221304
संभल में शाही मस्जिद के मामले को लेकर उठे विवाद में पुलिस ने भांजी लाठियां
Ramapur, Uttar Pradesh:संभल में शाही जामा मस्जिद सर्वे का विरोध करने वाले प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर किया पथराव। भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई, पुलिस फोर्स ने आंसू गैस के गोले भी छोड़े। सर्वे दोनों पक्षों के मौजूदगी में ही हो रहा था ,जहाँ बाहर खड़ी भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया। पुलिस ने भीड़ को काबू करने के लिए लाठीचार्ज किया और कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में भी लिया। सर्वे की टीम जामा मस्जिद में ही मौजूद थी। कोर्ट कमीशन की टीम सुबह 07:30 मस्जिद का सर्वे कर रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बस्सी नगरपालिका में नालियों की सफाई को लेकर चेयरमैन–ईओ में तीखी बहस
Dudu, Rajasthan:वीडियो में गालियां है... बस्सी - जयपुर गंदी नालियों की सफाई को लेकर बस्सी नगर पालिका में घमासान, चेयरमैन पति विकेश खोलिया और ईओ के बीच तीखी नोकझोंक, चेयरमैन पति ने EO को दी धमकी कहा - जिसने भी मेरे से पंगा लिया वो पानी नहीं मांगा। सफाई व्यवस्था को लेकर आमने-सामने आए चेयरमैन पति विकेश खोलिया और ईओ, नोंक झोंक का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा है वायरल। गंदी नालियों की सफाई नहीं होने पर विकेश खोलिया ने जताई नाराजगी, नगर पालिका की सफाई व्यवस्था को लेकर बढ़ा विवाद, नालियों की सफाई के मुद्दे पर ईओ से तीखी बहस, मौके पर गरमाया माहौल, बस्सी में सफाई व्यवस्था को लेकर नगर पालिका प्रशासन पर उठे सवाल0
0
Report
कुरुक्षेत्र में बुजुर्ग महिला से चेन स्नैचिंग: दो शातिर गिरफ्तार, एक घायल
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र में बुजुर्ग महिला से चेन स्नैचिंग करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार, पुलिस कस्टडी से भागने की कोशिश में एक घायल कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के शांति नगर इलाके में एक बुजुर्ग महिला से हुई चेन स्नैचिंग की वारदात का खुलासा करते हुए कुरुक्षेत्र पुलिस की CIA-1 टीम ने दो अंतरराज्यीय शातिर बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों की पहचान करमचंद (निवासी हरिद्वार, उत्तराखंड) और सतबीर (निवासी बिजनौर, उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, गत 21 सितंबर को आरोपियों ने शांति नगर में एक बुजुर्ग महिला को अपना शिकार बनाते हुए उनके गले से सोने की चेन छीन ली थी और फरार हो गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तफ्तीश शुरू की और उत्तर प्रदेश से दोनों आरोपियों को दबोच لیا। कोर्ट में पेश करने के बाद पुलिस ने माल बरामदगी और गहन पूछताछ के लिए दोनों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। टॉयलेट का बहाना बनाकर भागने का प्रयास, पैर में आई चोट मामले की जांच कर रहे अधिकारी राहुल ने बताया कि रिमांड के दौरान पुलिस टीम आरोपियों को रिकवरी के सिलसिले में उत्तर प्रदेश लेकर गई थी। वापसी के दौरान कुरुक्षेत्र के मथाना गांव के पास आरोपी सतबीर ने बार-बार टॉयलेट (बाथरूम) जाने की बात कही। पुलिस कर्मचारियों ने जैसे ही गाड़ी रोककर उसे बाहर निकाला, आरोपी ने पुलिस कस्टडी से भागने की नीयत से अचानक छलांग लगा दी। हालांकि, भागने के प्रयास में संतुलन बिगड़ने से वह गिर पड़ा और उसके पैर में गंभीर चोट आ गई। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसे तुरंत दोबारा काबू में लिया। LNJP अस्पताल में चल रहा इलाज, 30 मामलों में संल्द है आरोपी घायल आरोपी सतबीर को तुरंत इलाज के लिए कुरुक्षेत्र के लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कड़े पुलिस पहरे के बीच उसका इलाज जारी है。 जांच अधिकारी राहुल कुमार ने बताया कि आरोपी सतबीर एक आदतन और शातिर अपराधी है। वह उत्तर प्रदेश के बहादराबाद (भद्राबाद) थाने का घोषित हिस्ट्रीशीटर है। उस पर चोरी, आर्म्स एक्ट, हत्या के प्रयास और स्नैचिंग जैसे करीब 30 गंभीर मामले दर्ज हैं। उत्तर प्रदेश के अलावा हरियाणा के अंबाला जिले में भी उसके खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी का इलाज पूरा होते ही उससे आगे की पूछताछ की जाएगी, जिससे कुरुक्षेत्र और आसपास के अन्य जिलों में हुई स्नैचिंग व चोरी की अन्य वारदातों के सुराग मिलने की संभावना है। बाइट : राहुल PSI cia1 कुरुक्षेत्र0
0
Report
कुशीनगर में अज्ञात पिकअप की टक्कर; एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल
Kushinagar, Uttar Pradesh:Breaking कुशीनगर - अज्ञात पिकअप ने अपाची बाइक में मारी जोरदार टक्कर - टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल - एक युवक की इलाज के दौरान मौत - दूसरा साथी गंभीर रूप से घायल - 25 वर्षीय इनायत अंसारी की मौत - 22 वर्षीय इमरान अंसारी गंभीर घायल - हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर मौके से फरार - मृतक इनायत की अगले महीने होनी थी शादी - परिवार में सबसे बड़े बेटे इनायत की मौत से परिजनों में मचा कोहराम - पुलिस ने शव के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की - फरार पिकअप और चालक की तलाश में जुटी पुलिस - पड़रौना-दुदही मार्ग पर बंगाली पट्टी-देवीपुर पुल की घटना。0
0
Report
Advertisement
नकली दूध कारोबार पर पुलिस का बड़ा छापा, तीन टैंकर सप्लाई का खुलासा
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर: नकली दूध के कारोबार पर पुलिस का बड़ा छापा, कोतवाली थाना क्षेत्र में जायद ढाबे के पीछे संचालित ठिकाने पर दबिश दी गई। एसपी विकास सांगवान की सूचना पर थानाधिकारी रामकिशन यादव के नेतृत्व में कार्रवाई। सूचना है कि यहां से रोजाना तीन टैंकर नकली दूध की सप्लाई होती थी। पुलिस की कार्रवाई से कारोबारियों में मच गया हड़कंप। मौके पर कार्रवाई जारी है, नेटवर्क को लेकर पूछताछ की जाएगी। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को दी सूचना टीम पहुंच रही मौके पर0
0
Report
ग्रेटर नोएडा: आईआईएमटी कॉलेज Knowlege Park में सिक्योरिटी गार्डों की मारपीट, दो सुपरवाइजर गिरफ्तार
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित आईआईएमटी कॉलेज में बीबीए छात्र के साथ सिक्योरिटी गार्डों की मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ गया। बृहस्पतिवार को सपा छात्र सभा के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कॉलेज गेट पर प्रदर्शन कर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की। मामला बढ़ता देखकर कॉलेज प्रबंधन ने आरोपी दोनों सिक्योरिटी गार्डों की सेवा समाप्त कर दी। वहीं नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस ने मामले में दो सिक्योरिटी सुपरवाइजर और एक गार्ड को गिरफ्तार किया है। बीबीए छात्र विपिन भाटी ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि वह कक्षा में बैठा था। इसी दौरान दो सिक्योरिटी गार्ड उसके पास पहुंचे और उसे जबरन कक्षा से बाहर निकालने का प्रयास किया। छात्र के विरोध करने पर उसके साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है। इसमें सिक्योरिटी कर्मचारी छात्र के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। मामले को लेकर बृहस्पतिवार को सपा छात्र सभा के जिलाध्यक्ष मोहित नागर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और छात्र कॉलेज गेट पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शन करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग की। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया। वहीं ,पुलिस ने बताया कि मामला कॉलेज के गेट नंबर-दो पर प्रवेश को लेकर हुए विवाद से संबंधित है। इसमें सिक्योरिटी सुपरवाइजर और छात्र के बीच विवाद हुआ था। पुलिस ने मामले में दो सिक्योरिटी सुपरवाइजर और एक गार्ड को गिरफ्तार किया है। वायरल वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। वहीं कॉलेज के पीआरओ राज तिलक शर्मा ने बताया कि कॉलेज प्रबंधन के अनुसार छात्र के शराब के नशे में परिसर में आने का आरोप है। इसी को लेकर सिक्योरिटी कर्मचारियों ने आपत्ति जताई थी और विवाद हुआ। उन्होंने बताया कि विवाद के बाद सिक्योरिटी सुपरवाइजर हरिओम रावल और विपिन त्रिपाठी को हटा दिया गया है ।0
0
Report
धान खरीद में देरी से किसान ने आत्महत्या का प्रयास, एजेंसी ने खरीदी शुरू की
Karnal, Haryana:करनाल । घरौंडा मंडी में धान की सरकारी खरीद नहीं होने से परेशान किसान ने मंडी में किया आत्महत्या का प्रयास । गांव खेड़ी मुनक के किसान जितेंद्र का आरोप फसल में नमी की मात्रा 16 प्रतिशत होने बावजूद हेफ़ड के अधिकारियों ने जानबूझकर तंग किया । हंगामे के बीच किसान ने जहरीली दवाई की बोतल निकाल कर पीने ओर आत्महत्या का प्रयास किया । किसान के कदम से अधिकारियों में मचा, मौके पर मौजूद लोगों ने किसान को रोका । हंगामे के बाद एजेंसी ने किसान की फसल खरीदी । घरौंडा की नई अनाज मंडी में धान खरीद को लेकर गुरुवार को किसान और खरीद एजेंसी के अधिकारियों के बीच विवाद हो गया। कई दिन से धान की खरीद नहीं होने से परेशान गांव खेड़ी मुनक निवासी किसान जितेंद्र सिंह ने जहरीला पदार्थ पीने का प्रयास किया। आसपास खड़े किसानों ने उसे तुरंत पकड़ लिया। किसान का आरोप है कि धान में मॉश्चर सही होने के बावजूद हेफेड के अधिकारी बार-बार नई कमी निकालकर खरीद से मना कर रहे थे। किसान जितेंद्र ने बताया कि वह 24 सितंबर को चार एकड़ की धान घरौंडा मंडी में लेकर आया था। धान शेड में उतार दी थी, लेकिन इसके बाद बारिश होने से खरीद नहीं हो सकी। सरकार ने 29 सितंबर से धान की सरकारी खरीद शुरू की। उसने 30 सितंबर को धान की सफाई करवाई और मॉश्चर चेक करवाया तो 17.7 आया। इसके बावजूद एजेंसी ने धान खरीदने से मना कर दिया। जितेंद्र ने बताया कि वह गुरुवार सुबह 7 बजे मंडी पहुंचा। उसने 100 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से धान शेड से बाहर डलवाई और दिनभर उसे सुखाकर मॉश्चर कम करवाया। इसके बाद मॉश्चर 13 आया, लेकिन फिर भी खरीद से इनकार कर दिया गया। खरीद एजेंसी की ओर से कहा गया कि धान में धूल-मिट्टी हो गई है। किसान का कहना है कि जीरी को जितना सुखाया जाएगा, उतनी ही धूल दिखाई देगी। किसान ने बताया कि वह हेफेड के खरीददार प्रवीन कुमार और मंडी सचिव के पास भी