221303
देर रात विंध्याचल वृद्ध आश्रम का निरीक्षण करने पहुंचे सीडीओ को क्या मिला
Jagarnathpur, Uttar Pradesh:मिर्जापुर के विंध्याचल थाना क्षेत्र में स्थित वृद्धाश्रम में बवाल हो गया,मुख्य विकास अधिकारी विकास कुमार देर रात मामले की जांच के लिए वृद्धाश्रम पहुंचे और वहां रहने वाले लोगों से अलग-अलग बात की । उन्होंने बताया कि भोजन में अधिक मसाला मिलाने से वृद्धजनों को पचाने में दिक्कत होती है, इसलिए सुपाच्य भोजन देने का आदेश दिया गया है। इसके अलावा, वृद्धाश्रम में रहने वाले लोगों को उम्र के हिसाब से कई तरह की दिक्कतें होती हैं, इसलिए जल्द ही स्वास्थ्य कैंप लगाया जाएगा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के चार स्लीपर सेल गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:भट्टी का स्लीपर सेल गिरफ्तार पाकिस्तान के गैंगस्टर शहजाद भट्टी गैंग के चार स्लीपर सेल को कल एटीएस व एसटीएफ की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है जिन पर सोशल मीडिया के माध्यम से देश के लिए बड़ी साजिश रचने का आरोप है। इन चार स्लीपर सेलों में से एक स्लीपर सेल मुजफ्फरनगर के रामराज थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर का रहने वाला है। शाहपुर के रहने वाले गगनदीप को ATS ने गिरफ्तार किया है। गगनदीप नोएडा में रहकर वाई-फाई लगने का कार्य किया करता था जबकि गगनदीप के पिता हरजीत सिंह ट्रक चालक हैं और गगनदीप की अभी तक शादी नहीं हुई है। बाइट = लाड्डी सिंह (गगनदीप का भाई) वॉक थूरू = अंकित मित्तल Muzaffarnagar0
0
Report
हाथरस में कड़ी सुरक्षा में अदा हुई बकरीद की नमाज, ड्रोन से हुई निगरानी, ईदगाह का गेट रहा बंद
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस में बकरीद का त्योहार कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मनाया जा रहा है। आज सुबह मुरसान गेट स्थित ईदगाह में हजारों नमाजियों ने नमाज अदा की। मौलाना इकबाल ने नमाज अदा कराई और देश की तरक्की के लिए दुआ मांगी। हाफिज हारुन नदवी ने तकरीरें दीं। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। ईदगाह के बाहर पर्याप्त पुलिस बल तैनात था। पुलिस प्रशासन ने ड्रोन कैमरे से निगरानी कराई। जब भीड़ ज्यादा एकत्रित हुई तो पुलिस ने ईदगाह का गेट बंद कर दिया, ताकि कोई सड़क पर नमाज अदा न कर सके। प्रशासन और मुस्लिम इंतजामिया कमेटी ने सड़क पर नमाज अदा करने की कोशिश कर रहे लोगों को आसपास की मस्जिदों में भेजा। इस मौके पर यह अनाउंसमेंट भी किया गया के जो लोग देरी से आए हैं वह आसपास की मस्जिदों में नमाज अदा करने चले जाएं। इस अवसर पर मुस्लिम इंतजामिया कमेटी के सदर राहत अहमद कुरेशी और डॉ. रईस अहमद अब्बासी, हाजी फजलुररहमान सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। मुस्लिम इंतजामिया कमेटी के पदाधिकारियों और धर्मगुरुओं ने सभी को ईद की मुबारकबाद दी। उन्होंने कुर्बानी देते समय शासन की गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन करने का भी आग्रह किया। समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और आजाद समाज पार्टी के नेताओं ने भी मुस्लिम समाज को ईद की मुबारकबाद दी। सपा नेता बृजमोहन राही, लल्लन बाबू एडवोकेट, रामनारायण काके, मोहर सिंह ने ईदगाह के बाहर लोगों को मुबारकबाद दी। बसपा के जिलाध्यक्ष राज कपूर और आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रकाश चंद्र गौतम भी मुस्लिम समाज के लोगों को ईद की मुबारकबाद देते नजर आए। इस मौके पर उप जिलाधिकारी सदर राज बहादुर, सीओ सिटी हिमांशु माथुर और कोतवाली निरीक्षक सत्येंद्र सिंह राघव भारी पुलिस बल के साथ मौजूद थे।0
