246701
बिजनौर के अफजलगढ़ में 6 घण्टे बाद मिले नदी से 3 सगे भाई
Bijnor, Uttar Pradesh:बिजनौर के अफजलगढ़ के गांव रफतपुर में पीली नदी को पार करते हुए 3 सगे भाई बह गए थे। जिनको बचाने के लिए गांव वालों ने प्रयास किया और सफलता न मिलने पर पुलिस को सूचना दी। गोताखोरों की मदद से पुलिस ने ढूंढा लेकिन कुछ हाथ न लगने पर पीएसी को बुलाया गया। पीएसी ने मोटर बोट से 6 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद 3 सगे भाइयों के शवों को पीली नदी से बरामद कर लिया है। 3 भाइयों को एक साथ देखकर देखने वालों के भी आंसू निकल पड़े। परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मैनपुरी-करहल में सृष्टि के रचयिता भगवान विश्वकर्मा जयंती भव्यता के साथ मनाई गई ।
Kanakpur, Uttar Pradesh:करहल/मैनपुरी। करहल में सृष्टि के रचयिता भगवान विश्वकर्मा जी की जयंती बड़े ही भव्यता के साथ मनाई गई,सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा को ब्रह्मांड का दिव्य वास्तुकार और सृष्टिकर्ता माना जाता है। भगवान विश्वकर्मा को दुनिया का पहला इंजीनियर और देवताओं का शिल्पकार माना जाता है। 17 सितंबर विश्वकर्मा पूजा को करहल में धूमधाम से मनाया गया,इस दिन फैक्ट्रियों,वर्कशॉप्स,मशीनों,औजारों और वाहनों की विशेष पूजा की जाती है। करहल के विश्वकर्मा समाज ने उनके चित्र के सम्मुख विशेष पूजा अर्चना कर उनकी आराधना की इस अवसर पर भव्य शोभा यात्रा का भी आयोजन किया गया। इस दौरान शोभा यात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व एमएलसी अरविंद प्रताप यादव ने भगवान विश्वकर्मा जी की आराधना कर व फीता काट कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। शोभा यात्रा का आयोजन करहल के ब्लॉक परिसर से शुरुआत की गई। शोभा यात्रा में लगभग एक दर्जन से अधिक झांकियां शामिल थीं। इस दौरान कार्यक्रम के आयोजकों ने पूर्व एमएलसी अरविंद प्रताप का फूलमाला और अंग वस्त्र देकर भव्य स्वागत सत्कार किया। इस दौरान मौजूद रहे दिनेश शर्मा प्रदेश अध्यक्ष,जयवीर शर्मा जिलाध्यक्ष,हेम कुमार शर्मा नगर अध्यक्ष,सौरभ शर्मा जयंती अध्यक्ष,सुनील शर्मा जयंती उपाध्यक्ष,राकेश चंद्र शर्मा,राधेश्याम शर्मा,प्रांशु शर्मा कोषाध्यक्ष,राहुल शर्मा,देवेंद्र शर्मा,गंगा चरण शर्मा,ऋषि शर्मा,शिवकुमार शर्मा,लालू शर्मा,अर्जुन शर्मा,सुशील शर्मा,विष्णु शर्मा,विश्वकर्मा समाज के लोग मौजूद रहे।0
0
Report
जालौन के मंदिर से पुजारी बंधक बनाकर चोरी, लाखों के नकदी व घंटियाँ गायब
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन की कालपी कोतवाली क्षेत्र में बदमाशों ने ग्राम उसरगांव के सामने स्थित प्राचीन देवपुरा माता मंदिर में चोरी की वारदात अंजाम दी। बदमाशों ने मंदिर में मौजूद पुजारी को बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट की और फिर मंदिर के कमरों के ताले तोड़कर नकदी समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। जानकारी के मुताबिक, बदमाशों ने पहले पुजारी को अपने कब्जे में लिया और उसे बांधकर कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद उन्होंने मंदिर परिसर के कमरों की तलाशी ली। दानपात्रों के ताले तोड़कर श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाई गई नकदी निकाल ली गई। इसके अलावा पुजारी के पास रखी हजारों रुपये की रकम भी बदमाश ले गए। बदमाशों ने मंदिर में लगे पीतल के भारी-भरकम घंटे