246701
बिजनौर की एक नहर में गिरी बाइक वहीं दो कांवड़िए हुए लापता
Bijnor, Uttar Pradesh:बिजनौर के नजीबाबाद के पास समीपुर की नहर में बीती रात लगभग 12 बजे बरेली से हरिद्वार गंगाजल लेने जा रहे 16 कांवड़ियों के समूह में से दो शिवभक्त लापता हो गए। यह दोनों एक बाइक पर सवार थे। माना जा रहा है कि तेज गति के कारण बाइक अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। अन्य कांवड़िए सुरक्षित आगे बढ़ गए थे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
लखीमपुर खीरी: मिड-डे मील में कीड़े, बच्चों ने भोजन फेंका—हैरान करने वाला मामला
Baibahamunnusingh, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी के निघासन विकासखंड के नौरंगाबाद में स्थित प्राथमिक स्कूल में परोसे जाने वाले मिड डे मील में कीड़े निकलने का मामला सामने आया है। कीड़े निकालने के बाद बच्चों ने खाने को फेंक दिया। मामले की शिकायत आला अधिकारी से की गई है। मिड डे मील में कीड़े मिलने के शिकायत का पहला मामला नहीं इससे पहले भी कई बार मध्यान भोजन में कीड़े निकालने के मामले आए है। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें छात्र परोसे जाने वाले खाने को दिखाते हुए कीड़ो की शिकायत करते नजर आ रहा है।0
0
Report
तेज़ थार ने साइकिल को टक्कर मारी: दो छात्र घायल, एक की हालत गंभीर
Alwar, Rajasthan:तेज़ रफ्तार थार की टक्कर से दो छात्र घायल, एक की हालत गंभीर गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के डाबरी गांव के पास शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। स्कूल से साइकिल पर घर लौट रहे दो सगे भाइयों को तेज रफ्तार थार गाड़ी ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान हुकम सैनी के बेटे उदय (15) और कृष्णा (12) के रूप में हुई है। उदय कक्षा 10वीं और कृष्णा कक्षा 9वीं के छात्र हैं और गोविंदगढ़ के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ते हैं। बताया जा रहा है कि रोज की तरह दोनों भाई स्कूल से घर लौट रहे थे, तभी डाबरी गांव के बाहर सामने से आ रही तेज और अनियंत्रित थार ने उनकी साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। ग्रामीणों की मदद से दोनों को तुरंत गोविंदगढ़ अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टर डी.पी. शर्मा के अनुसार उदय के हाथ में गंभीर फ्रैक्चर है और सिर, आंख व जबड़े पर गहरी चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत नाजुक होने पर उसे अलवर रेफर कर दिया गया, जबकि कृष्णा का इलाज स्थानीय अस्पताल में जारी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए थार गाड़ी को जब्त कर लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।0
0
Report
सिरसा में बाढ़ आपदा प्रबंधन के लिए घग्घर नदी किनारे मॉक एक्सरसाइज सफल
Sirsa, Haryana:सिरसा जिला प्रशासन द्वारा शुक्रवार को घग्घर नदी के किनारे गांव झोरड़ नाली के पास बाढ़ आपदा प्रबंधन को लेकर मॉक एक्सरसाइज आयोजित की गई। इस दौरन विभिन्न विभागों की टीमों ने आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए आपसी समन्वय स्थापित करते हुए अभ्यास किया। VOL 1 जिला राजस्व अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि मॉक एक्सरसाइज के लिए ऐसा परिदृश्य तैयार किया गया, जिसमें घग्घर नदी के एक हिस्से पर कटाव होने से एक व्यक्ति पानी में गिर जाता है। इस स्थिति में सबसे पहले व्यक्ति का सुरक्षित रेस्क्यू किया गया तथा कटाव वाले स्थान पर मिट्टी डालकर स्थिति को नियंत्रित करने का अभ्यास किया गया। घायल व्यक्ति को तत्काल एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा गया। साथ ही एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य का अभ्यास किया। उन्होंने बताया कि मानसून के मद्देनजर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। आमजन को बाढ़ से बचाव एवं सुरक्षा उपायों के प्रति लगातार जागरूक किया जा रहा है। घग्घर नदी के जलस्तर की प्रतिदिन निगरानी की जा रही है तथा पीछे के क्षेत्रों में भी जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में घग्घर नदी में अधिक पानी नहीं है और सिरसा जिले में बाढ़ जैसी कोई स्थिति नहीं है। उन्होंने कहा कि इस मॉक एक्सरसाइज का मुख्य उद्देश्य विभिन्न विभागों की तैयारियों का परीक्षण करना तथा किसी भी संभावित बाढ़ जैसी आपदा की स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करना है, ताकि किसी भी आपात स्थिति का समय रहते सफलतापूर्वक सामना किया जा सके। इस मौके पर डीएसपी सुभाष चंद्र, एनडीआरएफ के अधिकारी मेजर विशाल सागर, तहसीलदार प्रदीप अहलावत, एसडीओ सिंचाई विभाग रविंद्र, एसएमओ डा. ओम प्रकाश, सरपंच विजय कुमार, नंबरदार बलदेव सिंह, होमगार्ड से राजेश कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे।0
