इंदौर में गैस पाइपलाइन फटने से बड़ा विस्फोट, 4 घायल
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर के विजय नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुमन नगर स्थित जैन मंदिर के पास मंगलवार को अवंतिका गैस लिमिटेड की गैस पाइपलाइन में बड़ा विस्फोट हो गया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के रहवासी दहशत में अपने घरों से बाहर निकल आए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस हादसे में एक महिला सहित चार लोग झुलस गए हैं। सभी घायलों को तत्काल बॉम्बे हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय सूत्रों के मुताबिक वार्ड क्रमांक 31 के पार्षद बालमुकुंद सोनी द्वारा बीसीएम हाइट्स के पीछे सुमन नगर में जैन मंदिर के पास वाटर रिचार्जिंग के लिए गड्ढा खुदवाया जा रहा था। बताया जा रहा है कि निगम की मशीन से खुदाई के दौरान भूमिगत गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। पाइपलाइन फटने से गैस का रिसाव शुरू हुआ और कुछ ही देर में गैस ने आग पकड़ ली, जिससे तेज धमाका हुआ और आग की लपटें उठने लगीं। घटना की सूचना मिलते ही विजय नगर थाना पुलिस, फायर ब्रिगेड, अवंतिका गैस कंपनी की टीम और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने क्षेत्र की घेराबंदी कर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर हटाया और स्थिति को नियंत्रित किया। गैस सप्लाई बंद कर पाइपलाइन की जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल प्रशासन और संबंधित विभाग हादसे के कारणों की जांच कर रहे हैं। प्रारंभिक तौर पर अवैध बोरिंग और बिना आवश्यक अनुमति के की जा रही खुदाई को हादसे की वजह माना जा रहा है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और चिंता का माहौल बना हुआ है。 फिलहाल आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है0
0
Report
Advertisement