भी उतार लिए। इन घंटों का कुल वजन कुंतलभर से अधिक बताया जा रहा है। वारदात के दौरान कुछ संदिग्ध लोग सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए हैं। गुरुवार सुबह पूजा के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं ने पुजारी को बंधा देखा तो घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कालपी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान और चोरी गए सामान की बरामदगी के प्रयास में जुटी है। चोरी की कुल कीमत का अभी आकलन नहीं हो सका है।0
0
Report
औद्योगिक नगरी गजरौला में रही विश्वकर्मा जयंती की धूम, जुबिलेंट में हुआ विशाल सहभोज
Gajraula, Uttar Pradesh:बृहस्पतिवार को गजरौला की सभी छोटी-बड़ी औद्योगिक इकाइयों में भगवान विश्वकर्मा की जयंती मनाई गई। सवेरे से ही इकाइयों को सजाकर मशीनों एवं अन्य उपकरणों की पूजा की गई। जुबिलेंट में हवन-यज्ञ भी हुआ। यहां जुबिलेंट इंग्रेविया लिमिटेड के यूनिट हेड विनोद झा ने कंपनी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के संग यज्ञ में आहुतियां डालीं। इसके उपरांत फुटबाल ग्राउंड परिसर में विशाल सहभोज का आयोजन किया गया।0
0
Report
Advertisement
तेजस्वी यादव के बयान पर जेडीयू-आरजेडी के नेताओं में टकराव तेज
Patna, Bihar:नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के द्वारा बार-बार जेडीयू को खत्म होने की और सरकार पर निशाना साधने के बयान पर जेडीयू के विधायक श्याम रजक भड़क गये कहा कि अभी तक जनता दल यू ने श्री तेजस्वी यादव को अपना प्रवक्ता नहीं बनाया है। उनके पास गांव में एक डाइन औरत होती है, जिसका आदत दूसरे के घरों में ताक-झांक करने की है, और सिर्फ चुगली कर के अपने भोज्य पदार्थ को पेट में पचाने का काम करती है, वही काम सिर्फ तेजस्वी यादव जी कर रहे हैं। हमारी पार्टी मजबूत है। हमारा गठबंधन मजबूत है। नीतीश कुमार के नेतृत्व में हमारी पार्टी मजबूती के साथ एनडीए के साथ काम कर रही है। और बिहार की 14 करोड़ जनता के लाभ के लिए लगी हुई है। बीजेपी से हमारा मजबूत गठबंधन है। कोई किसी का एजेंट नहीं, बल्कि हम सब मिलकर के बिहार की जनता और देश की जनता के लिए प्रतिबद्ध हैं। श्याम रजक जदयू विधायक। श्याम रजक जी किन-किन घरों में ताक-झांक कर चुके हैं, आपको बताने की जरूरत है? श्याम रजक जी इसी पटिया में न थे? इसी पटिया से न पहली बार विधायक लालू जी बनाए थे? इसी पटिया में न मंत्री भी रहे हैं? इसके ताक-झांक इनमें करता है, बताने की जरूरत है? इसकी तो स्पष्टता सामने है, प्रत्यक्षं किम् प्रमाणम्। राजनीतिक सफ़र उठा लीजिए, पता चल जाएगा। तेजस्वी यादव जी आइडियोलॉजिकल लीडर हैं। लालू प्रसाद जी की विचारधारा का नेतृत्व कर रहे हैं। जो हाशिए पर लोग हैं, कमज़ोर हैं, मुख्यधारा से कटे हुए हैं, नौजवान हैं नौकरी की जो तलाश में हैं, किसान हैं, मज़दूर हैं, इसकी राजनीति करते हैं, उसके सशक्तिकरण की बात करते हैं। 