Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Bhadohi221401

भदोही सड़क हादसे में चार युवक, दो मौत, दो घायल

SMSHARAD MAURYA
Nov 05, 2025 04:29:08
Bhadohi Nagar Palika, Khamaria, Uttar Pradesh
खबर भदोही से है जहां सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक की दर्दनाक मौत हो गई है, वही दो अन्य गंभीर रुप से घायल हो गए हैं, हादसा बाइक और अज्ञात वाहन के बीच टक्कर से हुआ है, मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भेजवाया, वही मृताओं के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना औराई थाना क्षेत्र के कोठरा नेशनल हाईवे 19 का है जहां वाराणसी से एक ही बाइक पर सवार चार युवक अपने घर लक्ष्मणिया (اورाई) के लिए आ रहे थे, कोठरा स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर पीछे से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, टक्कर लगते ही बाइक सवार सड़क पर जा गिरे, वही पीछे आ रही ट्रक की चपेट में आने से शनि यादव 28 वर्ष, अजय यादव 20 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य साथी शिवम यादव और आर्यन विश्वकर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए, दोनों घायलों को इलाज के लिए पहले औराई ट्रामा सेंटर ले जाया गया जहां उनकी हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उन्हें वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया, पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
SPSanjay Prakash
Nov 05, 2025 08:12:01
Noida, Uttar Pradesh:खेड़ली/अलवर सड़क सुरक्षा पखवाड़ा बना औपचारिकता, अवैध गैस किट वाली मारूति वैनें और ओवरलोड वाहन बेखौफ दौड़ रहे प्रदेश में हाल ही में हुई बड़ी सड़क दुर्घटनाओं के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कड़े निर्देश जारी कर सड़क सुरक्षा पखवाड़ा चलाने और कड़ी कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। लेकिन अलवर जिले के खेड़ली–कठूमर क्षेत्र में आदेशों का प्रभाव दूसरे दिन भी धरातल पर नजर नहीं आया。 यहां अवैध मारूति वैनों का आतंक, बच्चों और यात्रियों की जान जोखिम में देखी जा सकती है खेड़ली–कठूमर रोड और खेड़ली मोड़ से नेशनल हाईवे-21 तक दर्जनों अवधि पार मारूति वैनें धड़ल्ले से यात्रियों और स्कूली बच्चों को भरकर ले जाती हैं। इनमें से अधिकांश वैनों में—अवैध लोकल गैस किट लगी है फिटनेस परमिट तक नहीं , PUC और इंश्योरेंस पर भी संशय ? इन वाहनों में बच्चों को ठूंस-ठूंस कर बैठाया जाता है। हैरानी की बात यह है कि खेड़ली मोड़ पर पुलिस थाने से कुछ ही दूरी पर दिनभर इन वैनों में सवारियां भरी जाती हैं, बावजूद इसके कोई कार्रवाई नहीं होती। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस और परिवहन विभाग को पूरी जानकारी होने के बावजूद कार्रवाई नहीं की जाती。 इतना ही नहीं इस क्षेत्र ओवरलोड डंपर और ट्रको सभी हादसों का अंदेशा बना हुआ है , क्षेत्र में ओवरलोड ट्रक, डंपर और तूड़ी भरी ट्रॉलियां भी आमजन के लिए खतरा बनी हुई हैं。 प्रशासन की नाक के नीचे अनेकों वाहन बिना नम्बर प्लेट के sड़को पर दौड़ रहे है जब सरकार खुद सड़क सुरक्षा पर सख्त है, तो जमीनी स्तर पर कार्रवाई क्यों नहीं? क्या कोई बड़ी दुर्घटना होने के बाद ही प्रशासन जागेगा
0
comment0
Report
GPGYANENDRA PRATAP
Nov 05, 2025 08:11:46
0
comment0
Report
TCTathagata Chakraborty
Nov 05, 2025 08:10:37