गया। सचिव ने भी प्रवीन को धान खरीदने के लिए समझाया, लेकिन खरीददार नहीं माना। किसान के अनुसार प्रवीन ने कहा कि चाहे कुछ भी कर लो, वह धान नहीं लिखेगा। साथ ही धान पर बिजली का पंखा लगवाने को कहा गया। किसान का कहना है कि मंडी में बिजली का पंखा ही नहीं है तो वह पंखा कहां से लगवाए। जितेंद्र ने कहा कि बार-बार अधिकारियों की ओर से धान खरीदने से मना किए जाने से वह परेशान हो गया। इसी कारण उसने कीड़े मारने वाली दवाई पीने का प्रयास किया, लेकिन आसपास मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया। उसने बताया कि उसने 70 एकड़ में धान लगाई हुई है और फिलहाल चार एकड़ की धान मंडी में लेकर आया है। घर-परिवार और खेत की जिम्मेदारी भी है, ऐसे में वह पूरा दिन मंडी में पड़ा नहीं रह सकता। किसान ने सवाल उठाया कि हंगामे के बाद जब उसकी ढेरी खरीद के लिए लिख ली गई तो क्या अब उसकी धान ठीक हो गई। हेफेड के इंस्पेक्टर ने बताया कि सरकार के नियमों के अनुसार ही धान की खरीद की जा रही है। धान में 17 मॉश्चर होना चाहिए और सफाई भी जरूरी है। जिन ढेरियों में मॉश्चर सही था, उनकी खरीद की जा रही है। मंडी मार्केट कमेटी के सचिव सुनील कुमार ने कहा कि सरकारी नियमों के अनुसार ही एजेंसियां धान खरीद रही हैं। जहां किसानों को परेशानी आ रही है, वहां उसका समाधान कराया जा रहा है। एजेंसी और किसानों के बीच सामंजस्य बनाने का प्रयास किया जा रहा है। किसानों को किसी तरह की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी。0
0
Report
Advertisement
कोटा में नाइट्रिक एसिड टैंकरों पर कार्रवाई: 81 चालान, 20 वाहन सीज
Jaipur, Rajasthan:काशीराम जयपुर। कोटा में नाइट्रिक एसिड टैंकरों पर कार्रवाई। 81 टैंकरों के चालान, 20 वाहन किए गए सीज। परिवहन आयुक्त पुरुषोत्तम शर्मा के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई। जयपुर से गई टीम ने कोटा में 81 टैंकरों के चालान बनाए। बिना टैक्स चल रहे 20 अन्य वाहनों को सीज किया। चंबल फर्टिलाइजर एंड केमिकल लिमिटेड को लेकर थी शिकायत। नाइट्रिक एसिड के टैंकरों की शिकायतें मिल रही थीं। जांच में टैंकरों पर मार्किंग सही नहीं मिली। चालकों को बिना प्रशिक्षण के ही वाहन चलवाए जा रहे थे। रोड सेफ्टी के डिप्टी कमिश्नर वीरेंद्र सिंह राठौड़, डीटीओ संजय शर्मा, परिवहन निरीक्षक रवि दत्त सहित कई अधिकारियों की टीमों ने कार्रवाई की। सीज किए वाहनों से विभाग को मिल सकता करीब 30 लाख राजस्व।0
0
Report
फर्रुखाबाद में संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू, डीएम ने रैली को हरी झंडी दिखाई
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद में संचारी रोगों की रोकथाम और लोगों को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान की शुरुआत की गई है। 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग की टीमें ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में लोगों को साफ-सफाई, जलभराव रोकने और मच्छरों से बचाव के लिए जागरूक करेंगी। जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर से जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली फतेहगढ़ कोतवाली और फतेहगढ़ चौराहे से होते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पहुंचकर संपन्न हुई। रैली के जरिए लोगों को संचारी रोगों से बचाव के लिए साफ-सफाई रखने, साफ पानी का इस्तेमाल करने, जलभराव न होने देने और मच्छरों से बचाव के उपाय