Back
भदोही में एसओजी-थाने की संयुक्त मुठभेड़: 25 हजार इनामी शिवम भारतीय गिरफ्तार
SMSHARAD MAURYA
Dec 22, 2025 07:48:01
Bhadohi Nagar Palika, Khamaria, Uttar Pradesh
भदोही के औराई थाना क्षेत्र में पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम की बदमाशों से मुठभेड़ हुई है, मुठभेड़ के दौरान 25 हजार के इनामी अंतरजनपदीय अभियुक्त व उसके एक साथी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक अभियुक्त के बाएं पैर में गोली लगने से घायल हुआ है, अभियुक्त के खिलाफ भदोही और प्रयागराज सहित कई जनपदों में करीब डेढ़ दर्जन मुकदमे दर्ज हैं. पुलिस के अनुसार, आज दिनांक 22 दिसंबर 2025 को रात करीब 3 बजकर 5 मिनट पर थाना औराई पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम उगापुर नहर पुलिया के पास संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु और वाहनों की चेकिंग कर रही थी इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई, जिसके आधार पर पुलिस ने घेराबंदी की, खुद को घिरता देख अभियुक्तों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायरिंग की पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें 25 हजार का इनामी अभियुक्त शिवम भारतीय के बाएं पैर में घुटने के नीचे गोली लगी पुलिस ने मौके से अभियुक्त शिवम भारतीय निवासी पीरकाजी थाना फूलपुर जनपद प्रयागराज उम्र 20 वर्ष और उसके साथी मोनू तिवारी निवासी महाराज की चकिया थाना थरवई जनपद प्रयागराज उम्र 22 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, बिना नंबर प्लेट की काली मोटरसाइकिल और पूर्व की घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया है, घायल अभियुक्त को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र औराई भेजा गया है, जहां उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार अभियुक्त शिवम भारतीय के खिलाफ भदोही और प्रयागराज सहित कई जनपदों में करीब डेढ़ दर्जन मुकदमे दर्ज हैं.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
MPManish Purohit
FollowDec 22, 2025 09:21:510
Report
SKSanjay Kumar Verma
FollowDec 22, 2025 09:21:150
Report
ABAnnu Babu Chaurasia
FollowDec 22, 2025 09:20:180
Report
MSManish Sharma
FollowDec 22, 2025 09:19:550
Report
AVArun Vaishnav
FollowDec 22, 2025 09:18:340
Report
TSTushar Srivastava
FollowDec 22, 2025 09:18:240
Report
BSBhanu Sharma
FollowDec 22, 2025 09:17:540
Report
MKManitosh Kumar
FollowDec 22, 2025 09:17:440
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
FollowDec 22, 2025 09:16:410
Report
MSMrinal Sinha
FollowDec 22, 2025 09:16:260
Report
0
Report
DIDamodar Inaniya
FollowDec 22, 2025 09:15:370
Report
AOAjay Ojha
FollowDec 22, 2025 09:15:090
Report
SKSantosh Kumar
FollowDec 22, 2025 09:14:180
Report