0
Report
बागेश्वर के गौ माता राष्ट्र माता अभियान से बद्रीनाथ कथा परिसर में उत्साह
Chhatarpur, Madhya Pradesh:बाबा बागेश्वर इन दिनों उत्तराखंड स्थित बद्रीनाथ धाम की यात्रा पर हैं। 21 दिवसीय कठिन साधना पूर्ण करने के बाद आज से उन्होंने भू-वैकुंठन बद्रीनाथ धाम में श्री सत्यनारायण भगवान की पांच दिवसीय कथा का शुभारंभ किया, जहां हजारों श्रद्धालु कथा रस का आनंद ले रहे हैं, कथा के प्रथम दिवस के विराम के बाद व्यासपीठ से बाबा बागेश्वर पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने देशभर के सनातनियों, गौ सेवकों और संत समाज से विशेष आवाहन किया। उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि आगामी 27 जुलाई को भारत के समस्त जिलों में “गौ माता राष्ट्र माता” बनाने की मांग को लेकर एक विशाल ज्ञापन एवं हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा, बाबा बागेश्वर ने कहा कि इस अभियान के माध्यम से भारत सरकार तक यह संदेश पहुंचाया जाएगा कि गौ माता को राष्ट्र माता घोषित किया जाए और सड़कों पर भटक रही गौ माताओं को ससम्मान गौशालाओं तक पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि देशभर के गौ सेवक, गौ रक्षक और सनातनी अपने-अपने जिलों में एकत्र होकर इस अभियान में सहभागिता करें और गौ संरक्षण के लिए अपनी आवाज बुलंद करें। व्यासपीठ से संबोधित करते हुए बाबा बागेश्वर ने कहा कि उन्होंने एक समाचार देखा जिसमें देश के मुस्लिम समाज के लोग भी गौ माता को राष्ट्र माता बनाए जाने के समर्थन में सामने आ रहे हैं। उन्होंने मौलाना मदनी का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने भी भारत सरकार से गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग की है, इसमें बाबा बागेश्वर ने कहा, “हम लोग गाय को रोटी खिलाते हैं, कुछ लोग रोटी के साथ गाय खाते हैं, लेकिन अब वे भी गौ माता को राष्ट्र माता बनाने के समर्थन में आगे आ रहे हैं। देश बदल रहा है।” उन्होंने संत समाज से भी आग्रह किया कि सभी संत महात्मा और सनातनी दिल्ली पहुंचकर गौ माता को राष्ट्र माता बनाने की मांग को मजबूती प्रदान करें, बद्रीनाथ धाम में चल रही श्री सत्यनारायण कथा के दौरान यह घोषणा श्रद्धालुओं के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है और देशभर के गौ भक्तों में अभियान को लेकर उत्साह देखा जा रहा है。0
0
Report
Advertisement
ग्वालियर में पति ने जहर खाकर प्रताड़ना के आरोपों के साथ पत्नी पर आरोप; वीडियो वायरल
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर ब्रेकिंग पति ने खाया जहर पत्नी से प्रताड़ित होकर जहर खाने का आरोप जहर खाने से पहले वीडियो बनाकर दर्द किया जाहिर सोसायटी के ग्रुप में वीडियो शेयर किया मानपुर सरकारी मल्टी में रहने वाला वेंकट शर्मा प्राइवेट कम्पनी में काम करता है फ्लैट में ही जहर खाया,पड़ोसियों ने अस्पताल पहुंचाया वेंकट ने पत्नी के कई अवैध सम्बन्धो का आरोप भी लगाया बड़ागांव सरपंच सहित अन्य लोगो से रात भर बात करने का भी आरोप लगाया खुद के बेटे से अलग करने की भी पीड़ा बताई बहोड़ापुर पुलिस जांच में जुटी वीडियो वायरल0
0
Report
नेशनल हाईवे 52 पर छह ढाबों से डीजल चोरी: 1090 लीटर के साथ गिरफ्तार