अपनाने का संदेश दिया गया। सीएमओ डॉ. आनंद उपाध्याय के निर्देशन में पूरे महीने स्वास्थ्य विभाग की टीमें ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में जागरूकता और सर्विलांस का काम करेंगी। अभियान के दौरान जलभराव और मच्छरजनित परिस्थितियों को लेकर भी विशेष निगरानी रखी जाएगी। वहीं, 12 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा। आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर संभावित मरीजों की पहचान करेंगी। बुखार, टीबी, कुष्ठ और फाइलेरिया समेत अन्य बीमारियों से संबंधित संदिग्ध मरीजों को चिन्हित कर उनकी जानकारी ई-कवच पोर्टल पर दर्ज की जाएगी。0
0
Report
सीतापुर में बाढ़ जैसे हालात, घर जलमग्न, राहत टीमें बचाव में जुटी
Sitapur, Uttar Pradesh:सीतापुर (उत्तर प्रदेश): सरायन और पिपरी नदियों का जलस्तर बढ़ जाने से सीतापुर में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। बाढ़ की वजह कई घर जलमग्न हो गए हैं। PAC की राहत टीमें फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकाल रही हैं。0
0
Report
Advertisement
भीलवाड़ा दुर्गा शक्ति अखाड़े का दशवें स्थापना दिवस शौर्य के साथ मनाया गया
Jaipur, Rajasthan:भीलवाड़ा में दुर्गा शक्ति अखाड़ा का दसवां स्थापना दिवस शौर्य और उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान भीलवाड़ा शहर के सूचना केंद्र चौराहे पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें दुर्गा शक्ति अखाड़े की बालिकाओं द्वारा अखाड़ा और घोष वादन प्रदर्शन किया गया। इस दौरान दुर्गा शक्ति अखाड़े की नवनियुक्त अध्यक्ष जानवी ने कहा कि आज दुर्गा शक्ति अखाड़े का 10वा स्थापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आज से 10 साल पहले 1 अक्टूबर 2016 को दुर्गा शक्ति अखाड़े की शुरुआत की गई। इस अखाड़े की शुरुआत सात बहनों किस हुई थी लेकिन आज के समय में 75 शाखाएं पूरे भारत में चल रही है 15000 से अधिक बहाने इस अखाड़े से जुड़ी हुई है। आज दुर्गा शक्ति अखाड़े की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई और आज शाम को अखाड़े का भव्य स्थापना दिवस का कार्यक्रम हुआ है। जिसमें बहनों द्वारा अखाड़ा प्रदर्शन और घोष वादन प्रदर्शन किया गया।0
0
Report
गोंडा के शांतिपुरम में बिजली outage के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, यातायात घंटों जाम
Gonda, Uttar Pradesh:खबर गोंडा से है। गोंडा जिले में नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत झंझरी ब्लॉक तिराहा के पास गुरुवार देर शाम 7 बजे करीब उसे समय हड़कंप मच गया जब झंझरी ब्लॉक के पीछे शांतिपुरम के रहने वाले सैकड़ो की संख्या में लोग बिजली न मिलने के कारण आक्रोशित होकर गोंडा अयोध्या हाईवे पर आ गए। सड़क किनारे पड़े टूटे हुए विद्युत पोल को बीच सड़क पर रखकर विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। विरोध प्रदर्शन शुरू होने से गोंडा से अयोध्या और अयोध्या से गोंडा आने वाले वाहनों का लगभग 2 किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया सैकड़ों वाहन फंसे रहे। तत्काल सूचना पाकर मौके पर पहुंचे नगर कोतवाल बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी द्वारा 1 घंटे तक ग्रामीणों को समझाया गया। ग्रामीणों का आश्वासन दिया कि आधे घंटे के अंदर विद्युत आपूर्ति बहाल करने का काम शुरू हो जाएगा। इसके बाद स्थानीय लोगों ने आज गुरुवार रात 8 बजे