Maipit, ওয়েস্ট বেঙ্গল:সমাজের বাঁধন ছিঁড়ে নতুন পথে—সুন্দরবনে দুই নারীর বিয়ে, ভালোবাসার জয় সুন্দরবনের প্রত্যন্ত অঞ্চল সাক্ষী হল এক অন্যরকম ভালোবাসার কাহিনির। মন্দিরবাজারের রিয়া সরদার ও বকুলতলার রাখি নস্কর বিবাহবন্ধনে আবদ্ধ হলেন। ছোটবেলাতেই মা-বাপাকে হারিয়ে মাসি-মেসোর কাছে বড় হয়েছেন রিয়া। অন্যদিকে রাখি নিজের পরিবারেই বেড়েantosহণ। দুজনেই পেশায় নৃত্যশিল্পী। প্রায় দুই বছর আগে পরিচয় হয় তাদের, ফোনালাপে গড়ে ওঠে বন্ধুত্ব, তারপর ধীরে ধীরে গভীর সম্পর্ক। রিয়া যখন পরিবারের কাছে সম্পর্কের কথা জানান, তারা তা মেনে নেয়নি। বাধ্য হয়ে রিয়া বাড়ি ছাড়েন এবং রাখির বাড়িতে গিয়ে ওঠেন। রাখির পরিবারের শুরু থেকেই পাশে দাঁড়ায়। প্রতিবেশীদের সঙ্গে আলোচনা করেই তাদের বিয়ের আয়োজন হয় স্থানীয় এক মন্দিরে। পরস্পরের গলায় মালা পরিয়ে জীবনের নতুন অধ্যায়ে পা রাখেন দুই তরুণী। সমাজের নানা বাঁধাধরা নিয়ম, ভয় আর সংকোচকে অগ্রাহ্য করে নিজের মতো করে বাঁচার সাহস দেখালেন রিয়া ও রাখি। সুন্দরবনের বুক থেকে ভালোবাসার এই গল্প যেন নতুন প্রজন্মকে শেখায়—ভালোবাসার কোনো লিঙ্গ নেই, কোনো সীমানা নেই।
0
comment0
Report
RMRam Mehta
Nov 05, 2025 08:10:20
Baran, Rajasthan:बारां के छबड़ा थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 193 ग्राम अफीम, एक पिस्टल, एक जिंदा कारतूस और एक लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपियों की मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है। यह कार्रवाई बारां जिले में विधानसभा उपचुनाव की आदर्श आचार संहिता और विशेष अभियानों के तहत की गई। जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदासु ने बताया कि बारां जिले में अवैध मादक पदार्थ, अवैध हथियार, जुआ, सट्टा और शराब की रोकथाम के लिए 'ऑपरेशन नशा विनाश' और 'ऑपरेशन शस्त्र प्रहार' जैसे विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश चौधरी और वृत्ताधिकारी विकास कुमार के निर्देशन में एक विशेष टीम का गठन किया गया था थानाधिकारी राजेश कुमार खटाना अपनी टीम के साथ छबड़ा कस्बे में गश्त कर रहे थे। गणेश फार्म से रीछड़ा की ओर जाते समय, रीछड़ा से पहले एक मोटरसाइकिल चालक कवाई की तरफ से आ रहा था। पुलिस जीप देखकर उसने अचानक अपनी मोटरसाइकिल मोड़कर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की तरफ जाने की कोशिश की。 पुलिस को शक होने पर पीछा किया गया और हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में मकानों के सामने मोटरसाइकिल चालक को रोका गया। पूछताछ में उसने अपना नाम मुकेश पुत्र कोजाराम निवासी मेहरामनगर, थाना झंवर, जिला जोधपुर संदिग्ध गतिविधियों के कारण उसकी तलाशी ली गई, जिसमें उसके पजामे की जेब से 9.93 ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने मोटरसाइकिल और अवैध अफीम जब्त कर मुकेश के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने एक अन्य संदिग्ध व्यक्ति सुरेश को भी हिरासत में लिया। उसके कब्जे वाले थैले की तलाशी लेने पर एक सफेद पारदर्शी पॉलीथिन थैली में 183 ग्राम अफीम, एक पिस्टल, एक जिंदा कारतूस और एक लाख पांच सौ रुपये नकद बरामद हुए। इन सभी वस्तुओं को जब्त कर सुरेश के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है
0
comment0
Report
MKMANOJ KUMAR
Nov 05, 2025 08:09:57
