246701
मंगल खेड़ा के पास रिक्शा में सवार परिवार से हुई लूट
Bijnor, Uttar Pradesh:नूरपुर के निकट मंगल खेड़ा गांव के पास एक चलते रिक्शे से तीन अज्ञात बाइक सवारों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था। सूचना के अनुसार युवकों ने परिवार से नकदी और सोने का बैग छीनकर फरार हो गए। साथ ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सोजत में नकली मेहंदी फैक्ट्री पर पुलिस की लगातार दूसरी बड़ी कार्रवाई
Pali, Rajasthan:सोजत में नकली मेहंदी फैक्ट्री पर पुलिस की लगातार दूसरे दिन बड़ी कार्रवाई, मेहंदी कारोबारी मनीष पालरिया की शिकायत के बाद पुलिस ने की कार्रवाई, हवाई पट्टी के पीछे स्थित फैैक्טי पर पुलिस की दबिश, 15 हजार से ज्यादा मेहंदी कोन के डिब्बे और कच्चा माल जब्त, ब्रांडेड ''टिकटॉक'' मेहंदी के नाम से तैयार की जा रही थी नकली पैकिंग, पहले दिन गिरफ्तार आरोपी विक्रमसिंह राणावत की निशानदेही पर दूसरी कार्रवाई, नकली मेहंदी विदेश भेजने की तैयारी की भी जांच कर रही पुलिस।0
0
Report
पीयूष गोयल मेहंदीपुर बालाजी पहुंचे, पुजा-अर्चना के साथ देश की खुशहाली की कामना
Dausa, Rajasthan:SLUG-0211ZRJ_DAU_BALAJI_R जिला दौसा मेहंदीपुर बालाजी पहुंचे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, बालाजी महाराज के किए दर्शन बालाजी महाराज से की देश में सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना, मंदिर में पंडितो ने मंत्री को बालाजी के चोले का लगाया तिलक, मंत्री पीयूष गोयल ने भैरव बाबा और प्रेतराज सरकार के भी किए दर्शन, मंदिर ट्रस्ट सचिव एम के माथुर ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का रामनामी दुपट्टा पहनाकर और मोदक प्रसादी भेंटकर किया स्वागत, इस दौरान पुलिस और प्रशासनिक अमला मौजूद रहा केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल मेहंदीपुर बालाजी पहुंचे, जहां उन्होंने बालाजी महाराज के दरबार में मत्था टेककर विधिवत पूजा-अर्चना की और देश में सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। दर्शनों के दौरान बालाजी मंदिर पीठाधीश्वर महंत डॉ नरेशपुरी महाराज ने केंद्रीय मंत्री गोयल का माला पहनाकर और बालाजी महाराज के चोले का तिलक लगाकर स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने भैरव बाबा और प्रेतराज सरकार को भी ढोक लगाई। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मेहंदीपुर बालाजी पीठाधीश्वर महंत डॉ नरेशपुरी महाराज से शिष्टाचार भेंटकर आशीर्वाद लिया और धार्मिक व आध्यात्मिक विषयों पर चर्चा की।महंत महाराज ने मंत्री गोयल को रामनामी दुपट्टा पहनाकर मोदक प्रसादी भेंट की। केंद्रीय मंत्री के बालाजी दर्शन विजिट के दौरान पुलिस और प्रशासनिक अमला भी सुरक्षा व्यवस्था में मौजूद रहा।0
0
Report
खरगोन में अवैध गांजे की खेती पकड़: छह खेतों से करोड़ों की फसल बरामद