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ जिले के अकलेरा थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने नेशनल हाईवे 52 पर स्थित छह ढाबों पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ट्रकों से अवैध रूप से डीजल चोरी करने, उसके भंडारण और क्रय-विक्रय के आरोप में छह ढाबा संचालकों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान 1090 लीटर अवैध डीजल, हिसाब-किताब की डायरियां और डीजल निकालने-भरने के उपकरण भी जब्त किए गए है। झालावाड़ पुलिस अधीक्षक अमित बुडानिया ने बताया कि नेशनल हाईवे 52 पर स्थित ये ढाबा संचालक ट्रकों और अन्य वाहनों के ड्राइवरों के साथ मिलीभगत करते थे। ड्राइवर अपने ट्रक मालिकों की जानकारी के बिना ट्रकों से डीजल चुराकर ढाबा संचालकों को कम दामों पर बेच देते थे। इसके बाद ढाबा संचालक इस चोरी के डीजल को अवैध रूप से भंडारित कर आसपास के गांवों के ट्रैक्टर, जेसीबी और अन्य वाहनों को बाजार से कम कीमत पर बेचकर अवैध मुनाफा कमाते थे। सूचना मिलने पर, डीएसटी प्रभारी ने टीम के दो सदस्यों को सादा वेशभूषा में संदिग्ध ढाबों की जानकारी जुटाने और साक्ष्य इकट्ठा करने के लिए भेजा। कांस्टेबलों ने ट्रक ड्राइवरों द्वारा डीजल चोरी करते हुए और डीजल को कैन में भरकर ढाबे के अंदर ले जाते हुए की वीडियो रिकॉर्ड की, जो इस मामले में प्रमुख साक्ष्य बनी। जांच में यह भी सामने आया कि ढाबा संचालक डीजल जैसे अत्यधिक ज्वलनशील और खतरनाक पदार्थ को बिना किसी वैध लाइसेंस और सुरक्षा मानकों के सार्वजनिक स्थलों ढाबो और भोजनालयो पर अवैध रूप से भंडारित कर रहे थे। हाईवे किनारे स्थित इन ढाबों पर रोजाना सैकड़ों लोगों का आना-जाना रहता है, जिससे किसी भी समय आगजनी और जानमाल के नुकसान की गंभीर संभावना बनी हुई थी। ऐसे में पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से चिन्हित किए गए सभी छह ढाबों पर एक साथ दबिश दी और ढाबा संचालक छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।0
0
Report
पहला हादसा बिना हादसे के दावे पर सुर्खियों में
Noida, Uttar Pradesh:This is the first accident without an accident0
0
Report
Advertisement
इस आदमी के सिर पर पानी नहीं गिरा — वायरल दावा पर अपडेट
Noida, Uttar Pradesh:The water didn't fall on this guy's head0
0
Report
राजस्थान शिक्षक भर्ती 2026 का परिणाम जारी, अभ्यर्थी अगले चरण के लिए चयनित
Jaipur, Rajasthan:जयपुर राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने बेरोजगार अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत देते हुए तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा 2026 का परिणाम जारी कर दिया है। बोर्ड अध्यक्ष मेजर आलोक राज ने परिणाम जारी किया । जनवरी 2026 में आयोजित हुई इस भर्ती परीक्षा का दो गुना परिणाम घोषित किया गया है, जिससे बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को अगले चरण में मौका मिलेगा। बोर्ड द्वारा जारी परिणाम में लेवल-1 व लेवल-2 के विभिन्न विषय शामिल हैं। लेवल-1 में सामान्य एवं संस्कृत शिक्षा विषय के कुल 187 पदों के लिए भर्ती परीक्षा आयोजित की गई थी। वहीं लेवल-2 में संस्कृत विषय के 1073 पद तथा विज्ञान विषय के 389 पदों के लिए परीक्षा संपन्न हुई थी। परिणाम जारी होने के बाद अभ्यर्थियों में उत्साह का माहौल है और लंबे समय से भर्ती प्रक्रिया पूरी होने का इंतजार कर रहे युवाओं को राहत मिली है। कर्मचारी चयन बोर्ड के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों की आगे दस्तावेज सत्यापन एवं पात्रता जांच की प्रक्रिया जल्द ही कराई जाएगी। शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी होने से प्रदेश के हजारों युवाओं को सरकारी सेवा में अवसर मिलने की उम्मीद जगी है। शिक्षा विभाग में रिक्त पदों पर नियुक्तियां होने से विद्यालयों में शिक्षकों की कमी भी दूर हो सकेगी।0