Purnia, Bihar:पूर्णिया में एक ही परिवार के तीन लोगों की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। व्यवसायी नवीन कुशवाहा, उनकी पत्नी व बेटी की एक साथ मौत ने सबको झकझोर दिया। यह घटना केहाट थाना क्षेत्र के यूरोपियन कॉलोनी की है। मृतकों में जेडीयू नेता निरंजन कुशवाहा के बड़े भाई व्यवसायी नवीन कुशवाहा (52) उनकी पत्नी कंचन माला सिंह (48) और तन्नू प्रिया (23) शामिल है। नवीन कुशवाहा के गले पर निशान व सिर पर चोट के निशान हैं। उनकी बेटी के सिर के पीछे चोट के निशान है। जबकि पत्नी के शरीर पर किसी तरह के कोई निशान नहीं है। उनकी हार्ट अटैक से मौत की बात कही जा रही है। मृतक के भाई जदयू नेता निरंजन कुशवाहा ने बताया कि उनकी भतीजी तन्नू प्रिया सीढ़ी से फिसल गई थी, भाई नवीन कुशवाहा अपनी बेटी को बचाने गए लेकिन वह भी गिर गए। सीढ़ी से गिरने से दोनों की मौत हो गई। दोनों के शव देख मेरी भाभी की भी हार्ट अटैक से मौत हो गई।
0
comment0
Report
PCPUSHPENDRA CHATURVEDI
Nov 05, 2025 08:09:40
Shahdol, Madhya Pradesh:मध्यप्रदेश के शहडोल जिले से इंसानी संवेदना को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। एक विकलांग महिला, जिसे जिंदा रहते ही मृत घोषित कर दिया गया… और अब वह अपने अस्तित्व को साबित करने के लिए प्रशासन के चक्कर काट रही है। महिला आरोप लगा रही है कि उसकी जमीन हथियाने के लिए उसे मृत दिखा दिया गया। यह मामला व्यौहारी जनपद के ग्राम बौचरो का है। यहाँ रहने वाली गुलाब कली तिवारी, जिसे स्थानीय रिकॉर्ड में मृत दर्ज कर दिया गया जबकि वह पूरी तरह जीवित है। आरोप है कि सरपंच, सचिव और कुछ रिश्तेदारों ने उसकी जमीन पर कब्जे की नीयत से उसे मृत घोषित करा दिया। गुलाब कली तिवारी शारीरिक रूप से विकलांग है, एक आंख से देख भी नहीं पाती। इसी कमजोरी का फायदा उठाकर उसके अधिकार छीन लिए गए। गुलाब कली तिवारी के पति रामलाल तिवारी की दो शादी थीं। पहली पत्नी की मौत के बाद उन्होंने गुलाब कली से शादी की। रामलाल की मृत्यु के बाद जमीन पर अधिकार गुलाब कली का था, लेकिन उसे ही मृत दिखा दिया गया। इसके विरोध में उनका नाती राकेश तिवारी लगातार प्रशासनिक दफ्तरों के चक्कर काट रहा है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। वृद्ध और विकलांग महिला न्याय के लिए दर-दर भटक रही है। डर और असुरक्षा के बीच वह अपनी पहचान और हक के लिए संघर्ष कर रही है। मामला सामने आने पर व्यौहारी एसडीएम ने भरोसा दिलाया है कि अब मामले की जांच की जाएगी और पीड़िता को न्याय दिलाया जाएगा। सवाल यह है कि किसी जीवित महिला को रिकॉर्ड में मृत दर्ज कर देना… क्या यही व्यवस्था है? एक विकलांग महिला को अपनी जिंदगी साबित करने के लिए दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। अब प्रशासन की कार्रवाई के बाद ही तय होगा कि उसे न्याय मिलेगा या नहीं।
0
comment0
Report
SKSumit Kumar
Nov 05, 2025 08:09:25
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस जमीन के विवाद में मारपीट दो पक्षों में में हुआ संघर्ष खेत में पानी लगाने पर हुआ विवाद जमीन कब्जाने का लगाया आरोप हाथरस के मुरसान के नगला टोंटा गांव में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई है... इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है... ये विवाद खेत में पानी छोड़ने को लेकर शुरू हुआ... गांव के हरेंद्र ने आरोप लगाया कि परिवार के एक सदस्य ने अपनी करीब चार बीघा जमीन बेची है... उनका कहना है कि जमीन खरीदने वाला व्यक्ति बेची गई भूमि के बजाय दूसरी उपजाऊ जमीन पर कब्जा करना चाहता है, जिसका किसान लगातार विरोध कर रहे हैं... आरोपियों ने विवादित खेत में पानी छोड़ दिया... जब इसका विरोध किया गया, तो लाठी-डंडों से मारपीट की गई...
