221314
विधानसभा मझवां उपचुनाव में समाज सेवी ने दिया बयान
Babusarai Market, Uttar Pradesh:मिर्जापुरः आदर्श नगर पंचायत कछवां क्षेत्र में स्थित श्री गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज के प्रबंधक व समाज सेवी हरिमोहन सिंह उर्फ टप्पू बाबू ने विधानसभा मझवां के उपचुनाव में कौन बाजी मार रहा है को लेकर बयान दिया है। ऐसे में उन्होंने अहम जानकारियां भी दी हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मदन राठौड़ बोले: गहलोत वीडियो से कांग्रेस नेतृत्व के कलह का संकेत
Jaipur, Rajasthan:- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने अशोक गहलोत के वायरल वीडियो को लेकर राठौड़ ने कहा कि गहलोत जी इस वीडियो के जरिए खुद को बड़ा नेता और पार्टी का प्रमुख चेहरा बताने का प्रयास कर रहें हैं। उन्होंने कहा कि वीडियो में सचिन पायलट और सुखविंदर सिंह रंधावा भी दिखाई दे रहे हैं। राठौड़ ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के भीतर नेतृत्व को लेकर खींचतान जारी है और वीडियो के जरिए अलग संदेश देने की कोशिश की जा रही है。 - राहुल गांधी के प्रदर्शन के दौरान महिला पुलिसकर्मी के साथ कथित व्यवहार पर राठौड़ ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि महिला पुलिसकर्मी के साथ जिस तरह का व्यवहार दिखाई दिया, वह अत्यंत निंदनीय है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी को महिला और पुरुष के बीच मर्यादा का भी ध्यान रखना चाहिए। राठौड़ ने इसे राजनीतिक रूप से भी घृणित आचरण बताते हुए कांग्रेस नेतृत्व से इस पर जवाब मांगने की बात कही。 - जंतर-मंतर पर भाजपा के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर राठौड़ ने आरोप लगाया कि कुछ ताकतें भारत को परेशान करना चाहती हैं और देश में अराजकता फैलाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि भारत से जलने वाले कुछ देश ऐसे लोगों को फंडिंग कर रहे हैं, लेकिन उनके मंसूबे सफल नहीं होंगे।0
0
Report
कानपुर में टीचर ने स्कूल की थर्ड फ्लोर से छलांग, गंभीर घायल
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर। टीचर ने स्कूल की थर्ड फ्लोर से लगाई छलांग, गंभीर रूप से घायल। घटना का सीसीटीवी आया सामने। परिजनों का कहना कि मानसिक रूप से बीमार थी महिला टीचर। महिला टीचर का चल रहा था इलाज। गंभीर रूप से घायल महिला टीचर का उर्सला हॉस्पिटल में चल रहा है इलाज। पुलिस घटना की जांच में जुटी। बेकनगंज थाना क्षेत्र का मामला0
0
Report
लोकतंत्र बचाओ सप्ताह में कांग्रेस का पुतला दहन और वोट बचाओ-देश बचाओ मार्च
Karnaprayag, Uttarakhand:अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी तथा उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार भारत निर्वाचन आयोग के संस्थागत कब्जे और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने एवं उनपर मुकदमा चलाने व गिरफ्तारी की मांग को लेकर चलाए जा रहे आन्दोलन को निरन्तर आगे बढ़ाने के लिए "लोकतंत्र बचाओ सप्ताह" के अंतर्गत जिला मुख्यालय गोपेश्वर में जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार डिमरी जी के नेतृत्व में कांग्रेसजनों द्वारा"वोट बचाओ -देश बचाओ" जिलास्तरीय मार्च गगनभेदी नारों के साथ निकाला गया। बीओ 1 / चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर के बस स्ट Stand से अवस्थित डा0भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा तक किया गया जहाँ पहुंचकर डॉ भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर राष्ट्रगान गाया गया तथा भारतीय संविधान के अनुच्छेद 326 जो सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार की गारंटी देता है, का वाचन किया गया। इस अवसर पर लोकतंत्र बचाओ व वोट बचाओ -देश बचाओ पर प्रदेश सचिव वीरेंद्र सिंह रावत, पूर्व प्रदेश महामंत्री हरिकृष्ण भट्ट, जिला उपाध्यक्ष देवेन्द्र फर्स्वाण, ब्लाक अध्यक्ष शैलेन्द्र नेगी व अन्य वक्ताओं द्वारा विस्तारपूर्वक बात रखी गई। तदोपरांत विरोध प्रदर्शन रैली वापस बस स्टैंड पर पहुंच कर समापन बस स्टैंड तिराहे पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पुतला दहन के साथ किया गया।0