0
Report
एक पुरुष ने ट्रेन से एक महिला को धकेल दिया
Noida, Uttar Pradesh:MAN PUSHED A LADY FROM A TRAIN0
0
Report
Advertisement
अयोध्या के बीकापुर में कपड़े की दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग, खाक
Ayodhya, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग अयोध्या。 कपड़े की दुकान में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, कपड़े की दुकान का सारा सामान जलकर हुआ खाक, फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां आग बुझाने में लगी, पुलिस और प्रशासन के लोग मौके पर मौजूद, बीकापुर कोतवाली के चौरे बाजार बृजेश अग्रहरी के कपड़े की दुकान में लगी आग.0
0
Report
जालोर में ईद-उल-अजहा की धूम, नमाज और सुरक्षा-व्यवस्था उल्लेखनीय
Jalore, Rajasthan:जालोर जालोर शहर सहित आसपास के क्षेत्रों में ईद-उल-अजहा का पर्व हर्षोल्लास और धार्मिक आस्था के साथ मनाया गया। सुबह से ही मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी और पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। शहर की शाही जामा मस्जिद में पेश इमाम मुफ़्ती मोहम्मद मारूफ रजा जमाई ने ईद की नमाज अदा करवाई। नमाज के दौरान मुस्लिम समाज के लोगों ने देश में खुशहाली, भाईचारे और अमन-चैन की दुआ मांगी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। बच्चों और युवाओं में भी त्योहार को लेकर खास उत्साह नजर आया। त्योहार के मद्देनजर शहर में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। विभिन्न स्थानों पर पुलिस जवान तैनात रहे और व्यवस्थाओं पर निगरानी रखी गई।0
0
Report
CBSE पुनर्मूल्यांकन: 12वीं परीक्षा के लिए डिजिटल मूल्यांकन से पारदर्शिता और छात्र-केन्द्रित सुधार
Noida, Uttar Pradesh:CBSE अधिकारियों के साथ बैठक के बाद, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान CBSE ने 12वीं कक्षा की परीक्षाओं के लिए पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसमें लगभग 17 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया, जिनकी करीब 98 लाख उत्तर पुस्तिकाएं थीं — कुल मिलाकर लगभग 40 करोड़ स्कैन किए गए पृष्ठ। पहली बार, CBSE ने एक डिजिटल मूल्यांकन प्रणाली शुरू की है, जिसका उद्देश्य पारदर्शिता और छात्र-केंद्रित सुधार लाना है। छात्र अब अपनी स्कैन की गई उत्तर पुस्तिकाओं को देखकर अपने अंक जांच सकते हैं और अपनी आपत्तियां (queries) दर्ज करा सकते हैं। अब तक, लगभग 4 लाख छात्रों ने अपनी उत्तर पुस्तिकाएं प्राप्त कर ली हैं, जिनमें करीब 11 लाख कॉपियां शामिल हैं। CBSE ने इस तकनीक की देखरेख के लिए IIT कानपुर और IIT मद्रास जैसी शीर्ष एजेंसियों को शामिल किया है। चार PSU बैंकों — SBI, इंडियन बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा और केनरा बैंक — ने इस प्रक्रिया को सहयोग देने के लिए पेमेंट गेटवे को एकीकृत किया है। सरकार कुछ विसंगतियों को स्वीकार करती है, इसकी जिम्मेदारी लेती है, और सुधारात्मक कदम उठाने का वादा करती है। अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि किसी भी छात्र की कोई भी आपत्ति अनसुलझी न रहे और सभी स्तरों पर जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी...0
0
Report
Advertisement
स्विंग के खतरे में एक लड़का: क्या सावधानियाँ जरूरी हैं?