Khargone, Madhya Pradesh:खरगोन जिले में अवैध गांजे की खेती की धरपकड़ में पुलिस ने तीन थानों क्षेत्रों में छह खेतों से 1 करोड़ रूपये से ज्यादा के अवैध गांजे की फसल को पकड़ा। जिले के बिस्टान, गोगावां और महेश्वर थाना क्षेत्रों में 6 अलग-अलग खेतों पर दबिश देकर पुलिस ने 4 हजार से ज्यादा गांजे के पौधे जब्त किए। आरोपियों ने अपने खेतों में कपास और तुअर की फसल के बीच यह अवैध गांजे की खेती की जा रही थी। आंकड़े अनुसार कुल 4,045 गांजे के पौधे जिनका वजन 1,806 किलो 600 ग्राम और कीमत करीब 1 करोड़ 12 लाख 32 हजार रुपए बताई जा रही है। इन कार्यवाहियों में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, दो आरोपी फरार भी हैं जिनकी तलाश की जा रही है। थाना बिस्टान के महूमांडली गांव से तेरसिंह रंधावा के खेत से 2230 गांजे के पौधे करीब 63 लाख 45 हजार की अनुमानित लागत के पकड़े गए। आरोपी तेरसिंह को भी गिरफ्तार किया। दूसरी बड़ी कार्यवाही महेश्वर थाना क्षेत्र के बड़वेल में मयाराम डाबर एवं दयाराम के खेतों में दबिश में 321 गांजे की फसल के पौधे जिनकी लागत करीब 44 लाख 37 हजार बताई जा रही है। दोनों आरोपी फरार हैं, पुलिस इनकी तलाश कर रही है। गोगावां थाना क्षेत्र के अहिरखेड़ा में तीसरी कार्यवाही की गई。0
0
Report
Advertisement
खातेगांव कांग्रेस नेता के शराब कारोबार के वीडियो में नया खुलासा
Bhopal, Madhya Pradesh:देवास/ भोपाल खातेगांव मौत मामले में नया वीडियो,कांग्रेस नेता ने कबूला शराब कारोबार में हिस्सा कांग्रेस नेता राहुल जायसवाल का कबूलनामा वीडियो में राहुल ने कहा मैं कांग्रेस से खातेगांव विधानसभा प्रभारी हूं,2018 से 2024 तक जिला यूथ कांग्रेस अध्यक्ष रहा बसों के कारोबार के साथ वाइन शॉप में 30% पार्टनरशिप, मैनेजमेंट देखता हूं राहुल ने पार्टनरों के नाम भी गिनाए, इंदौर के मनीष जायसवाल, अहमदाबाद के मोहित जायसवाल, पाटिल जायसवाल के साथ साझेदारी सुबह वीडियो जारी कर राहुल ने आरोपों को बताया था बेबुनियाद0
0
Report
हमीरपुर खेत से बैगन तोड़ने पर महिलाओं के बीच भिड़ंत, तीन पर एफआईआर
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर:- खेत से बैगन (सब्जी) तोड़ने को लेकर महिलाओं के बीच हुई जमकर मारपीट, खेत से सब्जी तोड़ने को लेकर महिलाओं के बीच हुआ विवाद, बीच सड़क एक दूसरे के बाल पकड़कर पीटती नजर आई महिलाएं, पीड़ित की तहरीर पर मारपीट करने वाली तीनों महिलाओं के खिलाफ F.I.R. की दर्ज, महिलाओं के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, सदर कोतवाली क्षेत्र के कुछेछा चौकी इलाके का मामला。0
0
Report
गोरखपुर NH-28 फोरलेन पर नवजात बच्ची मिली, इंसानियत पर सवाल गहरे
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में एक बार फिर इंसानियत को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। जिस मासूम ने अभी ठीक से दुनिया देखी भी नहीं थी, उसे कोई नेशनल हाईवे के किनारे लावारिस हालत में छोड़ गया। सोमवार को खोराबार थाना क्षेत्र के एनएच-28 फोरलेन पर ग्रामीण महिलाओं की नजर नवजात बच्ची पर पड़ी तो इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को तत्काल अपने संरक्षण में लिया। डॉक्टर से स्वास्थ्य परीक्षण कराने के बाद उसे चाइल्ड केयर सेंटर भेज दिया गया गया। आखिर कौन इस मासूम को सड़क किनारे छोड़ गया? पुलिस इसकी जांच में जुटी है। फिलहाल इस घटना ने एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार कर दिया है और कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या बच्ची को जन्म के बाद ही यहां छोड़ दिया गया या इसके पीछे कोई दूसरी वजह है? बच्ची के माता-पिता कौन हैं और उसे इस हालत में छोड़ने वाला कौन है? पुलिस मामले की आवश्यक कार्रवाई में जुटी है। मासूम को सुरक्षित संरक्षण में पहुंचा दिया गया है。 फिलहाल सबसे बड़ी राहत यही है कि समय रहते ग्रामीणों की नजर बच्ची पर पड़ गई और पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया। अब इंतजार है कि इस मासूम की पहचान और उसे यहां छोड़ने वाले शख्स का पता कब तक चलता है।0