0
Report
Advertisement
बागपत में शॉर्ट सर्किट से आग, माँ-बेटी की मौत, सिलेंडर ब्लास्ट वायरल वीडियो
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत में शार्ट सर्किट के चलते आग लगने से बड़ा हादसा हुआ है जिसमें एक माँ बेटी की दर्दनाक मौत हो गई तो कई लोग घायल हुए हैं वहीं आग लगने से घर में रखे सिलेंडर में भी ब्लास्ट हुआ जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वायरल हुई इस वीडियो में आग लगने के दौरान ही तेज आवाज के साथ सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया और वहां मौजूद लोगों में चीख पुकार और अफरा-तफरी मच गई0
0
Report
वाशिम में पानी संकट गहराया: 500 मीटर के दायरे में नई कुण्ड-बोरवेल पर रोक
Washim, Maharashtra:वाशिम जिल्ह्यात पावसाच्या दीर्घ खंडामुळे नदी-नाले कोरडे पडले असून, भूजल पातळीतही मोठी घट झाली आहे.संभाव्य पाणीटंचाईच्या पार्श्वभूमीवर प्रशासनाने आता जलस्त्रोतापासून 500 मीटर पर्यंतच्या नवीन विहिरी आणि बोअरवेल खोदण्यावर निर्बंध घातले आहेत.वाशिम जिल्ह्यातील सर्व सहा तालुक्यांमध्ये पाण्याच्या स्त्रोतांपासून 500 मीटरच्या परिघात नवीन विहीर किंवा बोअरवेल खोदण्यास मनाई करण्यात आली आहे.विना परवानगी खोदकाम केल्यास साहित्य जप्त करून फौजदारी गुन्हा दाखल करण्याचे आदेश जिल्हाधिकाऱ्यांनी दिले आहेत. आगामी उन्हाळ्यात तीव्र पाणी टंचाई निर्माण होऊ नये,यासाठी हा प्रतिबंधात्मक निर्णय घेण्यात आला आहे.यापूर्वी जिल्ह्यातील 419 तलावांमधून पाणी उपसा करण्यावरही बंदी घालण्यात आली होती.आता विहीर-बोअरवेल खोदण्यावर निर्बंध आल्याने जिल्ह्यातील गंभीर पाणीटंशाईचे संकट अधोरेखित झाले आहे.0
0
Report
तेंदूखेड़ा में कांग्रेस का काला दिवस: लोकतंत्र बचाने के लिए विरोध प्रदर्शन
Narsinghpur, Madhya Pradesh:नरसिंहपुर जिले के तेंदूखेड़ा में जहां प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर कार्यकर्ताओं ने 'काला दिवस' मनाया। ब्लॉक और नगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने हाथों में काली पट्टी बांधकर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद, कांग्रेसियों ने तहसीलदार कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा। तेंदूखेड़ा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का यह प्रदर्शन मुख्य रूप से लोकतंत्र की रक्षा और दिल्ली में विपक्षी नेताओं पर हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में था। ज्ञापन में चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल उठाए गए हैं और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार से तत्काल इस्तीफे की मांग की गई है। कांग्रेस का आरोप है कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत विपक्षी सांसदों को लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करने से रोका जा रहा है। पार्टी ने शांतिपূর্ণ प्रदर्शनकारियों पर हुए लाठीचार्ज की न्यायिक जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग भी प्रमुखता से उठाई है。0
0
Report
Advertisement
EOU raids Narad Kumar Das's two premises in Müngar, seizing several documents