0
comment0
Report
ADArvind Dubey
Nov 05, 2025 08:09:08
Obra, Uttar Pradesh:सोनभদ्र पुलिस की सूचना पर गाज़ियाबाद में की गई संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 3.40 करोड़ रुपये की प्रतिबंधित कफ सिरप की खेप बरामद की है। कार्रवाई में आठ शातिर तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं। बताया जा रहा है कि यह गिरोह देश के कई राज्यों में नशे के कारोबार से जुड़ा हुआ था। सोनभद्र पुलिस की तत्परता से नशे के इस बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशों के अनुसार अभियान के तहत सोनभद्र पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सोनभद्र पुलिस की सूचना पर गाज़ियाबाद में थाना नंदग्राम पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 1 लाख 57 हजार 350 शीशियों (Eskuf और Phensedyl) की प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद की है। बरामदगी के साथ ही दो ट्रक, एक कार, 20 लाख रुपए नकद, 2 लैपटॉप, 10 मोबाइल, फर्जी सिम कार्ड और टैपेंटाडोल टैबलेट की 19 स्ट्रिप्स भी पुलिस ने जब्त की हैं। पूछताछ में सामने आया कि गिरोह का सरगना शौर्य त्यागी है, जो उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और दिल्ली-एनसीआर में नशे की दवाओं की सप्लाई नेटवर्क चला रहा था। गिरोह के सदस्य कफ सिरप को प्रतिबन्धित दवाओं की आड़ में बड़े पैमाने पर ट्रकों के जरिए तस्करी करते थे। गिरफ्तार आरोपियों में गाज़ियाबाद, मेरठ, सुल्तानपुर, टीकमगढ़ (मध्य प्रदेश) और अन्य राज्यों के तस्कर शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि यह गिरोह लंबे समय से सक्रिय था और विभिन्न कंपनियों की नकली पैकिंग का इस्तेमाल कर प्रतिबंधित सिरप की आपूर्ति करता था। सोनभद्र पुलिस की सूचना और गाज़ियाबाद पुलिस की त्वरित कार्रवाई से इस नेटवर्क का भंडाफोड़ संभव हो सका। फिलहाल सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। सोनभद्र से लेकर गाज़ियाबाद तक फैले इस नेटवर्क का खुलासा एक बार फिर दिखाता है कि नशे के कारोबार पर पुलिस की सख्ती अब सिर्फ बयान नहीं, बल्कि कार्रवाई बन चुकी है।
0
comment0
Report
AOAjay Ojha
Nov 05, 2025 08:08:48
Banswara Rural, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा बांसवाड़ा जिले के गूंदी और कसारवाड़ी सहित आसपास के गांवों में धर्मांतरण की कोशिश का मामला सामने आया है। बोछड़दा गूंदी निवासी आदिवासी समुदाय के बसु पुत्र परथेंग और उसकी पत्नी कविता व अन्य लोग मंगलवार की शाम को शिकायत दर्ज कराने के लिए एसपी ऑफिस पहुंचे। शिकायत में बताया कि रविवार की रात में कुछ लोग धर्मांतरण के उद्देश्य से आए थे। इनमें 2 से 3 लोग गांव के ही थे। जब स्थानीय आदिवासी लोगों ने मना कर दिया तो इन लोगों ने कथित तौर पर शराब पीकर मारने की कोशिश की। दो माह पूर्व केरल से भी कुछ लोग आए थे। इस मामले की शिकायत कसारवाड़ी थाने में भी दी है। कसारवाड़ी थानाधिकारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि बसु की ओर से थाने में कोई रिपोर्ट दी है,प्रकरण दर्ज कर लिया है। वहीं दो