0
Report
Advertisement
वैशाली में नशे के नेटवर्क पर बड़ा हमला: पति-पत्नी समेत तीन गिरफ्तार
Hajipur, Bihar:वैशाली में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ा एक्शन हुआ है... बिदुपुर में संयुक्त टीम की छापेमारी में पति-पत्नी समेत तीन कथित तस्करों को गिरफ्तार किया गया है... मौके से 119 ग्राम से ज्यादा मादक पदार्थ और 12 लाख 33 हजार रुपये से अधिक कैश बरामद हुआ है... भारी नकदी की बरामदگی के बाद अब पुलिस ड्रग्स के नेटवर्क को खंगालने में जुट गई है... तस्वीरें वैशाली के बिदुपुर थाना क्षेत्र की हैं... जहां माइल गांव के बगुलिया गाछी में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की... मध्य निषेध विभाग, राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो पटना और वैशाली पुलिस की टीम ने छापेमारी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया... गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नीरज कुमार, उसकी पत्नी भानु कुमारी और पवन ठाकुर के रूप में हुई है... तीनों बिदुपुर के माइल गांव के निवासी बताए गए हैं... छापेमारी के दौरान टीम को 119.29 ग्राम मादक पदार्थ मिला...लेकिन इस कार्रवाई में सबसे बड़ा खुलासा कैश की बरामदगी को लेकर हुआ... पुलिस ने मौके से 12 लाख 33 हजार 160 रुपये नकद जब्त किए हैं... मादक पदार्थ के साथ इतनी बड़ी रकम मिलने के बाद जांच एजेंसियां अब इसके स्रोत और कारोबार के संभावित नेटवर्क की पड़ताल कर रही हैं... जांच का फोकस इस बात पर है कि मादक पदार्थ कहां से लाया जा रहा था और इसकी सप्लाई किन-किन लोगों तक पहुंच रही थी...फिलहाल तीनों गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है... पुलिस की इस कार्रवाई को नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है... अब जांच के जरिए इस नेटवर्क से जुड़े दूसरे लोगों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है...0
0
Report
भाजपा महिला पदाधिकारी के पति पर घर जाते समय जानलेवा हमला; नाली विवाद बना आरोप
Dholpur, Rajasthan:भाजपा पदाधिकारी के पति पर घर जाते समय जानलेवा हमला, मोबाईल दुकानदार है मोंटी गर्ग,परिवारजनों से चल रहा है नाली को लेकर विवाद भाजपा महिला पदाधिकाऱ का आरोप,पुलिस ने नहीं पकड़े आरोपी शहर के एक मोबाइल व्यापारी एवं भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी के पति पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। जब व्यापारी अपनी दुकान को बंद कर स्कूटी से घर लौट रहा था। इस दौरान गुमट एरिया में उस पर हमला किया गया। हमले में व्यापारी के दाएं कान में जहां गंभीर चोट आई है। वहीं सिर में भी चोट आई है। घटना को लेकर घायल व्यापारी की पत्नी ने पुलिस ने रिपोर्ट दी है। भाजपा आईटी प्रकोष्ठ की प्रभारी रही और वर्तमान में महिला मोर्चा के साथ अग्रवाल महिला मंडल की महामंत्री शिप्रा गर्ग ने बताया कि उनके पति मोंटी उर्फ महेंद्र गर्ग पुत्र राजेंद्र गर्ग जो शहर के रेलवे फाटक पर मोबाइल की दुकान चलाते हैं, उन पर परिवार के लोग ने ही अपने घर जमालपुर गुमट के लिए स्कूटी से जाते समय पीछे से डंडों से हमला किया है, जिन्हें घायल अवस्था में तुरंत बाड़ी अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद धौलपुर रेफर कर दिया। शिप्रा गर्ग का आरोप है कि हमला करने वाले परिवार के लोग हैं कुछ दिन पूर्व उनसे नाली को लेकर विवाद हुआ था, जिसे उन्होंने उनको जान से मारने की धमकी दी थी अब आरोपियों ने उनके पति पर जानलेवा हमला किया है। बाइट 1 परिजन0