Munger, Bihar:कार्यपालक अभियंता के दो ठिकानों पर आर्थिक अपराध इकाई की छापेमारी, किराये के आवास और जिला योजना कार्यालय में आठ घंटे से अधिक चली कार्रवाई, कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त\n\nमुंगेर : आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की टीम ने गुरुवार को मुंगेर में योजना एवं विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता नारद कुमार दास के दो ठिकानों पर छापेमारी की। एक टीम ने बेलन बाजार के बंगाली टोला स्थित उनके किराये के आवास की तलाशी ली, जबकि दूसरी टीम ने योजना भवन स्थित जिला योजना कार्यालय में सरकारी दस्तावेज और विभिन्न योजनाओं से जुड़ी फाइलों को खंगाला। जिला योजना कार्यालय में करीब चार घंटे तक चली कार्रवाई के दौरान टीम ने कई महत्वपूर्ण योजनाओं से संबंधित दस्तावेजों की जांच की। बताया गया कि जांच के बाद कुछ महत्वपूर्ण फाइल और दस्तावेज टीम अपने साथ ले गई। वहीं, कार्यपालक अभियंता के आवास पर आठ घंटे से अधिक समय तक तलाशी अभियान चला। आवास पर छापेमारी के दौरान आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने एक आभूषण दुकानदार को इलेक्ट्रॉनिक तराजू के साथ बुलाया। आभूषण दुकानदार करीब पांच घंटे तक आवास पर मौजूद रहा। इससे आवास में रखे आभूषणों की भी जांच किए जाने की चर्चा रही।\n\nछापेमारी के लिए मुंगेर पहुंची आर्थिक अपराध इकाई के डीएसपी नीलाम्ब कृष्ण ने मीडिया से कहा कि मामले की विस्तृत जानकारी पटना स्थित आर्थिक अपराध इकाई के कार्यालय की ओर से दी जाएगी। उन्होंने बताया कि कार्यपालक अभियंता नारद कुमार दास के विरुद्ध बुधवार को आर्थिक अपराध इकाई में मामला दर्ज किया गया था। इसका कांड संख्या 28/26 है। न्यायालय से वारंट प्राप्त करने के बाद गुरुवार को कार्यपालक अभियंता के आवास और कार्यालय में सर्च अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने विभिन्न दस्तावेजों और अभिलेखों की जांच की। हालांकि, छापेमारी में क्या-क्या बरामद हुआ, इसकी आधिकारिक जानकारी फिलहाल नहीं दी गई है।0
0
Report
अरौली में बाघ का रेस्क्यू: ग्रामीणों में दहशत के बीच सुरक्षित बचाव
Mandla, Madhya Pradesh:एंकर - मंडला के ग्राम अरौली में घर की बाड़ी में घुसे बाघ ने ग्रामीणों में दहशत फैला दी... लेकिन वन विभाग की तत्परता और सूझबूझ से बाघ का सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया। बीती रात महिला पर बाघ के हमले के बाद वन विभाग पहले से ही इलाके में निगरानी बढ़ाए हुए था... और सुबह बाघ के घर की बाड़ी में मौजूद होने की सूचना मिलते ही पूरा अमला सक्रिय हो गया। वीओ - सुबह करीब 5 बजे ग्राम अरौली में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक घर की बाड़ी में बाघ दिखाई दिया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को सुरक्षित घेराबंदी में लेते हुए ग्रामीणों को घरों में रहने और सतर्कता बरतने की हिदायत दी गई ओर बाघ का रेस्क्यू का ऑपरेशन शुरू किया गया जो सफल रहा । वीओ - ऑपरेशन के दौरान पुलिस, हॉक फोर्स, राजस्व विभाग और स्थानीय ग्रामीणों का भी सहयोग मिला। बेहतर समन्वय और सावधानी के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम दिया गया और बाघ को सुरक्षित काबू में ले लिया गया। राहत की बात रही कि इस दौरान कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। बाईट - अमित के बी - डिप्टी डायरेक्टर - बफर जोन एंकर - दरअसल, यही बाघ बीती रात एक 46 वर्षीय महिला रमली बाई पर हमला कर चुका था...जो गंभीर है और उसका इलाज जबलपुर में चल रहा है ।0
0
Report