अपना धरना प्रदर्शन समाप्त किया है। शाम 7 बजे से रात 8 बजे तक 1 घण्टे तक चले इस विरोध प्रदर्शन के चलते 1 घंटे तक गोंडा से अयोध्या और अयोध्या से गोंडा आने वाले यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि बीते 12 घंटे से शांतिपुरम के लोगों को विद्युत पोल टूटने के कारण लाइट नहीं मिल रही थी। जिससे उनके घरों में अंधेरा था पानी खत्म हो गया था बच्चे अंधेरे में रहने को मजबूर थे। कई बार बिजली विभाग कि अधिकारियों को इन लोगों ने विद्युत आपूर्ति बहाल करने के लिए कहा लेकिन लोगों ने जब नहीं सुना। तो इन लोगों ने प्रदर्शन का रास्ता चुना बिजली विभाग के खिलाफ इन लोगों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया है.0
0
Report
इटावा में किन्नरों का हाई-वोल्टेज ड्रामा, पानी की टंकी पर चढ़े दो गुट
Etawah, Uttar Pradesh:एटावा में किन्नरों ने अपनी मांग को लेकर जमकर हाईवोल्टेज ड्रामा किया है, दूसरे किन्नरों के गुट पर कार्रवाई की मांग को लेकर पानी की टंकी पर चढ़े. पुलिस ने समझाबुझकर नीचे उतार कर जांच में जुटी है. इटावा जनपद में किन्नरों के दो गुटों में मारपीट के बाद एक गुट पानी की टंकी पर चढ़ गया, तीन किन्नर पानी की टंकी पर हाथ में पेट्रोल की बोतल लेकर चले. प्रशासन में हड़कंप मचा है. तीनों किन्नरों ने दूसरे गुट पर मारपीट का मुकदमा दर्ज करने की मांग के साथ हाईवोल्टेज ड्रामा किया. मौके पर पहुंची पुलिस ने किन्नरों को समझा बुझाकर टंकी से नीचे उतारकर थाने ले गई और मामले की जांच में जुटी है।0
0
Report
Advertisement
प्रयागराज में काली फिल्म लगाने पर पुलिस ने चलाया कड़ा चेकिंग अभियान
Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज में पुलिस ने काली फिल्म लगी गाड़ियों के खिलाफ चलाया अभियान, शहर के सभी चौक चौराहों पर काली फिल्म लगी गाड़ियों की ली गई तलाशी, काली फिल्म उतारने के साथ ही गाड़ियों का चालान भी किया गया, एडिशनल सीपी अजय पाल शर्मा की अगुवाई में शहर भर में चलाया गया चेकिंग अभियान। संगम नगरी प्रयागराज में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और अराजक तत्वों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। एडिशनल सीपी अजय पाल शर्मा के नेतृत्व में शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस ने वाहनों को रोककर जांच की। खास तौर पर काली फिल्म लगी गाड़ियों की सघन तलाशी ली गई और गाड़ियों से काली फिल्म उतारे जाने के साथ चालान भी किया गया। तस्वीरें प्रयागराज के चौक-चौराहों की हैं... जहां अचानक पुलिस की सक्रियता बढ़ी नजर आई। सड़क पर गुजरने वाले वाहनों को रोककर पुलिस ने सघन चेकिंग की। संदिग्ध वाहनों की तलाशी ली गई और काली फिल्म लगी गाड़ियों से काली फिल्म निकाली गई। एडिशनल सीपी अजय पाल शर्मा ने कहा कि शहर में अराजक तत्वों और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी तरीके से रोक लगाने के उद्देश्य से यह सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। चेकिंग के दौरान वाहनों के कागजात और अन्य जरूरी चीजों की भी जांच की जा रही है। अजय पाल शर्मा ने कहा की आने वाले दिनों में त्योहारी सीजन है, ऐसे में आपराधिक गतिविधियों के साथ ही अराजक तत्वों पर कड़ी निगरानी के लिए यह चेकिंग अभियान चलाया गया है। खास बात ये रही कि चेकिंग अभियान में अधिकारियों की मौजूदगी में पुलिसकर्मियों ने अलग-अलग स्थानों पर वाहनों की जांच की और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी।0