0
Report
पंचायत चुनाव के मद्देनजर आँगई पुलिस ने 35 गर्म शॉल और गाड़ी जब्त की
Dholpur, Rajasthan:पंचायत चुनाव के मद्देनजर आँगई थाना पुलिस द्वारा अवैध रूप से मतदाताओं को प्रभावित करने के प्रयासों पर निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए करीब 35 गर्म शॉल जब्त की हैं। साथ ही शॉल के परिवहन में प्रयुक्त अर्टिगा गाड़ी को भी जब्त किया गया है। जानकारी के अनुसार, आँगई थाना पुलिस गश्त के दौरान सनौरा गांव के पास पहुंची थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक गाड़ी में शॉल ले जाई जा रही हैं, जिन्हें संभवतः पंचायत चुनाव के दौरान मतदाताओं को बांटने के लिए इस्तेमाल किया जाना था। सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब 35 गर्म शॉल बरामद कर लीं और परिवहन में प्रयुक्त अर्टिगा गाड़ी को जब्त कर लिया। यह पूरी कार्रवाई आँगई थानाधिकारी कृपाल सिंह के नेतृत्व में की गई। पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार गश्त और निगरानी रखी जा रही है।0
0
Report
Advertisement
फतेहपुर में दिनदहाड़े व्यापारी के बैग से 2.8 लाख नकदी चोरी, पुलिस CCTV खंगाल रही
Fatehpur, Uttar Pradesh:फतेहपुर में दिनदहाड़े व्यापारी के बैग से भरे रुपये लेकर चोर हुए फरार. बैग में रखे थे 2 लाख 80 हजार रुपए कैश. जहानाबाद के लालूगंज बाजार में चोरों ने बड़ी वारदात को दिया अंजाम. बैंक में रुपये जमा करने जा रहे थे व्यापारी अनिल गुप्ता. स्कूटी खड़ी कर दुकानदार से बात करने के दौरान चोरों ने वारदात को दिया अंजाम. घटना से व्यापारियों में आक्रोश, पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी. जहानाबाद कस्बे की घटना.0
0
Report
कोटा सहकारी भंडार ने दीपावली पर पटाखों और मिठाई पर भारी छूट घोषणा
Kota, Rajasthan:Kota महंगाई के बीच कोटा सहकारी उपभोक्ता भंडार की दीपावली सौगात, पटाखों पर 60% तक छूट मिठाई, नमकीन और ड्राईफ्रूट्स की भी मिलेगी किफायती दरों पर रेंज, शहर के विभिन्न इलाकों में सजाए बिक्री केंद्र भंडार की ओर से खास आकर्षण शिवाकाशी के मुर्गाछाप ब्रांड के पटाखों पर एमआरपी से 60 प्रतिशत तक की छूट है। वहीं काजू कतली 900 रुपए प्रति किलो की दर से उपलब्ध कराई जा रही है। भंडार अध्यक्ष हरिकृष्ण बिरला और नागरिक सहकारी बैंक अध्यक्ष राजेश कृष्ण बिरला के अनुसार, उपभोक्ताओं की मांग पर इस बार भी शहर में कई बिक्री केंद्र स्थापित किए गए हैं। महावीर नगर तृतीय, स्टेशन क्षेत्र और सब्जीमंडी स्थित सुपरमार्केट सहित विभिन्न स्थानों पर काउंटर लगाए गए हैं। यहां बीकाजी, बिकानो और हल्दीराम जैसे ब्रांड के उत्पाद भी उपलब्ध हैं। भंडार ने इस वर्ष पटाखों की बिक्री का लक्ष्य 1.25 करोड़ और मिठाई, नमकीन व ड्राईफ्रूट्स का लक्ष्य 30 लाख रुपए रखा है। पिछले वित्तीय वर्ष में एक करोड़ रुपए के पटाखों की बिक्री हुई थी। ऐसे में सहकारी भंडार की यह पहल बाजार की प्रतिस्पर्धा के बीच आमजन को किफायती विकल्प उपलब्ध कराने के साथ सहकारिता की उपयोगिता को भी सामने ला रही है。0
