Back
मृत दर्ज कर जमीन कब्जे की कोशिश: विकलांग महिला injustice के खिलाफ न्याय की मांग
PCPUSHPENDRA CHATURVEDI
Nov 05, 2025 08:09:40
Shahdol, Madhya Pradesh
मध्यप्रदेश के शहडोल जिले से इंसानी संवेदना को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। एक विकलांग महिला, जिसे जिंदा रहते ही मृत घोषित कर दिया गया… और अब वह अपने अस्तित्व को साबित करने के लिए प्रशासन के चक्कर काट रही है। महिला आरोप लगा रही है कि उसकी जमीन हथियाने के लिए उसे मृत दिखा दिया गया। यह मामला व्यौहारी जनपद के ग्राम बौचरो का है। यहाँ रहने वाली गुलाब कली तिवारी, जिसे स्थानीय रिकॉर्ड में मृत दर्ज कर दिया गया जबकि वह पूरी तरह जीवित है। आरोप है कि सरपंच, सचिव और कुछ रिश्तेदारों ने उसकी जमीन पर कब्जे की नीयत से उसे मृत घोषित करा दिया। गुलाब कली तिवारी शारीरिक रूप से विकलांग है, एक आंख से देख भी नहीं पाती। इसी कमजोरी का फायदा उठाकर उसके अधिकार छीन लिए गए। गुलाब कली तिवारी के पति रामलाल तिवारी की दो शादी थीं। पहली पत्नी की मौत के बाद उन्होंने गुलाब कली से शादी की। रामलाल की मृत्यु के बाद जमीन पर अधिकार गुलाब कली का था, लेकिन उसे ही मृत दिखा दिया गया। इसके विरोध में उनका नाती राकेश तिवारी लगातार प्रशासनिक दफ्तरों के चक्कर काट रहा है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। वृद्ध और विकलांग महिला न्याय के लिए दर-दर भटक रही है। डर और असुरक्षा के बीच वह अपनी पहचान और हक के लिए संघर्ष कर रही है। मामला सामने आने पर व्यौहारी एसडीएम ने भरोसा दिलाया है कि अब मामले की जांच की जाएगी और पीड़िता को न्याय दिलाया जाएगा। सवाल यह है कि किसी जीवित महिला को रिकॉर्ड में मृत दर्ज कर देना… क्या यही व्यवस्था है? एक विकलांग महिला को अपनी जिंदगी साबित करने के लिए दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। अब प्रशासन की कार्रवाई के बाद ही तय होगा कि उसे न्याय मिलेगा या नहीं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
MVManish Vani
FollowNov 05, 2025 10:40:430
Report
AGAdarsh Gautam
FollowNov 05, 2025 10:40:260
Report
TCTanya chugh
FollowNov 05, 2025 10:39:590
Report
VMVimlesh Mishra
FollowNov 05, 2025 10:38:400
Report
DBDURGESH BISEN
FollowNov 05, 2025 10:38:220
Report
RKRupesh Kumar
FollowNov 05, 2025 10:38:090
Report
KBKuldeep Babele
FollowNov 05, 2025 10:37:510
Report
VKVishal Kumar
FollowNov 05, 2025 10:37:220
Report
PSPrince Suraj
FollowNov 05, 2025 10:37:100
Report
NJNarendra Jaiswal
FollowNov 05, 2025 10:37:000
Report
BSBIRENDRA SINHA
FollowNov 05, 2025 10:36:460
Report
SMSURYA MOHANTY
FollowNov 05, 2025 10:36:080
Report
UCUmesh Chouhan
FollowNov 05, 2025 10:35:220
Report
ANAbhishek Nirla
FollowNov 05, 2025 10:35:090
Report
IKIsateyak Khan
FollowNov 05, 2025 10:34:530
Report