Noida, Uttar Pradesh:DANGER OF SWING AND A BOY0
0
Report
पूर्णिया में लग्जरी कार से बकरी चोरी का वीडियो वायरल, CCTV से बदमाशों की तलाश
Purnia, Bihar:पूर्णिया से बकरी चोरी का गजब का मामला सामने आया है。 यहां चमचमाती लग्जरी कार से बकरी की चोरी की जा रही है। कार सवार चोरों ने एक गांव में जाकर बकरी चोरी कर ली है। कार सवार 15 लाख की लग्जरी कार से आए, और बकरी चुकाकर साथ ले गए। लग्जरी कार से बकरी चोरी करने वाले शातिर चोरों की ये सारी करतूत गांव में लगे CCTV में कैद हो गई। लग्जरी कार से बकरी की चोरी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। घटना जिले के बायसी थाना क्षेत्र के बखरिया गांव यादव टोली का है。 गांव में दुकान के बाहर एक बकरी बांधकर रखी गई थी। देर शाम तक बकरी नहीं मिलने पर परिजनों ने आसपास खोजबीन शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। एक-दो दिन तक तलाश करने के बाद जब सोमवार को गांव में लगे CCTV कैमरे की फुटेज खंगाली गई तो पूरी घटना सामने आ गई。 CCTV फुटेज के मुताबिक दोपहर करीब 2 बजे एक हुंडई कार गांव में पहुंची। कार में सवार लोग पहले गांव की गतिविधियों पर नजर रखते रहे। गांव वालों को लगा कि किसी अधिकारी या सम्मानित व्यक्ति की गाड़ी आई है, इसलिए किसी ने शक नहीं किया। इसी दौरान मौका मिलते ही कार से उतरे बदमाशों ने कुछ ही सेकेंड में बकरी को पकड़ा और गाड़ी में डालकर तेज रफ्तार से फरार हो गए。 ग्रामीणों का कहना है कि कार में काला शीशा लगा हुआ था, जिसकी वजह से अंदर बैठे लोगों की पहचान नहीं हो सकी। लगातार हो रही बकरी चोरी की घटनाओं से इलाके के पशुपालकों में डर का माहौल है। गांव वालों ने जब गांव के बाहर लगे CCTV कैमरे की जांच की, तब इस गिरोह के काम करने का तरीका सामने आया。 लोगों का कहना है कि पहले बाइक सवार चोरों का डर था, लेकिन अब कार से पहुंचकर दिनदहाड़े चोरी होना चिंता बढ़ाने वाला है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर कार और उसमें सवार संदिग्धों की पहचान में जुटी हुई है。0
0
Report
आज सोनीपत में मुख्यमंत्री नायब सैनी के शपथ समारोह में कई नेता शामिल होंगे
Sonipat, Haryana:आज मुख्यमंत्री नायब सैनी करीब 2 बजे शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल बीजेपी मेयर राजीव जैन, बीजेपी के 17 और कांग्रेस के 5 पार्षद भी लेंगे शपथ बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बडोली, कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पवार और अरविंद शर्मा समेत सोनीपत के विधायक भी रहेंगे शामिल0
0
Report
Advertisement