माह पूर्व भी गूंदी निवासी हर Ges पर गांव में धर्मান্তरण करवाने के आरोप लगे थे। कसारवाड़ी थाने में उस पर मुकदमा दर्ज हुआ था। कसारवाड़ी निवासी कमलेश ने बताया कि ये लोग धर्मांतरण के लिए आदिवासियों को गेहूं, चावल, तेल, कपड़े और पैसों का लालच देते हैं। मुझ्नाकोटा, कसारवाड़ी, सोड़ी, जालूंगपुरा, भोयका बारिया, मस्का और चोरावासड़ में भी चर्च चलने और फादरों ने यह सब करवाने की बात कही है। धर्मांतरण करवाने वालों के खिलाफ कलेक्टर और एसपी को विश्व हिंदू परिषद के नेतृत्व में ज्ञापन दिया। इस दौरान विहिप जिला उपाध्यक्ष त्रिभुवन व्यास, विहिप विधि प्रकोष्ठ के सदस्य एडवोकेट पंकज बड़ोदिया, हिंदू युवा जनजाति संगठन के अध्यक्ष कमलेश डामोर और बजरंग दल के जिला सह संयोजक हर्षल पंडित मौजूद थे。
0
comment0
Report
RKRohit Kumar
Nov 05, 2025 08:08:20
Sheikhpura, Bihar:पहले चरण को लेकर कल मतदान होने है।इस बार बिहार विधानसभा चुनाव में कई नए बदल देखने को मिलेगा।चुनाव आयोग चुनाव प्रकिया को पारदर्शी बनाए जाने को लेकर सभी मतदान केंद्रों पर वेब कास्टिंग के निर्देश पर शेखपुरा जिला प्रशासन ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है।जिला निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देश पर शेखपुरा जिले के सभी 582 मतदान केंद्रों पर वेब कास्टिंग की व्यवस्था पूरी किए जाने की जानकारी दिया है। डीएम आरिफ अहसन ने कहा कि वेब कास्टिंग के मुनिटरिंग को लेकर आरो कार्यालय और जिला नियंत्रण कक्ष में कंट्रोल रूम बनाया जाएगा।जिसमें पूरी गतिविधि पर निगरानी होने की बात कही। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष,भयमुक्त और शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराए जाने को लेकर पूरी व्यवस्था किए जाने की बात कही है。
0
comment0
Report
Nov 05, 2025 08:08:16
0
comment0
Report
SKSundram Kumar
Nov 05, 2025 08:08:01
Patna, Bihar:राजद सांसद मनोज झा ने राहुल गांधी के देश में वोट चोरी पर जैन जी को देखने के बयान पर कहा वोट चोरी का आप जो लग रहा है वह गंभीर संकट का विषय है लोकतंत्र के लिए. मनोज झा ने पूर्व केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह द्वारा 62000 करोड़ के घोटाले के मामले उठाने पर सवाल उठाया है भ्रष्टाचार के आलम पर सवाल उठाया है दूसरी तरफ भ्रष्टाचार के माध्यम से लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश की जा रही है इसलिए जैन जी के साथ हर व्यक्ति लोकतंत्र को बचाने के लिए काम करें. राजद के मंच से समस्तीपुर में कटा को लेकर गाना को प्रमोशन करने के विषय पर मनोज झा ने कहा कितने बेशर्म लोग हैं प्रधानमंत्री जी कट्टा बोल रहे हैं किसी प्रधानमंत्री को कटा बोलते हुए पहले किसी ने सुना है क्या प्रधानमंत्री कट्टा बोलता है और मीडिया सवाल नहीं पूछता है एक बच्चा कट्टा के बारे में बोलता है तो आरजेडी से सवाल पूछा जाता है प्रधानमंत्री से इस पर पूछिए. बाइट : मनोज झा, राज्यसभा सांसद, RJD
0
comment0
Report
NKNished Kumar
Nov 05, 2025 08:07:42
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top