100 करोड़ बिहार के खज़ाना से दिया जला दीजिएगा? दिए जला दीजिएगा, सरकार के खज़ाने से? जब जला दीजिएगा दिया, ज़रा जो बाढ़ पीड़ित हैं, उस पर काहे नहीं श्याम रजक जी बोले? काहे न दो दिन की यात्रा पर एक ही दिन में समाप्त करके चले गए शिवराज सिंह चौहान? इस पर न बोलना चाहिए? डायन तो वहां पड़ा हुआ है, डायन और कमाइन दोनों वहां भरा हुआ है। बाइट—शक्ति यादव मुख्य प्रवक्ता आरजेडी। वहीं कांग्रेस के प्रवक्ता स्नेहाशीष वर्धन ने कहा कि श्याम रजक जी की राजनीतिक पारी राष्ट्रीय जनता दल से ही शुरू हुई थी। उन्हें इस तरीके की ओछी टिप्पणी से बचना चाहिए और कम से कम बिहार की वर्तमान जो स्थिति है बाढ़ पर, उस पर उन्हें कुछ काम करना चाहिए। साथ ही साथ अपनी सरकार को सचेत करना चाहिए था, सतर्क करना चाहिए था और बाढ़ पीड़ितों के मदद में आगे बढ़कर काम करना चाहिए था। लेकिन वे ओछी बयानबाजी और टिप्पणियों में उलझे हुए हैं। इस तरीके के बयानों की कड़ी निंदा हम करते हैं। डॉ. स्नेहाशीष वर्धन, प्रवक्ता, बिहार कांग्रेस। बीजेपी के एमएलसी नवल किशोर यादव ने कहा तेजस्वी यादव प्रतिपक्ष के नेता हैं, तो वो कब एनडीए के पक्ष में थे खड़ा? उनका तो काम ही है गाली देना, उनका काम ही है विरोध करना। अरे, पहले दूसरा को देखने से बेहतर पहले अपने घर-परिवार में देख लें, अपना जो भाई-बहन में डिस्प्यूट है उसको देख लें, फिर क्षेत्र में जाएं, बाढ़ में जाएं। अभी 85-90 से 25 पर आ गए, तब भी आंख नहीं खुला है? दूसरा को गाली देने से उनका समर्थन नहीं बढ़ने वाला है, अपना काम करने से उनका समर्थन बढ़ने वाला है। और जब तक लगे रहेंगे इसी तरह, तब तक इनका पनपने वाला नहीं है।0
0
Report
551 दिन के नशा विरोधी अभियान में बेड क्षमता चार गुना बढ़ी: डीसी
Jalandhar, Punjab:युद्ध नशा विरुद्ध अभियान के 551 दिन पूरे होने पर डीसी ने गिनाईं उपलब्धियां नशे के खिलाफ प्रशासन की मुहिम तेज, डी-एडिक्शन और रिहैबिलिटेशन बेड की क्षमता चार गुना बढ़ी नशे के खिलाफ चलाए जा रहे युद्ध नशा विरुद्ध अभियान के 551 दिन पूरे होने पर जालंधर के एक निजी होटल में बैठक आयोजित की गई। इसमें डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया, पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह, मेयर विनीत वीर और जालंधर कैंट हलके की इंचार्ज राजविन्दर कौर समेत विभिन्न लोग मौजूद रहे। बैठक के बाद डीसी वरजीत वालिया ने अभियान के तहत किए जा रहे कार्यों और उपलब्धियों की जानकारी दी。 डीसी वरजीत वालिया ने कहा कि अभियान का उद्देश्य पंजाब को नशे से मुक्त करना है। इसके लिए गांव और वार्ड स्तर पर व्यवस्थित तरीके से कमेटियां गठित की गई हैं। गांव स्तर पर विलेज डिफेंस कमेटियों समेत विभिन्न टीमों के माध्यम से लोगों को अभियान के साथ जोड़ा जा रहा है। गांवों और वार्डों में लगातार बैठकें कर नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं और रैलियां भी आयोजित की गई हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए खेल मैदान विकसित किए गए हैं और खेल गतिविधियों के माध्यम से उनकी ऊर्जा को सही दिशा में लगाने का प्रयास किया जा रहा है। ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ जैसी खेल गतिविधियों के जरिए भी युवाओं को खेलों की ओर प्रेरित किया जा रहा है। डीसी ने बताया कि नशा पीड़ितों के इलाज और पुनर्वास के लिए जिले में मेडिकल सुविधाओं को भी मजबूत किया गया है। अभियान शुरू होने के बाद डी-एडिक्शन और रिहैबिलिटेशन के लिए उपलब्ध बेड की क्षमता करीब चार गुना बढ़ाई गई है, ताकि नशे की समस्या से जूझ रहे लोगों को इलाज में किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार के निर्देशों के अनुसार प्रशासन नशे की लत से प्रभावित लोगों को समाज के पीड़ित के तौर पर देख रहा है और उनकी मदद व पुनर्वास पर जोर दिया जा रहा है। वहीं, नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई जारी रखने पर भी प्रशासन का फोकस है। बाइट- वरजीत वालिया (डीसी)0