0
Report
Advertisement
जूते में मेटिंग? Geckos के अजीब प्रजनन पर विज्ञान चौंकाने वाला खुलासा
Noida, Uttar Pradesh:Can someone explain why geckos mate with socks??0
0
Report
पल्लू में अघोषित विद्युत कटौती से आक्रोश, ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी
Hanumangarh, Rajasthan:पल्लू में अघोषित विद्युत कटौती से आक्रोश, ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी, ज्ञापन सौंपकर मांगे पूरी करने की रखी मांग हनुमानगढ़ जिले के पल्लू क्षेत्र में विद्युत विभाग कार्यालय पर पूर्व जिला परिषद सदस्य गौरी शंकर थोरी के नेतृत्व में क्षेत्र के किसानों ने अधीक्षण अभियंता, हनुमानगढ़ को ज्ञापन सौंपते हुए अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ गंभीर शिकायत की और आंदोलन की चेतावनी दी। थोरी ने बताया कि पिछले कई दिनों से पल्लू तहसील के गांवों में बार-बार अघोषित कटौती हो रही है, जिससे बच्चों, बुजुर्गों व महिलाओं सहित ग्रामीणों को खासा परेशानी हो रही है। गर्मी बढ़ने के कारण हालात और खराब हो गए हैं। ग्रामीणों ने जल्द व्यवस्था ठीक न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। पल्लू के अधिशासी अभियंता सुरेश कुमार ने कहा कि ग्रामीणों का ज्ञापन मिल गया है और पल्लू कस्बे व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में शीघ्र ही विद्युत आपूर्ति दुरुस्त की जाएगी। बाइट :- गौरीशंकर थोरी,पूर्व जिला परिषद सदस्य0
0
Report
सब्जी के बोरे में फँसी सील को बचाने वाला व्यक्ति
Noida, Uttar Pradesh:Man rescues seal stuck in a vegetable sack0
0
Report
Advertisement
रायपुर में ठेकेदार भुगतान के लिए विधानसभा घेराव का आह्वान
Begun, Rajasthan:राजधानी रायपुर में लंबित भुगतान की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ कांट्रेक्टर एसोसिएशन ने विधानसभा घेराव के लिए कूच किया.. पुलिस ने तूता धरना स्थल के नजदीक ही बेरिकेडिंग कर रोक दिया.. इस दौरान ठेकेदारों ने शर्ट उतारकर अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया.. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जल जीवन मिशन के तहत किए गए कार्यों का पिछले दो वर्षों से भुगतान नहीं हुआ है, जिससे वे आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं.. ठेकेदारों ने सरकार से मांग की है कि काम की प्रगति के अनुसार किश्तों में भुगतान किया जाए, ताकि निर्माण कार्य प्रभावित न हो और ठेकेदारों को राहत मिल सके..0
0
Report
Rampur में जौहर विश्वविद्यालय गेट के एक्सेस रोड का PWD अधिकारी ने निरीक्षण किया
Noida, Uttar Pradesh:RAMPUR (UTTAR PRADESH): PWD OFFICIALS INSPECT ACCESS ROAD AT JAUHAR UNIVERSITY GATE0
0
Report
योगी आदित्यनाथ गाजियाबाद मुरादनगर पहुंचे, 868 करोड़ रुपये की 90 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास
Ghaziabad, Uttar Pradesh:उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गाजियाबाद के मुरादनगर पहुंचे है। गाजियाबाद में 868 करोड़ रुपये की 90 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इनमें 33 परियोजनाओं का उद्घाटन और 57 का शिलान्यास शामिल है, जो मोदीनगर व मुरादनगर विधानसभा क्षेत्रों को लाभान्वित करेंगी। मुख्यमंत्री के आगमन पर गाजियाबाद की जानता उत्साहित है।0
0
Report
Advertisement
कानपुर: कांग्रेस जिलाध्यक्ष के हाउस अरेस्ट के साथ प्रदर्शन की तैयारी रोक दी गई
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर कांग्रेस जिला अध्यक्ष ग्रामीण संदीप शुक्ला को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के खिलाफ प्रदर्शन की थी तैयारी राम मंदिर दान घोटाले पर दिए गए बयान के विरोध में होना था धरना शाम 5 बजे फूलबाग स्थित गांधी प्रतिमा पर प्रस्तावित था प्रदर्शन धरना-प्रदर्शन से पहले पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट0
0
Report
एनमेलेड ग्लास से बनते हैं चमकीले रंग, जानिए प्रक्रिया
Noida, Uttar Pradesh:Enamelled glass is decorated with vitreous enamel (powdered glass, usually mixed with a binder) and then fired to fuse the glasses. It can produce brilliant and long-lasting colours, and be extremely translucent.0
0
Report
नीमकाथाना के प्रसूता अंजली सैनी मौत पर ग्रामीणों का धरना चौथे दिन तक जारी