0
Report
अंतर महाविद्यालय टेबल टेनिस: एलबीएस गोंडा का दोहरा दबदबा, महिला और पुरुष दोनों वर्ग में जीता खिताब
Payagpur, Uttar Pradesh:बलरामपुर: मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय में आयोजित अंतर महाविद्यालय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में लाल बहादुर शास्त्री (एलबीएस) पीजी कॉलेज गोंडा के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए महिला और पुरुष दोनों वर्गों में खिताबी जीत दर्ज की। मेजबान मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय और एमएलके पीजी कॉलेज को उपविजेता बनकर संतोष करना पड़ा। सोमवार को विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्घाटन कुलसचिव परमानन्द सिंह ने किया। प्रतियोगिता में कुल पांच महाविद्यालयों की टीमों ने हिस्सा लिया और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पुरुष वर्ग के कड़े मुकाबले में एलबीएस गोंडा की टीम विजेता बनी, जबकि उपविजेता की ट्रॉफी मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय बलरामपुर की टीम के नाम रही। इसी प्रकार महिला वर्ग की स्पर्धा में भी एलबीएस पीजी कॉलेज गोंडा ने पहला स्थान हासिल कर दबदबा बनाए रखा, वहीं एमएलके पीजी कॉलेज बलरामपुर की टीम दूसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी अयूब सिद्दीकी और अनिल तिवारी ने संभाली, जबकि मैचों में निर्णायक की भूमिका सुदीप श्रीवास्तव ने निभाई। टीमों के साथ एलबीएस गोंडा से टीम प्रबंधक अरुण और एमएलके पीजी कॉलेज बलरामपुर से टीम प्रबंधक श्री नारायण सिंह उपस्थित रहे। आयोजन के दौरान हरिनाथ सिंह, शांतनु सिंह, अनुपम श्रीवास्तव, आशुतोष कुमार श्रीवास्तव और अखिलेश कुमार मौजूद रहे। अंत में उपस्थित लोगों ने खिलाड़ियों के खेल कौशल, अनुशासन और प्रतिस्पर्धी खेल भावना की सराहना की।0
0
Report
Advertisement
धौलपुर में दीपावाली से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा की सख्त कार्रवाई
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर, दीपावली के त्योहार पर मिठाइयों और खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ते ही मिलावटखोर सक्रिय हो गए हैं, लेकिन चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने उनके मंसूबों पर पानी फेरने के लिए सख्त अभियान छेड़ दिया है। आमजन को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से जिला कलेक्टर श्रीनिधि बी टी के निर्देश पर जिलेभर में खाद्य प्रतिष्ठानों, डेयरियों और परिवहन मार्गों पर सघन जांच की जा रही है。 मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. धर्मसिंह मीणा ने बताया कि खाद्य सुरक्षा दल ने एस.एस. फूड प्रोडक्ट्स, जे-246, रीको औद्योगिक क्षेत्र धौलपुर का निरीक्षण किया। डेयरी परिसर में संदिग्ध स्थिति में रखे घी के 50 पीपे मिले। प्रत्येक पीपे में 15 किलोग्राम घी के हिसाब से कुल 750 किलोग्राम घी को नियमानुसार सीज किया गया。 इसी क्रम में राजाखेड़ा क्षेत्र के गांव देवसेड़ा के समीप सोनू ड्राइवर के वाहन की जांच की गई। वाहन से स्किम्ड मिल्क पाउडर के 14 कट्टे, प्रत्येक 25 किलो और रिफाइंड ऑयल के 7 पीपे, प्रत्येक 15 किलो बरामद हुए। टीम ने कुल 350 किलो मिल्क पाउडर और 105 किलो रिफाइंड ऑयल सीज किया। कार्रवाई खाद्य सुरक्षा अधिकारी पदम सिंह परमार, गौरव परिहार, रविंद्र मीणा और दीक्षा की टीम ने की। डॉ. मीणा ने बताया कि दूध, मावा, पनीर, मिठाई और खाद्य तेलों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। नमूने लैब भेजे गए हैं। दीपावली तक अभियान जारी रहेगा और मिलावट करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।0