0
Report
देवरिया में अवैध शराब तस्करी: ट्रक से 1910 लीटर चंडीगढ़ शराब बरामद, आरोपी गिरफ्तार
Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया जनपद में सदर कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से भारी मात्रा में चंडीगढ़ निर्मित अंग्रेजी शराब बरामद की है. पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, मुखबिर की सूचना पर पॉलीटेक्निक कॉलेज मेहड़ा पुरवा के पास वाहनों की चेकिंग की जा रही थी. इसी दौरान एक ट्रक को रोककर तलाशी ली गई. तलाशी के दौरान ट्रक में प्लाई के नीचे छिपाकर रखी गई 215 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई. इसमें macdowell और imperial blue ब्रांड की 750, 375 और 180 एमएल की बोतलें शामिल हैं. बरामद शराब की कुल मात्रा करीब 1910 लीटर बताई गई है. पुलिस के अनुसार, शराब चंडीगढ़ निर्मित है और इसे ट्रक के जरिए बिहार ले जाया जा रहा था. ट्रक को इस तरह तैयार किया गया था कि बाहर से देखने पर वह खाली दिखाई दे. मौके से राजस्थान के बाड़मेर निवासी करीब 40 वर्षीय दल्लाराम को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस का कहना है कि आरोपी के पास शराब के परिवहन से संबंधित कोई वैध कागजात या लाइसेंस नहीं मिला. बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपये, जबकि ट्रक की कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई गई है. मामले में कोतवाली थाने में आबकारी अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.0
0
Report
Advertisement
लखनऊ में युवती पर कार से हमला: महिला आयोग ने कड़ी कार्रवाई का संकेत
Agra, Uttar Pradesh:लखनऊ में युवती को कार से कुचलने की कोशिश के मामले में महिला आयोग ने सख्त रुख अपनाया है। उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान ने कहा है कि आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि आरोपी ने शायद समझ लिया था कि यह गुरुग्राम है, लेकिन वह भूल गया कि यह उत्तर प्रदेश है। उन्होंने इस मामले को लेकर ‘लव जिहाद’ का जिक्र करते हुए सख्त कार्रवाई की बात कही। साथ ही बबीता चौहान ने युवतियों से ऐसे लोगों से सतर्क रहने की अपील की है。 राजधानी लखनऊ में युवती को कार के बोनट पर घसीटने और उसे कुचलने की कोशिश का वीडियो सामने आने के बाद मामला गरमा गया है। जनेश्वर मिश्र पार्क के पास हुई इस घटना में युवती ने आरोप लगाया कि युवक ने कार रोकने के बजाय उसे टक्कर मार दी और वह कार के बोनट पर जा गिरी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओं में कार्रवाई की गई है। पुलिस CCTV और वायरल वीडियो समेत पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। इसी बीच उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान ने मामले पर सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आरोपी के रवैये पर सवाल उठाते हुए कहा कि उसने शायद समझ लिया था कि यह गुरुग्राम है, लेकिन उसे याद रखना चाहिए कि यह उत्तर प्रदेश है। यहां लव जिहाद कोई मामूली अपराध नहीं है। उन्होंने अपने बयान में ‘लव जिहाद’ का भी जिक्र किया और युवतियों से ऐसे लोगों से सावधान रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवतियों को पुरुषों की नजर और उनके इरादों को समझने के लिए सतर्क रहना चाहिए। अब इस पूरे मामले में पुलिस जांच के साथ महिला आयोग की कार्रवाई पर भी नजर है। क्योंकि सवाल सिर्फ एक युवती की सुरक्षा का नहीं, बल्कि महिलाओं के खिलाफ हिंसा और अपराध पर प्रभावी कार्रवाई का भी है।0