Sikar, Rajasthan:जिला सीकर विधानसभा नीमकाथाना के प्रसूता अंजली सैनी की मौत के मामले में दूसरे दिन शुक्रवार कोhospital के बाहर परिजनों और ग्रामीणों का धरना जारी रहा। प्रशासन और प्रतिनिधिमंडल के बीच चार दौर की वार्ता हुई, लेकिन कोई सहमति नहीं बन सकी। परिजन अपनी तीन प्रमुख मांगों पर अड़े हुए हैं: एक करोड़ की आर्थिक सहायता, डॉक्टरों के खिलाफ करवाई और निष्पक्ष जांच की मांग। अगर मांगें पूरी नहीं होतीं तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने मामले की जांच तेज कर दी है और निष्पक्ष जांच के लिए स्थानीय स्तर पर छह सदस्यीय और जयपुर जोन स्तर पर तीन सदस्यीय अलग-अलग जांच समितियां गठित की हैं; समितियों को तीन दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कमल सिंह शेखावत ने बताया कि छह सदस्यीय समिति के अध्यक्ष डॉ. गोविंद सिंह चौपड़ा हैं, तथा जयपुर जोन समिति के अध्यक्ष डॉ. अचल भारस्कर हैं। जयपुर और नीमकाथाना उप जिलों के चिकित्सा अधिकारी और विशेषज्ञों की टीम शामिल है। 25 वर्षीय अंजली सैनी को 12 जुलाई को मातृ एवं शिशु चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था; 14 जुलाई को सिजेरियन प्रसव के बाद उसकी हालत बिगड़ने पर जयपुर रेफर किया गया और 15 जुलाई की रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाया है, जबकि अस्पताल प्रशासन ने कहा कि मरीज एनीमिया से पीड़ित थीं और प्रसव के बाद ब्लीडिंग नियंत्रित नहीं होने पर उच्च केंद्र रेफर किया गया। अभी अस्पताल के बाहर धरना जारी है और प्रशासन समाधान निकालने के प्रयास में जुटा हुआ है।0
0
Report
Advertisement
उदयपुर के गोगुंदा में शराबबंदी तोड़ने पर पेड़ पर लटकाने का वीडियो वायरल
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर, उदयपुर के गोगुंदा से खबर, शराब पीने पर युवक को रस्सी से पेड़ पर लटकाने का एक वीडियो ओर आया सामने, शराबबंदी के नियम को तोड़ा तो ग्रामीणों ने दी सजा, सायरा थाना क्षेत्र में दो माह पूर्व का है मामला, वीडियो वायरल होते ही पूरे इलाके में मचा हड़कंप वायरल वीडियो में लोग वीडियो को वायरल नहीं करने की हिदायत देते दिख रहे, युवक रस्सी के सहारे पेड़ पर चढ़कर बचने की कोशिश करता आ रहा नजर, युवक के चेहरे पर पानी डालते हुए भी नजर आए मौके पर मौजूद लोग, कुछ दिन पहले कमोल गांव से युवक को पेड़ पर उल्टा लटकाकर पीटने का वीडियो आया था सामने, पुलिस ने 8 आरोपियों को किया था गिरफ्तार,0
0
Report
दही थाना क्षेत्र के वृद्ध की संदिग्ध मौत के मामले में नया बवाल
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव के पोस्टमार्टम हाउस में उस समय हंगामा मच गया, जब दही थाना क्षेत्र के एक वृद्ध की संदिग्ध मौत के मामले में पहुंचे परिजनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया और दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। मारपीट के चलते पोस्टमार्टम हाउस परिसर में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर स्थिति को शांत कराने का प्रयास किया। प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि घटना के दौरान पोस्टमार्टम हाउस परिसर में पुलिस मौजूद नहीं थी, जिससे विवाद बढ़ गया। फिलहाल मामले की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दे दी गई है। फिलहाल वृद्ध की संदिग्ध मौत और पोस्टमार्टम हाउस में हुई मारपीट दोनों मामलों में पुलिस जांच कर रही है।0
0
Report
जगदलपुर के गोंचा महापर्व में बुजुर्ग महिला पहिये के नीचे आकर बाल-बाल बची
Jagdalpur, Chhattisgarh:जगदलपुर के ऐतिहासिक गोंचा महापर्व के दौरान उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब गोलबाजार के पास रथ खींचे जाने के दौरान एक बुजुर्ग महिला अचानक रथ के पहिए की चपेट में आ गई, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला का हाथ रथ के पहिए के नीचे आ गया और पहिया उसकी हथेली पर चढ़ते हुए आगे निकल गया, घटना के तुरंत बाद वहां मौजूद श्रद्धालुओं और रथ खींच रहे लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए रथ को तत्काल रोक दिया, घायल महिला को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक जांच में उसकी हथेली में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई है, राहत की बात यह रही कि हादसा इससे कहीं अधिक गंभीर हो सकता था, लेकिन पहिया केवल हथेली के ऊपर से गुजरने के कारण महिला की जान सुरक्षित रही, फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार जारी है और उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है, इस घटना के बाद कुछ देर के लिए रथयात्रा स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल रहा, हालांकि स्थिति सामान्य होने के बाद यात्रा दोबारा शुरू कर दी गई।0
0
Report
Advertisement