अमृतसर में पार्गट सिंह और सचिन पायलट दुर्गियाना मंदिर दौरा; सीबीआई जांच की मांग
Noida, Uttar Pradesh:Amritsar: Pargat Singh (Congress) & Sachin Pilot, General Secretary Congress on Durgiana Temple Visit, CBI Probe Into Punjab Case And Demand For Early Investigation0
0
Report
Advertisement
सूरजपुर फैसले पर फूटा जनआक्रोश का संतोष: कोर्ट के बाहर जमकर आतिशबाजी, मां-बेटी को न्याय मिलने पर बंट
Surajpur, Chhattisgarh:सूरजपुर के बहुचर्चित और रूह कंपा देने वाले मां-बेटी हत्याकांड में फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले के बाद अदालत परिसर और शहर में आम जनता का उत्साह देखते ही बना। जैसे ही विशेष अदालत ने मुख्य साजिशकर्ता कुलदीप साहू, रिंकू उर्फ फूल सिंह और चंद्रकांत चौधरी को फांसी की सजा तथा आर्यन उर्फ गोल्डी को अंतिम सांस तक उम्रकैद का ऐलान किया, वैसे ही बाहर मौजूद लोगों ने पटाखे फोड़कर और आतिशबाजी कर न्यायिक फैसले का स्वागत किया। वारदात की बर्बरता से आहत समाज लंबे समय से आरोपियों के लिए फांसी की मांग कर रहा था। फैसले के तुरंत बाद वकीलों, सामाजिक संगठनों और स्थानीय नागरिकों ने 'न्याय की जीत' के नारे लगाए और मिठाइयां बांटी। लोगों का कहना था कि कानून के इस कड़े रुख से अपराधियों के मन में खौफ पैदा होगा और दिवंगत मां-बेटी की आत्मा को सच्ची शांति मिलेगी।0
0
Report
प्रेमी के लिए बच्चों को प्रताड़ित करने वाली स्कूल प्रधानाचार्या गिरफ्तार
Raipur, Chhattisgarh:डायन भी एक घर छोड़कर चलती है, लेकिन मेरी मां उससे भी बदतर है..." बाल कल्याण समिति (CWC) के सामने जब मासूम बच्चों ने अपनी आपबीती सुनाई, तो सुनने वाले सन्न रह गए। अपने प्रेमी के लिए मासूम बच्चों को बेरहमी से प्रताड़ित करने और गर्म इस्त्री से दागने वाली सरकारी स्कूल की प्रधान पाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बच्चेों का आरोप है कि उनकी मां का लंबे समय से असरार अहमद उर्फ गुड्डा नाम के शख्स के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा है। महिला अपने वेतन का पूरा पैसा प्रेमी के खर्चे पर उड़ाती थी और पिता द्वारा बनाए गए मकान पर कब्जा करने के लिए बच्चों पर अमानवीय जुल्म ढाती थी। बेटे ने अपने शरीर और हाथों पर गर्म इस्त्री से जलाए जाने के गहरे निशान दिखाते हुए पुलिस से गुहार लगाई कि आरोपी मां को किसी भी सूरत में जमानत न मिले, वरना वह उनकी जान ले लेगी। कुछ समय पहले ही पति ने महिला को एक रिसॉर्ट में प्रेमी के साथ रंगे हाथों पकड़ा था, जिसके बाद वह परिवार छोड़कर अलग किराए के मकान में रहने लगी थी। बच्चों की शिकायत और मेडिकल साक्ष्यों की पुष्टि के बाद पुलिस ने गुरुवार सुबह पाररास स्थित किराए के मकान में दबिश दी और स्कूल जाने की तैयारी कर रही प्रधान पाठिका को धर दबोचा। पुलिस अब मामले के सभी कानूनी पहलुओं की गहराई से जांच कर रही है।0
0
Report
किशनगढ़: टैक्स चोरी के गम्भीर आरोपों के बीच कंटेनर ट्रक से इलेक्ट्रॉनिक सामान जप्त
Kishanganj, Bihar:किशनगढ़ में वाणिज्य कर विभाग ने टैक्स चोरी और बिना वैध दस्तावेजों के माल परिवहन करने वाले वाहनों के खिलाफ जांच अभियान तेज कर दिया है। लगातार दूसरे दिन विभागीय टीम ने हाईवे पर कार्रवाई करते हुए इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से भरे एक कंटेनर ट्रक को पकड़ा है। बताया जा रहा है कि कंटेनर दिल्ली से गुजरात की ओर जा रहा था। जांच के दौरान वाहन के दस्तावेजों और ई-वे बिल में अनियमितता सामने आने की जानकारी मिली। इसके बाद टीम ने कंटेनर को रोककर जब्त कर लिया और उसे विभागीय निगरानी में रखा गया है. फिलहाल अधिकारी कंटेनर में भरे इलेक्ट्रॉनिक सामान की मात्रा, वास्तविक कीमत और उससे संबंधित दस्तावेजों की जांच में जुटे हैं। माल के वास्तविक मूल्य और प्रस्तुत दस्तावेजों के मिलान के बाद ही टैक्स देनदारी और नियमों के उल्लंघन की स्थिति स्पष्ट होगी। लगातार दूसरे दिन हुई कार्रवाई से हाईवे पर संदिग्ध दस्तावेजों के सहारे माल परिवहन करने वालों में खलबली मची हुई है.0