0
Report
एटा में वंदे मातरम 150 वर्ष पर नमामि भारतम्, गिनीज रिकॉर्ड की तैयारी
Etah, Uttar Pradesh:एटा में वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर होगा ‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम, 25 सितंबर को सुबह 11 बजे होगा सामूहिक वंदे मातरम गायन, देशभर में एक स्वर, एक लय और एक समय में गायन की योजना, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराने का लक्ष्य, विद्या भारती की ओर से कार्यक्रम का किया जा रहा आयोजन, एटा में विद्यालयों, बाजारों और प्रशासनिक कार्यालयों में सहभागिता की अपील, कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विद्या भारती पदाधिकारियों ने की बैठक。0
0
Report
बगहा के दो पुलिस कर्मियों के शराब पीने पर निलंबन, SP ने जांच शुरू की
Bagaha, Bihar:बगहा ज़िला के रामनगर थाना में पदस्थापित 112 PTC ASI सुरेंद्र कुमार मुनमुन और हवलदार सुनील कुमार शराब पीकर शहर की मुख्य सड़क पर नौटंकी कर रहे थे। स्थानीय दुकानदारों और ग्रामीणों ने उनका वीडियो बनाकर वायरल किया और इसे बगहा एसपी राजेश कुमार को भेजा गया। SDPO सत्येंद्र राम के नेतृत्व में दोनों की मेडिकल जाँच कराई गई जिसमें शराब सेवन की पुष्टि होने पर निलंबन की कार्रवाई की गई है। बिहार में विगत दशक से शराबबंदी कानून लागू है, फिर भी शराब बनाना, बेचना, पीना या पिलाने पर रोक है। वीडियो वायरल होने के बाद SDPO ने जांच रिपोर्ट बगहा SP को सौंप दी है, जिसके बाद निलंबन के साथ विभागीय कार्रवाई शुरू हो चुकी है।0
0
Report
Advertisement
लव जिहाद के आरोपों की उच्चस्तरीय जांच की मांग, VHRP
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ की हिन्दू युवती के साथ हुई घटना को लेकर विश्व हिंदू रक्षा परिषद का बड़ा ऐलान, लव जिहाद’ के आरोपी शहनवाज की उच्चस्तरीय जांच की मांग लव जिहाद के इस पूरे नेटवर्क की हो जांच : गोपाल राय हिंदू युवती से जुड़ी घटना को लेकर डी.सी.पी. पूर्वी को सौंपा ज्ञापन VHRP के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय का कहना है कि जांच का दायरा इस पहलू तक भी बढ़ाया जाना चाहिए कि कहीं ऐसे आरोपी और उसके नेटवर्क के संपर्क में सैकड़ों लड़कियां तो नहीं हैं और क्या इसके तार विदेशों तक जुड़े हो सकते हैं। लखनऊ। राजधानी में हिन्दू युवती को कार से टक्कर मारने, बोनट पर घसीटने और फिर कार से कुचलने की घटना के बाद विश्व हिंदू रक्षा परिषद ने मामले को गंभीरता से उठाया तथा परिषद के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गोपाल राय के नेतृत्व में संगठन की ओर से डी.सी.पी. पूर्वी को ज्ञापन सौंपा । बुधवार को जनेश्वर मिश्र गेट नंबर वन पर विवाद के बाद एक हिन्दू लड़की को मुस्लिम युवक ने टक्कर मारी, कुछ दूरी तक बोनट पर घसीटा और बाद में कार से कुचल दिया। आरोपी शहनवाज भाग निकला। युवती से दोस्ती करने के दौरान आरोपी ने अपनी वास्तविक पहचान छिपाई और स्वयं को हिंदू बताकर युवती से संपर्क स्थापित किया। इन्हीं आरोपों के मद्देनजर संगठन ने ‘लव जिहाद’ के सभी पहलू की जांच की मांग उठाई है। विश्व हिंदू रक्षा परिषद के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गोपाल राय का कहना है कि ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन से यह मांग की गई है कि मामले की जांच केवल घटना तक सीमित न रहे, बल्कि पहचान छिपाकर हिंदू युवतियों को संबंधों में फंसाने के आरोपों के पीछे केवल आरोपी के साथ किसी संगठित नेटवर्क या अन्य लोगों की भूमिका है या नहीं, इसकी भी जांच की जाए। VHRP का कहना है कि यदि जांच में किसी संगठित गतिविधि अथवा आपराधिक साजिश के प्रमाण सामने आते हैं तो दोषियों लोगों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। संगठन ने यह भी कहा है कि युवतियों की सुरक्षा, पहचान छिपाकर संबंध स्थापित करने के आरोपों और हिंसा से जुड़े मामलों में पुलिस को सभी तथ्यों एवं साक्ष्यों की गहनता से जांच करनी चाहिए। विश्व हिंदू रक्षा परिषद ने स्पष्ट किया है कि ज्ञापन के माध्यम से संगठन मामले की उच्चस्तरीय जांच, आरोपों की सत्यता सामने लाने और दोष सिद्ध होने पर आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग करता है ।0
0
Report
पुरोहितजी के कटले में आग: 20 दुकानों के जलने के बाद दमकल ने लिया आग पर काबू
Jaipur, Rajasthan:शहर के बड़ी चौपड़ स्थित पुरोहितजी के कटले में गुरुवार सुबह भीषण आग लग गई. कटले के सेठी कॉम्प्लेक्स की दूसरी मंजिल परचूड़ियों के गोदाम में शॉर्ट सर्किट से आग लगी. इसके बाद धीरे-धीरे करीब 20 दुकानें आग की चपेट में आ गईं। कपड़े, चूड़ियों, बुटिक और रेडीमेड सामान होने के चलते आग तेजी से फैली. अग्निशमन कर्मचारियों के सामने सबसे बड़ी चुनौती थी कटले की तंग गलियां... जहां दमकल की गाड़ियां अंदर तक नहीं पहुंच सकीं. मुख्य सड़क से पाइप अंदर ले जाकर करीब 20 से अधिक दमकल गाड़ियों और 50 अग्निशमन कर्मचारियों को आग बुझाने में 7 घंटे की जद्दोजहद ककरनी पड़ी। गनीमत रही कि हादसा सुबह दुकानें खुलने से पहले हुआ, जिससे बड़ी जनहानि टल गई. पुरोहितजी का कटला में सुबह करीब सात बजे चौकीदार विक्रम सिंह ने सेठी कॉम्लेक्स की दूसरी मंजिल पर छोटू मणिहार की दुकान में घुआं उठते देखा। इसके बाद उसने व्यापारियों के व्हाट्सएप ग्रुप इसकी सूचना दी। एक दो व्यापारी मौके पर पहुंचे तो उन्होंने अपने स्तर पर आग बुझाने का काम किया, लेकिन सफल नहीं हो पाए। इधर पुरोहितजी का कटला से धुआं उठता देखकर कुछ दूरी पर माणकचौक थाने से पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे। इसके बाद दमकलकर्मियों को सूचना दी। दूसरी ओर पुरोहितजी का कटला से धुएं का गुब्बार उठता देखकर शहर में हड़कम्प मच गया। व्यापारी और लोग कटले की तरफ दौड़ पड़े। इस दौरान इलाके की बिजली बंद कर दी गई। घटना स्थल के पास में पुरोहितजी का कटला सहित आसपास की दुकानें बंद रहीं। बताया जा रहा है कि बिल्डिंग में 5 कॉमर्शियल LPG सिलेंडर भी रखे थे, जिन्हें फायरमैन ने तुरंत हटाय, वरना हादसा हो सकता था. कॉम्प्लेक्स में ग्राउंड, फर्स्ट और सेकंड फ्लोर पर 150 से ज्यादा दुकानें हैं...दूसरी मंजिल की करीब 15 से 20 दुकानें आग की चपेट में आ गईं. इन दुकानों में कपड़े, रेडीमेड, कॉस्मेटिक, मनिहारी और ज्वैलरी का सामान रखा था. कपड़ों और दूसरे ज्वलनशील सामान के कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया. जिनकी दुकानें जली वो व्यापारी बिलख पड़े। आग के कारण दुकानों की छत से प्लास्टर गिरा और वहीं एक दुकान की दीवार गिर गई। 