0
Report
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में शिक्षा मंत्री का दौरा, राहत कार्यों की समीक्षा
Patna, Bihar:बैकुंठपुर में बाढ़ प्रभावित इलाकों का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने दौरा कर राहत और बचाव कार्यों का जायजा लिया। बंजरिया, डुमरिया और गम्हारी में ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और कम्युनिटी किचन की व्यवस्था भी देखी। फसल क्षति के मुआवजे को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से फोन पर बातचीत करने की जानकारी दी। मिथिलेश तिवारी ने कहा कि बाढ़ प्रभावित किसानों को फसल क्षति समेत अनुमन्य मुआवजा जल्द मिले इसके लिए मुख्यमंत्री से बात की गई है वहीं, ग्रामीणों की ओर से बांध काटे जाने की शिकायत पर उन्होंने उच्चस्तरीय जांच का भरोसा दिया और कहा कि दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी。0
0
Report
रोहित सिंग का तेजस्वी यादव पर बड़ा हमला, लालू परिवारवाद पर सवाल
Patna, Bihar:युवा चेतना सुप्रीमो रोहित सिंग का बड़ा बयान रोहित सिंह का तेजस्वी यादव पर बड़ा हमला रोहित ने कहा है की राष्ट्रीय जनता दल के नेताओं को कार्यकर्ताओं को मैं हृदय से बधाई और शुभकामना देता हूँ। आपका जो नेतृत्व था जिसको लालू प्रसाद जी ने प्रस्तावित किया था, श्रीमान तेजस्वी प्रसाद यादव, आज उनका रिजेक्शन सर्टिफिकेट आदरणीय लालू प्रसाद जी ने स्वयं पटना के ऐतिहासिक लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी के हवाई अड्डे पर जाकर प्रमाणित कर दिया है, अटेस्ट कर दिया है अपनी छोटी सुपुत्री और राष्ट्रीय जनता दल की अभिषेकी राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय रोहिणी जी को रिसीव करके आदरणीय राबड़ी जी के साथ और हमसबों की बड़ी बहन आदरणीय डॉक्टर मीसा भारती जी के साथ प्रमाणित कर दिया, अटेस्ट कर दिया कि तेजस्वी यादव जी के लीडरशिप में अब राष्ट्रीय जनता दल आगे नहीं बढ़ेगा। लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी, जिन्होंने परिवारवाद की राजनीति के खिलाफ हल्ला बोल किया, इंकलाब जिंदाबाद किया, इंदिरा गांधी की सरकार को चैलेंज किया, लालू प्रसाद यादव उस आंदोलन में एक विद्यार्थी के रूप में शामिल हुए। आज उनके नाम पर बने हवाई अड्डे पर अपने परिवार की नई विरासत को नए हाथ में सौंपने का प्रमाण उन्होंने दे दिया है। अभिनंदन है लालू प्रसाद यादव के इस परिवारवादी राजनीति का और मैं तेजस्वी यादव जी को कहना चाहता हूँ, तेजस्वी जी आपका तो वक्त भी मरता जा रहा है। अब आपके परिवार में एक नया व्यक्ति आपकी जिम्मेवारी के निर्वहन के लिए आगे आ चुका है। बिहार की जनता और बिहार में परिवारवादी राजनीति के विरुद्ध काम करने वाले नौजवानों से, विद्यार्थियों से मैं स्पष्ट रूप से यह आग्रह पूर्वक अपील करता हूँ। बिहार संघर्ष की धरती है, बिहार क्रांति की धरती है, बिहार शांति की धरती है, बिहार विश्व का पहला लोकतंत्र है। आदरणीय लालू प्रसाद यादव जी के इस परिवारवादी राजनीति से बिहार ने मुक्ति का संकल्प लिया है, आगे भी इस मुक्ति के संकल्प को चरितार्थ करते रहना है। बिहार में जो आम नौजवान है, जो आम विद्यार्थी है, जो आम लोग हैं, वो पुनः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में और मजबूती के साथ खड़े हैं बिहार की तरक्की के लिए, देश के प्रगति के लिए। तेजस्वी जी, क्या कहें अब आप के लिए。0
0
Report
Advertisement