0
Report
दिल्ली में प्रदूषण के चलते BS6 से नीचे गाड़ियों पर रोक, हवा गंभीर
New Delhi, Delhi:दिल्ली में लगातार प्रदूषण के चलते ग्रेप 2 भी लगा दिया है पर दिल्ली को हवोहवा लगातार खराब होती जा रही है हम इस समय दिल्ली के सिंधु बॉर्डर पर है और लगातार दिल्ली के सिंह बॉर्डर पर ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट और ट्रैफिक डिपार्टमेंट का जॉइंट ऑपरेशन यहां पर चलाए जा रहा है और हरियाणा पंजाब हिमाचल की तरफ से bs6 से नीचे की जो गाड़ी दिल्ली में के बॉर्डर पर आ रही है उनको वापस उनके स्थान पर भेजा जा रहा है और लगातार ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट ट्रैफिक डिपार्टमेंट यहां पर इस समय मौजूद है और दिल्ली की हवा की बात करते हैं तो लगातार दिल्ली की हवा खराब हो रही है और इस समय भी एक के नरेला का 350 के आसपास दर्ज किया जा रहा है जो सबसे खराब श्रेणी के अंदर आता है और लगातार दिल्ली के अंदर भी ग्राफ तू लग चुका है दिल्ली सरकार के द्वारा 1 नवंबर से 31 जनवरी तक bs6 से नीचे के गाड़ियों को दिल्ली में प्रवेश नहीं मिलेगा0
0
Report
जिले में 37 केंद्रों पर धान खरीद का आगाज, सामान्य धान 2441 और ग्रेड-ए 2461 रुपये तय
Payagpur, Uttar Pradesh:बलरामपुर। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत जिले में धान खरीद की प्रक्रिया सोमवार से विधिवत शुरू हो गई। मंडी समिति स्थित धान क्रय केंद्र पर जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने तौल मशीन का विधि-विधान से पूजन कर खरीद का शुभारंभ किया। इस दौरान केंद्र पर अपनी उपज बेचने पहुंचे पहले किसान का माला पहनाकर और मुंह मीठा कराकर स्वागत किया गया। जिलाधिकारी ने किसान से बातचीत कर केंद्र पर उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। जिले में धान खरीद को पारदर्शी और सुगम बनाने के लिए कुल 37 क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं। इनमें खाद्य विभाग के 13, पीसीएफ के 10, यूपीएसएस के 13 और भारतीय खाद्य निगम का एक केंद्र शामिल है। शासन की ओर से सामान्य धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2441 रुपये प्रति कुंतल और ग्रेड-ए धान का समर्थन मूल्य 2461 रुपये प्रति कुंतल निर्धारित किया गया है। केंद्र के निरीक्षण के दौरान नमी मापक यंत्र से धान की नमी जांचने की प्रक्रिया और तौल व्यवस्था को परखा गया। खरीद प्रभारियों को निर्देश दिए गए कि नमी व गुणवत्ता की जांच पारदर्शी तरीके से हो और तौल में कोई गड़बड़ी न आए। केंद्रों पर पर्याप्त बोरों की उपलब्धता बनाए रखने और टोकन व्यवस्था लागू करने को कहा गया, ताकि किसानों को अनावश्यक इंतजार न करना पड़े। परिसर में पेयजल, छाया और बैठने के पुख्ता इंतजाम रखने की हिदायत दी गई। साथ ही समयबद्ध भुगतान और शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक शिव नारायण सिंह और उप जिलाधिकारी सदर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