3 से 4 किलोमीटर एरिया प्रभावित हुआ। कटले के बाहर त्रिपोलिया और जौहरी बाजार में एक तरफ का यातायात रोक दिया गया। इससे आसपास के इलाके में जाम भी लगा, वहीं इस दौरान दुकानें भी बंद रखी गई। धुएं के कारण लोगों की आंखों में जलन रही तथा लोगों में चिंता और भय का वातावरण रहा। व्यापारियों का आरोप है कि सेठी कॉम्प्लैक्स के टॉपर रेस्टोरेंट और होटल बनवाया जा रहा है। इसका काम लगभग पूरा हो गया है। इसको लेकर व्यापारी विरोध कर चुके हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो सकती। आग की घटना के बाद अधिकारियों ने इस रेस्टोरेंट और होटल की भी जांच की। राजनीतिक आरोप प्रत्यारोप भी - इधर आग की सूचना के बाद स्थानीय विधायक अमीन कागजी, बीजेपी विधायक स्वामी बालमुकुंदाचार्य और शहर सांसद मंजू शर्मा पुरोहितजी का कटला पहुंचे। आग की घटना को लेकर राजनीतिक आरोप प्रत्यारोप भी शुरू हो गए। कांग्रेस विधायक अमीन कागजी ने आरोप लगाया कि पौने तीन साल में एक बार भी फायर सिस्टम चेक नहीं किया गया। ढाई साल से सरकार है और व्यापारियों की मांग के बावजूद अतिक्रमण सहित अन्य बातों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की देखरेख में अवैध कब्जे हो रहे हैं। इन्होंने हमारे हेरिटेज के स्वरूप को भी बिगाड़ दिया। विधायक स्वामी बालमुकुंदाचार्य ने कहा कि सुबह का समय था और दुकानें बंद थीं, इसलिए जनहानि नहीं हुई. आग के कारणों और व्यवस्थाओं की जांच करवाई जाएगी. अगर कोई कमी सामने आती है तो उसे दुरुस्त करवाया जाएगा. वहीं शहर सांसद मंजू शर्मा ने कहा कि भगवान का शुक्र है कि कोई जन हानि नहीं हुई। उन्होंने कहा कि फायरफाइटिंग सिस्टम काम क्यों नहीं कर रहा था, इसकी जांच करवाई जाएगी। जो भी अधिकारी या कर्मचारी दोषी होगा जांच के बाद उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस आग से कुछ सवाल खड़े हो गए हैं ? सोचिए...अगर यही आग बाजार खुलने के बाद लगी होती तो? संकरी गलियों में दुकानदारों और ग्राहकों की भीड़...ऊपर से धधकती दुकानें... और दमकल की गाड़ियों की अंदर तक पहुंच नहीं. लेकिन इस बार वक्त ने साथ दिया. सुबह दुकानें बंद थीं...कॉम्प्लेक्स में लोगों की मौजूदगी नहीं थी... और एक बड़ा हादसा होने से टल गया फिलहाल पुलिस और प्रशासन आग लगने के कारणों की जांच में जुटा है. सबसे बड़ा सवाल यही है कि पुरोहितजी के कटले जैसे बेहद संकरे और भीड़भाड़ वाले बाजार में अगली बार ऐसी घटना न हो... इसके लिए क्या पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे? बाइट विक्रम सिंह कटले का चौकीदार, बाइट - विधायक अमीन कागजी, बाइट - विधायक स्वामी बालमुकंदाचार्य, बाइट - सांसद मंजू शर्मा, बाइट - व्यापारी0
0
Report
पानीपत पेट्रोल पंप पर 2700 का पेट्रोल भरवाकर ड्राइवर फरार, सीसीटीवी में कैद
Panipat, Haryana:पानीपत के पंप पर सीसीटीवी में कैद तस्वीरों में गाड़ी में पेट्रोल डलवाता । हरियाणा के पानीपत के सेक्टर-6 कट स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर एक कार चालक 2700 रुपये का पेट्रोल डलवाकर बिना पैसे दिए फरार हो गया। ड्राइवर ने पहले गाड़ी में पेट्रोल भरवाया। जब कर्मचारी ने भुगतान के लिए कहा तो उसने अचानक गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी और पलक झपकते ही पेट्रोल पंप से निकल गया। पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे निगरानी कैमरे में कैद हो गई।0
0
Report
Advertisement
पटना विवाद: मोदी जन्मदिन पर दीप जलाने से विपक्ष ने खर्च पर सवाल उठाए