0
Report
Advertisement
दौसा के गनीपुर स्कूल में रतनजोत बीज खाने से बच्चों की तबीयत बिगड़ी
Dausa, Rajasthan:जिला दौसा गनीपुर राजकीय स्कूल के बच्चों की बिगड़ी तबीयत सिकराय अस्पताल में इलाज जारी, बताया जा रहा रतन जोत के बीजों को मूंगफली समझकर खानें से बिगड़ी तबीयत स्कूल की एक बालिका ले गई थी अपने घर से बीज करीब एक दर्जन बालकों को लाया गया था अस्पताल सब की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में, दौसा जिले के सिकराय के गनीपुर गांव में स्थित सरकारी स्कूल के एक दर्जन बच्चों की अचानक तबीयत खराब होने से स्कूल में हड़कंप मच गया स्कूल स्टाफ ने तत्काल सभी बच्चों को सिकराय उप जिला अस्पताल में भर्ती करवाया जहाँ सभी का उपचार जारी है बताया जा रहा है स्कूल के बच्चों ने मूंगफली समझकर रतनजोत के बीज खा लिए जिसके चलते उनकी तबीयत खराब हुई उल्टी और पेट दर्द होने पर सभी को अस्पताल लाया गया बच्चों के पास रतनजोत के बीच कहां से पहुंचे इसको लेकर जांच पड़ताल की जा रही है सूत्रों की माने तो सामने आया है एक छात्रा घर से मूंगफली समझकर रतनजोत के बीज स्कूल लेकर पहुंची थी और उन्हीं बीजों को अन्य बच्चों ने भी खा लिया जिसके चलते तबीयत बिगड़ी फिलहाल चिकित्सकों की माने तो सभी बच्चों की स्थिति नियंत्रण में है0
0
Report
पुष्कर मेले में पशुओं के ठहराव और चारे को लेकर व्यापारी नाराज
Ajmer, Rajasthan:विश्व प्रसिद्ध पुष्कर मेले में पशुओं को लाने वाले व्यापारियों ने मेले से पूर्व व्यवस्थाओं को लेकर नाराजगी दर्ज करवाई है... जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचे पशुपालकों ने आरोप लगाया कि पशुओं को रखने के लिए पर्याप्त स्थान भी नहीं दिया जा रहा... वही पशुओं के चारे पानी की व्यवस्था भी उचित नहीं है ऐसे में किस तरह से वह अपने व्यापार को कर पाएंगे बड़ा सवाल बना हुआ है... कलेक्टर कार्यालय पहुंचे पशुपालकों ने कहा कि मात्र 50 फीट की जगह में किस तरह से पांच घोड़े को रखा जाए परेशानी का सबब बना हुआ है।0
0
Report
पटना: अगमकुआँ पुलिस ने 740 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ महिला को गिरफ्तार किया
Patna, Bihar:पटना में मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में अगमकुआँ थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 740 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 3 से 4 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, 7 अक्टूबर 2026 को अगमकुआँ थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि भूतनाथ मेट्रो स्टेशन के पास एक महिला झोले में ब्राउन शुगर लेकर जा रही है। सूचना के आधार पर नगर पुलिस अधीक्षक पूर्वी के निर्देशन में और अगमकुआँ थानाध्यक्ष के नेतृत्व में छापेमारी टीम बनाई गई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की। पुलिस को देखते ही महिला भागने की कोशिश करने लगी, लेकिन जवानों ने उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके झोले से सफेद कागज में लिपटा 1,002 पीस ब्राउन शुगर बरामद हुआ, जिसका कुल वजन 740 ग्राम है। नगर पुलिस अधीक्षक पूर्वी शैलजा ने बताया कि महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। अगमकुआँ थाना में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