Patna, Bihar:पटना ब्रेकिंग पीएम मोदी के जन्मदिन पर ‘आशीर्वाद का दीया’ को लेकर विवाद बिहार के स्कूलों और सरकारी परिसरों में दीप जलाने के निर्देश शाम के वक्त सरकारी संस्थानों में दीपोत्सव का आयोजन बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भड़के सरकारी आदेश को लेकर तेजस्वी यादव ने सरकार पर साधा निशाना RJD ने सरकारी मशीनरी के इस्तेमाल पर उठाए सवाल आलोचकों का आरोप- सरकारी संसाधनों का राजनीतिक कार्यक्रम में इस्तेमाल0
0
Report
कोयल नदी में मछली मारते वक्त वज्रपात से युवक की मौत
Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी । स्लग - मछली मारने के क्रम में वज्रपात से एक युवक की दर्दनाक मौत। रनिया थाना क्षेत्र की है। रनिया थाना क्षेत्र के सोदे सरना टोली के पास कोयल नदी में मछली मारने के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से सोदे रायसोम टोला निवासी 35 वर्षीय धुना बंडिंग की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी। धुना बडिंग आज दोपहर को मछली पकड़ने कोयल नदी पर गया हुआ था। इसी क्रम एक बजे के लगभग अचानक आकाशीय बिजली चमकी और वज्रपात हो गया । जिसकी चपेट में आ गया और उसकी तत्काल ही मौत हो गयी।जिसकी जानकारी पर स्थानीय लोग घटनास्थल पहुंचे और उसके परिजनों मामले की जानकारी मृतक के परिजनों को दिया। लोगों ने देखा कि घटनास्थल पर पड़ा धुना शव के हाथ में जाल का रस्सी फंसा हुआ था और जाल आधा पानी पर पडा हुआ था। वज्रपात की घटना की जानकारी मिलते ही रनिया थाना पुलिस घटनास्थल पहुंची और मृतक धुना के परिजनों से बातचीत कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल खूंडी भेज दिया। वहीं मृतक के गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है。0
0
Report
मध्य प्रदेश भू स्वामित्व योजना पटवारी विरोध से क्रियान्वयन ठप
Panna, Madhya Pradesh:मप्र में आज जारी भू स्वामित्व योजना खटाई में पटवारियों ने विक्रेता बनने को तैयार नहीं , आज स्वामित्व योजना के तहत रजिस्ट्री नहीं मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा जारी की गई भू स्वामित्व योजना के अंतर्गत आज संपूर्ण मध्य प्रदेश में ग्रामीण स्तर पर आबादी भूमि पर रहने वाले लोगों को उनके भूखंडों की रजिस्ट्री की जानी थी। जिसके अंतर्गत शासन ने एक मोबाइल में एप बनाया हुआ है। जिसके माध्यम से यह रजिस्ट्री होनी थी। इस रजिस्ट्री में संबंधित हलके के पटवारी को निष्पादक या विक्रेता के रूप में दर्शाया गया है। जिसे लेकर पटवारी संघ पहले से ही अपनी नाराजगी व्यक्त कर चुका है और आज पूरे मध्यप्रदेश में जो यह रजिस्ट्री का क्रियान्वन किया जाना था , वह पूरा होता नहीं दिखाई दे रहा है। मध्य प्रदेश पटवारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष विमल यादव ने बताया कि कानूनी उलझन की वजह से कोई भी पटवारी निष्पादक या विक्रेता बनने को तैयार नहीं है , और हम इन रजिस्ट्रियों के लिए केवाईसी तो कर देंगे लेकिन विक्रेता के रूप में अपना नाम सम्मिलित नहीं करेंगे। कुल मिलाकर यह योजना फिरहाल लंबित रहेगी。 बाइट --- विमल यादव प्रांतीय अध्यक्ष पटवारी संघ मध्य प्रदेश वाइस ओवर --+वहीं पन्ना जिले के अपर कलेक्टर मधुवंत राव धुर्वे ने भी बताया कि बिना पटवारी के भू स्वामित्व योजना का क्रियान्वयन संभव नहीं हो सकता है ,और उनके मना करने से यह योजना प्रभावित होगी बाइट ---मधुबांतराव धुर्वे अपर कलेक्टर पन्ना0
0
Report
Advertisement
